अभय देओल का चल रहा विदेशी लड़की संग अफेयर? तस्वीरें देख भाई सनी ने दिया ऐसा रिएक्शन

[ad_1]


अभय देओल बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपने हर एक किरदार को बखूबी निभाया. लेकिन अब वो अपने प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. आज उन्होंने विदेशी लड़की संग अपनी तस्वीर शेयर की है जिससे सबका ध्यान एक्टर की ओर गया है. 

विदेशी लड़की के प्यार में फंसे अभय देओल? 
बॉलीवुड के पॉपुलर परिवारों में एक यानी देओल परिवार के बेटे, अभय देओल आज खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक विदेशी लड़की संग अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसने सभी का ध्यान अभय देओल की ओर खींचा है. इन वायरल तस्वीरों में दोनों को कोजी होते हुए देखा गया.

फैंस भी इन वायरल तस्वीरों को देखते हुए अभय देओल के इस विदेशी लड़की संग अफेयर की खबरों का कयास लगा रहे हैं. लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की. बता दें, इस विदेशी लड़की का नाम अमांडा पाल्मर है जो इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट और सिनेमा को सपोर्ट करने के लिए अपना एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन चलाती हैं. 


सनी देओल ने भी दिया अपना रिएक्शन
भाई अभय देओल की पोस्ट पर सनी देओल का भी रिएक्शन देखने को मिला. उन्होंने अपने भाई के विदेश लड़की संग कोजी पिक्चर्स देखते हुए कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है. इसके साथ ही फैंस ने भी अपने कन्फ्यूजन के बारे में कमेंट करते हुए लिखा है.
अभय देओल का चल रहा विदेशी लड़की संग अफेयर? कोजी तस्वीरें देख भाई सनी देओल ने दिया ऐसा रिएक्शन

जहां एक यूजर ने लिखा ‘तो हम ये रिश्ता पक्का समझे?’ तो वहीं दूसरे ने दोनों की जोड़ी को परफेक्ट बताया. यूजर्स अभय देओल की इस लेटेस्ट पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. लेकिन अभी तक ना ही अभय ने और ना ही अमांडा पाल्मर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी पुष्टि की है.



[ad_2]

खुशखबरी! बैन हो चुके यूट्यूबर्स को मिलेगा दूसरा मौका, गूगल ने कर दिया ऐलान

[ad_1]


ऐसे क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी है, जिन्हें यूट्यूब से एक बार बैन किया जा चुका है. कंपनी ने ऐलान किया है कि बैन हो चुके क्रिएटर को एक दूसरा मौका दिया जाएगा. गूगल के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म ने बताया कि वह एक नया फीचर ला रहा है, जिसके बाद पहले बैन हो चुके क्रिएटर नए चैनल के लिए अप्लाई कर सकेंगे. बता दें कि कंपनी के पुराने नियम ऐसे थे, जिनके चलते क्रिएटर्स पर लाइफटाइम बैन लग जाता था. अब इन नियमों में बदलाव किया जा रहा है.

यूट्यूब ने कही यह बात

यूट्यूब ने अपने ब्लॉग में लिखा कि टर्मिनेट हो चुके कई क्रिएटर्स दूसरे मौके के लायक हैं. ऐसे क्रिएटर्स के लिए फिर से शुरुआत करने और प्लेटफॉर्म पर उनकी बात रखने के लिए उन्हें नया मौका दिया जाएगा. नए फीचर के तहत उन क्रिएटर्स को नया चैनल बनाने का मौका मिलेगा, जिन्हें कोरोना महामारी और चुनाव के समय गलत जानकारी फैलाने के आरोप में बैन कर दिया गया था. हाालंकि, नया चैनल बनाने का मौका उन्हीं क्रिएटर को दिया जाएगा, जिनका चैनल बैन हुए एक साल पूरा हो गया है. ऐसे क्रिएटर को आगामी दिनों में यूट्यूब स्टूडियो में नया चैनल खोलने का ऑप्शन नजर आने लगेगा. 

ऐसे क्रिएटर्स को राहत नहीं

यूट्यूब बैन हुए क्रिएटर्स को दूसरा मौका दे रही है, लेकिन नए नियमों से उन क्रिएटर्स को राहत नहीं मिलेगी, जिनका चैनल कॉपीराइट उल्लंघन और क्रिएटर्स रिस्पॉन्सिबिलिटी पॉलिसी के उल्लंघन के कारण बैन हुआ है. इसके अलावा अपना चैनल डिलीट कर चुके क्रिएटर्स को भी नए नियमों का फायदा नहीं मिलेगा. बता दें कि यह ताजा फैसले उस ट्रेंड का हिस्सा है, जिसके तहत गूगल और दूसरी कंपनियां अपने नियमों में कुछ छूट दे रही हैं. कोरोना महामारी और 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के समय अफवाहों और भ्रामक जानकारी को फैलने से रोकने के लिए इन कंपनियों ने नियमों को कड़ा कर दिया था.

ये भी पढ़ें-

कमाल हो गया! अब ChatGPT से हो जाएगी UPI पेमेंट, शॉपिंग हो जाएगी एकदम आसान

[ad_2]

Video: ट्रेन की खिड़की से पुलिसवाले ने झपटा महिला का फोन, दी बड़ी सीख, वीडियो वायरल

[ad_1]


Train Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी का समझाने का तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रेन की खिड़की वाली सीट पर बैठी है और आराम से अपना मोबाइल चला रही है. ट्रेन उस वक्त प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती है. तभी एक पुलिसकर्मी प्लेटफॉर्म पर खिड़की के पास आकर खड़ा होता है और अचानक महिला के हाथ से फोन छीन लेता है.

पुलिसकर्मी ने महिला को शालीनता से समझाता

एक पल के लिए महिला घबरा जाती है. उसे लगता है कि उसका फोन किसी चोर ने छीन लिया है. वह तुरंत बाहर की ओर देखती है और हैरान रह जाती है कि फोन छीनने वाला कोई अजनबी नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी है और वह भागा भी नहीं है, बल्कि वहीं खड़ा मुस्कुरा रहा है. पुलिसकर्मी फिर महिला का फोन वापस करता है और शालीनता से उसे समझाता है कि ऐसा उसने उसे डराने के लिए नहीं, बल्कि सावधानी सिखाने के लिए किया.

पुलिसकर्मी कहता है, देखिए, ऐसे ही फोन चोर छीनकर भाग जाते हैं. इसलिए अपने फोन, लैपटॉप और दूसरे कीमती सामान का हमेशा ध्यान रखें. खिड़की के पास बैठकर मोबाइल इस्तेमाल करना बहुत खतरनाक होता है. महिला पुलिस वाले की बात सुनकर मुस्कुराती है और धन्यवाद कहती है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

वीडियो में आसपास बैठे अन्य यात्री भी यह दृश्य देखकर मुस्कुराने लगते हैं. किसी ने इस पूरे पल को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा. लोगों ने इस पुलिसकर्मी की खूब तारीफ की है. किसी ने लिखा, ऐसी पुलिस पर गर्व है, तो किसी ने कहा, यह है समझाने का असली तरीका. कई यूजर्स ने इसे जागरूकता का शानदार उदाहरण बताया.


टीम का हो गया एलान, शार्दुल ठाकुर को मिली कप्तानी, सरफराज और शिवम दुबे को भी मिली जगह

[ad_1]


रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का आगाज 15 अक्टूबर से हो रहा है. उससे पहले मुंबई क्रिकेट टीम ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की है. मुंबई बनाम जम्मू-कश्मीर मैच 15-18 अक्टूबर तक खेला जाना है, जिसमें शार्दुल ठाकुर टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. ठाकुर, अजिंक्य रहाणे की जगह लेंगे जिन्होंने सीजन शुरू होने से पहले मुंबई टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. इस टीम में सरफराज खान और शिवम दुबे को भी स्थान मिला है.

42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई, पहले ही मैच में जमू-कश्मीर को हराकर पिछले सीजन की हार का बदला लेना चाहेगी. बता दें कि दिल्ली को एलीट ग्रुप डी में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पोंडीचेरी के साथ रखा गया है.

शार्दुल ठाकुर होंगे कप्तान

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में शार्दुल ठाकुर मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. उनके अलावा अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, सरफराज खान और मुशीर खान भी इस टीम में शामिल हैं. मुशीर के रणजी ट्रॉफी रिटर्न पर भी सबकी नजरें होंगी, जो कार एक्सीडेंट के कारण पिछले सीजन अधिकांश मैचों में नहीं नहीं खेल पाए थे.

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करने वाले और भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके आयुष म्हात्रे भी टीम में बल्लेबाजी को सशक्त बना रहे होंगे. मुंबई के स्क्वाड में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण तैयार किया गया है.

श्रेयस अय्यर टीम में नहीं

डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला है, क्योंकि कमर की समस्या के कारण वो रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं. सूर्यकुमार यादव भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो पिछले सीजन सेमीफाइनल में खेलते दिखे थे.

मुंबई का स्क्वाड: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद, हार्दिक तमोरे, अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड़, सरफराज खान, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डी’सूजा, मुशीर खान, इरफान उमैर, अखिल हेरवाडकर, रॉयस्टन डियाज

यह भी पढ़ें:

रविचंद्रन अश्विन ने बताया भारत क्यों दोनों बार नहीं जीत पाया WTC का खिताब, इसे ठहराया जिम्मेदार

[ad_2]

Taurus Weekly Horoscope: सप्ताह रहेगा सामान्य, खर्च और संबंधों में रखनी होगी सावधानी, पढ़ें वृष

[ad_1]


Vrishabh Saptahik Rashifal 12 to 18 October 2025: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आपको न अधिक लाभ होगा, न कोई बड़ी हानि. सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आप परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

करियर और व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में स्थिरता का अनुभव होगा, जबकि व्यवसायियों को अपेक्षा के अनुसार लाभ के अवसर मिलेंगे. सप्ताह के मध्य में किसी कार्यवश लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. हालांकि इस दौरान आपको कुछ कार्य अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने पड़ सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है, अतः बजट का ध्यान रखें.

परिवार और सामाजिक जीवन के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी, लेकिन उत्तरार्ध में कुछ गलतफहमियाँ या विवाद उभर सकते हैं. लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं, इसलिए बोलचाल में सावधानी रखें. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए लचीलापन अपनाना जरूरी रहेगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन में यह सप्ताह मिश्रित रहेगा. लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए आपको समझौते और धैर्य का परिचय देना होगा. संवेदनशील विषयों पर विवाद से बचें.

स्वास्थ्य राशिफल: सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम या थकावट की संभावना रहेगी. खान-पान और नींद की दिनचर्या पर ध्यान दें.

उपाय: प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ करें और शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

FAQs
प्र1. यह सप्ताह कैसा रहेगा?
 सामान्य रहेगा, आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है.
प्र2. कार्यक्षेत्र में कैसी स्थिति रहेगी?
 स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें.
प्र3. पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा?
 शुरुआती समय शुभ रहेगा, पर उत्तरार्ध में सावधानी रखें.
प्र4. स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहेगी?
 मौसमी बीमारी से बचाव करें और पर्याप्त आराम करें.
प्र5. शुभ उपाय क्या है?
 श्रीसूक्त का पाठ करें और मां लक्ष्मी की उपासना करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अब B.Ed वालों को भी मिलेगा प्राइमरी टीचर बनने का मौका, जानिए NIOS ब्रिज कोर्स की पूरी प्रक्रिया

[ad_1]


उत्तर प्रदेश में B.Ed डिग्री रखने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. अब उन्हें प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने का मौका मिल सकेगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने NIOS के तहत संचालित एक ब्रिज कोर्स PDPET यानी Professional Development Programme for Elementary Teachers को हरी झंडी दे दी है. इस कोर्स को करने के बाद B.Ed डिग्री धारक उम्मीदवार भी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्र माने जाएंगे, जैसा कि BTC धारक होते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि NIOS ब्रिज कोर्स की पूरी प्रक्रिया क्या है. 

क्या है पूरा मामला?

कुछ समय पहले, सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया था. इसमें कहा गया था कि सिर्फ B.Ed डिग्री होने से कोई भी व्यक्ति कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को नहीं पढ़ा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ किया था कि प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाने के लिए D.El.Ed या BTC जैसी ट्रेनिंग जरूरी है, B.Ed इसके लिए उपयुक्त नहीं मानी जाएगी. इस फैसले से B.Ed धारकों के लिए नौकरी के अवसर कम हो गए थे, लेकिन अब इस नई पहल से B.Ed धारकों को फिर से प्राइमरी शिक्षक बनने का मौका मिल रहा है. 

क्या है PDPET ब्रिज कोर्स?

PDPET एक 6 महीने का ब्रिज कोर्स है, जिसे खासतौर पर B.Ed डिग्री धारकों के लिए तैयार किया गया है. इस कोर्स में उन्हें प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने की तकनीक, चाइल्ड साइकोलॉजी, वैल्यू एजुकेशन, असेसमेंट के तरीके और टीचिंग के मॉडर्न मेथड्स की जानकारी दी जाती है. यह कोर्स पूरी तरह से ऑनलाइन होता है और NIOS के तहत संचालित किया जाता है. कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार को एक सर्टीफीकेट दिया जाएगा, जिसकी मान्यता BTC या D.El.Ed के बराबर होगी.

PDPET आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

NIOS ने इस ब्रिज कोर्स के लिए नए सत्र में आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके आवेदन शुरू होने की तारीख 1 नवंबर 2025 की बताई जा रही है. उम्मीदवार NIOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने की पात्रता होगी. सबसे बड़ा फायदा यह है कि घर बैठे इस कोर्स को पूरा किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस कोर्स को मान्यता दे दी है. 

यह भी पढ़ें जोधपुर की एमबीएम यूनिवर्सिटी में 100 में मिले 137 नंबर, रिजल्ट देखकर हैरान हुए स्टूडेंट्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: कभी देखा है छठी इंद्री का चमत्कार? कंडक्टर ने हाथ थाम शख्स को गिरने से बचाया

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस के अंदर एक कंडक्टर यात्रियों को टिकट दे रहा होता है और तभी, अचानक से कंडक्टर के पास खड़े आदमी का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बस से नीचे गिरने ही वाला होता है, वैसे ही कंडक्टर उसका हाथ पकड़कर खींच लेता है, जिसके कारण उसकी जान बाल-बाल बच जाती है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि कंडक्टर का मुंह दूसरी तरफ था. उसके बाद भी उसने व्यक्ति को गिरने से बचा लिया.ये पूरी घटना का वीडियो बस में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बस कंडक्टर यात्रियों को टिकट देने में व्यस्त नजर आया

वीडियो में देखा गया कि बस में काफी यात्री बैठे हुए है और कंडक्टर के पास दो लोग खड़े है. बस कंडक्टर यात्रियों को टिकट देने में व्यस्त नजर आ रहा है. इस दौरान कंडक्टर के पास खड़ा एक व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो जैसे ही बस से नीचे गिरने वाला होता है.

कंडक्टर उसका हाथ जोर से पकड़ लेता है, लेकिन वीडियो में साफ देखा गया है कि कंडक्टर का मुंह दूसरी तरफ था. उसके बाद भी उसने बड़े ही आराम से व्यक्ति का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींच लिया, जिसके कारण व्यक्ति बस से नीचे गिरने से बच गया.

कंडक्टर ने फिल्म के हीरो की तरह व्यक्ति की जान बचाई

वीडियो में देखा गया है कि बस में मौजूद अन्य लोग भी व्यक्ति को बचाने के लिए आगे आए थे. अगर समय रहते बस कंडक्टर व्यक्ति का हाथ न पकड़ता तो ये हादसा काफी गंभीर रूप ले सकता था.

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने बस कंडक्टर की खूब तारीफ की. लोगों ने कहा कि कंडक्टर ने बिल्कुल फिल्म के हीरो की तरह व्यक्ति की जान बचाई. लोग वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और साथ ही कमेंट्स भी कर रहे हैं.


धुआं-धुआं हुआ पाकिस्तान, इस्लामाबाद की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन, कई शहरों में इंटरनेट बंद

[ad_1]


पाकिस्तान के लाहौर और इस्लामाबाद सहित कई शहरों में लोग सड़कों पर उतरकर शहबाज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. पाकिस्तान की राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए कई शहरों का इंटरनेट बंद कर लॉकडाउन लगा दिया गया है. तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) की ओर से इजरायल और अमेरिका की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

पाकिस्तान की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन

टीएलपी के कार्यकर्ता सड़कों पर हुजूम लेकर इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे हैं. लाहौर में अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं. इस हिंसक प्रदर्शन में टीएलपी के एक कार्यकर्ता और एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है. टीएलपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव भी किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन और हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया.

क्यों हो रहा प्रदर्शन?

तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) की ओर से इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास के बाहर इजरायल के खिलाफ शुक्रवार (10 अक्तूबर 2025) को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई थी. इसके बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने इसके प्रमुख साद हुसैन रिजवी को गिरफ्तार करने के लिए टीएलपी मुख्यालय पर छापा मारा था. टीएलपी ने दावा किया कि पुलिस के साथ झड़पों में उसके एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और 20 घायल हो गए.

अनिश्चित काल के लिए इंटरनेट सेवा बंद

शहबाज सरकार ने राजधानी की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया है और रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है. सरकार ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में अनिश्चित काल के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया. 

हाल ही में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अमेरिका का दौरा किया था. उन्होंने ट्रंप की ओर से पेश किए गए 20 सूत्रीय गाजा शांति समझौते का समर्थन किया था. हालांकि बाद में फिर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार इस समझौते से पीछे हट गए. उन्होंने बताया अरब देशों के साथ ट्रंप को जो पीस प्लान वाला समझौता सौंपा गया था वह अलग था.

ये भी पढ़ें : ‘मारिया कोरिना को मेरा समर्थन…’, वेनेजुएला की आयरन लेडी को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद वायरल हो रहा ट्रंप का पुराना बयान

[ad_2]

Karwa Chauth 2025 Paran: करवा चौथ व्रत पारण विधि: चांद देखने के बाद ऐसे करें व्रत पूरा

[ad_1]


Karwa Chauth 2025 Paran:  करवा चौथ का व्रत चांद देखने के बाद ही पूरा माना जाता है. आज पूरे भारत में उल्लास के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं. वे पूरे दिन बिना पानी और भोजन के रहती हैं.  दिन भर व्रत रखने के बाद शाम में शुभ मुहूर्त में महिलाएं करवा देवी की पूजा करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं. रात में चांद निकलने के साथ चंद्रमा को छलनी से देखकर जल अर्पित करती हैं. फिर पति का चेहरा देखकर उनके हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं. व्रत खोलते समय यह ध्यान रखें कि पहले जल ग्रहण करें, फिर कुछ मीठा खाएं और उसके बाद भोजन करें. 

कुछ नियमों का ध्यान रखें व्रती

करवा चौथ के दिन जब चांद निकल आए, तब व्रत का पारण किया जाता है. इसके लिए कुछ खास नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है. व्रती महिलाओं को सबसे पहले एक लोटे में जल, दूध, रोली, चावल और थोड़ी सी चीनी मिलाकर अर्घ्य के जल तैयार करना चाहिए.  फिर छलनी से चंद्रमा के दर्शन करें और उस जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें. इसके बाद पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करें. चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद उसी छलनी से पति का चेहरा देखें. फिर पति अपनी पत्नी को जल पिलाकर व्रत खुलवाने की परंपरा है.  व्रत खोलते समय सबसे पहले पानी पिएं, फिर कुछ मीठा खाना चाहिए. ध्यान रखें कि व्रत के बाद व्रती महिलाएं सात्विक भोजन ही करें. आज के दिन प्याज, लहसुन या मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए. 

करवे का महत्व  

करवा चौथ के दिन शाम को चांद निकलने से पहले महिलाएं मिट्टी के करवे में जल भरकर उसे पूजा स्थल पर रखती हैं. फिर वे भगवान गणेश, भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय और चौथ माता की पूजा करती हैं. करवे के ऊपर चावल, मिठाई और पूजन सामग्री रखी जाती है और करवा चौथ की कथा सुनी जाती है. यह करवा केवल पूजा का पात्र नहीं, बल्कि स्त्री के प्रेम, निष्ठा और संयम का प्रतीक माना जाता है.

चंद्रोदय और पारण समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 10 अक्तूबर को चंद्रमा का उदय शाम 8 बजकर 13 मिनट पर होगा. हालांकि, अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. इस समय व्रती चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकती हैं.

करवा चौथ पूजन समय

  • शाम 05 बजकर 57 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक.
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त – रात 09 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

हो गया खुलासा! भारत में आ रहा Starlink इंटरनेट, जानिए कितनी होगी स्पीड और कीमत

[ad_1]

रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink यूज़र्स को 25Mbps से लेकर 225Mbps तक की इंटरनेट स्पीड देगा. शुरुआती बेसिक प्लान में करीब 25Mbps स्पीड मिलने की उम्मीद है जबकि प्रीमियम या हाई-एंड प्लान 225Mbps तक की स्पीड ऑफर करेगा. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक किसी भी प्लान या स्पीड को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए फिलहाल ये आंकड़े अनुमानित हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink यूज़र्स को 25Mbps से लेकर 225Mbps तक की इंटरनेट स्पीड देगा. शुरुआती बेसिक प्लान में करीब 25Mbps स्पीड मिलने की उम्मीद है जबकि प्रीमियम या हाई-एंड प्लान 225Mbps तक की स्पीड ऑफर करेगा. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक किसी भी प्लान या स्पीड को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए फिलहाल ये आंकड़े अनुमानित हैं.

भारत सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल Starlink को केवल 20 लाख यूज़र्स को जोड़ने की अनुमति दी जाएगी. ऐसा इसलिए ताकि मौजूदा इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच संतुलन बना रहे और मार्केट में प्रतिस्पर्धा प्रभावित न हो.

भारत सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल Starlink को केवल 20 लाख यूज़र्स को जोड़ने की अनुमति दी जाएगी. ऐसा इसलिए ताकि मौजूदा इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच संतुलन बना रहे और मार्केट में प्रतिस्पर्धा प्रभावित न हो.

Starlink को भारत में ऑपरेशन शुरू करने के लिए लगभग सभी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं. अब सिर्फ कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं जैसे SATCOM गेटवे की अप्रूवल, स्पेक्ट्रम का आवंटन और ऑपरेटिंग लाइसेंस की अंतिम मंजूरी.

Starlink को भारत में ऑपरेशन शुरू करने के लिए लगभग सभी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं. अब सिर्फ कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं जैसे SATCOM गेटवे की अप्रूवल, स्पेक्ट्रम का आवंटन और ऑपरेटिंग लाइसेंस की अंतिम मंजूरी.

उम्मीद है कि ये सभी प्रक्रियाएं 2025 के अंत तक पूरी हो जाएंगी और Starlink जनवरी 2026 तक भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा. कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए यूज़र्स को एक बार का सेटअप चार्ज 30,000 रुपये देना होगा.

उम्मीद है कि ये सभी प्रक्रियाएं 2025 के अंत तक पूरी हो जाएंगी और Starlink जनवरी 2026 तक भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा. कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए यूज़र्स को एक बार का सेटअप चार्ज 30,000 रुपये देना होगा.

इसके बाद मासिक प्लान 3,300 रुपये से शुरू हो सकते हैं, जिसमें शुरुआती स्पीड 25Mbps तक मिलेगी. हालांकि, 225Mbps वाले हाई-स्पीड प्लान की कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है.

इसके बाद मासिक प्लान 3,300 रुपये से शुरू हो सकते हैं, जिसमें शुरुआती स्पीड 25Mbps तक मिलेगी. हालांकि, 225Mbps वाले हाई-स्पीड प्लान की कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है.

भारत जैसे विशाल देश में, जहां दूरदराज के इलाकों में आज भी इंटरनेट पहुंचाना चुनौती है, वहां Starlink उम्मीद की एक नई किरण है. लेकिन 30,000 रुपये का सेटअप चार्ज भारतीय यूज़र्स के लिए बड़ी बाधा बन सकता है. अगर कंपनी अपनी कीमतों और सर्विस क्वालिटी के बीच सही संतुलन बना पाती है तो आने वाले समय में Starlink देश के इंटरनेट इकोसिस्टम को एक नई दिशा दे सकता है.

भारत जैसे विशाल देश में, जहां दूरदराज के इलाकों में आज भी इंटरनेट पहुंचाना चुनौती है, वहां Starlink उम्मीद की एक नई किरण है. लेकिन 30,000 रुपये का सेटअप चार्ज भारतीय यूज़र्स के लिए बड़ी बाधा बन सकता है. अगर कंपनी अपनी कीमतों और सर्विस क्वालिटी के बीच सही संतुलन बना पाती है तो आने वाले समय में Starlink देश के इंटरनेट इकोसिस्टम को एक नई दिशा दे सकता है.

Starlink Internet का भारत में आगमन सिर्फ एक टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट नहीं, बल्कि एक डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो सकता है. तेज स्पीड, सैटेलाइट नेटवर्क कनेक्टिविटी और रिमोट एरिया कवरेज जैसे फीचर्स इसे पारंपरिक ब्रॉडबैंड सेवाओं से आगे ले जाते हैं.

Starlink Internet का भारत में आगमन सिर्फ एक टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट नहीं, बल्कि एक डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो सकता है. तेज स्पीड, सैटेलाइट नेटवर्क कनेक्टिविटी और रिमोट एरिया कवरेज जैसे फीचर्स इसे पारंपरिक ब्रॉडबैंड सेवाओं से आगे ले जाते हैं.

Published at : 10 Oct 2025 01:48 PM (IST)

[ad_2]