परिणीति ने प्रेग्नेंसी में रखा व्रत, प्रियंका ने विदेश में मनाया करवा चौथ, देखें सेलिब्रेशन

[ad_1]


बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया है. कई एक्ट्रेसेस ने अपने-अपने पति की लंबी उम्र के लिए आज व्रत रखा. परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी में भी पति राघव चड्ढा के लिए करवा चौथ का उपवास किया. वहीं शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मीरा कपूर तक ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

परिणीति चोपड़ा पहली बार प्रेग्नेंट हैं और इस बीच उन्होंने करवा चौथ मनाया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पति राघव चड्ढा के साथ व्रत खोलते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में वो पति को छन्नी से देख रही हैं तो दूसरी में राघव एक्ट्रेस की मेहंदी निहार रहे हैं. 


पति को कहा- ‘मेरा चांद’
परिणीति ने अपनी कस्टमाइज्ड जूतियों की भी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके और उनके पति के नाम का पहला अक्षर (P-R) लिखा है. तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मेरा चांद, मेरी मोहब्बत. हैप्पी करवा चौथ.’

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में करवा चौथ मनाया है. एक्ट्रेस ने सिर पर लाल दुपट्टा ओढ़े और हाथों में लाल चूड़ियां पहने पति निक जोनस के साथ फोटोज शेयर की हैं. कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- ‘सरप्राइज!! पापा करवाचौथ पर घर आए. हर साल जब वो मेरे साथ करवाचौथ मनाने के लिए घर आते हैं, तो मेरी सास मुझे एक दिन पहले सरगी भेजती हैं और मेरी मां मेरा व्रत खुलवाने के लिए विकास खन्ना के हाथ का बना स्वादिष्ट खाना लाती हैं. मेरा यही तो सपना था. मेरा सच्चा चांद बनने के लिए शुक्रिया. लव यू फोरेवर निक जोनस.’

परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी में रखा व्रत, प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ, देखें सेलेब्स का सेलिब्रेशनपरिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी में रखा व्रत, प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ, देखें सेलेब्स का सेलिब्रेशन

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने भी पति जहीर इकबाल के साथ करवा चौथ मनाया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो लाल रंग का सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं. हाथों में लाल चूड़ियां, माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया था.

परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी में रखा व्रत, प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ, देखें सेलेब्स का सेलिब्रेशन

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने हर बार की तरह इस साल भी अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ मनाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है और साथ ही राज कुंद्रा संग पैपराजी को खूब पोज भी दिए.



मीरा कपूर
मीरा कपूर ने भी अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस इस दौरान रेड कलर के साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने सभी को करवा चौथ विश किया.

परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी में रखा व्रत, प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ, देखें सेलेब्स का सेलिब्रेशन

रकुलप्रीत सिंह
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. ऑरेंज कलर की साड़ी पहने एक्ट्रेस बला की हसीन लग रही थीं तो वहीं ऑफ व्हाइट शेरवानी में जैकी खूब जच रहे थे. दोनों को पूजा की थाल लिए पोज देते देखा जा सकता है.



गीता बसरा

गीता बसरा ने भी अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ सेलिब्रेट किया. रेड कलर की साटिन साड़ी पहने एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही थीं. अपने लुक को उन्होंने मैचिंग जूलरी के साथ पूरा किया था.



[ad_2]

छत पर चादर के अंदर लड़के के साथ सो रही थी पड़ोसन, इतने में आ गई मम्मी और फिर… देखें वीडियो

[ad_1]


Viral Video: आज का दौर इंटरनेट और सोशल मीडिया का है. यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जो लोगों का ध्यान खींच लेता है. चाहे वो किसी का फनी डांस हो, कोई मजेदार एक्टिंग या फिर कोई ऐसा अजीबोगरीब सीन जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाए. कभी कोई बच्चा गाना गाकर वायरल हो जाता है, तो कभी कोई अपनी चाल से इंटरनेट पर छा जाता है.

ऐसा ही एक वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. यह वीडियो खासकर इंस्टाग्राम और X  पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में जो सीन है, वो बहुत ही मजेदार है और इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. 
 
क्या है वायरल वीडियो?

इस वायरल वीडियो की शुरुआत एक छत से होती है. छत पर एक लड़का और उसकी पड़ोसन चुपचाप चादर के अंदर सो रहे हैं. तभी वीडियो में अचानक से लड़के की मम्मी की एंट्री होती है. वह दोनों को रंगे हाथ पकड़ लेती हैं और पीटने लगती है. अगले सीन में घबराई हुई पड़ोसन झट से चादर के नीचे से निकलकर अपनी छत पर भाग जाती है और लड़का चादर के अंदर की छुपा रहता है. वहीं उसकी मम्मी उसे पीटने में लगी होती हैं.

इस वीडियो को X पर @Aditi_Menon_123 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर गाना राणा जी माफ करना बज रहा है और कैप्शन लिखा गया उठो राणा जी, मम्मी आ गई. ये गाना और कैप्शन इस वीडियो को इतना फनी बना देता है कि लोग बार-बार इसे देख रहे हैं और हर बार और ज्यादा हंस रहे हैं.



मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर 

इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है. इंस्टाग्राम और X पर इस पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई लिख रहा है कि राणा जी तो सच्ची में शेर निकले, तो कोई कह रहा है मम्मी नहीं आती तो आज तो कुछ और ही हो जाता. इसके अलावा लोग इस वीडियो पर मीम्स भी बना रहे हैं, जिसमें लड़के के डर और मम्मी की एंट्री को लेकर तरह-तरह की फनी बातें लिखी जा रही हैं. कई लोगों ने तो वीडियो को अपने दोस्तों को टैग करते हुए लिखा यार तू भी ऐसा ही करता होगा. 

यह भी पढ़ें सोशल मीडिया पर छाया एयरफोर्स का मेन्यू, एयरफोर्स की कैंटीन में रावलपिंडी टिक्का और बहावलपुर नान

 


हार्दिक पांड्या को फिर चढ़ा प्यार का बुखार, खूबसूरत मॉडल के साथ कन्फर्म किया रिलेशनशिप!

[ad_1]


हार्दिक पांड्या ने अपने नए रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है. उनका नाम लगातार माहिका शर्मा (Hardik Pandya New Girlfriend Name) के साथ जोड़ा जा रहा था, जो पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. अब हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए माहिका के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलकर इजहार कर दिया है. सामने आई तस्वीर में हार्दिक और माहिका (Hardik Pandya and Mahieka Sharma) समुद्र किनारे बीच पर आनंद ले रहे हैं.

इस रोमांटिक तस्वीर में हार्दिक ने माहिका शर्मा के गले में हाथ डाला हुआ है. एक तरफ भारतीय ऑलराउंडर ने काली शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने हुए हैं. वहीं माहिका ने सफेद शर्ट पहनी है. उन्होंने एक-दूसरी फोटो भी साझा की है, जिसमें हार्दिक और माहिका ने एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाला हुआ है.

सूत्रों की मानें तो हार्दिक और माहिका को डेट करते हुए काफी समय बीत गया है, लेकिन पहली बार उन्होंने इसकी पब्लिक अनाउंसमेंट की है. दोनों पहली बार सुर्खियों में तब आए, जब उन्हें इसी महीने मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ देखा गया था. उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था.

अभी कुछ महीने पहले तक हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा जा रहा था. आपको बता दें कि पिछले साल हार्दिक ने अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक ले लिया था. उनकी शादी 4 साल तक चली. इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है.

माहिका शर्मा पेशे से एक मॉडल और एक्टर हैं, कई म्यूजिक वीडियो और कई ब्रांड्स के लिए भी शूट कर चुकी हैं. वो फैशन वर्ल्ड में जाना पहचाना नाम हैं और सोशल मीडिया पर फैशन और फिटनेस से जुड़ा कंटेन्ट शेयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें:

2025 में वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 8 बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

Rohit Sharma Lamborghini: रोहित शर्मा ने अपने ही शॉट से फोड़ डाली लैम्बोर्गिनी कार! वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली



[ad_2]

कितनी पढ़ी लिखी हैं मारिया कोरिना माचाडो, जिन्हें मिला शांति का नोबेल?

[ad_1]


Nobel Peace Prize Winner 2025: 10 अक्टूबर को नोबेल पीस प्राईज 2025 की घोषणा हो गई है. यह पुरस्कार उन लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है, जो ग्लोबल लेवल पर शांति, ह्यूमन राइट्स और कंफ्लिक्ट के समाधान में योगदान करता है. इस साल इस पुरस्कार के लिए वेनेजुएला की मारिया कोरिना माचाडो को इसके लिए चुना गया है.

मारिया ने शांति स्थापना और वैश्विक संघर्षों को कम करने के लिए कई कार्य किए हैं, जिसके चलते नोर्वेजियन नोबेल पुरस्कार समिति ने उन्हें सम्मानित किया है. मारिया को उनके बेहतरीन कामों और निडर स्वभाव के चलते आयरन लेडी भी कहा जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन है मारिया माचाडो और कितनी है उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

कौन है मारिया माचाडो?

ह्यूमन राइट्स की वकालत करने वाली मारिया माचाडो वेनेजुएला की राजनीतिज्ञ और औद्योगिक इंजीनियर हैं. साथ ही यह अभी वेनेजुएला में लीडर ऑफ ऑपोजिशन भी हैं. सामाजिक कार्य करने वाली माचाडो 2011 से 2014 तक वेनेजुएला की राष्ट्रीय सभा में इलेक्टेड मेंबर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. साल 2024 के चुनाव में मारिया कोरिना मचाडो विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं, लेकिन शासन ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी थी. इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वेनेजुएला में ट्रांसपेरेंसी, सिटिजन्स की फ्रीडम और डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के लिए भरपूर काम किया. फिलहाल, मारिया सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन भी कर रही हैं.  

कितनी पढ़ी-लिखी है मारिया माचाडो?

अपने काम के लिए जानी जाने वाली मारिया काफी पढ़ी-लिखी हैं. जानकारी के अनुसार, मारिया कोरिना ने एंड्रेस बेलो कैथोलिक यूनिवर्सिटी से  इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूटो डी एस्टुडियोस सुपीरियरेस डी एडमिनिस्ट्रेशन (Instituto de Estudios Superiores de Administracion) बिजनेस स्कूल से फाइनेंस में मास्टर डिग्री का कोर्स भी किया. साथ ही वह साल 2009 में येल यूनिवर्सिटी के वर्ल्ड फेलो प्रोग्राम में भी शामिल हो चुकी है.   

इसे भी पढ़ें: जोधपुर की एमबीएम यूनिवर्सिटी में 100 में मिले 137 नंबर, रिजल्ट देखकर हैरान हुए स्टूडेंट्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘अब जिनपिंग से नहीं मिलूंगा…’, चीन पर फिर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, भारी टैरिफ लगाने की द

[ad_1]


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर एक बार फिर टैरिफ लगाने की धमकी दी है. ट्रुथ सोशल पर एक लंबी सी पोस्ट में ट्रंप ने चीन पर दुर्लभ खनिज को लेकर वैश्विक बाजार में ‘बाधा डालने’ का आरोप लगाया है. ट्रंप ने कहा कि चीन अचानक बहुत ‘शत्रुतापूर्ण’ रवैया अपना रहा है और दुनिया के कई देशों को पत्र भेजकर दुर्लभ खनिजों और उत्पादन से जुड़ी सामग्रियों पर एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाने की बात कर रहा है. ट्रंप के अनुसार, इस कदम से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक बाजार ‘जाम’ हो सकते हैं और इसका असर लगभग हर देश पर पड़ेगा.

ट्रंप ने आरोप लगाया कि चीन हर उस तत्व पर नियंत्रण की बात कर रहा है, जो उत्पादन में इस्तेमाल होते हैं, चाहे वे चीन में बने हों या नहीं. उन्होंने कहा, ‘किसी ने भी पहले ऐसा कुछ नहीं देखा. यह कदम वैश्विक बाजारों को जाम कर देगा और सभी देशों के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा.’ उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों ने अमेरिका से संपर्क कर चीन के इस रवैये पर नाराजगी जताई है.

शी जिनपिंग से मुलाकात रद्द करने के संकेत
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अब तक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात नहीं की है. उन्होंने कहा कि दो हफ्ते बाद दक्षिण कोरिया में होने वाली APEC बैठक में दोनों नेताओं की मुलाकात तय थी, लेकिन अब उनसे ‘मिलने का कोई कारण नहीं दिखता’.

हमारे पास भी है ज्यादा ताकत- ट्रंप
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका के पास भी कुछ क्षेत्रों में चीन से कहीं ज्यादा मजबूत एकाधिकार है, लेकिन उन्होंने अब तक उसका इस्तेमाल नहीं किया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी ऐसा करने की जरूरत नहीं समझी थी – अब तक!’ ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर चीन ने अपने ‘शत्रुतापूर्ण आदेश’ को वापस नहीं लिया तो वह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में वित्तीय जवाबी कार्रवाई करेंगे.

ट्रंप ने कहा कि चीन के कदम के जवाब में अमेरिका चीनी उत्पादों पर भारी टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहा है. इसके अलावा कई और जवाबी कदम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘शायद यह समय आ गया है. शुरुआत में यह दर्दनाक हो सकता है, लेकिन अंत में यह अमेरिका के लिए बहुत अच्छा साबित होगा.’

क्या चीन ने चल दी है चाल?
ट्रंप ने खास तौर पर इस बात पर भी सवाल उठाया कि चीन ने यह पत्र उसी दिन जारी किया जब मध्य पूर्व में 3000 साल बाद शांति स्थापित हुई. उन्होंने कहा, ‘क्या यह संयोग था? कहना मुश्किल है.’

[ad_2]

दुनिया की आधी बड़ी कंपनियां खत्म होने वाली हैं! इस कंपनी के पूर्व CEO ने दी डरावनी भविष्यवाणी,

[ad_1]


Former Cisco CEO on AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज है लेकिन पूर्व सिस्को सिस्टम्स (Cisco Systems) के सीईओ जॉन चैम्बर्स (John Chambers) ने इससे कहीं आगे की डरावनी चेतावनी दी है. उनका मानना है कि आने वाले वर्षों में AI न सिर्फ लाखों नौकरियां खत्म करेगा बल्कि Fortune 500 की आधी कंपनियां और उनके टॉप अधिकारियों का अस्तित्व भी मिटा देगा.

50% Fortune 500 कंपनियां होंगी खत्म

एक इंटरव्यू में चैम्बर्स ने कहा, “आप जल्द ही देखेंगे कि Fortune 500 की 50% कंपनियां और उनके 50% टॉप एक्जिक्यूटिव्स गायब हो जाएंगे.” उन्होंने बताया कि यह बदलाव उस इंटरनेट युग से भी बड़ा और तेज़ होगा जिसने 1990 के दशक के आखिर में पूरी दुनिया को बदल दिया था. चैम्बर्स, जिन्होंने सिस्को को इंटरनेट बूम और उसके बाद आई मंदी के दौर से निकाला था, का कहना है कि AI उस दौर से पाँच गुना तेज़ चल रहा है और उसके परिणाम तीन गुना बड़े होंगे.

AI युग में टिके रहना हर कंपनी के लिए चुनौती

चैम्बर्स ने चेतावनी दी कि इतनी तेज़ रफ्तार के कारण अब कंपनियों के बीच “जीतने और मिटने” की दौड़ शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा, “हां, हादसे होंगे उनके लिए जो तकनीक को प्रतिस्पर्धात्मक ताकत में नहीं बदल पाएंगे.” उनका मानना है कि जिन लोगों में तेजी से सीखने और बदलने की क्षमता नहीं होगी उनकी कंपनियां धीरे-धीरे बाजार से गायब हो जाएंगी.

AI इंटरनेट से पांच गुना तेज़ है

नौकरी के मोर्चे पर भी चैम्बर्स का बयान झटका देने वाला है. उन्होंने कहा, “अगर मैं सही हूं और AI इंटरनेट से पाँच गुना तेज़ बढ़ रहा है तो हम नौकरियां उस गति से खत्म करेंगे जितनी तेजी से नई नौकरियाँ बना नहीं पाएंगे.” उनका कहना है कि आने वाले कुछ सालों में एक ऐसा दौर आएगा जब नौकरियां कम होंगी और लोगों को दोबारा प्रशिक्षित करने में वक्त लगेगा. “यह एक सूखा काल होगा, जब हमें लाखों लोगों को नए कौशल सिखाने की जरूरत पड़ेगी,” उन्होंने कहा.

यह भी पढ़ें:

दिवाली से पहले धड़ाम हो गई Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत, यहां से खरीदने पर होगी 30 हजार रुपये की बचत

[ad_2]

Video: 6 लड़कियों ने दिल्ली मेट्रो में काटा बवाल, गाने गए और लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

[ad_1]


Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. कभी कोई यात्री गाना गाता दिखता है, तो कभी कोई डांस करता है. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह थोड़ा अलग और मजेदार है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो के डिब्बे में कुछ लड़कियां बीच में खड़ी होकर अंताक्षरी खेल रही हैं. वे बारी-बारी से गाने गा रही हैं और बीच-बीच में उन गानों पर डांस भी कर रही हैं. उनके इस मस्तीभरे अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

अंताक्षरी खेलता देख लोगों ने बनाया वीडियो

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़कियां मेट्रो के बीचोंबीच खड़ी हैं. जैसे ही एक लड़की गाना खत्म करती है, दूसरी लड़की तुरंत अगला गाना शुरू कर देती है. बाकी लड़कियां तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाती हैं और कुछ तो झूमते हुए डांस भी करने लगती हैं. उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहा है. यह नजारा देखकर मेट्रो में बैठे यात्री भी मुस्कुरा उठे. कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर इस पल को रिकॉर्ड कर लिया.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिनों पहले की है, जब ये लड़कियां अपने दोस्तों के साथ सफर कर रही थीं. मस्ती-मजाक के मूड में उन्होंने मेट्रो में ही अंताक्षरी शुरू कर दी. किसी यात्री ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो देखकर यूजर्स ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं. कुछ लोगों का कहना है कि लड़कियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि मेट्रो सार्वजनिक स्थान है, यहां ऐसा नहीं करना चाहिए. फिर भी, कई लोगों ने इस वीडियो को मजेदार बताते हुए कहा कि कभी-कभी ऐसे पल ही दिन को खुशगवार बना देते हैं.


Video: दौड़कर पार की सड़क, गाड़ी के नीचे आया मासूम, बाल-बाल बचा, हादसे का वीडियो वायरल

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाले हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया. वीडियो में साफ दिखाया गया है कि बच्चा बड़ी तेजी से दौड़ते हुए सड़क को पार कर रहा था, जिसके कारण वह अचानक वाहन के नीचे जाता है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग जाती है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया.

बच्चे ने बिना सावधानी के सड़क पार की

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क नजर आ रही है, जिसपर लगातार वाहनों का आना-जाना लगा हुआ है. इस दौरान एक बच्चा, जिसकी उम्र लगभग 10-12 साल की लग रही है. वो अचानक से दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश करने लगता है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा बिना किसी सावधानी के सड़क को पार कर रहा है. तभी, एक सफेद रंग की पिकअप वैन तेज रफ्तार में आती है और बच्चे से टकरा जाती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा बुरी तरह से पिकअप वैन के नीचे आ जाता है, जिसक बाद आसपास के लोग दौड़कर बच्चे को बचाने आते हैं.

लोगों ने बच्चे को वाहन के नीचे से निकाला

लोग बच्चे को वाहन के नीचे से निकालते हैं. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे के बाद बच्चे की हालत कैसी है? वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी. कई लोगों ने बच्चे की लापरवाही पर सवाल उठाए तो वहीं कुछ ने कहां कि ड्राइवर तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था.

कई लोगों ने तो कहा कि माता-पिता को छोटे बच्चों का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि वो इस तरह कि घटना के शिकार न हो.  वीडियो को देखकर साफ हो रहा है कि सड़क पर सावधानी बरतना कितना जरूरी है. 


शेयर है या सोने की खजाना? 5 साल में 1 लाख का बना दिया 1.14 करोड़, 9 महीने में 11300% रिटर्न

[ad_1]


Multibagger Stocks: फ्रेडुन फार्मास्युटिकल्स (Fredun Pharmaceuticals) ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को हैरान कर देने वाला रिटर्न दिया है. यह फार्मा सेक्टर की मल्टीबैगर कंपनियों में से एक बन गई है. नौ साल पहले इस कंपनी के शेयर की कीमत सिर्फ 12.50 रुपये थी, जबकि आज यह बढ़कर 1,425 रुपये तक पहुंच गई है. यानी, इसने महज 9 साल में करीब 11,300% का रिटर्न दिया है. हाल के छह महीनों में भी इस शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गई है.

क्या करती है कंपनी?

फ्रेडुन फार्मास्युटिकल्स एक भारतीय फार्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसकी स्थापना 1987 में हुई थी. कंपनी की मौजूदगी लैटिन अमेरिका, साउथ-ईस्ट एशिया, सीआईएस देशों, अफ्रीका और MENA (मिडल ईस्ट एंड नॉर्थ अफ्रीका) तक फैली हुई है. यह कंपनी दवाओं के साथ-साथ हाल ही में पेट टेक प्लेटफॉर्म “Wagr” का अधिग्रहण कर भारत का पहला न्यूट्रल ऑनलाइन पेट मार्केटप्लेस शुरू करने की दिशा में भी कदम बढ़ा चुकी है.

अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू 1.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गई होती. इस तरह, यह स्टॉक निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएशन मशीन साबित हुआ है.

वित्तीय स्थिति और शेयरहोल्डिंग

प्रमोटर होल्डिंग (जून 2025): 48.93%
पब्लिक होल्डिंग: 51.07%
बैंक ऑफ इंडिया के पास कंपनी के 1.59% (75,000 शेयर) हैं.

कंपनी के शेयर ने 2018 में सबसे अधिक 223% की वार्षिक बढ़त दर्ज की थी. अगर 2025 में भी यह शेयर इसी रफ्तार से आगे बढ़ता है, तो यह 2020 के बाद का सबसे मजबूत वित्तीय वर्ष साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: क्या TCS ने 12 हजार की जगह 20 हजार स्टाफ को किया बाहर? कंपनी ने क्यों छिपाए आंकड़े, आ गया HR का जवाब

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

ट्रंप को नहीं मिला नोबेल प्राइज तो निराश हुए पुतिन, नेतन्याहू ने बताया कौन है असली हकदार

[ad_1]


Putin Reaction on Nobel Peace Prize: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को नॉर्वे की समिति द्वारा वेनेजुएला की विपक्षी कार्यकर्ता मारिया कोरीना माचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार देने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी. पुतिन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नजरअंदाज कर दिया गया है.

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा के कुछ घंटे बाद पुतिन ने कहा, ‘ट्रंप ने शांति के लिए बहुत काम किया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण मध्य पूर्व है.’ पुतिन का इशारा इजरायल और गाजा के बीच हुए हालिया संघर्षविराम समझौते की ओर था, जो गुरुवार को तय हुआ और आज से प्रभावी हुआ है.

‘नोबेल समिति ने कई बार गलत लोगों को सम्मानित किया’

पुतिन ने आगे कहा कि कई बार नोबेल समिति ने ऐसे लोगों को भी पुरस्कार दिया है जिन्होंने शांति के लिए कुछ नहीं किया. इस पुरस्कार की प्रतिष्ठा काफी हद तक खो चुकी है. हालांकि उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ट्रंप इसके योग्य हैं या नहीं.’ इस वर्ष ट्रंप को नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, जबकि उनके रिपब्लिकन सहयोगियों और कई देशों, जिनमें रूस भी शामिल है, ने उनके पक्ष में लॉबिंग की थी.

इजरायल के प्रधानमंत्री ने भी ट्रंप के समर्थन में दिया बयान

इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्रंप का समर्थन करते हुए कहा, ‘नोबेल समिति शांति की बात करती है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे संभव बनाते हैं. वो सच बोलते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप इस सम्मान के हकदार हैं.’

नॉर्वे की समिति ने माचाडो के संघर्ष को सराहा

इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो को दिया गया है. नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा कि यह सम्मान उन्हें वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए उनके अथक संघर्ष के लिए दिया गया है.

‘ट्रंप शांति समझौते करते रहेंगे’

वहीं, व्हाइट हाउस ने इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति शांति समझौते करते रहेंगे, युद्ध समाप्त करेंगे और जीवन बचाएंगे.’ व्हाइट हाउस के संचार निदेशक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,’राष्ट्रपति ट्रंप शांति समझौते करते रहेंगे, युद्ध खत्म करेंगे और लोगों की जान बचाएंगे. उनके दिल में इंसानियत है. उनके जैसा कोई नहीं होगा, जो अपनी इच्छा शक्ति से नामुमकिन को मुमकिन कर सके.’

[ad_2]