पति फोन पर लगा था और पत्नी ने लड़के के साथ…वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

[ad_1]


आज के समय में सोशल मीडिया हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. आजकल हर कोई सुबह उठकर सबसे पहले मोबाइल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब या X खोलते हैं. दिन की शुरुआत ही किसी न किसी वायरल वीडियो, मीम या मजेदार रील से होती है .हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा जरूर सामने आता है जो हमें चौंका देता है, हंसा देता है या फिर अंदर तक हिला देता है. कभी कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसमें इमोशन होता हैं, तो कभी ऐसा जिसमें मजाक और मस्ती, लेकिन कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर लोग सिर पकड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. 

वायरल वीडियो जो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

इस वीडियो में एक पति फोन पर किसी से बात करने में बिजी है. वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी एक दूसरे लड़के को किस करती नजर आती है. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि पत्नी अपना पत्नी धर्म ही भूल गई है. यह नजारा देखकर लोगों को गुस्सा भी आया और कई ने मजाक उड़ाते हुए मीम भी बना दिए. 

मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कुछ ने इसे आजकल के रिश्तों की हालत बताया, तो कुछ ने पत्नी के इस व्यवहार को जमकर बेशर्मी बताया. वहीं, कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखा पति मोबाइल में बिजी था और पत्नी का अलग सीन चल रहा था.  वहीं दूसरे ने कहा अब तो रिलेशनशिप भी ऑनलाइन स्टेटस बन गई है, ऑफलाइन में सब उल्टा चल रहा है. कुछ लोगों ने तो इसे नया डेली सोप करार दे दिया और कहा, इसके सामने बिग बॉस भी फीका है. 

यह भी पढ़ें Viral Video: छत पर चादर के अंदर लड़के के साथ सो रही थी पड़ोसन, इतने में आ गई मम्मी और फिर… देखें वीडियो


यूपीपीसीएसी परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो और NCRTC ने की विशेष व्यवस्था, देख लें टाइम टेबल

[ad_1]


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को होने जा रही है. इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मेरठ की ओर रवाना होते हैं. इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो और एनसीआरटीसी ने विशेष कदम उठाए हैं.

रविवार को होने वाली परीक्षा को देखते हुए, न्यू अशोक नगर और मेरठ दक्षिण के बीच संचालित नमो भारत (एनसीआरटीसी) की सेवाओं का समय बदल दिया गया है. सामान्यतः ये सेवाएं सुबह 8 बजे से शुरू होती थीं, लेकिन अब ये सुबह 6 बजे से शुरू होंगी. इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच सकें.

इसके अलावा सेवाओं का संचालन रात 10 बजे तक किया जाएगा. यह सुविधा न केवल परीक्षा समाप्त होने के बाद लौटने वाले छात्रों के लिए मददगार होगी, बल्कि सामान्य यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी. अधिकारियों ने बताया कि यह कदम परीक्षा की सफलता और यात्रियों की सुविधा दोनों को ध्यान में रखकर उठाया गया है. यूपीपीसीएस परीक्षा में दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार भाग लेते हैं. ऐसे में डीएमआरसी और एनसीआरटीसी ने मिलकर यह व्यवस्था की है, ताकि यातायात की बाधा के बिना सभी परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्र पहुंच सकें.

यहां देखें नए अपडेट्स

अधिकारियों ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अधिकारिक ऐप या वेबसाइट के माध्यम से नए अपडेट देखते रहें. इस नई समय-सारणी से न केवल परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि सुबह के समय सामान्य यात्रियों को भी कम भीड़ में यात्रा करने का अवसर मिलेगा.

दिल्ली मेट्रो और एनसीआरटीसी का यह कदम यूपीपीसीएस उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. अधिकारियों ने कहा कि समय-सारणी के इस बदलाव से परीक्षा का माहौल शांत और व्यवस्थित रहेगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा वाले दिन सुबह जल्दी निकलें और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यात्रा करें. इस प्रकार 12 अक्टूबर को मेरठ की ओर जाने वाले परीक्षार्थी और अन्य यात्री सुबह 6 बजे से शुरू हुई मेट्रो और एनसीआरटीसी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. शाम तक चलने वाली सेवाओं से परीक्षार्थियों के लौटने की प्रक्रिया भी सरल होगी.

यह भी पढ़ें –  NEET PG 2025: NBEMS ने 22 उम्मीदवारों के रिजल्ट रद्द किए, पुराने सत्रों के नतीजे भी अमान्य घोषित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल प्राइज न मिलने से पाकिस्तान के पेट में भी दर्द? ये है कारण

[ad_1]


वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है. इस दौड़ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी बड़े दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन ट्रंप की हार से सबसे ज्यादा नुकसान सिर्फ उनकी छवि को नहीं, बल्कि पाकिस्तान की कूटनीति को हुआ है जिसने इस साल खुलकर ट्रंप पर दांव लगाया था.

पाकिस्तान ने लगाया था ट्रंप पर बड़ा दांव
पाकिस्तान ने इस साल ट्रंप को ‘शांति का समर्थक’ बताते हुए औपचारिक रूप से नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अगस्त में वॉशिंगटन गए और ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की. पाकिस्तान सरकार ने इस मुलाकात को अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में नया अध्याय बताया और प्रेस रिलीज व तस्वीरों के जरिए इसे खूब प्रचारित किया, लेकिन ट्रंप की हार के साथ ही पाकिस्तान की यह कोशिश कूटनीतिक रूप से उलटी पड़ गई.

नोबेल नहीं मिला, पाकिस्तान का प्लान हुआ बेकार
पाकिस्तान ने ट्रंप को ‘शांति का प्रतीक’ बताते हुए यह दिखाने की कोशिश की थी कि उसके सहयोग से भारत-पाकिस्तान तनाव कम हुआ, लेकिन नोबेल कमेटी ने ट्रंप को नजरअंदाज कर मचाडो को सम्मानित किया, जिससे पाकिस्तान की दलील कमजोर पड़ी. भारत पहले ही ट्रंप की मध्यस्थता के दावों को नकार चुका था. भारतीय सेना ने कहा था कि सीजफायर दोनों देशों के बीच सीधे समझौते से हुआ, न कि किसी तीसरे देश की भूमिका से.

आर्थिक साझेदारी की उम्मीदें भी धुंधली
पाकिस्तान ने ट्रंप प्रशासन के साथ तेल और खनिज के क्षेत्र में साझेदारी को लेकर उम्मीदें लगाई थीं. ट्रंप ने पाकिस्तान के ‘विशाल तेल भंडार’ का जिक्र किया था और कहा था कि भविष्य में पाकिस्तान भारत को तेल बेच भी सकता है. लेकिन असलियत में पाकिस्तान के पास दुनिया के कुल तेल भंडार का सिर्फ 0.02% है. ट्रंप के दावे और पाकिस्तान की उम्मीदें दोनों ही वास्तविकता से काफी दूर थीं.

बीजिंग से दूरी, वॉशिंगटन पर भरोसा
ट्रंप को नोबेल के लिए नामांकित कर और उनका खुला समर्थन करके पाकिस्तान ने बीजिंग से दूरी बनाते हुए अमेरिका की ओर झुकाव दिखाने की कोशिश की थी. यह कदम पाकिस्तान की विदेश नीति में बड़ा बदलाव माना गया, लेकिन ट्रंप की हार के बाद यह रणनीति ना सिर्फ कमजोर पड़ गई है, बल्कि पाकिस्तान को अब राजनयिक शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ रहा है. 

[ad_2]

1 October से Atal Pension Yojana में बड़ा बदलाव! जानें नए Form के 3 अहम Updates | Paisa Live

[ad_1]

Atal Pension Yojana (APY) में सरकार ने एक अहम बदलाव किया है जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है। अब इस Pension Scheme के लिए सिर्फ नया Registration Form मान्य होगा। पुराने Form को 30 सितंबर 2025 के बाद बंद कर दिया गया है। नए Form में तीन मुख्य बदलाव किए गए हैं।पहला, अब FATCA/CRS Declaration अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवेदनकर्ता कोई विदेशी नागरिक या Tax Resident तो नहीं है। दूसरा बदलाव यह है कि Post Office के जरिए केवल भारतीय निवासी ही खाता खोल सकेंगे, क्योंकि ये खाते Postal Savings Account से Link होते हैं। तीसरा, नया Form Protean (NSDL) के अनुसार Design किया गया है, जिससे Registration प्रक्रिया ज्यादा स्मूद और पारदर्शी हो सके।Atal Pension Yojana खासतौर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बनाई गई है। इसमें 60 वर्ष की उम्र के बाद ₹1000 से ₹5000 तक की Guarranted Pension मिलती है। योगदान आप मासिक, त्रैमासिक या अर्धवार्षिक कर सकते हैं। ध्यान दें कि अगर आप Taxpayer हैं, तो आप इस Scheme में शामिल नहीं हो सकते।

[ad_2]

2025 में वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 8 बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

[ad_1]

वनडे क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट पहले नंबर पर हैं. रूट ने 2025 में 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 70.81 की शानदार औसत से 779 रन बनाए हैं.

वनडे क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट पहले नंबर पर हैं. रूट ने 2025 में 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 70.81 की शानदार औसत से 779 रन बनाए हैं.

स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से इस साल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट दूसरे नंबर पर हैं. मुन्से ने 2025 में 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 73.50 की बेहतरीन औसत से 735 रन बनाए हैं.

स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से इस साल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट दूसरे नंबर पर हैं. मुन्से ने 2025 में 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 73.50 की बेहतरीन औसत से 735 रन बनाए हैं.

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट तीसरे नंबर पर हैं. डकेट ने 2025 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.83 की औसत से 526 रन बनाए हैं.

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट तीसरे नंबर पर हैं. डकेट ने 2025 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.83 की औसत से 526 रन बनाए हैं.

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज केसी कार्टी इस साल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट चौथे नंबर पर हैं. कार्टी ने 2025 में 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 55.00 की लाजवाब औसत से 495 रन बनाए हैं.

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज केसी कार्टी इस साल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट चौथे नंबर पर हैं. कार्टी ने 2025 में 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 55.00 की लाजवाब औसत से 495 रन बनाए हैं.

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके पांचवें नंबर पर हैं. ब्रीट्जके ने 2025 में 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 77.83 की शानदार औसत से 467 रन बनाए हैं.

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके पांचवें नंबर पर हैं. ब्रीट्जके ने 2025 में 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 77.83 की शानदार औसत से 467 रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल इस साल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट छठे नंबर पर हैं. मिचेल ने 2025 में 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.66 की औसत से 464 रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल इस साल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट छठे नंबर पर हैं. मिचेल ने 2025 में 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.66 की औसत से 464 रन बनाए हैं.

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के बल्लेबाज चरिथ असलंका सातवें नंबर पर हैं. असलंका ने 2025 में 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.66 की औसत से 456 रन बनाए हैं.

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के बल्लेबाज चरिथ असलंका सातवें नंबर पर हैं. असलंका ने 2025 में 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.66 की औसत से 456 रन बनाए हैं.

भारत के कप्तान शुभमन गिल इस साल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं. शुभमन ने 2025 में 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 63.85 की बेहतरीन औसत से 447 रन बनाए हैं.

भारत के कप्तान शुभमन गिल इस साल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं. शुभमन ने 2025 में 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 63.85 की बेहतरीन औसत से 447 रन बनाए हैं.

Published at : 10 Oct 2025 09:48 PM (IST)

[ad_2]

जवानी में इतने हैंडसम थे बॉबी देओल, तस्वीरें देखेंगे तो आर्यन खान-कार्तिक को भी भूल जाएंगे

[ad_1]

बॉबी देओल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं. फिल्मों में उनका परफॉर्मेंस तो बढ़िया था ही लेकिन उनके लुक्स भी कमाल के थे.

बॉबी देओल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं. फिल्मों में उनका परफॉर्मेंस तो बढ़िया था ही लेकिन उनके लुक्स भी कमाल के थे.

90 के दशक में बॉबी देओल इतने हैंडसम थे कि उनकी तस्वीरें देख आप भी लॉर्ड बॉबी के मुरीद बन जाएंगे. आज तो वैसे भी अभिनेता अपने फिटनेस और डैशिंग पर्सनैलिटी से कई यंगस्टर्स को टक्कर देते हैं.

90 के दशक में बॉबी देओल इतने हैंडसम थे कि उनकी तस्वीरें देख आप भी लॉर्ड बॉबी के मुरीद बन जाएंगे. आज तो वैसे भी अभिनेता अपने फिटनेस और डैशिंग पर्सनैलिटी से कई यंगस्टर्स को टक्कर देते हैं.

इन दिनों अभिनेता आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर चर्चाओं में हैं. सीरीज में उनकी एक्टिंग और पर्सनैलिटी की काफी सराहना की गई थी. 56 की उम्र में ऐसी फिटनेस देख उनकी उम्र का पता लगा पाना वाकई मुश्किल है.

इन दिनों अभिनेता आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर चर्चाओं में हैं. सीरीज में उनकी एक्टिंग और पर्सनैलिटी की काफी सराहना की गई थी. 56 की उम्र में ऐसी फिटनेस देख उनकी उम्र का पता लगा पाना वाकई मुश्किल है.

जवानी के दिनों में भी अभिनेता अपने लुक्स और पर्सनैलिटी से सभी को अपना मुरीद बनाते थे. 90 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. 1995 में उन्होंने 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की.

जवानी के दिनों में भी अभिनेता अपने लुक्स और पर्सनैलिटी से सभी को अपना मुरीद बनाते थे. 90 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. 1995 में उन्होंने ‘बरसात’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की.

इसके बाद उन्होंने सोल्जर, बादल, गुप्त और अजनबी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. कई सालों तक बॉलीवुड में राज करने के बाद उन्होंने अपने करियर में डाउनफॉल भी एक्सपीरियंस किया.

इसके बाद उन्होंने सोल्जर, बादल, गुप्त और अजनबी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. कई सालों तक बॉलीवुड में राज करने के बाद उन्होंने अपने करियर में डाउनफॉल भी एक्सपीरियंस किया.

धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया और उनकी पॉपुलैरिटी में कम होने लगी. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने एक्टिंग के जुनून को नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करते गए. ये उनके करियर का सबसे टफ टाइम था.

धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया और उनकी पॉपुलैरिटी में कम होने लगी. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने एक्टिंग के जुनून को नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करते गए. ये उनके करियर का सबसे टफ टाइम था.

उन्होंने अपने इंटरव्यूज में ये तक खुलासा किया है कि जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगीं तो वो अंदर से टूट चुके थे. लेकिन फैमिली के सपोर्ट से उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर अपने नाम का डंका बजाया.

उन्होंने अपने इंटरव्यूज में ये तक खुलासा किया है कि जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगीं तो वो अंदर से टूट चुके थे. लेकिन फैमिली के सपोर्ट से उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर अपने नाम का डंका बजाया.

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में खलनायक की भूमिका निभाकर वो लॉर्ड बॉबी के नाम से मशहूर हो गए और एक बार फिर लोग उनके लुक्स, बॉडी लैंग्वेज और एक्टिंग स्किल्स के दीवाने बने गए.

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में खलनायक की भूमिका निभाकर वो लॉर्ड बॉबी के नाम से मशहूर हो गए और एक बार फिर लोग उनके लुक्स, बॉडी लैंग्वेज और एक्टिंग स्किल्स के दीवाने बने गए.

'रेस 3', 'एनिमल' और 'आश्रम' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज ने भी उनके करियर को एक अच्छा मुकाम दिया. 90 के दशक में हिट मशीन बॉबी देओल अपनी फिल्मों के जरिए जो जादू बिखेरते थे एक बार फिर उन्होंने वैसा ही जादू चलाया.

‘रेस 3’, ‘एनिमल’ और ‘आश्रम’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज ने भी उनके करियर को एक अच्छा मुकाम दिया. 90 के दशक में हिट मशीन बॉबी देओल अपनी फिल्मों के जरिए जो जादू बिखेरते थे एक बार फिर उन्होंने वैसा ही जादू चलाया.

लुक्स के मामले में बॉबी देओल ने सभी को पीछे छोड़ ही दिया था. एक्टिंग के मामले में भी उनकी दमदार वापसी से सभी यंगस्टर्स और लेजेंडरी एक्टर्स को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है.

लुक्स के मामले में बॉबी देओल ने सभी को पीछे छोड़ ही दिया था. एक्टिंग के मामले में भी उनकी दमदार वापसी से सभी यंगस्टर्स और लेजेंडरी एक्टर्स को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है.

Published at : 10 Oct 2025 08:54 PM (IST)

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: मेष, तुला, मकर राशि वालों के लिए नए अवसर खुलेंगे, आप भी जानें अपना राशिफल

[ad_1]


Rashifal: 11 अक्टूबर 2025 का राशिफल, आज शुक्र-शनि का विरोध योग भावनाओं और निर्णयों की परीक्षा लेगा. प्रेम संबंधों, निवेश और स्वास्थ्य में संयम जरूरी है.

मेष, तुला और मकर राशि वालों के लिए नए अवसर खुलेंगे, जबकि कर्क और मीन राशि को भावनात्मक उलझनों से गुजरना पड़ सकता है. जानें आज का अपना राशिफल (Dainik Rashifal).

मेष (Aries)

राशिफल के अनुसार आज आत्मविश्वास और जोश आपके पक्ष में रहेगा. दूसरों पर भरोसा करते समय सतर्क रहें, जल्दबाज़ी से रिश्ते या काम दोनों बिगड़ सकते हैं.

Career: बॉस और सहयोगियों से तालमेल अच्छा रहेगा, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत संभव.
Finance: छोटे निवेश लाभ देंगे; बड़ा निर्णय कल तक टालें.
Love: पार्टनर की भावनाओं को समझें, बहस से बचें.
Health: आंखों में जलन या सिरदर्द हो सकता है.
उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं.
Lucky Color: लाल
Lucky Number: 9
शुभ समय: सुबह 10:00 से 11:30

वृषभ (Taurus)

राशिफल के अनुसार आज स्थिरता और धैर्य से दिन सार्थक बनेगा. मौका मिलने पर अपने कौशल दिखाएं, पर दिखावे से बचें, ग्रह आपकी परीक्षा ले सकते हैं.

Career: वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा, पदोन्नति के संकेत.
Finance: पुराने निवेश से लाभ संभव.
Love: घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा.
Health: थकान और पीठ दर्द का ध्यान रखें.
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें.
Lucky Color: सफेद
Lucky Number: 6
शुभ समय: दोपहर 1:30 से 2:30

मिथुन (Gemini)

राशिफल के अनुसार आज शब्दों और विचारों से आप सबका ध्यान खींचेंगे. बोली की मिठास आपका हथियार है, पर कटु शब्द रिश्ते बिगाड़ सकते हैं.

Career: मीडिया, लेखन या शिक्षा क्षेत्र में सफलता.
Finance: खर्च पर नियंत्रण रखें.
Love: पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी.
Health: गला और कंधे में दर्द.
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं, ॐ नमः शिवाय जपें.
Lucky Color: आसमानी
Lucky Number: 5
शुभ समय: सुबह 9:00 से 10:15

कर्क (Cancer)

राशिफल के अनुसार आज भावनाओं का ज्वार ऊंचा रहेगा. निर्णय लेने से पहले मन शांत करें, वरना भावनात्मक भूल हो सकती है.

Career: वरिष्ठों से संवाद में संयम रखें.
Finance: पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे.
Love: पुराने साथी से संपर्क.
Health: पाचन व नींद पर ध्यान.
उपाय: दूध-केसर से शिवलिंग का अभिषेक करें.
Lucky Color: सिल्वर ग्रे
Lucky Number: 2
शुभ समय: शाम 5:00 से 6:30

सिंह (Leo)

राशिफल के अनुसार आज नेतृत्व और सम्मान की चमक चारों ओर फैलेगी. पर वाणी का संयम खोया तो आपकी ही आभा धुंधली पड़ सकती है.

Career: नई जिम्मेदारियां और सम्मान.
Finance: आकस्मिक धनलाभ.
Love: प्रेम में अहंकार से बचें.
Health: माइग्रेन या तनाव.
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
Lucky Color: सुनहरा
Lucky Number: 1
शुभ समय: सुबह 8:00 से 9:00

कन्या (Virgo)

राशिफल के अनुसार आज सूझबूझ और तर्कशक्ति आपका सबसे बड़ा हथियार है. भावनाओं की बजाय तर्क से फैसला करें, सफलता निश्चित है.

Career: विश्लेषण क्षमता से कार्यस्थल पर मान बढ़ेगा.
Finance: समझदारी से निवेश करें.
Love: रिश्तों में स्पष्टता जरूरी.
Health: आंखों और नींद पर ध्यान.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.
Lucky Color: हरा
Lucky Number: 7
शुभ समय: दोपहर 12:00 से 1:00

तुला (Libra)

राशिफल के अनुसार आज आकर्षण और संतुलन से सबको जीतेंगे. पर रिश्तों में संतुलन बिगड़ा तो नज़दीकी लोग दूर जा सकते हैं.

Career: नई पार्टनरशिप शुभ रहेगी.
Finance: आय-व्यय दोनों में संतुलन रखें.
Love: रोमांस बढ़ेगा, पर अपेक्षाएं नियंत्रित रखें.
Health: ब्लड-प्रेशर संतुलित रखें.
उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें.
Lucky Color: गुलाबी
Lucky Number: 3
शुभ समय: शाम 6:00 से 7:30

वृश्चिक (Scorpio)

राशिफल के अनुसार आज गहरी सोच और आत्मबल आज आपकी ढाल है. पर जल्द प्रतिक्रिया दी तो लाभ के मौके हाथ से निकल सकते हैं.

Career: प्रतियोगिता बढ़ेगी, धैर्य रखें.
Finance: निवेश टालें.
Love: साथी से मनमुटाव दूर करें.
Health: जोड़ों का दर्द संभव.
उपाय: शनिदेव को सरसों तेल चढ़ाएं.
Lucky Color: मरून
Lucky Number: 8
शुभ समय: दोपहर 3:00 से 4:15

धनु (Sagittarius)

राशिफल के अनुसार आज भाग्य आपके साथ है, नई सीखें मिलेंगी. आत्मविश्वास रखें, पर अति-विश्वास से बचें.

Career: अध्ययन व शोध में प्रगति.
Finance: बकाया धन की वापसी.
Love: दूरी घटेगी, संवाद बढ़ेगा.
Health: कमर दर्द.
उपाय: तुलसी में दीपक जलाएं.
Lucky Color: पीला
Lucky Number: 4
शुभ समय: सुबह 7:30 से 8:30

मकर (Capricorn)

राशिफल के अनुसार आज मेहनत का फल और कर्म का परिणाम साथ आएगा. थोड़ा धैर्य रखें, सफलता देर से मिलेगी, पर स्थायी होगी.

Career: जिम्मेदारियां और सम्मान बढ़ेंगे.
Finance: बोनस या लाभ संभव.
Love: पुराना रिश्ता फिर जुड़ सकता है.
Health: घुटनों का ध्यान रखें.
उपाय: काली उड़द दान करें.
Lucky Color: नीला
Lucky Number: 8
शुभ समय: शाम 4:30 से 6:00

कुंभ (Aquarius)

राशिफल के अनुसार आज नई सोच और दृष्टिकोण से लोग प्रभावित होंगे. लेकिन खुद पर संदेह किया तो सब अधूरा रह जाएगा.

Career: नया प्रोजेक्ट सफल.
Finance: खर्च घटेगा.
Love: दोस्ती प्रेम में बदल सकती है.
Health: नींद की कमी.
उपाय: शनि देव को काला तिल अर्पित करें.
Lucky Color: बैंगनी
Lucky Number: 11
शुभ समय: दोपहर 2:30 से 3:45

मीन (Pisces)

राशिफल के अनुसार आज कल्पनाशक्ति और करुणा आपकी पहचान बनेगी. रचनात्मकता में खोने से पहले व्यावहारिकता का भी ध्यान रखें.

Career: कला, संगीत या शिक्षा में तरक्की.
Finance: लाभ धीमा पर स्थायी.
Love: भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा.
Health: थकान या ब्लड-शुगर समस्या.
उपाय: विष्णु मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं.
Lucky Color: हल्का नीला
Lucky Number: 12
शुभ समय: सुबह 10:15 से 11:45

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पसंद नहीं आ रहा iOS 26 का लिक्विड ग्लास डिजाइन? अपने हिसाब से कर सकते हैं एडजस्ट, ये हैं तरीके

[ad_1]


Apple ने पिछले महीने आईफोन 17 सीरीज लॉन्च करने के बाद iOS 26 अपडेट को रिलीज किया था. यह डिजाइन के मामले में पिछले कुछ सालों की सबसे बड़ी अपडेट है. इसमें ऐप्पल ने लिक्विड ग्लास डिजाइन दिया है, जिससे आइकन्स, टूल बार, मेनू और दूसरे एलिमेंट को ट्रांसलुसेंट लुक मिला है. हालांकि, दिक्कत यह है कि यह डिजाइन सब लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है. आप इसे बंद नहीं कर सकते, लेकिन हां, इसे अपने हिसाब से एडजस्ट जरूर कर सकते हैं. आइए इस एडजस्ट करने का तरीका जानते हैं.

कैसे करें एडजस्ट?

आईफोन पर आसान तरीके से इस डिजाइन की ट्रांसपेरेंसी को कम किया जा सकता है. इसके लिए आईफो की सेटिंग में जाकर एक्सेसबिलिटी पर टैप करें. इसमें डिस्प्ले एंड टेक्स्ट साइज का ऑप्शन होगा. इस पर टैप करने बाद रिड्यूस ट्रांसपेरेंसी के टॉगल को ऑन कर दें. ऐसा करते ही आईफोन पर दिख रहा ट्रांसलुसेंट लुक बदल जाएगा. अगर आप आईपैड यूजर हैं तो भी इसी तरीके से ट्रांसपेरेंसी को कम कर सकते हैं. वहीं, अगर आप मैकबुक यूज कर रहे हैं तो भी आसान तरीके से ट्रांसपेरेंसी को कम किया जा सकता है. इसके लिए सिस्टम सेटिंग में जाकर एक्सेसबिलिटी पर जाएं. यहां दिख रहे डिस्प्ले ऑप्शन पर टैप करें और रिड्यूस ट्रांसपेरेंसी के स्विच को ऑन कर दें. अब आपको मैकबुक की स्क्रीन पहले से कम ट्रांसपेरेंट नजर आएगी.

डार्क मोड भी आएगा काम

ट्रांसपेरेंसी कम करने के अलावा एक और तरीके से भी लिक्विड ग्लास डिजाइन को बेहतर किया जा सकता है. लाइट मोड की बजाय यह डिजाइन डार्क मोड में बेहतर नजर आता है. अपने आईफोन या आईपैड पर डार्क मोड इनेबल करने के लिए सेटिंग में डिस्प्ले एंड ब्राइटनेस पर टैप करें. यहां आपके डार्क मोड ऑन करने का ऑप्शन नजर आ जाएगा.

ये भी पढ़ें-

मोबाइल नहीं बेच रही, लेकिन फिर भी हो रही Nokia की छप्परफाड़ कमाई, जानिए कैसे

[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal (11 October): मीन राशि मित्रों से मदद, व्यापार में निर्णय और पारिवारिक व व

[ad_1]


Aaj Ka Meen Rashifal 11 October 2025 in Hindi: आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. चंद्रमा के 3rd हाउस में होने से मित्रों से सहयोग मिलेगा और आपकी भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी. हालांकि पार्टनरशिप बिजनेस में पुराने मामलों का जिक्र होने से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत और विवेकपूर्ण निर्णय लें.

स्वास्थ्य राशिफल:
पेट संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें. हल्का और संतुलित भोजन करें, पर्याप्त नींद लें. हल्का व्यायाम और योग आपकी सेहत बनाए रखेंगे.

व्यापार राशिफल:
बिजनेस में आपकी क्षमता पर विश्वास बनाए रखें. लंबे समय से टारगेट किए गए कार्यों पर निर्णय लेकर नई शुरुआत कर सकते हैं. सर्वाअमृत योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सभी विकल्पों पर एक साथ ध्यान देने से बचें.

नौकरी/जॉब राशिफल:
वेतनभोगी लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है. काम के प्रति सतर्कता बनाए रखें और अपने वरिष्ठों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखें.

पारिवारिक और प्रेम राशिफल:
परिवार और वैवाहिक जीवन में शांति और संतुलन बना रहेगा. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे. रिश्तों में संवाद और समझ से किसी भी मतभेद को सुलझाया जा सकता है.

धन राशिफल:
आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. अनावश्यक खर्च से बचें और निवेश से पहले सभी जानकारी जान लें.

युवा एवं छात्र राशिफल:
यंग जनरेशन को जीवन में आने वाली समस्याओं और यात्रा में सतर्क रहना चाहिए. स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई और स्ट्रीम पर ध्यान केंद्रित करें.

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: ग्रे
अशुभ अंक: 3
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें और व्यवसाय में विवेक से निर्णय लें.

FAQs
प्र1. आज स्वास्थ्य में किन बातों का ध्यान रखें?
उत्तर: पेट संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें, हल्का और संतुलित भोजन करें.

प्र2. व्यापार में विवाद से कैसे बचें?
उत्तर: पुराने मामलों का जिक्र न करें, पार्टनरशिप में शांत और विवेकपूर्ण निर्णय लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.


[ad_2]

‘पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा अंजाम…’, काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने दी चेतावनी

[ad_1]


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार (09 अक्टूबर, 2025) को पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है, जिसमें अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब की तरफ से बयान जारी करते अफगान रक्षा मंत्रालय ने जानकरी दी कि एक बार फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की वायु सीमा का उल्लंघन किया है. 

पाकिस्तान की सेनाओं ने डूरंड लाइन के पास पक्तिका प्रांत के मरघा इलाके में एक नागरिक बाजार पर हमला किया और राजधानी काबुल के वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया. भारतीय समयानुसार रात 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर दो लो-इटेंसिटी के हवाई हमले किए थे. 

नूर वली महसूद के जिंदा होने का शक

जानकारी के मुताबिक, काबुल के अब्दुल्लाह हक स्क्वायर पर इंपीरियल होटल के बाहर एक लैंड क्रूजर कार को निशाना बनाया गया था, जिसमें पाकिस्तान को शक था कि तहरीक-ए-तालिबान का प्रमुख नूर वली महसूद हो सकता है, क्योंकि नूर वली महसूद भी जैमर लगी हुई काले रंग की लैंड क्रूजर कार का इस्तेमाल करता है, जिसकी तस्वीर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के सूत्रों ने पाकिस्तानी मीडिया के साथ साझा की थी.

साथ ही काबुल के अलावा पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को पक्तिका प्रांत के बरमाल जिले के मरघा इलाके में स्थित बाजार में भी एयरस्ट्राइक की, जिसमें 35 से अधिक झुग्गियां मलबे में तब्दील हो गईं और पूरे इलाके में हर तरफ सिर्फ उजड़ी बस्ती और मलबा ही मलबा दिखाई दिया. 

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

हालांकि पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर जहां तहरीक-ए-तालिबान ने नूर वली महसूद की ऑडियो जारी करके दावा किया कि नूर वली महसूद जिंदा है तो दूसरी तरफ अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने कड़ी प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि इस हमले का नतीजा अब पाकिस्तानी सेना को भुगतना होगा.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) को पेशावर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों से निपटने के लिए हर कदम उठाएगी. हालांकि अफगानिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया.

ये भी पढ़ें:- दाऊद के करीबी सलीम डोला के ड्रग नेटवर्क पर ED की छापेमारी, 42 लाख नकद और लग्जरी कारें जब्त

[ad_2]