डोगेश भाई भौंकते रहे, बिल्ली मौसी ने कर दिया काम तमाम… खूंखार दरिंदे से फाइट का वीडियो वायरल

[ad_1]


कु्त्ते और बिल्ली का जब भी नाम आता है तो जहन में केवल एक तस्वीर आती है और वो है जानी दुश्मन की. लेकिन जब जान पर बन आए तो ये घरेलू जानवर एक दूसरे को बचाने के लिए अपनी जिंदगी से भी खेल जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में. जहां कुत्ते पर हमला करने आए लेपर्ड को बिल्ली मौसी ने इस कदर हड़काया कि खूंखार दरिंदा भी दुम दबाकर वहां से भागता दिखाई दिया. हालांकि वीडियो को लेकर यूजर्स अलग अलग तरह के दावे कर रहे हैं, वीडियो देखकर वाकई में आपका दिन बनने वाला है.

कुत्ते पर किया लेपर्ड ने हमला तो जान बचाने पहुंची बिल्ली

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लेपर्ड रात के वक्त रिहायशी इलाके में घुस आता है. इस दौरान वो गली में खड़े एक कुत्ते पर हमला करने की कोशिश करता है तभी कुत्ता जोर जोर से इस खूंखार दरिंदे पर भौंकने लगता है. कु्त्ते की आवाज सुनकर एक छोटी सी बिल्ली भी वहां पहुंचती है और कुत्ते के सिर पर खड़ी मौत को देखकर अकेले ही इस खूंखार जानवर से भिड़ जाती है. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही लेपर्ड कुत्ते की ओर आने लगता है वैसे ही बिल्ली उसकी गर्दन पर झपटकर ये बता देती है कि डोगेश अकेला नहीं है, उससे भिड़ने से पहले दरिंदे को बिल्ली मौसी का सामना करना होगा.

दुम दबाकर भागा लेपर्ड

इसके बाद लेपर्ड पर एक के बाद एक बिल्ली कई वार करती है. इतने में ही लेपर्ड को समझ आ जाता है कि यहां उसकी दाल नहीं गलने वाली और वो दुम दबाकर वहां से भाग निकलता है. बिल्ली और दरिंदे की फाइट वाली ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. हालांकि कई लोग इसे एआई जनरेटेड वीडियो बता हे हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स बोले, शेर की मौसी है बिल्ली

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये लेपर्ड की बिरादरी की थी इसलिए छोड़ दिया वरना दरिंदे किसी को नहीं छोड़ते. एक और यूजर ने लिखा…बिल्ली को शेर की मौसी ऐसे ही थोड़ी कहा जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई ये एआई वीडियो है, इस तरह के कई वीडियो इंटरनेट पर हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


शादी के लिए परफेक्ट साबित होती हैं इन राशियों की जोड़ी!

[ad_1]


Best Couples As Per Zodiac Signs:  जब बात विवाह आती है तब हर कोई एक ऐसे लाइफ पार्टनर की चाहत  रखता है, जो हर सुख-दुख में उसका साथ दे और पूरी जिंदगी उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चले. रिश्ते की मजबूती के लय में जितना जरूरी तालमेल होता है, उससे भी अधिक जरूरी राशियों का मेल होता है. अगर पार्टनर की राशि आपकी राशि के अनुकूल होती है तो मैरेज लाइफ बहुत अच्छी रहती है. तो आइए जानें  कि किन राशियों के लोग आपस में एक-दूसरे के साथ बहुत ही कंफर्टेबल होते हैं और बेस्ट कपल बनाते हैं.

ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों की जोड़ियां शादी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं, जैसे वृषभ और कर्क, मिथुन और कुंभ, मेष और कुंभ, कर्क और मीन, वृषभ और कन्या.  इन जोड़ियों में आपसी समझ, प्यार और तालमेल अच्छा होता है, जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता है.

इन राशियों के लोग बनाते हैं सबसे बेक्ट कपल (Couple):

वृषभ और कर्क
वृषभ और कर्क राशियां शादी के लिए एक अच्छी जोड़ी हैं क्योंकि दोनों ही परिवार-केंद्रित हैं, एक-दूसरे की भावनात्मक जरूरतों को समझते हैं, स्थिरता और सुरक्षा को महत्व देते हैं. वृषभ व्यावहारिक और विश्वसनीय होता है, जबकि कर्क स्नेही और पोषण करने वाला होता है.

उनका पृथ्वी (वृषभ) और जल (कर्क) का संयोजन एक स्थिर, फिर भी भावनात्मक रूप से गहरा और सामंजस्यपूर्ण रिश्ता बनाता है.

मिथुन और कुंभ
मिथुन और कुंभ राशियां एक-दूसरे के लिए अच्छी हैं क्योंकि वे दोनों वायु तत्व की होने के कारण बुद्धिमान, जिज्ञासु और सामाजिक हैं. उनके बीच एक मजबूत बौद्धिक संबंध होता है और वे एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं.

इससे रिश्ता जीवंत और रोमांचक बना रहता है, हालांकि उन्हें भावनाओं को व्यक्त करने और मतभेदों को हल करने में धैर्य और समझ की आवश्यकता होती है.

मेष और कुंभ
मेष और कुंभ राशियां एक-दूसरे के लिए अच्छी साबित हो सकती हैं क्योंकि दोनों स्वतंत्रता को महत्व देते हैं, एक-दूसरे को नई ऊर्जा और विचारों से प्रेरित करते हैं, और एक मजबूत और जोशीला रिश्ता बना सकते हैं.

मेष राशि की ऊर्जा और कुंभ राशि का बौद्धिक दृष्टिकोण एक-दूसरे के पूरक बन सकते हैं. हालांकि, उनके बीच तालमेल बनाने के लिए आपसी सम्मान, धैर्य और संवाद की आवश्यकता होती है.

कर्क और मीन
कर्क और मीन राशियां विवाह के लिए बहुत अनुकूल होती हैं क्योंकि वे दोनों ही जल राशियां हैं, जो भावनात्मक गहराई और सहज समझ प्रदान करती हैं. वे एक-दूसरे की भावनाओं को आसानी से समझ सकते हैं और प्यार, घर और परिवार को बहुत महत्व देते हैं.

कर्क राशि स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करती है, जबकि मीन राशि रचनात्मकता और आध्यात्मिक योगदान देती है. यह एक मजबूत, स्थायी और सहानुभूति पूर्ण बंधन बनाता है, हालांकि उन्हें गलतफहमी से बचने के लिए खुले संचार पर काम करना चाहिए.

वृषभ और कन्या
वृषभ और कन्या राशियां एक-दूसरे के लिए एक अच्छी शादीशुदा जोड़ी होती हैं क्योंकि दोनों ही पृथ्वी तत्व की राशियां हैं, जिससे उनके मूल्य और प्राथमिकताएं समान होती हैं. वे एक स्थिर और सुरक्षित भविष्य के लिए मिलकर काम करते हैं, और कन्या राशि की व्यवस्थित प्रकृति वृषभ राशि के आराम पसंद करने वाले स्वभाव को संतुलित कर सकती है. साथ ही, वृषभ राशि का समर्थन और स्थिरता कन्या राशि के लिए बहुत मायने रखता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम Coldrif सिरप पर लगाया बैन, जानें क्या है कारण

[ad_1]


Coldrif Syrup Ban: देश में लगातार सामने आ रहे नकली और मिलावटी दवाओं के मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है. सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री, इस्तेमाल और वितरण पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस दवा में खतरनाक केमिकल मिलने की पुष्टि हुई है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

खास बात यह है कि यह दवा बच्चों में खांसी और बुखार को इलाज के लिए दी जाती है, लेकिन इसके सेवन से अलग-अलग राज्यों में अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गया है. 

सरकार ने जारी किया नोटिस 

दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने 10 अक्टूबर को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि कोल्ड्रिफ सिरप में एक खतरनाक केमिकल डायएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है. यह केमिकल शरीर के लिए बहुत जहरीला होता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है. यहां तक कि इसकी वजह से मौत का खतरा भी हो सकता है. यह रसायन आमतौर पर इंडस्ट्रियल कामों में यूज होता है, लेकिन अगर यह दवाओं में मिल जाए तो यह किडनी फेल, लिवर डैमेज और अन्य जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है. यही वजह है कि इसे मिलावटी दवा घोषित किया गया है और तत्काल प्रभाव से इसे बाजार से हटाने का आदेश दिया गया है.

कई राज्यों ने उठाया सख्त कदम

दिल्ली इस दवा को बैन करने वाला अकेला राज्य नहीं है. दिल्ली के अलावा केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब ने भी कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री और यूज पर रोक लगा दी है. इस सिरप के कारण कम से कम 20 बच्चों की मौत हो चुकी है और कुछ का इलाज अभी भी जारी है. इस घटना के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है. वहीं दिल्ली सरकार ने भी आम लोगों को चेतावनी दी है कि वे कोल्ड्रिफ कफ सिरप का किसी भी रूप में सेवन न करें. 

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिरप सीसन फार्मास्युटिकल नामक कंपनी का बनाया गया है, जिसका प्लांट तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित है. जांच में पाया गया कि बैच नंबर SR-13, जो मई 2025 में तैयार हुआ और जिसकी अवधि अप्रैल 2027 तक है, उसमें डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा 42.28% w/v पाई गई है. यह मात्रा सामान्य से कहीं ज्यादा है और सीधे तौर पर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: हमारे खून के हर कतरे में छिपा है सेहत का राज, वैज्ञानिकों ने खोज डाले ऐसे 750 नए जीन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

‘भारत और पाकिस्तान को अटारी-बाघा बॉर्डर खोल देना चाहिए’, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने क्यों र

[ad_1]


भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुतक्की ने शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) को मीडिया से बातचीत में चाबहार बंदरगाह मार्ग से व्यापार का समर्थन किया और भारत के साथ व्यापार के लिए भारत-पाकिस्तान अटारी-वाघा सीमा खोलने का आह्वान किया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के बाद अफगानिस्तान दूतावास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुतक्की ने घोषणा की कि तालिबान भारत में राजनयिक नियुक्त करेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत को जमीनी रास्ते से अफगानिस्तान को निर्यात करने की अनुमति नहीं देता और भारत सरकार अफगानिस्तान के साथ व्यापार और वाणिज्य के लिए ईरान के चाबहार बंदरगाह का इस्तेमाल करती रही है. 

हालांकि अमेरिका ने पिछले महीने 2018 की प्रतिबंधों से मिली छूट को रद्द कर दिया था, जिसके तहत भारत को बंदरगाह विकसित करने और पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने की अनुमति दी गई थी.

‘व्यापार में राजनीति नहीं होनी चाहिए’ 

मुतक्की ने कहा कि व्यापार का उद्देश्य लोगों को लाभ पहुंचाना है और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. मुतक्की ने अफगानिस्तान दूतावास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान और भारत को अफगानिस्तान और भारत के बीच व्यापार को सुगम बनाने के लिए वाघा सीमा खोलनी चाहिए. इससे तीनों देशों के लोगों को फ़ायदा होगा.” 

‘अमेरिका को बगराम एयरबेस पर नियंत्रण नहीं करने देंगे’

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी भी महिला पत्रकार को आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए एक व्यापार समिति के गठन की भी घोषणा की. मुतक्की ने अफगानिस्तान की इस स्थिति को भी दोहराया कि वह अमेरिका को बगराम एयरबेस पर नियंत्रण नहीं करने देगा, हालांकि वो वॉशिंगटन के साथ राजनयिक संबंधों के लिए खुला है. 

मुतक्की ने मीडिया को संबोधित करते हुए मेज पर तालिबान द्वारा नियुक्त अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात (IEA) का एक छोटा झंडा रखा. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि दूतावास भवन, जिस पर अभी भी पूर्ववर्ती इस्लामी गणराज्य का झंडा फहराया जाता है वो IEA का है.

ये भी पढ़ें 

Indian Army Chinar Corps: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बर्फीले तूफान की चपेट में आए दोनों जवान शहीद, चिनार कॉर्प्स ने क्या बताया?

[ad_2]

पूरी जानकारी नहीं, सिर्फ मोबाइल नंबर पता होने पर भी इतना बड़ा कांड कर सकते हैं हैकर्स

[ad_1]


पिछले कुछ समय से साइबर अपराधों में इजाफा हुआ है और इस कारण हर साल लोगों को करोड़ों की चपत लगती है. आमतौर पर साइबर अपराधियों को अकाउंट की एक्सेस या आइडेंटिटी चुराने के लिए ज्यादा इंफोर्मेशन की जरूरत होती है, लेकिन सिर्फ मोबाइल नंबर से भी वे बड़े कांड कर सकते हैं. अगर किसी हैकर के पास आपका नंबर पहुंच जाता है तो वह आपके जानकार लोगों को चूना लगाने समेत कई बड़े-बड़े कांड कर सकता है. 

सिर्फ मोबाइल नंबर पता होने से हो सकते हैं ये कांड

Rerouting- कोई हैकर आपका नंबर चुराकर उसे अपने नंबर की तरह यूज कर सकता है. वो खास ट्रिक से आपके नंबर पर आने वाली कॉल्स और मैसेज को अपने मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड कर सकते हैं. इस तरह उनको आपके कॉल्स, मैसेज और ऑनलाइन अकाउंट की एक्सेस मिल सकती है.

पर्सनल जानकारी की चोरी- हैकर्स सिर्फ मोबाइल नंबर की मदद से आपकी पर्सनल जानकारी चुरा सकते हैं. नंबर रीरूट करने के बाद आपके मोबाइल पर आने वाले सारे मैसेज और कॉल्स उनके पास जाएंगे. इनकी मदद से वो आपके किसी भी अकाउंट तक पहुंच सकते हैं.

स्पूफिंग- हैकर्स आपके नंबर से आपके परिजनों, दोस्तों और दूसरे जानकार लोगों को ठग सकते हैं. हालिया समय में हमने ऐसे कई मामले देखे हैं, जहां हैकर्स किसी दूसरे व्यक्ति के नंबर से मैसेज या कॉल कर लोगों को ठग रहे हैं.

ब्लैकमेलिंग- अगर आपके नंबर की एक्सेस हैकर्स के हाथों में पहुंच जाती है तो वो इसका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए भी कर सकते हैं. मोबाइल नंबर से आपकी पर्सनल उनके हाथ लग सकती है और इसके बदले वो ब्लैकमेलिंग तक कर सकते हैं.

मोबाइल नंबर लीक होने पर करें ये काम

मोबाइल नंबर लीक होने पर सबसे पहले अपने सर्विस प्रोवाइडर को फोन करें. सर्विस प्रोवाइडर आपने नंबर पर फ्रॉड अलर्ट लगा देंगे और इससे होने वाली असामान्य एक्टिविटी पर भी नजर रखेंगे. इसके अलावा ऐसी स्थिति में अपने परिजनों, दोस्तो और जानकारों को अलर्ट कर दें ताकि वो स्कैमर्स के झांसे में न फंसे.

ये भी पढ़ें-

TV की बड़ी स्क्रीन पर भी देख पाएंगे Reels, Instagram कर रही यह तैयारी

[ad_2]

पाकिस्तान में सोना खरीदी के लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ता? रेट जान कर चौंक जाएंगे आप!

[ad_1]


India vs Pakistan Gold Price: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. भारतीय सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,260 (प्रति 10 ग्राम) रुपए की दर से बिक रहा है. वहीं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो सोने की कीमतों ने रिकॉड तोड़ दिया है. गुड रिटर्न के अनुसार, 11 अक्टूबर को पाकिस्तान में 24 कैरेट सोने की कीमत  3,69,084 (प्रति 10 ग्राम) पाकिस्तानी रुपए तक पहुंच गई है. हालांकि इसमें पिछले दिन के मुकाबले 2658 पाकिस्तानी रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. 

पाकिस्तान में सोने के भाव भारत की तुलना में लगभग 3 गुना ज्यादा है. यानि कि आप पाकिस्तान में सोना खरीदते हैं तो, आपको तीन गुना पैसा का भुगतान करना होगा. आज की इस खबर में जानें कि अगर आप पाकिस्तान में सोने की खरीदारी करते तो आपको कितना पैसा चुकाना पड़ता. 

पाकिस्तान में सोने का भाव

24 कैरेट – 3,69,084 पाकिस्तानी रुपया (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट – 3,38,327  पाकिस्तानी रुपया (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट – 2,76,813  पाकिस्तानी रुपया (प्रति 10 ग्राम)

पाकिस्तान में सोने के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

पाकिस्तान में सोने की कीमतों में भारी उछाल के पीछे बहुत से कारण हैं. पाकिस्तानी रुपया में लगातार गिरावट हो रही है. साथ ही देश में महंगाई दर आसमान पर पहुंच गई है. डॉलर की तुलना में पाकिस्तानी रुपए का हाल खराब है. वैश्विक स्तर पर सोने के व्यापार के लिए डॉलर का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में पाकिस्तानी रुपए में ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ रहा है. जिसके कारण पाकिस्तानी मार्केट में सोना आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर हो गया है. 

भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी शादी-विवाह का सीजन शुरु हो गया है. ऐसे में आम पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सोने के गहने खरीदना एक सपना हो गया है. साथ ही पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल और खाने पीने की चीजों की कीमतों में भी भारी उछाल देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: तगड़े रिटर्न के लिए इन बैंकों में करें FD, जानें कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

 

[ad_2]

करवाचौथ का रुझान आ गया दोस्तों…पत्नी ने स्टंट करते हुए चलनी से देखा चांद जैसा पति, वीडियो वाय

[ad_1]


देश में जब भी कोई त्यौहार आता है तो उससे पहले रील गैंग और छपरी एक्टिव हो जाते हैं. करवाचौथ पर भी कुछ ऐसा ही हुआ. जैसे ही करवाचौथ का चांद नजर आया वैसे ही रीलपत्नियों की गैंग एक्टिव हो गई. इस दौरान एक सुहागन स्टंट करते हुए अपने पति को छलनी से देखती नजर आई. वीडियो जिसने भी देखा अपना माथा पकड़कर बैठ गया. आप भी इस वायरल क्लिप को देखकर यही कहेंगे…” अब को हद हो गई”

करवाचौथ के दौरान महिला ने किया स्टंट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने पति के साथ करवाचौथ मनाती दिखाई दे रही है. इस दौरान वो अपने पति को जिस तरह से छलनी से देखती है वो नजारा लोगों को हंसा रहा है तो कई लोग इसे देखकर नाराज भी दिखाई पड़ रहे हैं. दरअसल, महिला ने लाल रंग की साड़ी पहनी है और पति सूट बूट पहने एक दम तैयार खड़ा है. इस दौरान महिला स्कूट पर लेटी हुई दिखाई दे रही है और उसने अपने पैरों को ऊपर किया हुआ है.

बस इसी में एक मजेदार ट्विस्ट छिपा है क्योंकि महिला के पैरों पर उसका पति बैठा है जिसे महिला ने अपने पैरों से गिरने से बचाया हुआ है. इसी अजीब पोज में महिला अपने पति को करवाचौथ की रात छलनी से देखती नजर आ रही है. वीडियो देखने के बाद लोगों का माथा ऐसा घुमा हुआ है कि उनके पास शब्द नहीं बचे हैं. क्लिप देखकर कई लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. इसके अलावा एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें कपल ऐसी ही हरकत करता दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

यूजर्स का खौला खून, बोले इन लोगों की वजह से…

वीडियो को @_vatsalasingh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे ही लोग हैं जिन्होंने अपने ही धर्म का मजाक बनाया हुआ है. एक और यूजर ने लिखा…ये छपरी कोई मौका नहीं छोड़ते संस्कृति का मजाक बनाने का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों ने सत्यानाश किया हुआ है.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन


महिला वर्ल्ड कप को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट, जानें भारत कितनी बार बना विश्व विजेता?

[ad_1]

1973 में पहला महिला विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था. इस संस्करण में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था और वो पहली वर्ल्ड कप चैंपियन टीम बनी थी.

1973 में पहला महिला विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था. इस संस्करण में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था और वो पहली वर्ल्ड कप चैंपियन टीम बनी थी.

महिला विश्व कप को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया अब तक 7 बार (1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022) ट्रॉफी जीत चुकी है.

महिला विश्व कप को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया अब तक 7 बार (1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022) ट्रॉफी जीत चुकी है.

इंग्लैंड महिला विश्व कप को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड अब तक 4 बार (1973, 1993, 2009 और 2017) चैंपियन बन चुकी है.

इंग्लैंड महिला विश्व कप को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड अब तक 4 बार (1973, 1993, 2009 और 2017) चैंपियन बन चुकी है.

महिला विश्व कप को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट में न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड केवल एक बार (2000) में चैंपियन बनी है.

महिला विश्व कप को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट में न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड केवल एक बार (2000) में चैंपियन बनी है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दो बार विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन दोनों बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दो बार विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन दोनों बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.

भारतीय टीम ने पहला फाइनल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और दूसरा इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में खेला था. हालांकि, दोनों बार भारतीय टीम ट्रॉफी से वंचित रही, 2025 के महिला विश्व कप में भारतीय टीम की शानदार प्रदर्शन को देखकर फैंस को उम्मीद है कि इस बार भारतीय महिला टीम विश्व चैंपियन बनेगी.

भारतीय टीम ने पहला फाइनल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और दूसरा इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में खेला था. हालांकि, दोनों बार भारतीय टीम ट्रॉफी से वंचित रही, 2025 के महिला विश्व कप में भारतीय टीम की शानदार प्रदर्शन को देखकर फैंस को उम्मीद है कि इस बार भारतीय महिला टीम विश्व चैंपियन बनेगी.

Published at : 11 Oct 2025 03:05 PM (IST)

[ad_2]

हार्दिक पांड्या ने माहिका के साथ रिलेशनशिप कंफर्म किया तो एक्स वाइफ नताशा ने शेयर किया पोस्ट

[ad_1]


इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में माहिका शर्मा के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है. हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माहिका के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं. जिसमें दोनों वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. नताशा स्टेनकोविक से तलाक के दो साल बाद हार्दिक ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है. माहिका संग हार्दिक के रिलेशनशिप ऑफिशियल करने के बाद नताशा ने एक पोस्ट शेयर किया है.

हार्दिक और माहिका का एयरपोर्ट से साथ में वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद नताशा ने अपनी ढेर सारी मिरर सेल्फी शेयर की हैं.  ये लिफ्ट से लेकर शॉपिंग ट्रिप, मूवी नाइट तक की अलग-अलग मिरर सेल्फी हैं.

नताशा ने कही ये बात
नताशा ने ढेर सारी फोटोज शेयर करते हिए एक व्हाइट इमोजी पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने एक गाना लगाया है जिसने सबकी अटेंशन अपनी तरफ खींच ली है. इस गाने का नाम ‘ऑर्डिनरी गर्ल’ है. इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- ‘तुम बेहतर लड़के के लायक हो, चलो चलते रहो.’ दूसरे फैन ने लिखा- तुम्हे कोई नहीं बदल सकता है. एक ने लिखा- तुम उससे बहुत बेहतर हो.


नताशा को अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन जब उनके अलग होने की अनाउंसमेंट हुई थी, तब उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. कई लोगों ने तो उनकी शादी टूटने के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि दोनों ने कभी ऑफिशियली इसकी वजह नहीं बताई थी. अब, नताशा के नए पोस्ट के साथ, ऐसा लग रहा है कि वह अपने एक्स हसबैंड और अपनी टूटी हुई शादी को लेकर हो रही चर्चाओं से बेपरवाह हैं. नताशा अकेले अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं. वो अक्सर बेटे के साथ फोटोज शेयर करत रहती हैं.

ये भी पढ़ें: दो लिव-इन, चार रोमांस और दो शादियां, 61 साल की कुनिका सदानंद ने बिग बॉस 19 में फिर किया शॉकिंग खुलासा



[ad_2]

चीन, रूस या अमेरिका… किसके राष्ट्रपति को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?

[ad_1]


जब बात दुनिया की ताकतवर देशों की होती है तो नाम आता है अमेरिका, रूस और चीन का. इन देशों के राष्ट्रपति न सिर्फ अपने फैसलों से पूरी दुनिया को प्रभावित करते हैं, बल्कि इनकी सैलरी और जीवनशैली भी लोगों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है. हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बैठक के लिए अलास्का में साथ नजर आए.

दोनों दिग्गज नेताओं को एक मंच पर देखकर लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा आखिर इनमें से किसकी सैलरी सबसे ज्यादा है और क्या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कमाई इन दोनों से कम है या ज्यादा? आइए चलिए जानते हैं, कौन-सा देश अपने राष्ट्रपति को सबसे ज्यादा वेतन देता है…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सैलरी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं. क्रेमलिन द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार पुतिन की सालाना सैलरी 1,40,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.16 करोड़ रुपये) है. हालांकि कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों का कहना है कि पुतिन की वास्तविक संपत्ति और आय उनकी आधिकारिक सैलरी से कई गुना ज्यादा है. माना जाता है कि उनके पास कई महंगी प्रॉपर्टीज, प्राइवेट जेट्स और लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत अरबों में है.

यह भी पढ़ें  –  पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, बाढ़ प्रभावित छात्रों को मिलेगी फ्री डुप्लीकेट सर्टिफिकेट की सुविधा

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की सैलरी

अमेरिका के राष्ट्रपति पद को दुनिया का सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पद माना जाता है और इसी के अनुरूप इस पद की सैलरी भी सबसे ज्यादा है. अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक वार्षिक वेतन 4,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.32 करोड़ रुपये) तय किया गया है. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान, उन्हें सैलरी के अलावा कई प्रकार के अलाउंसेस और सुविधाएं भी दी जाती थीं.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सैलरी

अब बात करते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की, जो दुनिया के शक्तिशाली नेताओं में से एक माने जाते हैं. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शी जिनपिंग की आधिकारिक सैलरी न तो पुतिन से ज्यादा है और न ही ट्रंप से. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति को सालाना सिर्फ 22,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 18 लाख रुपये) सैलरी के रूप में मिलती है.

यह भी पढ़ें –  बिहार में निकली 370 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]