OMG! नामीबिया से हार गई दक्षिण अफ्रीका, इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर

[ad_1]


ये शायद क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में से एक हो. नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 मैच में 4 विकेट से हरा दिया है. आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 134 रन बनाए थे. जवाब में नमीबिया के बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ये पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका को टी20 में किसी एसोसिएट देश के हाथों हार मिली है.

ये पहली बार नहीं है जब नामीबिया ने ICC के किसी फुल मेंबर देश को हराया है. वो इससे पहले श्रीलंका, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को भी हरा चुका है. आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही नामीबिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

डोनोवन फरेरा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले खेलते हुए 134 रन बनाए थे. जेसन स्मिथ टीम के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 31 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में नामीबिया के लिए रूबेन ट्रंपलमान सबसे सफल बॉलर रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट लिए.

टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया एक समय हार की ओर अग्रसर थी. उसने 84 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज जेन ग्रीन ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के जबड़े से जीत छीन ली. उन्होंने दबाव में 23 गेंदों में नाबाद 30 रन की पारी खेली. दूसरी ओर रुबेन ट्रंपलमान भी 11 रन बनाकर नाबाद लौटे.

आखिरी ओवर में चाहिए थे 11 रन

आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए 11 रन बनाने थे. पहली ही गेंद पर जेन ग्रीन ने छक्का लगाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दबाव बढ़ा दिया. दूसरी गेंद पर एक और तीसरी गेंद पर 2 रन आए. चौथी गेंद पर भी एक रन आए, जिससे दोनों टीम बराबरी पर आ खड़ी हुई थीं. पांचवीं गेंद डॉट रही, जिससे मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ. अंतिम गेंद पर ग्रीन ने चौका लगाकर नामीबिया की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की.

[ad_2]

पाकिस्तान बॉर्डर पर अफगानिस्तान का अटैक, काबुल पर एयरस्ट्राइक के बाद किया पलटवार, कई चौकियों पर

[ad_1]


काबुल में हुए हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान की सेना ने डूरंड लाइन (पाकिस्तान-अफगान बॉर्डर) पर स्थित पाकिस्तानी चौकियों पर हमला शुरू कर दिया है. अफगान आर्मी ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की कुछ चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है.

सीमावर्ती इलाकों में दोनों सेनाओं के बीच झड़प
हेलमंड, पक्तिया, खोश्त और नंगरहार इलाकों में पाकिस्तान और अफगान सेना के बीच तीखी झड़पें होने की खबरें सामने आ रही हैं. इन क्षेत्रों में तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है और सीमा पर हालात गंभीर बने हुए हैं.

पाकिस्तानी बॉर्डर पर भीषण गोलाबारी जारी

गृहयुद्ध और TTP के आतंकियों के हमले झेल रहे पाकिस्तान को एक बड़ा झटका अफगानिस्तान की सीमा पर लगा है. PAK-अफगान सीमा के कुर्रम बॉर्डर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हो गई है. अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉपर्स की पोस्ट पर भारी हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक़ अफगानिस्तान सेना ने भारी हथियार जैसे आर्टिलरी से पाकिस्तानी पोस्ट पर हमला भारतीय समयानुसार करीब साढ़े नौ बजे के आसपास शुरू किया है, जिसकी दो तस्वीरें एबीपी न्यूज़ के हाथ भी लगी हैं, जिसमें अफगानिस्तान सेना के सैनिक नारेबाजी करते हुए पाकिस्तानी पोस्ट पर फायर कर रहे हैं.

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का तालिबान ने दिया जवाब

बीते 48 घंटे से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध तल्ख़ बने हुए हैं जब पहले गुरुवार की रात पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की संप्रभुता का हनन करते हुए काबुल और पक्तिका प्रांत पर एयरस्ट्राइक कर दी थी जिसमें काबुल पर हवाई हमला एक गाड़ी और एक मकान पर किया गया था साथ ही पक्तिका के तो पूरी नागरिक बाज़ार और 35 रिहायशी मकानों को पाकिस्तान ने ध्वस्त करके मलबे में तब्दील कर दिया था.

तालिबान ने पहले ही दे दी थी चेतावनी

जिसके जवाब में कल ही अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी की अब पाकिस्तान को काबुल और पक्तिका में हुए हमले के अंजाम भुगतना पड़ेगा, जिसके बाद आज सुबह से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमाओं से दोनों सेना के बीच कई बॉर्डरों पर झड़प की जानकारी आ रही थी लेकिन कुर्रम बॉर्डर से आई तस्वीर ने साफ़ कर दिया है कि पाकिस्तान घरेलू मोर्चे के अलावा इस समय अपने पश्चिमी मोर्चे पर भी अफगानिस्तान के हाथों पूरी तरह घिर चुका है. साथ ही अफ़ग़ानी सेना के 201 ख़ालिद बिन वालिद सेना कमांड ने बयान जारी करके कहा कि सेना ने काबुल पर पाकिस्तान की स्ट्राइक का बदला लेने के लिए हमला शुरू कर दिया है.

[ad_2]

Aaj Ka Makar Rashifal (12 October 2025): मकर राशि आज पुराने अटके काम पूरे होंगे, मन में संतोष र

[ad_1]


Aaj Ka Makar Rashifal 12 October 2025 in Hindi: आज का दिन व्यापारिक सफलता और व्यक्तिगत उन्नति लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपके 6वें भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्ञात और अज्ञात शत्रुओं से सावधान रहें. गजकेसरी और वरियान योग के प्रभाव से कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. अटके हुए कार्यों में गति आएगी और अनुभव का लाभ मिलेगा.

स्वास्थ्य राशिफल:
स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी. हल्की फुर्ती और उत्साह दिन को सुखद बनाएंगे. छोटे भाई या बड़े भाई का सहयोग स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन में मदद करेगा.

व्यवसाय राशिफल:
व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. मार्केट में अटके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापार में सक्रियता और अनुभव का अधिक महत्व है. अनावश्यक जोखिम न लें और योजना बनाकर आगे बढ़ें.

नौकरी राशिफल:
एंप्लॉयड पर्सन के लिए संडे का दिन उन्नति और ऊर्जा से भरपूर रहेगा. वर्कप्लेस पर अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहें और कार्य पर ध्यान दें. वरिष्ठों से समर्थन मिलने के योग हैं.

लव और पारिवारिक राशिफल:
साथी के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस होगा. जो लोग विवाह या सगाई की योजना में हैं, उन्हें अनुकूल अवसर और बातचीत का मौका मिलेगा. परिवार में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा.

धन राशिफल:
पैसों की आमद होगी. पुराने निवेश या व्यापारिक लाभ मिलने के संकेत हैं. व्यय पर संयम बनाकर रखें.

युवा और विद्यार्थी:
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है. परीक्षा में सफलता के योग हैं. तैयारी में पूरी मेहनत और ध्यान दें.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: ग्रे
उपाय:

  • सुबह के समय हनुमान जी को मूंगफली अर्पित करें.
  • घर में बड़ी सफ़ेद मोमबत्ती जलाएं और ध्यान करें.

FAQs:
Q1. क्या आज व्यापार में लाभ मिलेगा?
A1. हाँ, अटके हुए कार्य पूरे होंगे और मार्केट में लाभ मिलने के योग हैं.

Q2. क्या प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव होगा?
A2. हाँ, साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और विवाह या सगाई की योजना सफल हो सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बिपाशा बसु और जेनिफर विंगेट में कौन है ज्यादा अमीर? जानें दोनों की नेटवर्थ

[ad_1]


टीवी और बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक्टर ने तीन शादियां कीं. हालांकि, सबसे ज्यादा लाइलाइट में उनकी एक्स वाइफ जेनिफर विंगेट और रिसेंट वाइफ बिपाशा बसु रहती हैं. ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि इन दोनों में सबसे ज्यादा अमीर कौन है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं….

करण सिंह ग्रोवर ने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट संग दूसरी शादी की थी. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. सबसे ज्यादा उन्हें पॉपुलैरिटी कसौटी जिंदगी की सीरियल में श्वेता तिवारी की बेटी की भूमिका निभाकर मिली थी.

जेनिफर विंगेट की नेटवर्थ

उसके बाद जेनिफर ने लीड रोल करना शुरू कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार किसी भी शो के लिए प्रति एपिसोड जेनिफर विंगेट 1.50 से लेकर 2 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं.Jagran English के अनुसार जेनिफर की नेटवर्थ 45-58 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. एक्ट्रेस को बेहद, बेपनाह और दिल मिल गए जैसे शोज में काफी पसंद किया गया था.


बिपाशा बसु ने अपने करियर में राज और नो एंट्री समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. आखिरी बार एक्ट्रेस अलोन में नजर आई थीं.2015 के बाद बिपाशा को किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में नहीं देखा गया. फिर भी एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं.


बिपाशा बसु की नेटवर्थ

Koimoi के अनुसार बिपाशा की नेटवर्थ 130 करोड़ है.फिल्म के लिए एक्ट्रेस 1 से 3 करोड़ रुपए के बीच चार्ज किया करती थीं. अब एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट, इवेंट और विभिन्न निवेशों से मोटी कमाई करती हैं. किसी भी स्टेज शो के लिए बिपाशा 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं.ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बाद भी बिपाशा बसु टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से ज्यादा अमीर हैं.

ये भी पढ़ें:-Shweta Tiwari Vs Ronit Roy: ‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा और मिस्टर बजाज में कौन है ज्यादा अमीर, जानें दोनों की नेटवर्थ

 



[ad_2]

Reels बनाने वालों की मौज! Meta के इस नए फीचर से कमाई हो जाएगी दोगुनी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

[ad_1]


Meta New Feature: Facebook और Instagram की पेरेंट कंपनी Meta ने अपने नए AI-संचालित ट्रांसलेशन फीचर में अब हिंदी और पुर्तगाली भाषाओं को शामिल कर लिया है. अगस्त 2025 में शुरू हुआ यह फीचर अब रील्स को अलग-अलग भाषाओं में अपने-आप ट्रांसलेट कर सकता है वो भी बिना किसी अतिरिक्त सेटिंग के.

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ा तोहफा

Meta के अनुसार यह फीचर खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद है जो अपने कंटेंट को ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचाना चाहते हैं. कंपनी का कहना है कि यह टूल आपकी आवाज़ के साउंड और टोन को बरकरार रखता है ताकि रील आपकी ही तरह लगे. साथ ही इसमें लिप-सिंकिंग भी इतनी सटीक है कि होंठों की हरकतें ट्रांसलेटेड ऑडियो से पूरी तरह मेल खाती हैं.

इंस्टाग्राम हेड ने किया फीचर का डेमो

Instagram के प्रमुख एडम मोसेरी ने एक वीडियो में बताया, “Instagram पर ज्यादातर वीडियो उन भाषाओं में होते हैं जिन्हें आप नहीं समझते लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप उनमें रुचि नहीं रखते.” उन्होंने इस फीचर का डेमो खुद हिंदी, स्पैनिश और पुर्तगाली में बोलकर दिया.

यह फीचर अभी सभी पब्लिक Instagram अकाउंट्स और Facebook क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है जिनके 1000 से अधिक फॉलोअर्स हैं. क्रिएटर्स चाहें तो इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं और अपने अनुवादित रील्स की समीक्षा या उन्हें हटाने का विकल्प भी पा सकते हैं.

यूज़र्स को भी मिलेगी आज़ादी

YouTube के ऑटो डबिंग सिस्टम के विपरीत, Meta का यह फीचर केवल क्रिएटर तक सीमित नहीं है. यहां व्यूअर्स भी चुन सकते हैं कि वे रील अपनी भाषा में देखना चाहते हैं या मूल भाषा में. इसके लिए बस रील देखते समय तीन डॉट वाले मेन्यू पर जाकर Audio and Language Settings में “Don’t Translate” का विकल्प चुनना होगा.

रील अपलोड करते समय नया विकल्प

Meta ने बताया कि जब कोई क्रिएटर रील अपलोड करेगा तो उसे एक नया विकल्प मिलेगा “Translate your voice with Meta AI”. इस ऑप्शन के जरिए क्रिएटर यह तय कर सकेगा कि वह ट्रांसलेशन के साथ लिप-सिंकिंग एक्टिव करना चाहता है या नहीं.

परफॉर्मेंस ट्रैक करने की सुविधा

जब कोई ट्रांसलेटेड रील पब्लिश होती है तो क्रिएटर्स को यह भी दिखाया जाएगा कि किस भाषा में कितनी व्यूज़ आ रही हैं. इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन-सी भाषा में उनकी रील ज्यादा पसंद की जा रही है. Meta ने बताया कि यह फीचर फेस-टू-कैमरा वीडियो के लिए सबसे अच्छा काम करता है जहां स्पीकर का चेहरा और होंठ साफ दिखाई दें.

यह भी पढ़ें:

दिवाली धमाका! अब कूपन लगाते ही कौड़ियों के भाव में मिल जाएंगे ब्रांडेड TV, फ्रिज और AC, जानिए कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

[ad_2]

बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, देख लें लिस्ट

[ad_1]


बिहार में चुनावी हलचल अब चरम पर है. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, राज्य प्रशासन मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर बड़े कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में सरकार ने फैसला किया है कि पहले चरण की वोटिंग वाले सभी जिलों में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

यह कदम मतदान प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है. प्रशासन का कहना है कि कई मतदान केंद्र स्कूल और कॉलेज परिसरों में बनाए गए हैं, ऐसे में संस्थानों को बंद रखने से मतदान में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी और शिक्षक-कर्मचारी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.

किन जिलों में रहेंगे संस्थान बंद

पहले चरण के मतदान में उत्तर और दक्षिण बिहार के 17 जिलों में वोट डाले जाएंगे. इनमें पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर शामिल हैं. इन जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे और मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. चुनाव आयोग ने इन जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों को मतदान के दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इससे मतदाताओं और मतदान कर्मियों के लिए व्यवस्था आसान हो जाएगी.

मतदान की तैयारी और कार्यक्रम

पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे. पहले चरण का मतदान अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होगा. इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और दोनों चरणों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें –  बिहार में निकली 370 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

पहले चरण में शामिल क्षेत्र

पहले चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, उनमें आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा, सहरसा, कुशेश्वरस्थान, दरभंगा ग्रामीण, बेनीपुर, जाले, मुजफ्फरपुर, कांटी, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, आरा, बक्सर समेत कई प्रमुख सीटें शामिल हैं. इन सभी इलाकों में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म हो रहा है. मतदाता जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लें.

सख्त सुरक्षा इंतजाम

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा की है. राज्यभर में करीब 8.5 लाख अधिकारी और कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर रहेंगे. इनमें 4.5 लाख मतदान कर्मी, 2.5 लाख पुलिसकर्मी, 28 हजार मतगणना कर्मचारी और 18 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल होंगे. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी ताकि मतदान शांति और निष्पक्षता से पूरा हो सके.

यह भी पढ़ें  –  पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, बाढ़ प्रभावित छात्रों को मिलेगी फ्री डुप्लीकेट सर्टिफिकेट की सुविधा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पाकिस्तान में इजरायल विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 11 की मौत, हिंसा के बाद पुलिस ने की गोलाबारी

[ad_1]


पाकिस्तान के कई शहरों में कट्टरपंथी इस्लामिक समूह तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) फिलिस्तीनियों के लिए समर्थन दिखाते हुए इजरायल के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस प्रदर्शन ने शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) और शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को कई शहरों में हिंसक रूप ले लिया, जिसमें अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं.

इस्लामिक प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए देश की राजधानी इस्लामाबाद की ओर अपना रुख किया, कट्टरपंथी इस्लामिक समूह ने इसे गाजा मार्च का नाम दिया और राजधानी स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई.

लाहौर में टीएलपी का गाजा मार्च और झड़प

कट्टरपंथी इस्लामिक समूह तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने गुरुवार (9 अक्टूबर, 2025) को पाकिस्तान के बड़े शहर लाहौर से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया. दरअसल, टीएलपी ने अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और हमास के बीच दो सालों के संघर्ष के बाद हुए युद्धविराम का विरोध करने के लिए अमेरिकी दूतावास के बाहर व्यापक रूप से विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी. हालांकि, टीएलपी ने यह प्रदर्शन शुरुआत में युद्धविराम को चैलेंज करने के लिए किया था, लेकिन टीएलपी ने बाद में कहा कि अब उनका ध्यान फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने की ओर मुड़ गया है.

लाठी-डंडों के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने निकाली रैली

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन टीएलपी प्रमुख साद रिजवी के नेतृत्व में इस्लामाबाद की ओर चला था. इस रैली की शुरुआत शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) को नमाज के बाद लाहौर के मुल्तान रोड स्थित पार्टी के मुख्यालय से हुई थी. इस रैली में लाठी-डंडे लिए हुए हजारों की संख्या में लोग इस्लामिक नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे. वहीं, पाकिस्तान की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की और आंसू गैस के गोले भी दागे. लेकिन हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया.

इस्लामाबाद और रावलपिंडी तक फैल गई हिंसा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियोज में प्रदर्शनकारियों को सरकारी वाहनों पर कब्जा करते हुए और पब्लिक प्रोपर्टी को नष्ट करते हुए देखा जा सकता है. लाहौर में प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद इस्लामाबाद और रावलपिंडी में भी हिंसा फैल गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया. वहीं, लोगों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कंटेनरों को सड़कों पर रख दिया और प्रदर्शनकारियों पर तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.

अरब न्यूज के मुताबिक, टीएलपी ने दावा किया है कि पिछले तीन दिनों में उसके 11 समर्थक मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हो गए. हालांकि, पाकिस्तान के अधिकारिकयों ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

यह भी पढ़ेंः गाजा युद्धविरामः खंडहर में बदले घरों में दो साल बाद लौट रहे फिलिस्तीनी, पीछे हटी इजरायली सेना



[ad_2]

Rare Earth पर China का Control, America का 130% Tariff वाला पलटवार!| Paisa Live

[ad_1]

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं — America और China, एक बार फिर Tariff War में भिड़ने को तैयार हैं। Donald Trump ने चीन से आने वाले सामानों पर 100% तक नया Tariff लगाने की घोषणा कर दी है, जो 1 नवंबर से लागू होगा। पहले से लग रहे 30% Tax के साथ कुल Tariff 130% तक पहुंच जाएगा।ये कदम China द्वारा Rare Earth Minerals के Export पर नई पाबंदियों के जवाब में उठाया गया है। China ने हाल ही में holmium, erbium, thulium, europium और ytterbium जैसे 5 और Minerals पर Control बढ़ा दिया है। अब China के पास 17 में से 12 Rare Earth Elements पर नियंत्रण है।इन Minerals का इस्तेमाल EVs, Mobiles, Satellite, Defence Technology जैसे अहम Sectors में होता है। China न सिर्फ 70% वैश्विक Supply बल्कि 90% Processing पर भी काबिज है।इससे America और उसके सहयोगी देशों की Industrial Supply Chain और National Security पर बड़ा असर पड़ सकता है। क्या यह एक नई Trade War की शुरुआत है? आने वाला वक्त बताएगा…

[ad_2]

संजू सैमसन छोड़ रहे हैं राजस्थान! IPL 2026 में ये भारतीय ओपनर कर सकता है कप्तानी, हुआ बड़ा खुलासा

[ad_1]


राजस्थान रॉयल्स को IPL 2026 में नया कप्तान मिलने की अटकलें जोर पकड़ती जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार संजू सैमसन ने राजस्थान टीम फ्रैंचाइजी को बता दिया है कि वो टीम छोड़ना चाहते हैं. यह भी खबर है कि यशस्वी जायसवाल को टीम में बने रहने के लिए कप्तानी का ऑफर दिया जा चुका है. अटकलें हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) समेत 3 टीम सैमसन को खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखा सकती हैं.

रिपोर्ट्स अनुसार केवल संजू सैमसन ही नहीं बल्कि एक अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी राजस्थान रॉयल्स टीम का साथ छोड़ सकते हैं. हालांकि इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है कि जुरेल क्यों 2008 की IPL चैंपियन टीम का साथ छोड़ सकते हैं. जायसवाल भी RR टीम का साथ छोड़ने वाले थे, लेकिन कप्तानी का वादा करके उन्हें रोका गया है.

संजू सैमसन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स भी सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं. यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि सैमसन को ट्रेड किया जाएगा, या फिर ऑक्शन में उनपर बोली लगेगी.

सैमसन 2013-15 और उसके बाद 2018 से लेकर अब तक राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेल रहे थे. उन्होंने अपने 177 मैचों के IPL करियर में 4,704 रन बनाए हैं. इनमे 3 शतक और 26 हाफ-सेंचुरी भी शामिल हैं. सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए भी खेल चुके हैं.

कब होगा ऑक्शन?

IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 13-15 दिसंबर के बीच हो सकता है. BCCI ने ऑक्शन के संबंध में किसी तारीख पर अब तक मुहर नहीं लगाई है. खबर है कि 15 नवंबर तक टीमों को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा करवानी होगी. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तुलना में इस बार ऑक्शन छोटे स्तर पर होगा.

यह भी पढ़ें:

OMG! नामीबिया से हार गई दक्षिण अफ्रीका, इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर; अंतिम गेंद पर निकला रिजल्ट

[ad_2]

सिगरेट ही नहीं अगरबत्ती का धुआं भी है खतरनाक, फेफड़ों को करता है इतना नुकसान

[ad_1]


Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]