पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भीषण झड़प: 200 से ज्यादा तालिबान लड़ाके ढेर, 58 पाक सैनिकों के मारे ज

[ad_1]


पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शनिवार रात सीमा पर भीषण झड़प हुई, जिसमें दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने 200 से अधिक अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराया है, जबकि 23 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए. वहीं अफगानिस्तान का कहना है कि उसने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने के अलावा 25 पाकिस्तानी सेना की चौकियां भी कब्जे में ली हैं.

सऊदी अरब और कतर के दखल के बाद ऑपरेशन रुका
अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई शनिवार रात 12 बजे रोक दी गई, जब सऊदी अरब और कतर ने हस्तक्षेप किया. उन्होंने कहा, ‘अफगानिस्तान की सभी सीमाओं पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अवैध गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगी है.’

25 पाकिस्तानी पोस्ट कब्जे में लेने का दावा
मुजाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अफगान बलों ने पाकिस्तान की 25 सैन्य चौकियां कब्जे में ली हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में अफगान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर राजधानी काबुल और देश के पूर्वी हिस्से के एक बाजार में बमबारी करने का आरोप लगाया था, हालांकि पाकिस्तान ने इन घटनाओं को स्वीकार नहीं किया है.

‘हम शांति चाहते हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो विकल्प हैं’
भारत दौरे पर आए अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुतक्की ने कहा कि अफगानिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है. उन्होंने कहा, ‘हमारे दरवाजे बातचीत के लिए खुले हैं. हमने अफगानिस्तान में अमन लाया है और पूरे क्षेत्र में शांति की कोशिश कर रहे हैं. हम स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन अगर शांति प्रयास सफल नहीं होते, तो हमारे पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं.’

पाकिस्तान ने 19 अफगान चौकियां कब्जे में लेने का दावा किया
पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में 19 अफगान सैन्य चौकियों और ‘आतंकी ठिकानों’ पर कब्जा किया है. पाकिस्तान ने इन हमलों को ‘अफगान बलों की बिना उकसावे की गई कार्रवाई’ बताया है.

TTP पर अफगानिस्तान का जवाब
मुतक्की ने पाकिस्तान से कहा कि वह अपने देश में बढ़ती उग्रवाद की समस्या पर नियंत्रण करे. उन्होंने दावा किया कि अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कोई ठिकाने नहीं हैं.

भारत से रिश्तों को लेकर भी दिया बयान
जब मुतक्की से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने इसलिए हमला तेज किया क्योंकि अफगानिस्तान भारत के करीब जा रहा है, तो उन्होंने कहा, ‘यह सवाल पाकिस्तान से पूछिए. हमें किसी से कोई दिक्कत नहीं है. हमारा दिल बड़ा है.’

[ad_2]

टैरो कार्ड से जानें कैसे रहेगा आपका 13 अक्टूबर 2025 का दिन, पढ़ें टैरो राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, वैद्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, तभी मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे.  रिलेशनशिप से संबंधित कमिटमेंट आपको मिल सकता है. पेट की जलन के कारण बेचैनी महसूस होगी.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, वैद्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, तभी मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे. रिलेशनशिप से संबंधित कमिटमेंट आपको मिल सकता है. पेट की जलन के कारण बेचैनी महसूस होगी.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए फिलहाल वक्त लाभदाई चल रहा है. पार्टनर्स आपसी सामंजस्य से विवाद मिटाने की कोशिश करेंगे. शरीर में बढ़ती हुई गर्मी के कारण हो रही तकलीफ कम होती नजर आएगी.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए फिलहाल वक्त लाभदाई चल रहा है. पार्टनर्स आपसी सामंजस्य से विवाद मिटाने की कोशिश करेंगे. शरीर में बढ़ती हुई गर्मी के कारण हो रही तकलीफ कम होती नजर आएगी.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि अपने कार्य से संबंधित अधिक ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, तभी अपने अपेक्षा के अनुसार मुकाम पर आप पहुंच पाएंगे.  आपकी तकलीफों को खुलकर पार्टनर के सामने न बोल पाने की वजह से पार्टनर को आपके साथ दूरियां महसूस हो सकती है. कफ और सर्दी की तकलीफ हो सकती है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि अपने कार्य से संबंधित अधिक ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, तभी अपने अपेक्षा के अनुसार मुकाम पर आप पहुंच पाएंगे. आपकी तकलीफों को खुलकर पार्टनर के सामने न बोल पाने की वजह से पार्टनर को आपके साथ दूरियां महसूस हो सकती है. कफ और सर्दी की तकलीफ हो सकती है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपनी कार्यक्षमता को साबित करने का उचित मौका प्राप्त होगा, जिसमें आपको सफलता भी मिल सकती है. पूर्व प्रेमी से बातचीत जारी रखना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है. पेट से संबंधित इन्फेक्शन कुछ दिन सताएगा.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपनी कार्यक्षमता को साबित करने का उचित मौका प्राप्त होगा, जिसमें आपको सफलता भी मिल सकती है. पूर्व प्रेमी से बातचीत जारी रखना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है. पेट से संबंधित इन्फेक्शन कुछ दिन सताएगा.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा.  पार्टनर के साथ ठीक से संवाद और पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता है.  शुगर को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा. पार्टनर के साथ ठीक से संवाद और पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता है. शुगर को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अनेक प्रकार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. अपनी क्षमता औरजिस काम के द्वारा आपको समाधान प्राप्त होता है. ऐसे ही काम का चुनाव करें. पार्टनर जिन आर्थिक तकलीफों से गुजर रहे हैं, उसे दूर करने के लिए आपका सहयोग पार्टनर के लिए महत्वपूर्ण होगा. कमर दर्द अचानक से उत्पन्न हो सकता है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अनेक प्रकार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. अपनी क्षमता औरजिस काम के द्वारा आपको समाधान प्राप्त होता है. ऐसे ही काम का चुनाव करें. पार्टनर जिन आर्थिक तकलीफों से गुजर रहे हैं, उसे दूर करने के लिए आपका सहयोग पार्टनर के लिए महत्वपूर्ण होगा. कमर दर्द अचानक से उत्पन्न हो सकता है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही हैं कि स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है. पार्टनर और आप अपनी अपनी बातों में ही व्यस्त रहेंगे, लेकिन एक-दूसरे का ख्याल रखने की भी कोशिश करेंगे. त्वचा पर एलर्जी जैसी तकलीफ होने की आशंका बन रही है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही हैं कि स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है. पार्टनर और आप अपनी अपनी बातों में ही व्यस्त रहेंगे, लेकिन एक-दूसरे का ख्याल रखने की भी कोशिश करेंगे. त्वचा पर एलर्जी जैसी तकलीफ होने की आशंका बन रही है.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि नई नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार प्रोफाइल और आर्थिक प्रगति प्राप्त होगी. केवल अपनी बातों को सही साबित करने की जिद पार्टनर को आप से दूर करा सकती है. सर्दी खांसी की तकलीफ हो सकती है.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि नई नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार प्रोफाइल और आर्थिक प्रगति प्राप्त होगी. केवल अपनी बातों को सही साबित करने की जिद पार्टनर को आप से दूर करा सकती है. सर्दी खांसी की तकलीफ हो सकती है.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि काम की जगह वरिष्ठों के साथ ठीक से संवाद रखना होगा. उनकी काम से संबंधित अपेक्षाओं को जानने की कोशिश करें.  पार्टनर के प्रति आकर्षण कम होने की वजह से उनके व्यक्तित्व को जैसा है, वैसा ही देखने की कोशिश आप कर सकते हैं. सेहत संबंधी बदलाव देखने के लिए खानपान को ठीक से रखने पर जोर अधिक देने की आवश्यकता होगी.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि काम की जगह वरिष्ठों के साथ ठीक से संवाद रखना होगा. उनकी काम से संबंधित अपेक्षाओं को जानने की कोशिश करें. पार्टनर के प्रति आकर्षण कम होने की वजह से उनके व्यक्तित्व को जैसा है, वैसा ही देखने की कोशिश आप कर सकते हैं. सेहत संबंधी बदलाव देखने के लिए खानपान को ठीक से रखने पर जोर अधिक देने की आवश्यकता होगी.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कठिन साबित हो सकता है. पार्टनर के आपसी विवाद कम होते नजर आएंगे. फिर भी एक-दूसरे की चिंता सता सकती है. पेट से संबंधित बीमारी को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाइयां लें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कठिन साबित हो सकता है. पार्टनर के आपसी विवाद कम होते नजर आएंगे. फिर भी एक-दूसरे की चिंता सता सकती है. पेट से संबंधित बीमारी को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाइयां लें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि काम के टारगेट को पूरा करने की जिम्मेदारी केवल आपके ऊपर ही बनी रहेगी. काम से जुड़ी बातों को गंभीरता से लेना होगा.  जीवन में घट रही घटनाओं के कारण रिलेशनशिप के प्रति भी आपको नाराजगी महसूस हो सकती है.  गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि काम के टारगेट को पूरा करने की जिम्मेदारी केवल आपके ऊपर ही बनी रहेगी. काम से जुड़ी बातों को गंभीरता से लेना होगा. जीवन में घट रही घटनाओं के कारण रिलेशनशिप के प्रति भी आपको नाराजगी महसूस हो सकती है. गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि अगले 2 दिन काम से संबंधित बातों की वजह से चिंता सताएगी लेकिन काम आपके पक्ष में ही होने वाले हैं. पार्टनरके और आप के मूड में आ रहे बदलाव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं. एसिडिटी से संबंधित समस्या ठीक होने लगेगी.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि अगले 2 दिन काम से संबंधित बातों की वजह से चिंता सताएगी लेकिन काम आपके पक्ष में ही होने वाले हैं. पार्टनरके और आप के मूड में आ रहे बदलाव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं. एसिडिटी से संबंधित समस्या ठीक होने लगेगी.

Published at : 12 Oct 2025 05:00 PM (IST)

[ad_2]

चार्जर में फंसा छोड़ दिया डिवाइस? जानिए क्यों ये छोटी सी गलती बन सकती है बड़े खतरे की वजह

[ad_1]


Electronic Device: घर में सब कुछ बंद हो, लाइट्स ऑफ हों और कोई मशीन काम न कर रही हो, फिर भी बिजली धीरे-धीरे बह रही होती है. इसे ही फैंटम एनर्जी या वैम्पायर एनर्जी कहा जाता है. यह ऊर्जा बेवजह बर्बाद होती है जब हम चार्जर, टीवी, माइक्रोवेव या गेमिंग कंसोल जैसे उपकरणों को प्लग में लगाए छोड़ देते हैं.

फैंटम एनर्जी क्या है?

कोलंबिया क्लाइमेट स्कूल की डीन एलेक्सिस अब्रामसन के अनुसार, यह बेकार की खपत एक घर की कुल बिजली खपत का 5 से 10 प्रतिशत हिस्सा हो सकती है. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके उपकरण कितने पुराने हैं और उनमें कितनी तकनीकी सुधार हुई है. उदाहरण के लिए, इंटरनेट से जुड़े स्मार्ट टीवी जिनमें स्मार्ट वेक जैसी सुविधाएं होती हैं, वे बंद होने पर भी करीब 40 वॉट बिजली खा सकते हैं. यह सामान्य टीवी की तुलना में लगभग 40 गुना ज्यादा है.

पर्यावरण और जलवायु पर असर

फैंटम एनर्जी सिर्फ आपकी जेब ही नहीं खाली करती बल्कि जलवायु परिवर्तन को भी बढ़ावा देती है. हर घर से निकलने वाली यह अतिरिक्त खपत बिजली की मांग को बढ़ाती है, जिससे अधिक मात्रा में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन होता है. ग्लोबल अर्थ डे के असोसिएट डायरेक्टर एडन चैरोन कहते हैं कि भले ही आपके बिजली बिल पर यह खपत मामूली लगे, लेकिन जब पूरे देश के घरों को जोड़ दिया जाए तो पर्यावरण पर इसका असर बहुत बड़ा हो जाता है.

आप क्या कर सकते हैं?

फोन चार्जर को बैटरी फुल होने के बाद निकाल दें. माइक्रोवेव जैसी मशीनें जो केवल घड़ी दिखाने के लिए बिजली लेती रहती हैं, उन्हें इस्तेमाल न होने पर अनप्लग करें. स्मार्ट टीवी या अन्य डिवाइस की अतिरिक्त सेटिंग्स को बंद कर दें ताकि वे स्टैंडबाय मोड में भी बिजली न खींचें. ऐसे करके आप अपने डिवाइस को सुरक्षित रख सकते हैं. साथ ही डिवाइस लंबे समय तक चलेंगे.

यह भी पढ़ें:

ठगों ने निकाला नया तरीका! Google Form के ज़रिए मिनटों में खाली हो रहे बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

[ad_2]

व्हीलचेयर पर आया बॉयफ्रेंड और कर दिया प्रपोज- मोहब्बत देख रोने लगी लड़की- वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे आते हैं जो सीधा दिल में उतर जाते हैं. इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, वो सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि सच्चे प्यार की मिसाल बन गया है. वीडियो में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में बैठा है. लेकिन उसकी कहानी बाकी लोगों से थोड़ी अलग है क्योंकि वो व्हीलचेयर पर बैठा है और चल नहीं सकता. इसके बावजूद वो अपनी मोहब्बत को जताने का सबसे खूबसूरत तरीका चुनता है. वो अपनी व्हीलचेयर को आगे बढ़ाता है, धीरे से नीचे उतरता है और जमीन पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर देता है. ये नजारा देखकर जो भी देख रहा है, उसकी आंखें नम हो जा रही हैं.

व्हीलचेयर से उतर घुटनों के बल बैठ गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में माहौल बेहद भावुक है. टेबल पर खाना रखा है और आसपास मौजूद लोग भी इस पल को कैद करने में लगे हैं. युवक व्हीलचेयर पर बैठा है और उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान है. कुछ देर बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ बढ़ता है, धीरे-धीरे व्हीलचेयर से उतरता है और घुटनों के बल जमीन पर बैठकर उसे रिंग दिखाता है. इस दौरान लड़की पहले तो हैरान रह जाती है, फिर उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं. वह झुककर रिंग स्वीकार करती है और जमीन पर बैठकर अपने बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़ लेती है.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स भी हुए भावुक

वीडियो को @Brink_Thinker नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….कितना प्यारा पल है, दोनों एक दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं. एक और यूजर ने लिखा….मुझे भी ऐसी ही लड़की चाहिए जो दिल से प्यार करे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….आजकल इस तरह का प्यार पूरी तरह से खत्म हो चुका है.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


अमिताभ, अजय देवगन और रणबीर के पास हैं सबसे धांसू सीक्वल फिल्में, देख लें लिस्ट

[ad_1]


2025 में अब तक बॉलीवुड ने एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की. जहां एक तरफ बॉलीवुड की बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पीछे रह गईं तो कई छोटी बजट की फिल्मों ने कमाल कर दिया. लेकिन आने वाला साल इससे भी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार्स अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और अजय देवगन के पास एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों के सीक्वल हैं. आने वाले साल में ये तीनों स्टार्स अपनी सिक्वल फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटने वाले हैं. यहां जानें हर एक डिटेल. 

इन बॉलीवुड एक्टर्स के पास हैं बढ़िया सिक्वल

1. अमिताभ बच्चन 
बात करें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तो वो 83 की उम्र में भी फिल्मी पर्दे पर बने हुए हैं और लगातार अपनी मूवीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. अगले साल अभिनेता अपनी सिक्वल फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाले हैं. अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट कुछ इस प्रकार हैं–

  • इस लिस्ट के सबसे पहले नंबर पर अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल शामिल है. ये फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी और फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगा. फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत से शुरू होने वाली है. 
  • लिस्ट के दूसरे नंबर पर ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ का नाम है. 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन गुरु के रोल में नजर आए.  रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका सीक्वल अगले साल के अंत यानी दिसंबर के महीने में रिलीज होगा. 
  • अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों के लिस्ट में ‘आंखें 2’ का नाम भी शुमार है. ये जबरदस्त फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी जिसमें अभिनेता खलनायक की भूमिका में नजर आएं. अब इसके सिक्वल में अमिताभ बच्चन के साथ संजय दत्त और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं. फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
    अमिताभ, अजय देवगन और रणबीर के पास हैं सबसे धांसू सीक्वल, बॉक्स ऑफिस पर गदर काटेंगे तीनों

2. रणबीर कपूर
बॉलीवुड के हैंडसम और डैशिंग एक्टर्स में से एक हैं रणबीर कपूर. अभिनेता भी अगले साल अपनी सिक्वल के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहे हैं. लंबे समय से फैंस रणबीर कपूर की पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. अभिनेता के अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट कुछ इस प्रकार हैं-

  • रणबीर कपूर अपनी ही सुपरहिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने बहुत सराहा और आलिया भट्ट संग उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था. अब ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ अगले साल के अंत में रिलीज होगा. 
  • इसके साथ ही रणबीर कपूर ‘धूम 4’ और ‘अंदाज अपना अपना 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं. फिल्मीबीट के रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की ये फिल्में अगले साल के दूसरे भाग में रिलीज होगी. इतना ही नहीं अभिनेता अपनी सुपर हिट फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल में भी नजर आएंगे. 
  • बता दें, रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म रामायण को लेकर बिजी है. इस माइथोलॉजिकल फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा तो वहीं दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर थिएटर्स में दस्तक देगी.
    अमिताभ, अजय देवगन और रणबीर के पास हैं सबसे धांसू सीक्वल, बॉक्स ऑफिस पर गदर काटेंगे तीनों

3. अजय देवगन
हिंदी सिनेमा के सिंघम भी लगातार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. हर बार ऑडियंस के उनके फिल्मों की कहानी और किरदारों को बहुत प्यार दिया है. अब अजय देवगन भी अपनी अपकमिंग सीक्वल के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम का परचम लहराएंगे. यहां जानें उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में –
अमिताभ, अजय देवगन और रणबीर के पास हैं सबसे धांसू सीक्वल, बॉक्स ऑफिस पर गदर काटेंगे तीनों

  • अजय देवगन अपनी हिट फ्रेंचाइजी गोलमाल के अगले सिक्वल से बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटेंगे. फिल्मीबिट के रिपोर्ट के मुताबिक ‘गोलमाल 5’ अगले साल थिएटर्स मेक फरवरी में रिलीज होने वाली है. फिल्म ने अपने अनाउंसमेंट से दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है. 
  • अगली फिल्म की बात करें तो वो धमाल 4 है. इस फ्रेंचाइजी ने हर बार ही अपनी ऑडियंस को इंप्रेस किया है. अब फिल्म की स्टारकास्ट अगले साल ईद के मौके पर ‘धमाल 4’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. अभी से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बज देखने को मिल रहा है.
  • अगली फिल्म की बात करें तो अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने ‘दे दे प्यार दे ‘ से से सभी के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी. अब अभिनेता इस फिल्म के साथ भी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तबाही मचाएंगे. 14 नवंबर को ‘दे दे प्यार दे 2’ थिएटर्स में रिलीज होगी.

[ad_2]

दर्द से परेशान हो सोफे पर सो गई गर्भवती मां! मासूम ने ठंड से बचाने के लिए डाल दी चादर- वीडियो व

[ad_1]


सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो इंसानियत पर भरोसा और प्यार की ताकत दोनों को फिर से जिंदा कर देते हैं. इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि हकीकत का वो पल है जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है. एक छोटा सा बच्चा अपनी गर्भवती मां को दर्द में देखकर उसके पास जाता है, प्यार से उसके पेट को सहलाता है और फिर उसे चादर ओढ़ा देता है. ये दृश्य इतना मासूम और दिल छू लेने वाला है कि देखने वाला भी खुद को रोक नहीं पाता. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं…“ये बच्चा नहीं, ममता का सबसे सुंदर रूप है.”

मां को ठंड ना लगे इसलिए छोटे बच्चे ने निभाया अपना फर्ज

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सोफे पर लेटी हुई है और बहुत थकी या दर्द में लग रही है. बताया जा रहा है कि वो गर्भवती है और शायद दिनभर की थकान के बाद आराम कर रही है. तभी उसका छोटा बेटा धीरे-धीरे उसके पास आता है, पहले तो प्यार से मां के पेट को सहलाता है जैसे आने वाले छोटे भाई या बहन से बात कर रहा हो, और फिर पास रखी चादर उठाकर अपनी मां को ओढ़ा देता है ताकि उसे ठंड न लगे. वीडियो में ये पल इतना स्वाभाविक और सच्चा लगता है कि देखने वाला हर इंसान मुस्कुरा भी देता है और आंखें नम भी हो जाती हैं. बच्चे के चेहरे पर मासूमियत और स्नेह झलकता है. कहीं भी कोई दिखावा नहीं, बस एक सच्चा रिश्ता…मां और बेटे का.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

भावुक हो गए यूजर्स

वीडियो को @Brink_Thinker नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कितना प्यारा पल है, और क्या चाहिए एक मां को. एक और यूजर ने लिखा…छोटे बच्चे का प्यार देखकर मुझे मेरे बच्चे की याद आ गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….मां, बच्चा और ये पल. दोनों बहुत प्यारे हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन


अफगानिस्तान के अटैक से तिलमिला उठा पाकिस्तान, कंधार से लेकर स्पिन बोल्डक तक दागे ड्रोन

[ad_1]


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शनिवार (11 अक्तूबर) को भारी तनाव देखने को मिला. दोनों देशों के बीच एयरस्ट्राइक में कई जवानों की मौत हो गई. इसके कुछ समय बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने रविवार (12 अक्तूबर) को लगभग 12 घंटे बाद फिर से  सीजफायर का उल्लंघन किया. अफगान मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने स्पिन बोल्दक बॉर्डर, कंधार में ड्रोन स्ट्राइक की. इस हमले को अफगान अधिकारियों ने सीमा की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है. 

अफगान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्पिन बोलदक बॉर्डर, कंधार में पाकिस्तानी सेना की ड्रोन स्ट्राइक में एक अफगान नागरिक की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए हैं. स्थानीय लोग भय और दहशत में हैं. हालांकि, घटना की पूरी पुष्टि और विस्तृत जानकारी अभी आना बाकी है.

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा?

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बीती रात हुई झड़पों के बाद दोनों पक्षों ने कुछ समय के लिए संघर्ष रोकने का प्रयास किया था, लेकिन पाकिस्तान ने इसका पालन नहीं किया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान फिर से अफगान सीमा का उल्लंघन करता है तो अफगान सुरक्षा बल कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

जबीउल्लाह मुजाहिद ने काबुल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीती रात (11 अक्टूबर) अफगान सुरक्षा बलों और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई झड़प में पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे गए और 30 घायल हुए. अफगान अधिकारियों के अनुसार, उनके लगभग 20 सदस्य भी शहीद या घायल हुए. इस ऑपरेशन में अफगान बलों ने कई हथियार भी कब्जे में लिए.

मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना और सरकार पर ISKP (इस्लामिक स्टेट–खुरासान प्रांत) के आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें अपने देश में पनाह देने का गंभीर आरोप लगाया. उनका कहना था कि ये आतंकवादी कराची और इस्लामाबाद के हवाई अड्डों से सीधे प्रशिक्षण प्राप्त कर अफगानिस्तान भेजे जाते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि तेहरान और मॉस्को में हुए आतंकवादी हमलों की योजना भी पाकिस्तान में इन केंद्रों से बनाई गई थी.

मुजाहिद ने पाकिस्तान से अपील की है कि जो प्रमुख ISKP नेता और सदस्य वहां छिपे हुए हैं, उन्हें या तो अफगान अधिकारियों के हवाले किया जाए या पाकिस्तान की जमीन से निर्वासित कर दिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो इसके गंभीर और अप्रत्याशित परिणाम सामने आ सकते हैं.  रक्षा मंत्रालय ने भी साफ कहा है कि अगर कोई पक्ष फिर से अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन करता है तो अफगान सशस्त्र बल पूरी तैयारी के साथ सीमा की रक्षा करेंगे और कड़ा जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें-

‘पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगार, ट्रेनिंग कैंप भी खुलवाए’, बॉर्डर पर झड़प के बाद तालिबान का दावा- PAK आर्मी के 58 सैनिक मारे गए

[ad_2]

कुलदीप यादव ने दिल्ली टेस्ट में 5 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अभी तक ऐसा कोई नहीं कर पाया

[ad_1]


कुलदीप यादव ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कुलदीप ने 5 विकेट झटके. कुलदीप ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा 5-विकेट हॉल प्राप्त करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वो अब इंग्लैंड के जॉनी वॉर्डल के बराबर आ गए हैं, जिन्होंने बाएं-हाथ से रिस्ट स्पिन गेंदबाजी करते हुए अपने करियर में पांच 5 विकेट-हॉल हासिल किए थे.

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518 रनों पर घोषित कर दी थी. इसके जवाब में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में सिर्फ 248 रन बना, इसी वजह से टीम इंडिया ने उसे फॉलो-ऑन खेलने पर मजबूर किया. कैरेबियाई टीम को छोटे स्कोर पर समेटने में कुलदीप ने बड़ा योगदान दिया. उन्होंने 26.5 ओवर गेंदबाजी करके 82 रन दिए और 5 विकेट झटके.

लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा फाइफर

बाएं हाथ के रिस्ट स्पिन गेंदबाज द्वारा टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइफर का रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से कुलदीप यादव और जॉन वॉर्डल के नाम है. दोनों ने पांच-पांच पार किसी एक टेस्ट पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया. इस सूची में उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के पॉल एडम्स का नंबर आता है, जिन्होंने चार बार फाइफर प्राप्त किया था.

कुलदीप यादव का रिकॉर्ड इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने 5 फाइफर तक पहुंचने के लिए सिर्फ 15 टेस्ट मैच लिए हैं. जबकि जॉनी वॉर्डल ने 28 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था. कुलदीप ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में एलिक अथानेज, शाय होप, टेविन इमलाच, जस्टिन ग्रीव्स और जेडन सील्स को आउट किया.

कुलदीप यादव अभी तक अपने 15 टेस्ट मैचों के करियर में कुल 65 विकेट ले चुके हैं. ये दूसरा मौका रहा, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 5-विकेट हॉल हासिल किया है.

यह भी पढ़ें:

‘हमने टर्निंग पिच की मांग नहीं की, स्पिन के लिए….’, दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बोले रवींद्र जडेजा

[ad_2]

11 दिन बैंक रहेंगे बंद, अक्टूबर में नहीं खत्म हो रहीं बैंकों की छुट्टियों; लिस्ट पर डालें नजर

[ad_1]


October Bank Holiday: देशभर में बैंक शनिवार 11 अक्टूबर को बंद रहे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार था. आज रविवार की छुट्टी है. आमतौर पर बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी बंद रहते हैं. RBI के बैंक अवकाश नियमों के अनुसार, पूरे भारत में बैंक इन दिनों बंद रहते हैं. कल यानी कि सोमवार से बैंक खुलने वाले हैं, लेकिन इस बीच कई और दिन भी बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आप बैंक जाकर अपना कोई काम करने का सोच रहे हैं, तो उससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे ताकि बाद में ब्रांच पहुंचने के बाद आपको यह न पता चले कि आज तो बैंक बंद है इससे आपका ही वक्त बर्बाद होगा. 

अक्टूबर का महीना खत्म होने में अब सिर्फ 17 दिन ही बचे हैं, लेकिन इनमें से 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यानी कि अक्टूबर में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. आइए बैंक में छुट्टियों की इस लिस्ट में एक नजर डालते हैं-

18 अक्टूबर (शनिवार) – कटि बिहू के लिए गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे. 

19 अक्टूबर (रविवार) – रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. 

20 अक्टूबर (सोमवार) – दिवाली (दीपावली) / नरक चतुर्दशी / काली पूजा के लिए अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. 

21 अक्टूबर (मंगलवार) – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / गोवर्धन पूजा के लिए बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. 

22 अक्टूबर (बुधवार) – दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / गोवर्धन पूजा / बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे. 

23 अक्टूबर (गुरुवार) – भाई बिज / भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

25 अक्टूबर (शनिवार) – चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.

26 अक्टूबर (रविवार) – रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. 

27 अक्टूबर (सोमवार) – छठ पूजा के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे. 

28 अक्टूबर (मंगलवार) – छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर (शुक्रवार) – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: 

अमेरिका-चीन के बीच फिर बढ़ी तनातनी, फायदे में रहेगा भारत; मिलेंगे एक से बढ़कर एक मौके 

[ad_2]

YouTube वीडियो पर 1000 व्यूज होने पर कितनी होती है कमाई, जानिए क्या है पैसा कमाने का पूरा जोड़-

[ad_1]


YouTube: आज के डिजिटल युग में YouTube न सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म है बल्कि यह लाखों लोगों के लिए कमाई का जरिया भी बन चुका है. हर कोई जानना चाहता है कि YouTube वीडियो पर 1000 व्यूज आने पर कितने पैसे मिलते हैं? लेकिन इसका जवाब इतना सीधा नहीं है. यहां कमाई कई कारकों पर निर्भर करती है. आइए जानते हैं कि YouTube पर पैसा कैसे बनता है और 1000 व्यूज पर असल में कितनी कमाई होती है.

YouTube से कमाई होती कैसे है?

YouTube पर कमाई का मुख्य स्रोत है विज्ञापन (Ads). जब आपका चैनल YouTube Partner Program (YPP) से जुड़ जाता है तो आपके वीडियो पर विभिन्न कंपनियों के विज्ञापन दिखने लगते हैं. जब दर्शक इन विज्ञापनों को देखते या उन पर क्लिक करते हैं तो YouTube आपको उसकी एक हिस्सेदारी देता है. YouTube विज्ञापन से होने वाली कुल कमाई का लगभग 55% हिस्सा क्रिएटर को और 45% YouTube को मिलता है.

RPM और CPM क्या है?

YouTube की कमाई समझने के लिए दो मुख्य शब्द जानना जरूरी है CPM और RPM. CPM (Cost Per Mille) का मतलब है कि विज्ञापनदाता 1000 विज्ञापन व्यूज के लिए कितना भुगतान करता है. RPM (Revenue Per Mille) बताता है कि 1000 वीडियो व्यूज के बाद आपको वास्तविक रूप से कितनी कमाई हुई.

उदाहरण के लिए, अगर आपका CPM ₹200 है तो इसका मतलब हुआ कि विज्ञापनदाता 1000 एड व्यूज के लिए ₹200 दे रहा है. लेकिन YouTube अपने हिस्से का 45% रख लेता है तो आपको लगभग ₹110 से ₹120 RPM मिलता है.

1000 व्यूज पर कितनी होती है कमाई?

अब बात करें असली सवाल की 1000 व्यूज पर कितनी कमाई होती है? दरअसल, यह आपकी वीडियो की कैटेगरी, देश, दर्शकों की उम्र, और विज्ञापन एंगेजमेंट पर निर्भर करता है. भारत में औसतन 1000 व्यूज पर क्रिएटर्स को ₹10 से ₹50 तक की कमाई होती है. जबकि अमेरिका, कनाडा, या यूरोपीय देशों में यह रकम ₹200 से ₹600 प्रति 1000 व्यूज तक हो सकती है. यदि आपका चैनल टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, फाइनेंस या बिजनेस जैसे उच्च CPM वाले विषयों पर है तो आपकी कमाई सामान्य चैनलों की तुलना में कई गुना ज्यादा हो सकती है.

शॉर्ट्स वीडियो से कितनी कमाई होती है?

YouTube Shorts की मॉनेटाइजेशन नीति थोड़ी अलग है. शॉर्ट्स से 1000 व्यूज पर आम तौर पर ₹1 से ₹5 तक की कमाई होती है क्योंकि इनमें एड्स की संख्या कम होती है. हालांकि, अगर आपके शॉर्ट्स लगातार वायरल हो रहे हैं तो स्पॉन्सरशिप और ब्रांड प्रमोशन से भी अच्छी कमाई संभव है.

यह भी पढ़ें:

क्या कोई भी बंद करवा सकता है आपका Instagram अकाउंट, जानिए कहां करनी होती है शिकायत

[ad_2]