EPFO का बड़ा फैसला! अब सदस्य निकाल सकेंगे 100% एलिजिबल बैलेंस, जानें क्या हुआ बदलाव

[ad_1]


EPFO New Rule 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 238वें सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक सोमवार को आयोजित की गई थी. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने की. जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. जिसका सीधा फायदा 30 करोड़ से भी ज्यादा सदस्यों को मिलेगा. बैठक में सबसे बड़ा फैसला कर्मचारियों के 100 प्रतिशत एलिजिबल बैलेंस को लेकर लिया गया.

जिसके अनुसार अब मेंबर्स, अपने खाते से कर्मचारी और एंप्लॉयर दोनों का हिस्सा एक ही बार में निकाल सकेंगे. साथ ही बैठक में आंशिक निकासी के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं. इसे और अधिक आसान बनाया गया है. ताकि, किसी जरूरत के समय सदस्यों को पैसा निकालने में परेशानी ना हो.  

100 प्रतिशत निकासी की सुविधा

सरकार की ओर से ईपीएफओ स्कीम के आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव किया गया हैं. अब सदस्य 100 प्रतिशत राशि की निकासी कर सकते हैं.  अब तक निकासी के लिए 13 अलग- अलग कारणों के आधार पर निकासी के नियम थे. जिसे बदलकर केवल 3 कैटेगरी में रखा गया है. पहला आवश्यक जरूरतें (बीमारी, शिक्षा और शादी), दूसरा हाउसिंग और तीसरा विशेष परिस्थितियां.

25 प्रतिशत बैलेंस करना होगा मेंटेन

ईपीएफओ स्कीम का लाभ लेने वाले सदस्यों को अपने खाते में कम से कम 25 प्रतिशत राशि मिनिमम बैलेंस के रुप में रखना होगा. जिससे ईपीएफओ यह सुनिश्चित करेगी कि, आपको अपनी जमा राशि पर 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता रहे. ईपीएफओ का ऐसा मानना है कि, इससे आपकी जरुरतों और भविष्य की बचत संतुलन बनाया जा सकेगा.

निकासी के नियमों में बदलाव

ईपीएफओ शादी और शिक्षा के लिए इससे पहले 3 बार निकासी की अनुमति देता था. इसमें भी बदलाव करते हुए शादी के लिए 5 बार निकासी और शिक्षा के लिए 10 बार निकासी के नए नियम बनाए गए है. यानि कि अब मेंबर्स आवश्यक जरूरतों के समय पहले से ज्यादा बार ईपीएफओ स्कीम के तहत अपनी जमा पूंजी की निकासी कर सकते हैं. साथ ही नए नियमों के तहत आंशिक निकासी को पूरी तरह से डिजिटल किया है. अब आपको आंशिक निकासी के लिए किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होगी.

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

ईपीएफओ ने विश्वास स्कीम की शुरुआत की है. इसके तहत विलंबित पीएफ भुगतान पर लगने वाले पेनाल्टी को कम किया है. इसे घटाकर 1 प्रतिशत प्रति महीने करने का फैसला लिया है. साथ ही ईपीएफओ ने अपने पेंशनर्स  के लिए घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा की शुरुआत की है. जिसका सीधा फायदा बुजुर्गों को मिलेगा जो ग्रामीण इलाके में रहते है. ईपीएफओ ने जानकारी दी है कि, यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है. पेंशनर्स को इसके लिए किसी भी तरह का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी.  

यह भी पढ़ें: सिबिल स्कोर ही नहीं, इन वजहों से भी आपका पर्सनल लोन हो सकता है रिजेक्ट 

[ad_2]

पीठ दर्द से परेशान थी महिला! अफवाह में आकर निगल लिए 8 जिंदा मेंढक- यूजर्स ने पीटा सिर

[ad_1]


चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग महिला को पीठ दर्द की तकलीफ थी, लेकिन इलाज कराने के बजाय उसने ऐसा तरीका अपनाया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. महिला ने पीठ दर्द ठीक करने के लिए आठ जिंदा मेंढक निगल लिए. शुरुआत में उसे लगा कि इससे दर्द कम होगा, लेकिन उल्टा उसकी हालत और बिगड़ गई. कुछ ही दिनों में उसे तेज पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

पीठ के असहनीय दर्द से परेशान महिला ने निगल लिए जिंदा मेंढक!

यह अजीब घटना चीन के झेजियांग प्रांत के हांग्जो शहर की है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक महिला का नाम झांग बताया जा रहा है. जब झांग को पीठ में दर्द हुआ तो किसी ने उसे यह कह दिया कि जिंदा मेंढक खाने से दर्द गायब हो जाता है. बस फिर क्या था, उसने इसे सच मान लिया और अपने रिश्तेदारों से कुछ मेंढक पकड़कर लाने को कहा. रिश्तेदारों को यह नहीं पता था कि वह इन मेंढकों के साथ क्या करने वाली है. झांग ने एक दिन में पांच जिंदा मेंढक निगल लिए और अगले दिन तीन और.

तबीयत बिगड़ी तब बताया सच, मुश्किल से बची जान

शुरुआत में उसे थोड़ी सी बेचैनी हुई, लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. पेट में असहनीय दर्द और कमजोरी महसूस होने लगी. जब दर्द सहना मुश्किल हो गया तो उसने अपने परिवार को सच बताया कि उसने आठ मेंढक निगल लिए हैं. परिवार तुरंत उसे अस्पताल ले गया. डॉक्टरों का कहना है कि झांग का पाचन तंत्र गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था, लेकिन समय पर इलाज मिल जाने से उसकी जान बच गई.

यह भी पढ़ें: कैमरा ना होता तो यकीन मुश्किल था! रेलवे फाटक पर बकरे की तरह कटा शख्स- डरा देगा वीडियो

यूजर्स का भी घूम गया माथा

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया. हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि चीन के लोगों के लिए ये कोई नई बात नहीं है. एक यूजर ने लिखा…इस दुनिया में कैसे कैसे लोग हैं, हैरानी होती है. एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों का कुछ नहीं हो सकता. ये कुछ भी खा लेते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चीन के लोग सब खा सकते हैं, लेकिन महिला की हरकत देख मुझे माथा पीटने का मन हो रहा है.

यह भी पढ़ें: मसाज ले रही लड़की का चुपके से बनाया वीडियो! मनचले का पीट पीटकर बना दिया भूत- वीडियो वायरल

लंदन में मलेशियाई-भारतीय कारोबारी पर हमला, पत्नी ने हमलावरों को खदेड़ा

[ad_1]


दक्षिण लंदन में पिछले हफ्ते मलेशियाई-भारतीय कारोबारी विनोद शेखर पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया. विनोद अपनी पत्नी और परिवार के साथ घूमने के बाद अपनी बेटी के घर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई. हमले के दौरान उनकी पत्नी विनी येप ने बहादुरी से हमलावरों का सामना किया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया.

पेट्रा ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ विनोद शेखर ने फेसबुक पर पूरी घटना बताई. उन्होंने लिखा कि दिन परिवार के साथ ऑक्सफोर्ड में बहुत अच्छा बीता था. शाम को ‘हैमिल्टन’ म्यूजिकल देखने के बाद वे बैटर्सी पावर स्टेशन के पास अपनी बेटी के घर पहुंचे. तभी अचानक दो लोग सामने आ गए और उन्होंने विनोद पर हमला कर दिया. उन्होंने उनकी जांघों और सीने पर मारा और हाथ से घड़ी खींच ली.

हेल्थ इश्यू के चलते नहीं कर पाए मुकाबला
विनोद ने बताया कि वह अपनी सेहत और ट्रांसप्लांट के बाद चल रही दवाइयों के कारण ठीक से मुकाबला नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि मैंने कोशिश की, लेकिन शरीर की हालत के कारण ज्यादा देर तक संघर्ष नहीं कर सका. उन्होंने लिखा. हमलावरों ने घड़ी की पट्टी तोड़कर उसे छीन लिया और भागने की कोशिश की.

पत्नी की बहादुरी से भागे बदमाश
इसी दौरान उनकी पत्नी विनी येप आगे आईं. उन्होंने जोर से चिल्लाना शुरू किया, अपना बैग लहराया और बिना डरे बदमाशों के सामने खड़ी हो गईं. उनकी हिम्मत देखकर दोनों हमलावर डर गए और इलेक्ट्रिक बाइक पर बैठकर भाग निकले. विनोद ने लिखा, ‘मेरी पत्नी हमेशा की तरह शेरनी बन गई और उन्होंने हमलावरों को भगा दिया.’

पुलिस ने चेताया
कुछ ही मिनटों में लंदन पुलिस मौके पर पहुंच गई. एक पुलिस अधिकारी ने विनोद से कहा कि वह भाग्यशाली हैं, क्योंकि विरोध करने पर उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी. विनोद ने घटना के बाद यात्रियों को चेतावनी दी कि महंगी घड़ियां या बैग पहनकर सड़कों पर न निकलें, क्योंकि सुरक्षा हमेशा वैसी नहीं होती जैसी दिखती है. उन्होंने कहा, ‘घड़ी, पर्स या फोन फिर से खरीदे जा सकते हैं, लेकिन जिंदगी और अपने प्रियजन नहीं.’ विनोद ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, ‘सावधान रहें, सुरक्षित रहें और हर दिन उन चीजो के लिए आभारी रहें जिन्हें कोई भी आपसे छीन नहीं सकता.’

[ad_2]

विंडोज 10 यूजर्स सावधान! आज से सपोर्ट बंद कर देगी माइक्रोसॉफ्ट, विंडोज 11 में ऐसे करें अपग्रेड

[ad_1]


विंडोज 10 यूजर्स के लिए आज का दिन अहम है. माइक्रोसॉफ्ट आज से विंडोज 10 के लिए फ्री सपोर्ट बंद करने जा रही है. इसका मतलब है कि लोग विंडोज 10 का इस्तेमाल जारी रख पाएंगे, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट इसे सिक्योरिटी और टेक्निकल सपोर्ट नहीं देगी. ऐसे में यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाएगा. फिलहाल सपोर्ट बंद होने से विंडोज 10 पर चल रहे पीसी और लैपटॉप की फंक्शनिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने करीब एक दशक पहले विंडोज 10 को लॉन्च किया था.

सुरक्षा खामी आने पर होगी दिक्कत

आज के बाद अगर विंडोज 10 में कोई सुरक्षा खामी आती है तो यूजर्स के लिए मुश्किल हो जाएगी. कंपनी की तरफ से इसके लिए कोई सिक्योरिटी पैच जारी नहीं किया जाएगा. ऐसे में धीरे-धीरे इसे यूज करना मुश्किल होता जाएगा. हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने उन यूजर्स के लिए भी कुछ ऑप्शंस रखे हैं, जो अपने सिस्टम को विंडोज 11 में अपग्रेड नहीं कर सकते. 

माइक्रोसॉफ्ट ने दिए ये ऑप्शंस

विंडोज 10 का सपोर्ट खत्म होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर एंटीवायरस से सिस्टम को प्रोटेक्ट किया जा सकता है. इस एंटीवायरस को अक्टूबर, 2028 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलती रहेगी. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU) प्रोग्राम का भी ऐलान किया है. 15 अक्टूबर से इसे सब्सक्राइब किया जा सकेगा. इसके जरिए यूजर्स फ्री विंडोज बैकअप ले पाएंगे और 30 डॉलर (लगभग 2,650 रुपये) देकर एक साल की कवरेज पा सकते हैं. 

विंडोज 11 में कैसे करें अपग्रेड?

अगर आपका सिस्टम कंपेटिबल है तो इसे विंडोज 11 से अपग्रेड किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर ‘अपडेट एंड सिक्योरिटी’ में जाएं और विंडोज अपडेट में ‘चेक फॉर अपडेट’ बटन पर क्लिक करें. अगर विंडोज 11 अवेलेबल है तो इसे डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें. इंस्टॉलेशन पूरा होने पर आपका पीसी या लैपटॉप रिस्टार्ट होगा. इसके बाद विंडोज 11 सेटअप पूरा करने के लिए साइन-इन करें. इसके लिए आपके पीसी या लैपटॉप में पर्याप्त स्टोरेज होनी चाहिए और इंस्टॉलेशन के लिए फास्ट और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-

दिवाली पर लूट लो ऑफर! स्मार्टवॉच और इयरबड्स पर 90 प्रतिशत तक डिस्काउंट, आईफोन 15 भी एकदम सस्ता

[ad_2]

दुनिया में कुल कितने देशों में खेला जाता है क्रिकेट? कितने देशों को ICC से मिली है मान्यता?

[ad_1]


How many countries play Cricket in the World: भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है और यहां क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है. क्रिकेट अब ओलंपिक में भी शामिल हो चुका है और पूरी दुनिया में धीरे-धीरे अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहा है. विश्व स्तर पर क्रिकेट 100 से ज्यादा देशों में खेल जाता है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से मान्यता प्राप्त देशों की संख्या 110 है. यह मान्यता तीन श्रेणी में बंटी हुई है, जो देशों को इंटरनेशनल लेवल पर खेलने के लिए योगता तय करती है. 

ICC से मान्यता प्राप्त देशों की श्रेणी 

1- पूर्ण सदस्य (Full Member): इन्हें ICC के द्वारा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) खेलने का अधिकार प्राप्त है और ये देश ICC की बैठकों में वोट दे सकते हैं. वर्तमान में केवल 12 पूर्ण सदस्य देश हैं.

पूर्ण सदस्य देशों के नाम: भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे.

2- एसोसिएट सदस्य (Associate Member): इन देशों में क्रिकेट अच्छी तरह से स्थापित और संगठित है, लेकिन उन्हें अभी तक पूर्ण सदस्यता प्राप्त नहीं है. वर्तमान में कुल 98 एसोसिएट सदस्य देश हैं.

:- इनमें से कुछ एसोसिएट सदस्यों को उनके प्रदर्शन के आधार पर वनडे क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल खेलने का दर्जा दिया जाता है.

:- उदाहरण: नेपाल, ओमान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड जैसे और बहुत एसोसिएट सदस्य हैं.

:- तिमोर-लेस्ते और जाम्बिया को जुलाई 2025 में नए एसोसिएट सदस्य के रूप में जोड़ा गया था, जिससे अब कुल 110 एसोसिएट सदस्य देशों की संख्या हो गई है.

3- एफिलिएट सदस्य (Affiliate Members): इस श्रेणी को 2017 में ICC के द्वारा समाप्त कर दिया गया था और सभी एफिलिएट सदस्यों को एसोसिएट सदस्य का दर्जा दे दिया गया था.

क्रिकेट की पूरी दुनिया में बढ़ती लोकप्रियता 

1- आईसीसी की मान्यता प्राप्त 110 सदस्य देशों के अलावा भी कई जगहों पर क्रिकेट अनौपचारिक रूप से खेला जाता है. इसमें स्कूल, क्लब और समुदाय स्तर पर होने वाले मैच शामिल हैं. 

2- क्रिकेट को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने के लिए आईसीसी अपनी रीजनल बॉडीज के माध्यम से भी काम करती है. इनमें अफ्रीका, अमेरिका, एशिया और यूरोप शामिल हैं.

3- महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ICC की तरफ से जोर दिया जा रहा है और ICC ने कई महिला टीमों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का दर्जा भी दिया है.

[ad_2]

Aaj Ka Makar Rashifal (14 October 2025): मकर राशि व्यवसाय और दाम्पत्य जीवन में संतुलन

[ad_1]


Aaj Ka Makar Rashifal 14 October 2025 in Hindi: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक विस्तार और संतुलन का संकेत देता है. चन्द्रमा की 7वें हाउस में स्थिति पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकती है. हालांकि, संवाद और समझदारी से पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा.

व्यापार और निवेश:
मार्केट में अपने व्यवसायिक कार्यों का विस्तार करने के लिए यह दिन शुभ है. यदि कोई नया प्रोजेक्ट या व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो पहले पूरी जानकारी हासिल करें. सही योजना के साथ किया गया प्रयास फलदायी रहेगा.

नौकरी और कार्यक्षेत्र:
नौकरीपेशा जातकों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है. अधिक कार्यभार और तनाव से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. ऑफिस में किसी भी सहयोगी के साथ वाद-विवाद से बचें, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है.

लव और पारिवारिक जीवन:
पति-पत्नी के बीच सामंजस्य सुखद रहेगा, लेकिन किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ व्यवहार में मर्यादा बनाए रखें. संवाद और समझदारी से मतभेद कम होंगे.

युवा और विद्यार्थी:
यंग जनरेशन पर फेस्टिव सीजन के चलते घर के कार्यों का अधिक दबाव रहेगा. स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर बेस्ट फ्रेंड्स के साथ प्रैक्टिस करते हुए समय बिताएंगे.

स्वास्थ्य:
स्त्री वर्ग स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. थकान या कमजोरी महसूस होने पर पर्याप्त विश्राम और हल्का व्यायाम करें.

सुझाव:

  • व्यापार और कार्य में योजना और सावधानी बनाए रखें.

  • ऑफिस और परिवार में विवाद से बचें.

  • स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर ध्यान दें.

लक्की कलर: वाइट
लक्की नंबर: 1
अनलक्की नंबर: 6

FAQs:
Q1: क्या आज नया व्यापार शुरू करना शुभ रहेगा?
A1: हाँ, पूरी जानकारी और योजना के साथ किया गया नया प्रयास लाभकारी रहेगा.

Q2: क्या दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं?
A2: हाँ, कुछ मतभेद संभव हैं, लेकिन संवाद और समझदारी से उन्हें कम किया जा सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

छात्रों को एक और मौका देगा बिहार बोर्ड, अब 22 अक्टूबर तक करें इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन

[ad_1]


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब छात्र 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि परीक्षा की फीस 21 अक्टूबर तक ही जमा करा सकते हैं. वहीं आवेदन की तारीख बढ़ने से पहले लास्ट डेट 12 अक्टूबर थी, लेकिन छात्रों की सुविधा देखते हुए बोर्ड ने यह तिथि आगे बढ़ाने का फैसला किया है. 

ऐसे करें इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन 

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इच्छुक विद्यार्थी समिति की वेबसाइट rboardonline.com पर जाकर न‍िर्धारि‍त लास्‍ट डेट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के न‍िर्देशों के अनुसार, इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 के ल‍िए केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके माता-पिता अभिभावक और संस्थान के प्रधान का हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी सूचीकरण या पंजीकरण कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड किया गया हो.

ज‍िन विद्यार्थियों का यह कार्ड अपलोड नहीं होगा, उन्‍हें परीक्षा के ल‍िए आवेदन भरने की अनुमत‍ि नहीं म‍िलेगी और उन विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र भी जारी नहीं क‍िया जाएगा. वहीं ब‍िहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार शिक्षण संस्थान के प्रधान समिति की वेबसाइट से मूल सूचीकरण और परीक्षा आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके विद्यार्थियों को उपलब्‍ध कराएंगे. वहीं अगर किसी विद्यार्थी की फीस जमा करने के बाद भी ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पाता है तो फीस जमा करने की लास्‍ट डेट के अगले दो दिनों तक आवेदन करने का मौका मिलेगा. 

इंटर लेवल पर नामांकन प्रक्रिया खत्म 

ब‍िहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार, सत्र 2024-2026 से राज्‍य के ड‍िग्री महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट लेवल की पठन-पाठन और नामांकन प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है. हालांकि इससे पहले के सत्रों के पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा आवेदन और फीस उन्‍हीं डिग्री महाविद्यालयों के माध्यम से जमा क‍िया जा जाएगा. वहीं अगर आवेदन प्रक्रि‍या में विद्यार्थियों को कि‍सी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह ब‍िहार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 संपर्क कर सकते हैं. 

कब जारी होगी परीक्षा की डेटशीट?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार, इंटरमीडिएट और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट नवंबर या दिसंबर में जारी हो सकती है. वहीं परीक्षाएं 2026 में फरवरी महीने में करवाई जा सकती है. परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, परीक्षा शुरू होने से पहले सभी स्कूलों में भेजे जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-Jobs 2025: बिहार में निकली हॉस्टल मैनेजर के पदों पर वैकेंसी, केवल इस डेट तक ही कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ऐसे सेलिब्रेट किया पलक तिवारी ने अपना बर्थडे, सादगी में भी दिखीं खूबसूरत

[ad_1]

मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने 8 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं.

मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने 8 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं.

पलक तिवारी की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसमें एक्ट्रेस ने कैजुअल आउटफिट में अलग-अलग पोज देते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं.

पलक तिवारी की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसमें एक्ट्रेस ने कैजुअल आउटफिट में अलग-अलग पोज देते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं.

इस वाइट ड्रेस में हसीना सादगी में भी बला की खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपना जन्मदिन बहुत ही सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन के दौरान उनका लुक भी नेचुरल ही नजर आया. अपनी नेचुरल ब्यूटी से पलक तिवारी कहर ढा रही हैं

इस वाइट ड्रेस में हसीना सादगी में भी बला की खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपना जन्मदिन बहुत ही सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन के दौरान उनका लुक भी नेचुरल ही नजर आया. अपनी नेचुरल ब्यूटी से पलक तिवारी कहर ढा रही हैं

अपने गिफ्ट्स को फ्लॉन्ट करते हुए माथे पर टीयारा सजाए पलक तिवारी वाकई काफी क्यूट लग रही हैं. उनकी प्यारी से मुस्कान ने सभी का दिल जीता है.

अपने गिफ्ट्स को फ्लॉन्ट करते हुए माथे पर टीयारा सजाए पलक तिवारी वाकई काफी क्यूट लग रही हैं. उनकी प्यारी से मुस्कान ने सभी का दिल जीता है.

इन वायरल तस्वीरों में हसीना ब्लैक कलर के टैंक टॉप और वाइट लोवर में नजर आईं. खुले बालों में उनकी ऐसी नैचुरल ब्यूटी देखने लायक है. फैंस भी हसीना के पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

इन वायरल तस्वीरों में हसीना ब्लैक कलर के टैंक टॉप और वाइट लोवर में नजर आईं. खुले बालों में उनकी ऐसी नैचुरल ब्यूटी देखने लायक है. फैंस भी हसीना के पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

पलक तिवारी के बर्थडे पर उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान की बुआ सबा अली खान ने एक पोस्ट शेयर किया था. लेकिन कुछ ही मिनटों में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया. अब इस घटना के बाद सभी ये कयास लगा रहे हैं कि इब्राहिम की बुआ ने दोनों के रिलेशनशिप को हवा दे दी है.

पलक तिवारी के बर्थडे पर उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान की बुआ सबा अली खान ने एक पोस्ट शेयर किया था. लेकिन कुछ ही मिनटों में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया. अब इस घटना के बाद सभी ये कयास लगा रहे हैं कि इब्राहिम की बुआ ने दोनों के रिलेशनशिप को हवा दे दी है.

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पलक तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत 2017 से की थी. लेकिन 2021 में हार्डी संधू के साथ 'बिजली बिजली' म्यूजिक वीडियो से उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ. आखिरी बार उन्हें फिल्म 'भूतनी' में देखा गया.

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पलक तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत 2017 से की थी. लेकिन 2021 में हार्डी संधू के साथ ‘बिजली बिजली’ म्यूजिक वीडियो से उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ. आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘भूतनी’ में देखा गया.

Published at : 13 Oct 2025 09:58 PM (IST)

[ad_2]

सोने की कीमतों में पिछले 3 साल में 140% की उछाल, क्या इस धनतेरस गोल्ड जाएगा 1.50 लाख के पार?

[ad_1]


Gold Price: वैश्विक बाजार में हलचल के बीच सोने की तरफ निवेशकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है. इस साल गोल्ड सर्राफा बाजार में करीब 60 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है, जबकि 2022 से इसकी कीमतों में लगभग 140 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि देखी गई है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक बदलाव और मौद्रिक नीतियों से जुड़ी उम्मीदों के कारण सोने की कीमत में यह तेजी देखी जा रही है.

इस धनतेरस सोने की कीमत का अनुमान

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस धनतेरस सोने की कीमत लगभग 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है. एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की कॉमोडिटीज रिसर्च चीफ वंदना भारती के अनुसार, साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में सोना लगभग डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंच सकता है. वहीं, धनतेरस पर इसकी कीमत 1,20,000 से 1,30,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण सोने की कीमत में यह उछाल देखा जा रहा है.

सोने की चमक के पीछे कारण

विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026 में भी सोने की कीमत में इसी तरह की तेजी बनी रह सकती है. हालांकि, डेढ़ लाख रुपये पार करने की संभावना कम बताई जा रही है. दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं, और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक गोल्ड में निवेश कर रहे हैं.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, सितंबर 2025 में भारतीय गोल्ड ईडीएफ में 902 मिलियन डॉलर का निवेश हुआ, जो अगस्त की तुलना में लगभग 285 प्रतिशत अधिक है. ऑग्मोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, यदि मौजूदा रुझान जारी रहा, तो 2026 के मध्य से अंत तक सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम डेढ़ लाख रुपये के पार जा सकती है.

ये भी पढ़ें: RBI की मॉनिटरिंग के बावजूद नहीं थम रही रुपये में गिरावट, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

[ad_2]

सर्दी में रॉड से गर्म करना है पानी तो याद रखें ये बातें, लापरवाही बन सकती है जानलेवा

[ad_1]


सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इस बार अक्टूबर में ही तापमान दिसंबर की याद दिलाने लगा है. ऐसे मौसम में नहाने के लिए गर्म पानी की जरूरत पड़ती है. इसके लिए इमर्शन रॉड ही सबसे सस्ता और टिकाऊ ऑप्शन है. कई लोग गीजर से पानी गर्म करते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो रॉड से ही पानी गर्म करते हैं. अगर आप भी रॉड से पानी गर्म करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जरा-सी लापरवाही के कारण इससे करंट आ सकता है और यह छोटा-सा उपकरण जानलेवा बन सकता है.

गीले हाथों से न करें टच

बाल्टी भरते समय कई लोगों के हाथ गीले हो जाते हैं और वो इन्हीं हाथों से रॉड को छू लेते हैं. ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है. गीले हाथों में करंट लगने का डर ज्यादा रहता है. इसलिए अगर आपके हाथ गीले हैं तो रॉड को टच न करें. रॉड को ऑन-ऑफ करते समय भी अपने हाथ सूखे रखें.

लोहे की बाल्टी में न लगाएं रॉड

कई लोग लोहे की बाल्टी में पानी भरकर उसे रॉड से गर्म करते हैं. यह गलती करने से बचें. लोहे की बाल्टी में रॉड लगाने से करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए लोहे की जगह रबड़ की बाल्टी एक सुरक्षित ऑप्शन है.

पानी में डालने से पहले न करें ऑन

रॉड को हमेशा पानी में डुबाने के बाद ही स्विच ऑन करें. अगर पहले स्विच ऑन कर दिया और गलती से इसके हाथ टच हो जाए तो भयंकर करंट लग सकता है. इसके अलावा शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बना रहता है. इसलिए हमेशा पहले रॉड को पानी में डुबो दें और फिर पावर स्विच ऑन करें.

पर्याप्त होना चाहिए पानी

रॉड के हिसाब से आपके पास पर्याप्त पानी होना चाहिए. छोटी रॉड से ज्यादा पानी देर से गर्म होगा और अगर रॉड बड़ी है और पानी कम तो रॉड का हीटिंग एलिमेंट जल सकता है. कम पानी के लिए छोटी रॉड और ज्यादा पानी के लिए बड़ी रॉड का इस्तेमाल बेहतर रहता है.

ये भी पढ़ें-

गिनती करते थक जाएंगे, ऐप्पल ने 6 महीनों में भारत में बनाकर विदेश भेज दिए इतने करोड़ के आईफोन

[ad_2]