दिवाली से पहले आई खुशखबरी! महंगाई कम हुई, जानें कैसे बदलेगा आपका किचन बजट

[ad_1]


India inflation rate 2025: त्योहारी सीजन चल रहा है और दिवाली जैसे बड़े पर्व आने वाले हैं. दीवाली में सभी को बोनस का इंतजार होता है, पर इस साल दिवाली से पहले ही लोगों को बोनस मिल गया है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में उपभोक्ता मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 1.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है. जो कि पिछले महीने की तुलना में 0.53 प्रतिशत कम है. 

यानी कि हरी सब्जियों, दाल और खाने-पीने के सामानों की कीमतों में कमी आई है. अगर डेटा की बात करें तो, खुदरा महंगाई दर 8 सालों के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंची है. जून 2017 के बाद महंगाई का यह लेवल सबसे कम है. जिसका मतलब है कि, इस बार दिवाली और भी ज्यादा रौशनी से भरी होगी. चीजों की कीमतें कम होने से लोगों की जेब पर इसका असर होगा और वे पहले से ज्यादा बचत कर पाएंगे.

कम कीमतों का क्या होगा असर?

NSO के अनुसार, सितंबर महीने में सब्जियों, दालों , तेल, वसा, फल, अनाज, अंडा इत्यादि जरूरी चीजों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. जिसका सीधा असर लोगों की जेब और किचन पर पड़ेगा. कम महंगाई होने से लोगों की बचत में इजाफा होगा. साथ ही हाउसवाइफ के लिए किचन चलाना आसाना बनेगा. सितंबर 2024 की तुलना करें तो, आज सब्जियों के दामों में 21.38 प्रतिशत और दाल एवं उनके उत्पादों के कीमतों में 15.32 प्रतिशत की कमी आई है. 

खाद्य महंगाई दर कम हुई

एनएसओ की जानकारी के अनुसार, खाद्य महंगाई कम होने की मुख्य वजह अनुकूल आधार प्रभाव और खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई गिरावट है. सितंबर महीने में खाद्य महंगाई शून्य से 2.28 प्रतिशत नीचे रही, जो दिसंबर 2018 के बाद सबसे कम है. साथ ही खाद्य तेल, वसा और फलों के दर भी पिछले वर्षों की तुलना में कंट्रोल में रहे है. जो इस बात को दर्शाता है कि, खाने पीने की चीजों की कीमतों में कमी आई है.

भारत सरकार ने हाल ही में जीएसटी रिफॉर्म लाकर एक बड़ा कदम उठाया हैं. जिसके कारण चीजों की कीमतों पर दबाव कम हुआ और कीमतों में गिरावट आई. विशेषज्ञों का मानना है कि, जीएसटी रिफॉर्म का व्यापक असर आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है. साथ ही महंगाई दर नियंत्रण में रह सकती है. 

यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट की फ्लैट टू पॉजिटीव शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक उछला तो वहीं निफ्टी 25,290 के पार

[ad_2]

सर्दियों में गीजर इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बड़ी बात! वरना एक गलती कर सकती है धमाका

[ad_1]

गीजर फटने की सबसे बड़ी वजह होती है उसका अत्यधिक प्रेशर और खराब थर्मोस्टैट सिस्टम. जब गीजर के अंदर का पानी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है और भाप बनने लगती है तो उसका दबाव बढ़ जाता है. अगर सेफ्टी वाल्व सही से काम नहीं कर रहा हो या किसी ने उसे ब्लॉक कर दिया हो तो यह प्रेशर बाहर नहीं निकल पाता. ऐसे में गीजर के फटने का खतरा बढ़ जाता है जो कई बार धमाके की तरह होता है.

गीजर फटने की सबसे बड़ी वजह होती है उसका अत्यधिक प्रेशर और खराब थर्मोस्टैट सिस्टम. जब गीजर के अंदर का पानी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है और भाप बनने लगती है तो उसका दबाव बढ़ जाता है. अगर सेफ्टी वाल्व सही से काम नहीं कर रहा हो या किसी ने उसे ब्लॉक कर दिया हो तो यह प्रेशर बाहर नहीं निकल पाता. ऐसे में गीजर के फटने का खतरा बढ़ जाता है जो कई बार धमाके की तरह होता है.

अक्सर लोग इलेक्ट्रिक गीजर को लंबे समय तक ऑन रखते हैं या फिर गीले हाथों से उसका स्विच छू लेते हैं. यह एक बहुत बड़ी गलती है. नमी और करंट का मेल बेहद खतरनाक हो सकता है. अगर गीजर का वायरिंग सिस्टम पुराना या डैमेज है तो करंट बाथरूम में फैल सकता है और जानलेवा हादसा हो सकता है. इसलिए हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आपके गीजर की वायरिंग और अर्थिंग ठीक से की गई हो.

अक्सर लोग इलेक्ट्रिक गीजर को लंबे समय तक ऑन रखते हैं या फिर गीले हाथों से उसका स्विच छू लेते हैं. यह एक बहुत बड़ी गलती है. नमी और करंट का मेल बेहद खतरनाक हो सकता है. अगर गीजर का वायरिंग सिस्टम पुराना या डैमेज है तो करंट बाथरूम में फैल सकता है और जानलेवा हादसा हो सकता है. इसलिए हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आपके गीजर की वायरिंग और अर्थिंग ठीक से की गई हो.

गैस गीजर का इस्तेमाल आज भी कई घरों में होता है लेकिन इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गीजर से ज्यादा खतरनाक हो सकता है. गैस गीजर ऑक्सीजन की खपत करता है और कार्बन मोनोऑक्साइड छोड़ता है जो एक जहरीली गैस है. अगर बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं है तो यह गैस अंदर भर सकती है और दम घुटने जैसी स्थिति पैदा कर सकती है. कई बार लोग अनजाने में बाथरूम में बेहोश भी हो जाते हैं.

गैस गीजर का इस्तेमाल आज भी कई घरों में होता है लेकिन इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गीजर से ज्यादा खतरनाक हो सकता है. गैस गीजर ऑक्सीजन की खपत करता है और कार्बन मोनोऑक्साइड छोड़ता है जो एक जहरीली गैस है. अगर बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं है तो यह गैस अंदर भर सकती है और दम घुटने जैसी स्थिति पैदा कर सकती है. कई बार लोग अनजाने में बाथरूम में बेहोश भी हो जाते हैं.

गीजर का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सर्विस करवा लें. अगर गीजर से किसी तरह की आवाज़ आ रही है या उसमें से पानी लीक हो रहा है तो उसे तुरंत बंद करवा दें. बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन या खिड़की खुली रखें ताकि गैस या गर्म भाप बाहर निकल सके. इसके अलावा, अगर आप इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो उसे नहाने के दौरान चालू न रखें पहले पानी गर्म कर लें, फिर स्विच बंद कर दें.

गीजर का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सर्विस करवा लें. अगर गीजर से किसी तरह की आवाज़ आ रही है या उसमें से पानी लीक हो रहा है तो उसे तुरंत बंद करवा दें. बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन या खिड़की खुली रखें ताकि गैस या गर्म भाप बाहर निकल सके. इसके अलावा, अगर आप इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो उसे नहाने के दौरान चालू न रखें पहले पानी गर्म कर लें, फिर स्विच बंद कर दें.

गीजर सर्दियों में एक जरूरी उपकरण है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा करा सकती है. इसलिए इस सर्दी अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और गीजर का इस्तेमाल सावधानी से करें.

गीजर सर्दियों में एक जरूरी उपकरण है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा करा सकती है. इसलिए इस सर्दी अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और गीजर का इस्तेमाल सावधानी से करें.

Published at : 14 Oct 2025 10:36 AM (IST)

[ad_2]

Video: मेट्रो में सरेआम शख्स ने उतार दी अपनी पैंट, लोगों ने उठाकर बाहर फेंका, वीडियो वायरल

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर ब्रिटेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मेट्रो में सफर कर रहा है और अचानक उसने सबके सामने अपनी पैंट नीचे उतार दी. यह देखकर मोजूद लोग हैरान रह गए. मेट्रो में खड़े कुछ लोगों ने इस हरकत का विरोध किया और उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन उस युवक ने उल्टा उन्हें ही गालियां देना शुरू कर दीं.

सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़ा

धीरे-धीरे मेट्रो में मौजूद लोगों के बीच यह मामला बढ़ता गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के डिब्बे में कुछ महिलाएं भी मौजूद थी. मामला बढ़ता देख महिलाएं धीरे-धीरे पीछे हटने लगीं. दावा किया जा रहा है कि शख्स ब्रिटेन का रहने वाला नहीं है वह किसी दूसरे देश का है और उसकी यह हरकत देखकर लोगों का मानना है कि यह शख्स नशे की हालत में था. 

जब लोगों ने शख्स को रोकने की कोशिश की तो वह मारपीट पर उतर आया. इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर उस व्यक्ति को काबू में किया और उसे खींचते हुए मेट्रो स्टेशन तक ले गए. वहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ा.

पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों पर की कार्रवाई  

लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद ब्रिटेन पुलिस ने उन लोगों पर ही कार्रवाई कर दी जिन्होंने उस शख्स को रोका था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने हिंसा की और कानून को अपने हाथ में लिया. इस फैसले के बाद ब्रिटेन में लोगों के बीच गुस्सा फैल गया है. सोशल मीडिया पर हजारों लोग इस कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर कोई अपराधी को रोकेगा तो उसे ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Aaj Ka Meen Rashifal (14 October 2025): मीन राशि परिवार और व्यवसाय में लाभ, स्वास्थ्य पर ध्यान

[ad_1]


Aaj Ka Meen Rashifal 14 October 2025 in Hindi: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सफलता, पारिवारिक सुख और व्यवसायिक उन्नति का संकेत देता है. चन्द्रमा की 5वीं हाउस में स्थिति माता-पिता को संतान से सुख और संतुष्टि का अनुभव कराएगी. मानसिक रूप से उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

व्यापार और निवेश:
पार्टनरशिप व्यापार में ग्रहों की अनुकूल स्थिति तरक्की और लाभ की संभावना बढ़ाएगी. फेस्टिवल सीजन को देखते हुए फुटकर व्यापारी अपने बिजनेस का विस्तार करने और नए प्लान बनाने की दिशा में ध्यान दें.

नौकरी और कार्यक्षेत्र:
वर्कप्लेस में किसी पुराने मनमुटाव को सुलझाने का दिन है. एंप्लॉयड पर्सन द्वारा की गई मेहनत और प्रयास रंग लाएंगे. कार्य में सक्रियता और जिम्मेदारी बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

लव और पारिवारिक जीवन:
परिवार को समय देने में सफल रहेंगे और परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा. युवा वर्ग को अपनी बातों और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. दाम्पत्य जीवन में संवाद और समझदारी बनाए रखें.

विद्यार्थी और युवा:
स्टूडेंट्स, कलाकार और खिलाड़ी किसी पर भरोसा कर सकते हैं, लेकिन थोड़ी सतर्कता जरूरी है. पढ़ाई और प्रशिक्षण में नियमितता बनाए रखें.

स्वास्थ्य:
स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. लापरवाही से बचें, नियमित योग और व्यायाम पर ध्यान दें.

सुझाव:

  • व्यवसाय और कार्य में मेहनत और योजना बनाए रखें.

  • क्रोध और अनावश्यक विवाद से बचें.

  • स्वास्थ्य और फिटनेस का ध्यान रखें.

लक्की कलर: गोल्डन
लक्की नंबर: 7
अनलक्की नंबर: 2

FAQs:
Q1: क्या पार्टनरशिप व्यापार में तरक्की संभव है?
A1: हाँ, ग्रहों की अनुकूल स्थिति और मेहनत से सफलता और लाभ प्राप्त होंगे.

Q2: क्या स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है?
A2: हाँ, नियमित योग, व्यायाम और संतुलित आहार से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Live: साई सुदर्शन 39 रन बनाकर आउट, भारत को लगा दूसरा झटका, जीत की दहलीज पर टीम इंडिया

[ad_1]

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का आज 5वां दिन है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने की दहलीज पर है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी. भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की थी. यशस्वी जायसवाल (175) और गिल (129) ने शतकीय पारी खेली थी. पहली पारी में कुलदीप यादव ने भारत के लिए 5 विकेट लिए. वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 पर सिमट गई थी, जिसके बाद भारत ने मेहमान टीम को फॉलो-ऑन दिया. जवाब में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य रखा.

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत का एकमात्र विकेट गिरा, वह 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल (25) और साई सुदर्शन (30) ने पारी को आगे बढ़ाया और दिन का खेल खत्म होने तक दूसरा विकेट नहीं गिरने दिया. अब भारत को जीत के लिए 5वें दिन 58 रन और बनाने हैं.

IND vs WI दूसरे टेस्ट में अभी तक क्या कुछ हुआ

टॉस जीतकर शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी. पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने अपना शतक (175) पूरा किया. साई सुदर्शन ने 87 और इससे पहले केएल राहुल ने 38 रन बनाए. दूसरे दिन शुभमन गिल ने अपनी सेंचुरी पूरी की, जायसवाल 175 पर रन आउट हो गए. नितीश कुमार रेड्डी ने 43 और ध्रुव जुरेल ने 44 रन बनाए. भारत ने पहली पारी 518/5 पर घोषित कर दी थी.

वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 पर सिमट गई, मेहमान टीम के लिए पहली पारी में एलिक एथनाज (41) ने सर्वाधिक रन बनाए. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए, रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए. सिराज और बुमराह को 1-1 विकेट मिला. वेस्टइंडीज फॉलो-ऑन बचा नहीं पाई, गिल ने मेहमान टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया.

लग रहा था कि टेस्ट के तीसरे दिन नतीजा निकल जाएगा, लेकिन ये पांचवें दिन तक पहुंचा क्योंकि वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) ने शतक जड़ा. इसके बाद रोस्टन चेज ने 40 और जस्टिन ग्रीव्स ने अर्धशतक (50) जड़ा. वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य रखा.

[ad_2]

बिहार चुनाव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 200 नहीं, मिलेंगे इतने रुपये

[ad_1]


बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार सिर्फ मतदाताओं के लिए ही नहीं, बल्कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी आई है. खासकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे जानकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

अब तक चुनाव ड्यूटी में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रतिदिन 200 रुपये का भत्ता मिलता था, लेकिन इस बार उनकी मेहनत का सही मूल्य तय किया गया है. राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अब इन कर्मचारियों को 350 रुपये प्रतिदिन या एकमुश्त 1400 रुपये दिए जाएंगे. यानी अब पहले की तुलना में उन्हें लगभग दोगुना भुगतान मिलेगा.

कौन हैं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी?

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वे होते हैं जो चुनाव के दौरान विभिन्न जरूरी कार्यों में लगे रहते हैं – जैसे मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखना, सामग्री पहुंचाना, दस्तावेज संभालना और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाना. ये कर्मचारी भले ही पर्दे के पीछे काम करते हैं, लेकिन चुनाव को सफल बनाने में इनकी भूमिका बेहद अहम होती है.

ये भी पढ़ें-Jobs 2025: बिहार में निकली हॉस्टल मैनेजर के पदों पर वैकेंसी, केवल इस डेट तक ही कर सकते हैं आवेदन

चुनावी ड्यूटी में इनकी अहम भूमिका

चुनाव के दौरान प्रशासनिक और सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही वे लोग हैं जो जमीनी स्तर पर सारा काम संभालते हैं. वे सुबह से लेकर देर रात तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहते हैं ताकि हर प्रक्रिया सही ढंग से पूरी हो सके. मतदान मशीन (EVM) की देखभाल से लेकर मतदान केंद्रों की सफाई और मतदाताओं की मदद तक, ये कर्मचारी हर कदम पर जिम्मेदारी निभाते हैं.

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

आयोग ने कहा है कि यह बदलाव चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उनकी मेहनत का उचित मुआवजा देने की दिशा में एक अहम कदम है. आयोग का उद्देश्य है कि जो कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में पूरी निष्ठा से काम करते हैं, उन्हें उनके परिश्रम का सही मूल्य मिले. इस फैसले से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक समर्पण के साथ अपना कार्य करेंगे.

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, ग्रुप सी के कई पदों पर निकलीं भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: ‘अच्छी लग रही हैं आप, स्मोकिंग छोड़ दीजिए..’, एर्दोगन की सलाह पर मेलोनी ने यूं दिया जवाब

[ad_1]


मिस्र के शर्म अल-शेख रिसॉर्ट में सोमवार (13 अक्टूबर) को गाजा युद्ध को खत्म करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, जर्मनी के चांसलर, कतर के अमीर, मिस्र के राष्ट्रपति, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, और ब्रिटेन, फ्रांस और जॉर्डन के प्रमुख शामिल हुए. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गाजा में जारी संघर्ष को रोकना और क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा तलाशना था.

एर्दोगन ने जॉर्जिया मेलोनी से पूछ दिया ये सवाल

सम्मेलन के दौरान एर्दोगन काफी एक्टिव और मिलनसार नजर आए. उन्होंने कई नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत की और माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा. उन्होंने माजिकया अंदाज में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से कहा कि उन्हें स्मोकिंग छोड़ देनी चाहिए. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी पास थे और उनकी हंसी सुनाई दी.

मेलोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि अगर उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी तो शायद वे कम सामाजिक हो जाएगी. एर्दोगन ने इस मौके पर यह भी कहा कि तुर्की एक ‘स्मोक-फ्री फ्यूचर’ की दिशा में काम कर रहा है और वे जहां भी जाते हैं लोगों को सिगरेट छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं.

सम्मेलन में सबसे ज्यादा चर्चा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अनुपस्थिति की रही. उनके ऑफिस ने पहले ही स्पष्ट किया था कि वे इसमें शामिल नहीं होंगे. सूत्रों के अनुसार, एर्दोगन और कुछ अन्य नेताओं ने उनकी संभावित भागीदारी पर आपत्ति जताई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

संयुक्त बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने ऑनलाइन संदेश भेजकर सभी पक्षों से संयम बरतने और मानवीय सहायता बढ़ाने की अपील की.

शर्म अल-शेख सम्मेलन मध्य पूर्व संकट के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक मंच साबित हुआ, जहां सभी देशों ने यह दोहराया कि गाजा में स्थायी शांति तभी संभव है जब सभी पक्ष हिंसा छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं.

ये भी पढ़ें-

Watch: भारत-पाकिस्तान का झगड़ा सुलझाने में लगे ट्रंप, गाजा में PM मोदी का नाम लेकर शहबाज शरीफ से जानें क्या पूछ दिया?



[ad_2]

WhatsApp पर भी मिलता है स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन, कैसे करें इस्तेमाल?

[ad_1]


अगर आपको अपने किसी परिचित व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयर करनी है तो एनीडेस्क या गूगल मीट जैसी ऐप्स की जरूरत नहीं है. आप व्हाट्सऐप के जरिए भी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. मेटा के मालिकाना हक वाली इस ऐप में काफी समय से यह फीचर मिल रहा है. व्हाट्सऐप के जरिए स्क्रीन शेयर कर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ही दूसरे लोगों को प्रेजेंटेशन और कंटेट आदि दिखा सकते हैं. आइए जानते हैं कि व्हाट्सऐप से स्क्रीन शेयर कैसे की जा सकती है.

पहले करनी होगी वीडियो कॉल

स्क्रीन शेयर करने के लिए पहले आपको वीडियो कॉल करनी होगी. ऑडियो कॉल के जरिए स्क्रीन शेयरिंग नहीं हो सकती. इसके बाद वीडियो कंट्रोल सेक्शन में तीन डॉट पर टैप करें. यहां आपको स्क्रीन शेयर का ऑप्शन दिखेगा. इस पर टैप करते ही एक प्रॉम्प्ट आएगा, जिससे यह पता चलेगा कि आप व्हाट्सऐप पर रिकॉर्डिंग करने वाले हैं. आगे चलकर आपको कोई ऐप या पूरी स्क्रीन शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा. काम पूरा होने के बाद आप स्टॉप शेयरिंग बटन पर टैप कर स्क्रीन शेयरिंग बंद कर सकते हैं.

स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड से रहें सुरक्षित

व्हाट्सऐप पर स्क्रीन शेयरिंग का फीचर बड़े काम का है, लेकिन साइबर अपराधी इसका दुरुपयोग भी कर रहे हैं. वो इस फीचर के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर स्कैम कर रहे हैं. इसमें वो बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं और लोगों को बातों में उलझाकर उनसे स्क्रीन शेयर करने की कहते हैं. जब कोई व्यक्ति अपनी स्क्रीन शेयर कर देता है तो स्कैमर्स बैंक डिटेल, OTP और पर्सनल मैसेज आदि देख लेते हैं. इन डिटेल्स की मदद से वो लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध लगाकर पैसे उड़ा सकते हैं. 

ऐसे फ्रॉड से कैसे बचें?

इस प्रकार के फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयर न करें. कोई भी बैंक अधिकारी या सरकारी अधिकारी वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर करने के लिए नहीं कहेगा. साथ ही किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति से आए लिंक पर क्लिक कर कोई ऐप डाउनलोड न करें.

ये भी पढ़ें-

विंडोज 10 यूजर्स सावधान! आज से सपोर्ट बंद कर देगी माइक्रोसॉफ्ट, विंडोज 11 में ऐसे करें अपग्रेड

[ad_2]

‘जो जीता वहीं सिकंदर में दीपक तिजोरी ने किया था फराह खान को किस, फिल्ममेकर को नहीं मिले थे पैसे

[ad_1]


फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं. उनके व्लॉग लोगों को बहुत पसंद आते हैं. वो अपने कुक दिलीप के साथ शो बनाती हैं जिसमें वो बड़े सेलेब्स के घर जाती हैं और उनकी बेस्ट डिश वो बनाते हैं. फराह खान हाल ही में सिंगर शान के घर गई थीं. जहां पर दोनों ने मिलकर अपने पुराने दिनों को याद किया. इसी दौरान फराह ने फिल्म जो जीता वही सिकंदर से जुड़ा एक किस्सा सुनाया.

शान से बात करते हुए फराह ने कहा- ‘शान ने जो पहली फिल्म की थी वो जो जीता वही सिकंदर थी. इस बात पर शान हंसे और कहा हां, मैं वहां सैक्सोफोन के साथ था.’ उसके बाद फराह ने कहा- ‘और मं वहां जूनियर डांसर थी. फराह की ये बात सुनकर शान का बेटा चौंक गया.’

फराह ने दीपक तिजोरी को किया था किस
फराह ने कहा- ‘मैं असल में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थी. मगर जब उनके बाद डांसर्स की कमी हो गई तो मैंने कोरियोग्राफी में मदद करना शुरू कर दिया था और हर बार जब कोई डांसर नहीं आता थआ तो वो मुझे कैमरे के सामने खड़ा कर देते थे. एक सीन तो ऐसा भी था जिसमें दीपक तिजोरी ने मेरे गाल पर किस किया था. जिस लड़की को किस करना था उसने मना कर दिया था. उसके बाद दीपक ने मुझे किस किया था.’  

नहीं मिले थे पैसे
इस बात के बाद जब शान ने पूछा कि ‘तुम्हें पैसे मिले?’ इस पर फराह ने कहा- ‘मुझे नहीं मिले.’ इसके बाद शान ने बताया कि उन्होंने फिल्म पर चार दिन तक काम किया था लेकिन फाइनल कट में वो बहुत मुश्किल से नजर आए थे. उन्होंने कहा- ‘चार दिनों तक शूटिंग के बाद मैं गानों की मिक्सिंग में बस एक पासिंग शॉट के लिए वहां गया था. फराह ने कहा- ‘मुझे लगता है कि यह जतिन का गाना था. मैं इसे कोरियोग्राफ कर रही थी. मेकर्स इतने कंगाल थे कि उन्होंने जतिन को भी गाने में डाल दिया.’

ये भी पढ़ें: 70 की उम्र में अनुपम खेर ने किया ‘तौबा तौबा’ पर डांस, मूव्स देख विक्की कौशल हुए इंप्रेस

[ad_2]

ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ गांठ से नहीं पहचानें, इन शुरुआती लक्षणों पर भी दें ध्यान

[ad_1]


ज्यादातर लोग ब्रेस्ट कैंसर का पहला और सबसे बड़ा लक्षण ब्रेस्ट में गांठ को मान लेते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह सिर्फ बीमारी का एक पहलू होता है. वहीं कई महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती और हल्के बदलाव को नजरअंदाज कर देती है, जो ब्रेस्ट में गांठ के बिना हो सकते हैं‌. यही वजह होती है कि कैंसर बिना किसी चेतावनी के भी बढ़ सकता है. वहीं भारत में अब ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम कैंसर बन गया है ‌. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च  और नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर भारत में कुल महिला कैंसर के लगभग 28 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है. रिपोर्ट के अनुसार चिंता की बात यह है कि भारत में आधे से ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर के मामले उन्नत स्तर पर ही पता चल पाते हैं, क्योंकि शुरुआती लक्षणों को ज्यादातर गलत समझा जाता है या नजरअंदाज कर दिया जाता है ‌.

ब्रेस्ट में गांठ के अलावा भी होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण 

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हर ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण गांठ के रूप में दिखाई नहीं देता है. कभी-कभी शरीर छोटे लक्षण दिखता है, जिन्हें  ज्यादातर नजरअंदाज कर दिया जाता है. कभी-कभी थकान, हड्डियों में दर्द और बिना कारण वजन घटने जैसे लक्षण भी कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. खासकर जब यह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल रहा हो. ऐसे में एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ब्रेस्ट की एक छोटी दर्द रहित गांठ को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. इसके अलावा एक्सपर्ट्स के अनुसार ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर जैसी कुछ प्रकार की बीमारी भी युवा महिलाओं में ज्यादा आम और तेजी से फैलती है. 

ब्रेस्ट कैंसर के छिपे हुए लक्षण, जिन्हें न करें नजरअंदाज

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सभी गांठ कैंसर नहीं होती और सभी कैंसर गांठ के रूप में दिखाई नहीं देते हैं. वहीं अक्सर ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत स्किन या निप्पल में छोटे हल्के दबाव से होती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण में स्किन पर मोटापा या डिंपलिंग होने लगती है. वहीं महिलाओं को अक्सर हार्मोनल बदलाव जैसे पीरियड्स, प्रेगनेंसी या मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में बदलाव महसूस होते हैं. ये हार्मोनल बदलाव आमतौर पर दोनों ब्रेस्ट में समान रूप से दिखाई देते हैं, जबकि कैंसर के लक्षण अक्सर एक  ब्रेस्‍ट तक सीमित रहते हैं. ब्रेस्ट में कैंसर का अंदाजा महिलाएं एक ब्रेस्ट में लगातार बढ़ती गांठ से लगा सकती है. इसके अलावा कैंसर वाले ब्रेस्ट में स्किन पर खिंचाव या जकड़न भी महसूस होती है. वहीं कई बार निप्पल का अंदर की ओर खिंचाव भी महसूस होता है. 

सही समय पर पहचान से बचाव संभव

नेशनल कैंसर ग्रिड ऑफ इंडिया के अनुसार भारत में लगभग 60 प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर के मामले स्टेज 3 या 4 में ही पता चलते हैं. शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर 5 साल की सर्वाइवल दर 90 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है, लेकिन देर से पता चलने पर यह दर काफी कम हो जाती है. ऐसे में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि 20 साल की उम्र के बाद महिलाओं को हर महीने खुद से ब्रेस्ट जांच करनी चाहिए. वहीं 20 से 39 साल की महिलाओं को हर 3 साल में क्लीनिकल ब्रेस्ट जांच करानी चाहिए और 44 से ज्यादा उम्र की महिलाओं या ज्यादा खतरे वाली महिलाओं के लिए मैमोग्राफी जरूरी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इन कदमों से ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ने से पहले उसकी पहचान कर सही समय पर इलाज कराया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Early Warning Signs Of Stroke: इन 5 लक्षणों को गलती से भी न करना इग्नोर, वरना आ जाएगा स्ट्रोक! तुरंत डॉक्टर से करें कंसल्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]