भारत ने रद्द कर दिया मिसाइल टेस्ट? बढ़ गई थी चीन-अमेरिका की धड़कन, जासूसी के लिए घूमने लगे जहाज

[ad_1]


भारत 15 से 17 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण करने वाला था. हालांकि, अभी इसे रद्द कर दिया गया है. इसके लिए भारत ने 3,550 किमी के क्षेत्र में नो फ्लाई जोन भी घोषित किया था. इस कदम के बाद अमेरिका और चीन दोनों ने अपने जासूसी जहाज हिंद महासागर में भेज दिए. भारत सरकार ने NOTAM जारी कर क्षेत्र को डेंजर एरिया बताया था. भारत ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया था कि कौन सी मिसाइल का परीक्षण किया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना था कि यह अग्नि सीरीज की मिसाइल हो सकती थी, जो परमाणु हमला करने में सक्षम है.

NOTAM रेंज में लगातार बदलाव

भारत ने परीक्षण के लिए जारी NOTAM की रेंज 72 घंटे में तीन बार बढ़ाई थी. पहले इसे 1,480 किमी रखा गया, फिर अगले दिन 2,520 किमी किया गया, और 24 घंटे के भीतर इसे 3,550 किमी तक बढ़ा दिया गया. इसका उद्देश्य ऐसी मिसाइल का परीक्षण करना था, जिसकी रेंज पहले के अनुमान से अधिक हो. भारत की अग्नि मिसाइल की रेंज 700 से 5,000 किमी तक है. हाल ही में भारत ने 2,000 किमी रेंज वाली अग्नि प्राइम मिसाइल का परीक्षण किया था, जिसे DRDO ने विकसित किया है.

अमेरिका और चीन क्यों कर रहे जासूसी

चीन और अमेरिकी जासूसी जहाज हिंद महासागर में भारत के परीक्षण स्थल के पास पहुंच चुके हैं. चीन का युआन वांग 5 मलेशिया से हिंद महासागर में पहुंचा, जबकि अमेरिका का ओसेन टाइटन भारत के पश्चिमी तट के पास मौजूद है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे जहाज अक्सर मिसाइल परीक्षण का डेटा इकट्ठा करने और प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैनात किए जाते हैं.

विशेषज्ञों ने कहा कि भारत की अग्नि सीरीज की मिसाइलें ‘चाइना किलर’ के नाम से जानी जाती हैं. अमेरिका और चीन दोनों के जासूसी जहाज हिंद महासागर में मौजूद हैं, लेकिन भारत अपने परमाणु और लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण जारी रखेगा. ओसेन टाइटन अमेरिकी जासूसी और सर्वेक्षण के लिए उपयोग किया जाता है और इसमें अत्याधुनिक सोनार सिस्टम लगा हुआ है. भारत की यह तैयारी क्षेत्रीय शक्तियों के बीच सैन्य और रणनीतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

‘वो मेरे फेवरेट’, गाजा शांति समझौते के बीच ट्रंप को क्यों याद आए पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर?

[ad_2]

कैंसर, किडनी और डायबिटीज: पतंजलि वेलनेस में आयुर्वेदिक उपचार से रोगियों को मिली नई जिंदगी

[ad_1]


पतंजलि का दावा है कि हरिद्वार में मौजूद उसके वेलनेस सेंटर में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के एकीकृत इलाज से असाध्य रोगों से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन मिल रहा है. पतंजलि ने बताया है कि देश के अलग-अलग राज्यों से आए पुरुष और महिला रोगियों ने लोगों के साथ अपने स्वास्थ्य लाभ के चमत्कारी अनुभव साझा किए हैं, जो इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति की प्रभावशीलता को साबित करते हैं.

कैंसर और किडनी की समस्या से मिली मुक्ति- महिला का दावा

उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली 63 साल की रमा त्रिवेदी का दावा है, ”मुझे 5 साल पहले कैंसर की बीमारी हुई थी, जिसका एलोपैथी में कोई इलाज नहीं था, लेकिन पतंजलि वेलनेस में आयुर्वेदिक उपचार, योग और प्राणायाम से इस बीमारी पर काबू पा लिया. कैंसर ठीक हो गया.” रमा त्रिवेदी ने आगे कहा, ”कैंसर के इलाज के दौरान मेरी किडनी में परेशानी होने लगी, जिसके लिए मुझे 5 बार डायलिसिस करानी पड़ी. किडनी की समस्या से निजात पाने के लिए अब मैं दोबारा पतंजलि वेलनेस में इलाज करा रही हूं. मुझे विश्वास है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी.”

भरतपुर के रहने वाले 74 साल के बुजुर्ग को मिला नया जीवन- पतंजलि

पतंजलि का दावा है, ”राजस्थान में भरतपुर के रहने वाले 74 साल के वेद प्रकाश को किडनी कैंसर था, जिसके कारण उनके पेट के बाईं ओर दर्द रहता था. जांच में पता चला कि उनकी 80% किडनी खराब हो चुकी थी और वह कैंसर के अंतिम चरण पर थे. इसके बाद उन्होंने स्वामी बजरंग देव से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें तुरंत पतंजलि वेलनेस में बुलाया. यहां योग और थेरेपी के माध्यम से उपचार शुरू हुआ और उन्हें प्रतिदिन सुधार महसूस हुआ. 30 सालों से महाराज जी से जुड़े वेद प्रकाश अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं.”

डायबिटीज और घुटनों के दर्द से मिली राहत- अजय द्विवेदी

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रहने वाले 50 साल के अजय द्विवेदी को डायबिटीज और घुटनों के दर्द से राहत मिली है. पतंजलि का दावा है, ”अजय द्विवेदी जब पतंजलि वेलनेस आए तो उनका शुगर लेवल 245 और बीपी बढ़ा हुआ था. यहां के उपचार, खान-पान और योग ने उन पर इतना गहरा प्रभाव डाला कि मात्र कुछ ही दिनों में उनका शुगर लेवल 137 और खाली पेट 82.7 हो गया. उनका बीपी भी सामान्य हो गया. अजय द्विवेदी ने सभी से योग के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को लाभान्वित करने और जीवन को निरोग बनाने की प्रार्थना की.”

इतना ही नहीं पतंजलि ने दावा किया है, ”हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा की 70 साल की सरला देवी भंगालिया को 30 साल से घुटनों के दर्द की समस्या थी. जगह-जगह उपचार कराने और डॉक्टरों द्वारा घुटने बदलने की सलाह दिए जाने के बावजूद उन्हें कोई आराम नहीं मिला. 2022 में पतंजलि वेलनेस में उपचार करवाने पर उन्हें 75% आराम मिला. उन्होंने डॉक्टरों द्वारा बताए गए उपचार का पूरी तरह पालन किया और अब वह बिल्कुल ठीक हैं.”

पतंजलि वेलनेस से कैसे मिल रहा रोगों से छुटकारा?

पतंजलि का दावा है, ”हमारे वेलनेस सेंटर्स में बीपी, शुगर, कैंसर, गठिया, मोटापा, किडनी और लीवर की समस्याओं जैसे असाध्य रोगों के लिए योग, आयुर्वेद, पंचकर्म (Panchkarma), नेचुरोपैथी (Naturopathy), एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर और यज्ञ थेरेपी (Yagya Therapy) का एक एकीकृत और समग्र स्वास्थ्य पैकेज दिया जाता है. यहां का उपचार केवल रोग-निवारण नहीं, बल्कि जीवन के रूपांतरण की एक प्रक्रिया है, जिसमें सही समय पर सही विधि से योग, प्राणायाम, आहार और जीवनशैली में बदलाव पर जोर दिया जाता है.”

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Video: तू तो गया आज! झूला झूल रहे बच्चे ने पिता के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो देख लगाएंगे ठहाके!

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट रही है. वीडियो में एक प्यारा सा बच्चा झूले पर खेलता हुआ नजर आता है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य चलता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो होता है, उसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

पिता के सिर पर जा लगा झूला

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा झूले पर बैठा झूल रहा था. कुछ देर बाद वह अचानक झूला छोड़ देता है और आगे की ओर चलने लगता है. जाते-जाते वह मजाक में झूले को एक जोर का धक्का दे देता है. बच्चे को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उसके इस छोटे से मजाक का क्या नतीजा होगा. झूला जैसे ही पीछे की ओर गया, वहां उसके पीछे बैठे पिता के सिर पर जाकर जोर से लग गया.

पिता को अचानक झूले की टक्कर लगने से हल्का सा झटका लगा और उन्होंने सिर पकड़ लिया. तभी बच्चा पीछे मुड़कर देखता है और समझ जाता है कि गलती हो गई है. जैसे ही उसके पिता उठने लगे, बच्चा वहां से भाग खड़ा होता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता पीछे-पीछे हंसते हुए बच्चे को पकड़ने की कोशिश करते हैं और बच्चा आगे-आगे भागता जाता है.

वीडियो देखकर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

पूरा वीडियो कुछ सेकंड का ही है, लेकिन इसे देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है. लोग कमेंट्स में मजेदार बातें लिख रहे हैं, कोई कह रहा है बाप का बदला बच्चा देगा, तो कोई लिख रहा है पापा के प्यार की कीमत झूले से चुकाई. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.


उत्तराखंड समूह-ग एग्जाम का अब लाइव टेलीकास्ट, गेट पर बायोमेट्रिक हाजिरी और कड़ी सुरक्षा

[ad_1]


उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली समूह-ग की परीक्षाओं में अब गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है अब परीक्षाओं का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर आयोग की सीधी नजर रहेगी.

इसके अलावा, परीक्षार्थियों की हाजिरी अब परीक्षा केंद्र के गेट पर ही ली जाएगी, ताकि अंदर किसी भी तरह की अनियमितता न हो सके. आयोग ने इस बार जो नया मास्टर प्लान तैयार किया है, उसका मकसद है कि भविष्य में कोई भी ऐसी गलती न दोहराई जाए जैसी हालिया परीक्षा में हुई थी, जिसके बाद प्रदेश भर में भारी हंगामा देखने को मिला था.

हर परीक्षा से पहले जैमर की होगी जांच

आयोग ने नई व्यवस्था में तकनीकी सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है. अब हर परीक्षा केंद्र में परीक्षा से एक दिन पहले जैमर की जांच की जाएगी. अगर किसी जैमर में कमी पाई जाती है, तो उसे तुरंत बदल दिया जाएगा. यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि पिछली बार स्नातक स्तरीय परीक्षा में कुछ केंद्रों पर लगे 4G जैमर 5G नेटवर्क को ब्लॉक नहीं कर सके थे, जिससे नेटवर्क सिग्नल अंदर पहुंच गया था. आयोग ने जैमर की इस कमी को बेहद गंभीरता से लिया है और इसके समाधान के लिए इस महीने 27 और 28 अक्टूबर को एक अहम बैठक भी बुलाई है.

परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था

अब हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा सख्त होगी. परीक्षा से एक रात पहले ही सुरक्षा कर्मी केंद्र पर तैनात कर दिए जाएंगे. जैमर का ट्रायल भी परीक्षा से एक दिन पहले होगा और किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत मिलने पर तुरंत बदलाव किया जाएगा.

इसके अलावा परीक्षा केंद्र के प्रवेश और निकास द्वार, दीवारों की ऊंचाई और परिसर की सुरक्षा का संयुक्त निरीक्षण पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम द्वारा किया जाएगा. आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मार्तोलिया ने बताया कि जैमर की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्र समन्वयक और पर्यवेक्षक पर होगी. इन्हें हर परीक्षा के बाद विस्तृत रिपोर्ट जमा करनी होगी.

गेट पर होगी बायोमेट्रिक हाजिरी

इस बार अभ्यर्थियों की हाजिरी परीक्षा केंद्र के गेट पर ही ली जाएगी. गेट पर ही बायोमेट्रिक उपस्थिति और चेकिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. अब कोई भी बाहरी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी विभाग का क्यों न हो, परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जा सकेगा. केवल अभ्यर्थी और केंद्र का पर्यवेक्षक ही प्रवेश कर पाएंगे. यदि किसी को किसी विशेष कारण से अंदर जाना भी पड़ेगा, तो उसकी सख्त चेकिंग और अनुमति प्रक्रिया से गुजरना होगा.

लाइव टेलीकास्ट से होगी निगरानी

इस बार की सबसे बड़ी और खास पहल है लाइव टेलीकास्ट सिस्टम. आयोग हर परीक्षा केंद्र की गतिविधियों पर अपनी मुख्य नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से नजर रखेगा. यह कंट्रोल रूम आयोग के कार्यालय में बनाया जाएगा. हर केंद्र से लाइव फीड आयोग को भेजी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सके. इस व्यवस्था से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई भी की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें –  बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनने का मौका, 1 लाख 20 हजार मिलेगी सैलरी, ये कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

AI की जंग में मेटा ने थिंकिंग मशीन को पछाड़ा, इस बड़े टेक लीडर को अपने साथ किया

[ad_1]


टेक कंपनियों के बीच AI की रेस लगातार रोचक तेज होती जा रही है. इसी बीच मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मीरा मूर्ति को बड़ा झटका देते हुए उनकी कंपनी थिंकिंग मशीन लैब के एक को-फाउंडर एंड्रयू टुलॉक को हायर कर लिया है. AI रिसर्चर टुलॉक पहले भी मेटा में काम कर चुके थे और अब वो वापस अपनी पुरानी कंपनी में लौट गए हैं. थिंकिंग मशीन लैब ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से दूसरा रास्ता चुनने का फैसला किया है. 

11 साल तक मेटा में रहे थे टुलॉक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टुलॉक ने 10 अक्टूबर को कंपनी के कर्मचारियों को अपने फैसले की जानकारी दी थी. थिंकिंग मशीन लैब के प्रवक्ता ने बताया कि टुलॉक का योगदान फाउंडेशन था और कंपनी अपने शुरू किए कामों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. गौरतलब है कि टुलॉक ने 11 साल तक मेटा में काम करने के बाद OpenAI को ज्वॉइन किया था. यहां कुछ समय तक काम करने के बाद उन्होंने मीरा मूर्ति के साथ मिलकर थिंकिंग मशीन लैब की शुरुआत की थी. इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए इस स्टार्टअप ने 2 बिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी. हाल में कंपनी ने टिंकर नाम से अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च किया था. यह एक API है, जिसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) को फाइन-ट्यून करने के लिए डिजाइन किया गया है.

AI पर मेटा का पूरा जोर

AI पर काम करने के लिए मेटा लगातार अपनी सुपरइंटेलीजेंस लैब्स डिवीजन को एक्सपैंड कर रही है. इसी कड़ी में कंपनी ने ओपनएआई, गूगल डीपमाइंड, एंथ्रोपिक और ऐप्पल जैसी बड़ी कंपनियों के टॉप टैलेंट को हायर किया है. खुद जुकरबर्ग हायरिंग प्रोसेस को मॉनिटर कर रहे हैं. दूसरी कंपनियों के टॉप टैलेंट से बात करने से लेकर उनके साथ मीटिंग तक का सारा काम जुकरबर्ग खुद कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में मेटा 50 AI एक्सपर्ट्स को अपने साथ जोड़ चुकी है. बता दें कि मेटा इस साल AI रिसर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर पर 72 बिलियन डॉलर खर्च करेगी. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 18 Pro में मिलेंगे ऐसे फीचर्स कि बाकी सब भूल जाएंगे, जानिए कब होगा लॉन्च

[ad_2]

भारत से मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, दो दिग्गज खिलाड़ी हुए बाहर

[ad_1]


IND vs AUS ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से पर्थ में होने जा रहा है, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो बड़े झटके लग चुके हैं. टीम के मुख्य स्पिनर एडम जम्पा और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस पहले वनडे से बाहर हो गए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम इंडिया को राहत जरूर मिली है, खासकर विराट कोहली के लिए, क्योंकि जम्पा उन्हें कई बार परेशान कर चुके हैं.

एडम जम्पा क्यों नहीं खेलेंगे पहला वनडे?

ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा अपनी पत्नी के पास रहने के लिए अपने देश वापस लौट गए हैं, क्योंकि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं. इस वजह से जम्पा पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए वापस जुड़ जाएंगे.

जम्पा की गैरमौजूदगी में मैथ्यू कुहनेमैन को टीम में शामिल किया गया है. यह उनके लिए वनडे में तीन साल बाद वापसी का मौका होगा. कुहनेमैन ने पिछली बार 2022 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेला था.

जोश इंगलिस भी हुए बाहर

विकेटकीपर जोश इंगलिस अभी भी पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर लगी चोट पूरी तरह नहीं भर पाई, जिसकी वजह से वह पहले मैच से बाहर रहेंगे. उनकी जगह जोश फिलिप को टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें पहली बार वनडे में विकेटकीपिंग करने का मौका मिला है. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि इंगलिस 25 अक्टूबर को सिडनी में होने वाले तीसरे वनडे तक फिट होकर वापसी कर लेंगे.

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी 

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं के सामने इस समय टीम संयोजन को लेकर बड़ी समस्या है. एक तरफ आने वाली एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए वे खिलाड़ियों के वर्कलोड को संभालना चाहते हैं, वहीं भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा भी बनाए रखनी है. 

एलेक्स कैरी पहले वनडे में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह शेफील्ड शील्ड में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं कैमरन ग्रीन भी आखिरी वनडे मिस करेंगे ताकि लाल गेंद से प्रैक्टिस कर सकें. टीम पहले से ही ग्लेन मैक्सवेल के बिना मैदान में उतर रही है, जिन्हें कलाई में फ्रैक्चर है.

भारत को मिली राहत

भारतीय बल्लेबाजों, खासकर विराट कोहली और केएल राहुल के लिए एडम जम्पा हमेशा चुनौती साबित हुए हैं. जम्पा की अनुपस्थिति से भारत के लिए पहले वनडे में रन बनाना आसान हो सकता है. साथ ही इंगलिस के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की गहराई भी कम हो गई है.

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैट रेंशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा. 

[ad_2]

निकम्मे इंजीनियरों का नया मुजस्सिमा… प्राइवेट प्रॉपर्टी के आगे बना 4 लेन ब्रिज, वीडियो वायरल

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है. कोई डांस वीडियो, कोई फनी क्लिप या फिर कोई अजीब सी घटना. हालांकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो न सिर्फ हमें हंसाते हैं बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें नया बना एक ब्रिज लोगों के लिए हंसी और हैरानी दोनों का विषय बन गया है. यह वीडियो अहमदाबाद का है, जहां 4-लेन के एक पुल को इस तरह बनाया गया कि देखने वाले सोच में पड़ जाएं.  

क्या है वीडियो में?

इस वीडियो में बड़ा और चौड़ा पुल दिखाई देता है, जो सीधा जाकर एक प्राइवेट प्रॉपर्टी की दीवार से जा टकराता है. मतलब पुल की सीधी रेखा पर एक निजी मकान या जमीन का गेट आ जाता है और उसके आगे कोई रास्ता ही नहीं है. जो शख्स वीडियो बना रहा है, वह हैरानी जताते हुए दिखा रहा है कि कैसे इतना बड़ा और महंगा पुल आखिरकार एक प्राइवेट प्रॉपर्टी के सामने जाकर खत्म हो जाता है. यह वीडियो X  पर @sarviind नाम के यूजर ने शेयर किया है. साथ ही, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा कि भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज के बाद अब अहमदाबाद का 4‑लेन ब्रिज भी देखिए. यह कारीगरी और इंजीनियरिंग सिर्फ भारत में ही मिलती है.

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने कहा,निकम्मे इंजीनियरों की एक और शानदार मिसाल. तो कोई बोला, इससे अच्छा तो गूगल मैप ही डिजाइन कर लेता. कुछ यूजर्स ने इसे देश की इंजीनियरिंग व्यवस्था पर सवाल बताया. तो कुछ ने इसे एक मजाकिया घटना मानते हुए लिखा ये पुल सीधे स्वर्ग के रास्ते पर जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Video: हाइवे पर दौड़ाई भैंसा बु्ग्गी, ऐसा बिगड़ा बैलेंस उछलकर दूर जा गिरे लोग, वीडियो वायरल


बेहद ग्लैमरस हैं अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू, इंटरनेट पर दिलकश तस्वीरों से मचा रहीं बवाल

[ad_1]

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आर्यमान सेठी से सगाई करने वाली योगिता बिहानी इंडियन एंटरटेनमेंट जगत में एक उभरता हुआ नाम हैं.

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आर्यमान सेठी से सगाई करने वाली योगिता बिहानी इंडियन एंटरटेनमेंट जगत में एक उभरता हुआ नाम हैं.

7 अगस्त, 1995 को बीकानेर में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ी योगिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी और फिर 2016 तक उन्होंने एक स्टार्टअप में काम किया.

7 अगस्त, 1995 को बीकानेर में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ी योगिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी और फिर 2016 तक उन्होंने एक स्टार्टअप में काम किया.

योगिता को साल 2018 में बड़ा ब्रेक मिला था उस दौरान उन्होंने राजस्थान ब्यूटी पेजेंट में टॉप 3 में जगह बनाई थी.

योगिता को साल 2018 में बड़ा ब्रेक मिला था उस दौरान उन्होंने राजस्थान ब्यूटी पेजेंट में टॉप 3 में जगह बनाई थी.

उसी साल, सलमान खान के साथ

उसी साल, सलमान खान के साथ “दस का दम” के प्रोमो की शूटिंग के बाद, उन्होंने एकता कपूर का ध्यान खींचा और उन्हें टीवी शो “दिल ही तो है” में करण कुंद्रा के साथ लीड रोल मिल गया था. इसके बाद वह 2019 में “कवच… महाशिवरात्रि” में नज़र आईं.

योगिता ने साल 2020 में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप स्टारर

योगिता ने साल 2020 में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप स्टारर “एके वर्सेस एके” से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी.

उसके बाद योगिता साल 2022 में ऋतिक रोशन के साथ

उसके बाद योगिता साल 2022 में ऋतिक रोशन के साथ “विक्रम वेधा” के हिंदी रीमेक में नज़र आईं थीं.

साल 2023 की कॉन्ट्रोवर्शियल फ़िल्म

साल 2023 की कॉन्ट्रोवर्शियल फ़िल्म “द केरल स्टोरी” में अदा शर्मा के साथ भी उन्होंने काम किया था और इस फिल्म से उन्हें पहचान भी मिली.

उन्होंने

उन्होंने “अलोन” (कपिल शर्मा, गुरु रंधावा), “इश्क का असर” (स्टेबिन बेन) जैसे म्यूजिक वीडियो में काम किया है. उन्होंने अपने मंगेतर आर्यमान के साथ भी “छोटी बातें” और “मधुबाला” वीडियो में काम किया है.

अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू योगिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैम तस्वीरों से इंटरनेट का पारा हाई किए रहती हैं.

अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू योगिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैम तस्वीरों से इंटरनेट का पारा हाई किए रहती हैं.

योगिता की तस्वीरों पर फैंस खूब दिल हारते हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं.

योगिता की तस्वीरों पर फैंस खूब दिल हारते हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं.

Published at : 14 Oct 2025 11:21 AM (IST)

[ad_2]

Video: मेरे ख्वाबों में जो आए… काजोल के गाने पर तोलिया बांध गांव वालों के सामने नाची लड़की

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना ही मजेदार डांस के वीडियोज सामने आते रहते हैं. कुछ डांस तो ऐसे होते हैं, जिसे बार-बार देखकर भी लोगों का मन नहीं भरता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर लड़की के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में एक लड़की स्टेज पर डांस कर रही है, लेकिन वो डांस सूट या साड़ी में नहीं, बल्कि तोलिया पहनकर कर रही है. लड़की के इस डांस को लेकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

स्टेज के चारों ओर भारी मात्रा में दिखी महिलाएं

ये वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी गांव का है. लड़की स्टेज पर तोलिया पहने बॉलीवुड फिल्म डीडीएलजे के गाने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ पर डांस करती नजर आ रही है. स्टेज के चारों ओर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ जमा है. भीड़ में महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी शामिल हैं. काजोल ने फिल्म के अंदर इस गाने पर तोलिया पहन डांस किया था.

सभी बड़े ही उत्सह और मजे से लड़की के डांस का आनंद ले रहे हैं. लड़की तोलिया पहने ऐसा डांस कर रही है कि गांव वालों के मुंह खुले के खुले रह जाते हैं. कुछ गांव की महिलाओं के तो लड़की का डांस देखकर होश ही उड़ गए. लड़की तोलिए में लिपटी हुई है और अपने आपको काजोल से कम नहीं समझ रही है.

लड़की के डांस ने गांव में मचाया गदर

लड़की के इस डांस ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर, बल्कि पूरे गांव में गदर मचा दिया है. वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों को तो लड़की का डांस काफी पसंद आया तो वहीं कुछ लोगों ने लड़की के तोलिया बांधकर डांस करने पर आपत्ति जताई है.

एक यूजर ने कहा कि एक अकेली लड़की ने समां बांध रखा है, वहीं दूसरे ने कहा कि सब एडवांस हो गए है. काफी लोगों ने गांव में इस तरह तोलिया पहनकर डांस करने को बिल्कुल गलत बताया है और कहा कि अब गांवों की सभ्यता भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है.


किस देश के सामने गिड़गिड़ा रहे PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, 3 दिन बाद भी नहीं दिया वीजा

[ad_1]


अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के एक उच्च स्तरीय डेलिगेशन के काबुल दौरे के अनुरोध को कई बार अस्वीकार कर दिया है. पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ, ISI प्रमुख आसिम मलिक और दो अन्य सीनियर जनरलों ने तीन अलग-अलग वीजा रिक्वेस्ट भेजी थी, लेकिन काबुल ने हर बार इनकार किया.

IEA ने इस फैसले की पीछे क्या बताई वजह?

इस्लामी अमीरात ऑफ अफगानिस्तान (IEA) ने इस फैसले के पीछे मुख्य कारण पाकिस्तान द्वारा हाल ही में अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन और पक्तिका प्रांत में नागरिक क्षेत्रों पर हवाई हमलों को बताया. अफगान अधिकारियों ने कहा कि जब उनके नागरिकों पर हमला हो रहा हो, तब किसी भी पाकिस्तानी डेलिगेशन को काबुल आने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

पाकिस्तानी डेलिगेशन में कौन-कौन शामिल?

पाकिस्तानी डेलिगेशन में रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ, आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद आसिम मलिक और  दो अन्य वरिष्ठ पाकिस्तानी जनरल शामिल थे. सूत्रों के मुताबिक, इन चार सदस्यों ने ही वीजा के लिए आवेदन किया था. हालांकि, अफगानिस्तान ने लगातार इनकार करते हुए साफ संदेश दिया कि अफगानिस्तान पाकिस्तान की शर्तों पर बातचीत नहीं करेगा.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ कूटनीतिक अपमान नहीं बल्कि अफगान संप्रभुता की रक्षा और पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकेत है. सीमा पार से होने वाली घटनाओं और आतंकवादियों को पनाह देने के आरोपों के चलते दोनों पड़ोसियों के संबंध पहले ही तनावपूर्ण थे, और अब वीजा अस्वीकृति ने इस तनाव को और बढ़ा दिया है. बता दें कि बीते दिनों देशों के बीच भारी तनाव देखने को मिला है. अफगानी सेना ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच तवाव के दौरान पाकिस्तान के 58 सैनिकों की मौत हो गई थी. हालांकि, बाद में दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हो गया था.

ये भी पढ़ें-

India Slammed Pakistan On UNGA: ‘अफगान बच्चों की हत्या के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार’, UNGA में भारत ने PAK को जमकर धोया

[ad_2]