क्या है Evil Eye, नीला सा गोला कैसे दूर करता है बुरी नजर, जानिए सबकुछ

[ad_1]


Evil Eye: ‘बुरी नजर’ या ‘नजर दोष’ की अवधारणा काफी प्राचीन है. यह किसी जाति, धर्म, व्यक्ति, देश या संस्कृति से संबंधित नहीं है. बल्कि दुनियाभर के लोग बुरी नजर पर आज भी विश्वास करते हैं. माना जाता है कि, बुरी नजर का प्रभाव नकारात्मक ऊर्जा के रूप में हमारे जीवन को प्रभावित करता है. इससे कार्य, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, संबंध आदि पर परेशानियां उत्पन्न हो सकती है.

पुराने समय से ही लोग बुरी नजर के प्रभाव या दोष को दूर करने के लिए तरह-तरह के उपाय या टोटके अपनाते हैं. मॉर्डन समय में आजकल नीले रंग के एक गोले का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे इविल आई का नाम दिया गया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है इविल आई और यह नीले रंग का गोला कैसे बुरी नजर से बचाता है.

क्या है इविल आई

आपने घर, दुकान, गाड़ी, ब्रेलसलेट, पायल आदि कई जगहों पर एक नीला सा गोला या मोती देखा होगा, जिसे ‘नज़र बट्टू’ या Evil Eye कहा जाता है. यह सिर्फ सजावट या आकर्षक का हिस्सा न होकर आस्था और ऊर्जा से जुड़ा प्रतीक भी है.

नीले रंग के गोले (इविल आई) की खासियत

नीले रंग का यह गोला या मोती, जिसे तुर्की भाषा में नजर बोनजुक (Nazar Boncuk) भी कहा जाता है. इसे बुरी नज़र से बचाने वाला प्रतीक माना जाता है. लोग इसे नजर कवच के रूप में प्रयोग करते हैं. ऐसा माना जाता है कि, इससे नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति तक पहुंचने से पहले ही नष्ट हो जाती है. इसलिए लोग इसे घर के मुख्य द्वार के पास भी लगाते हैं.

इविल आई का आध्यात्मिक कारण

नीले रंग को जल और आकाश का प्रतीक माना जाता है, जोकि शांति, शुद्धता और स्थिरता का प्रतीक है. माना जाता है कि इविल आई की नीली तरंगें नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती हैं और उसे निरर्थक कर देती है. वहीं गोल आकार पूर्णता और सुरक्षा का प्रतीक है. इसलिए इसे लोग घर, दुकान या वाहन में लटकाते है, जिससे की बुरी नज़र की ऊर्जा वापस लौट जाए.

आज भी हम नजर दोष और उससे बचाव के कई टोटके अपनाते हैं जैसे- नींबू-मिर्च लटकाना, काला टीका लगाना, ताबीज पहनना आदि. नजर दोष से बचाव के लिए इविल आई का प्रयोग भी इसी विश्वास से जुड़ा है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: सड़क किनारे भिड़ गई छात्राएं, ऐसा मारा धक्का, उल्टी नाले में जा गिरी लड़की, वीडियो वायरल

[ad_1]


Viral Funny Video: कभी-कभी छोटी-छोटी लड़ाइयां इतनी मजेदार हो जाती हैं कि देखने वाले खुद हंस-हंस कर झूम उठते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो आया है जो देखकर लोग बोल रहे हैं, क्या लड़ाई है. वीडियो में दो लड़कियां आपस में भिड़ जाती हैं और फिर जो होता है, वह देखकर बाकी सब की हंसी छूट जाती है.

धक्का लगने से नाले में गिरी लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां आपस में लड़ रही थीं. बाकी की लड़कियां खड़ी होकर इस लड़ाई का लाइव शो एन्जॉय कर रही थीं. दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचते हुए, धक्का-मुक्की करते हुए पूरे जोश में थीं. तभी अचानक एक लड़की थोड़ी ज्यादा पावर में आ गई और उसने दूसरी को ऐसा धक्का मारा कि वो सीधे पास के नाले में गिर गई. वह भी ऐसे गिरी कि सिर नाले के अंदर और पैर हवा में. यह दृश्य देखते ही वहां खड़ी सारी लड़कियां ठहाकों में फट पड़ीं.

जो लड़कियां अब तक लड़ाई देखने में बिजी थीं, वो अचानक हंसते-हंसते लोटपोट हो गई. कुछ तो हंसते-हंसते बैठ ही गईं. नाले में गिरी लड़की भी बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ चुका था. जैसे-तैसे बाकी लड़कियों ने उसे पकड़कर बाहर निकाला.

ये लड़ाई कम, कॉमेडी ज्यादा लग रही थी- यूजर्स बोले

इसी बीच पास खड़ी एक आंटी भी वहां आ जाती हैं. वो पहले सीरियस चेहरा बनाकर सीन देखती हैं, लेकिन जैसे ही लड़की को उल्टा लटका देखती हैं, वो भी हंस पड़े बिना नहीं रह पातीं. पूरा माहौल कॉमेडी सीरियल जैसा हो जाता है.

यह वीडियो वहीं मौजूद एक शख्स ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग मजेदार कमेंट्स करने लगे. किसी ने लिखा, ये लड़ाई कम, कॉमेडी ज्यादा लग रही थी. दूसरे ने लिखा, भाई, इस गिरने पर तो गोल्ड मेडल मिलना चाहिए.


वापसी मैच में नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला, पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने बनाया दबदबा

[ad_1]


बेंगलुरु में भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट खेला जा रहा है. ये ऋषभ पंत का कमबैक मैच भी है, वह इंग्लैंड में चौथे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. चोट से रिकवर होने के बाद वह पहला मैच खेल रहे हैं, लेकिन पहली पारी में वह फ्लॉप रहे. वह 20 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए.

गुरुवार, 30 अक्टूबर से शुरू हुए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में साउथ अफ्रीका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के 3 बल्लेबाज जॉर्डन हरमान (71), ज़ुबैर हमजा (66) और रुबिन हरमन (54) ने अर्धशतक जड़े. भारत के लिए तनुष कोटियान ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. 

भारत ने पहली पारी में 234 रन बनाए. भारत ए के कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 17 रन बना पाए, आयुष म्हात्रे ने 65 रनों की शानदार पारी खेली. 76 गेंदों में खेली इस पारी में म्हात्रे ने 10 चौके लगाए. आयुष बडोनी ने महत्वपूर्ण 38 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ए ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका के पास 105 रनों की बढ़त है.

ऋषभ पंत के साथ पाटीदार और पडिक्कल ने भी किया निराश

फैंस को उम्मीद थी कि ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए के गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्हें साउथ अफ्रीका के 28 वर्षीय गेंदबाज ओखुले सेले ने कैच आउट कराया. पंत के आलावा रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल ने भी निराश किया. पडिक्कल ने 6 और पाटीदार ने 19 रन बनाए.

अब 2 दिनों का खेल बचा हुआ है. साउथ अफ्रीका ए टीम मजबूत स्थिति में है. मेहमान टीम के पास 105 रनों की बढ़त है, भारत को चाहिए कि तीसरे दिन साउथ अफ़्रीकी पारी को खत्म किया जाए. वहीं साउथ अफ्रीका चाहेगा कि 250 से 300 रन और बनाकर भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखा जाए.



[ad_2]

घर की सफाई से लेकर खाना बनाने तक! ये ह्यूमनॉइड रोबोट करता है घर के सारे काम, जानिए कितनी है इसक

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Neo Humanoid Robot: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब इंसानों जैसे दिखने और काम करने वाले रोबोट्स की दौड़ तेज़ हो गई है. इसी कड़ी में अमेरिकी-नॉर्वेजियन कंपनी 1X Technologies ने पेश किया है NEO जो सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि आपके घर का स्मार्ट असिस्टेंट बन सकता है. यह ह्यूमनॉइड रोबोट घर के कामों में मदद करता है जैसे सफाई करना, खाना बनाना, चीजें लाना और आपसे बात करना. इसकी कीमत लगभग 20,000 डॉलर (करीब 16 लाख रुपये) रखी गई है.

इंसानों जैसा लुक और शांत स्वभाव

NEO का वजन करीब 30 किलोग्राम है और यह 68 किलोग्राम तक उठा सकता है. इसे ऐसा बनाया गया है कि यह मशीन से ज्यादा इंसान जैसा लगे. रोबोट को सॉफ्ट निट सूट पहनाया गया है, जो टैन, ग्रे और डार्क ब्राउन रंगों में उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि NEO इतना शांत है कि इसका शोर सिर्फ 22 डेसिबल है यानी फ्रिज से भी कम.

इसका Tendon Drive सिस्टम इसे बेहद लचीला और नैचुरल मूवमेंट देता है. इसके हाथों में 22 डिग्री ऑफ फ्रीडम हैं जिससे यह इंसान की तरह नाज़ुक और सटीक काम कर सकता है. Wi-Fi, Bluetooth और 5G कनेक्टिविटी के साथ यह स्मार्ट होम सिस्टम से आसानी से जुड़ जाता है.

AI दिमाग और बातचीत की क्षमता

NEO में एक बड़ा लैंग्वेज मॉडल (LLM) इनबिल्ट है जिससे यह आपकी आवाज़ समझकर बातचीत कर सकता है. यह हमेशा बैकग्राउंड में सुनता रहता है और नाम पुकारने पर सक्रिय हो जाता है. NEO में विज़ुअल इंटेलिजेंस भी है जिससे यह आसपास के माहौल को पहचान सकता है जैसे किचन में रखी चीजें या खाने की रेसिपी सुझाना.

एक्सपर्ट मोड से उठे प्राइवेसी के सवाल

NEO में मौजूद Expert Mode एक दिलचस्प लेकिन विवादास्पद फीचर है. जब रोबोट किसी ऐसे काम से रूबरू होता है जो उसने पहले नहीं सीखा तो यूज़र की अनुमति से कोई 1X कंपनी का रिमोट एक्सपर्ट उसे लाइव कंट्रोल कर सकता है ताकि वह काम पूरा कर सके. इसका मतलब है कि कोई बाहरी व्यक्ति आपके घर में मौजूद रोबोट को दूर से चला सकता है जो प्राइवेसी को लेकर चिंता पैदा कर सकता है. हालांकि कंपनी का दावा है कि इस फीचर में पूरी सुरक्षा और यूज़र कंट्रोल मौजूद है.

कीमत और उपलब्धता

NEO कपड़े फोल्ड करने, सफाई करने, चीजें उठाने, लाइट बंद करने जैसे कई घरेलू काम कर सकता है. यह आपके रूटीन, ग्रोसरी लिस्ट और बर्थडे जैसी चीजें भी याद रखता है और हर अपडेट के साथ और समझदार बनता जाता है.

कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू की है, जिसमें $200 (लगभग 16,000 रुपये) का रिफंडेबल डिपॉज़िट देकर बुक किया जा सकता है. इसके बाद यूज़र चाहे तो $20,000 में इसे खरीद सकते हैं या फिर $499 प्रति माह के सब्सक्रिप्शन मॉडल का विकल्प चुन सकते हैं.

NEO की डिलीवरी 2026 में अमेरिका से शुरू होगी और 2027 में अन्य देशों में इसे लॉन्च करने की योजना है. टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ह्यूमनॉइड मार्केट में Tesla के Optimus जैसे रोबोट्स को कड़ी टक्कर दे सकता है.

यह भी पढ़ें:

क्यों होती है Cloud Seeding टेक्नोलॉजी? जानिए किन देशों में शुरू हुई Artificial Rain की हाई-टेक जादूगरी

[ad_2]

किस बीमारी से जूझने वाले करते हैं रोहित आर्या जैसी हरकत, ऐसे लोगों को कैसे पहचानें?

[ad_1]


Pune Hostage Case: पुणे में 30 अक्टूबर को बड़ा हादसा टल गया. महावीर क्लासिक बिल्डिंग परिसर स्थित एक स्टूडियो में रोहित आर्या नाम के व्यक्ति ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कुछ ही देर में सभी बच्चों और एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया. हालांकि, ऑपरेशन के दौरान रोहित आर्या की मौत हो गई. उसका कहना था  कि उसे एक सरकारी ठेके का भुगतान नहीं मिला, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा कदम कैसे लोग उठाते हैं?

कौन-से लोग ऐसे कदम उठाते हैं?

साइकोलॉजिस्ट के मुताबिक, कई बार आर्थिक नुकसान या काम की अनदेखी इंसान को भीतर तक तोड़ देती है. जब किसी को बार-बार अपमान या अन्याय का अहसास होता है, तो वह अपनी नाराजगी को गलत दिशा में निकाल सकता है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज की National Mental Health Survey 2015-16 रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वयस्क आबादी में लगभग 10.6 प्रतिशत लोग किसी न किसी मानसिक विकार से प्रभावित हैं. रिपोर्ट यह भी बताती है कि इन लोगों में से बहुत बड़ी संख्या को इलाज या मनोवैज्ञानिक सहायता नहीं मिल पाती, जिसे ट्रीटमेंट गैप कहा जाता है.

सामाजिक और पारिवारिक दूरी

आज के दौर में लोग अपने संघर्षों में अकेले पड़ जाते हैं. परिवार या समाज से इमोशनल जुड़ाव कमजोर पड़ने पर व्यक्ति को न तो सहारा मिलता है, न सलाह. ऐसे में छोटी-छोटी बातें भी अंदर गुस्से का पहाड़ बना देती हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर ऐसे लोगों को समय रहते कोई सुन ले, समझ ले या मदद कर दे तो कई घटनाएं टाली जा सकती हैं.

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान क्यों जरूरी है?

भारत में मानसिक स्वास्थ्य को अब भी उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता, जितनी जरूरत है. WHO की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में हर साल करीब 8 लाख लोग मानसिक या भावनात्मक कारणों से सुसाइड समेत कई गलत कदम उठाते हैं, और इनमें से कई ऐसे होते हैं जो पहले मदद नहीं मांगते. अगर समाज, परिवार और दफ्तर का माहौल थोड़ा सहानुभूतिपूर्ण हो, तो ऐसे हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है. जब किसी इंसान की बात नहीं सुनी जाती, जब उसका हक या मेहनताना नजरअंदाज होता है, तो वह धीरे-धीरे अंदर से टूटने लगता है. ऐसे में कुछ लोगों को बाकी कोई कदम नहीं सूझता तो वे लोग इस तरह के कदम उठा लेते हैं.

इसे भी पढ़ें: Men get Romantic at Night: 12 बजने के बाद आखिर रोमांटिक क्यों हो जाते हैं पुरुष, जानें किस हार्मोन्स का होता है कमाल?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

बलूचिस्तान में फिर से इंटरनेट ठप, 24 घंटे के लिए ब्लैकआउट का दिया गया आदेश

[ad_1]


बलूचिस्तान के क्वेटा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और 24 घंटे के लिए ब्लैकआउट का निर्देश दिया गया है. बलूचिस्तान सरकार ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को असामान्य और गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को भेजे गए एक पत्र में, बलूचिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से मोबाइल डेटा सर्विस को निलंबित करने का आदेश दिया. बलूचिस्तान की सरकार ने अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को 31 अक्टूबर को क्वेटा में 3जी/4जी इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए सस्पेंड करने का निर्देश दिया जाए.

पत्र में कहा गया कि लॉ एंड ऑर्डर न बिगड़े और खतरे की आशंकाओं को देखते हुए क्वेटा जिले में 3जी और 4जी सेवाओं को बंद करना जरूरी है. इससे पहले अगस्त में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित किया गया था. हालांकि, बलूचिस्तान हाईकोर्ट के आदेश पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तत्काल बहाल कर दिया गया था. अब ठीक दो महीने बाद फिर से बलूचिस्तान में 24 घंटे के लिए सेवा निलंबित की गई है.

अगस्त में जब इंटरनेट सर्विस बंद की गई थी तो बलूचिस्तान में शिक्षा, ऑनलाइन बिजनेस और मीडिया रिपोर्टिंग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. अधिकारियों ने कहा था कि यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिशों पर, खासकर पाकिस्तान में राष्ट्रीय दिवस समारोहों के आसपास बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया था.

द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों, व्यवसायियों, पत्रकारों और मानवाधिकार संगठनों ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की थी. ऑनलाइन कक्षाओं में जुड़े छात्रों ने कहा था कि वे डिस्कशन में शामिल नहीं हो पा रहे थे और न ही असाइनमेंट जमा कर पा रहे थे. ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा गंभीर थी, जहां छात्रों के पास पहले से ही सीमित शैक्षिक संसाधन हैं.

क्वेटा, तुर्बत, खुजदार और पंजगुर के फ्रीलांसर्स और बिजनेसमैन ने बताया था कि इंटरनेट सेवाओं के सस्पेंशन की वजह से उनकी आजीविका ठप हो गई.

[ad_2]

Video: अब पड़ेगा फड़क! जिम में कसरत करते नज़र आए बाल संत अभिनव, लोग बोले- अब होगा कमबैक

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह बन चुका है, जहां कोई भी व्यक्ति रातों-रात सुर्खियों में आ सकता है. ऐसा ही हुआ संत अभिनव अरोड़ा के साथ, जो ‘हमें फड़क नहीं पड़ता जमाना क्या कहता है’ मीम से अचानक चर्चा में आ गए थे. हाल ही में अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जिम में कसरत करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

फिटनेस पर ध्यान देते नजर आए अभिनव अरोड़ा

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनव अरोड़ा बहुत ही शांत अंदाज में जिम के अंदर कसरत कर रहे हैं. सबसे पहले हाथों की स्ट्रेचिंग करते हैं. उसके बाद वे ट्रेडमिल पर चलते हुए नजर आते हैं. ट्रेडमिल पर उनका चाल-ढाल एकदम जोर से भरा लगता है, मानो वे फिटनेस के लिए अपने पर ध्यान दे रहे हों. इसी बीच वे साइक्लिंग मशीन पर भी वर्कआउट करते हैं और वे हल्के डंबल्स उठाकर एक्सरसाइज करते दिखते हैं . हर एक्सरसाइज के दौरान उनके चेहरे पर बैलेंस और धैर्य साफ दिखता है.

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि संत अभिनव का यह फिटनेस अवतार काफी प्रेरणादायक है. किसी ने कहा, अब तो कमबैक होना पक्का है, तो किसी ने लिखा, बॉडी और माइंड दोनों का विकास जरूरी है. कई यूजर्स ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा है कि वे अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं.

दरअसल, जब कोई व्यक्ति अचानक वायरल हो जाता है तो कई बार लोग उसे सिर्फ मजाक की नजर से देखते हैं. लेकिन संत अभिनव अरोड़ा का यह वीडियो बताता है कि वे अपनी जिंदगी में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं. फिटनेस के लिए मेहनत करना हमेशा अच्छा कदम होता है और उनकी यह कोशिश सीख देने वाली है.


किडनैपिंग पर बनी ये 7 धांसू फिल्में, एक की कहानी तो रोहित आर्या मामले से मिलती-जुलती

[ad_1]


मुंबई किडनैपिंग केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. रोहित आर्या नाम के यूट्यूबर ने 17 बच्चों को होस्टेज बना लिया था. इस घटना की बात हर जगह हो रही है. यहां जानिए बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिनमें किडनैपिंग की कहानी दिखाई गई. एक फिल्म की कहानी तो बिल्कुल रोहित आर्या केस से मिलती-जुलती है. 

इन फिल्मों में दिखाई गई किडनैपिंग की कहानी

1. मदारी
इरफान खान की ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में इरफान खान ने निर्मल कुमार की भूमिका निभाई थी. अभिनेता ने इस फिल्म में एक पिता की भूमिका निभाई जो अपने बेटे की मौत के बाद सरकार से बदला लेने के लिए चीफ मिनिस्टर के बेटे को किडनैप कर लेता है. दरअसल इसमें निर्मल कुमार के बेटे की मौत पुल के गिरने से हो जाती है.

फिल्म के जरिए सिस्टम की नाकामी और एक पिता की भावनाओं को बहुत ही बढ़िया तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया गया है. फिल्म की कहानी तीन टाइमलाइन से आगे बढ़ती है और आप भी खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस कर पाएंगे. प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को आप देख सकते हैं. 

2. बेल बॉटम
अक्षय कुमार की इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में 1984 में हुए प्लेन हाईजैक के बारे में दिखाया गया है. नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस मूवी में अक्षय कुमार ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है.

‘बेल बॉटम’ में रॉ एजेंसी के उस सीक्रेट मिशन के बारे में दिखाया गया है जहां ये ऑफिसर्स हाइजैकर्स द्वारा 210 होस्टेज यात्रियों को बचाने की कोशिश करते हैं. इस फिल्म में लारा दत्ता ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है.

3. जमीन
अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी. रोहित शेट्टी की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में बिपाशा बसु को भी देखा गया था. फिल्म की कहानी 1976 में हुए प्लेन हाईजैक के इर्द–गिर्द घूमती है. इस फिल्म के जरिए अभिषेक बच्चन की पहचान हिन्दी सिनेमा के नए एक्शन हीरो के रूप में हुई थी. अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु तीनों ने ही अपनी किरदारों को शिद्दत से निभाया. अब आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 

4. अग्ली 
अनुराग कश्यप की ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के जरिए एक बार फिर डायरेक्टर ने समाज की नहीं बल्कि एक इंसान के अंदर के स्वार्थ और क्रूरता को पर्दे पर पेश किया है. फिल्म छोटी सी बच्ची कली के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी मां (तेजस्विनी कोल्हापुरी) और सौतेले पिता (रोनित रॉय) के साथ रहती है.

फिल्म में राहुल भट्ट ने कली के असली पिता का रोल प्ले किया है जो अपनी बेटी को हर वीकेंड अपने साथ लेकर जाता है. ऐसे ही एक वीकेंड जब कली अपने पापा के साथ घूमने जाती है तो उसे किडनैप कर लिया जाता है. बड़ों के आपसी झगड़े और इगो की लड़ाई में मासूमों को किस तरह का दर्द झेलना पड़ता है वो इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा. प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को आप देख सकते हैं. 

5. शैतान (2011)
ये एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी पांच लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये पांच लोग एक रात क्राइम सीन में फंस जाते हैं. इसके बाद इंस्पेक्टर माथुर इन पांचों का पीछा करने में लग जाते हैं. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राजीव खंडेलवाल, कल्कि कोचलिन, गुलशन देवैया, शिव पंडित समेत और भी कई कलाकारों को देखा गया था. 

6. जज्बा
2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, इरफान खान, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकारों ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी. इसकी कहानी वकील अनुराधा वर्मा के इर्द–गिर्द घूमती है जिसकी बेटी का अपहरण हो जाता है.

किडनैपर्स बच्ची की फिरौती के बदले अपने साथी जिसे बलात्कार और हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है उसकी रिहाई की मांग करते हैं. अब अनुराधा वर्मा इस मुश्किल का सामना कैसे करती है ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखना होगा. 

7. किडनैप
ये फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी. इसमें संजय दत्त, इमरान खान, विद्या मालवाड़े और मिनीषा लांबा को देखा गया था. फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपने बेटे को किडनैपर्स से बचाने के लिए खुद उनका पीछा करने के लिए निकल पड़ती है.  इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर 1 नवंबर से 26 नवंबर तक आएंगी ये 6 धांसू फिल्में और 2 कमाल सीरीज

नेटफ्लिक्स पर 1 नवंबर से 26 नवंबर तक आएंगी ये 6 धांसू फिल्में और 2 कमाल सीरीज

[ad_2]

लगातार दूसरे दिन गिरा बाजार, 466 अंक लुढ़क कर बंद सेंसेक्स, लेकिन इस शेयरों में उछाल

[ad_1]


Stock Market News: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली. निजी बैंकों के शेयरों में बिकवाली और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही नुकसान में बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 465.75 अंक (0.55%) गिरकर 83,938.71 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह एक समय 498 अंक तक लुढ़क गया. एनएसई का निफ्टी 155.75 अंक (0.60%) टूटकर 25,722.10 पर बंद हुआ.

क्यों बाजार में गिरावट?

विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कंपनियों के मिलेजुले नतीजे, और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रही. वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एलएंडटी, टीसीएस, आईटीसी और एसबीआई बढ़त के साथ बंद हुए.

लाल निशान में बंद बाजार

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाल निशान में बंद हुए.
यूरोपीय बाजारों में भी दोपहर के सत्र में गिरावट का रुख देखा गया, जबकि अमेरिकी बाजार गुरुवार को कमजोर बंद हुए.

इस बीच, ब्रेंट क्रूड 0.31% गिरकर 64.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 3,077.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 2,469.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ को एपल के बाद एक और US कंपनी ने दिखाया ठेंगा, भारत में करने जा रही 3250 करोड़ रुपये का निवेश

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

Video: गुरुजी लाइटर से धूपबत्ती जला सकते हैं? अनिरुद्धाचार्य का जवाब सुन लोटपोट हो जाएंगे आप!

[ad_1]


Social Media Viral Video: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक अनिरुद्धाचार्य के कई मजेदार वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. उनकी कथा सुनने आए भक्तों के सवाल ऐसे होते हैं, जिसे सुनकर ही सभी हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. इस वीडियो में भी एक शख्स गुरुजी से बड़ा ही अजीबोगरीब सवाल करता है, जिसके बाद गुरुजी का जवाब सुनकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे.

क्या हम धूपबत्ती को लाइटर से जला सकते हैं?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति गुरुजी से सवाल करता है. व्यक्ति कहता है, “गुरुजी जो हम घर में पूजा करते हैं तो क्या हम धूपबत्ती को लाइटर से जला सकते हैं?” इसके बाद गुरुजी व्यक्ति के सवाल का जवाब ऐसा देते हैं कि वहां बैठे लोग हंसने लगते हैं.

गुरुजी ने कहा, “तो क्या तुम ज्वालामुखी से जलाना चाहते हो.” इस पर व्यक्ति ने कहा कि लाइटर से तो सिगरेट जलाते हैं, लेकिन आगे गुरुजी का एक ओर मजेदार जवाब आता है. गुरुजी ने कहा, ”अरे लाइटर से आग लगाई जाती है तो उससे चाहे सिगरेट जला लो, जंगल जला लो या चिता जला लो.”

यूजर्स ने गुरुजी की हाजिरजवाबी की तारीफ की

गुरुजी के इस जवाब को सुनकर सभी हंसने लगते हैं. गुरुजी के ऐसे ही मजेदार सवाल-जवाब के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. लोगों को उनके वीडियोज देखना काफी पसंद है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं.

एक यूजर ने कहा कि ज्ञान के साथ-साथ हंसी-मजाक भी जरूरी है तो वहीं कुछ ने गुरुजी की हाजिरजवाबी की तारीफ भी की. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और साथ ही पसंद कर रहे हैं.