Chanakya Niti: ओवरथिंकिंग से हैं परेशान तो चाणक्य नीति के इग्नोर करने वाले टिप्स अपनाएं!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Chanakya Niti: जब कोई आपकी राय, आपकी सफलता या आपकी मेहनत पर टिप्पणी करने को तैयार रहता है, तब सबसे बड़ी कला यहीं  है कि आप इग्नोर करना सीखों.

चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखता है और व्यर्थ के विवादों से दूर रहता है, वही सच्चे अर्थों में बुद्धिमान होता है. अनावश्यक बातों, नकारात्मक लोगों और बेकार की आलोचनाओं को इग्नोर करना न केवल आपके मानसिक संतुलन को बनाए रखता है, बल्कि यह आपकी सफलता की कुंजी भी बन सकता है.

इग्नोर करना कमजोरी नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली मनोवैज्ञानिक रणनीति है. यह आपको उन लोगों से ऊपर उठने की क्षमता देता है जो आपकी ऊर्जा को व्यर्थ करना चाहते हैं.

चाणक्य नीति के अनुसार क्यों जरूरी है इग्नोर करना?
चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों के शब्दों या व्यवहार से जल्दी प्रभावित हो जाता है, वह कभी जीवन में स्थिर नहीं रह सकता. अगर आप इग्नोर करना सीख गए तो आप अपने लक्ष्य को बचा सकते हैं, ओवरथिंकिंग से मुक्त रह सकते हैं और दूसरों के व्यवहार से अपना मूड या लक्ष्य प्रभावित नहीं होने देते.

चाणक्य नीति के 10 टिप्स – इग्नोर करना सीखें, जीवन को सरल बनाएं

  1. शांत रहना सीखें –  जब कोई जानबूझकर आपको उकसाए, तब प्रतिक्रिया न दें. चुप्पी सबसे बड़ी ताकत है.
  2. ध्यान अपनी प्राथमिकताओं पर दें –  जो चीज आपके विकास से जुड़ी नहीं है, उसे इग्नोर करें.
  3. ना कहना सीखें:  हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें. Self-respect को प्राथमिकता दें.
  4. नकारात्मक सोच से दूर रहें –  अपने मन को ऐसे विचारों से बचाएं जो आपके आत्मविश्वास को गिराते हैं.
  5. सोशल मीडिया डिटॉक्स करें –  हर राय पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं. कभी-कभी मौन सबसे अच्छा उत्तर होता है.
  6. समय का मूल्य समझें –  आपकी अटेंशन आपकी सबसे कीमती पूंजी है. इसे बेवजह खर्च न करें.
  7. ओवरथिंकिंग को रोकें –  जो आपके नियंत्रण में नहीं है, उसे सोचकर परेशान न हों. इससे आपका समय और मूड दोनों खराब होगा.
  8. सकारात्मक लोगों से जुड़ें –  ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपकी सोच और आत्मविश्वास को बढ़ाएं. दुनिया भर के लोगों से दोस्ती रखने के बजाय अच्छे लोगों से दोस्ती करें.
  9. मन को प्रशिक्षित करें – हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं. मन को प्रतिक्रिया की बजाय शांति का अभ्यास कराएं. अपने मन को अपने काबू में रखें ना कि मन के वश में हो जाएं.
  10. ध्यान अपनाएं – ध्यान करने से मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और अनावश्यक बातों को इग्नोर करना आसान हो जाता है.

चाणक्य नीति के अनमोल विचार – इग्नोर करना कैसे सीखें?
जो व्यक्ति अपने ध्यान को नियंत्रित कर सकता है, वह अपना जीवन नियंत्रित कर सकता है. जब आप किसी को प्रतिक्रिया देना बंद करते हैं, तो वे अपने व्यवहार पर विचार करने लगते हैं.

चाणक्य नीति हमें क्या सिखाती है?

चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि जो व्यक्ति दूसरों की नकारात्मकता से ऊपर उठ जाता है, वही सच्चा विजेता होता है. इग्नोर करना सीखना केवल लोगों को सबक सिखाने का तरीका नहीं, बल्कि स्वयं को सशक्त बनाने की कला है.

इसलिए, अगली बार जब कोई आपकी ऊर्जा को व्यर्थ करना चाहे, बस मुस्कुराएं और शांत मन से इग्नोर करें. क्योंकि यही आपकी सफलता का पहला कदम है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ड्यूड का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमा लिया 97 परसेंट प्रॉफिट, बनी प्रदीप की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग

[ad_1]


रोमांटिक फिल्म ड्यूड ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. फिल्म ने दो हफ्तों में 97 परसेंट प्रॉफिट दे दिया है. तमिल फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म में प्रदीप रंगनाथन लीड रोल में हैं.

ड्यूड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 1.34 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं बुधवार को फिल्म के 90 लाख के कलेक्शन करने की खबरें हैं.  फिल्म ने 8 दिन में ही 68.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. फिल्म 35 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने 97 परसेंट प्रॉफिट कमा लिया है. जल्द ही फिल्म हिट हो जाएगी. 

बता दें कि ड्यूड ने पहले हफ्ते में 56.5 करोड़ कमाए. आठवें दिन 2 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें दिन 3.4 करोड़ कमाए. दसवें दिन 3.5 करोड़ का बिजनेस किया. 11वें दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ कमाए. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है.

प्रदीप के करियर की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

इसी के साथ फिल्म एक्टर प्रदीप रंगनाथन के करियर की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म ने लगातार तीन हिट फिल्में दी हैं. उनकी पहली फिल्म थी ड्रैगन. इस फिल्म ने 102.55 करोड़ कमाए थे. दूसरी फिल्म ड्यूड है जिसने अभी तक 68.09 करोड़ कमाए हैं. फिल्म की कमाई जारी है. तीसरे नंबर पर उनकी फिल्म लव टुडे है. लव टुडे ने 66.57 करोड़ का कलेक्शन किया. ड्यूड ने लव टुडे को पछाड़ दिया है.

वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने 107.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म को 27.40 करोड़ का बिजनेस मिल है.

बता दें कि प्रदीप ने एक्टर के तौर पर 2019 में डेब्यू किया. वो फिल्म Comali में कैमियो रोल में दिखे थे. उनकी दूसरी फिल्म लव टुडे 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. फिर वो ड्रैगन में दिखे और अब वो ड्यूड में नजर आ रहे हैं. ड्यूड के बाद वो लव इंश्योरेंस कोंपनी में दिखेंगे. फिल्म पोस्ट प्रोडेक्शन में है.

[ad_2]

6 साल बाद जिनपिंग से मिले ट्रंप, कर दिया बड़ा ऐलान, हल हो गया अमेरिका-चीन के टैरिफ का मसला?

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आखिरकार मुलाकात हो ही गई. ट्रंप और जिनपिंग गुरुवार (30 अक्टूबर) को दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में मिले. ये दोनों आखिरी बार 2019 में मिले थे और अब 6 सालों बाद मीटिंग हुई है. ट्रंप ने इस मुलाकात के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम पहले भी कई बातों पर सहमत हो चुके हैं और अब भी कई मुद्दों पर बात बनेगी.

‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा,चीन के बहुत ही खास और सम्मानित राष्ट्रपति के साथ हमारी बातचीत होने वाली है. मुझे लगता है कि हम पहले भी कई बातों पर सहमत हो चुके हैं और अभी कुछ और मुद्दों पर सहमति बनाएंगे. राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक महान देश के महान नेता हैं और मेरा मानना है कि हमारे बीच लंबे समय तक अच्छे संबंध बने रहेंगे. उनके साथ मीटिंग करना हमारे लिए सम्मान की बात है.”

क्या चीन-अमेरिका के बीच टैरिफ पर बन गई बात

राष्ट्रपति ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है, जब दोनों के बीच लंबे वक्त से टैरिफ वॉर चल रही है. हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि चीन और अमेरिका का टैरिफ का मसला हल हो सकता है. ट्रंप ने कहा, आज ट्रेड डील पर हस्ताक्षर हो सकते हैं.ट्रंप के चीन पर टैरिफ बढ़ाने के बाद जिनपिंग ने उसका सोयाबीन खरीदना बंद कर दिया था, जिससे अमेरिकी किसानों को नुकसान हो रहा था. टैरिफ का ओवर ऑल ट्रेड पर असर पड़ रहा था. हालांकि अब दोनों के रिश्तों में नरमी आ सकती है.

ट्रंप से मिलकर क्या बोले जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने भी अमेरिका के साथ संबंधों पर बात की. उन्होंने ट्रंप के लिए कहा, ”मैं आपके साथ काम करने के लिए तैयार हूं. हमारे दोनों देश एक-दूसरे को सफल बनाने के लिए मदद कर सकते हैं. इससे दोनों तरक्की के रास्ते पर चलेंगे. मैं चीन-अमेरिका के संबंधों की मजबूत नींव बनाने के लिए काम को जारी रखने के लिए तैयार हूं.”



[ad_2]

विदाई के वक्त दुल्हन को चिढ़ाने लगा दूल्हा! यूजर्स बोले, भाई नीले ड्रम का नाम सुना है?

[ad_1]


शादी का वक्त हर किसी के लिए भावनाओं से भरा होता है. खासकर विदाई का पल तो ऐसा होता है जब दुल्हन रोए बिना रह ही नहीं पाती. लेकिन सोचिए अगर इस इमोशनल मौके पर दूल्हा ही अपनी नई नवेली पत्नी की नकल करने लगे तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा विदाई के वक्त कार में बैठकर अपनी बीवी के रोने की नकल करता दिख रहा है. उसकी यह हरकत देख कुछ यूजर्स ने हैरानी जताई है तो कुछ तो अपनी हंसी ही नहीं रोक पाए.  इंटरनेट पर वीडियो आने के बाद लोग कह रहे हैं “भाई, नीला ड्रम भूल गया क्या तू?”

विदाई में रोती दुल्हन की नकल करने लगा दूल्हा!

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के अंदर बैठा दूल्हा चेहरे पर नकली उदासी लाते हुए अपनी बीवी की तरह मुंह बनाकर रोने की एक्टिंग करता है. वहीं बगल में बैठी दुल्हन सच में भावनाओं में डूबी लगातार रो रही होती है. दूल्हा उसकी नकल करते हुए “हूं हूं” की आवाज निकालता है और खुद को रोता हुआ दिखाने की कोशिश करता है. उसकी इस हरकत पर एक बार के लिए दुल्हन की भी हंसी छूट जाती है लेकिन वो उसे छिपा लेती है. किसी ने कैमरे में यह पूरा पल कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब यही वीडियो लाखों लोगों के लिए हंसी का कारण बन गया है.

यह भी पढ़ें: Video: क्या चोर बनेगा रे तू! खिड़की के रास्ते घुस रहा था, तोता ऐसा चिल्लाया, हो गया नौ दो ग्यारह, वीडियो वायरल

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

यूजर्स इस मजेदार वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा “भाई, तेरी रात तो अब भारी पड़ेगी.” दूसरे ने मजाक में कहा “लगता है इस दूल्हे को आज नीला ड्रम सच में याद आएगा.” वहीं एक यूजर ने लिखा “बीवी की विदाई पर हंसी उड़ा रहा है, अब जिंदगी भर हंसी भूल जाएगा.” इस मजेदार वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज और हजारों कमेंट आ चुके हैं. वीडियो को @Omkaryadavup नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: मुंबई जाना है तो मराठी बोलनी पड़ेगी! न बोलने पर यूट्यूबर से फ्लाइट में भिड़ गई महिला, देखें वीडियो


ऑस्ट्रेलिया में इस खिलाड़ी की गेंद लगने से मौत, खेल जगत में शोक की लहर

[ad_1]


ऑस्ट्रेलिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मेलबर्न में अभ्यास के दौरान एक 17 वर्षीय क्रिकेटर बेन ऑस्टिन (Ben Austin) की सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है.

कैसे हुई मौत?

मंगलवार दोपहर बेन मेलबर्न के फर्नट्री गली स्थित वैली ट्यू रिजर्व ग्राउंड में नेट्स पर अभ्यास कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पूरी सुरक्षा के साथ हेलमेट पहनकर बॉलिंग मशीन के सामने बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार गेंद उनके सिर और गर्दन के बीच के हिस्से में जा लगी. हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में मोनाश मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया.

क्लब और साथियों में मातम का माहौल

बेन के क्लब फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब (Ferntree Gully Cricket Club) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी करते हुए लिखा,  “हमारे उभरते सितारे बेन ऑस्टिन के निधन से हम गहरे सदमे में हैं. उनके जाने का असर हमारे पूरे क्रिकेट परिवार पर पड़ेगा. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं.”

बेन न केवल एक बेहतरीन क्रिकेटर थे, बल्कि एक लीडर और टीम प्लेयर के रूप में भी सभी के चहेते थे. वे मुलग्रेव और एल्डन पार्क क्रिकेट क्लबों का भी हिस्सा रह चुके हैं. बेन ने वेवर्ली पार्क हॉक्स के लिए जूनियर फुटबॉल भी खेला था. फर्नट्री गली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्नी वाल्टर्स ने भी अपनी भावनाए साझा करते हए कहा, “बेन एक प्रतिभाशाली और बेहद लोकप्रिय खिलाड़ी थे. उनके जैसे क्रिकेटर बहुत कम मिलते हैं.”

फिलिप ह्यूज की याद ताजा

यह हादसा क्रिकेट फैंस को 2014 की दर्दनाक घटना की याद दिला गया, जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को भी मैच के दौरान गर्दन पर गेंद लगी थी.  कुछ दिनों बाद उनकी भी मौत हो गई थी. ह्यूज की घटना के बाद ही क्रिकेट में कन्कशन (concussion) और सुरक्षा गियर को लेकर कई नए नियम लागू किए गए थे.

सरकार ने जताया दुख

विक्टोरिया के शिक्षा मंत्री बेन कैरोल ने कहा कि सरकार इस मुश्किल वक्त में बेन के परिवार की हर संभव मदद करेगी. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक परिवार की नही, पूरे समुदाय की त्रासदी है.” 

[ad_2]

कल खुल रहा है साल का चौथा सबसे बड़ा IPO, दांव लगाने से पहले फटाफट चेक करें GMP

[ad_1]


Lenskart IPO: आईवियर प्रोडक्ट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) का आईपीओ कल यानी कि 31 अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है. इसमें निवेश के लिए लिए 4 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ का इश्यू साइज 7,278.02 करोड़ रुपये है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

आईपीओ में 2,150 करोड़ रुपये के 5.35 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और लगभग 12.8 करोड़ इक्विटी शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे. लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के इक्विटी शेयर दोनों स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किए जाएंगे. आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 10 नवंबर, 2025 तय की गई है. आईपीओ के लिए एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा फाइनेंशियल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एवेंडस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल और इंटेंसिव फिस्कल बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ रजिस्ट्रार है.

कितना है आईपीओ का GMP?

ग्रे मार्केट में लेंसकार्ट के आईपीओ ने खुलने से पहले गजब की एंट्री ली है. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मजबूत बना हुआ है. आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 70 रुपये प्रति शेयर है. यानी ग्रे मार्केट में इसके शेयर अपने आईपीओ प्राइस से 70 रुपये प्रति शेयर अधिक पर कारोबार कर रहे हैं.

सोमवार को प्राइस बैंड के ऐलान होने के साथ ही ग्रे मार्केट में इसके जीएमपी में शानदार तेजी देखने को मिली थी. उस दिन भी शेयर 75 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे, जो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 402 रुपये के मुकाबले 18.66 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है.लेंसकार्ट इस साल का अब तक का चौथा सबसे बड़ा आईपीओ है. इससे पहले, टाटा कैपिटल, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च कर चुकी हैं. 

प्रोमोटर नेहा बंसल ने बेचा अपना हिस्सा

इस बीच, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के प्रमोटरों में से एक नेहा बंसल ने प्री-आईपीओ ऑफर में SBI म्यूचुअल फंड की दो स्कीम्स को 100 करोड़ रुपये के वैल्यू पर 0.15 परसेंट की हिस्सेदारी बेची है. यह लेनदेन आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 402 रुपये प्रति शेयर पर हुआ. इस ट्रांजैक्शन के पहले नेहा के पास कंपनी में 7.61 परसेंटकी हिस्सेदारी थी और अब 2.5 लाख इक्विटी शेयर म्यूचुअल फंड में ट्रांसफर किए जाने के बाद उनकी अब कंपनी में हिस्सेदारी 7.46 परसेंट है. 

इसी लेनदेन के साथ SBI ऑप्टिमल इक्विटी फंड (AIF) और SBI इमर्जेंट फंड(AIF) ने 402 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के ट्रांसफर प्राइस पर निवेश किया. कंपनी ने लेंसकार्ट के 870,646 शेयर या 0.05 परसेंट की हिस्सेदारी खरीदी, जबकि SBI इमर्जेंट फंड ने 16,16,915 शेयर या 0.10 परसेंट हिस्सा खरीदा. इससे पहले,  23 अक्टूबर को जाने-माने निवेशक और डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने प्री-आईपीओ लेनदेन जरिए लेंसकार्ट में लगभग 90 करोड़ रुपये का निवेश किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा बंसल ने श्रीकांत आर. दमानी को 2,238,806 इक्विटी शेयर बेचे थे. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

सालभर में इतना बढ़ा कारोबार कि 165 परसेंट तक उछला प्रॉफिट, आज फोकस में रहेंगे कंपनी के शेयर

[ad_2]

नेटफ्लिक्स पर भी आ गया रील्स जैसा फीचर, मोबाइल पर स्क्रॉल कर शॉर्ट वीडियो देख पाएंगे यूजर्स

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

शॉर्ट वीडियो को लेकर कंपीटिशन तगड़ा होता जा रहा है. अब नेटफ्लिक्स ने भी इंस्टाग्राम रील्स की तरह मोबाइल पर नया वर्टिकल फीड शुरू करने का फैसला किया है. कंपनी फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है. यह फीचर यूजर्स को फिल्मों और टीवी शोज की शॉर्ट क्लिप देखने की सुविधा देगा. नेटफ्लिक्स ने इसे सोशल फीड की बजाय एक डिस्कवरी और सैंपलिंग से जुड़ा फीचर करार दिया है. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल से जानते हैं.

कैसे काम करेगा यह फीचर?

इस फीचर में यूजर्स को नेटफ्लिक्स के शोज और मूवीज के शॉर्ट-वीडियोज दिखाए जाएंगे. इन पर टैप कर यूजर्स फुल एपिसोड्स या मूवी भी देख सकेंगे. दरअसल, कई यूजर्स को यह डिसाइड करने में बहुत समय लग जाता है कि उन्हें क्या देखना है. इस टाइम को कम करने के लिए यह फीचर लाया गया है. नेटफ्लिक्स चाहती है कि दर्शक ट्रेलर या किसी फिल्म आदि से जुड़ी क्लिप्स देखने के लिए दूसरी ऐप्स पर न जाएं और यह फीचर ऑन-प्लेटफॉर्म फीड के तौर पर काम करेगा.

एक तीर से नेटफ्लिक्स ने साधे कई निशाने

यह फीचर लाकर नेटफ्लिक्स दर्शकों को ज्यादा देर तक अपने प्लेटफॉर्म पर रख सकेगी. साथ ही यह एक मार्केटिंग टूल के तौर पर भी काम करेगा और कंपनी को डिस्ट्रीब्यूशन के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. बता दें कि नेटफ्लिक्स लाइव वोटिंग, पार्टी गेम्स और एनिमेटेड होम एक्सपीरियंस समेत कई इंटरएक्टिव लेयर्स को एक्सप्लोर कर रही है ताकि उसकी सर्विस एक्टिव लगे.

नेटफ्लिक्स ने कहा- टिकटॉक की कॉपी नहीं

नेटफ्लिक्स की CTO एलिजाबेथ स्टोन ने कहा कि उनकी कंपनी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो वाली ऐप्स की कॉपी करने की कोशिश नहीं कर रही है. कंपनी का फोकस दर्शकों की पसंद के हिसाब से चलने पर है. इस फीड में दिखने वाला कंटेट यूजर जनरेटेड नहीं होगा और इसे प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद ऑरिजनल प्रोग्राम्स में से निकाला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

आईफोन एयर की डिमांड पर ऐप्पल को भरोसा, कम नहीं करेगी प्रोडक्शन

[ad_2]

मेडिकल की पढ़ाई के लिए बेस्ट हैं ये 5 देश, केवल इतने रुपये में हो जाती है MBBS

[ad_1]

बेलारूस एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दुनिया के सबसे सस्ते देश में से एक है.यहां रहने का खर्च सिर्फ 15 से 20 रुपये महीना और पूरी पढ़ाई का खर्च करीब 26 से 28 लाख रुपये आता है. यहां की मेडिकल डिग्री WHO और NMC से मान्यता प्राप्त है और पढ़ाई का लेवल भी इंटरनेशनल क्वालिटी का माना जाता है.

बेलारूस एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दुनिया के सबसे सस्ते देश में से एक है.यहां रहने का खर्च सिर्फ 15 से 20 रुपये महीना और पूरी पढ़ाई का खर्च करीब 26 से 28 लाख रुपये आता है. यहां की मेडिकल डिग्री WHO और NMC से मान्यता प्राप्त है और पढ़ाई का लेवल भी इंटरनेशनल क्वालिटी का माना जाता है.

इसके अलावा आप कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकते हैं.यहां एमबीबीएस की पढ़ाई 5 साल की होती है. वहीं यहां एडमिशन के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स जरूरी है. पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय छात्रों को FMGE परीक्षा पास करनी होती है, ताकि वह भारत में प्रैक्टिस कर सके. यहां का कुल खर्च करीब 25 से 26 लाख रुपये आता है.

इसके अलावा आप कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकते हैं.यहां एमबीबीएस की पढ़ाई 5 साल की होती है. वहीं यहां एडमिशन के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स जरूरी है. पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय छात्रों को FMGE परीक्षा पास करनी होती है, ताकि वह भारत में प्रैक्टिस कर सके. यहां का कुल खर्च करीब 25 से 26 लाख रुपये आता है.

रूस एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों की पहली पसंद है. यहां एमबीबीएस कोर्स की छह साल का होता है.रूस में कई पुरानी यूनिवर्सिटीज है जो इंग्लिश मीडियम में एमबीबीएस के पढ़ाई करवाती है. पढ़ाई के बाद छात्रों को भारत में इंटर्नशिप करनी पड़ती है, वहीं यहां एमबीबीएस की पढ़ाई का कुल खर्च लगभग 29 से 30 लाख रुपये आता है.

रूस एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों की पहली पसंद है. यहां एमबीबीएस कोर्स की छह साल का होता है.रूस में कई पुरानी यूनिवर्सिटीज है जो इंग्लिश मीडियम में एमबीबीएस के पढ़ाई करवाती है. पढ़ाई के बाद छात्रों को भारत में इंटर्नशिप करनी पड़ती है, वहीं यहां एमबीबीएस की पढ़ाई का कुल खर्च लगभग 29 से 30 लाख रुपये आता है.

फिलिपींस में भी सस्ती एमबीबीएस की पढ़ाई की जा सकती है.फिलिपींस में मेडिकल एजुकेशन का फोकस क्लीनिकल सब्जेक्ट्स और क्रिटिकल ट्रेनिंग पर होता है. यहां छात्रों को सीनियर डॉक्टर के साथ काम करने का मॉडल का मिलता है.वहीं पढ़ाई का खर्च 20 से 22 लाख रुपये तक आता है और यहां लोन की सुविधा उपलब्ध है.

फिलिपींस में भी सस्ती एमबीबीएस की पढ़ाई की जा सकती है.फिलिपींस में मेडिकल एजुकेशन का फोकस क्लीनिकल सब्जेक्ट्स और क्रिटिकल ट्रेनिंग पर होता है. यहां छात्रों को सीनियर डॉक्टर के साथ काम करने का मॉडल का मिलता है.वहीं पढ़ाई का खर्च 20 से 22 लाख रुपये तक आता है और यहां लोन की सुविधा उपलब्ध है.

चीन में एमबीबीएस कोर्स का समय छह साल होता है. जिसमें 5 साल पढ़ाई और 1 साल इंटर्नशिप शामिल होते हैं. यहां पर स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स है जिससे पढ़ाई और भी सस्ती हो जाती है. यहां एडमिशन के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 50 प्रतिशत मार्क्स जरूरी होते हैं.यहां का कुल खर्च करीब 29 से 30 लाख रुपये आता है और इंटर्नशिप पर भारत में भी वैध मानी जाती है.

चीन में एमबीबीएस कोर्स का समय छह साल होता है. जिसमें 5 साल पढ़ाई और 1 साल इंटर्नशिप शामिल होते हैं. यहां पर स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स है जिससे पढ़ाई और भी सस्ती हो जाती है. यहां एडमिशन के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 50 प्रतिशत मार्क्स जरूरी होते हैं.यहां का कुल खर्च करीब 29 से 30 लाख रुपये आता है और इंटर्नशिप पर भारत में भी वैध मानी जाती है.

रूस, चीन, फिलीपींस, बेलारूस और कजाकिस्तान के अलावा भारतीय छात्र जॉर्जिय, उज्बेकिस्तान, जर्मनी और पोलैंड जैसे देशों में भी एमबीबीएस के पढ़ाई कर सकते हैं.यह सभी देश सस्ती मेडिकल एजुकेशन के साथ बेहतर क्लीनिकल एक्स्पोजर भी देते हैं.

रूस, चीन, फिलीपींस, बेलारूस और कजाकिस्तान के अलावा भारतीय छात्र जॉर्जिय, उज्बेकिस्तान, जर्मनी और पोलैंड जैसे देशों में भी एमबीबीएस के पढ़ाई कर सकते हैं.यह सभी देश सस्ती मेडिकल एजुकेशन के साथ बेहतर क्लीनिकल एक्स्पोजर भी देते हैं.

Published at : 29 Oct 2025 02:37 PM (IST)

[ad_2]

मैथिली ठाकुर को विदेश में मिली अपने साइज की जींस तो चेहरे पर दिखा गजब का ग्लो, यूजर्स ने ऐसे..

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक बार फिर से गायक मैथिली ठाकुर का पुराना वीडियो तहलका मचा रहा है. अपने मधुर सुरों और सादगी से लोगों का दिल जीतने वाली मैथिली इस बार अपने एक मजेदार बयान की वजह से चर्चा में हैं. वायरल वीडियो में वो विदेश के एक बाजार में घूमती नजर आ रही हैं और उत्साह के साथ कहती हैं कि उन्हें आखिरकार अपनी साइज का जींस मिल गया. वीडियो में वो अपने नाप की पेंट खरीद कर इतनी खुश हैं कि यही उनके वायरल होने की वजह बन गया. वीडियो पुराना बताया जा रहा है.

जब विदेश में जींस खरीदकर खुश नजर आई मैथिली ठाकुर

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैथिली ठाकुर एक विदेशी शॉपिंग स्ट्रीट पर टहलते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं. चेहरे पर मुस्कान और आवाज में उत्साह साफ झलकता है. वो कैमरे से बात करते हुए कहती हैं कि भारत में अक्सर उनकी साइज का जींस नहीं मिलता, लेकिन यहां विदेशी ब्रांड्स में उन्हें अपनी परफेक्ट फिटिंग मिल गई. इसके बाद वह कैमरे में देखकर हंसती हैं और कहती हैं..“मुझे यहां मेरी साइज का जींस मिल गया जो कि भारत में मिलना नामुमकिन है. यहां 23 से साइज शुरू होता है. 23 मुझे छोटा पड़ता है और 24 परफेक्ट है. भारत में तो 26 से ही स्टार्ट होता है.”

अलीनगर से बीजेपी की प्रत्याशी हैं मैथिली ठाकुर

गौरतलब है कि मैथिली ठाकुर न केवल अपने गायन के लिए बल्कि अपनी शालीनता और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की थी, जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में हैं. इस वीडियो के फिर से वायरल होने से ये साफ है कि जनता उनके हर अंदाज को लेकर दिलचस्पी रखती है चाहे वो स्टेज पर गाना गा रही हों या विदेश में शॉपिंग कर रही हों.

यह भी पढ़ें: Video: क्या चोर बनेगा रे तू! खिड़की के रास्ते घुस रहा था, तोता ऐसा चिल्लाया, हो गया नौ दो ग्यारह, वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मैथिली के मजे

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा, इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने मैथिली की ईमानदारी और सादगी की तारीफ की, तो कई लोगों ने उनके बयान को “अनावश्यक” बताते हुए ट्रोल भी किया. एक यूजर ने लिखा “दीदी, अब भारत में भी 24 साइज का जींस मिल जाता है, बस थोड़ा ढूंढना पड़ता है.” वहीं एक अन्य ने मजाकिया लहजे में कहा “भारत में तो अब जींस साइज नहीं, ट्रोल साइज बढ़ गया है.” वीडियो को @VeerooYada39822 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: मुंबई जाना है तो मराठी बोलनी पड़ेगी! न बोलने पर यूट्यूबर से फ्लाइट में भिड़ गई महिला, देखें वीडियो


ट्रंप-जिनपिंग मीटिंग में सुलझ जाएगा टैरिफ विवाद? तय हो गया सबकुछ; चीनी विदेश मंत्रालय का खुलासा

[ad_1]


चीन और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ वॉर के बीच दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार मिलने वाले हैं. चीन ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार (29 अक्टूबर 2025) को दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात से प्रशांत क्षेत्र के व्यापारियों और निवेशकों को उम्मीद है कि महीनों से चल रहे व्यापार तनाव में कमी आएगी. कोरिया में दोनों की एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कॉरपोरेशन (APEC) समिट से इतर बैठक होगी.

दक्षिण कोरिया के बुसान में मिलेंगे ट्रंप-जिनपिंग

चीन विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच रणनीतिक और कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. हालांकि चीन की तरफ से व्यापार समझौते का सीधा जिक्र नहीं किया गया जिस पर दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता दक्षिण कोरिया के बुसान में बैठक के लिए सहमत हुए हैं. ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने 1 नवंबर 2025 से चीनी सामानों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है.

ट्रेड डील के फ्रेमवर्क पर बन चुकी है सहमति

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी सोमवार (27 अक्टूबर 2025) को संकेत दिया था कि साउथ कोरिया में ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकत हो सकती है. उन्होंने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच संभावित व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क को लेकर सहमति बन गई है. उन्होंने कहा था कि यह फ्रेमवर्क चीन को 100 फीसदी टैरिफ से बचने में मदद कर सकता है.

क्यों चीन पर भड़के हैं ट्रंप?

चीन ने हाई-टेक उत्पादों के निर्माण के लिए आवश्यक रेयर अर्थ मिनरल्स के निर्यात पर नियंत्रण और कड़े कर दिए, जिसके बाद ट्रंप ने बीजिंग पर 100 फीसद टैरिफ का ऐलान कर दिया. बीते कुछ महीनों से चीन ने अमेरिका से सोयाबीन की खरीद बंद कर दी, जिस वजह से अमेरिकी किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया. चीन, अमेरिकी सोयाबीन का सबसे बड़ा खरीदार रहा है. ट्रंप ने कहा था कि चीन के रेयर अर्थ, सोयाबीन समेत अन्य प्रतिबंधों को सीधे तौर पर अमेरिका पर आर्थिक हमला जैसा है. 

ये भी पढ़ें : इस्लामाबाद से आए एक फोन कॉल ने बिगाड़ दी बात? पाक-तालिबान वार्ता के टूटने का असली कारण आया सामने

[ad_2]