शाहरुख खान अलीबाग में सेलिब्रेट करेंगे 60वां बर्थडे, जश्न होगा जोरदार, जानें फुल डिटेल्स

[ad_1]


बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 60 साल के होने वाले हैं. 2 नवंबर को उनका बर्थडे है. शाहरुख खान धूम-धाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. रिपोर्ट्स हैं कि इस बार वो अपना बर्थडे अलीबाग में मनाएंगे. उनके बर्थडे में फ्रेंड्स और फैमिली शामिल होगी.

शाहरुख खान के बर्थडे का जश्न

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से लिखा- शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेश के इंवाइट्स भेजे जा चुके हैं. उनके क्लोज फ्रेंड इसमें शामिल होंगे. अलीबाग में ये जश्न होगा. सभी लोग 1 नवंबर को अलीबाग पहुंचेंगे. 

बता दें कि शाहरुख खान वैसे अक्सर अपना बर्थडे मुंबई में अपने बंगले मन्नत में मनाते हैं. यहां वो अपने फैंस से भी मुलाकात करे हैं. लेकिन फिलहाल उनके बंगले में रेनोवेशन का काम चल रहा है. इसी कारण से शाहरुख एंड फैमिली रेंटेड अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हुए हैं. इस साल अलीबाग में पार्टी का ये भी एक कारण है. शाहरुख के बर्थडे के लिए कई चीजें प्लान की गई हैं.


किंग में दिखेंगे शाहरुख खान, सुहाना भी होगी साथ
वर्क फ्रंट पर शाहरुख खान को फिल्म किंग में देखा जाएगा. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. खबरें हैं कि शाहरुख खान के बर्थडे पर किंग से जुड़ा अपडेट भी सामने आ सकता है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. पहली बार शाहरुख और सुहाना एक साथ स्क्रीन पर दिखने वाले हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

बता दें कि किंग से पहले शाहरुख को 2023 में स्क्रीन पर देखा गया था. वो फिल्म पठान, जवान और डंकी में दिखे थे. तीनों ही फिल्में 2023 में रिलीज हुई थी. इन फिल्मों को बहुत पसंद किया गया. शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला. शाहरुख को एक्शन अवतार में फैंस ने बहुत पसंद किया. 



[ad_2]

चीन में रखी हैं देशद्रोही कपल की मूर्ति! रोज हजारों लोग मारते हैं चांटा- सजा से यूजर्स हैरान

[ad_1]


इतिहास में कुछ लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए याद किया जाता है और कुछ को उनके बुरे कर्मों के लिए. चीन में एक ऐसा ही नाम है किन हुई (Qin Hui). सैकड़ों साल गुजर जाने के बाद भी लोग उन्हें माफ नहीं कर पाए हैं. उनके और उनकी पत्नी की मूर्तियों पर आज भी लोग थप्पड़ मारते हैं, लातें मारते हैं और थूकते भी हैं. वजह है उनका देशद्रोह. उन्होंने एक सच्चे और बहादुर सैनिक को झूठे इल्जाम में फंसा दिया था. तब से लेकर आज तक, पांच सौ से भी ज्यादा सालों से, उनकी मूर्तियों पर लोगों का गुस्सा फूटता रहता है.

चीन में सैकड़ों सालों से रखी हैं देशद्रोही कपल की मूर्ति

चीन के शहर हांग्जो में एक जगह है जहां हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं. यहां एक बहादुर जनरल यू फी (Yue Fei) की समाधि बनी है. उसके ठीक सामने किन हुई और उनकी पत्नी की दो मूर्तियां रखी गई हैं. दोनों घुटनों के बल बैठे हैं, सिर झुका हुआ है और हाथ पीछे बंधे हैं. यह मूर्तियां उन्हें उनके गुनाह की सजा के रूप में लगाई गई थीं. लोग वहां जाकर उन्हें थप्पड़, लात और घूसे मारते हैं ताकि उनका गुस्सा थोड़ा शांत हो सके. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इतना मारा की 11 बार बदलनी पड़ी मूर्तियां

यह परंपरा कोई नई नहीं है. यह 15वीं शताब्दी से चली आ रही है. कहा जाता है कि अब तक उन मूर्तियों को 11 बार बदलना पड़ा है, क्योंकि बार-बार मार खाने से वे टूट जाती थीं. आखिरी बार यह मूर्तियां 1979 में बदली गईं. सोचिए, लोहे की मूर्तियां भी इतनी मार खा जाएं कि बदलनी पड़ जाएं, तो लोगों का गुस्सा कितना गहरा होगा.

क्यों है इस कपल के खिलाफ इतनी नफरत

किन हुई असल में सोंग राजवंश के समय (लगभग 12वीं शताब्दी) में चीन के चांसलर थे. उनका काम था देश चलाना और लोगों की रक्षा करना. लेकिन उन्होंने इसके उलट किया. उन्होंने चीन के बहादुर जनरल यू फी को धोखे से जेल में डलवा दिया और फिर मरवा दिया. जबकि यू फी ने चीन पर हमला करने वाले जुरचेन (Jin Dynasty) के खिलाफ कई बड़ी जीतें हासिल की थीं. वे चीन के सच्चे देशभक्त थे, जिनकी वजह से देश सुरक्षित रहा.

किन हुई ने दुश्मनों से शांति समझौता करने के लिए झूठे आरोप लगाकर यू फी को खत्म कर दिया. जब यह बात लोगों को पता चली तो सबका खून खौल उठा. यू फी को मरणोपरांत राष्ट्रीय नायक घोषित किया गया और किन हुई को चीन के इतिहास का सबसे बड़ा गद्दार कहा गया. याद रखें कि यहां प्राचीन चीन की बात हो रही है. जिसका इतिहास हजारों साल पुराना है.

यह भी पढ़ें: Video: मुंबई जाना है तो मराठी बोलनी पड़ेगी! न बोलने पर यूट्यूबर से फ्लाइट में भिड़ गई महिला, देखें वीडियो

यूजर्स भी हैरान, बोले- गजब का गुस्सा 

जैसे ही सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने इसे लेकर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा..लोहे की मूर्तियों को इसलिए बदलना पड़ा क्योंकि वो थप्पड़ खाने से टूट गई, गुस्सा भयंकर है लोगों में. एक और यूजर ने लिखा…इसे कहते है सूत समेत बदला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….देशद्रोही लोगों को मरने के बाद भी इसी तरह की सजा देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Video: क्या चोर बनेगा रे तू! खिड़की के रास्ते घुस रहा था, तोता ऐसा चिल्लाया, हो गया नौ दो ग्यारह, वीडियो वायरल

श्रेयस अय्यर का इंजरी के बाद सिडनी से पहला मैसेज, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

[ad_1]


Shreyas Iyer First Message From Sydney: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर बुरी तरह चोटिल हो गए थे. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेने के दौरान अय्यर को चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें सिडनी में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब अस्पताल में भर्ती होने के पांच दिन बाद श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से भी अय्यर की हेल्थ पर लगातार अपडेट शेयर किया जा रहा है.

कैसी है श्रेयस अय्यर की तबीयत?

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने इंजरी के बाद पहली बार पोस्ट शेयर किया है. अय्यर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में लिखा कि ‘मैं इस समय रिकवरी कर रहा हूं और पहले से बेहतर होता जा रहा हूं. मुझे इन दिनों में आप लोगों से जो भी प्यार और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए आभारी हूं. ये सच में मेरे लिए काफी मायने रखता है. मुझे अपनी दुआओं में याद करने के लिए बहुत शुक्रिया’.

सिडनी में श्रेयस अय्यर का इलाज

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच सिडनी में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी. ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके थे. तब हर्षित राणा की गेंद पर चौथे विकेट की तलाश में श्रेयस अय्यर कैच लेने के लिए दौड़े और कैच लेते वक्त मैदान पर गिर गए और इस खिलाड़ी के चोट लग गई. अय्यर को जब सिडनी में ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, तब सामने आया कि श्रेयस की बाई पसली में नीचे की तरफ चोट लगी है. अय्यर के इंटरनल ब्लीडिंग भी हो रही थी. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के मुताबिक, इस इंजरी के लिए कोई सर्जरी नहीं की गई, बल्कि डॉक्टरों ने अलग तरीके से चोट को ठीक किया है.

यह भी पढ़ें

Arjun Tendulkar Networth: 1200 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर का जानिए नेटवर्थ



[ad_2]

इंडियन नेवी के कैप्टन को कितनी मिलती है सैलरी, 8 वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

[ad_1]


भारत की सुरक्षा का सबसे अहम हिस्सा मानी जाने वाली इंडियन नेवी (Indian Navy) में काम करना गर्व की बात है. समुद्र की लहरों पर भारत की ताकत को संभालने वाले नौसेना अधिकारी देश के गौरव का प्रतीक हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नेवी के एक कैप्टन को कितनी सैलरी मिलती है? और जब 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होगा, तो उनकी तनख्वाह में कितना इजाफा होगा? आइए जानते हैं…

इंडियन नेवी में कैप्टन का पद बेहद सम्मानित और जिम्मेदार होता है. यह पद भारतीय सेना में कर्नल और वायुसेना में ग्रुप कैप्टन के समान दर्जा रखता है. एक कैप्टन किसी युद्धपोत या यूनिट का प्रमुख होता है, जो दर्जनों अधिकारियों और सैकड़ों नौसैनिकों की जिम्मेदारी संभालता है. इस रैंक तक पहुंचने में वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की जरूरत होती है.

अब बात करें सैलरी की. 7वें वेतन आयोग के अनुसार नेवी के कैप्टन को पे-बैंड 4 के तहत 37,400 से 67,000 रुपये तक का वेतन और 8,700 रुपये का ग्रेड पे मिलता है. इस हिसाब से उनकी बेसिक सैलरी करीब 87,000 रुपये के आसपास होती है. इसके अलावा उन्हें कई तरह के भत्ते दिए जाते हैं जैसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, सी सर्विस अलाउंस, हार्ड एरिया अलाउंस और यूनिफॉर्म मेंटेनेंस अलाउंस. इन सभी को मिलाकर एक कैप्टन की कुल इन-हैंड सैलरी लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच जाती है.

फिटमेंट फैक्टर कितना?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि 8वें वेतन आयोग के बाद यह सैलरी कितनी बढ़ेगी. इसमें फिटमेंट फैक्टर को 2.47 गुना बढ़ाने की बात कही जा रही है. यानी बेसिक सैलरी में लगभग ढाई गुना तक की वृद्धि हो सकती है.

यह भी पढ़ें – दिल्ली में टीचर बनने का सुनहरा मौका, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन, कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

कितनी हो जाएगी सैलरी?

अगर मान लें कि फिलहाल एक कैप्टन की बेसिक सैलरी 87,000 रुपये है, तो 2.47 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से नई बेसिक सैलरी लगभग 2,14,890 रुपये यानी करीब 2.15 लाख रुपये हो जाएगी. इसका मतलब है कि केवल बेसिक सैलरी में ही करीब 1.3 लाख रुपये का इजाफा होगा. जब इसमें महंगाई भत्ता (DA), एचआरए और अन्य भत्ते जोड़े जाएंगे, तो कुल सैलरी तीन लाख रुपये प्रति माह के आसपास पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें – GATE एग्जाम के आवेदन फॉर्म में सुधार का अंतिम मौका, जानें किन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

LIC में फिर से अपना हिस्सा बेचने की तैयारी में सरकार, क्या आपकी बीमा पॉलिसी पर पड़ेगा कोई असर?

[ad_1]


सरकार साल के आखिर तक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अपनी हिस्सेदारी 6.5 परसेंट तक कम करने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि सरकार 8,800 करोड़ रुपये से 13,200 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच सकती है. सूत्रों के हवाले से इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि इस कदम को उठाने का मकसद मार्केट रेगुलेटर सेबी के नियम के मुताबिक कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग को बढ़ाना है. 

क्यों सरकार बेच रही अपनी हिस्सेदारी? 

सरकार को LIC में 16 मई 2027 तक 6.5 परसेंट और हिस्सेदारी बेचनी होगी. सेबी के नियम के मुताबिक, किसी भी लिस्टेड कंपनी में कम से कम 10 परसेंट हिस्सेदारी पब्लिक के पास होनी चाहिए. जबकि लिस्टिंग के बाद से पब्लिक के पास LIC की केवल 3.5 परसेंट ही हिस्सेदारी है. जबकि  सरकार के पास LIC में 96.5 परसेंट हिस्सेदारी है इसलिए सरकार को तय समयसीमा के भीतर अपनी 6.5 परसेंट की हिस्सेदारी और बेचनी होगी. इसे कई बार में बेचा जाएगा ताकि शेयर की कीमत पर ज्यादा असर न पड़े और मौजूदा शेयरधारकों को नुकसान न हो. 

शेयर पर दिखा असर

इस खबर का असर बुधवार को LIC के शेयरों में देखने को मिला. इसकी ओपेनिंग  901 रुपये पर हुई. कारोबार के दौरान यह लगभग 2 परसेंट चढ़कर 915 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसे लेकर निवेशक भी पॉजिटिव नजर आए क्योंकि हिस्सेदारी बेचे जाने से मार्केट में लिक्विडिटी सुधर सकती है और LIC के मालिकाना हक कई दूसरे लोगों में भी बंट सकता है.

हालांकि, मार्केट से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद भी LIC के शेयर अपने आईपीओ प्राइस 949 रुपये से नीचे बने हुए हैं. मंगलवार को इसकी क्लोजिंग 900.70 रुपये के भाव पर हुई.  एलआईसी को पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 परसेंट तक बढ़ाने के लिए मई 2032 तक का वक्त मिला है. LIC में सरकार की हिस्सेदारी बेचने की बात पर घबराए नहीं क्योंकि इसका आपकी पॉलिसी, बोनस या क्लेम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

 

ये भी पढ़ें:

रोजी-रोटी पर संकट! मुनाफा कमाने के बाद भी छंटनी की तैयारी में कंपनी, 14000 लोगों की काम से छुट्टी

[ad_2]

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से घटाया टैरिफ, शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने करीब 6 सालों के बाद मुलाकात की. वे दोनों गुरुवार (30 अक्टूबर) को दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में मिले. इस मीटिंग के बाद एक अहम खबर सामने आई. ट्रंप ने चीन पर से टैरिफ घटा दिया है. उन्होंने बताया कि चीन के साथ कई मसलों पर बात हुई. जल्द ही ट्रेड डील को लेकर भी अपडेट मिलेगा. अमेरिका ने चीन पर से 10 प्रतिशत टैरिफ कम किया है.

‘एएनआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं, मैंने चीन पर फेंटानिल की वजह से 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन उनकी बातें सुनने के बाद मैंने इसे 10 प्रतिशत घटा दिया है और यह तुरंत प्रभावी होगा.”

चीन दौरे पर जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने बताया कि कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. उन्होंने चीन पर लगाए गए टैरिफ को 57 प्रतिशत से घटाकर 47 प्रतिशत करने की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि वह अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे और जल्द ही एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करेंगे. शी जिनपिंग उसके बाद अमेरिका आएंगे.

 

चीन तुरंत शुरू करेगा सोयाबीन की खरीद

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बीच अमेरिका और चीन के बीच चल रही तकरार खत्म होने की ओर है. ट्रंप ने मीटिंग के बाद बताया कि चीन तुरंत प्रभाव से अमेरिकी सोयाबीन की खरीद शुरू करेगा.

बता दें कि ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन ने अमेरिकी सोयाबीन खरीदना बंद कर दिया था, जिससे उसके किसानों को घाटा हो रहा था. हालांकि अब दोनों देशों के मतभेद लगभग खत्म होने की ओर हैं.



[ad_2]

विदेशी शख्स ने होशियारी में खाया भारत का मसालेदार खाना! तीखे से हाल हो गए बेहाल- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है. वीडियो में एक विदेशी शख्स अपने भारतीय दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में बैठा दिखाई दे रहा है. दोनों कुछ नया ट्राय करने के मूड में हैं और इस बार उन्होंने ऑर्डर किया भारत का सबसे मशहूर चीज “तीखा और मसालेदार खाना”. लेकिन जैसे ही इस विदेशी ने पहला कौर मुंह में डाला, उसकी हालत बदल गई. कुछ ही सेकंड में उसका चेहरा सुर्ख हो गया, आंखें लाल पड़ गईं और उसके माथे पर पसीने की नदियां बहने लगीं.

विदेशी शख्स ने खाया भारत का तीखा खाना

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विदेशी शख्स अपनी सीट पर छटपटा रहा है. उसके चेहरे पर ऐसा रिएक्शन है मानो उसने आग खा ली हो. वो कांपते हुए कैमरे की तरफ देखकर कहता है “मैंने अपनी भारतीय दोस्त को बोला था कि मैं तीखा खा सकता हूं.” लेकिन अब उसे अपना ये फैसला काफी चुभ रहा है क्योंकि उसने वो गलती कर दी जिसे करने से हर विदेशी बचता है. उसके बगल में बैठा उसका दोस्त अपने होंठों पर सॉस मल रहा है ताकी उन्हें तीखे से कुछ राहत मिल सके, जबकि बेचारा विदेशी राहत पाने के लिए अलग अलग तरह के जतन कर रहा है.


हालत हो गई पतली

इतना ही नहीं, एक पल तो ऐसा आता है जब तीखेपन से परेशान होकर वो शख्स जमीन पर बैठ जाता है. जी हां, वह रेस्टोरेंट से बाहर निकलता है और जमीन पर बैठ जाता है, जैसे खुद से कह रहा हो “बस, अब नहीं झेला जाता!” यह पूरा नजारा देखकर बाकी ग्राहक भी मुस्कुरा देते हैं और कई लोग मोबाइल कैमरे निकालकर रिकॉर्ड करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: क्या चोर बनेगा रे तू! खिड़की के रास्ते घुस रहा था, तोता ऐसा चिल्लाया, हो गया नौ दो ग्यारह, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, भाई ऐसा क्या खा लिया

वीडियो को  eamonjohn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…तीखे के मारे बेचारा स्मोकिंग करने लगा. एक और यूजर ने लिखा…भाई ऐसा क्या ऑर्डर कर लिया आपने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पहला शख्स है जो खाना खाकर कैलोरी बर्न कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: मुंबई जाना है तो मराठी बोलनी पड़ेगी! न बोलने पर यूट्यूबर से फ्लाइट में भिड़ गई महिला, देखें वीडियो


पुराने से पुराना वीडियो भी दिखेगा हाई-क्वालिटी में, यूट्यूब का यह फीचर मजा दे देगा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

YouTube पर अब पुराने से पुराना वीडियो भी हाई क्वालिटी में दिखेगा. इसके लिए एक नया फीचर आ रहा है. कुछ लोगों का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा फीचर होने जा रहा है. अब यूट्यूब नया AI पावर्ड अपस्केलिंग टूल लेकर आ रही है, जो किसी भी वीडियो को एकदम हाई-क्वालिटी वाला बना देगा. चाहे वह वीडियो कितना पुराना हो या फिर कितने ही कम रेजॉल्यूशन पर अपलोड हुआ हो. इस फीचर को सुपर रेजॉल्यूशन नाम दिया गया है और क्रिएटर चाहें तो इससे ऑप्ट-आउट भी कर सकेंगे. 

कैसे काम करेगा फीचर?

AI में हो रहे विकास के कारण अब यह संभव हो गया है कि किसी भी पुराने और कम क्वालिटी वाले वीडियो की क्वालिटी को अपस्केल किया जा सकता है. इसके लिए खास तौर पर मॉडल को डिजाइन किया जाता है, जो पैटर्न रिकग्नेशन एल्गोरिद्म का यूज कर इमेज और वीडियो की डिटेल्स को इन्हैंस कर सकता है. 

सारे वीडियो की क्वालिटी होगी बेहतर

यह फीचर आने के बाद यूट्यूब पर मौजूद सारे वीडियो को अपस्केल किया जा सकता है, जिससे वो ज्यादा शार्प और डिटेल्ड नजर आएंगे. इसका सबसे ज्यादा असर टीवी जैसी बड़ी स्क्रीन पर नजर आएगा. यूजर्स भी यह देख सकेंगे कि कोई वीडियो अपस्केल्ड रेजॉल्यूशन पर चल रहा है या नहीं. उनके पास भी ऑरिजनली अपलोडेड रेजॉल्यूशन पर देख सकेंगे. अभी इस फीचर को 1080p से कम रेजॉल्यूशन पर अपलोड हुए वीडियो के लिए रोल आउट किया जा रहा है. आगे चलकर HD वीडियोज को भी अपस्केल करने का ऑप्शन आ जाएगा. 

17 नवंबर से बदलेंगे वीडियो के नियम

YouTube पर गैंबलिंग और वाइलेंट गेमिंग से जुड़े कंटेट के नियम कड़े होने जा रहे हैं. गूगल के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म ने कहा है कि 17 नवंबर से वह NFTs जैसी डिजिटल गुड्स के साथ गैंबलिंग वाले वीडियो को रेस्ट्रिक्ट करेगा और केसिनो स्टाइल या वाइलेंट गेमिंग वाले कंटेट पर एज लिमिट अप्लाई करेगा. 

ये भी पढे़ें-

13 नवंबर को भारत में दस्तक देगा वनप्लस का यह फोन, लॉन्च से पहले जान लें फीचर्स और एक्सपेक्टेड प्राइस

[ad_2]

मेलाटोनिन या मैग्नीशियम… किसे खाने से आती है अच्छी नींद? जान लें अपने फायदे की बात

[ad_1]

दरअसल मैग्नीशियम शरीर के नर्वस सिस्टम को शांत करता है और नींद से जुड़े न्यूरोट्रांसमीटर को सक्रिय करता है. यह GABA नामक शांत करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ाता है, जिससे दिमाग की एक्टिविटी धीमी पड़ जाती है और नींद आने में मदद मिलती है. डॉक्टर के अनुसार मैग्नीशियम का असर पूरी तरह दिखने में लगभग दो महीने का समय लगता है..

दरअसल मैग्नीशियम शरीर के नर्वस सिस्टम को शांत करता है और नींद से जुड़े न्यूरोट्रांसमीटर को सक्रिय करता है. यह GABA नामक शांत करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ाता है, जिससे दिमाग की एक्टिविटी धीमी पड़ जाती है और नींद आने में मदद मिलती है. डॉक्टर के अनुसार मैग्नीशियम का असर पूरी तरह दिखने में लगभग दो महीने का समय लगता है..

 मैग्नीशियम आपकी नींद को कंट्रोल और बेहतर बनाता है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार मैग्नीशियम के कई नुकसान भी हो सकते हैं. जिनमें दस्त, जी मिचलाना, पेट में ऐंठन और अनियमित दिल की धड़कन शामिल है. हालांकि इसे लेकर अच्छी बात यह भी मानी जाती है कि बाजार में यह सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जिससे बेहतर नींद आती है.

 मैग्नीशियम आपकी नींद को कंट्रोल और बेहतर बनाता है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार मैग्नीशियम के कई नुकसान भी हो सकते हैं. जिनमें दस्त, जी मिचलाना, पेट में ऐंठन और अनियमित दिल की धड़कन शामिल है. हालांकि इसे लेकर अच्छी बात यह भी मानी जाती है कि बाजार में यह सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जिससे बेहतर नींद आती है.

वहीं मेलाटोनिन एक नेचुरल हार्मोन है, जो दिमाग की पीनियल ग्रंथि से बनता है. यह शरीर को संकेत देता है कि अब सोने का समय है, जिससे शरीर का स्लीप वेक साइकिल यानी सर्केडियन रिदम कंट्रोल रहता है. मेलाटोनिन सप्लीमेंट लेने के लगभग 30 मिनट से 3 घंटे के अंदर असर दिखना शुरू कर देता है.

वहीं मेलाटोनिन एक नेचुरल हार्मोन है, जो दिमाग की पीनियल ग्रंथि से बनता है. यह शरीर को संकेत देता है कि अब सोने का समय है, जिससे शरीर का स्लीप वेक साइकिल यानी सर्केडियन रिदम कंट्रोल रहता है. मेलाटोनिन सप्लीमेंट लेने के लगभग 30 मिनट से 3 घंटे के अंदर असर दिखना शुरू कर देता है.

 मैग्नीशियम की तरह मेलाटोनिन के भी कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं. जैसे मेलाटोनिन कुछ दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है. इसके अलावा लंबे समय तक इसके इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा का कोई डेटा भी नहीं है. वहीं इसका असर डोज और टाइमिंग पर निर्भर करता है और बच्चों में यह प्यूबर्टी में देरी कर सकता है.

 मैग्नीशियम की तरह मेलाटोनिन के भी कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं. जैसे मेलाटोनिन कुछ दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है. इसके अलावा लंबे समय तक इसके इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा का कोई डेटा भी नहीं है. वहीं इसका असर डोज और टाइमिंग पर निर्भर करता है और बच्चों में यह प्यूबर्टी में देरी कर सकता है.

अगर आप मैग्नीशियम को मेलाटोनिन के साथ लेते हैं तो, यह नींद की गुणवत्ता को और बेहतर कर सकते हैं. क्योंकि दोनों अलग-अलग तरीके से काम करते हैं.

अगर आप मैग्नीशियम को मेलाटोनिन के साथ लेते हैं तो, यह नींद की गुणवत्ता को और बेहतर कर सकते हैं. क्योंकि दोनों अलग-अलग तरीके से काम करते हैं.

लेकिन मेलाटोनिन और मैग्नीशियम को साथ लेते समय ध्यान रखना चाहिए कि मैग्नीशियम शरीर में मेलाटोनिन का लेवल बढ़ा सकता है. इसलिए डोज कम रखनी चाहिए. वहीं इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सूजन कम करते हैं और हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं.

लेकिन मेलाटोनिन और मैग्नीशियम को साथ लेते समय ध्यान रखना चाहिए कि मैग्नीशियम शरीर में मेलाटोनिन का लेवल बढ़ा सकता है. इसलिए डोज कम रखनी चाहिए. वहीं इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सूजन कम करते हैं और हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं.

कुछ रिसर्च के अनुसार 1.9 मिलीग्राम मेलाटोनिन और 200 मिलीग्राम मैग्नीशियम साथ में लेने से यह सही तरीके से काम करता है.

कुछ रिसर्च के अनुसार 1.9 मिलीग्राम मेलाटोनिन और 200 मिलीग्राम मैग्नीशियम साथ में लेने से यह सही तरीके से काम करता है.

Published at : 30 Oct 2025 10:00 AM (IST)

[ad_2]

Video: चलती ट्रेन से उतरते ही फिसला युवक, लोगों ने चंद सेकंड पहले खींचकर निकाला, वीडियो वायरल

[ad_1]


Kachiguda News:  फरिश्ते कब किस रूप में आ जाएं, ये कोई नहीं जानता. कई बार जब कोई हादसा होने वाला होता है, तो किसी न किसी रूप में मदद मिल ही जाती है. ऐसा ही एक मामला तेलंगाना के काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां ट्रेन से उतरते समय एक युवक की जान बाल-बाल बच गई.

रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने बचाई जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था. ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ी, युवक उतरने लगा, लेकिन उसका पैर फिसल गया. कुछ ही पल के लिए लगा कि युवक ट्रेन के नीचे चला जाएगा, लेकिन तभी वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने झटपट कार्रवाई की और युवक को खींचकर बाहर निकाल लिया. यह घटना स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. 

दावा किया जा रहा है कि युवक का नाम मणिदीप है, जो गलती से गलत ट्रेन में चढ़ गया था. जब उसे एहसास हुआ कि वह गलत ट्रेन में बैठ गया है, तब तक ट्रेन चल पड़ी थी. जल्दीबाजी में उसने उतरने की कोशिश की और तभी यह हादसा हो गया.

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और यात्रियों की तुरंत मदद से युवक की जान बच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और कर्मचारियों की जमकर सराहना की. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग कमेंट में लिख रहे हैं, यह तो किसी फरिश्ते की तरह बच गया, तो किसी ने कहा, जिदगी दोबारा नहीं मिलती, ट्रेन चलने लगे तो कभी न उतरें.