राजस्थान VDO भर्ती परीक्षा के आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

[ad_1]


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर की ओर से राज्य के हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 30 अक्टूबर को कभी भी जारी किए जा सकते हैं. जैसे ही एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे, उम्मीदवार इन्हें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या अपनी SSO ID के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे.

इस भर्ती में कुल 850 ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी इससे पहले बोर्ड द्वारा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जा चुकी है जो सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले जारी हुई थी वह केवल परीक्षा शहर बताने के लिए जारी की जाती है यह एडमिट कार्ड नहीं है.

परीक्षा की तारीख और समय

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को पूरे राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. देर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

प्रवेश पत्र (Admit Card) की प्रिंटेड कॉपी, एक मान्य फोटो पहचान पत्र (Photo ID), जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट बिना इन दस्तावेजों के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें – दिल्ली में टीचर बनने का सुनहरा मौका, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन, कब तक कर सकते हैं अप्लाई?  

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • वहां आपको “VDO Admit Card 2025” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और Date of Birth भरें.
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर सेव रखें.

यह भी पढ़ें – GATE एग्जाम के आवेदन फॉर्म में सुधार का अंतिम मौका, जानें किन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पैसा वसूल हो गया… दूल्हे की गाड़ी के आगे भाभी ने किया ‘जहरीला डांस’, वीडियो वायरल

[ad_1]



भारत में जल्द शुरू हो सकती है स्टारलिंक की सर्विसेस, आज और कल मुंबई में होगा डेमो

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक आज और कल मुंबई में डेमो दिखाएगी. कंपनी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाएगी और इस डेमो के जरिए वह सिक्योरिटी और टेक्निकल शर्तों के पालन को दर्शाएगी. बता दें कि स्टारलिंक को भारत में प्रोविजनल स्पेक्ट्रम मिला है और यह डेमो उसी पर आधारित होगा. डेमो के दौरान कानूनी एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि कमर्शियल सर्विसेस लॉन्च करने से पहले कंपनी को मंजूरी लेने के लिए डेमो दिखाने जरूरी हैं.

डेमो में क्या दिखाया जाएगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टारलिंक मुंबई की पहले से तय लोकेशन पर यह डेमो करेगी. इसके जरिए कंपनी लॉफुल इंटरसेप्शन सिस्टम और लॉफुल इंटरसेप्शन मॉनिटरिंग की सिक्योरिटी शर्तों और ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाई सैटेलाइट ऑथोराइजेशन की टेक्निकल कंडीशन का पालन करेगी. स्टारलिंक 600Gbps की कैपेसिटी के टारगेट के साथ आगे बढ़ रही है. जेन 1 कॉन्सटेलेशन की इस कैपेसिटी से कंपनी एक लाख कनेक्शन दे पाएगी. दूरसंचार विभाग ने स्टारलिंक को सिक्योरिटी स्टैंडर्ड वेरिफाई करने के लिए अभी प्रोविजनल स्पेक्ट्रम दिया है.

9 सैटेलाइट सेंटर बनाएगी स्टारलिंक

हाल ही में खबर आई थी कि स्टारलिंक भारत में मुंबई, चंडीगढ़, नोएडा, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ आदि शहरों में 9 सैटेलाइट स्टेशन स्थापित करेगी. इससे यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड करने में मदद मिलेगी. 

स्टारलिंक के सामने रखी गईं कड़ी शर्तें

स्टारलिंक अपने स्टेशनों को चलाने के लिए विदेशी टेक्निकल एक्सपर्ट्स लाना चाहती थी, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया कि जब तक कंपनी को सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिल जाता, तब तक केवल भारतीय नागरिक ही इन स्टेशन को ऑपरेट करेंगे. साथ ही उसे इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि ट्रायल के दौरान जो भी डेटा जनरेट होगा, उसके भारत में ही सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी को हर 15 दिन पर एक रिपोर्ट दूरसंचार विभाग के पास जमा करानी होगी. इसमें स्टेशन की लोकेशन, यूजर टर्मिनल्स और यूजर्स की स्पेसिफिक लोकेशन समेत सारी जानकारी होनी जरूरी है.

ये भी पढ़ें-

iPhone 16 पर मिल रही है 23,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी चेक करें डील, मौका चला न जाए

[ad_2]

Women’s World Cup Final: कब, कहां देखें वीमेंस वर्ल्ड फाइनल मुकाबला? वेन्यू, डेट, टाइम डिटेल्स

[ad_1]


Women’s World Cup 2025 Final Live Streaming: वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की एंट्री हो गई है. महिला विश्व कप के पहले सेमीफाइनल (SA-W vs ENG-W) में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों से करारी शिकस्त दी. साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवार्ड की 169 रनों की पारी ने टीम को वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट दिलाया. अब आज 30 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहा है. इस सेमीफाइनल मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वो फाइनल में साउथ अफ्रीका के साथ भिड़ेगी.

कब खेला जाएगा वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल?

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल (World Cup 2025 Final) रविवार, 2 नवंबर को खेला जाएगा. ये मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. भारतीय समयानुसार ये फाइनल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.

कहां होगी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग?

महिला विश्व कप 2025 का फाइनल टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों जगह देख सकते हैं. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर ये मैच लाइव देखा जा सकता है. वहीं जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) एप और इसकी वेबसाइट पर भी वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

साउथ अफ्रीका ने फाइनल में बनाई जगह

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका  और इंग्लैंड के बीच मंगलवार, 29 अक्टूबर को खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की कोशिश थी कि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को जल्दी आउट करके टारगेट चेज करे. लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड की तूफानी पारी ने इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया.

सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 320 रनों का लक्ष्य रखा. टीम की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने 143 गेंदों में 169 रनों की पारी खेली. वहीं ताजमिन ब्रित्स ने 45 रन, मरिजनने कप्प ने 42 रन बनाए. इनके अलावा और किसी बल्लेबाज 35 से ज्यादा रन नहीं बनाए. इंग्लैंड की टीम जब बल्लेबाजी करने आई, तब 42.3 ओवर में ही इंग्लिश टीम की बल्लेबाज 194 के स्कोर पर ऑल आउट हो गईं और साउथ अफ्रीका ने ये सेमीफाइनल 125 रनों से जीत लिया.

यह भी पढ़ें

Women’s World Cup 2025: क्या 8 साल बाद फिर वही कहानी दोहराएंगी हरमनप्रीत कौर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच आज

[ad_2]

Investors के लिए खुशखबरी – TER और Brokerage charge में बड़ी कटौती की तैयारी| Paisa Live

[ad_1]

भारतीय बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने एक नया कंसल्टेशन पेपर जारी किया है, जिसमें Mutual Funds और Derivative Trading से जुड़ी फीस और खर्च को कम करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव के तहत ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड्स के Total Expense Ratio (TER) में 0.15% तक और Closed-End Schemes में 0.25% तक कटौती की सिफारिश की गई है। साथ ही Cash Market Brokerage को मौजूदा 12 Basis Points से घटाकर सिर्फ 2 Basis Points और Derivatives Trading के लिए 5 से घटाकर 1 Basis Point करने का सुझाव दिया गया है। SEBI का उद्देश्य निवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सस्ती और निवेशक-हितैषी बनाना है। इसके अलावा, सभी Brokerage, Tax और Transaction Charges को अलग-अलग दिखाने और उनकी जानकारी पहले से सार्वजनिक करने का भी निर्देश दिया गया है। साथ ही AMCs को Performance Linked Fees Structure अपनाने की अनुमति दी जाएगी। यह कदम भारतीय निवेशकों के लिए Cost Efficiency और Transparency बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा सुधार साबित हो सकता है।

[ad_2]

Video: मासूमियत या बेवकूफी? कंगारू शेप डस्टबिन की पूजा करती महिलाओं का वीडियो वायरल

[ad_1]


Funny Viral Video: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर कोने में आस्था का सागर बहता है. यहां के लोग पत्थर, पेड़ और गाय को माता मानकर पूजा करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डस्टबिन की भी पूजा होती है? जाहिर सी बात है कि कौन ही डस्टबिन की पूजा करता होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ भोली-भाली महिलाएं डस्टबिन की पूजा कर रही हैं. ये सुनकर ही आपका सर चकरा गया होगा, लेकिन सोचिए जब आप ऐसा हकीकत में होते देखेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे.

कांगारू को देवता समझ पूजा करने लगी महिलाएं

वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ महिलाएं मंदिर के अंदर साड़ी पहनकर, हाथों में फूल और सिंदूर लिए एक कांगारू के शेप के डस्टबिन के सामने खड़ी हैं. वे इसे कोई देवता समझ रही हैं और उसकी पूजा कर रही हैं. उस पर फूल चढ़ा रही हैं. सिंदूर लगा रही हैं. साथ ही उसके सामने खड़े होकर दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही है. ये दृश्य न सिर्फ हैरान करने वाला था, बल्कि जिसने भी इसका वीडियो देखा उसका सिर घूम गया कि आखिरकार, महिलाएं एक डस्टबिन की पूजा क्यों कर रही हैं

वीडियो देख लोगों के उड़ गए होश

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के मिले-जुले कमेंट्स सामने आए. कुछ लोगों ने कहा कि महिलाएं भोली-भाली हैं और उन्हें इस बात का पता नहीं होगी कि ये डस्टबिन है तो वहीं कुछ लोगों ने वीडियो को मजाक के तौर पर देखा और कहा कि अरे दीदी ये डस्तबिन है, जिसे आप देवता समझ कर पूजा कर रही हैं.

वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि वीडियो हमें यह सोचना पर मजबूर करता है कि शिक्षा और जागरूकता कितनी जरूरी है. इस तरह के रिएक्शन लोगों के वीडियो पर देखने मिल रहे हैं और साथ ही लोग वीडियो को शेयर भी खूब कर रहे हैं.


31 अक्टूबर 2025 को तुला, मकर राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता! जानें क्या है आपकी किस्मत में?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Kal Ka Rashifal: 31 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में सहभागी बनेंगे. आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काफी परिश्रम करना होगा. दोपहर तक पैसा कमाने की चाहत में आप व्यस्त रहेंगे. धन लाभ तो होगा, लेकिन अनावश्यक कार्यों में खर्च भी हो जाएगा. हाथ-पैरों में थकान और उदर संबंधी समस्या हो सकती है. प्रलोभन के कारण धोखा मिल सकता है, इसलिए लालच से बचें.

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं.

वृषभ राशि

आज कुछ रोचक घटनाएं होंगी जो आपको आनंदित करेंगी. दिन का पहला भाग लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा. किसी परिचित से समाचार मिल सकता है जो आपको सोच में डाल देगा. धन का प्रवाह सामान्य रहेगा. दोपहर के बाद कार्य अधूरे रह सकते हैं, और घर का माहौल गर्म हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और शंखनाद करें.

मिथुन राशि

आज दिन के पहले भाग में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मानसिक उलझनें दूर करनी होंगी. कार्य में प्रगति होगी, दोपहर के बाद आराम का समय रहेगा. निर्णय सोच-समझकर लें. घर में खर्च अधिक रहेगा. शाम तक पैसों से जुड़ी परेशानी हल हो सकती है. परिवार में चिंता का माहौल रहेगा.

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करें.

कर्क राशि

दिन का आरंभ असमंजस में बीतेगा, लेकिन दोपहर के बाद राहत मिलेगी. धन का प्रवाह सामान्य रहेगा. किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा. विद्यार्थी प्रगति करेंगे. शाम को पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: चांदी जैसा सफेद
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और माता-पिता का आशीर्वाद लें.

सिंह राशि

आज धैर्य और शांति से काम लें. क्रोध और विवाद से बचें. परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह दबाव रहेगा. अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है. धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. शाम के बाद स्थिति सुधरेगी और रुके कार्य पूरे होंगे.

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा पीला
  • उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जप करें.

कन्या राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. सुबह की मेहनत भविष्य में लाभ देगी. कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें. लाभ के बजाय हानि की संभावना अधिक है, इसलिए आर्थिक फैसले सोचकर लें. लव लाइफ सामान्य रहेगी, प्रेमी से मतभेद संभव हैं.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: आसमानी नीला
  • उपाय: हरे मूंग दान करें और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

तुला राशि

आज का दिन उत्साहजनक रहेगा. भाग्य साथ देगा और रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी. कला, फैशन और ब्यूटी से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभकारी है. भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें. दोपहर बाद लाभ के अवसर मिलेंगे. सेहत का ध्यान रखें.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: देवी सरस्वती की पूजा करें और सफेद फूल अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन लाभप्रद है. वाणी में संयम रखें. दोपहर से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में कमाई अच्छी होगी. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. धर्म और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: मरून
  • उपाय: भगवान भैरव की पूजा करें और काले तिल का दान करें.

धनु राशि

दिन के मध्य तक आर्थिक निर्णय न लें. मन में नकारात्मकता रहेगी और काम के प्रति लापरवाही हो सकती है. परिवार और मित्र सलाह देंगे, ध्यान से सुनें. दोपहर से स्थिति सुधरेगी. शाम को मनोरंजन से मन प्रसन्न रहेगा. सेहत में सतर्कता रखें.

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और गुरुवार को व्रत रखें.

मकर राशि

आज सम्मान मिलेगा, पर आर्थिक परेशानियां रहेंगी. समय पर कार्य पूरा करने के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी. बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा. दोपहर के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. रिश्तेदारों के साथ समय बिताना होगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.

  • शुभ अंक: 10
  • शुभ रंग: ग्रे
  • उपाय: शनि देव के मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें.

कुंभ राशि

दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. बीमार जातकों की स्थिति में सुधार होगा. कारोबार में धन अटक सकता है. दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

  • शुभ अंक: 11
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और तिल के लड्डू बांटें.

मीन राशि

दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी. सुबह सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी. कार्यों में देरी से मन उदास रहेगा. दोपहर के बाद कामकाज में सफलता मिलेगी. शुभ समाचार से घर में खुशी आएगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

  • शुभ अंक: 12
  • शुभ रंग: हल्का हरा
  • उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी दल अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

टूट गई पाकिस्तान-अफगनिस्तान की शांति वार्ता की डोर, अमेरिका बना वजह, PAK ने भारत पर लगाए आरोप

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

इस्तांबुल में हो रही पाकिस्तान-अफगनिस्तान शांति वार्ता 4 दिनों की बातचीत के बाद आखिरकार डोर टूट गई. इसी बीच रिपोर्टों से पता चला है कि गतिरोध की असली वजह इस्लामाबाद का अपनी धरती से अमेरिकी ड्रोन हमलों की अनुमति देने वाला गुप्त समझौता था, न कि भारतीय हस्तक्षेप. 

टोलो न्यूज़ के अनुसार, अफगान वार्ताकारों ने पाकिस्तान से अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन बंद करने और उनके क्षेत्र में विदेशी ड्रोन उड़ानों को रोकने के लिए लिखित प्रतिबद्धता की मांग की. बदले में काबुल ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सहित पाकिस्तान विरोधी आतंकवादी समूहों को सीमा पार से सक्रिय होने से रोकने का वचन देने की बात कही. हालांकि, वार्ता की डोर तब टूट गई जब पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि एक विदेशी देश उनके क्षेत्र से ड्रोन ऑपरेशन कर रहा था, जिसकी बाद में टोलो न्यूज ने पुष्टि करते हुए कहा कि वो अमेरिका था.

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच क्या है समझौता
अफगान आउटलेट ने एक रिपोर्ट में कहा कि पहली बार पाकिस्तान ने इन वार्ताओं के दौरान स्वीकार किया कि उसका अमेरिका के साथ ड्रोन हमलों की अनुमति देने वाला समझौता है और दावा किया कि वह उस समझौते को नहीं तोड़ सकता. डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ रक्षा सहयोग मज़बूत किया है. इस बीच ट्रंप ने तालिबान से बगराम एयरबेस अमेरिका को वापस देने को कहा है और चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

ख्वाजा आसिफ ने भारत पर लगाए आरोप
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर वार्ता को विफल करने का आरोप लगाया. उन्होंने जियो न्यूज से कहा कि काबुल में बैठे लोग जो कठपुतली का खेल खेल रहे हैं, उन्हें दिल्ली नियंत्रित कर रही है. अफगान मीडिया ने बताया कि आसिफ ने यह नहीं बताया कि पाकिस्तान के अमेरिकी ड्रोनों को रोकने में असमर्थता की पुष्टि करने वाले फोन कॉल के तुरंत बाद उनके प्रतिनिधिमंडल का रुख कैसे बदल गया.

अफगान पत्रकार तमीम बहिस ने एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान ने एक विदेशी देश के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की बात स्वीकार की है, जो अफगानिस्तान के अंदर निगरानी और संभावित हमलों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में ड्रोन को संचालित करने की अनुमति देता है.

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने इस्लामाबाद को चेतावनी दी है कि अफगान हवाई क्षेत्र के किसी भी नए उल्लंघन का पारस्परिक जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Video: कार का शीशा टूटने पर कर दिया मर्डर! वीडियो ने खोले बेंगलुरु रोड रेज़ केस के राज, क्या है पूरा मामला?

[ad_2]

Video: कार की बस से जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे, ओवरटेक करना पड़ा महंगा, सामने आया खौफनाक वीडियो

[ad_1]


Malappuram News: सड़क पर कुछ सेकंड की कभी-कभी जल्दबाजी जिंदगी और मौत के बीच की दूरी तय कर देती है. ऐसा ही दिल दहला देने वाला हादसा केरल के मलप्पुरम जिले से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. यह भयानक टक्कर पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही थी. कार का ड्राइवर आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही वह सामने की लेन में निकलता है, उसी समय सामने से एक प्राइवेट बस आ रही होती है. अचानक दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो जाती है.

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. गाड़ी के टुकड़े सड़क पर बिखर गए. टक्कर के तुरंत बाद कार के इंजन से धुआं निकलने लगा, हालांकि राहत की बात यह रही कि गाड़ी में आग नहीं लगी.

हादसे में कार ड्राइवर की जान बची

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे. उन्होंने कार में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला और उसकी मदद की. हादसे का मंजर इतना डरावना था कि वीडियो देखने वाले लोग भी हैरान रह गए. हादसे के बावजूद कार ड्राइवर की जान बच गई और उसे केवल चोटें आईं. मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि यह सड़क घुमावदार है और यहां पर कई बार तेज रफ्तार की वजह से हादसे हो चुके हैं.


iPhone 16 पर मिल रही है 23,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी चेक करें डील, मौका चला न जाए

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

दिवाली का त्योहार भले ही चला गया है, लेकिन कंपनियों की तरफ से शानदार डिस्काउंट का सीजन अभी भी जारी है. आप भी इस डिस्काउंट सीजन का फायदा उठाकर सस्ती कीमत पर आईफोन 16 को अपनी जेब में डाल सकते हैं. पिछले साल लॉन्च हुए इस मॉडल में कई दमदार फीचर्स हैं और यह अब यह 23,000 रुपये से अधिक की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसलिए अगर आप अपना फोन अपग्रेड या अपने किसी प्रियजन को आईफोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो यह शानदार मौका है. चलिए, इस फोन के फीचर और इस पर मिल रही डील के बारे में जानते हैं. 

आईफोन 16 के फीचर्स

ऐप्पल ने पिछले साल सितंबर में इस फोन को लॉन्च किया था. इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR कंटेट सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इस फोन में A18 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेता है. हाई परफॉर्मेंस के साथ-साथ यह प्रोसेसर एफिशिएंट और अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कंपेटिबल भी है. 

कैमरा और बैटरी

आईफोन 16 के रियर में 48MP का फ्यूजन कैमरा और 12MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्स्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 12MP का कैमरा है. बैटरी की बात करें तो ऐप्पल का कहना है कि फुल चार्जिंग पर यह आईफोन 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है. इसे पिछले साल 79,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था.

विजय सेल्स पर मिल रही दमदार डील

विजय सेल्स पर यह फोन शानदार डिस्काउंट के साथ अवेलेबल है. इस फोन को 13 हजार से ज्यादा की छूट के साथ 66,490 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस छूट के अलावा ग्राहक IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन पर 10,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं. इस तरह देखा जाए तो इस आईफोन पर कुल 23,410 रुपये की छूट मिल रही है. साथ ही पुराना फोन देकर आप एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

पुराने से पुराना वीडियो भी दिखेगा हाई-क्वालिटी में, यूट्यूब का यह फीचर मजा दे देगा

[ad_2]