Shukra Gohar 2025: नवंबर में 1-2 नहीं पूरे 4 बार बदलेगी शुक्र की चाल, कैसा होगा राशियों पर असर

[ad_1]


Shukra Gohar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है, जिसकी शुभता से जीवन में प्रेम, सौंदर्य, धन, खुशहाली और संपन्नता रहती है. शुक्र प्रेम, सौंदर्य, रोमांस और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह भी माने जाते हैं.

सभी ग्रहों की तरह शुक्र भी समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. बात करें नवंबर महीने की तो यह महीना ज्योतीषीय दृष्टि से काफी शुभ माना जा रहा है. क्योकि नवंबर में शुक्र (Venus) कई बार अपनी चाल बदलने वाले हैं. शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से न केवल वैवाहिक जीवन, प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी, बल्कि कई राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव भी नजर आ सकते हैं.

नवंबर में शुक्र का राशि-नक्षत्र परिवर्तन

  • रविवार, 2 नवंबर 2025- तुला राशि में गोचर
  • शुक्रवार, 7 नवंबर 2025- चित्रा नक्षत्र से स्वाति नक्षत्र में गोचर
  • मंगलवार, 18 नवंबर 2025- स्वाति नक्षत्र से विशाखा नक्षत्र में प्रवेश
  • शनिवार, 29 नवंबर 2025- विशाखा नक्षत्र से अनुराधा नक्षत्र में गोचर

शुक्र की बदलती चाल का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि- सोच में सकारात्मकता आएगी और प्रेम संबंधों में सुधार होगा. नौकरी या व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है. लेकिन सेहत का ध्यान रखें.

वृषभ राशि- धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. लेकिन फिर भी निवेश सोच-समझकर करें. पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और करियर में सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि- लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है. जो लोग कला, फैशन या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा.

कर्क राशि- पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा, जिससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. आर्थिक पक्ष में भी मजबूती आएगी. सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है.

सिंह राशि- कार्यक्षेत्र में आपका ओहदा बढ़ेगा. मान-सम्मान और पदोन्नति के योग बन रहे हैं. लेकिन आर्थिक मामलो में सावधानी बरतने की जरूरत है.

कन्या राशि- शुक्र की कृपा आप पर भी बरसेगी और मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और आय के नए अवसर भी प्राप्त होंगे.

तुला राशि- शुक्र की चाल में बदलाव होने से आपका आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर और में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशि- इस समय आपको रिश्तों के प्रति अधिक भावनात्मक होने से बचना होगा. निवेश करते समय भी सावधानी रखें और यात्रा से बचें.

धनु राशि- जो लोग आय के नए अवसर तलाश रहे थे, उनकी तलाश नवंबर में पूरी हो सकती है. अविवाहितों के विवाह योग बन सकते हैं.

मकर राशि- शुक्र आपको आर्थिक स्थिरता और प्रोफेशनल ग्रोथ दिलाएंगे. लेकिन इस समय आपको दिखावे से बचना चाहिए.

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के करियर-कारोबार में नए बदलाव आएंगे. तरक्की के नए अवसर भी मिलेंगे. आर्थिक लाभ होगा और मानसिक शांति बनी रहेगी.

मीन राशि- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय बढ़िया हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: टेस्ला कार को पहाड़ी से नीचे फेंका, रिकॉर्ड किया वीडियो, इस यूट्यूबर ने ऐसा क्यों किया?

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में लोग वायरल होने के लिए क्या-क्या नहीं कर जाते. लेकिन कुछ स्टंट ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिमाग सुन्न पड़ जाता है. ऐसा ही मामला सामने आया है अमेरिका से, जहां फेमस यूट्यूबर डैनी डंकन ने अपनी महंगी इलेक्ट्रिक कार टेस्ला को खुद पहाड़ी से नीचे गिरा दिया.

पहाड़ी से गिरते ही चकनाचूर हुई कार

वीडियो की शुरुआत में डैनी इस स्टंट की तैयारी करते नजर आते हैं. वह हंसते-हंसते बताते हैं कि वह अपनी टेस्ला को चट्टान से नीचे फेंकने वाले हैं. कैमरे में साफ दिखता है कि कार को एक ऊंची पहाड़ी पर खड़ा किया गया है. जैसे ही कार को छोड़ा जाता है, वह तेज रफ्तार से नीचे की ओर बढ़ती है और फिर अचानक हवा में उछल जाती है.


कुछ ही सेकंड में टेस्ला पहाड़ी से सीधे नीचे गिरती है और जोरदार धमाके के साथ जमीन पर टकरा जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार नीचे पहुंचते ही पूरी तरह चकनाचूर हो जाती है. उसके परखच्चे उड़ जाते हैं और बॉडी के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर जाते हैं.

वीडियो को 2.3 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज  

डैनी ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है, जिसका कैप्शन है- Launching My Tesla Off A Cliff. इस वीडियो को पोस्ट हुए लगभग कई दिन हो चुके हैं और इसे अभी तक 2.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. डैनी डंकन पहले भी ऐसे खतरनाक और अजीबोगरीब वीडियो बनाते रहे हैं, लेकिन इस बार यह स्टंट सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है.


KKR मैनेजमेंट में बहुत बड़ा बदलाव, IPL 2026 से पहले अभिषेक नायर को बनाया नया हेड कोच

[ad_1]


IPL 2026 ऑक्शन से कुछ सप्ताह पहले अभिषेक नायर को कोलकाता नाइट राइडर्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है. वो चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे, जो लगातार तीन सीजन KKR के मुख्य कोच बने रहे. इसी साल चंद्रकांत ने केकेआर के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद से फ्रैंचाइजी को नए कोच की तलाश थी. अभिषेक की कोलकाता टीम में वापसी हो रही है, क्योंकि वो पहले भी पांच साल तक केकेआर सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं.

42 वर्षीय अभिषेक नायर को अपने अनोखे कोचिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है. 2025 में नायर केकेआर मैनेजमेंट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आईपीएल 2025 के समय वो भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच का रोल अदा कर रहे थे. आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों रोहित शर्मा ने अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग की थी. नायर का कहना था कि अगले महीनों में रोहित और वजन कम कर सकते हैं. नायर के अंडर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी ट्रेनिंग करते रहे हैं.

अभिषेक नायर इससे पहले केकेआर के लिए स्काउटिंग भी कर चुके हैं. रिंकू सिंह और हर्षित राणा जैसे युवाओं का टैलेंट निखारने में नायर का बड़ा योगदान रहा है. इसी साल भारतीय टीम के सहायक कोच पद से हटने के बाद अभिषेक नायर WPL 2025 में यूपी वॉरियर्स के हेड कोच रहे थे. दुर्भाग्यवश यूपी की टीम 8 में से सिर्फ 3 मैच जीत सकी और टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी.

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. उसने सीजन में सिर्फ 5 जीत दर्ज की थीं, जिसके चलते वो टेबल में आठवें स्थान पर रही थी. यह प्रदर्शन इसलिए भी निराशाजनक रहा क्योंकि KKR आईपीएल 2024 का खिताब जीतकर आ रही थी. गत चैंपियन होते हुए, कोलकाता प्लेऑफ में जाने के करीब भी नहीं आ सकी थी.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद अजहरुद्दीन से पहले ये 4 क्रिकेटर बन चुके हैं मंत्री, क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान में दिखाया जलवा

[ad_2]

हेल्थ इंश्योरेंस नहीं देगा साथ! गंभीर बीमारियों में ऐसे डूबता है आपका पैसा, जानें कैसे करें बचा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Insurance for serious diseases: गंभीर बीमारियों के वक्त स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी एक सुरक्षा कवच की तरह लोगों का बचाव करती हैं. बीमा पॉलिसी लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाती है. ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें किसी गंभीर बीमारी के कारण लोग अपनी जीवन भर की कमाई एक ही झटके में गंवा देते हैं. हालांकि, हेल्थ बीमा पॉलिसी को लेकर लोगों की जागरुकता बढ़ी है. जीएसटी रिफॉर्म के बाद से बीमा लेने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया है. 

अगर आपने भी हेल्थ पॉलिसी ले रखी हैं तो, आपको इसकी कुछ जरूरी बातों का पता होना चाहिए. उदाहरण के लिए आपकी पॉलिसी गंभीर बीमारियों का कवरेज देती है या नहीं. ज्यादातर नॉर्मक पॉलिसी में गंभीर बीमारियों का कवरेज नहीं मिलता है. लोग स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस लेकर निश्चित हो जाते हैं कि, उन्हें हर बीमारी पर क्लेम मिलेगा. लेकिन ऐसा होता नहीं है और वे अपनी जमा पूंजी इन बीमारियों के इलाज में खर्च कर देते है. इसलिए अगली बार अगर आप बीमा पॉलिसी लें तो, इन बातों का ध्यान जरूर रखें.

क्या है क्रिटिकल इलनेस?

क्रिटिकल इलनेस कवर एक राइडर या ऐड ऑन प्लान है. जिसे आपको अपनी स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में ऐड करवाना होता है. इसके लिए ग्राहकों को अलग से पैसों देने होते है. क्रिटिकल इलनेस प्लान के तहत आपको गंभीर बीमारियों में कवर मिलता है.

ऐसी बीमारियों जिन्हें बेस हेल्थ इंश्योरेंस कवर नहीं करती है. क्रिटिकल इलेनस कवर में आपको कैंसर, दिल का दौरा, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर, लकवा, गंभीर सर्जरी और विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों के वक्त क्लेम मिलता है. 

एकमुश्त मिलती है राशि

सबसे खास बात यह है कि, इस क्लेम के तहत आपको एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता है. गंभीर बीमारियों का इलाज काफी लंबे समय तक चलता है. ऐसे में काफी ज्यादा पैसों की जरूरत होती है. स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस में अस्पताल का बिल दिखाने पर आपको कवर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से दिया जाता है.

क्रिटिकल इलनेस कवर के तहत बस आपको अपनी बीमारी की डायग्नोसिस की रिपोर्ट देनी होती है. इसके बाद आपको तय की गई राशि एकमुश्त प्रदान की जाती है. इन गंभीर बीमारियों की वजह से कई बार लोगों के कामकाज छूट जाते है. जिससे उन्हें घर चलाने में परेशानी आने लगती है. एकमुश्त राशि मिलने से वे अपनी समस्या का समाधान कर सकते है. 

यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट में आया भूचाल, सेंसेक्स 632 अंक टूटा, निफ्टी 25,860 के नीचे, जानें गिरावट की वजह 

 

[ad_2]

मां के जन्मदिन ने बदल दी किस्मत; दुबई में भारतीय युवक ने जीते 240 करोड़, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]



अब रील देखने में चलेगी आपकी मर्जी, इंस्टाग्राम की मनमानी होगी खत्म, आ रहा है नया फीचर

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अभी आप इंस्टाग्राम खोलते हैं तो इसका एल्गोरिद्म अपने हिसाब से रील्स दिखाता है. कई बार आपको उन टॉपिक्स पर भी रील देखने को मिल जाती है, जिनमें आपको बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं है, लेकिन अब यह बदलने वाला है. इंस्टाग्राम एक नए फीचर को टेस्ट कर रही है, जिसके आने के बाद यूजर्स अपनी रील्स और एक्सप्लोर फीड के कंटेट को अपनी मर्जी से बदल सकेंगे. अभी इस टेस्टिंग की शुरुआत ही हुई है और कुछ ही यूजर्स को यह फीचर दिया गया है. 

अपने इंटरेस्ट के टॉपिक जोड़ सकेंगे यूजर्स

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोस्सी ने बताया कि यूजर्स के एल्गोरिद्म को बदलने के लिए नया टेस्ट शुरू किया जा रहा है. इसमें यूजर अपनी मर्जी के टॉपिक एड और डिलीट कर सकेंगे. पहले यह फीचर रील्स पर आएगा और बाद में इसे एक्सप्लोर फीड के लिए रोल आउट किया जाएगा. 

कैसे काम करेगा फीचर?

जानकारी के मुताबिक, इस फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर यह सेट कर सकेंगे कि वो अपने फीड में किस टॉपिक से जुड़ी रील्स कम या ज्यादा देखना चाहते हैं. इससे लोगों को इंस्टाग्राम पर कंटेट को मैनेज करने का ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. बता दें कि पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम अपने रिकमंडेशन सिस्टम को पारदर्शी बनाने की कोशिश में जुटी हुई है और यह ताजा फीचर उसी पहल का हिस्सा है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने सेंसेटिव कंटेट को लिमिट करने, पैरेंटल कंट्रोल को फाइन-ट्यून करने और अनावश्य पोस्ट को हाइड करने समेत कई ऑप्शन दिए हैं. 

वॉच हिस्ट्री का फीचर भी हुआ रोल आउट

हाल ही में इंस्टाग्राम ने वॉच हिस्ट्री का फीचर रोल आउट किया है. इसमें यूजर्स अपनी पहले देखी गई रील्स को दोबारा देख सकेंगे. इसमें डेट, वीक, महीने और यहां तक कि किसी स्पेसिफिक डेट को देखी गई रील को ढूंढने का भी ऑप्शन मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

भारत में जल्द शुरू हो सकती है स्टारलिंक की सर्विसेस, आज और कल मुंबई में होगा डेमो

[ad_2]

दूल्हे को देखते ही बेकाबू हुई दुल्हन, ‘पालकी’ गाने पर लगाने लगी जोरदार ठुमके, देखते रह गए बराती

[ad_1]


Social Media Viral Video: शादी का मौसम आते ही इंटरनेट पर हर तरफ खुशियों की लहर दौड़ जाती है. हर कोई अपनी शादी को खास बनाने की कोशिश में रहता है, चाहे डेकोरेशन हो, ड्रेस हो या फिर एंट्री स्टाइल. आजकल सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जहां कभी दूल्हे की मस्त एंट्री चर्चा में रहती है, तो कभी दुल्हन के डांस पर लोग फिदा हो जाते हैं. 

इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. इस वीडियो में दुल्हन की खुशी और उसके एक्सप्रेशन देखकर हर कोई मुस्कुरा उठता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म manozbnasalofficial_01 पर शेयर किया गया है और कुछ ही समय में इसे हजारों लोगों ने देख लिया है. 

दुल्हन की शानदार एंट्री ने जीता सबका दिल

वीडियो की शुरुआत दुल्हन की ग्रैंड एंट्री से होती है.. जैसे ही वह अपनी सुंदर से सजे-धजे वेन्यू पर आती है, सबकी नजरें उसी पर टिक जाती हैं. लेकिन असली मजा तो तब शुरू होता है जब दुल्हन की नजर अपने दूल्हे पर पड़ती है. 

दूल्हे को देखते ही दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. चेहरे पर मुस्कान, आंखों में चमक और मन में एक्साइटमेंट. इन सबका मिलाजुला असर कुछ ऐसा होता है कि वह खुद को रोक नहीं पाती और एंट्री पर ही डांस करने लगती है. पालकी गाना बजते ही दुल्हन झूम उठती है और जोश में आकर जोरदार ठुमके लगाने लगती है. दुल्हन का यह क्यूट और एनर्जेटिक डांस देखकर हर कोई तालियां बजाने लगता है और उसकी इस प्यारी मस्ती को देखकर हैरान रह जाते हैं. 


सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट्स की लाइन लगा दी. किसी ने लिखा, वाह ऐसी खुश दुल्हन बहुत कम देखने को मिलती है, तो दूसरे यूजर ने कहा दूल्हे को देखकर जो खुशी दुल्हन के चेहरे पर दिखी, वही असली प्यार है. कई लोगों ने तो इस वीडियो को शादी का सबसे क्यूट मोमेंट तक बता दिया. वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है.  
 
यह भी पढ़ें मैथिली ठाकुर को विदेश में मिली अपने साइज की जींस तो चेहरे पर दिखा गजब का ग्लो, यूजर्स ने ऐसे लिए मजे- पुराना वीडियो वायरल


ईरान में भारत के चाबहार पोर्ट पर नहीं लागू होंंगे अमेरिकी प्रतिबंध, विदेश मंत्रालय बोला- ‘मिली

[ad_1]


भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी प्रतिबंधों से 6 महीने की छूट की पुष्टि की. विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार (30 अक्टूबर 2025) को कहा कि ईरान में भारत के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू नहीं होंगे.

ईरान के साथ हुआ था 10 साल का समझौता

सरकार ने पिछले साल ईरान के साथ 10 साल का एक समझौता किया था, जिसके तहत सरकारी कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) ने भारत के लिए एक रणनीतिक बंदरगाह, चाबहार में 37 करोड़ डॉलर के निवेश का वादा किया था. यह पोर्ट भारत के लिए बेहद अहम है क्योंकि यह पाकिस्तान को बाईपास करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक सीधा व्यापार रास्ता उपलब्ध कराता है.

विदेश मंत्रालय की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत जारी रखेंगे. दोनों पक्ष लगातार बातचीत कर रहे हैं.”

भारत को मिली 6 महीने की छूट

अमेरिका ने पहले ईरान से जुड़े पोर्ट पर प्रतिबंध छूट रद्द करने की समयसीमा 29 सितंबर तय की थी, लेकिन अब इसे 6 महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है. भारत ईरान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे देशों तक माल पहुंचाने के लिए चाबहार बंदरगाह पर एक टर्मिनल विकसित करने की बात कही गई थी. 

भारत की ओर से साल 2023 में इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया गया था, जिसका उद्देश्य इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के जरिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना था. यह पहली बार था जब भारत ने किसी विदेशी पोर्ट का प्रबंधन संभाला था.

ईरान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे जमीन से घिरे देशों तक माल पहुंचाने के लिए भारत चाबहार बंदरगाह पर एक टर्मिनल विकसित कर रहा है. इसे अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) से जोड़ने की बात कही गई थी.

ये भी पढ़ें : टूट गई पाकिस्तान-अफगनिस्तान की शांति वार्ता की डोर, अमेरिका बना वजह, PAK ने भारत पर लगाए आरोप

[ad_2]

अब एम्स के डॉक्टरों की लिखावट समझने में नहीं होगी दिक्कत, हिंदी में लिखना होगा मरीजों का पर्चा

[ad_1]


AIIMS doctors Hindi prescription: एम्स में अब डॉक्टर मरीजों के पर्चे हिंदी में लिखेंगे. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि डॉक्टरों को डेली के कामकाज में हिंदी का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. जब पर्चे और दवाइयों का नाम हिंदी में लिखा जाएगा तो मरीज और उनके परिवार को आसानी होगी. अक्सर देखा गया है कि अंग्रेजी में लिखी दवा या परामर्श मरीज समझ नहीं पाते, जिससे इलाज में दिक्कत आती है. अब यह बाधा काफी हद तक कम होगी और मरीज आसानी से जान पाएंगे कि कौन-सी दवा कब लेनी है.

छात्रों पर दबाव नहीं, अंग्रेजी भी विकल्प

एम्स में मेडिकल पढ़ाई हिंदी में कराने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन यह पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा. यानी छात्रों पर केवल हिंदी में पढ़ाई करने का दबाव नहीं होगा. जो छात्र अंग्रेजी में पढ़ना चाहते हैं, वे उसी भाषा में पढ़ाई जारी रख सकते हैं. हालांकि मेडिकल पढ़ाई को पूरी तरह हिंदी में करना आसान नहीं है. इसकी वजह है कि कई मेडिकल शब्द आमतौर पर अंग्रेजी में ही इस्तेमाल होते हैं. जैसे हार्ट, लिवर आदि. इन्हें शुद्ध हिंदी में बदलना छात्रों और मरीजों दोनों के लिए मुश्किल हो सकता है. इसलिए एम्स में ऐसे कठिन शब्द अंग्रेजी के ही रखे जाएंगे ताकि पढ़ाई और इलाज प्रभावित न हों.

मेडिकल पढ़ाई हिंदी में कराने का आदेश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स को निर्देश दिया है कि मेडिकल शिक्षा के लिए हिंदी किताबें खरीदी जाएं. साथ ही शोध कार्यों में भी हिंदी का प्रयोग बढ़ाया जाए. न सिर्फ पढ़ाई बल्कि संस्थान के पत्राचार और रिसर्च रिपोर्ट्स में भी हिंदी को प्राथमिकता दी जाएगी. एम्स को मिलने वाले पत्रों का जवाब भी हिंदी में दिया जाएगा. जरूरत पड़ने पर अंग्रेजी अनुवाद भी भेजा जा सकेगा. मंत्रालय का मानना है कि इस कदम से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाएं अधिक आसान हो जाएंगी.

भविष्य की तैयारी

एम्स जैसे बड़े संस्थानों को धीरे-धीरे हर विभाग में हिंदी का इस्तेमाल शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. छात्रों को हिंदी में मेडिकल पढ़ाई का विकल्प मिलेगा और डॉक्टरों को मरीजों से बातचीत व पर्चा लिखने में हिंदी अपनाने की सलाह दी गई है. इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा चुका है. इस पहल से उन छात्रों को सबसे ज्यादा मदद मिलेगी जिन्हें अंग्रेजी समझने में दिक्कत होती है. अब वे अपनी भाषा में पढ़ाई कर पाएंगे. वहीं मरीजों के लिए भी यह राहत की बात होगी क्योंकि डॉक्टर जब हिंदी में परामर्श और दवा लिखेंगे तो उन्हें और उनके परिवारों को समझने में आसानी होगी.

इसे भी पढ़ें- High Protein Diet Risks: कितना प्रोटीन इनटेक हो जाता है बॉडी में हद से ज्यादा प्रोटीन, इससे सेहत को कितनी हो सकती है दिक्कत?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

‘थामा’ में रश्मिका मंदाना ने कैसे निभाया ‘ताड़का’ का किरदार? एक्ट्रेस ने खोला राज

[ad_1]


फिल्मों की दुनिया में रश्मिका मंदाना ने अपनी खास जगह बना ली है. उन्हें सिर्फ दर्शकों का पसंदीदा चेहरा ही नहीं माना जाता, बल्कि उनकी अदाकारी और हर किरदार में खुद को ढालने की कला भी लोगों को काफी पसंद आती है.इन दिनों वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘थामा’ को लेकर चर्चाओं में हैं. फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. इस सफलता के बाद रश्मिका ने अपने किरदार के एक्सपीरियंस को लेकर बात की.

थामा में ताड़का का किरदार और एक्सपीरियंस
रश्मिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका किरदार ‘ताड़का’ इंसानी इमोशन को धीरे-धीरे सीख रही है. ताड़का बहुत लंबे समय से जीवित है और जंगल में रहती है, इसलिए उसे इंसानों की इमोशन और आदतों को समझना नया और रोचक लगता है. हर बार जब कोई रोता या हंसता है, तो वह सोचती है कि लोग ऐसा कैसे करते हैं. यही वजह है कि ताड़का इंसानों की हर छोटी-छोटी चीज सीखने की कोशिश करती है.


रश्मिका ने अपने वैंपायर के किरदार को निभाने के लिए खुद को एक जानवर की तरह सोचा और इंसानों की आदतों और भावनाओं को अपने अभिनय में दिखाया.

वैंपायर किरदार के लिए रश्मिका की तैयारी
उन्होंने कहा, ”मेरे किरदार के लिए रोना आसान नहीं है. ताड़का को रोना नहीं आता, इसलिए वह सिर्फ चिल्ला सकती है, और यही उसकी खास शक्ति है. इस बात को मैंने अपने अभिनय के जरिए दर्शाने की पूरी कोशिश की है, जिससे दर्शक मेरे किरदार की अलग दुनिया और एक्सपीरियंस को महसूस कर सकें. मैंने अपने किरदार की परफॉर्मेंस यह सोचकर तैयार की कि अगर मैं खुद जानवर से इंसान बनती, तो कैसे इंसानी भावनाओं को सीखती.”

फिल्म ‘थामा’ में रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी एक जर्नलिस्ट आलोक गोयल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है. आलोक का किरदार रश्मिका और नवाजुद्दीन के किरदारों के बीच चल रहे वैंपायरों के शक्ति स्ट्रगल में फंस जाता है.

अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की तैयारी
‘थामा’ की सफलता के बाद रश्मिका अब अपनी अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह फिल्म एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है और इसमें दीक्षित शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के निर्देशक राहुल रवींद्रन हैं. यह फिल्म 7 नवंबर को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी.

 


 

 

 



[ad_2]