ना हैवी मेकअप, ना लाखों का लहंगा, 33 साल पुरानी साड़ी में आदित्य की दुल्हन बनी थीं यामी

[ad_1]

यामी गौतम ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'विकी डोनर' से की थी. जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना थे. ये फिल्म सुपरहिट थी और इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

यामी गौतम ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘विकी डोनर’ से की थी. जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना थे. ये फिल्म सुपरहिट थी और इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

यामी ने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर आदित्य घर से शादी की है. दोनों की शादी  4 जून 2021 को हुई थी. लेकिन आज भी बॉलीवुड गलियारों में इसके चर्चे होते है.

यामी ने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर आदित्य घर से शादी की है. दोनों की शादी 4 जून 2021 को हुई थी. लेकिन आज भी बॉलीवुड गलियारों में इसके चर्चे होते है.

दरअसल डेस्टिनेशन वेडिंग के दौर में इस कपल ने हिमाचल प्रदेश में अपने होम टाउन में बेहद सादगी वाली शादी की थी.

दरअसल डेस्टिनेशन वेडिंग के दौर में इस कपल ने हिमाचल प्रदेश में अपने होम टाउन में बेहद सादगी वाली शादी की थी.

यामी गौतम ने अपने लाइफ के सबसे स्पेशल दिन पर ना कोई हैवी मेकअप किया और ना ही लाखों का मंहगा लहंगा पहना. यामी अपनी मां की 33 साल पुरानी मरुन रंग की साड़ी में दुल्हन बनी थी.

यामी गौतम ने अपने लाइफ के सबसे स्पेशल दिन पर ना कोई हैवी मेकअप किया और ना ही लाखों का मंहगा लहंगा पहना. यामी अपनी मां की 33 साल पुरानी मरुन रंग की साड़ी में दुल्हन बनी थी.

एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी के साथ नानी का दिया हुआ एक सुंदर से दुपट्टा भी ओढ़ा था. एक्ट्रेस ने डायमंड की जगह गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी.

एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी के साथ नानी का दिया हुआ एक सुंदर से दुपट्टा भी ओढ़ा था. एक्ट्रेस ने डायमंड की जगह गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी.

यामी ने नाक में नथ, माथे पर टिका और चौकर हार के साथ एक तीन लड़ी वाली मटर माला पहनी थी. एक्ट्रेस ने लाल चूड़ा और कलीरों के साथ अपना लुक पूरा किया था.

यामी ने नाक में नथ, माथे पर टिका और चौकर हार के साथ एक तीन लड़ी वाली मटर माला पहनी थी. एक्ट्रेस ने लाल चूड़ा और कलीरों के साथ अपना लुक पूरा किया था.

यामी के वेडिंग लुक में और खास बात थी, वो ये थी कि एक्ट्रेस ने अपना मेकअप भी खुद ही किया था. वहीं आदित्य ने शादी के लिए व्हाइट शेरवानी पहनी थी.

यामी के वेडिंग लुक में और खास बात थी, वो ये थी कि एक्ट्रेस ने अपना मेकअप भी खुद ही किया था. वहीं आदित्य ने शादी के लिए व्हाइट शेरवानी पहनी थी.

बता दें कि यामी और आदित्य की शादी में सिर्फ 20 लोग शामिल हुए थे. आज ये कपल एक बेटे के पेरेंट्स हैं.

बता दें कि यामी और आदित्य की शादी में सिर्फ 20 लोग शामिल हुए थे. आज ये कपल एक बेटे के पेरेंट्स हैं.

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ 7 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ 7 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

Published at : 30 Oct 2025 10:20 PM (IST)

[ad_2]

शान से फाइनल में भारत, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा गुरूर; 339 चेज कर बनाया रिकॉर्ड

[ad_1]

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल में 2 नवंबर को भारतीय टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. यह महिला वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है. ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मैच में पहले खेलते हुए 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जेमिमा रोड्रीगेज के नाबाद 127 रन और हरमनप्रीत कौर की 89 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 9 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

यह महिला वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार है जब भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. इससे पहले 2017 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दी थी. गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का आठवीं बार विश्व चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया है.

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह महिला वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने इसी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 331 रनों का टारगेट चेज कर लिया था. साथ ही यह वर्ल्ड कप में केवल दूसरा मौका है जब किसी टीम ने 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है.

  • 339 रन- भारत (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
  • 331 रन- ऑस्ट्रेलिया (बनाम भारत)
  • 278 रन – ऑस्ट्रेलिया (बनाम भारत)
  • 275 रन – दक्षिण अफ्रीका (बनाम भारत)

रोड्रीगेज-हरमनप्रीत का कमाल

339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 59 रन के स्कोर तक स्मृति मंधाना (24 रन) और शेफाली वर्मा (10 रन) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद जेमिमा रोड्रीगेज और हरमनप्रीत कौर ने मिलकर 167 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी कर भारत को जीत के करीब ला खड़ा किया. इस दौरान हरमनप्रीत और रोड्रीगेज को कई बार जीवनदान भी मिले.

हरमनप्रीत 36वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 89 के स्कोर पर आउट हो गईं. यहां से सारा जिम्मा रोड्रीगेज ने अपने कंधों पर उठाया. पहले उन्होंने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर 38 रन जोड़े, उसके बाद रिचा घोष के साथ 46 रनों की छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की. खासतौर पर रिचा घोष की 162 के स्ट्राइक रेट से खेली गई 26 रनों की कैमियो पारी ने भारत को जीत के करीब लाने में बड़ा योगदान दिया.

अंतिम ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी गेंदबाजी दबाव में बिखर गई. इस बीच फील्डरों से कैच भी छूटे. रोड्रीगेज 127 रन बनाकर नाबाद लौटीं, लेकिन विनिंग शॉट अमनजोत कौर ने लगाया, जो 8 गेंद में1 5 रन बनाकर नाबाद लौटीं.

यह भी पढ़ें:

युवराज सिंह की IPL में वापसी? लखनऊ सुपर जायंट्स में होगी एंट्री! रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

[ad_2]

अमेरिकी डॉलर की मजबूती के सामने नहीं टिक पा रहा भारतीय रुपया, फिर हुआ धराशायी

[ad_1]

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे गिरकर 88.70 (अस्थायी) पर बंद हुआ. रुपया की यह कमजोरी मुख्य रूप से मजबूत अमेरिकी डॉलर, कमजोर घरेलू शेयर बाजारों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के कारण देखी गई. फेडरल रिजर्व ने अपनी एफओएमसी बैठक में ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती तो की, लेकिन चेयरमैन जेरोम पावेल की टिप्पणियों ने बाजार की उम्मीदों को झटका दिया.

क्यों कमजोर हो रहा रुपया?

उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिसंबर में दरों में कटौती की कोई गारंटी नहीं है क्योंकि मुद्रास्फीति अब भी लक्ष्य से ऊपर है और श्रम बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है. इस बयान के बाद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर में मजबूती देखने को मिली.

घरेलू स्तर पर, तेल विपणन कंपनियों की डॉलर मांग और विदेशी पूंजी की निकासी ने रुपये पर अतिरिक्त दबाव बनाया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 88.37 पर खुला और कारोबार के दौरान 88.74 के निचले स्तर तक पहुंचा.

रुपये में अभी रह सकता है दबाव

वहीं, बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 88.22 पर बंद हुआ था. विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी रुपये पर दबाव बना रह सकता है. मिराए एसेट शेयरखान के अनुज चौधरी के अनुसार, मजबूत डॉलर, कमजोर घरेलू बाजार और फेड की सख्त नीति रुपये को निचले स्तर की ओर धकेल सकती है.

इस बीच, डॉलर इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 99.12 पर रहा, जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.65 प्रतिशत गिरकर 64.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. घरेलू शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स 592 अंक टूटकर 84,404 पर और निफ्टी 176 अंक गिरकर 25,878 पर बंद हुआ. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,540 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जिससे बाजार और रुपये दोनों पर दबाव बढ़ा.

ये भी पढ़ें: इस शेयर ने मचाया भारी धमाल, 10 हजार के सिर्फ 10 महीने में ही बना दिए 5 लाख, अब भी चढ़ रहा ऊपर

[ad_2]

YouTube पर ऐसे वीडियो के लिए कड़े होंगे नियम, क्रिएटर्स के लिए ये बातें जान लेना हैं जरूरी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो यह खबर आपके काम की है. YouTube पर गैंबलिंग और वाइलेंट गेमिंग से जुड़े कंटेट के नियम कड़े होने जा रहे हैं. गूगल के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म ने कहा है कि 17 नवंबर से वह NFTs जैसी डिजिटल गुड्स के साथ गैंबलिंग वाले वीडियो को रेस्ट्रिक्ट करेगी और केसिनो स्टाइल या वाइलेंट गेमिंग वाले कंटेट पर एज लिमिट अप्लाई करेगी. आइए इन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

यूट्यूब ने कही यह बात

यूट्यूब ने कहा कि तेजी से बदल रहे डिजिटल वर्ल्ड की जरूरतों को देखते हुए नियम अपडेट किए जा रहे हैं. दरअसल, कंपनी डिजिटल गुड्स और NFTs के जरिए गैंबलिंग जैसे नए ट्रेंड से पीछे नहीं रहना चाहती. इसलिए वह अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए नए नियम लागू कर रही है.

नए नियमों से क्या बदलेगा?

अभी तक यूट्यूब पर ऐसे वीडियोज बैन होते थे, जो दर्शकों को गूगल से अनसर्टिफाइड गैंबलिंग साइट्स पर ले जाते थे. 17 नवंबर से ऐसे वीडियो भी बैन किए जाएंगे, जो डिजिटल आइटम्स, जैसे वीडियो गेम स्किन, कॉस्मेटिक और NFTs के जरिए गैंबलिंग को प्रमोट करते हैं. इसका मतलब है कि ऐसे क्रिएटर्स के वीडियो प्लेटफॉर्म से हटाए जा सकते हैं, जो इन-गेम एस्सेट के साथ गैंबलिंग को प्रमोट या शो करते हैं.

कैसिनो-स्टाइल वीडियो पर भी बढ़ेगी सख्ती

गैंबलिंग के साथ-साथ अब कैसिनो-स्टाइल गेम्स से जुड़े वीडियो पर भी सख्ती बढ़ेगी और इन पर एज रेस्ट्रिक्शन लगाई जाएगी. यूट्यूब का कहना है कि ऐसे वीडियो प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जा सकते हैं, लेकिन इन्हें केवल 18 साल और उससे अधिक उम्र के दर्शक ही देख पाएंगे. इसके साथ ग्राफिक गेमिंग कंटेट पर भी सख्ती बरती जाएगी. इंसानी कैरेक्टर के खिलाफ वाइलेंस दिखाने वाले वीडियो पर भी एज रेस्ट्रिक्शन लगाई जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-

आईफोन एयर की डिमांड पर ऐप्पल को भरोसा, कम नहीं करेगी प्रोडक्शन

[ad_2]

रेअर अर्थ मिनरल्स को लेकर चीन ने भारत को दिया बड़ा तोहफा, उड़ जाएगी ट्रंप की नींद

[ad_1]

चीन ने कुछ भारतीय कंपनियों को रेअर अर्थ मिनरल्स के आयात के लिए लाइसेंस प्रदान किए हैं. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (30 अक्टूबर 2025) को इस बात की जानकारी दी. भारत को दुर्लभ पृथ्वी खनिजों की आपूर्ति पर प्रतिबंधों में ढील देने का चीन का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास कर रहे हैं. पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चार साल से अधिक समय तक सैन्य गतिरोध के कारण दोनों देशों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था.

भारतीय कंपनियों को चीन ने दिया लाइसेंस

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘कुछ भारतीय कंपनियों को चीन से रेअर अर्थ मिनरल्स के आयात के लिए लाइसेंस प्राप्त हुए हैं.’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया.

रेअर अर्थ मिनरल्स को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), ड्रोन और बैटरी स्टोरेज सहित उच्च-स्तरीय तकनीकी उत्पादों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला में चीन की प्रमुख भूमिका है.

रेअर अर्थ मिनरल्स के खनन में चीन की बड़ी भूमिका

ग्लोबल रेअर अर्थ मिनरल्स के खनन में चीन का योगदान लगभग 70 फीसदी है, जिससे दुर्लभ पृथ्वी खनिजों की वैश्विक सप्लाई चेन में इसकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. चीन 2023 तक भारत को भारी मात्रा में उर्वरक निर्यात करता था. हालांकि, बीजिंग ने पिछले साल कई देशों को आपूर्ति रोक दी थी. उसने जून में प्रतिबंध हटा लिए, लेकिन भारत को निर्यात फिर से शुरू करने के मानदंडों में ढील नहीं दी.

दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध बनाने की पहल

चीन ने दो हफ्ते पहले रेअर अर्थ मिनरल्स, लिथियम बैटरी और दुर्लभ पृथ्वी खनिज आधारित सुपरहार्ड सामग्रियों से संबंधित प्रौद्योगिकियों और उपकरणों के निर्यात पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी. भारतीय कंपनियों को लाइसेंस देने के चीन के फैसले को दोनों पक्षों के बीच संबंधों को फिर से बेहतर बनाने के समग्र प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है.

पिछले कुछ महीनों में, दोनों पक्षों ने संबंधों को फिर से बेहतर बनाने के लिए कई पहल की हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करना और भारत द्वारा चीनी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करना शामिल है.

ये भी पढ़ें : बाथरूम से 8 कमांडो की एंट्री, 35 मिनट में किडनैपर ढेर… मुंबई के स्टू़डियो में बच्चों के रेस्क्यू की इनसाइड स्टोरी

[ad_2]

सेबी में असिस्टेंट मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, 110 पदों पर निकली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

[ad_1]

सेबी की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल सेबी की आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे.

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है.

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है.

इसके अलावा कुछ पदों के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा या विशेष योग्यता की भी मांग की गई है. जो उम्मीदवार वित्त, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, आईटी या विधि जैसे विषयों से पढ़ाई कर चुके हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है.

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है. हालांकि, एससी और एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष तथा ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी. दिव्यांग उम्मीदवारों को भी नियमानुसार छूट का लाभ मिलेगा.

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये रखा गया है.

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 35,400 की बेसिक सैलरी मिलेगी, जो भत्तों और अन्य लाभों के साथ मिलकर 1 लाख प्रति माह तक पहुंच सकती है.

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 35,400 की बेसिक सैलरी मिलेगी, जो भत्तों और अन्य लाभों के साथ मिलकर 1 लाख प्रति माह तक पहुंच सकती है.

Published at : 30 Oct 2025 07:55 PM (IST)

[ad_2]

आक का पौधा भक्ति का प्रतीक या अशुभ संकेत, जानिए वास्तु शास्त्र की नजर से इसका असली अर्थ

[ad_1]

भगवान भोलेनाथ को आंकड़े (मदार) के फूल अत्यंत प्रिय माने गए हैं. श्रावण मास, सोमवार या महाशिवरात्रि के दिन जब इस फूल को शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है, तो भोलेनाथ का आशीर्वाद सहज ही प्राप्त होता है. वास्तु शास्त्र में भी आंकड़े के पौधे को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना गया है.

सही दिशा में रोपण का महत्व: वास्तु के अनुसार आंकड़े का पौधा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में लगाना सबसे शुभ माना गया है. यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी है, जो जीवन में ऊर्जा और समृद्धि लाती है. इसे उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाना भी शुभ होता है, क्योंकि यह दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है.

सुख, शांति और धन वृद्धि का प्रतीक: यदि आंकड़े का पौधा सही दिशा में लगाया जाए, तो घर में सुख, शांति, धन और सौभाग्य का वास होता है. वास्तु के अनुसार, यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक शक्ति को बढ़ाता है. इसकी नित्य पूजा करने से भगवान शिव और गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है.

पौधा लगाने के शुभ दिन: वास्तु और ज्योतिष, दोनों मानते हैं कि पूर्णिमा, एकादशी, सोमवार या मंगलवार जैसे शुभ दिनों में पौधा लगाना विशेष फलदायक होता है.

पौधा लगाने के शुभ दिन: वास्तु और ज्योतिष, दोनों मानते हैं कि पूर्णिमा, एकादशी, सोमवार या मंगलवार जैसे शुभ दिनों में पौधा लगाना विशेष फलदायक होता है.

इन दिशाओं से रखें सावधानी: आंकड़े का पौधा घर के ठीक सामने या दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र कहता है कि दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है, जहाँ ऐसे पौधे लगाने से धन हानि या कलह की स्थिति बन सकती है.

घर के अंदर क्यों नहीं लगाना चाहिए: वास्तु के अनुसार, जिन पौधों से सफेद रस या दूध निकलता है, जैसे मदार या आंकड़ा, उन्हें घर के अंदर लगाना अशुभ माना जाता है. इन्हें हमेशा घर के बाहर खुले स्थान पर लगाना ही शुभ होता है. वास्तु दृष्टि से देखा जाए तो आंकड़े का पौधा केवल एक पौधा नहीं, बल्कि शिव कृपा और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है. सही दिशा और श्रद्धा से इसका रोपण करने से घर में सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक शांति बनी रहती है.

Published at : 30 Oct 2025 09:38 PM (IST)

[ad_2]

शटर उठा, लेकिन ये क्या दिखा… सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ मेरठ का बुलडोजर एक्शन, सांसद अरुण गोवि

[ad_1]

Arun Govil Viral Video: मेरठ का सेंट्रल मार्केट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. सुप्रीम कोर्ट ने यहां अवैध परिसरों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था. जिसके बाद व्यापारी विरोध में उतर आए और बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया. धरना प्रदर्शन के बीच सांसद अरुण गोविल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को भरोसा दिलाने की कोशिश की.

 उन्होंने खुद एक बंद दुकान का शटर उठाया. लेकिन जैसे ही अंदर का नजारा सामने आया, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. इसी पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. अब यूजर्स अरुण गोविल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और इस घटना पर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं.

दुकान का शटर उठाते ही अरूण गोविल ट्रोल

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई तो व्यापारियों ने विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. बाजार कई दिनों से बंद था. इसी बीच सांसद अरुण गोविल वहां पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर धरना खत्म करवाया. उन्होंने खुद एक दुकान का शटर उठाया. लेकिन जैसे ही शटर ऊपर गया. 

यह भी पढ़ें: Video: चलती ट्रेन से उतरते ही फिसला युवक, लोगों ने चंद सेकंड पहले खींचकर निकाला, वीडियो वायरल

अंदर लगा पोस्टर देखकर लोग चौंक गए. दुकान पर विज्ञापन के तौर पर एक महिला मॉडल की अंडरगारमेंट पहने तस्वीर लगी थी. यही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अरुण गोविल ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. लोग वीडियो पर मीम्स बना रहे हैं और कमेंट्स में तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो.

लोग दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @hindipatrakar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है ‘सुप्रीमकोर्ट के आदेश के खिलाफ वाहवाही लूटने के लिए BJP सांसद अरुण गोविल ने मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का अनशन खत्म करवाया. मारे खुशी के “रामायण के राम” ने ऐसी दुकान का शटर उठाया जिसके बैकड्रॉप में अंडरगार्मेंट का प्रचार करती मॉडल अवतरित हुई.’ इस वीडियो को अब तक 2.11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर देसी भाभी ने दिखाया जवानी का जलवा, वायरल वीडियो देख होश खो बैठे यूजर्स

इस पर लोगों की कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘तो इसमें क्या दिक्कत है? अंडरगार्मेट की दुकान नहीं हो सकती क्या? और अंडरगार्मेट का प्रचार और कैसे होगा?’ एक और यूजर ने लिखा है ‘ये तो बड़ा भारी लफड़ा हो गया.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘इतनी अदभुत और अद्वितीय और जनता के सरोकार से जुड़े विषय को उठाने के लिए आपका धन्यवाद.’

यह भी पढ़ें: विदेशी शख्स ने होशियारी में खाया भारत का मसालेदार खाना! तीखे से हाल हो गए बेहाल- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

अगले महीने भारत आएंगे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, एआई कॉन्फ्रेंस में लेंगे हिस्सा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Microsoft के सीईओ सत्य नडेला दिसंबर में भारत आएंगे. इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि दौरे के दौरान नडेला दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और कई दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वो मुंबई और बेंगलुरू में AI से संबंधित कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे. उनका भारत में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों के साथ मिलने का भी कार्यक्रम है. नडेला की इस साल की यह दूसरी भारत यात्रा है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की गई है.

महत्वपूर्ण समय पर हो रही नडेला की यात्रा

नडेला की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका और भारत अपने रिश्तों में आए मतभेद को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में भारी टैरिफ लगाया है. दूसरी तरफ भारत सरकार अमेरिकी कंपनियों की जगह मेड इन इंडिया ऐप्स और सर्विसेस को प्रमोट कर रही है. जोहो कॉर्पोरेशन ऐसी ही एक कंपनी है, जो माइक्रोसॉफ्ट के बनाए क्लाउड-बेस्ड सॉफ्टवेयर के सस्ते विकल्प मुहैया करवा रही है.

जनवरी में मोदी से मिले थे नडेला

नडेला ने इस साल की शुरुआत में भारत की यात्रा की थी. जनवरी में अपने दौरे पर उन्होंने भारत में AI के क्षेत्र में 3 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया था. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. बता दें कि भारत की विशाल आबादी को देखते हुए टेक कंपनियां भारत में अपना निवेश बढ़ा रही हैं. गूगल ने भी इसी महीने ऐलान किया था कि वह आंध्र प्रदेश में AI डेटा सेंटर लगाने के लिए अगले पांच सालों में 15 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी. गूगल भारतीय छात्रों को अपने प्रीमियम एआई टूल्स फ्री में दे रही है. इसी तरह माइक्रोसॉफ्ट समर्थित OpenAI ने कहा है कि वह अपने भारतीय यूजर्स को ChatGPT Go का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री में देगी. 

ये भी पढ़ें-

13 नवंबर को भारत में दस्तक देगा वनप्लस का यह फोन, लॉन्च से पहले जान लें फीचर्स और एक्सपेक्टेड प्राइस

[ad_2]

बर्थडे पर अनन्या ने बेस्टी सुहाना संग मस्ती, अहान सहित पूरी फैमिली दिखी साथ, देखें तस्वीरें

[ad_1]

अनन्या पांडे का बर्थडे सेलिब्रेशन उनके घर पर ही ग्रैंड तरीके से किया गया. इसकी फोटोज अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.

अनन्या पांडे का बर्थडे सेलिब्रेशन उनके घर पर ही ग्रैंड तरीके से किया गया. इसकी फोटोज अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.

इन तस्वीरों में अनन्या के कई अलग-अलग लुक देखने को मिले. साथ ही एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल डे पर कई सारे केक भी कट किए.

इन तस्वीरों में अनन्या के कई अलग-अलग लुक देखने को मिले. साथ ही एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल डे पर कई सारे केक भी कट किए.

अनन्या के बर्थडे सेलिब्रेशन में ‘सैयारा’ फेम एक्टर अहान पांडे भी नजर आए. दरअसल अहान एक्ट्रेस के कजिन है. दोनों के बीच खास बॉन्डिंग हैं.

अनन्या के बर्थडे सेलिब्रेशन में ‘सैयारा’ फेम एक्टर अहान पांडे भी नजर आए. दरअसल अहान एक्ट्रेस के कजिन है. दोनों के बीच खास बॉन्डिंग हैं.

इस सेलिब्रेशन की एक फोटो में बर्थडे गर्ल अपनी खास दोस्त और एक्ट्रेस सुहाना खान के साथ भी सेल्फी लेती दिखी. सुहाना ब्लैक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं.

इस सेलिब्रेशन की एक फोटो में बर्थडे गर्ल अपनी खास दोस्त और एक्ट्रेस सुहाना खान के साथ भी सेल्फी लेती दिखी. सुहाना ब्लैक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन का व्यवहार… ब्लेसड हूं. सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद’

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन का व्यवहार… ब्लेसड हूं. सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद’

अनन्या का बर्थडे केक भी काफी स्पेशल है. जिसपर मेकअप का सामान और शूज बने हुए थे. इस फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और व्हाइट स्कर्ट पहने हुए दिखाई दी.

अनन्या का बर्थडे केक भी काफी स्पेशल है. जिसपर मेकअप का सामान और शूज बने हुए थे. इस फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और व्हाइट स्कर्ट पहने हुए दिखाई दी.

एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में ओरी भी पहुंचे थे. ओरी ने भी इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में ओरी भी पहुंचे थे. ओरी ने भी इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगी.

Published at : 30 Oct 2025 08:59 PM (IST)

[ad_2]