धनतेरस पर लोगों ने 1 लाख करोड़ के खरीद डाले सामान; सोने-चांदी पर खर्च किए 60000 करोड़

[ad_1]


Dhanteras 2025: धनतेरस के मौके पर इस साल लोगों ने हर बार की तरह जमकर खरीदारी की. कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस धनतेरस पर देशभर में लोगों ने लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की. अकेले सोने और चांदी की 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई. धनतेरस का त्योहार भारतीयों के लिए बहुत खास है और इस दिन खरीदारी को शुभ माना जाता है.

आमतौर पर धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीये और अन्य पूजा सामग्री खरीदते हैं. CAIT के सेक्रेट्री जनरल प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “धनतेरस पर देशभर में सोने, चांदी और अन्य शुभ वस्तुओं सहित कुल कारोबार 1 लाख करोड़ रुपये को पार करने का अनुमान है.” धनतेरस पर खरीदारी को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है  इसलिए लोग अपनी बजट के हिसाब से चीजों की खरीदारी करते हैं. कई खरीदार मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी खरीदते हैं. 

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए CAIT ने कहा, “पिछले दो दिनों में सर्राफा बाजार में गजब की भीड़ देखी गई. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, अकेले सोने और चांदी का कारोबार 60,000 करोड़ रुपये से अधिक का रहा, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजारों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल के मुकाबले 25 गुना ज्यादा है. 

सोने-चांदी में निवेश जारी

देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. सोना पिछले साल के लगभग 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर इस साल 1,30,000 रुपये से ज्यादा हो चुका है, जो लगभग 60 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. इसी दौरान, चांदी की कीमत भी 2024 में 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1,80,000 रुपये हो गई है, जो 55 परसेंट ज्यादा है. बावजूद इसके लोग इनकी खरीदारी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

दूसरी कैटेगरीज में भी जमकर खरीदारी

CAIT ने कहा कि सोने-चांदी के अलावा दूसरी कैटेगरीज में भी बिक्री अच्छी रही,जिनमें किचनवेयर पर 15,000 करोड़ रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 10,000 करोड़ रुपये, डेकोरेटिव आइटम्स, दीये और पूजा सामग्री पर 3,000 करोड़ रुपये और सूखे मेवे, मिठाइयां, फल, कपड़ा, वाहन और अन्य चीजों पर 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए. 

CAIT ने बताया, इस साल इतने बड़े पैमाने पर हुई खरीदारी का श्रेय GST में सुधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जाता है. इससे लोकल लेवल पर तैयार किए गए उत्पादों को बढ़ावा मिला, जिससे छोटे कारोबारियों व कारीगरों को लाभ हुआ. CAIT ने यह भी बताया कि इस दिन लोगों ने पारंपरिक बाजारों के साथ ऑनलाइन मोड पर भी खूब शॉपिंग की.

 

ये भी पढ़ें: 

बिकने जा रहा प्राइवेट सेक्टर का यह बैंक, 26850 करोड़ में दुबई के लेंडर से डील हुई पक्की

[ad_2]

इंटरनेट का असली मालिक कौन है? यहां हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

[ad_1]


Who owns Internet: क्या आपने कभी सोचा है कि इंटरनेट का मालिक कौन है? Reddit पर चल रही एक नई चर्चा ने इस सवाल को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. r/IndiaTech पर एक थ्रेड में लोगों ने दावा किया “Google ही इंटरनेट है.” यह सुनकर शायद आप भी एक पल को रुक जाएं. यह चर्चा तब शुरू हुई जब यूज़र @limsus ने X (पहले Twitter) यूज़र Arin Verma का एक पोस्ट शेयर किया जिसने इंटरनेट की हकीकत पर बहस छेड़ दी.

Google की ताकत

Arin Verma ने अपने पोस्ट में बताया कि कैसे Google ने इंटरनेट की हर दिशा में अपनी जड़ें फैला ली हैं. उन्होंने बताया कि Google के पास Anthropic में 14% और SpaceX में 8% हिस्सेदारी है. यह Gemini जैसे AI प्लेटफॉर्म चलाता है और Claude AI को अपने TPU चिप्स से शक्ति देता है. 90% से अधिक सर्च क्वेरीज़ Google पर होती हैं. YouTube, Android, Gmail, Chrome, Ads और Cloud सेवाएं भी Google के अधीन हैं. यहां तक कि Google Maps के ज़रिए पूरी दुनिया को नक्शों में कैद किया जा रहा है. Verma ने लिखा “Google ही इंटरनेट है.”

Reddit यूज़र्स का तर्क और व्यंग्य

Reddit यूज़र्स ने भी इस पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी. एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा “अगर TATA Communications अपनी फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क बंद कर दे तो Google को सर्च रिज़ल्ट डाक से भेजने पड़ेंगे.”

यह कमेंट मज़ेदार जरूर था लेकिन इसमें सच्चाई भी छिपी थी. असल इंटरनेट सिर्फ Google या सोशल मीडिया नहीं है बल्कि उन केबल्स, सर्वर और नेटवर्क्स पर टिका है जो पूरी दुनिया में फैले हुए हैं.

क्या है हकीकत

Reddit पर यह चर्चा धीरे-धीरे एक गहरी बहस में बदल गई “आख़िर इंटरनेट असल में है क्या?” Google की पहुंच इतनी व्यापक है कि हममें से ज़्यादातर लोग इंटरनेट को Google से जोड़कर देखते हैं. हम सर्च करते हैं, वीडियो देखते हैं, मैप्स इस्तेमाल करते हैं सब कुछ Google के इकोसिस्टम में. लेकिन असल इंटरनेट उससे कहीं बड़ा है यह एक विशाल नेटवर्क है जो टेलीकॉम कंपनियों, डाटा सेंटर्स और अंडरसी केबल्स के जरिए चलता है.

यह भी पढ़ें:

क्या Airplane Mode ऑन करने से सच में फोन होता है जल्दी चार्ज? 99% लोगों को नहीं पता ये सीक्रेट



[ad_2]

पाकिस्तान और अफगानिस्तान तुरंत सीजफायर के लिए तैयार, दोहा मीटिंग के बाद कतर में हुआ ऐलान

[ad_1]


पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कतर के हवाले से अहम खबर सामने आई है. कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार सुबह घोषणा करते हुए कहा कि दोहा में आयोजित शांति वार्ता में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. 

तुर्किये की मध्यस्थता में हो रही इस बातचीत का मकसद एक सप्ताह से चल रहे भीषण सीमा संघर्ष को समाप्त करना है, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं. कतर के बयान के अनुसार, दोनों पक्ष आने वाले दिनों में बैठकें आयोजित करने पर सहमत हुए हैं ताकि युद्धविराम की स्थिरता सुनिश्चित की जा सके और विश्वसनीय एवं टिकाऊ तरीके से इसके कार्यान्वयन को सत्यापित किया जा सके.

दोहा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नेताओं की बातचीत

बता दें कि 2021 में काबुल में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से दोनों पड़ोसियों (पाकिस्तान-अफगानिस्तान) के बीच इस वक्त सबसे ज्यादा टकराव है. अफगान अधिकारियों ने पुष्टि की, कि रक्षा मंत्री मुल्ला मुहम्मद याकूब के नेतृत्व में काबुल प्रतिनिधिमंडल ने दोहा वार्ता में भाग लिया, जबकि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने तालिबान प्रतिनिधियों के साथ चर्चा का नेतृत्व किया.

पाकिस्तान ने लगाए आरोप

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि वार्ता अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सीमा पार आतंकवाद को समाप्त करने और पाक-अफ़ग़ान सीमा पर शांति और स्थिरता बहाल करने के तत्काल उपायों पर केंद्रित थी. हिंसा तब शुरू हुई जब इस्लामाबाद ने अफ़ग़ानिस्तान से उन आतंकवादियों पर लगाम लगाने की मांग की, जो सीमा पार से पाकिस्तान में हमले कर रहे थे.

तालिबान ने क्या दिया जवाब?

तालिबान ने आतंकवादियों को पनाह देने से इनकार किया और पाकिस्तान पर अफगानिस्तान को अस्थिर करने के लिए गलत सूचना फैलाने और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूहों का समर्थन करने का आरोप लगाया. इस्लामाबाद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सरकार को उखाड़ फेंकने और सख्त इस्लामी शासन लागू करने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया हुआ है.

ये भी पढ़ें

लेह में साइलेंट मार्च नाकाम, कारगिल में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

[ad_2]

आज नहीं देख पाएंगे रोहित-कोहली की बल्लेबाजी? बारिश बिगाड़ सकती है IND vs AUS पहले वनडे का खेल

[ad_1]


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे शुरू होने में कुछ मिनट बचे हैं, लेकिन उससे पहले पर्थ में बारिश शुरू हो गई. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे खेला जाना है. इस मैच की सभी टिकट महीने पहले बिक गई थी, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानिए मैच की वेदर रिपोर्ट.

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. इस ग्राउंड पर खेले सभी 3 वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने हारे ही हैं, जबकि टीम इंडिया यहां पहला वनडे खेल रही है. मैच भारत के समयनुसार सुबह 9 बजे से शुरू होना है. 8:30 बजे मिशेल मार्श और शुभमन गिल टॉस के लिए आएंगे.

पर्थ की वेदर रिपोर्ट

पर्थ के समयनुसार मैच सुबह 11:30 बजे शुरू होगा. मुकाबला शुरू होने से 2 घंटे पहले पर्थ में बारिश हो रही थी. टॉस 11 बजे होगा. टॉस के समय बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है. 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

एकुआवेदर की रिपोर्ट के अनुसार पर्थ में आज पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई है, बादल छाए रहेंगे और हवाएं भी चलेगी. हालांकि 2 बजे के बाद बारिश की संभावना थोड़ी कम बताई गई है. ऐसे में आज टॉस महत्वपूर्ण होगा, देखना होगा कि क्या मैच समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू हो पाएगा या इसमें देरी होगी.

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, कूपर कोनॉली, बेन ड्वार्शुईस, नाथन एलिस, मार्नस लाबुशेन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल ओवेन, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क. मैथ्यू कुनेमैन और जोश फिलिप.

[ad_2]

पहले मारा चांटा फिर कैमरा देख निकल गई हवा! पुलिस अधिकारी का ये वीडियो देख खौल उठेगा खून

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों आगरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने पुलिस की कार्यशैली पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल क्लिप में एक पुलिस अधिकारी एक छोटे से लोकल कारखाने में पूछताछ के दौरान एक शख्स को जोरदार थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकारी ने यह सब कुछ कैमरे के सामने कर दिया. लेकिन जैसे ही उसकी नजर ऊपर लगे CCTV कैमरे पर पड़ी, उसका चेहरा देखने लायक था. कुछ ही सेकंड में उसका पूरा आत्मविश्वास गायब हो गया और वो अपने साथी के साथ ऐसे वहां से निकल गया जैसे घबरा गया हो.

पुलिस अधिकारी ने जड़ा शख्स को चांटा!

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा कारखाना है, जहां एक पुलिस अधिकारी वहां कारखाने के एक जिम्मेदार से कर रहा है. तभी पुलिस अधिकारी बातचीत के दौरान ऐसा करता है जिससे लोगों का खून खौल गया है. कुछ पल की बातचीत के बाद पुलिस अधिकारी अचानक वह वहां खड़े व्यक्ति को जोरदार चांटा जड़ देता है. आसपास खड़े लोग हैरान रह जाते हैं. थप्पड़ खाने वाला शख्स भी कुछ समझ नहीं पाता और वहीं खड़ा रह जाता है. तभी अधिकारी की नजर ऊपर लगे CCTV कैमरे पर जाती है. कैमरा देखकर उसका हावभाव बदल जाता है और वो बिना कुछ कहे तुरंत वहां से निकलने की कोशिश करता है.

आगरा का बताया जा रहा वायरल वीडियो

बताया जा रहा है कि यह मामला आगरा के एक औद्योगिक इलाके का है, जहां एक स्थानीय पुलिस टीम किसी बात को लेकर पहुंची थी. हालांकि, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है. यूजर्स लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस खुद कानून तोड़ने लगे तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाए.

यह भी पढ़ें: दुबई में दिखा दिल्ली जैसा नजारा! दीपावाली पर रोशनी से नहाया पूरा शहर- वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दूसरे थप्पड़ से तो कैमरे ने बचा लिया लेकिन अब कैमरे से पुलिस वाले को कौन बचाएगा? एक और यूजर ने लिखा…सीसीटीवी ने बचा लिया वरना पता नहीं कितने चांटे पड़ते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन पुलिस वालों पर लगाम जरूरी है, ये खुद नियम भूल बैठे हैं.

यह भी पढ़ें: फोन में मशगूल थी महिला, सड़क पर चलते हुए सामने से आई ट्रेन, फिर ऐसे बची जान- डरा देगा वीडियो


कहां से की है शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने पढ़ाई-लिखाई? जानें उनकी सैलरी और नेटवर्थ

[ad_1]


किसी भी फिल्म की सफलता सिर्फ अभिनेता या अभिनेत्री की मेहनत से नहीं होती. इसके पीछे पूरी टीम की मेहनत होती है. इसी तरह, हर सुपरस्टार के पीछे उनकी अपनी खास टीम होती है. इसमें उनके मैनेजर, मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, हेयर ड्रेसर और कई अन्य लोग शामिल होते हैं. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की टीम में उनकी मैनेजर पूजा ददलानी का नाम सबसे ऊपर आता है. पूजा ददलानी फिल्मी गलियारों में सेलिब्रिटी से कम प्रसिद्ध नहीं हैं और उनकी मेहनत और समर्पण के कारण उन्हें शाहरुख खान का भरोसेमंद साथी माना जाता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल से और उसके बाद एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में भी पढ़ाई की. शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी समय रहते ही कर दी थी और अब वह बॉलीवुड की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी मैनेजर बन गई हैं.

पूजा ददलानी पिछले कई वर्षों से शाहरुख खान के साथ जुड़ी हुई हैं. वह न केवल उनके फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट को मैनेज करती हैं, बल्कि उनके पर्सनल कामों का भी ध्यान रखती हैं. पूजा ही शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की मैनेजमेंट देखती हैं. उनका काम इतना व्यापक है कि उन्हें सिर्फ मैनेजर कहना भी कम पड़ता है. वह शाहरुख की टीम और परिवार के सभी अहम फैसलों में भी शामिल रहती हैं.

सैलरी और नेट वर्थ

बॉलीवुड सेलिब्रिटी मैनेजर होने के नाते पूजा ददलानी का सैलरी पैकेज बेहद हाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें शाहरुख खान की सेवाओं के बदले हर महीने 10 लाख रुपये से अधिक मिलते हैं. 2021 तक उनकी नेट वर्थ 40-50 करोड़ रुपये के बीच बताई गई थी. मुंबई के बांद्रा इलाके में उनका अपना घर भी है. पूजा की मेहनत और समर्पण ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद और ताकतवर मैनेजर बना दिया है.

निजी जीवन

पूजा ददलानी का निजी जीवन भी काफी संतुलित और खुशहाल है. वह एक्ट्रेस दीया मिर्जा के पति वैभव रेखी की रिश्तेदार हैं. पूजा ने 2008 में हितेश गुरनानी से शादी की और उनकी एक बेटी रेना ददलानी है. वह शाहरुख खान के परिवार के साथ भी अच्छे संबंध रखती हैं. अक्सर वह गौरी खान के साथ दिखाई देती हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान की फोटोज भी देखी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें –  पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी, रिश्वत के जाल में फंसे ‘सिस्टम के सख्त अफसर’ की कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़, 17वें दिन 500 करोड़ क्लब में ली एंट्री

[ad_1]


ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिल पर धमाल मचा दिया है. कांतारा चैप्टर 1 एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म अब 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. 

कांतारा का 17वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के  17वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म तीसरे शनिवार को 12.50 करोड़ का कलेक्शन करती है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 506.25 करोड़ हो जाएगा.

दिवाली वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होने के भी चांसेस हैं. हालांकि, कांतारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही युष्मान खुराना की ‘थामा’ से प्रभावित हो सकता है.


कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि कांतारा ने 61.85 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 45.4 करोड़ कमाए थे. इसके बाद तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ. फिल्म ने 55 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 63 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 31.5 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म ने 34.25 करोड़ कमाए. सातवें दिन 25.25 और आठवें दिन 21.15 करोड़ कमाए. 

पहले हफ्ते में फिल्म का टोटल कलेक्शन 337.4 करोड़ रुपये था. इसके बाद नौवें दिन फिल्म ने 22.25 करोड़, दसवें दिन 39 करोड़, 11वें दिन 39.75 करोड़, 12वें दिन 13.35 करोड़, 13वें दिन 14.15 करोड़, 14वें दिन 10.5 करोड़ और 15वें दिन 8.85 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 147.85 करोड़ का बिजनेस किया. 16वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ की कमाई की.

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे थे ऋषभ शेट्टी

मालूम हो कि हाल ही में ऋषभ शेट्टी अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 17 में पहुंचे थे. यहां अमिताभ बच्चन ने ऋषभ शेट्टी की काफी तारीफ की थी. साथ ही उन्होंने कांतारा की सक्सेस के लिए ऋषभ शेट्टी को बधाई भी दी थी.



[ad_2]

इस कंपनी ने पूरी दुनिया में बेच डाले सबसे ज्यादा फोन, एप्पल भी रह गई पीछे, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

[ad_1]

IDC की वर्ल्डवाइड स्मार्टफोन मार्केट ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग, एप्पल, शाओमी, ट्रांसियन और वीवो जैसी कंपनियों ने इस तिमाही में बाजार पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है. लेकिन इस बार रेस में सैमसंग सबसे आगे रहा जिसने बाकी सभी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया.

IDC की वर्ल्डवाइड स्मार्टफोन मार्केट ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग, एप्पल, शाओमी, ट्रांसियन और वीवो जैसी कंपनियों ने इस तिमाही में बाजार पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है. लेकिन इस बार रेस में सैमसंग सबसे आगे रहा जिसने बाकी सभी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया.

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन मार्केट में तेजी का सबसे बड़ा कारण है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बजट फोन्स तक पहुंचना. अब ऐसे फीचर्स जो पहले सिर्फ महंगे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में मिलते थे वे अब किफायती डिवाइसेस में भी मौजूद हैं. यही वजह है कि आम उपभोक्ताओं में AI फीचर्स वाले फोन्स की मांग जबरदस्त बढ़ी है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन मार्केट में तेजी का सबसे बड़ा कारण है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बजट फोन्स तक पहुंचना. अब ऐसे फीचर्स जो पहले सिर्फ महंगे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में मिलते थे वे अब किफायती डिवाइसेस में भी मौजूद हैं. यही वजह है कि आम उपभोक्ताओं में AI फीचर्स वाले फोन्स की मांग जबरदस्त बढ़ी है.

सैमसंग का मार्केट शेयर अब 18.4% तक पहुंच गया है. कंपनी ने पिछले साल की तुलना में अपनी शिपमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि की है 2024 की तीसरी तिमाही में जहां 5.77 करोड़ यूनिट्स भेजे गए थे, वहीं 2025 की इसी अवधि में यह आंकड़ा बढ़कर 6.14 करोड़ यूनिट्स हो गया. इस ग्रोथ में Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 जैसे प्रीमियम AI-पावर्ड फोन्स का बड़ा योगदान रहा है. इन मॉडलों की परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स ने यूजर्स को काफी प्रभावित किया है.

सैमसंग का मार्केट शेयर अब 18.4% तक पहुंच गया है. कंपनी ने पिछले साल की तुलना में अपनी शिपमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि की है 2024 की तीसरी तिमाही में जहां 5.77 करोड़ यूनिट्स भेजे गए थे, वहीं 2025 की इसी अवधि में यह आंकड़ा बढ़कर 6.14 करोड़ यूनिट्स हो गया. इस ग्रोथ में Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 जैसे प्रीमियम AI-पावर्ड फोन्स का बड़ा योगदान रहा है. इन मॉडलों की परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स ने यूजर्स को काफी प्रभावित किया है.

दूसरे पायदान पर Apple रहा, जिसने इस तिमाही में करीब 5.87 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट दर्ज की. iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग के बाद बिक्री में तेजी जरूर आई है लेकिन सैमसंग की मजबूत पकड़ के आगे कंपनी को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ा. फिर भी Apple आने वाले महीनों में अपनी नई iPhone 17 लाइनअप की बिक्री को और बढ़ाने की तैयारी में है.

दूसरे पायदान पर Apple रहा, जिसने इस तिमाही में करीब 5.87 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट दर्ज की. iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग के बाद बिक्री में तेजी जरूर आई है लेकिन सैमसंग की मजबूत पकड़ के आगे कंपनी को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ा. फिर भी Apple आने वाले महीनों में अपनी नई iPhone 17 लाइनअप की बिक्री को और बढ़ाने की तैयारी में है.

शाओमी ने तीसरा स्थान हासिल किया जिसका मार्केट शेयर 13.5% रहा. वहीं ट्रांसियन 9% और वीवो 8.9% हिस्सेदारी के साथ टॉप-5 में शामिल रहीं. इन कंपनियों ने मिड-रेंज सेगमेंट में आक्रामक रणनीति अपनाई है और उभरते बाजारों में अपने AI-युक्त स्मार्टफोन्स की पेशकश से जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है.

शाओमी ने तीसरा स्थान हासिल किया जिसका मार्केट शेयर 13.5% रहा. वहीं ट्रांसियन 9% और वीवो 8.9% हिस्सेदारी के साथ टॉप-5 में शामिल रहीं. इन कंपनियों ने मिड-रेंज सेगमेंट में आक्रामक रणनीति अपनाई है और उभरते बाजारों में अपने AI-युक्त स्मार्टफोन्स की पेशकश से जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है.

IDC का अनुमान है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्मार्टफोन इंडस्ट्री की दिशा और गति तय करेगा. कंपनियां अब हर प्राइस सेगमेंट में AI इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दे रही हैं ताकि यूजर्स को एक स्मार्ट, एडवांस और वैल्यू-फॉर-मनी अनुभव मिल सके. कहा जा सकता है कि AI ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री का खेल पूरी तरह बदल दिया है.

IDC का अनुमान है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्मार्टफोन इंडस्ट्री की दिशा और गति तय करेगा. कंपनियां अब हर प्राइस सेगमेंट में AI इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दे रही हैं ताकि यूजर्स को एक स्मार्ट, एडवांस और वैल्यू-फॉर-मनी अनुभव मिल सके. कहा जा सकता है कि AI ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री का खेल पूरी तरह बदल दिया है.

Published at : 18 Oct 2025 10:33 AM (IST)

[ad_2]

अजीब पागल है ये… साड़ी में आग लगाकर बनाने लगी रील, वीडियो देख भड़के यूजर्स

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है. वीडियो में एक महिला अपने घर के अंदर रील बनाते हुए कुछ ऐसा करती है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. दरअसल, महिला ने वायरल होने और ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में अपनी साड़ी में खुद आग लगा ली. उसका मकसद था कि जलती हुई साड़ी में डांस करेगी तो वीडियो अलग लगेगा और सोशल मीडिया पर छा जाएगी. लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने पूरे इंटरनेट को हिला दिया.

जलती हुई साड़ी में डांस करने लगी महिला

वीडियो की शुरुआत में महिला बेहद आत्मविश्वास के साथ कैमरे के सामने डांस शुरू करती है. फिर वह मोमबत्ती या किसी ज्वलनशील वस्तु से अपनी साड़ी के पल्लू में आग लगा लेती है. जैसे ही साड़ी में आग पकड़ती है, वो तेजी से फैलने लगती है. आग कुछ ही सेकेंड में पूरी साड़ी तक पहुंच जाती है. महिला के चेहरे पर पहले तो झिझक और फिर डर साफ नजर आने लगता है. लपटें बढ़ती जाती हैं, लेकिन शायद “रील परफेक्ट बने” इस सोच में वह बीच-बीच में डांस करना नहीं छोड़ती. ये दृश्य देखना किसी खौफनाक फिल्म से कम नहीं लगता.

बेकाबू हुई साड़ी की आग!

कुछ ही देर में महिला की स्थिति बेकाबू हो जाती है. वीडियो में एक और महिला नजर आती है जो दौड़कर आती है और उसकी जलती साड़ी को संभालने की कोशिश करती है. दोनों आग बुझाने की कोशिश करती हैं और किसी तरह साड़ी की लपटों को काबू में लाती हैं. आसपास के लोग भी घबराए हुए नजर आते हैं. पूरे वीडियो में बस एक बात साफ दिखती है. सोशल मीडिया के व्यूज की चाह ने इंसान को कितना खतरनाक हद तक पहुंचा दिया है.

यह भी पढ़ें: फोन में मशगूल थी महिला, सड़क पर चलते हुए सामने से आई ट्रेन, फिर ऐसे बची जान- डरा देगा वीडियो

यूजर्स हुए आग बबूला

वीडियो को @maheshb20727795 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बेवकूफी की हद होती है, हादसे के बाद आंखें खुलती नहीं बंद हो जाती है. एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों का अकाउंट ही बंद कर देना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस महिला के अकाउंट को सब रिपोर्ट करो.

यह भी पढ़ें: दुबई में दिखा दिल्ली जैसा नजारा! दीपावाली पर रोशनी से नहाया पूरा शहर- वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स


आत्मनिर्भर भारत के सफर पर ब्रेक! चीन से बढ़ा ट्रेड डेफिसिट, जानें क्या है मामला

[ad_1]


India Import Data 2025: वित्तीय वर्ष 2025-26 के दूसरे तिमाही अप्रैल-सितंबर में भारत के आयात में उछाल देखने को मिला है. पिछले वर्ष की तुलना में इस तिमाही में भारत ने 16.26 अरब डॉलर का अधिक सामान इम्पोर्ट किया है. पिछले वर्ष इस अवधि में देश का आयात 358.85 अरब डॉलर था. जो 2025 में 375.11 अरब डॉलर हो गया है. देश में मैन्युफैक्चरिंग की गति, घरेलू मांग ने इसे बढ़ाने का काम किया है.

साथ ही इलेक्टॉनिक्स, मशीनरी के इंपोर्ट में तेजी आई है. इस आयात से भारत का चीन के साथ ट्रेड डेफिसिट भी बढ़ गया है. एक ओर तो, जहां भारत आत्मनिर्भर होने के लिए नए प्रयास कर रहा है. वहीं दूसरी ओर, चीन से आयात बढ़ना देश के लिए शुभ संकेत नहीं दे रही है. हालांकि, चीन दुनिया के सबसे बड़े आयातक देशों में से एक है, पर चीन भारत का अलग-अलग मंचों पर विरोध भी करता रहता है. 

किन चीजों का बड़ा आयात?

भारत ने इस तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और सिल्वर प्रोडक्ट की आयात सबसे ज्यादा किया हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स इम्पोर्ट्स में 16.78 प्रतिशत तो वहीं, मशीनरी इम्पोर्ट्स में 13.7 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल देखने को मिली हैं. सिल्वर की मांग तो पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है. सिल्वर की खासियतों के कारण, इंडस्ट्री में इसकी मांग बढ़ती ही जा रही है. सिल्वर का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल्स और बैटरी बनाने में किया जाता है. इस कारण, भारत में भी सिल्वर की मांग तेज है. इसके आयात में 56 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है. भारत ने 3.2 अरब डॉलर की चांदी इंपोर्ट की है. 

चीन बना सबसे बड़ा निर्यातक

भारत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले छमाही में सबसे ज्यादा आयात चीन से किया है. भारत ने चीन से लगभग 62.89 अरब डॉलर का सामान इंपोर्ट किया. डेटा की बात करें तो, पिछले साल की तुलना में इसमें 11.2 प्रतिशत की उछाल है. दूसरे नंबर पर यूएई से भारत ने 33.03 अरब डॉलर का सामान आयात किया. वहीं, रूस देश का तीसरा सबसे बड़ा आयातक स्रोत बना हुआ है. हालांकि, रूस से इंपोर्ट में 7.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. भारत ने रूस से 31.12 अरब डॉलर का सामान मंगवाया है.  

ट्रेड डेफिसिट में बढ़ोतरी

चीन का सबसे बड़ा आयातक बनने से भारत और चाइना के बीच ट्रेड डेफिसिट में बढ़ोतरी हुई और यह 54.4 अरब डॉलर के आंकडें पर पहुंच गया. पिछले साल, इस अवधि में यह आंकड़ा 49.6 अरब डॉलर था. यानि कि देश से निर्यात होने वाली वस्तुओं और सर्विसेज और इंपोर्ट होने वाली वस्तुओं और सर्विसेज में एक बहुत बड़ा अंतर हैं. जब भी किसी देश की निर्यात होने वाला सामान, आयात होने वाली वस्तुओं से कम होता है, तो इसे ही ट्रेड डेफिसिट या व्यापार घाटा कहा जाता है. 

यह भी पढ़ें: भारत और रूस मिलकर बदलेंगे रेयर अर्थ का गेम, चीन की बढ़ गई टेंशन

 

[ad_2]