दिवाली में नहीं रहेगी शेयर बाजार की छुट्टी, मुहूर्त ट्रेडिंग का भी बदला समय

[ad_1]


Muhurta Trading: पूरा देश दिवाली की तैयारियों में जुटा हुआ है. इस बार दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी. हालांकि, इस दौरान शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा. इस दिन शेयर बाजार में रोज की तरह कारोबार होगा. यानी कि इस दिन मार्केट सुबह के 9 बजे से शाम के 3:30 बजे तक खुला रहेगा. जिस दिन पूरा देश दिवाली मनाएगा शेयर बाजार में उस दिन ट्रेडिंग होती रहेगी.

अब सवाल आता है कि ऐसा क्यों होगा? दरअसल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) दोनों में छुट्टी की तारीख अलग-अलग है. इस वजह से शेयर बाजार 21 और 22 अक्टूबर को बंद रहेगा. शेयर बाजार मंगलवार, 21 अक्टूबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन और बुधवार, 22 अक्टूबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के लिए बंद रहेंगे. 

मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है?

मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के दिन एक घंटे के लिए रखा जाने वाला स्पेशल ट्रेडिंग सेशन होता है. ‘मुहूर्त’ शब्द का अर्थ शुभ समय होता है और इसे हिंदू कैलेंडर में संवत 2082 की शुभ शुरुआत मानी जाती है. कई निवेशक इस दिन नए निवेश की शुरुआत करते हैं. बीएसई और एनएसई इस दौरान अपने टर्मिनल खोलते हैं, भले ही बाकी दिन बाजार बंद रहते हो. इस दौरान निवेशक फायदे के लिए नहीं, बल्कि सालभर बरकत रहे इसलिए निवेश पर ज्यादा फोकस करते हैं. अमूमन इस दिन निवेशक ऐसे शेयरों पर खासतौर पर दांव लगाते हैं, जो उन्हें लॉन्ग टर्म में मुनाफा दे. आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में तेजी देखने को मिलती है. 

कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

मुहूर्त ट्रेडिंग मंगलवार, 21 अक्टूबर, 2025 को होगी. प्री-ओपन सेशन दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक चलेगा, जिसके बाद ट्रेडिंग विंडो दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक खुला रहेगा. क्लोजिंग सेशन 2.55 बजे से 3.05 बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है. वैसे आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6 बजे के आसपास शुरू होता है. यानी कि इस बार शाम के बजाय दोपहर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

पैसे बटोरने के आ रहे दिन! Meesho के IPO को Sebi से मिली मंजूरी, जानें कितना होगा साइज?

[ad_2]

Video: मजदूर महिलाओं को मुस्लिम शख्स ने दिया सरप्राइज! दीवाली पर बांटे गिफ्ट, वीडियो वायरल

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर दीवाली के मौके पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो इंसानियत और आपसी प्रेम की सबसे खूबसूरत तस्वीर पेश करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम युवक गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को नए कपड़े बांट रहा है, ताकि वे भी खुशी और सम्मान के साथ दीपावली का त्योहार मना सकें.

KYC Foundation ने बांटी खुशियां

वीडियो में साफ दिखता है कि युवक पेट्रोल पंप पर काम कर रही एक लड़की को कपड़े देता है, फिर फूल बेचने वाली बुजुर्ग महिला, झाड़ू लगाने वाली महिला और अन्य कई गरीब माताओं-बहनों को भी कपड़े भेंट करता है. कपड़े पाकर सभी महिलाएं बेहद खुश नजर आती हैं. उनके चेहरे की मुस्कान यह बताने के लिए काफी है कि छोटी-सी मदद भी किसी के जीवन में कितनी बड़ी खुशी ला सकती है.

बताया जा रहा है कि यह नेक काम KYC Foundation की ओर से किया गया है. फाउंडेशन का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार त्योहार के दिन खाली हाथ न रहे. हर घर में रोशनी जले और हर चेहरा मुस्कुराए,  यही इस अभियान का असली मकसद है.

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा- यह है असली भारत, जहां इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है. वहीं कई लोगों ने कहा कि दीपावली का मतलब ही यही है, अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना, भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम फैलाना.

यह घटना समाज को यह सिखाती है कि त्योहार सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का मौका हैं और रही बात पटाखों की, तो उनका भी एक सुंदर पहलू है. पटाखे जलाने से खुशियों का माहौल बनता है, बच्चों और बड़ों के चेहरों पर उत्साह झलकता है.


नीता अंबानी की पोती-नातिन बनीं दिवाली पार्टी की रौनक, अंबानी परिवार की राजकुमारियों का जलवा

[ad_1]


दिवाली के दौरान बॉलीवुड और बिजनेस जगत की हस्तियां अपनी चमक बिखेरती हैं. इस बार रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने आलीशान घर ‘एंटीलिया’ में 17 अक्टूबर को शानदार दिवाली पार्टी रखी, जहां परिवार के छोटे-छोटे सदस्यों ने सबका दिल जीत लिया.

 


इस दौरान नीता अंबानी की नातिन आदिया (ईशा अंबानी की बेटी) और पोती वेदा (आकाश अंबानी की बेटी) ने अपनी क्यूटनेस से सबको हैरान कर दिया. नीता ने अपनी इन छोटी परी को ‘लक्ष्मी’ कहकर पुकारा, जो दीवाली के इस त्योहार पर बिल्कुल फिट नजर आया. 

नीता अंबानी की पोती-नातिन बनीं दिवाली पार्टी की रौनक, देखें अंबानी परिवार की छोटी राजकुमारियों का जलवा

पार्टी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां ये छोटी राजकुमारियां एथनिक आउटफिट्स में इतनी प्यारी लग रही हैं कि इन्हें देखकर मुस्कान खुद-ब-खुद आ जाती है.

 


पार्टी का नजारा किसी राजमहल से कम नहीं लगा. एंटीलिया को रंग-बिरंगी लाइट्स, फूलों की मालाओं और दीयों से सजाया गया था. हवा में मिठाइयों की खुशबू और पारंपरिक संगीत की धुनें घुली हुई थीं. नीता अंबानी ने पर्पल कलर की साड़ी में ग्रेसफुल लुक लिया था, जिसमें गोल्डन कढ़ाई और हैवी ज्वेलरी ने उन्हें रॉयल टच दिया. हालांकि, आदिया और वेदा ने लाइमलाइट लूट ली. 

नीता अंबानी की पोती-नातिन बनीं दिवाली पार्टी की रौनक, देखें अंबानी परिवार की छोटी राजकुमारियों का जलवा

महज दो साल की आदिया ने पिंक लहंगे में ड्रेस अप किया था. लहंगे पर छोटे-छोटे फूलों की एम्ब्रॉयडरी और मैचिंग चूड़ियों में वह छोटी परी जैसी लगी. नीता अंबानी ने आदिया को गोद में उठाकर कहा, ‘मेरी छोटी लक्ष्मी आ गई!’ यह पल कैमरे में कैद हो गया.

नीता अंबानी की पोती-नातिन बनीं दिवाली पार्टी की रौनक, देखें अंबानी परिवार की छोटी राजकुमारियों का जलवा

वेदा ने ग्रीन लहंगे में कमाल कर दिया. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इस छोटी गुड़िया ने लहंगे के साथ छोटे झुमके और पायल पहनी थी, जो उनके हर कदम पर खनक रही थी. वेदा ने पार्टी में नीता अंबानी के साथ डांस भी किया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है. 

नीता अंबानी की पोती-नातिन बनीं दिवाली पार्टी की रौनक, देखें अंबानी परिवार की छोटी राजकुमारियों का जलवा

नीता अंबानी ने वेदा को भी ‘मेरी लक्ष्मी’ कहकर पुकारा और दोनों ने मिलकर छोटा-सा दीवाली गीत गाया. परिवार के बाकी सदस्यों ने भी एथनिक वियर में कमाल किया. ईशा अंबानी अपनी ड्रेस में ग्लैमरस नजर आईं तो श्लोका मेहता ने एलिगेंट अंदाज दिखाया. वहीं, राधिका मर्चेंट का लुक भी कमाल का रहा.

ये भी पढ़ें: दिवाली के लिए चावल से घर पर ऐसे तैयार करें DIY फेसपैक, मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग



[ad_2]

Google का धमाकेदार दिवाली ऑफर! सिर्फ 11 में मिल रहा ये प्रीमियम फीचर, जानिए कैसे उठाएं मौके का

[ad_1]


Google Diwali Offer: गूगल ने इस दिवाली अपने यूज़र्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है. कंपनी ने अपने Google One Cloud Storage के दामों में भारी कटौती की है. सीमित समय के लिए यूज़र्स सिर्फ 11 रुपये प्रति माह में 2TB तक का क्लाउड स्टोरेज पा सकते हैं. इस प्लान के साथ यूज़र्स को Google Drive, Google Photos और अन्य AI फीचर्स का भी एक्सेस मिलेगा.

ऑफर की वैधता और शर्तें

यह स्पेशल दिवाली ऑफर 31 अक्टूबर तक ही मान्य है. यानी, यदि आप इस डील का फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्दी करें क्योंकि समय बहुत सीमित है. गूगल के इस ऑफर में यूज़र्स 30GB से लेकर 2TB तक का कोई भी प्लान चुन सकते हैं और हर प्लान की शुरुआती कीमत पहले तीन महीनों के लिए सिर्फ 11 रुपये प्रति माह रखी गई है. यानी शुरुआती 90 दिनों में कुल खर्च मात्र 33 रुपये होगा. इसके बाद, चुने गए प्लान की कीमत सामान्य दर पर वापस आ जाएगी.

Google One की सामान्य कीमतें और बचत

Google One कई स्टोरेज टियर प्रदान करता है जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बनाए गए हैं. हर प्लान की मासिक कीमत अलग होती है लेकिन अगर यूज़र वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो उन्हें करीब 37% तक की बचत होती है. यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो फोटो वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं.

ऐसे करें Google One दिवाली ऑफर क्लेम

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें.

  • अपने स्मार्टफोन में Google One ऐप खोलें.
  • अपने Gmail अकाउंट से साइन इन करें.
  • ऊपर बाईं ओर बने तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें.
  • Membership Plans सेक्शन में जाएं.
  • अपनी पसंद का स्टोरेज प्लान चुनें और “Get Discount” पर क्लिक करें.
  • पेमेंट मेथड वेरिफाई करें.
  • अंत में Subscribe बटन दबाकर अपना प्लान एक्टिव करें.

यह भी पढ़ें:

इंटरनेट का असली मालिक कौन है? यहां हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

[ad_2]

गरीबी से गौरव तक, पढ़ें चाय बेचते-बेचते IAS बने हिमांशु की मेहनत और जूनून की कहानी  

[ad_1]


कभी बरेली की एक छोटी चाय की दुकान पर काम करने वाला हिमांशु गुप्ता आज यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल कर आईएएस अधिकारी बन चुका है. हिमांशु की कहानी संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल है. उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और 2019 में 304वीं रैंक हासिल की.

हिमांशु का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ. उनके पिता के पास एक छोटी सी चाय की दुकान थी, जहां हिमांशु बचपन में चाय परोसते थे और परिवार की मदद करते थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान भी पिता की दुकान में काम किया और खाली समय में अखबार पढ़कर सामान्य ज्ञान बढ़ाया.

हिमांशु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद उन्हें रहने और पढ़ाई के खर्चों के लिए ट्यूशन पढ़ाना पड़ा. इसके अलावा हिमांशु ने पेड ब्लॉग्स लिखकर अपनी आर्थिक स्थिति संभाली. उनका कहना है कि यह उनके लिए पहला मौका था जब वे मेट्रो शहर गए और बड़े शहर में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ काम करने का अनुभव मिला.

ग्रेजुएशन के बाद लिया फैसला

ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमांशु को एक अच्छी नौकरी का अवसर मिला. लेकिन उनकी इच्छा थी कि वे देश की सेवा करें. उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज की तैयारी का निर्णय लिया. इसके लिए उन्होंने रिसर्च स्कॉलर के रूप में एक सरकारी कॉलेज में दाखिला लिया और एनवायरमेंटल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की. हिमांशु अपने बैच के टॉपर रहे. विदेश से पीएचडी का अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने सिविल सर्विसेज का रास्ता चुना. उनका मानना था कि देश की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

पहले अटेम्प में आईआरटीएस  

पहले ही प्रयास में हिमांशु ने यूपीएससी परीक्षा पास की, लेकिन रैंक कम आने के कारण उन्हें आईआरटीएस (Indian Railway Traffic Service) में चयन मिला. इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा यूपीएससी की परीक्षा में बैठने का फैसला किया. लगातार प्रयास और मेहनत के बाद हिमांशु ने सफलता हासिल की और आईएएस अधिकारी बनकर अपने परिवार और समाज के लिए एक उदाहरण स्थापित किया.

यह भी पढ़ें – अपार आईडी से छात्रों की उड़ान होगी आसान, हवाई टिकट पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट! ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

8 गेंद, 0 रन… कमबैक मैच में खाता भी नहीं खोल पाए विराट कोहली, फैंस का टूटा दिल

[ad_1]


विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे में शून्य पर आउट हुए. वह मिचेल स्टार्क की गेंद पर ऑफ साइड में मारना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधा पॉइंट पर खड़े कूपर कोलोनी के हाथों में गई. 224 दिन बाद इंटरनेशनल मैच खेल रहे कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए, इससे करोड़ों फैंस का दिल टूट गया जो कई समय से उनकी बल्लेबाजी देखने को तरस रहे थे. उनसे पहले रोहित शर्मा भी सस्ते में आउट हो गए थे.

फ्लॉप RO-KO की जोड़ी !

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों ही फ्लॉप रहे. वेदर कंडीशन और पिच को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. रोहित के साथ शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की, दोनों पहले विकेट के लिए सिर्फ 13 रन जोड़े पाए. चौथे ओवर की चौथी गेंद पर जोश हाजेलवुड ने रोहित को आउट किया, इसके बाद विराट कोहली मैदान पर आए लेकिन वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

विराट कोहली के विकेट से टूटा फैंस का दिल

कोहली जब मैदान पर आए थे तब पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर, तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. फैंस उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए आतुर थे, हालांकि वह सिर्फ 8 ही गेंद खेल पाए. बता दें कि विराट के साथ रोहित के लिए भी ये सीरीज महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों का भविष्य इस सीरीज पर टिका है और पहले मैच में दोनों बुरी तरह फ्लॉप हो गए.

25 पर गिरे टॉप 3 विकेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद कप्तान शुभमन गिल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. उन्हें नैथन एलिस ने अपने पहले ही ओवर में आउट किया, उन्होंने 18 गेंदें खेलकर 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाए. भारत ने अपने टॉप 3 बल्लेबाजों के विकेट 25 रन पर गंवा दिए.



[ad_2]

’25 हजार अमेरिकन मारे जाते, अगर…’, US नेवी ने सबमरीन को कर दिया तबाह तो क्या बोले ट्रंप?

[ad_1]


अमेरिकी सेना ने एक पनडुब्बी को समंदर में ही तबाह कर दिया. राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (18 अक्तूबर 2025) को अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि अमेरिका ने एक ड्रग तस्करी करने वाली पनडुब्बी को कैरिबियन सागर में निशाना बनाकर नष्ट कर दिया. यह पनडुब्बी कथित तौर पर फेंटेनाइल और अन्य ड्रग्स से भरी हुई थी और अमेरिका की ओर बढ़ रही थी.

ट्रंप ने कहा, ”एक बहुत बड़ी ड्रग ले जाने वाली पनडुब्बी को तबाह करना मेरे लिए गर्व की बात है. यह अभियान उन मार्गों पर हुआ जो लंबे समय से ड्रग्स की तस्करी के लिए कुख्यात हैं. उन्होंने आगे कहा कि दो आतंकवादी मारे गए और दो को इक्वाडोर और कोलंबिया वापस भेजा जा रहा है.” उन्होंने कहा कि अगर मैंने इस पनडुब्बी को आने दिया होता तो कम से कम 25 हजार अमेरिकन मारे जाते.

इक्वाडोर और कोलंबिया वापस भेजे गए संदिग्ध

राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने पुष्टि की कि उनके देश के नागरिक को जिंदा वापस भेजा गया है. पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर कहा,”हमें खुशी है कि वह जीवित है और उस पर कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा.”वहीं, इक्वाडोर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

अमेरिकी सैन्य अभियान ड्रग्स के नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार

यह घटना सितंबर 2025 से शुरू हुए उस अमेरिकी सैन्य अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद लैटिन अमेरिका से अमेरिका में ड्रग्स की सप्लाई रोकना है. अमेरिकी सेना अब तक कैरिबियन सागर में छह जहाजों को निशाना बना चुकी है, जिनमें से अधिकांश स्पीडबोट या अर्ध-पनडुब्बी (Semi-Submarine) थीं. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान ड्रग्स की सप्लाई चेन पर निर्णायक प्रहार है. हालांकि, अमेरिका ने अब तक यह सबूत नहीं दिया है कि मारे गए सभी लोग वाकई में ड्रग तस्कर ही थे.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञों और मानवाधिकार संगठनों ने इस तरह की हत्याओं पर सवाल उठाए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बिना स्पष्ट सबूत और न्यायिक प्रक्रिया के ऐसी सैन्य कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन मानी जा सकती हैं. एक सुरक्षा विश्लेषक ने कहा कि अगर ये व्यक्ति ड्रग्स के तस्कर थे तब भी उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए थी न कि समुद्र में मार गिराया जाना.

पनडुब्बी कहां से आई थी?

अमेरिकी प्रशासन ने पनडुब्बी के प्रस्थान बिंदु का खुलासा नहीं किया, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह संभवतः कोलंबिया या वेनेज़ुएला के गुप्त शिपयार्ड से रवाना हुई थी. ऐसी अर्ध-पनडुब्बियों का उपयोग वर्षों से दक्षिण अमेरिका से मध्य अमेरिका या मेक्सिको तक कोकीन पहुंचाने के लिए किया जाता रहा है. इन पनडुब्बियों को आमतौर पर जंगलों में छिपे शिपयार्ड में हाथ से तैयार किया जाता है, जो रडार की पकड़ से बचने में सक्षम होती हैं.

फेंटेनाइल और अमेरिकी चिंता

फेंटेनाइल (Fentanyl) एक अत्यंत शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग अमेरिकी समाज के लिए नई महामारी बन चुकी है. पिछले कुछ सालों में अमेरिका में फेंटेनाइल ओवरडोज़ से लाखों मौतें दर्ज की गई हैं, इसलिए अमेरिकी प्रशासन इसे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा मानता है. ट्रंप प्रशासन इस ड्रग को नियंत्रित करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहा है, जिसमें ड्रग तस्करों के खिलाफ सीधे सैन्य एक्शन को भी शामिल किया गया है.

 ये भी पढ़ें: ‘PAK ने जानबूझकर बढ़ाया तालिबान के साथ तनाव ताकि ट्रंप…’, शहबाज-मुनीर को लेकर एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला दावा



[ad_2]

गोविंदा संग रिश्ते से खुश नहीं थे सुनीता के पिता, शादी भी नहीं की थी अटेंड

[ad_1]


एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं. गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी. पिछले कुछ समय पहले खबरें थी कि उनकी शादी में दिक्कतें आ रही हैं. हालांकि, अब उनके बीच में सब ठीक है. लेकिन क्या आपको पता है कि सुनीता और गोविंदा के रिश्ते से सुनीता के पिता खुश नहीं थे.

गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना ने एक बार इसके बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनके नाना ने गोविंदा और सुनीता की शादी अटेंड भी नहीं की थी.

सुनीता के पिता नहीं थे गोविंदा संग शादी को तैयार

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, टीना ने कहा, ‘मेरी मां हॉट पैंट्स पहनती थीं. वो पाली हिल में रहती थी. वो अमीर बैकग्राउंड से आती थी. मेरे पिता उतने अमीर नहीं थे. वो विरार में स्ट्रगल कर रहे थे. मेरे नाना बहुत अमीर थे. ये बहुत ही फिल्मी कहानी हैं. उन्होंने मेरी मां से कहा था कि क्या तुम पागल हो? वो एक्टिंग में स्ट्रगल कर रहा है. मेरे नाना ने मां-पापा की शादी भी अटेंड नहीं की थी. वो इससे खुश नहीं थे.’

गोविंदा को हाल ही में टू मच विद काजोल और ट्विंकल के शो में देखा गया था. इस शो में उन्होंने सुनीता संग रिश्ते के बारे में बात की थी.

उन्होंने कहा था, ‘सुनीता हमारे घर के बच्चे की तरह है. मेरे बच्चे सुनीता को ऐसे हैंडल करते हैं जैसे वो बच्चा है. लेकिन वो अपनी जिम्मेदारियां बहुत अच्छे से निभाती हैं. वो पूरे घर को संभालती है. वो ईमानदार बच्चा है. उसके शब्द कभी गलत नहीं होते हैं. ये बस इतना है कि सुनता वो भी कह देती है जो उसे नहीं कहना चाहिए.’

मालूम हो कि गोविंदा और सुनीता ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा था. बेटी टीना के जन्म तक उन्होंने शादी को सीक्रेट रखा था. 

[ad_2]

इतने में घर आ जाएगा! ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जान उड़े यूजर्स के होश

[ad_1]


आमतौर पर आपने बर्गर कितने का खाया होगा? बाजार में 20 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के बर्गर मौजूद हैं. हद से महंगा भी हम सोचें तो 1000 रुपये से ज्यादा नहीं सोच सकते. लेकिन जरा सोचिए, एक बर्गर जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएं. जी हां, बस $11,000! (9 लाख 68 हजार रुपये के करीब) जी हां, सही पढ़ा आपने, अमेरिका या यूरोप के किसी लग्जरी रेस्टोरेंट का नहीं, बल्कि स्पेन के कैटेलोनिया के एक छोटे से रेस्टोरेंट का ये बर्गर है. इस बर्गर को आम लोग नहीं खा सकते, इसे सिर्फ रेस्टोरेंट की ओर से चुने गए लोग ही चख सकते हैं. ये कोई साधारण बर्गर नहीं है, ये बर्गर तो लग्जरी का असली मतलब दिखाता है. सोचो, एक बर्गर जो सिर्फ आमंत्रण पर मिलता है और इसे खाने का अनुभव आम खाने से बिल्कुल अलग है.

साढ़े 9 लाख रुपये से ज्यादा है बर्गर की कीमत

स्पेन के कैबरेरा डेल मार में असाडोर औपा नाम का एक रेस्टोरेंट है, जहां के शेफ्स ने दुनिया का सबसे महंगा बर्गर बनाया है. इसकी कीमत €9,450 यानी $11,000 है. भारतीय रुपयों में ये कीमत साढ़े 9 लाख रुपये से ज्यादा है. इस बर्गर को बनाने में कथित तौर पर आठ साल का शोध और प्रयोग लगा है. लेकिन मजे की बात ये है कि इस बर्गर की असली सामग्री क्या है, यह आज भी एक रहस्य है. इस बर्गर की खासियत सिर्फ महंगी चीज़ों में नहीं है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता वाली है और इसे खाने का अनुभव बहुत ही अनोखा है. रेस्टोरेंट के मालिक बोस्को जिमेनेज, जिन्हें बीडेविकिंगो भी कहते हैं के अनुसार इस बर्गर का मकसद विलासिता दिखाना नहीं, बल्कि इसे अप्राप्य बनाना है. मतलब, यह हर कोई नहीं खा सकता.

क्या है बर्गर की खासियत?

रेस्टोरेंट की वेबसाइट पर लिखा है कि यह अनुभव केवल आमंत्रण पर ही मिलता है. इसे मेन्यू में नहीं डाला गया है और इसके लिए कोई रिजर्व ऑप्शन भी नहीं है. जो लोग इसे चखना चाहते हैं, वे अनुरोध कर सकते हैं, लेकिन इस पर कार्रवाई रेस्टोरेंट के हिसाब से होती है. अगर आप चुने जाते हैं, तो आपको एक निजी कमरे में बुलाया जाएगा और वहां आपको कुछ और भाग्यशाली ग्राहकों के साथ बैठाया जाएगा. इस बर्गर में दुनिया के तीन सबसे बेहतरीन मीट, यूरोप के सबसे खास चीज और एक खास सॉस शामिल होता है. इसे खाने का अनुभव इतना अनोखा है कि इसे सिर्फ चुने हुए लोग ही महसूस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फोन में मशगूल थी महिला, सड़क पर चलते हुए सामने से आई ट्रेन, फिर ऐसे बची जान- डरा देगा वीडियो

यूजर्स हैरान, बोले कभी नहीं खा पाएंगे

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही इंटरनेट के गलियारों में हलचल मच गई. यूजर्स इस बर्गर को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये सबसे गर्म मुद्दा बन गया. एक यूजर ने लिखा…मैं पूरी जिंदगी कमाऊं फिर भी इसे नहीं खरीद पाऊंगा. एक और यूजर ने लिखा…भाई जन्नत से खरीदकर लाए हो क्या? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये सब चर्चा में आने के लिए है, फालतू पैसा कोई खर्च नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: दुबई में दिखा दिल्ली जैसा नजारा! दीपावाली पर रोशनी से नहाया पूरा शहर- वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स

दिवाली पर 1-2 नहीं इन 3 पत्तों का लगाएं तोरण, मां लक्ष्मी जरूर आएंगी आपके द्वार

[ad_1]

कार्तिक अमावस्या के दिन सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली या दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. यह दिन लक्ष्मी पूजन के लिए बहुत भी शुभ माना जाता है. एक मान्यता यह भी है कि, इसी दिन भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे.

कार्तिक अमावस्या के दिन सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली या दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. यह दिन लक्ष्मी पूजन के लिए बहुत भी शुभ माना जाता है. एक मान्यता यह भी है कि, इसी दिन भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे.

दिवाली पर लोग घर की साज-सजावट करने के साथ ही मुख्य द्वार की साफ-सफाई और सजावट भी करते हैं. इनमें तोरण या बंधनवार लगाना सबसे शुभ और सकारात्मक माना जाता है. लोग पत्तियों की माला या लड़ी बनाकर इसे दरवाजे पर बांधते हैं.

दिवाली पर लोग घर की साज-सजावट करने के साथ ही मुख्य द्वार की साफ-सफाई और सजावट भी करते हैं. इनमें तोरण या बंधनवार लगाना सबसे शुभ और सकारात्मक माना जाता है. लोग पत्तियों की माला या लड़ी बनाकर इसे दरवाजे पर बांधते हैं.

तोरण मुख्य रूप से अशोक के पत्तों से बनाई जाती है. लेकिन इस साल दिवाली पर आप एक-दो नहीं बल्कि तीन पत्तों वाला तोरण लगा सकते हैं. आइये जानते हैं इन पत्तियों के बारे में.

तोरण मुख्य रूप से अशोक के पत्तों से बनाई जाती है. लेकिन इस साल दिवाली पर आप एक-दो नहीं बल्कि तीन पत्तों वाला तोरण लगा सकते हैं. आइये जानते हैं इन पत्तियों के बारे में.

दिवाली के दिन आप पान के पत्तों से तोरण बनाकर भी मुख्य द्वार के दरवाजे पर लगा सकते हैं. धार्मिक दृष्टि से पान का पत्ता भी शुभ माना जाता है और पूजा-पाठ में भी इसका प्रयोग किया जाता है.

दिवाली के दिन आप पान के पत्तों से तोरण बनाकर भी मुख्य द्वार के दरवाजे पर लगा सकते हैं. धार्मिक दृष्टि से पान का पत्ता भी शुभ माना जाता है और पूजा-पाठ में भी इसका प्रयोग किया जाता है.

इसी के साथ आप आम के पत्तों का तोरण बनाकर भी घर के बाहर लगा सकते हैं. पत्तों बीच में आप गेंदे का फूल भी लगा सकते हैं, जिससे कि इसकी सुंदरता और शुभता भी बढ़ जाएगी.

इसी के साथ आप आम के पत्तों का तोरण बनाकर भी घर के बाहर लगा सकते हैं. पत्तों बीच में आप गेंदे का फूल भी लगा सकते हैं, जिससे कि इसकी सुंदरता और शुभता भी बढ़ जाएगी.

तोरण बनाने के लिए अशोक के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि अशोक के पत्तों का तोरण दरवाजे पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर पर नहीं होता है. इसलिए आप इस दिवाली अशोक के पत्तों का तोरण लगाकर अपने घर के वातावरण को शुद्ध और पवित्र बना सकते हैं.

तोरण बनाने के लिए अशोक के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि अशोक के पत्तों का तोरण दरवाजे पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर पर नहीं होता है. इसलिए आप इस दिवाली अशोक के पत्तों का तोरण लगाकर अपने घर के वातावरण को शुद्ध और पवित्र बना सकते हैं.

Published at : 19 Oct 2025 09:56 AM (IST)

[ad_2]