तुर्की और अजरबैजान को ले डूबा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ जाना पड़ा भारी

[ad_1]


‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान का साथ देना तुर्की को भारी पड़ रहा है. तुर्की और अजरबैजान दो ऐसे देश है, जो मई में दोनों देशों के बीच घमासान के बीच पाकिस्तान के सपोर्ट में आगे आए थे. इसका असर यह रहा है कि यहां भारतीय पर्यटकों की आवाजाही में भारी कमी आई है. हाल के दिनों में टूरिज्म स्टैटिसटिक्स के डेटा से इसका खुलासा हुआ है. बीते कुछ सालों में अजरबैजान और तुर्की भारतीयों की पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप मे उभरे थे. दोनों देशों के बीच डायेक्ट फ्लाइट की सर्विस भी बढ़ाई गई. तुर्की के कई बड़े एयरपोर्ट्स में से एक इस्तांबुल भी बड़े पैमाने पर भारत से लोग जाने लगे थे. 

तुर्की के मिनिट्री ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म की डेटा के मुताबिक, मई से लेकर अगस्त के बीच तुर्की जाने वाले भारतीयों की संख्या एक तिहाई घटकर लगभग 90,400 रह गई, जबकि पिछले साल इस दौरान यह संख्या लगभग 1.36 लाख थी.  2025 के शुरुआती चार महीनों में लगभग 83,300 भारतीयों ने तुर्की का दौरा किया, जो पिछले साल की समान अवधि के 84,500 आगंतुकों की संख्या से थोड़ा कम है. यानी कि यह संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है.

भारतीयों ने मिलकर सिखाया सबक

भारत ने जरूरत की वक्त हमेशा तुर्की की मदद की, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को मदद देने की उनकी यह बात भारतीयों को रास नहीं आई. नतीजतन, भारतीयों ने तुर्की और अजरबैजान को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया. इसका असर मई से ही दिखने लगा था, जब लोग धड़ाधड़ बुकिंग कैंसिल करने लगे थे. कई बड़ी कंपनियों ने भी तुर्की और अजरबैजान के लिए फ्लाइट और होटल सर्विसेज बंद कर दी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद MakeMyTrip और EaseMyTrip जैसे ट्रैवल पोर्टल्स ने भी इन देशों की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी थी.

तुर्की और अजरबैजान से भारत ने मोड़ा मुंह

अजरबैजान टूरिज्म बोर्ड के हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और अप्रैल के बीच भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 33 परसेंट का इजाफा हुआ था, लेकिन मई-अगस्त के बीच लगभग 56 परसेंट की गिरावट आई है.  मई और अगस्त के बीच अजरबैजान जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या घटकर लगभग 44,000 रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या लगभग 1,00,000 थी. कुल मिलाकर, 2025 के पहले आठ महीनों में अजरबैजान जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में साल-दर-साल 22 परसेंट की गिरावट आई, जो लगभग 1.25 लाख रह गई है. 

ये भी पढ़ें:

दिवाली में नहीं रहेगी शेयर बाजार की छुट्टी, मुहूर्त ट्रेडिंग का भी बदला समय; जानें कब बंद रहेगा मार्केट?

[ad_2]

ऑनलाइन पेमेंट नहीं हुआ तो वेंडर ने यात्री से रखवा ली घड़ी! बदतमीजी की इंतेहा देख खौल उठेगा खून

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है जहां एक यात्री ट्रेन से उतरकर समोसा लेने आता है. कुछ ही पलों में जो कुछ होता है वो हर किसी को हैरान कर देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री जल्दबाजी में समोसा खाता है और फिर ऑनलाइन पेमेंट करने की कोशिश करता है लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है. इसके बाद जो ड्रामा होता है उसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.

रेलवे स्टेशन का वीडियो देख खौल उठेगा खून

वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है और एक यात्री हड़बड़ी में समोसे वाले के पास जाकर दो समोसे खरीदता है. वह जल्दी-जल्दी खाते हुए ट्रेन की ओर लौटने लगता है लेकिन तभी समोसे वाला उसे रोक लेता है. यात्री कहता है कि वह ऑनलाइन पेमेंट करेगा और अपना मोबाइल निकालकर ट्रांजेक्शन करने लगता है. इसी बीच नेटवर्क की समस्या के चलते पेमेंट फेल हो जाता है. यही से शुरू होती है पूरी कहानी.

पेमेंट नहीं हुआ तो यात्री से वेंडर ने पकड़ी गिरेबान

बताया जा रहा है कि जब पेमेंट नहीं हुआ तो समोसे वाला भड़क गया. वह यात्री से बदतमीजी करने लगा और गुस्से में उसका गिरेबान पकड़ लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समोसे वाला यात्री को डांटते हुए कहता है कि “पैसे दो नहीं तो कुछ छोड़कर जाओ”. मामला बढ़ता देख यात्री परेशान हो जाता है. वह समझाने की कोशिश करता है कि नेटवर्क चला गया है और पेमेंट हो जाएगा, लेकिन समोसे वाला मानने को तैयार नहीं होता.

पैसों के बदले रखवा ली स्मार्ट वॉच!

फिर जो हुआ उसने सबका ध्यान खींच लिया. समोसे वाले ने यात्री की कलाई में बंधी स्मार्ट वॉच खोल ली और कहा कि “जब पेमेंट हो जाए तो वॉच वापस ले लेना”. इसके बाद उसने उसे दो प्लेट और समोसे थमाए और कहा कि “जा अब, ट्रेन निकल रही है”. वीडियो में दिखता है कि ट्रेन चल पड़ती है और यात्री समोसे हाथ में लिए दौड़कर किसी तरह ट्रेन में चढ़ता है.

यह भी पढ़ें: दुबई में दिखा दिल्ली जैसा नजारा! दीपावाली पर रोशनी से नहाया पूरा शहर- वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भारतीय रेलवे में हो क्या रहा है, हर तरफ लूट मची हुई है. एक और यूजर ने लिखा….यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….आसपास के लोगों को लगा नहीं कि 10-20 रुपये निकाल कर दे दें.

यह भी पढ़ें: फोन में मशगूल थी महिला, सड़क पर चलते हुए सामने से आई ट्रेन, फिर ऐसे बची जान- डरा देगा वीडियो


ISRO में नौकरी का मौका, कई पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा है सैलरी

[ad_1]


ISRO Recruitment 2025: स्पेस और साइंस में अपना करियर बनाने वालों के लिए इसरो में जॉब पाने से बेहतर दूसरी और क्या चीज हो सकती है. ऐसे में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ले आया है इन कैंडिडेट्स के लिए शानदार मौका. ISRO ने साइंटिस्ट, इंजीनियर और टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकली है. 

इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स इसमें अप्लाई करने के लिए ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. आवेदन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म्स निकल चुके हैं और इन्हें भरने की आखिरी तारीख 14 नवंबर, 2025 है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है इस जॉब का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और इसके लिए कैसे करें अप्लाई.

कितने पदों पर निकली है वैकेंसी ?

ISRO के तहत आने वाले Satish Dhawan Space Centre (SDSC) SHAR, श्रीहरिकोटा ने 151 सीट्स पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें टेक्निकल और हेल्पर पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा. इसमें साइंटिस्ट, इंजीनियर, लाइब्रेरी असिस्टेंट, टेक्नीशियन, कुक, फायरमैन, रेडियोग्राफर और नर्स समेत कई पदों पर वेकेंसी निकाली गई है. इसके लिए 10वीं पास, नर्सिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर, B.Tech, BSc, SSLC, BE, ITI की एजुकेशन क्वालीफिकेशन वाले सभी कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. 

एलिजिबिलिटी और सिलेक्शन प्रोसेस

इसरो में निकली इन वेकेंसी के लिए अप्लाई करने से पहले इसका एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जान लेना बेहद जरूरी है. इसमें अप्लाई करने के लिए मिनिमम एज लिमिट 18 साल और मैक्सिमम एज लिमिट 35 साल है. इसके अलावा रिजर्व्ड कैटेगरी (एससी/एसटी) के लिए 5 साल का तो वहीं ओबीसी कैटेगरी के लिए 3 साल का एज रिलेक्सेशन दिया गया है. इसमें कैंडिडेट्स को एक रिटन एग्जाम और स्किल टेस्ट क्लियर करना होगा. फिर कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. इसके बाद फाइनल सिलेक्टिड कैंडिडेट्स की ज्वाइनिंग कराई जाएगी. इसमें बेसिक पे पोस्ट के हिसाब से मिलेगा, जिसमें 19,900 से लेकर 1,77,500 रूपये तक की मंथली सैलरी दी जाएगी.

ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 

1. सबसे पहले कैंडिडेट्स को इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाना है.
2. अब होमपेज पर जाकर ISRO Recruitment 2025 Apply Online वाले लिंक पर क्लिक करना है.
3. फिर यहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड कैंडिडेट मोबाइल नंबर पर आ जाएगा.
4. इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म फिल करना है और उसमें जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने हैं. 
5. आखिर में फीस पेमेंट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर लेनी है.

इसे भी पढ़ें : माता रानी के करने हैं दर्शन तो IRCTC लाया है स्पेशल टूर पैकेज, आज ही करें बुक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: ऐसी भयानक टक्कर, एक सेकंड में बस से कुचल गया स्कूटी वाला, खौफनाक मंजर CCTV में कैद

[ad_1]


Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्कूटी सवार आदमी सड़क पर जा रहा था. तभी पास से गुजर रही एक बस से उसकी हल्की सी टक्कर हो गई, लेकिन यह मामूली सी टक्कर कुछ ही पलों में जानलेवा बन गई.

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि स्कूटी और बस एक ही दिशा में जा रहे थे. अचानक बस का हिस्सा स्कूटी से छू गया, जिससे स्कूटी सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा. दुर्भाग्य से, उसी वक्त बस का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया. घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने या कुछ करने का मौका ही नहीं मिला.

पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया है. वीडियो में लोग देखते ही देखते भागकर मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. आदमी की मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने शुरू की तलाश

बताया जा रहा है कि यह हादसा शहर के व्यस्त इलाके में हुआ था, जहां हर वक्त वाहनों की आवाजाही रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बस चालक तेज रफ्तार में था और स्कूटी सवार को ओवरटेक करने की कोशिश में यह दुर्घटना हो गई. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है.


भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच में नहीं रुकी बारिश, तब कौन जीतेगा मैच, क्या है नियम?

[ad_1]


Rain Stop Match In Perth IND vs AUS Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज रविवार, 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं भारत की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन इस मैच में बारिश खेल बिगाड़ रही है. पर्थ में खेला जा रहा ये मैच कई बार बारिश की वजह से रुका है. हर बार मैच रुकने से ओवर में कटौती होती जा रही है. अगर ऐसे ही आज मैच के पूरे दिन बारिश होती रही, तब ये मैच कौन जीतेगा, आइए जानते हैं.

बारिश के कारण कौन जीतेगा IND vs AUS मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे में कई बार बारिश ने अड़चन पैदा की है. शुरुआत में 10 मिनट की बारिश के बाद ही मैच 49 ओवर का कर दिया गया था. वहीं मैच शुरू होने के कुछ समय बाद फिर से दो घंटे करीब बारिश हुई, जिसके बाद मैच 35-35 ओवर का कर दिया गया. इसके बाद फिर मैच खेला गया और 15 गेंद फेंके गई, लेकिन फिर बारिश हो गई और मैच 32-32 ओवर का हो गया.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच में अगर लगातार बारिश होती रही और इस वजह से ये मैच नहीं हो पाता है, तब ये मुकाबला रद्द हो जाएगा. इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है, इसलिए अगर मैच नहीं भी होता है तो ये मुकाबला कोई भी टीम नहीं जीतेगी और ये मैच स्थगित कर दिया जाएगा.

मैच में अब तक क्या हुआ?

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा मैदान पर उतरे, लेकिन 8 रन बनाकर ही हिटमैन रोहित आउट हो गए. वहीं इसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए, लेकिन विराट भी 8 गेंदों में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए. रोहित-विराट के बाद शुभमन गिल भी 10 रन बनाकर आउट हो गए.

भारत के 25 के स्कोर पर ही 3 विकेट गिर गए थे. बारिश के जब फिर एक बार मैच शुरू हुआ, तब उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी 11 रन बनाकर आउट हो गए. भारत ने 45 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया. पर्थ में लगातार बारिश हो रही है और भारत का स्कोर 16.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें

‘अनफिट’ मोहम्मद शमी ने लिए 7 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले सेलेक्टर्स के उड़ाए होश

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 20 अक्टूबर 2025, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

[ad_1]


Kal Ka Rashifal: 20 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि 

आपका आज अटका पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आप बहुत खुश होंगे, लेकिन वह पैसा आपके पास ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा. नौकरीपेशा और व्यापारी आज संभलकर कार्य करें और किसी भी तरह के निवेश से बचें. परिवार के सदस्यों से कोई आश्चर्यजनक उपहार मिल सकता है. आज आपकी मुलाकात किसी बुद्धिमान या आध्यात्मिक व्यक्ति से हो सकती है, जिससे कई चीजों का ज्ञान मिलेगा और लाभ भी होगा.

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • भाग्यशाली रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.

वृषभ राशि 

आपका स्वास्थ्य काफी समय से खराब चल रहा था, इसे लेकर चिंता न करें, जल्द ही आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. परिवार और परिचित हर क्षेत्र में आपका सहयोग करेंगे और धन लाभ भी होगा. मन से नकारात्मकता निकालकर अच्छी चीजों की सराहना करेंगे. संगीत सुनने से मन को शांति मिलेगी. नौकरीपेशा और व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा. सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी
  • उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

मिथुन राशि 

जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा. नौकरीपेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकता है. परिवार का पूरा सहयोग रहेगा और दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनेगी. संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं.

कर्क राशि 

अगर आप सफलता चाहते हैं तो भाग्य के भरोसे न बैठें, मेहनत करें — सफलता मिलेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर निवेश करें. व्यापारियों को किसी ग्राहक की वजह से परेशानी हो सकती है. लव लाइफ में सावधानी रखें. आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपका बहुत ध्यान रखता है.

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • उपाय: चंद्र देव को दूध मिलाकर जल अर्पित करें.

सिंह राशि 

आज अटके धन की प्राप्ति होगी और निवेश से फायदा मिलेगा. बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो लाभ संभव है. किसी भी बड़े निर्णय से पहले परिवार की राय लें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • भाग्यशाली रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य देव को जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें.

कन्या राशि 

सिंगल जातक आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के साथियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. निवेश से लाभ की संभावना है. व्यापारी बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है.

  • भाग्यशाली अंक: 6
  • भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला
  • उपाय: माता दुर्गा को लाल पुष्प और मिठाई अर्पित करें.

तुला राशि 

दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. पुरानी बीमारी में सुधार होगा. जीवन में प्यार और सम्मान बढ़ेगा. कारोबार में लाभ मिलेगा. परिवार की जिम्मेदारियों के साथ खुद के लिए समय निकालें.

  • भाग्यशाली अंक: 7
  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • उपाय: मां सरस्वती की पूजा करें और विद्यार्थियों को पुस्तक दान दें.

वृश्चिक राशि 

पुराने काम पूरे होंगे. व्यस्त दिन रहेगा पर परिवार के लिए समय निकालें. धन लेन-देन से बचें अन्यथा हानि हो सकती है. ससुराल पक्ष से मतभेद संभव है. लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी.

  • भाग्यशाली अंक: 4
  • भाग्यशाली रंग: गहरा लाल
  • उपाय: भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें.

धनु राशि 

मित्रों के साथ किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे प्रेरणा मिलेगी. लव रिलेशन में समय देना आवश्यक है. बेकार बातों में न उलझें. विवादों से दूर रहें. शाम परिवार के साथ बीतेगी.

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और वृहस्पतिवार को दान करें.

मकर राशि 

स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन सावधानी से चलाएं. पुराना मित्र मिलने आ सकता है. लव लाइफ सुखद रहेगी. संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी. नौकरी और व्यापार सामान्य रहेंगे. जीवनसाथी से मतभेद संभव है.

  • भाग्यशाली अंक: 10
  • भाग्यशाली रंग: काला
  • उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि 

परिवार के किसी पुराने सदस्य से मुलाकात हो सकती है. नए आय के साधन मिलेंगे. विवाह संबंध की बात आगे बढ़ सकती है. अपनी जीवनशैली में सुधार करें. सायंकाल परिवार के साथ चर्चा करेंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 11
  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का जप करें.

मीन राशि 

घर में खास मेहमानों का आगमन संभव है. निवेश से लाभ मिलेगा. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. नौकरीपेशा जातक इंटरव्यू दे सकते हैं. व्यापार में लाभ और सरकारी सहयोग मिलेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 12
  • भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
  • उपाय: तुलसी माता की परिक्रमा करें और दीपक जलाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

भारत या चीन नहीं, अब इस देश में अपने प्रोडक्ट बनाएगा Apple, जानिए पूरी जानकारी

[ad_1]

टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का अगला डिवाइस एक 7-इंच का स्मार्ट होम डिस्प्ले होगा जो घर में मौजूद स्मार्ट डिवाइसेज़ को कंट्रोल करने के लिए एक सेंट्रल हब की तरह काम करेगा. इसमें FaceTime की सुविधा भी होगी साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट इसे और स्मार्ट बनाएगा.

टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का अगला डिवाइस एक 7-इंच का स्मार्ट होम डिस्प्ले होगा जो घर में मौजूद स्मार्ट डिवाइसेज़ को कंट्रोल करने के लिए एक सेंट्रल हब की तरह काम करेगा. इसमें FaceTime की सुविधा भी होगी साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट इसे और स्मार्ट बनाएगा.

पहले यह डिवाइस 2025 के भीतर लॉन्च होने की उम्मीद थी लेकिन अब इसे 2026 तक टाल दिया गया है. यह नया स्मार्ट डिस्प्ले Amazon Echo Show और Google Nest Hub जैसी डिवाइसेज़ को सीधी टक्कर देगा.

पहले यह डिवाइस 2025 के भीतर लॉन्च होने की उम्मीद थी लेकिन अब इसे 2026 तक टाल दिया गया है. यह नया स्मार्ट डिस्प्ले Amazon Echo Show और Google Nest Hub जैसी डिवाइसेज़ को सीधी टक्कर देगा.

बदलते भूराजनीतिक हालात (Geopolitical Tensions) के चलते Apple अब अपने नए उत्पादों के लिए चीन या भारत पर निर्भर नहीं रहना चाहता. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अब वियतनाम में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया है.

बदलते भूराजनीतिक हालात (Geopolitical Tensions) के चलते Apple अब अपने नए उत्पादों के लिए चीन या भारत पर निर्भर नहीं रहना चाहता. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अब वियतनाम में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया है.

Apple पहले से ही वियतनाम में अपने कई डिवाइस बनवाता है लेकिन यह पहली बार होगा जब यहां से पूरी नई प्रोडक्ट लाइन की शुरुआत की जाएगी. इस कदम से कंपनी अपनी सप्लाई चेन को अधिक स्थिर और संतुलित बनाना चाहती है ताकि किसी भी वैश्विक व्यवधान का असर उसके उत्पादन पर न पड़े.

Apple पहले से ही वियतनाम में अपने कई डिवाइस बनवाता है लेकिन यह पहली बार होगा जब यहां से पूरी नई प्रोडक्ट लाइन की शुरुआत की जाएगी. इस कदम से कंपनी अपनी सप्लाई चेन को अधिक स्थिर और संतुलित बनाना चाहती है ताकि किसी भी वैश्विक व्यवधान का असर उसके उत्पादन पर न पड़े.

दिलचस्प बात यह है कि वियतनाम में Apple को इस नए प्रोजेक्ट में चीनी टेक कंपनी BYD का साथ मिल रहा है. BYD वहां नए स्मार्ट डिस्प्ले की असेंबली, टेस्टिंग और पैकेजिंग का ज़िम्मा संभालेगी. Apple ने हाल के वर्षों में चीन से बाहर जिन दो देशों में सबसे अधिक निवेश किया है वे हैं भारत और वियतनाम और अब वियतनाम कंपनी के लिए नया रणनीतिक केंद्र (strategic hub) बनकर उभर रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि वियतनाम में Apple को इस नए प्रोजेक्ट में चीनी टेक कंपनी BYD का साथ मिल रहा है. BYD वहां नए स्मार्ट डिस्प्ले की असेंबली, टेस्टिंग और पैकेजिंग का ज़िम्मा संभालेगी. Apple ने हाल के वर्षों में चीन से बाहर जिन दो देशों में सबसे अधिक निवेश किया है वे हैं भारत और वियतनाम और अब वियतनाम कंपनी के लिए नया रणनीतिक केंद्र (strategic hub) बनकर उभर रहा है.

Published at : 19 Oct 2025 12:45 PM (IST)

[ad_2]

‘अल्लाह कसम PAK आर्मी को भारतीय बॉर्डर तक खदेड़ देंगे’, अफगान मंत्री की शहबाज-मुनीर को चेतावनी

[ad_1]


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दोहा बैठक में सीजफायर का ऐलान हो गया है. इस बीच तालिबान के उप-गृहमंत्री मावलवी मुहम्मद नबी ओमारी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अफगानिस्तान ने पाक आर्मी को आक्रमणकारी घोषित कर दिया तो उन्हें भारतीय सीमा तक खदेड़ देंगे. 

सीएनएन-न्यूज18 के अनुसार, ओमारी ने पाकिस्तानी सेना को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अफगान जनजातियां और राष्ट्र एक बार आपको धार्मिक आदेश द्वारा आक्रमणकारी घोषित कर दें तो मैं अल्लाह की कसम खाता हूं कि आपको भारतीय सीमा तक भी सुरक्षा नहीं मिलेगी.

दूसरों के इच्छा से काम करता है पाकिस्तान: ओमारी

मावलवी मुहम्मद नबी ओमारी ने इस्लामाबाद के नागरिकों और सैन्य नेतृत्व की तीखी आलोचना की. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी सैन्य शासन हर काम दूसरों की इच्छा के अनुसार करता है और आपने हाल ही में शहबाज़ शरीफ़ का ट्रंप से चापलूसी भरे लहजे में बात करते हुए वीडियो देखा होगा.

ओमारी ने संभावित क्षेत्रीय दावों का भी संकेत दिया और कहा कि मौजूदा स्थिति यह संकेत देती है कि डूरंड रेखा के पार के क्षेत्र, जो कभी अफगानिस्तान द्वारा खो दिए गए थे, वो आखिरकार अफगान क्षेत्र में वापस आ सकते हैं.

पाकिस्तान ने तोड़ा था सीजफायर: तालिबान नेता

तालिबानी नेता की तरफ से ये चेतावनी अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच आई है, जहां हाल ही में सीमा पार झड़पें हुई हैं. काबुल ने इस्लामाबाद पर 48 घंटे के युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, जिसके तहत लगभग एक हफ़्ते से चल रही लड़ाई पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के दर्जनों सैनिक और नागरिक मारे गए.

दोहा में दोनों देशों के बीच बनी सहमति

दोनों देशों को लेकर कतर के विदेश मंत्रालय ने दोहा में बैठक का आयोजन किया, जिसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हुए. इसके बाद आगे की बैठक इंस्ताबुल में आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें

दीयों और मोमबत्ती पर पैसा बर्बाद मत करो’, अखिलेश यादव के बयान पर भड़की VHP, कहा- खुद को यदुवंशी बताने वाले जिहादियों…

[ad_2]

JDU में सिर्फ 4 मुस्लिम को टिकट, यूजर बोला- मौलवी नीतीश ने सही किया, इस्लाम में 4 निकाह से ज्या

[ad_1]


JDU Muslim Candidates: बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए लगभग सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इन्हीं में से जेडीयू की लिस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है. क्योंकि पार्टी ने इस बार सिर्फ 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है. अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर मजाक शुरू हो गया है.

कोई इसे नीतीश कुमार की नई पॉलिसी बता रहा है. तो कोई धर्म से जोड़कर व्यंग्य कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘मौलवी नीतीश ने सही किया, इस्लाम में चार निकाह से ज्यादा की इजाजत नहीं’. सोशल मीडिया पर देखते ही देखते काफी वायरल हो रही है यह पोस्ट.

‘इस्लाम में 4 से ज़्यादा की इजाज़त नहीं है’ 

हर धर्म के अपने रीति-रिवाज और मान्यताएं होती हैं. जिनमें शादी को लेकर भी कुछ नियम तय हैं. इस्लाम में चार से ज्यादा शादियों की इजाजत नहीं होती. और अब इसी बात को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है. वजह है जेडीयू की हाल ही में जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट. जिसमें सिर्फ चार मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट मिला है.

यह भी पढ़ें: Video: ऐसी भयानक टक्कर, एक सेकंड में बस से कुचल गया स्कूटी वाला, खौफनाक मंजर CCTV में कैद

इसे लेकर फेसबुक पर मंजर इमाम नाम के यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए तंज कसते हुए लिखा, “भाइयो और प्यारी माओ बहनो, परेशान न हों, इस्लाम में चार से ज्यादा की इजाजत नहीं है, मौलवी साहब ने बिल्कुल ठीक ही किया है.” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है. 

इन सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट्स उतारे

बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार की जेडीयू की ओर से अररिया से श्रीमती शगुफ्ता अजीम को टिकट दिया गया है. जोकीहाट से मंजर आलम को टिकट दिया गया है. चैनपुर से मोहम्मद जमाल खान को टिकट दिया गया है. तो वहीं अमौर से साबिर अली चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मजदूर महिलाओं को मुस्लिम शख्स ने दिया सरप्राइज! दीवाली पर बांटे गिफ्ट, भावुक कर देगा वीडियो

बिहार में मुस्लिम आबादी करीब 17 प्रतिशत के आसपास है. यानी राज्य की कुल जनसंख्या में लगभग दो करोड़ से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं. इतना बड़ा वोट बैंक राज्य की राजनीति में हमेशा अहम भूमिका निभाता आया है. कई सीटें तो ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाता जीत-हार का फैसला कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Video: 38 साल से बजा रहे थे घंटी, आखिरी दिन इमोशनल हुआ चपरासी, बच्चों ने बजाई तालियां, देखें वीडियो

सैफ-करीना ने फैमिली संग मनाया धनतेरस का जश्न, ट्रेडिशनल लुक में दिखी पटौदी फैमिली

[ad_1]

सोहा अली खान ने अपने घर में धनतेरस के दिन एक छोटी सी पार्टी रखी. जिसमें पटौदी फैमिली के अलावा उनके खास दोस्तों ने शिरकत की.

सोहा अली खान ने अपने घर में धनतेरस के दिन एक छोटी सी पार्टी रखी. जिसमें पटौदी फैमिली के अलावा उनके खास दोस्तों ने शिरकत की.

इस पार्टी में सोहा अली खान की भाभी यानि करीना कपूर सजधजकर पहुंची. उन्होंने लाइट ब्लू शेड का शरारा सूट पहना था.

इस पार्टी में सोहा अली खान की भाभी यानि करीना कपूर सजधजकर पहुंची. उन्होंने लाइट ब्लू शेड का शरारा सूट पहना था.

करीना कपूर के अलावा इस जश्न में उनकी बहन और दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी पहुंची. वहीं करीना की बेस्टी भी अमृता अरोड़ा भी पार्टी का हिस्सा बनी.

करीना कपूर के अलावा इस जश्न में उनकी बहन और दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी पहुंची. वहीं करीना की बेस्टी भी अमृता अरोड़ा भी पार्टी का हिस्सा बनी.

एक फोटो में करीना कपूर, सैफ अली खान, सोहा अली खान और कुणाल खेमू एकसाथ पोज देती हुए नजर आए. फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कल रात कुछ सोलिड एनर्जी थी.’

एक फोटो में करीना कपूर, सैफ अली खान, सोहा अली खान और कुणाल खेमू एकसाथ पोज देती हुए नजर आए. फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कल रात कुछ सोलिड एनर्जी थी.’

सोहा अली खान ने पार्टी में सुर्ख लाल सूट पहना था. वहीं अमृता सिंह मरून कलर के को-अर्ड सेट में नजर आई.

सोहा अली खान ने पार्टी में सुर्ख लाल सूट पहना था. वहीं अमृता सिंह मरून कलर के को-अर्ड सेट में नजर आई.

इन तस्वीरों में से सबसे क्यूट फोटो इब्राहिम अली खान ने शेयर की. जो अपने छोटे भाईयों तैमूर और जेह अली खान के साथ फनी पोज देते दिखे.

इन तस्वीरों में से सबसे क्यूट फोटो इब्राहिम अली खान ने शेयर की. जो अपने छोटे भाईयों तैमूर और जेह अली खान के साथ फनी पोज देते दिखे.

इस फोटो में सोहा की अपने भाई सैफ अली खान के साथ प्यार भरी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

इस फोटो में सोहा की अपने भाई सैफ अली खान के साथ प्यार भरी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

Published at : 19 Oct 2025 12:36 PM (IST)

[ad_2]