वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों के रुख समेत ये फैक्टर तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चाल

[ad_1]


Stock Market This Week: इस हफ्ते स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुझानों, विदेशी निवेशकों के रुख और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी. जानकारों का मानना है कि त्योहारी हफ्ते होने के बावजूद बाजार में घटनाक्रमों की कमी नहीं रहेगी. बीएसई और एनएसई मंगलवार, 21 अक्टूबर को एक विशेष ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सत्र का आयोजन करेंगे, जो दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा. इस दिन सामान्य कारोबार नहीं होगा, जबकि दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर बुधवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे.

कैसी रहेगी बाजार की चाल?

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस चीफ (रिसर्च) अजित मिश्रा का कहना है कि छोटा कारोबारी सप्ताह घटनाओं से भरा रहेगा और निवेशकों के लिए कई प्रमुख कारक सामने आएंगे. बाजार सहभागी सबसे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे, जो व्यापक बाजार की दिशा तय करेंगे.

उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को संवत 2082 की शुरुआत के प्रतीक के रूप में एक घंटे का दिवाली विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र भावनात्मक संकेतों और त्योहारी उत्साह के लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

अजीत मिश्रा ने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी हैं, जिनमें कोलगेट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसी प्रमुख कंपनियां अपने परिणाम पेश करेंगी. उन्होंने कहा कि चीन पर प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ, साथ ही क्रूड ऑयल की कीमतों और मुद्रा में उतार-चढ़ाव पर भी निवेशकों की पैनी नजर रहेगी.

तिमाही नतीजों का बाजार पर असर

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI), जो पिछले तीन महीनों से शुद्ध आधार पर बिकवाली कर रहे थे, अक्टूबर में अब तक 6,480 करोड़ रुपये के शुद्ध निवेश के साथ खरीदार बन गए हैं. यह बदलाव मजबूत व्यापक आर्थिक संकेतकों के कारण देखा जा रहा है.

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ का कहना है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के आगामी नतीजों से कॉरपोरेट आय सत्र की दिशा तय होने की उम्मीद है. वहीं, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में किसी भी तरह की राहत बाजार की धारणा को सकारात्मक रूप दे सकती है. पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,451.37 अंक या 1.75 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी 424.5 अंक या 1.67 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: दिवाली में इन 10 स्टॉक्स पर मिल सकता है 31 परसेंट तक का रिटर्न, देखें बनी बनाई पूरी लिस्ट

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

बाइक पर बांधे 1000 बिजली बम और लगा दी आग! इसके बाद जो हुआ देखने के लिए कलेजा चाहिए- वीडियो वायर

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल होता है लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक पर हजारों पटाखे बांधकर ऐसा स्टंट करता है जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं. यह वीडियो जितना खतरनाक है, उतना ही चौंकाने वाला भी. लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि “यह स्टंट नहीं, जान से खेलने जैसा है.” पटाखों की आवाज, धुआं और धमाकों के बीच बाइक पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो जाती है लेकिन हैरानी की बात ये है कि बाइक को कोई नुकसान नहीं पहुंचता. फिर भी ये करतब जानलेवा साबित हो सकता था. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

बाइक पर बांध दिए 1000 से ज्यादा पटाखे फिर लगाई आग!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी बाइक को खुले मैदान में खड़ा करता है और फिर उसमें बिजली बम के पटाखे बांधने लगता है. वो भी एक या दो नहीं बल्कि पूरे हजारों की संख्या में. ये वही पटाखे होते हैं जो आमतौर पर बारात के स्वागत या द्वार तोरण के समय फोड़े जाते हैं. युवक ने इतनी बड़ी लड़ बाइक पर कस दी कि बाइक पटाखों के जाल में पूरी तरह ढक गई.


इसके बाद युवक बिना किसी डर के एक माचिस जलाता है और आग लगा देता है. कुछ ही सेकंड में पटाखों की पूरी लड़ सुलग उठती है और धमाकों की झड़ी लग जाती है. चारों तरफ आग की लपटें और धुएं का गुबार फैल जाता है. वीडियो में लोग दूर खड़े होकर मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते नजर आते हैं. कुछ लोग चिल्लाते भी सुनाई देते हैं क्योंकि हर तरफ से पटाखों की आवाज गूंज रही होती है.

यह भी पढ़ें: फोन में मशगूल थी महिला, सड़क पर चलते हुए सामने से आई ट्रेन, फिर ऐसे बची जान- डरा देगा वीडियो

यूजर्स बोले, सख्त कार्रवाई हो

वीडियो को miracles.again नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ये भाई किस्मत वाला है, वरना मौत तो दहाड़े मार ही रही थी. एक और यूजर ने लिखा…इसका दिमाग घूम गया है. कुछ भी कर रहे हैं लोग. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इन लोगों पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: दुबई में दिखा दिल्ली जैसा नजारा! दीपावाली पर रोशनी से नहाया पूरा शहर- वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स


‘अफगानिस्तान की संप्रभुता में दखल बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान को तालिबान की दो टूक, मुल्ला याकूब

[ad_1]


तालिबान सरकार के रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब ने दोहा से एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन या उसकी सुरक्षा में किसी भी तरह की दखल की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने बताया कि डूरंड रेखा से जुड़ा मुद्दा समझौते में शामिल नहीं है, क्योंकि यह ऐसा विषय है जो सीधे अफगान जनता से जुड़ा हुआ है.

आगामी बातचीत में समझौते की रूपरेखा पर होगा फोकस
मुल्ला याकूब ने बताया कि तुर्की में होने वाले अगले दौर की वार्ताओं में मौजूदा समझौते के क्रियान्वयन के तंत्र पर चर्चा होगी. जब उनसे पाकिस्तान की ओर से संभावित हमलों या समझौते के उल्लंघन पर गारंटी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दो अन्य देशों के सामने अपनी प्रतिबद्धता जताई है. अगर पाकिस्तान किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई करता है, तो अफगानिस्तान पूरी तरह तैयार है जवाब देने के लिए.

व्यापार बहाली और शरणार्थियों पर भी हुई चर्चा
मुल्ला याकूब ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार को सामान्य स्थिति में लौटाने पर सहमति बनी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान एक स्वतंत्र देश है और वह पाकिस्तान समेत सभी देशों से अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर अच्छे संबंध रखना चाहता है. शरणार्थियों के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि अफगान शरणार्थियों के साथ मानवीय व्यवहार की मांग को लेकर भी चर्चा की गई है.

अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तान ने सीजफायर बढ़ाए जाने के कुछ घंटे बाद अफगानिस्तान में हवाई हमले किए. ये हमले शुक्रवार को हुए, जब बुधवार से लागू संघर्ष विराम को दोहा में जारी शांति वार्ता के दौरान तक के लिए बढ़ा दिया गया था. मुजाहिद ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों को निशाना बनाया गया और काबुल को जवाब देने का अधिकार है. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वार्ता टीम के सम्मान में अफगान लड़ाकों को फिलहाल पलटवार न करने का निर्देश दिया गया है.

सीमा संघर्ष के बीच समाधान तलाश रहे दोनों देश
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों घायल हुए हैं. दोनों देशों के बीच बातचीत पाकिस्तान के असिफ और अफगान रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब की अगुवाई में हुई. जमीनी लड़ाई और पाकिस्तान की हवाई कार्रवाई दोनों देशों की 2,600 किमी लंबी विवादित सीमा पर हुई. पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान में मौजूद उग्रवादी गुटों ने हाल ही में पाकिस्तान में हमले तेज किए हैं, और काबुल को उन्हें रोकना चाहिए.

[ad_2]

211 पर थे 2 विकेट, फिर दीप्ति शर्मा ने ढाया कहर, इंग्लैंड को 288 पर रोका; हेदर नाइट ने जड़ा शतक

[ad_1]


2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आमने-सामने हैं. इंग्लैंड ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 288 रन बनाए हैं. हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लिश टीम आसानी से 300 के पार जाएगी, लेकिन अंतिम ओवरों में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की. खासकर दीप्ति शर्मा ने 4 विकेट लेकर मैच का पासा पलटा. 

अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हेदर नाइट ने तूफानी बल्लेबाजी के दौरान 91 गेंद खेलीं और इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया. इस तरह उन्होंने अपना तीसरा वनडे शतक और महिला वनडे में अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया. हेदर नाइट ने 91 गेंद में 109 रनों की पारी खेली.

वहीं भारत के लिए भी भरोसेमंद गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जब भी विकेट झटकने के लिए दीप्ति की लगाया तो यह अनुभवी ऑफ स्पिनर भरोसे पर खरी उतरी. उन्होंने 51 रन देकर चार विकेट लिए, जो किसी वनडे विश्व कप मैच में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

कप्तान ने दीप्ति को 16वें ओवर तक गेंदबाजी नहीं कराई. दीप्ति ने 16वें ओवर में टैमी ब्यूमोंट (22) को आउट कर अपना 150वां विकेट लिया और फिर एमी को भी आउट किया. दीप्ति ने पारी के अंत में एम्मा लैम्ब (11) और एलिस कैप्सी (02) को आउट करके इंग्लैंड की रन गति पर लगाम कसने में मदद की.

पूर्व कप्तान नाइट ने शानदार स्ट्राइक रोटेट की और कप्तान नटाली साइवर-ब्रंट (38) के साथ 106 गेंद में 113 रन की साझेदारी की. दोनों आसानी से बाउंड्री लगा रही थीं, जिससे इंग्लैंड मजबूत स्कोर की ओर बढ़ रहा था. इससे पहले सलामी बल्लेबाज और ब्यूमोंट ने इस टूर्नामेंट में पहली बार शुरुआती 10 ओवर सफलतापूर्वक खेले और पहले विकेट के लिए 77 रन साझेदारी की. लेकिन बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (68 रन देकर दो विकेट) ने साइवर-ब्रंट को आउट किया और इसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी दबाव में बिखर गई. 

45वें ओवर में स्नेह राणा के सटीक थ्रो पर नाइट के रन आउट होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं. इसके बाद से भारत पूरी तरह से इंग्लैंड पर हावी हो गया और अंतिम 10 ओवरों में पांच विकेट गंवाने से उनके मध्यक्रम की कमजोरियां एक बार फिर उजागर हो गईं. 

[ad_2]

दिवाली पर WhatsApp ने दिया खास तोहफा, लॉन्च किए रंगीन एनिमेटेड स्टिकर्स, अब ऐसे भेजें बधाई संदेश

[ad_1]

दिवाली पर WhatsApp ने दिया खास तोहफा, लॉन्च किए रंगीन एनिमेटेड स्टिकर्स, अब ऐसे भेजें बधाई संदेश

[ad_2]

खेसारी लाल यादव पर जेसीबी से हुई फूलों की बारिश! समर्थकों ने जमकर फोड़े पटाखे- वीडियो वायरल

[ad_1]


बिहार की सियासत और भोजपुरिया रंग जब मिल जाएं तो नजारा कुछ अलग ही होता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार और आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पर फूलों की बारिश की जा रही है. लेकिन यह कोई आम स्वागत नहीं था, बल्कि यहां जेसीबी से फूलों की बरसात की गई. वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने समर्थकों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं और उनके ऊपर आसमान से फूल झर रहे हैं. इस अनोखे स्वागत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोग कह रहे हैं  “ये है असली स्टार का जलवा.”

खेसारी लाल यादव पर समर्थकों ने जेसीबी से बरसाए फूल

वायरल वीडियो बिहार छपरा का बताया जा रहा है, जहां आरजेडी उम्मीदवार और भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव अपने चुनावी कार्यक्रम के बाद नामांकन भरने पहुंचे थे. जैसे ही वो अपनों के बीच से गुजरे, समर्थकों ने पटाखों की गूंज और नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया. लेकिन असली नजारा तब देखने को मिला जब जेसीबी मशीन से उन पर फूलों की बारिश शुरू हो गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की भीड़ खेसारी लाल यादव के चारों ओर जमा है. समर्थक नारे लगा रहे हैं..“खेसारी भइया जिंदाबाद.” उसी दौरान जेसीबी के बकेट में भरे गुलाब और गेंदे के फूल धीरे-धीरे ऊपर से बरसने लगते हैं. पूरा माहौल खुशबू और रंगों से भर जाता है. खेसारी लाल यादव मुस्कुराते हुए समर्थकों की ओर हाथ हिलाते हैं और लोगों की जयकार से पूरा इलाका गूंज उठता है.

यह भी पढ़ें: फोन में मशगूल थी महिला, सड़क पर चलते हुए सामने से आई ट्रेन, फिर ऐसे बची जान- डरा देगा वीडियो

यूजर्स बोले, खेसारी भैया का जवाब नहीं

वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन्हीं लोगों की वजह से भगदड़ होती है और आम लोग मारे जाते हैं. एक और यूज ने लिखा…खेसारी लाल भैया का जवाब नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….खेसारी भैया का जलवा है, उनके चाहने वाले पूरे देश में हैं.

यह भी पढ़ें: दुबई में दिखा दिल्ली जैसा नजारा! दीपावाली पर रोशनी से नहाया पूरा शहर- वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स


ईशा अंबानी ने लंदन में पहनी ऐसी ड्रेस, बनाने में लग गए 3,670 घंटे, तस्वीरें वायरल

[ad_1]

ईशा अंबानी ने इवेंट के लिए फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का आउटफिट कैरी किया था. पिंक चमोइज साटिन जैकेट के साथ ईशा अंबानी ने कॉलम स्कर्ट के साथ पेयर किया था.

ईशा अंबानी ने इवेंट के लिए फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का आउटफिट कैरी किया था. पिंक चमोइज साटिन जैकेट के साथ ईशा अंबानी ने कॉलम स्कर्ट के साथ पेयर किया था.

उनकी इस ड्रेस पर पुराने रोज जरदोजी में मोतियों, सेक्विन और क्रिस्टल के साथ एक शाईनी पैलेट में हाथ से कढ़ाई की गई थी.

उनकी इस ड्रेस पर पुराने रोज जरदोजी में मोतियों, सेक्विन और क्रिस्टल के साथ एक शाईनी पैलेट में हाथ से कढ़ाई की गई थी.

डिजाइनर ने खुद इंस्टाग्राम पर बताया है कि ईशा अंबानी के इस डिजाइनर आउटफिट को 35 से ज्यादा कारीगरों ने मिलकर 3,670 घंटों में तैयार किया था.

डिजाइनर ने खुद इंस्टाग्राम पर बताया है कि ईशा अंबानी के इस डिजाइनर आउटफिट को 35 से ज्यादा कारीगरों ने मिलकर 3,670 घंटों में तैयार किया था.

ये आउटफिट ईशा अंबानी को काफी ग्रेसफुल लुक दे रहा था और बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.

ये आउटफिट ईशा अंबानी को काफी ग्रेसफुल लुक दे रहा था और बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.

ईशा अंबानी ने इस ड्रेस के साथ ग्रीन एम्राल्ड जूलरी पेयर की थी. ये जूलरी उनकी मां नीता अंबानी के कलेक्शन से थी.

ईशा अंबानी ने इस ड्रेस के साथ ग्रीन एम्राल्ड जूलरी पेयर की थी. ये जूलरी उनकी मां नीता अंबानी के कलेक्शन से थी.

ग्रीन हार्ट शेप एम्राल्ड वाले डबल लेयर नेकलेक और ईयररिंग्स के साथ ईशा अंबानी ने मैचिंग रिंग भी पहनी थी.

ग्रीन हार्ट शेप एम्राल्ड वाले डबल लेयर नेकलेक और ईयररिंग्स के साथ ईशा अंबानी ने मैचिंग रिंग भी पहनी थी.

ईशा अंबानी ने इस दौरान स्मोकी आई मेकअप किया और ब्राउन लिपस्टिक चुनी. बालों को हाफ ओपन रखकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया था जो उनपर काफी जच रहा था.

ईशा अंबानी ने इस दौरान स्मोकी आई मेकअप किया और ब्राउन लिपस्टिक चुनी. बालों को हाफ ओपन रखकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया था जो उनपर काफी जच रहा था.

Published at : 19 Oct 2025 06:51 PM (IST)

[ad_2]

3 दिन में 1900 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी हुआ मजबूत; दिवाली से पहले निवेशकों के खिले चेहरे

[ad_1]


Stock Market News: दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा भारतीय शेयर बाजार ने अपने निवेशकों को दिया है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गजब का परफॉर्मेंस कर रहे हैं. निफ्टी भी 52- हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच चुका है. वहीं, सेंसेक्स में भी महज तीन सेशन में 1,900 अंकों की तेजी देखने को मिली है. शेयर बाजार में खुशियां ही खुशियां छाई हुई हैं. निवेशकों में भी कॉन्फिडेंस बना हुआ है. बाजार ओवरबॉट जोन की ओर बढ़ रहा है और ट्रेडिंग कैलेंडर छोटा होता जा रहा है. ऐसे में अब सवाल यह आता है कि क्या बाजार में यह तेजी आगे आने वाले समय में भी बरकरार रहेगी या बस दिवाली तक ही यह रौनक छाई रहेगी?  

अक्टूबर का महीना सबसे मजबूत

अक्टूबर के महीने में शेयर बाजार में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली. इसी के साथ सेंसेक्स इस साल अब तक लगभग 4.6 परसेंट तक उछल चुका है. यह तेजी खासतौर पर बैंकिंग शेयरों के अच्छे प्रदर्शन, विदेशी निवेशकों के नए निवेश और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते आई. इससे शेयर बाजार पर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है.

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत

इस हफ्ते निफ्टी 50 और सेंसेक्स में क्रमशः 1.7 परसेंट और 1.8 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई और ये 25,710 और 83,952 के लेवल पर बंद हुए. प्राइमरी मार्केट में भी धूम मची हुई है, जहां एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग आईपीओ प्राइस से 50 परसेंट के प्रीमियम पर 1,710.1 रुपये प्रति शेयर हुई. संस्थागत निवेश इस तेजी की रीढ़ बने हुए हैं. बीते हफ्ते घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 16,247 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 556 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसके अलावा, रियल्टी, हेल्थकेयर और बैंकिंग सेक्टर्स में भी रिकवरी देखने को मिली है.
इसके अलावा, भारत और अमेरिका दोनों ने ही नंवबर के पहले हफ्ते तक ट्रेड डील के पहले चरण को पूरा करने की सहमति जताई है. इससे भी निवेशकों का भरोसा शेयर बाजार पर बना हुआ है.

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

दिवाली में इन 10 स्टॉक्स पर मिल सकता है 31 परसेंट तक का रिटर्न, देखें बनी बनाई पूरी लिस्ट

[ad_2]

IGNOU ने दिया एक और मौका, TEE रजिस्ट्रेशन की बढ़ गई है डेट, 26 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म

[ad_1]


IGNOU Term End Examination: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, IGNOU ने दिसंबर, 2025 में होने वाले टर्म एंड एग्जाम्स के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट 26 अक्टूबर, 2025 कर दी गई है.

ऐसे में ऑनलाइन प्रोग्राम्स और ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग वाले सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म्स IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं. इसी बीच राहत की बात ये है कि स्टूडेंट्स से इसके लिए कोई एक्सट्रा फीस चार्ज नहीं की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं डायरेक्ट एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका.

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

IGNOU का टर्म एंड एग्जामिनेशन देने के लिए आपको तय एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होता है. इसके लिए कैंडिडेट्स की उस सेमेस्टर/ईयर की पूरी फीस जमा होनी चाहिए. साथ ही, स्टूडेंट को अपने प्रोग्राम गाइड के मुताबिक कोर्स का सिलेक्शन करना जरूरी है. इसके अलावा इन एग्जाम्स को देने के लिए समय पर एग्जाम फॉर्म भरना भी बेहद जरूरी है, वरना स्टूडेंट को एग्जाम नहीं देने दिए जाएंगे. स्टूडेंट्स को टर्म एंड एग्जाम में बैठने से पहले सभी असाइंगमेंट्स भी ड्यू डेट तक सबमिट करने जरूरी हैं.

कैसे करें अप्लाई ?

इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना है.
1. सबसे पहले IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाना है.
2. फिर यहां अपनी जरूरी डिटेल्स डालकर इसमें रजिस्ट्रेशन करना है.
3. रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना अकाउंट लॉगिन करना है.
4. फिर IGNOU टर्म एंड एग्जामिनेशन का एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी डिटेल्स फिल करनी हैं और फीस जमा करनी है. 
5. आखिर में अपने एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छी तरह से रिव्यू करके सबमिट कर देना है.
6. साथ ही, इस बात का ध्यान रहें कि एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें. 

किसको भरनी होगी लेट फीस ?

IGNOU ने दिसंबर में होने वाले टर्म एंड एग्जाम्स के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को बढ़ाकर 20 से 26 अक्टूबर, 2025 कर दिया है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स ड्यू डेट के बाद यानी 27 से 31 अक्टूबर तक फॉर्म भरते हैं, उन्हें साथ में 1100 रूपये की लेट फीस सबमिट करनी होगी.

इसे भी पढ़ें: ISRO में नौकरी का मौका, कई पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

50 चॉकलेट बम पर उढ़ेला पेट्रोल और फिर लगा दी आग! धमाका देख कांप उठेगी रूह- वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं. वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर 50 से ज्यादा चॉकलेट बम रखता है और फिर उस पर पूरी बोतल भर पेट्रोल उड़ेल देता है. इतना ही नहीं, वो लाइटर जलाकर पटाखों को आग भी लगा देता है और फिर भाग खड़ा होता है. कुछ ही सेकंड में जो धमाका होता है, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. धमाके की आवाज और धुएं का गुबार देखकर ऐसा लगता है मानो किसी इलाके में असली बम फट गया हो.

चॉकलेट बम में डाला पेट्रोल फिर लगा दी आग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सुनसान सड़क पर एक युवक आता है और अपने बैग से चॉकलेट बम के पैकेट निकालता है. वो एक-एक कर करीब 50 बम सड़क के बीच में रख देता है. फिर वह एक बोतल से पेट्रोल निकालकर उन पटाखों पर पूरी बोतल उड़ेल देता है. कैमरा रिकॉर्डिंग कर रहा उसका साथी पूरा नजारा वीडियो में कैद कर रहा होता है.


इसके बाद युवक बिना कुछ सोचे-समझे लाइटर जलाता है, पटाखों में आग लगाता है और तेजी से भाग जाता है. कुछ ही सेकंड में आग पेट्रोल के साथ मिलकर तेजी से भड़कती है और फिर एक के बाद एक धमाकों की झड़ी लग जाती है. धमाके की आवाज इतनी तेज होती है कि कैमरा रिकॉर्डिंग तक हिल जाता है. वीडियो में हर तरफ धुआं और चिंगारियां फैल जाती हैं. सड़क पर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने असली बम ब्लास्ट कर दिया हो.

यह भी पढ़ें: दुबई में दिखा दिल्ली जैसा नजारा! दीपावाली पर रोशनी से नहाया पूरा शहर- वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स

यूजर्स बोले, मां बाप मारते नहीं है क्या?

वीडियो को mithlesh_motovlogger नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई उतना मजा नहीं आया. बड़े खतरनाक लोग हैं भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई तुम्हारे मां बाप तुम्हें कूटते नहीं हैं क्या?

यह भी पढ़ें: फोन में मशगूल थी महिला, सड़क पर चलते हुए सामने से आई ट्रेन, फिर ऐसे बची जान- डरा देगा वीडियो