ट्रंप टैरिफ के बीच भारत समेत दुनिया के 24 देशों से आए ऐसे नतीजे, बेचैन हो उठेगा अमेरिका

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस साल की शुरुआत में दुनियाभर के देशों पर लगाए गए हाई टैरिफ से वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल मच गई थी. हालांकि बाजार ने धीरे-धीरे रिकवरी कर ली, लेकिन कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं अब भी इन मनमाने शुल्कों के दबाव से जूझ रही हैं.

ट्रंप की इस नीति की काफी आलोचना भी हुई, और कई देशों ने अमेरिका के साथ समझौते कर लिए, जबकि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत अब तक सफल नहीं हो पाई है. फिर भी, आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि टैरिफ का भारत के कुल एक्सपोर्ट पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा.

टैरिफ का नहीं असर!

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल–सितंबर) में भारतीय निर्यातकों ने 24 देशों को किए गए एक्सपोर्ट में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है. इन देशों में दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, टोगो, मिस्र, वियतनाम, इराक, मैक्सिको, रूस, केन्या, नाइजीरिया, कनाडा, पोलैंड, श्रीलंका, ओमान, थाईलैंड, बांग्लादेश, ब्राजील, बेल्जियम, इटली और तंजानिया शामिल हैं.

कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक सीनियर ऑफिसर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इन 24 देशों को पहली छमाही में कुल 129.3 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में वृद्धि दिखाता है. यह भारत के कुल एक्सपोर्ट का करीब 59 प्रतिशत है. दूसरी ओर, अमेरिका को एक्सपोर्ट में गिरावट दर्ज की गई है, जो मुख्य रूप से सितंबर में वाशिंगटन द्वारा लगाए गए नए हाई टैरिफ के कारण हुई.

आए हैरान करने वाले आंकड़े

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2025 के दौरान भारत का कुल एक्सपोर्ट 3.02 प्रतिशत बढ़कर 220.12 अरब डॉलर रहा, जबकि इंपोर्ट 4.53 प्रतिशत बढ़कर 375.11 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इस अवधि में व्यापार घाटा 154.99 अरब डॉलर पर आ गया. हालांकि, 16 देशों को भारत के एक्सपोर्ट में नकारात्मक वृद्धि देखी गई है, जिनका योगदान देश के कुल एक्सपोर्ट में करीब 27 प्रतिशत (60.3 अरब डॉलर) है.

ये भी पढ़ें: ग्लोबल ट्रेंड्स, फॉरेन इन्वेस्टर्स के रुख और तिमाही नतीजों समेत ये फैक्टर तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चाल

[ad_2]

iPhone 18 Pro में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड! अगले साल बदल जाएगा मोबाइल फोटोग

[ad_1]

iPhone 18 Pro: Apple ने इस साल iPhone 17 Pro को नए डिजाइन और अपडेटेड कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया था जिससे यूज़र्स के बीच काफी उत्साह देखने को मिला. लेकिन कंपनी का असली धमाका 2026 के लिए बचा है जब iPhone 18 सीरीज़ खासकर iPhone 18 Pro और 18 Pro Max (या शायद 18 Ultra) लॉन्च की जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Apple के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड लेकर आने वाला है.

कैमरा इनोवेशन में Apple की बड़ी वापसी

पिछले कुछ सालों से Apple पर यह आरोप लगता रहा है कि उसके कैमरा इनोवेशन की रफ्तार धीमी हो गई है. वहीं, Vivo, Oppo और Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने मोबाइल फोटोग्राफी में जबरदस्त तरक्की की है. अब खबर है कि iPhone 18 Pro सीरीज़ में Apple एक बड़ा कैमरा रिवॉल्यूशन लाने की तैयारी में है जो इसे फिर से टॉप पर पहुंचा सकता है.

नया Variable Aperture सिस्टम

दक्षिण कोरिया की ETNews रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल्स में Apple पहली बार Variable Aperture Camera System पेश करेगा. इस तकनीक से कैमरा अलग-अलग लाइट कंडीशंस में अपने आप अपर्चर बदल सकता है जिससे तस्वीरों की डिटेल और ब्राइटनेस दोनों बेहतर होंगी.

यह वही फीचर है जो हाल ही में Xiaomi और Vivo जैसे फ्लैगशिप फोन्स में देखा गया था लेकिन Apple इसे और ज्यादा एडवांस तरीके से पेश करने की तैयारी में है. यह फीचर खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी और डेप्थ इफेक्ट के लिए उपयोगी होगा. रिपोर्ट्स का कहना है कि इस नई कैमरा टेक्नोलॉजी को बनाने में LG Innotech और Foxconn जैसी कंपनियां Apple की मदद करेंगी.

कीमत में भी होगा बड़ा इजाफा

जहां कैमरा में इतना बड़ा अपग्रेड मिलेगा, वहीं इसकी कीमत भी पहले से ज्यादा हो सकती है. उम्मीद है कि iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की कीमतें 2026 में और ऊपर जाएंगी. इसके साथ ही, Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone और iPhone Air 2 पर भी काम कर रहा है जिन्हें इसी साल लॉन्च किए जाने की चर्चा है.

फोटोग्राफी का भविष्य बदलने की तैयारी

Apple ने हमेशा अपने कैमरा क्वालिटी और कलर एक्यूरेसी से यूज़र्स को प्रभावित किया है. अब जब कंपनी Variable Aperture System जैसी एडवांस तकनीक लेकर आ रही है तो यह न सिर्फ फोटो क्वालिटी को अगले स्तर पर ले जाएगी बल्कि बाकी ब्रांड्स को भी इसी राह पर चलने के लिए मजबूर कर देगी.

यह भी पढ़ें:

अब बिना चार्जर के भी फुल चार्ज होगा फोन! जानिए 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो बैटरी को कर देंगी 100%

[ad_2]

रोमांचक मैच में 4 रन से हारा भारत, क्या सेमीफाइनल की दौड़ से हो गया बाहर?

[ad_1]

इंग्लैंड ने भारत को 4 रनों से हरा दिया है. आखिरी ओवरों में दीप्ति शर्मा का विकेट गिरने के बाद मैच इंग्लैंड की झोली में चला गया. भारत को आखिरी 3 ओवरों में सिर्फ 27 रन बनाने थे, लेकिन टीम के पास बल्लेबाजी नहीं बची थी. स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं, जिन्होंने 88 रन की पारी खेली. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 288 रन बनाए थे, लेकिन टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवरों में 284 रन ही बना पाई. ये वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार है.

भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका

भारतीय टीम को अगर बिना किसी पर निर्भर रहते सेमीफाइनल में जगह बनानी थी, तो उसे यह मैच हर हाल में जीतना था. दूसरी ओर इंग्लैंड ने इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है. अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली है. चौथे स्लॉट के लिए भारत समेत 5 टीमों के बीच जंग छिड़ी है. अब भारत को सेमीफाइनल में जाना है तो उसे सुनिश्चित करना होगा कि वो अगले दोनों मैच जीते और उसका नेट रन रेट बराबर अंक होने की स्थिति में बाकी टीमों से बेहतर रहे.

मंधाना-हरमनप्रीत की मेहनत बेकार

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने तब भारतीय पारी को संभाला जब टीम ने महज 42 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. दोनों के बीच 125 रनों की पार्टनरशिप हुई. हरमनप्रीत कौर ने 70 रन बनाए और उनके आउट होने के बाद मंधाना और दीप्ति शर्मा के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई. टीम इंडिया की जीत आसान नजर आने लगी थी, लेकिन 47वें ओवर में दीप्ति शर्मा 50 रन बनाकर आउट हो गईं.

अमनजोत कौर अच्छी बल्लेबाजी कर सकती हैं, लेकिन दबाव भरी स्थिति में उनका बल्ला नहीं चल पाया. भारत के अब सिर्फ 2 मैच बचे हैं, जो उसे न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ खेलने हैं. सेमीफाइनल में जाने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे.

अपडेट जारी है…

[ad_2]

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नयी पंचवर्षीय योजना, ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर सम्मेलन में करेगी चर्च

[ad_1]

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी अपनी तीन दिवसीय वार्षिक नेतृत्व बैठक में अगले पांच साल की योजना, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क युद्ध के प्रभाव और सेना में जारी भ्रष्टाचार-विरोधी कार्रवाई पर चर्चा करेगी. मौजूदा आर्थिक स्थिति के अलावा, देश भर के वरिष्ठ पार्टी नेताओं वाले 370 सदस्यीय निकाय की पूर्ण बैठक में बदलते वैश्विक रणनीतिक माहौल पर चर्चा होने की उम्मीद है.

इस बैठक में ट्रंप की ओर से गाजा में बंधक संकट को समाप्त कराने के लिए युद्ध विराम स्थापित करने में अमेरिकी भूमिका का विस्तार करने और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस पर दबाव डालने के प्रयासों पर भी चर्चा होगी.

तीन दिवसीय बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पूर्व में की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, 20-23 अक्टूबर तक बीजिंग में बंद कमरे में आयोजित होने वाले पूर्ण सत्र में राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के निर्माण से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

नई पंचवर्षीय योजना पर चर्चा में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में जारी मंदी, घरेलू खपत में ठहराव, नयी उत्पादक शक्तियों की अतिरिक्त क्षमता, विशेष रूप से बड़ी मात्रा में उत्पादित ई-वाहनों और ट्रंप के शुल्क और निर्यात प्रतिबंधों के उन पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखे जाने की उम्मीद थी.

शीर्ष जनरलों के निष्कासित पर भी वार्ता

मंदी के अलावा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूर्ण बैठक से पहले दो शीर्ष जनरलों को निष्कासित करके सेना में अपने व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को तेज कर दिया है, जिससे पार्टी में ‘शुद्धिकरण’ की अटकलें तेज हो गई हैं.

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल झांग शियाओगांग ने कहा कि दो शीर्ष जनरलों के अलावा, सात पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी CPC और सेना से निष्कासित कर दिया गया है. निष्कासित सात अधिकारी तीन-सितारा जनरल थे, जो सेना में प्रमुख पदों पर थे.

SCO शिखर सम्मेलन में उठे मुद्दों पर भी होगी बात

अपने हालिया भाषणों में, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पार्टी से दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाने और चीन और अन्य देशों पर ट्रंप के शुल्क युद्ध की पृष्ठभूमि में बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के चीन पर पड़ने वाले प्रभाव पर विचार करने को कह रहे हैं.

पूर्ण बैठक में पिछले कुछ सप्ताहों के घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की उम्मीद है, जिसके दौरान चीन ने 31 अगस्त से एक सितंबर तक तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भाग लिया था.

PM मोदी की SCO के इतर चीन से गहन वार्ता

पीएम मोदी की चीन यात्रा, जो सात वर्षों में उनकी पहली यात्रा थी, महत्वपूर्ण मानी जा रही थी और यह अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते मतभेदों की पृष्ठभूमि में हुई थी, विशेष रूप से रूस से भारत के तेल आयात को लेकर बैठक अहम थी. प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख सैन्य गतिरोध के बाद रुके हुए संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए SCO के इतर गहन वार्ता की.

ये भी पढ़ें:- Zubeen Garg Death: एक महीने बाद भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, पत्नी ने दिया बड़ा बयान

[ad_2]

Diwali Horoscope 2025: दिवाली पर चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत! बन रहा है ऐसा संयोग जो आपकी लाइफ में लाएगा राजयोग

[ad_1]

दिवाली, 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी. इस बार दिवाली पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें वैभव लक्ष्मी राजयोग और त्रिग्रही योग मुख्य हैं. ये योग विशेष रूप से आर्थिक समृद्धि, कामकाज में सफलता और परिवारिक खुशियों के लिए लाभकारी माने जा रहे हैं. त्रिग्रही योग तब बनता है जब सूर्य, बुध और मंगल एक साथ तुला राशि में होते हैं. वहीं, वैभव लक्ष्मी राजयोग कन्या राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति से बन रहा है, जो धन और ऐश्वर्य के संकेत देता है. इसके अलावा सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य योग और बृहस्पति के कर्क राशि में होने से हंस पंच महापुरुष योग भी शुभ परिणाम देंगे.

मेष राशि वालों के लिए दिवाली खास रहने वाली है. इस समय वैभव लक्ष्मी योग आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. व्यापारियों को लाभ और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे. कुल मिलाकर यह समय आपकी मेहनत का फल देने वाला है.

सिंह राशि वालों की दिवाली बहुत शुभ होगी. पंचांक योग और वैभव लक्ष्मी योग से धन का प्रवाह बढ़ेगा. पेशेवर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर हैं. इस समय नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं.

कन्या राशि वालों के लिए वैभव लक्ष्मी योग से आकस्मिक धन लाभ और निवेश से फायदा मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नेतृत्व के अवसर बनेंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. इस समय आय के नए स्रोत बनने की भी संभावना है.

तुला त्रिग्रही योग विशेष फलकारी रहेगा. यह योग आत्मविश्वास बढ़ाने, रुके हुए काम पूरे करने और मान-सम्मान पाने के संकेत देता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अवसर भी बन रहे हैं.

तुला त्रिग्रही योग विशेष फलकारी रहेगा. यह योग आत्मविश्वास बढ़ाने, रुके हुए काम पूरे करने और मान-सम्मान पाने के संकेत देता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अवसर भी बन रहे हैं.

धनु राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग (लाभ स्थान पर) आय और वित्तीय स्थिति में सुधार, कारोबार में तरक्की, पुराने अटके प्रोजेक्ट पूरे होना, सरकारी नौकरी की तैयारी में सफलता.

धनु राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग (लाभ स्थान पर) आय और वित्तीय स्थिति में सुधार, कारोबार में तरक्की, पुराने अटके प्रोजेक्ट पूरे होना, सरकारी नौकरी की तैयारी में सफलता.

मकर राशि वालों के लिए भी यह दिवाली समय खास रहने वाला है. त्रिग्रही योग और वैभव लक्ष्मी राजयोग करियर और व्यवसाय में तरक्की देंगे. प्रमोशन, मनचाहा ट्रांसफर या नए व्यवसायिक अवसर प्राप्त होंगे. पिता या वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा. कुल मिलाकर यह समय समृद्धि, सफलता और खुशियों से भरा रहेगा.

Published at : 19 Oct 2025 10:01 PM (IST)

[ad_2]

Chitragupta Puja 2025: कब है भाई दूज पर चित्रगुप्त पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व!

[ad_1]

Chitragupta Puja 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर साल भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को होती है, जिसे भाई दूज भी कहते हैं. इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है, जो कलम-दावत की सहायता से समस्त जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं.

हालांकि इसे मास्यधार पूजा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि कलम और दावत को मास्यधार पूजा कहते हैं. हिंदू धर्म में यह पर्व विशेष रूप से कायस्थ समाज के लोगों द्वारा मनाया जाता है.

पूजा मुहूर्त: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी. वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होने जा रहा है. ऐसे में चित्रगुप्त पूजा गुरुवार 23 अक्टूबर को की जाएगी. इस दिन पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है.

मुहूर्त: दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक

पूजा विधि: कहा जाता है कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा स्थल को साफ करें. एक लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं. साथ ही पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, चीनी) बनाएं और भगवान को अर्पित करें. हल्दी, चंदन, फूल, फल, मिठाई और भोग भी चढ़ाएं.

ये काम जरूर करें 
इस पूजन की खास विशेषता है. इस दिन पूजा में कलम, दवात और सफेद कागज जरूर रखें. कागज पर हल्दी से ‘श्री गणेशाय नमः’ लिखें और उसी कलम से ‘ॐ चित्रगुप्ताय नमः’ मंत्र 11 बार लिखें. हालांकि पूजा के बाद कलम-दवात को सामान्य कामों में प्रयोग ना करें, बल्कि इसे संभालकर रखने की परंपरा है.

महत्व: माना जाता है कि भगवान चित्रगुप्त को पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले देवता है. खासतौर पर यह पूजा ज्ञान और बुद्धि के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है. जबकि कुछ लोग व्यवसाय में सफलता के लिए भी  इस दिन चित्रगुप्त जी की पूजा करते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया SET 2025 का नोटिफिकेशन, इस तारीख से शुरू हो रहे आवेदन

[ad_1]

MP SET Notification 2025: एमपी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने एमपी सेट के एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म्स 25 अक्टूबर, 2025 को आउट होंगे और इन्हें भरने की लास्ट डेट 20 नवंबर, 2025 है. 

इसमें अप्लाई करने के लिए इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और ऑनलाइन फॉर्म फिल कर सकते हैं. साथ ही, फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर 30 अक्टूबर से 22 नवंबर तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी. इसके अलावा MPPSC ने एग्जाम डेट पहले ही घोषित कर दी है. MP SET का एग्जाम 11 जनवरी, 2026 को होगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस एग्जाम्स की सारी डिटेल्स.

क्या है MP SET का एग्जाम ?

MP SET का एग्जाम स्टेट लेवल एग्जाम है, जो कॉलेज और यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर्स को रिक्रूट करने के लिए कराया जाता है. इस एग्जाम में दो पेपर्स होते हैं. इसमें पहला पेपर 100 मार्क्स और दूसरा पेपर 200 मार्क्स का होता है. इस बार ये एग्जाम जनवरी 2026 में कराया जाना है. इसमें अप्लाई करने के लिए अनरिजर्व्ड कैटेगरी को 540 रूपये फीस एग्जाम फीस जमा करनी होती है जबकि रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए ये फीस 290 रूपये है. इसके अलावा लेट फॉर्म भरने वालों को लेट फीस भरनी पड़ेगी. इस एग्जाम में 21 नवंबर से 28 नवंबर, 2025 तक फॉर्म जमा करने वालों को 3040 रूपये फीस भरनी होगी. वहीं 29 नवंबर से लेकर एग्जाम के 10 दिन पहले तक फॉर्म भरने वालों को 25 हजार रूपये की लेट फीस का भुगतान करना होगा.

MP SET का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

MP SET का एग्जाम देने के लिए कैंडिडेट्स को किसी भी रिकॉग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से पोस्ट ग्रेजुएट का एग्जाम क्लियर करना होता है. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स अपने पीजी के लास्ट साल या तीसरे और चौथे साल में भी इस एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही, उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रैजुएशन में मिनिमम 55% मार्क्स लाना जरूरी है. इस एग्जाम में रिजर्व्ड कैटेगरी (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी) के कैंडिडेट्स को मार्क्स में रिलेक्सेशन भी दिया जाता है. 

कैसे करें अप्लाई?

1. सबसे पहले कैंडिडेट्स को MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना है.
2. अब होमपेज पर MP SET (Madhya Pradesh State Eligibility Test) 2025 का ऑप्शन सलेक्ट करना है.
3. फिर रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरना है.
4. इसके बाद सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने है और एप्लीकेशन फीस भरनी है. 
5. लास्ट में सारी डिटेल्स को अच्छे से रिव्यू करने के बाद फॉर्म सबमिट करना है.
6. याद रखें कि फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें.

इसे भी पढ़ें : ONGC में निकली बंपर भर्ती, बिना एग्जाम होगा सेलेक्शन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पुराने फोन का क्या करती हैं स्मार्टफोन कंपनियां! उठ गया सीक्रेट से पर्दा

[ad_1]

जब कोई यूज़र फोन एक्सचेंज ऑफर के तहत नया स्मार्टफोन खरीदता है तो पुराना फोन कंपनी या उसके पार्टनर को वापस चला जाता है. ये डिवाइस सीधे एक रिसाइक्लिंग सेंटर या रिफर्बिशिंग यूनिट में भेजे जाते हैं. वहां सबसे पहले फोन की फिजिकल और टेक्निकल जांच होती है यानी फोन काम कर रहा है या नहीं, उसकी बैटरी और मदरबोर्ड की स्थिति कैसी है और क्या उसमें कोई रिसेल वैल्यू बची है.

अगर फोन की हालत ठीक होती है, तो उसे पूरी तरह से रीफर्बिश किया जाता है. यानी उसकी बैटरी, स्क्रीन या कैमरा जैसे पार्ट्स बदले जाते हैं, सॉफ्टवेयर को रीसेट किया जाता है और उसे नया जैसा बना दिया जाता है. इसके बाद ऐसे फोन को Refurbished Phone के रूप में दोबारा बाजार में बेचा जाता है अक्सर 30% से 50% कम कीमत में. भारत में Amazon Renewed, Cashify और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर इस तरह के फोनों की बिक्री करते हैं.

जो फोन बहुत पुराने या डैमेज होते हैं उनके काम के पुर्जे (components) को निकाल लिया जाता है जैसे कैमरा सेंसर, प्रोसेसर, चार्जिंग पोर्ट, बैटरी या माइक्रोचिप्स. इन पार्ट्स को स्पेयर पार्ट्स मार्केट में बेच दिया जाता है या इन्हें दूसरे नए या रीफर्बिश्ड डिवाइसेज़ में लगाया जाता है. इससे कंपनियां न सिर्फ लागत बचाती हैं बल्कि ई-वेस्ट को भी कम करती हैं.

हर साल करोड़ों पुराने फोन फेंक दिए जाते हैं जिनसे ई-वेस्ट (Electronic Waste) बनता है. इसमें मौजूद रसायन जैसे लेड, मर्करी और कैडमियम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं. इसीलिए, बड़ी टेक कंपनियां जैसे Apple, Samsung और Xiaomi पुराने फोनों को रिसाइक्लिंग प्रोग्राम में शामिल करती हैं. इन डिवाइसेज़ से सोना, तांबा, और एल्युमिनियम जैसे कीमती धातु निकाले जाते हैं जिन्हें नए डिवाइस बनाने में दोबारा उपयोग किया जाता है.

पुराने फोनों से कंपनियों को डबल फायदा होता है एक तरफ वे पर्यावरण-हितैषी छवि बनाती हैं, दूसरी ओर रीफर्बिश्ड और रिसाइकल्ड पार्ट्स से लागत घटाती हैं. इसके अलावा, एक्सचेंज प्रोग्राम ग्राहकों को नए फोन खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे बिक्री भी बढ़ती है.

Published at : 19 Oct 2025 10:36 AM (IST)

[ad_2]

फर्स्ट रिव्यू: कैसी है ‘थामा’? फिल्म क्रिटिक ने 4 स्टार देते हुए बता दिया परफेक्ट

[ad_1]

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘थामा’ देखने के बाद इसका पहला रिव्यू दे दिया है. उन्होंने फिल्म को फुल एंटरटेनर और कमाल की परफॉर्मेंस वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बताया है.

21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली ‘थामा’ का ये रिव्यू पढ़कर आप भी इसकी टिकट खरीदने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

क्या कहा तरण आदर्श ने?

तरुण आदर्श ने फिल्म के रिव्यू की शुरुआत में ही लिखा- टेरिफिक. इसके बाद उन्होंने फिल्म के बारे में कई सारी बातें लिखीं जो बताती हैं कि ये फिल्म इस दिवाली परफेक्ट एंटरटेनर होने वाली है.

[ad_2]

Video: नेकी कर दरिया में डाल! लड़कियों की मदद करने आया शख्स स्कूटी लेकर तालाब में गिरा

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो स्कूटी पर सवार लड़कियां अचानक स्कूटी से नीचे गिर जाती हैं और उसके बाद पीछे से एक व्यक्ति उनकी मदद करने आता है, लेकिन गलती से वो स्कूटी की रेस दे देता है. जिसके कारण व्यक्ति स्कूटी लेकर सीधा एक नदी के पास गिर जाता है. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. 

मदद करना व्यक्ति को पड़ गया भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी पर दो लड़कियां सवार होती है और अचानक स्कूटी का बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों लड़कियां स्कूटी समेत सड़क पर गिर जाती हैं. इस बीच एक व्यक्ति मदद करने के लिए दौड़ता हुआ आता है.

व्यक्ति जैसे ही स्कूटी को उठाता है तो शायद व्यक्ति गलती से स्कूटी की रेस दे देता है, जिसके चलते स्कूटी पूरी तरह से बैलेंस खो देती है और व्यक्ति स्कूटी को लेकर आगे बढ़ जाता है. वीडियो में देख सकते हैं कि पास में ही एक बड़ी सी नदी नजर आ रही है. व्यक्ति नदी के पास ही स्कूटी लेकर गिर जाता है.

वीडियो पर लोगों के फनी कमेंट्स आए

उसके बाद पीछे से दौड़ता हुआ एक ओर शख्स व्यक्ति की मदद करने जाता है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के फनी कमेंट्स सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आया था मदद करने लेकिन हो गया पंगा, वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने लिखा कि स्कूटी के साथ इस तरह की घटना हो जाती है. कुछ लोगों ने कहा कि बेचारा वो तो मदद करने आया था, लेकिन खुद ही मुसीबत में फंस गया.  

यह भी पढ़ें –

Video: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, उछलकर दूसरी कार पर जा गिरी, हादसे का वीडियो वायरल