Kal Ka Rashifal: 20 अक्टूबर 2025, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा
[ad_1]
Kal Ka Rashifal: 20 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-
मेष राशि
आपका आज अटका पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आप बहुत खुश होंगे, लेकिन वह पैसा आपके पास ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा. नौकरीपेशा और व्यापारी आज संभलकर कार्य करें और किसी भी तरह के निवेश से बचें. परिवार के सदस्यों से कोई आश्चर्यजनक उपहार मिल सकता है. आज आपकी मुलाकात किसी बुद्धिमान या आध्यात्मिक व्यक्ति से हो सकती है, जिससे कई चीजों का ज्ञान मिलेगा और लाभ भी होगा.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.
वृषभ राशि
आपका स्वास्थ्य काफी समय से खराब चल रहा था, इसे लेकर चिंता न करें, जल्द ही आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. परिवार और परिचित हर क्षेत्र में आपका सहयोग करेंगे और धन लाभ भी होगा. मन से नकारात्मकता निकालकर अच्छी चीजों की सराहना करेंगे. संगीत सुनने से मन को शांति मिलेगी. नौकरीपेशा और व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा. सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.
मिथुन राशि
जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा. नौकरीपेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकता है. परिवार का पूरा सहयोग रहेगा और दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनेगी. संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं.
कर्क राशि
अगर आप सफलता चाहते हैं तो भाग्य के भरोसे न बैठें, मेहनत करें — सफलता मिलेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर निवेश करें. व्यापारियों को किसी ग्राहक की वजह से परेशानी हो सकती है. लव लाइफ में सावधानी रखें. आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपका बहुत ध्यान रखता है.
- भाग्यशाली अंक: 9
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: चंद्र देव को दूध मिलाकर जल अर्पित करें.
सिंह राशि
आज अटके धन की प्राप्ति होगी और निवेश से फायदा मिलेगा. बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो लाभ संभव है. किसी भी बड़े निर्णय से पहले परिवार की राय लें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.
- भाग्यशाली अंक: 1
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य देव को जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें.
कन्या राशि
सिंगल जातक आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के साथियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. निवेश से लाभ की संभावना है. व्यापारी बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है.
- भाग्यशाली अंक: 6
- भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला
- उपाय: माता दुर्गा को लाल पुष्प और मिठाई अर्पित करें.
तुला राशि
दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. पुरानी बीमारी में सुधार होगा. जीवन में प्यार और सम्मान बढ़ेगा. कारोबार में लाभ मिलेगा. परिवार की जिम्मेदारियों के साथ खुद के लिए समय निकालें.
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: मां सरस्वती की पूजा करें और विद्यार्थियों को पुस्तक दान दें.
वृश्चिक राशि
पुराने काम पूरे होंगे. व्यस्त दिन रहेगा पर परिवार के लिए समय निकालें. धन लेन-देन से बचें अन्यथा हानि हो सकती है. ससुराल पक्ष से मतभेद संभव है. लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी.
- भाग्यशाली अंक: 4
- भाग्यशाली रंग: गहरा लाल
- उपाय: भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें.
धनु राशि
मित्रों के साथ किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे प्रेरणा मिलेगी. लव रिलेशन में समय देना आवश्यक है. बेकार बातों में न उलझें. विवादों से दूर रहें. शाम परिवार के साथ बीतेगी.
- भाग्यशाली अंक: 2
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और वृहस्पतिवार को दान करें.
मकर राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन सावधानी से चलाएं. पुराना मित्र मिलने आ सकता है. लव लाइफ सुखद रहेगी. संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी. नौकरी और व्यापार सामान्य रहेंगे. जीवनसाथी से मतभेद संभव है.
- भाग्यशाली अंक: 10
- भाग्यशाली रंग: काला
- उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
कुंभ राशि
परिवार के किसी पुराने सदस्य से मुलाकात हो सकती है. नए आय के साधन मिलेंगे. विवाह संबंध की बात आगे बढ़ सकती है. अपनी जीवनशैली में सुधार करें. सायंकाल परिवार के साथ चर्चा करेंगे.
- भाग्यशाली अंक: 11
- भाग्यशाली रंग: नीला
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का जप करें.
मीन राशि
घर में खास मेहमानों का आगमन संभव है. निवेश से लाभ मिलेगा. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. नौकरीपेशा जातक इंटरव्यू दे सकते हैं. व्यापार में लाभ और सरकारी सहयोग मिलेगा.
- भाग्यशाली अंक: 12
- भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
- उपाय: तुलसी माता की परिक्रमा करें और दीपक जलाएं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]

