धनतेरस पर सोना-चांदी लेना क्या है ‘फायदे का सौदा?’ ऊंचे भाव के बीच क्या करना सही?

[ad_1]


Gold Price Outlook: धनतेरस आने ही वाला है और बाजार में फिर से वही पुराना सवाल गूंज रहा है — ‘इस बार सोना-चांदी खरीदें या इंतजार करें?’. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले नौ महीनों में इन सोने और चांदी ने जो कारनामा किया है, उसने निवेशकों को खुश भी किया है और थोड़ा डरा भी दिया है. Dhanteras 2025 पर जिस चांदी को सबसे ज्यादा खरीदा जाता है उसकी रफ्तार तो बुलेट ट्रेन जैसी है! साल की शुरुआत में जो चांदी 80,000 किलो थी, अब वही 1.50 लाख किलो के पार जा चुकी है. यानी लगभग दोगुना उछाल आया है. 

क्याें बढ़ रही है इतनी सोने-चांदी की डिमांड? 

बड़ी ब्रोकरेज कंपनियां तक कह रही हैं कि अगर यही रफ्तार रही, तो 2026 तक चांदी 2.40 लाख किलो तक पहुंच सकती है. इस उछाल की वजह सिर्फ पूजा-पाठ या गहनों की डिमांड नहीं — बल्कि इंडस्ट्री की भी भूख है. आज चांदी सिर्फ गहनों में नहीं, बल्कि मोबाइल, सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक कारों में भी लगती है और यही बन रही है इसकी असली ताकत.

सोना भी पीछे नहीं है. ‘सुरक्षित निवेश’ की चमक बरकरार है. जहां चांदी ने दौड़ लगाई, वहीं सोना भी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार से चढ़ा. आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1.28 से 1.30 लाख के बीच पहुंच चुकी है — यानी करीब 25 परसेंट की बढ़त पिछले साल के मुकाबले. मार्केट experts के मुताबिक, अगले साल तक यह 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. कारण साफ है — डॉलर की कमजोरी, महंगाई का डर और शेयर बाजार की अस्थिरता. लोग पैसा ऐसे एसेट में लगा रहे हैं जो हमेशा चमके. 

सावधान! हर चमकता धातु सोना या चांदी नहीं 

बाजार में नकली धातुओं का खेल भी बढ़ गया है. सोना खरीदते वक्त BIS हॉलमार्क जरूर देखें और सोना-चांदी के सिक्कों को लेते हुए ध्यान रखे कि हर वो सिक्का असली नहीं होता जिस पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर होती है. असली चांदी चुंबक से नहीं खिंचती और थोड़े समय में उस पर हल्की काली परत (oxidation) आना स्वाभाविक है — यही उसकी असलियत की निशानी है.

तो अब सवाल- इस धनतेरस क्या करें?

अगर आप पूजा, उपहार या दीर्घकालीन निवेश के लिए खरीद रहे हैं, तो सोना-चांदी दोनों फायदेमंद साबित हो सकते हैं, लेकिन अगर सिर्फ मुनाफे की लालच में खरीद रहे हैं, तो थोड़ा रुकना समझदारी होगी क्योंकि त्योहारों के बाद बाजार में मुनाफा बुकिंग की लहर आ सकती है, जिससे दामों में थोड़ी नरमी आना तय है. इस धनतेरस सोना-चांदी लेना अभी भी फायदे का सौदा हो सकता है— बस खरीदते वक्त सही दाम, सही धातु और सही उम्मीदें रखें क्योंकि इनकी चमक तो हमेशा बनी रहेगी… सवाल बस टाइमिंग का है. 

ये भी पढ़ें:

Same Day Cheque Clearing: इस दिन से 3 घंटे में क्लियर होंगे चेक, RBI के नए सिस्टम से ग्राहकों को बड़ी राहत 

[ad_2]

Video: डॉगेश नहीं मजनू भाई! सड़क पर खड़ी लड़की की पप्पी लेकर भागा कुत्ता, देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. वीडियो में एक डॉग ने सड़क पर एक लड़की को किस कर लिया, जिसके बाद लड़की भी हंसने लगती है. ये वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है. वीडियो पर लोग काफी फनी कमेंट्स कर रहे हैं. 

डॉग के किस करने पर हंसने लगी लड़की 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की, जिसने काले रंग की जैकेट और ग्रे पैंट पहने हुए है. वो कहीं जा रही होती है, तभी एक डॉग, जो काले और सफेद रंग का होता है. वो अचानक दौड़कर उसके पास आता है और बड़ी तेजी से उछलकर लड़की के गाल पर किस कर देता है.

यह दृश्य इतना मजे़दार था कि देखने वाले खुद को हंसने से नहीं रोक पाए. वीडियो में यह भी साफ देखा गया है कि डॉग के किस करने के बाद लड़की भी हंसने लगती है. डॉग की हरकत ही ऐसी थी कि कोई भी हंसने लगे.

वीडियो देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने काफी फनी कमेंट्स किए है. एक यूजर ने लिखा कि अब तो डॉगेस भाई जोर जबरदस्ती पर उतर आया. वहीं दूसरे ने कहा कि डॉगेस भाई खुलकर जिंदगी के मजे ले रहे हैं.

लोगों ने वीडियो पर बहुत सारे फनी कमेंट्स किए है, जिसे पढ़कर भी लोगों के पेट में दर्द हो गया है. वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं. साथ ही साथ लोगों को वीडियो पसंद भी आ रही है.

यह भी पढ़ें –

Video: रियल लाइफ रेंचो! डॉक्टर को वीडियो कॉल कर युवक ने ट्रेन में कर दी महिला की डिलीवरी, देखें वीडियो


कनाडा-अमेरिका के एयरपोर्ट हो गए हैक, स्क्रीन पर चलाया ऐसा वीडियो की अटक गई सबकी सांस

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिश के बात इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते पर सहमति बनी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हमास ट्रंप के लिए सिरदर्द बनने वाला है. हमास को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है. दावा किया जा रहा है कि हमास ने अमेरिका और कनाडा के कुछ एयरपोर्ट हैक कर लिए और इसके बाद एयरपोर्ट की स्क्रीन पर धमकी भरा वीडियो चला दिया.

दरअसल अमेरिका और कनाडा के कुछ एयरपोर्ट्स पर मंगलवार (14 अक्टूबर) को अजीब घटना हो गई. पेंसिल्वेनिया के हैरिसबर्ग और ब्रिटिश कोलंबिया के केलोना एयरपोर्ट पर अचानक हमास जिंदाबाद और फ्री फिलिस्तीन के नारे लगने शुरू हो गए. ये आवाजें एयरपोर्ट पर लगे स्पीकर्स से आ रही थीं. इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर लगी स्क्रीन पर धमकी भरे मैसेज दिखने लगे.

क्या है पूरा मामला

सीएनएन के मुताबिक यह पूरा मामला हैकिंग से जुड़ा है. हैरिसबर्ग एयरपोर्ट के प्रवक्ता स्कॉट मिलर ने बताया कि किसी अनजान यूजर ने एयरपोर्ट के सिस्टम को हैक कर लिया और धमकी भरे मैसेज चला दिए. सावधानी के तौर पर सिस्टम तुरंत बंद कर दिया गया था. इस घटना के बाद अमेरिका और कनाडा की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुनौती

ट्रंप ने हाल ही में इजरायल और हमास के बीच समझौता करवाया था, लेकिन अब हमास के समर्थकों ने अमेरिका की ही साइबर सिक्योरिटी में सेंध लगा दी है. ट्रंप ने शुक्रवार को हमास को एक सख्त संदेश भी दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा कि अगर हमास हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ेगा तो अमेरिका एक्शन लेगा.



[ad_2]

पकौड़े बेचने वाले पिता की बेटी बनी IAS, छोटे कमरे से निकलकर दीपेश कुमारी बनीं अफसर

[ad_1]


राजस्थान के भरतपुर के अटल बांध इलाके की गलियों में एक छोटी-सी दुकान है, जहां कभी गोविंद कुमार अपने हाथों से गरमा-गरम पकौड़े और नमकीन तलते थे. उन पकौड़ों की खुशबू सिर्फ भूख नहीं मिटाती थी, बल्कि एक सपना भी संजोए रखती थी अपनी बेटी को कुछ बड़ा बनते देखने का सपना.

गोविंद कुमार ने पिछले 25 सालों तक धूप, धूल और सर्दी की परवाह किए बिना उसी दुकान पर मेहनत की. 7 लोगों के परिवार को चलाने के लिए उन्होंने हर दिन संघर्ष किया. उनके पास बहुत कुछ नहीं था, लेकिन एक अमूल्य पूंजी थी अपनी बेटियों की शिक्षा पर अटूट विश्वास. और अब वही विश्वास उनकी बड़ी बेटी दीपेश कुमारी को IAS अधिकारी बनाकर उनका सिर गर्व से ऊंचा कर गया.

छोटे से कमरे में बड़े सपने

दीपेश का बचपन एक छोटे से कमरे में बीता. पांच भाई-बहनों के साथ वही उनका खेल का मैदान था और वही पढ़ाई की जगह भी. कभी बिजली जाती, तो दीपेश दीये की रोशनी में पढ़ाई करतीं. मुश्किलें बहुत थीं, लेकिन उन्होंने कभी हालात को बहाना नहीं बनाया.

हौसला करोड़ों का

गोविंद कुमार का जीवन किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं. सुबह से रात तक दुकान चलाने के बाद भी वे बच्चों की पढ़ाई के लिए हर संभव व्यवस्था करते थे. कई बार ऐसा भी हुआ जब उन्होंने खुद भूखे रहकर स्कूल की फीस भरी. वह हमेशा कहते हम गरीब जरूर हैं, लेकिन तुम्हारे सपने कभी छोटे नहीं होने चाहिए.

शिशु आदर्श से IIT बॉम्बे तक का सफर

दीपेश ने भरतपुर के शिशु आदर्श विद्या मंदिर से अपनी शुरुआती पढ़ाई की. 10वीं में 98% और 12वीं में 89% अंक लाकर उन्होंने परिवार को गर्व से भर दिया. इसके बाद उन्होंने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया. उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT बॉम्बे तक पहुंचा दिया, जहां से उन्होंने एम.टेक की डिग्री हासिल की.

नौकरी छोड़ी, सपनों का पीछा किया

IIT से पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपेश ने एक निजी कंपनी में नौकरी की. लेकिन उनका दिल हमेशा एक ही दिशा में था- UPSC परीक्षा. उन्होंने एक साल बाद नौकरी छोड़ दी और दिल्ली में किराए के कमरे में बैठकर तैयारी शुरू कर दी. पैसे बचाने के लिए उन्होंने अपने खाने और खर्चों में कटौती की.

पहली बार असफलता, लेकिन हार नहीं मानी

साल 2020 में दीपेश ने पहली बार UPSC परीक्षा दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. उस वक्त उनके मन में निराशा थी, लेकिन उन्होंने खुद से वादा किया कि अब पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने और अधिक मेहनत की अपनी गलतियों को समझा और नए जोश के साथ तैयारी में जुट गईं.

दूसरी कोशिश में बनीं IAS अधिकारी

साल 2021 में किस्मत और मेहनत दोनों ने साथ दिया. दीपेश ने ऑल इंडिया 93वीं रैंक हासिल की. इतना ही नहीं, उन्होंने EWS कैटेगरी में चौथा स्थान पाया यानी टॉप रैंकर्स में शामिल रहीं.

यह भी पढ़ें: भैंस चराने वाली लड़की से IAS अफसर तक, मुश्किलों को मात देकर सी वनमती ने क्रैक किया UPSC

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सलमान खान ने रजत बेदी को दिखा दिया था ‘राधे’ से बाहर का रास्ता? एक्टर ने किया खुलासा

[ad_1]


बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी लंबे समय के बाद किसी प्रोजेक्ट में नजर आए हैं. रजत बेदी ने आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से वापसी की है. इस सीरीज में उन्होंने जराज सक्सेना का किरदार निभाया है और उन्हें काफी पसंद भी किया गया है. पहले रजत सलमान खान की राधे के साथ कमबैक करना चाहते थे.रजत बेदी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान खान ने उन्हें राधे न करने के लिए कहा था क्योंकि वो रजत के कैलीबर का नहीं था. इस बात को लोगों ने गलत तरीके से ले लिया था. जिसके बाद अब  रजत बेदी ने इसे लेकर सफाई दी है.

रजत बेदी ने दी सफाई
स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में रजत बेदी ने सलमान खान संग अनबन की अफवाहों पर विराम लगाया है. उन्होंने कहा-ग़लत जानकारी, बिलकुल गलत जानकारी! सलमान भाई मुझे बहुत प्यार करते हैं. सलमान भाई मेरा और मेरे परिवार का बहुत सम्मान करते हैं. मैं तीसरी पीढ़ी के फिल्मी परिवार से हूं. वो मेरे बेटे से भी बहुत प्यार करते हैं. मैं भाई से प्यार करता हूं. प्लीज गलत जानकारी फैलाना बंद करो.

रजत ने आगे कहा- भाई की प्रोडक्शन कंपनी ने मुझे राधे के लिए फोन किया था. भाई भी मुझे ढूंढ रहे थे. जब उन्हें पता चला कि कौन से रोल के लिए उनकी टीम ने मुझे बुलाया है तो, उन्होंने मुझे कहा- तू ये रोल नहीं करेगा बेटा. मैं तुझे कुछ बढ़िया काम दूंगा. कोई नेगेटिविटी नहीं है. भाई मेरे इंटरेस्ट का देख रहे थे. वो मुझे बचाना चाहते थे. तो प्लीज गलत जानकारी देना बंद करो.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों गलवान घाटी पर बन रही अपनी फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ रजत बेदी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bhagwat chapter 1 Review: एक अच्छी सस्पेंस थ्रिलर, पंचायत के सचिव जी देंगे तगड़ा झटका, अरशद की कमाल एक्टिंग

[ad_2]

Instagram यूजर्स की हुई मौज! अब स्टोरीज और वीडियोज में मिलेंगे चमकने वाले दिवाली इफेक्ट्स, जानि

[ad_1]


Instagram New Feature: दुनिया भर में दिवाली का उत्सव जोरों पर है और इसी मौके पर Instagram ने अपने भारतीय यूज़र्स के लिए एक खास तोहफा पेश किया है. कंपनी ने Meta AI की मदद से दिवाली-थीम वाले नए विजुअल इफेक्ट्स लॉन्च किए हैं जिन्हें यूज़र्स अपनी Instagram Stories और Edits ऐप पर इस्तेमाल कर सकते हैं. ये लिमिटेड-एडिशन इफेक्ट्स दिवाली की रोशनी और रंगों से प्रेरित हैं जो आपकी स्टोरीज़ और वीडियोज़ को त्योहार जैसा जादुई टच देंगे.

दिवाली-थीम वाले नए AI इफेक्ट्स

Instagram ने इस बार तीन शानदार इफेक्ट्स पेश किए हैं जिन्हें यूज़र्स अपनी तस्वीरों और वीडियोज़ में जोड़ सकते हैं. स्टोरीज़ के लिए Fireworks, Diyas और Rangoli जैसे इफेक्ट्स मिलेंगे जबकि वीडियोज़ के लिए Lanterns, Marigold और Rangoli के ऑप्शन उपलब्ध होंगे. ये सभी इफेक्ट्स Restyle फीचर के जरिए लगाए जा सकते हैं जो अब Instagram और Edits ऐप दोनों में मौजूद है.

कैसे करें इन दिवाली इफेक्ट्स का इस्तेमाल

अगर आप भी अपनी Instagram Story या वीडियो को दिवाली वाइब देना चाहते हैं तो तरीका बेहद आसान है.

सबसे पहले Instagram खोलें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर दिए ‘+’ आइकन से Stories सेक्शन में जाएं या स्क्रीन को बाईं ओर स्वाइप करें. इसके बाद अपनी गैलरी से कोई फोटो या वीडियो चुनें जिसे आप पोस्ट करना चाहते हैं. अब ऊपर दिए गए टूलबार से Restyle (ब्रश आइकन) पर टैप करें. वहां आपको Diwali Effects सेक्शन दिखाई देगा. अपनी पसंद का इफेक्ट जैसे Fireworks, Diyas या Rangoli चुनें.

Meta AI तुरंत आपकी फोटो या वीडियो पर वो विजुअल इफेक्ट अप्लाई कर देगा. अगर आपको परिणाम पसंद आए तो Done दबाएं और Your Story पर टैप करके पोस्ट कर दें.

Edits ऐप पर ऐसे लगाएं दिवाली वीडियो इफेक्ट्स

अगर आप वीडियो एडिटिंग के शौकीन हैं तो Meta का Edits ऐप आपके लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. इसमें भी यही Restyle फीचर मौजूद है. बस ऐप खोलें, + आइकन से नया प्रोजेक्ट शुरू करें और गैलरी या कैमरे से कोई वीडियो चुनें. अब नीचे दिए गए टूलबार से Restyle पर जाएं और Diwali हेडर पर टैप करें. यहां से Lanterns, Marigold या Rangoli में से कोई एक इफेक्ट चुनें.

AI इन इफेक्ट्स को आपके वीडियो पर अप्लाई कर देगा जिसके बाद आप रिजॉल्यूशन, फ्रेम रेट और कलर टोन जैसे सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं. अंत में वीडियो को एक्सपोर्ट करें और सोशल मीडिया पर शेयर करें.

सीमित समय के लिए उपलब्ध

Instagram के मुताबिक, ये दिवाली-थीम वाले AI इफेक्ट्स 29 अक्टूबर 2025 तक ही उपलब्ध रहेंगे. भारत के अलावा ये फीचर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर और अमेरिका के यूज़र्स के लिए भी जारी किया गया है. इस फेस्टिव सीज़न में अगर आप अपनी Instagram Story या Reels को खास बनाना चाहते हैं तो Meta AI के ये दिवाली इफेक्ट्स जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़ें:

अब घर बैठे देखें किसी भी देश के टीवी चैनल, एक पैसा देने की भी जरूरत नहीं, यह है तरीका

[ad_2]

खर्च बढ़ने के साथ व्यापार में होगा लाभ! प्रेम संबंधों में आएगी मजबूती, पढ़ें आज का सिंह राशिफल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aaj Ka Singh Rashifal 17 October 2025: चन्द्रमा के आपकी ही राशि में होने से मन थोड़ा विचलित और अस्थिर रहेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखें और निर्णय सोच-समझकर लें. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कुछ राशि दान-पुण्य में खर्च हो सकती है.

भाई-बहनों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा. आज का दिन आत्मविश्लेषण और संयम का है.

धन राशिफल

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. पार्टनरशिप बिजनेस में समझदारी और संतुलन से आय और व्यय में बराबरी बनी रहेगी. फेस्टिव सीजन में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन मुनाफे के अवसर भी मिलेंगे. किसी भी निवेश से पहले शांति से सोचें.

बिजनेस राशिफल

फेस्टिव सीजन को देखते हुए मार्केटिंग और सेल्स से जुड़ा बिजनेस तेजी पकड़ेगा. नए ग्राहक मिलने के संकेत हैं. व्यापार विस्तार की योजनाएं लाभदायक साबित होंगी. पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है ताकि भविष्य में विवाद न हों.

नौकरी राशिफल

सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने कार्य के प्रति लापरवाही न बरतें, वरना शिकायत या आलोचना हो सकती है. शुक्ल योग के प्रभाव से नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है. कार्यस्थल पर ईमानदारी से काम करें, लाभ मिलेगा.

लव और फैमिली राशिफल

परिवार के साथ समय सुखद रहेगा. भाई-बहनों के साथ आपसी समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ संबंधों में गर्मजोशी रहेगी. रोमांटिक रिलेशन में भावनाओं का आदान-प्रदान मजबूत होगा.

युवा और स्टूडेंट राशिफल

युवा वर्ग को घर की जिम्मेदारियों और भविष्य की योजनाओं के बीच संतुलन बनाना होगा. स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन अनुकूल है. उनके प्रयास सफल होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

हेल्थ राशिफल

सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. मानसिक तनाव घटेगा और चेहरे पर मुस्कान लौटेगी. योग और ध्यान से मन स्थिर रहेगा.

  • शुभ अंक 1
  • शुभ रंग पीला
  • उपाय सूर्य देव को जल अर्पित करें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का 11 बार जाप करें.

FAQs
Q1. क्या आज सिंह राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी?
हां, शुक्ल योग के प्रभाव से प्रयास सफल होंगे और अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

Q2. क्या आज व्यापार में लाभ होगा?
जी हां, फेस्टिव सीजन में मार्केटिंग और बिक्री से लाभ बढ़ने के संकेत हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

कैंसर को हराने के बाद ब्रेकअप… वायरल हुआ कैंसर सर्वाइवर का पोस्ट

[ad_1]


लाइफ हर किसी के लिए आसान नहीं होती, लेकिन कुछ लोगों की लाइफ इतनी मुश्किलों से भरी होती है कि सुनकर ही दिल दहल जाता है. ऐसी ही एक सच्ची और इमोशनल कहानी हाल ही में सामने आई है. जिसमें एक 21 साल के लड़के ने कम उम्र में ही लाइफ की सबसे बड़ी जंग कैंसर से लड़ाई लड़ी और उसे हराया. लेकिन जब सब कुछ ठीक होता दिख रहा था, तब उसकी लाइफ में कुछ ऐसा हुआ जिसने उसके दिल को तोड़ दिया. 

उसने अपनी पूरी  कहानी रेडिट के सबरेडिट पर शेयर की, उसका दर्द, उसकी उम्मीदें, और उसका टूटा हुआ दिल. इन सबको बयां करने वाली यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोगों को रुला गई. 

क्या है वायरल कहानी?

Reddit के r/TwentiesIndia  सबरेडिट पर एक 21 वर्षीय युवक ने एक इमोशनल पोस्ट डाली, जिसका शीर्षक कैंसर ने जीत लिया दोस्तों, फिर मिलेंगे था. इस पोस्ट में उसने अपने कैंसर की लड़ाई के बारे में खुलकर बताया. कई महीनों से कीमोथेरेपी, इलाज, और हॉस्पिटल के चक्कर लगाते हुए आखिरकार डॉक्टरों ने कह दिया कि अब इलाज का कोई रास्ता नहीं बचा है. उसने लिखा,मैं इस साल के अंत तक जीवित नहीं रहूंगा, ये शब्द पढ़कर हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं. उसने लिखा पता है, ये सोचकर बहुत दर्द होता है कि शायद मैं इस बार आखिरी बार दिवाली की रोशनी देखूंगा. वो हंसी, वो चहल-पहल बहुत याद आएगी. वो यह महसूस कर रहा था कि जहां दुनिया आगे बढ़ रही है, वहीं उसकी अपनी लाइफ धीरे-धीरे खत्म हो रही है. 

कहानी में अधूरे सपने और टूटे रिश्ते का दर्द

इस पोस्ट का एक हिस्सा सबसे ज्यादा इमोशनल कर देने वाला था. जब उसने बताया कि उसके भी सपने थे, वो घूमना चाहता था, कुछ बड़ा करना चाहता था, और एक कुत्ता पालने का सपना भी देखता था. लेकिन अब सब कुछ अधूरा रह गया और सबसे दुखद बात ये थी कि जब वो इस दर्द से जूझ रहा था, तभी उसका प्यार भी उसे छोड़ कर चला गया. उस वक्त जब एक इंसान को सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत होती है, वो अकेला रह गया. उसने अपनी पोस्ट के लास्ट में लिखा शायद मैं इस दुनिया में चुपचाप खो जाऊं, लेकिन जाने से पहले एक छोटा सा निशान छोड़ जाऊं, फिर मिलेंगे. ये लाइन इंटरनेट पर हर किसी को छू गई. जैसे किसी ने किसी अनजान दोस्त की बातों में खुद का दर्द महसूस कर लिया हो. 

इंटरनेट पर जमकर आए कमेंट्स 

इस पोस्ट के बाद Reddit और सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने उस लड़के को दुआएं भेजी.  किसी ने लिखा हे भगवान, अगर चमत्कार होता है तो कृपया इसे बचा लीजिए. वहीं दूसरे ने कहा तुम अकेले नहीं हो, जितना समय बचा है, उसे पूरी तरह जियो, सूरज को देखो, हवा को महसूस करो, अपनों के साथ वक्त बिताओ. इस पोस्ट ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. कई यूज़र्स ने कहा कि वे अब हर छोटे-छोटे पल की कद्र करना सीखेंगे. किसी ने लिखा हम अक्सर शिकायतें करते रहते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि जिंदा रहना ही सबसे बड़ी बात है. 

यह भी पढ़ें: वर्चुअल सुनवाई के दौरान महिला संग रोमांस फरमा रहे थे वकील साहब, ‘किस’ करते हुए वीडियो हो गया वायरल

बांग्लादेश क्रिकेटर्स पर हमला, अफगानिस्तान से मिली शर्मनाक हार के बाद भड़के फैंस

[ad_1]


अफगानिस्तान से वनडे सीरीज हारने के बाद घर लौटे बांग्लादेश के खिलाड़ियों को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में बहुत ही शर्मनाक था, तीनों मैचों में बांग्लादेश टीम ऑलआउट हुई. यूएई में हुई इस सीरीज के बाद जब बांग्लादेश प्लेयर्स स्वदेश लौटे तो उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टीम की गाड़ी पर लोगों ने हमला भी कर दिया. बांग्लादेश के खिलाड़ी मोहम्मद नईम शेख ने सोशल मीडिया पर एक संदेश भी लिखा.

अफगानिस्तान ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 221 पर सिमट गई थी. दूसरे वनडे में अफगानिस्तान 190 रन पर ऑलआउट हुई थी, लेकिन बांग्लादेश इस छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भी 81 रन से हार गया. तीसरे मैच में तो प्रदर्शन शर्मनाक रहा, 294 का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम 93 रनों पर ऑलआउट हुई गई.

बांग्लादेश टीम पर अटैक! खिलाड़ी ने लिखा भावुक मैसेज

मोहम्मद नईम शेख ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम ग्राउंड पर सिर्फ खेलते नहीं है, हम अपने देश का नाम अपने सीने पर लेकर चलते हैं. हमारे देश का झंडा हमारी जर्सी पर ही नहीं होता बल्कि ये हमारे खून में होता है. हर बॉल, रन और हर सांस के साथ हम कोशिश करते हैं कि इस झंडे को गौरवान्वित करें.”

अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए नईम शेख ने आगे लिखा, “हां, कभी हम सफल और कभी असफल होते हैं. जीत-हार होती है, यही खेल की सच्चाई है. हमें पता है कि हमारी हार आपको दुखी करती है, आपको गुस्सा आता है क्योंकि आप भी इस देश को हमारे जितना ही प्यार करते हो. लेकिन आज जिस तरह हम पर नफरत की गई, हमारी गाड़ियों पर हमला किया गया वो दुखद है. हम भी इंसान हैं, गलतियां करते हैं लेकिन हम कभी भी अपने देश के लिए प्यार और प्रयास की कमी नहीं करते. हर समय, हम अपने देश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते हैं.”

नईम ने आगे लिखा, “हम नफरत नहीं, प्यार चाहते हैं. आलोचना करें तो तर्क के साथ, न कि गुस्से के साथ. क्योंकि हम सभी एक झंडे के बच्चे हैं, जीते या हारें, हमारा झंडा हम सभी के लिए गर्व का स्त्रोत होना चाहिए, गुस्से का नहीं. हम लड़ेंगे और फिर से उठेंगे. देश के लिए, आपके लिए और इस झंडे के लिए.”

[ad_2]

भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, 6.1 रही तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग, जानें ताजा हालात

[ad_1]


फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को मिंडानाओ क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने की है. फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में 1 हफ्ता पहले भीषण 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया था. अब 6.1 तीव्रता का यह झटका उसी क्षेत्र में दर्ज किया गया है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (EMSC) के अनुसार, यह भूकंप 62 किलोमीटर की गहराई में आया था.

फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके से कई स्कूल भवन और एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोग खुले मैदानों में रात गुजारने को मजबूर हुए. अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमें भेजी जा रही हैं.

सुनामी की चेतावनी, फिर हटाई गई

भूकंप के तुरंत बाद मिंडानाओ में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, क्योंकि झटके काफी शक्तिशाली थे. खतरनाक लहरों की आशंका जताई गई और तटीय इलाकों को खाली कराया गया. हालांकि कुछ घंटे बाद, जब स्थिति नियंत्रण में आई तो चेतावनी को हटा लिया गया.

दावाओ शहर में मची अफरा-तफरी

दावाओ सिटी, जहां लगभग 54 लाख की आबादी रहती है. वे भूकंप के केंद्र के सबसे पास था. यहां स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को खाली कराया गया और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि अभी आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी हुई है.

फिलीपींस का भूकंपीय इतिहास

फिलीपींस प्रशांत महासागर की रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जो दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप-सवेंदनशील क्षेत्रों में से एक है. यहां हर साल दर्जनों छोटे-बड़े झटके महसूस किए जाते हैं, जिनमें कई बार सुनामी का खतरा भी बना रहता है.

ये भी पढ़ें: क्या प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की थी बात? विदेश मंत्रालय ने दिया चौंकाने वाला जवाब

[ad_2]