करियर, व्यापार और प्यार में इस हफ्ते कैसा रहेगा हाल? पढ़ें मीन साप्ताहिक राशिफल

[ad_1]


Meen Saptahik Rashifal 19 to 25 October 2025: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह करियर और कारोबार में विशेष ध्यान देना होगा. स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ परिस्थितियाँ आपको सतर्क रहने के लिए मजबूर कर सकती हैं.

व्यवसाय और धन लाभ

नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वे आपके काम में बाधा डाल सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है.

विदेश में करियर या कारोबार के प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है. धन के लेन-देन में सतर्क रहें और निवेश को सोच-समझकर करें.

परिवार और सामाजिक जीवन

परिवार में कुछ चिंता या तनाव हो सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. रिश्ते-नाते बेहतर बनाए रखने के लिए नम्रता और संयम बनाए रखें. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ समझदारी और सहयोग बनाए रखें. कठिन समय में साथी का सहयोग आपकी सहायता करेगा. आपसी संवाद और मधुर व्यवहार संबंधों को स्थिर बनाए रखेंगे.

स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. मौसमी बीमारी और थकान से बचने के लिए संतुलित जीवनशैली और खान-पान पर विशेष ध्यान दें. यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

उपाय

शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें.

FAQs
प्र1. सप्ताह कैसा रहेगा?
उत्तर सप्ताह मध्यम रहेगा, सतर्कता और संयम जरूरी हैं.

प्र2. व्यवसाय और धन लाभ में क्या रहेगा?
उत्तर करियर और व्यापार में सावधानी जरूरी है, बड़े खर्च और निवेश पर ध्यान दें.

प्र3. परिवार और सामाजिक जीवन कैसा रहेगा?
उत्तर घर में चिंता और तनाव हो सकते हैं, संयम और नम्रता बनाए रखें.

प्र4. प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
उत्तर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, संवाद और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें.

प्र5. स्वास्थ्य के लिहाज से क्या ध्यान रखें?
उत्तर संतुलित जीवनशैली अपनाएँ, मौसमी बीमारी से बचें और यात्रा में सावधानी बरतें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ग्रीन पटाखों की मंजूरी के बाद, सीटीआई ने दिल्ली सरकार से की ये अपील

[ad_1]


दिवाली में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन दिल्ली के पटाखा कारोबारी अभी भी अनुमति और लाइसेंस संबंधी उलझनों में फंसे हुए हैं. इस स्थिति को देखते हुए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने दिल्ली सरकार से अपील की है कि अगले 24 घंटे के भीतर सभी आवश्यक अनुमति और लाइसेंस जारी किए जाएं, ताकि बाजारों में समय पर ग्रीन पटाखे उपलब्ध हो सकें.

गुरुवार को सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पटाखा कारोबारी दिल्ली सचिवालय पहुंचे और सरकार से अपनी मांगों को लेकर एक शांतिपूर्ण कैंपेन चलाया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और रवीन्द्र इंद्राज से मुलाकात की. कारोबारियों ने कहा कि अगर अनुमति देने में देर हुई, तो न केवल कारोबारियों को नुकसान होगा बल्कि राजधानी में दिवाली की रौनक भी फीकी पड़ जाएगी.

24 घंटे में मंजूरी देने की मांग पर अड़े कारोबारी

मुलाकात के बाद बृजेश गोयल ने बताया कि पटाखा कारोबारियों ने सरकार से अपील की है कि सभी संबंधित विभाग—जैसे ऑफिस ऑफ एक्सप्लोजिव डिपार्टमेंट, डीएम ऑफिस, फायर डिपार्टमेंट और पुलिस प्रशासन—एक ही दिन में लाइसेंस और परमिट जारी करें. उन्होंने कहा कि एनसीआर के शहरों में ग्रीन पटाखों के ऑर्डर पहले ही दे दिए गए हैं, इसलिए किसी भी देरी का असर बाजार और दिवाली की तैयारियों पर पड़ेगा.

सिर्फ पांच दिन बचे, कारोबारियों के लिए चुनौती बढ़ी

पटाखा कारोबारी सुनील जैन और इन्द्र गोयल ने बताया कि दिवाली में अब सिर्फ पांच दिन शेष हैं, और इतने कम समय में सभी विभागों से लाइसेंस प्राप्त करना बेहद चुनौतीपूर्ण है. दिल्ली में करीब 185 स्थायी पटाखा लाइसेंस धारक कारोबारी हैं, जिन्हें भारत सरकार के ऑफिस ऑफ एक्सप्लोजिव डिपार्टमेंट से लाइसेंस मिलता है. पिछले कुछ वर्षों से इन कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित हैं, जिनके नवीनीकरण के बिना आगे की प्रक्रिया संभव नहीं.

दिल्ली में बंद हैं फैक्ट्रियां, बाहर से आएंगे ग्रीन पटाखे

बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली में पिछले कई वर्षों से पटाखों पर प्रतिबंध के कारण अधिकांश फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं. इस बार कारोबारी एनसीआर और अन्य राज्यों से ग्रीन पटाखे मंगवाने की तैयारी में हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार अगले 24 घंटे में सभी आवश्यक अनुमति जारी कर दे, तो 18 अक्टूबर से दिल्ली के बाजारों में ग्रीन पटाखे उपलब्ध कराए जा सकते हैं.

[ad_2]

पाकिस्तान की ‘ना’ PAK हरकत, सीजफायर बढ़ने के कुछ ही घंटों बाद अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक

[ad_1]


अफगान मीडिया के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने कुछ समय पहले अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया है. यह हमला ऐसे समय में हुआ जब आज शाम साढ़े 6 बजे दोनों देशों के बीच 48 घंटे का सीजफायर खत्म हुआ. हालांकि पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि सीजफायर को दोहा में प्रस्तावित वार्ता तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार हवाई कार्रवाई की.

ड्रोन से तीन जगह हमले
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका-दक्षिण वजीरिस्तान बॉर्डर पर तीन स्थानों पर ड्रोन हमले किए. तोलो न्यूज के मुताबिक, इनमें से एक हमला आम नागरिकों के घर पर और दो हमले अफगान तालिबान के सैन्य ठिकानों पर किए गए हैं.

पाकिस्तान की बमबारी से भड़का तालिबान
पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद तालिबान ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार की धमकी दी है. एक वरिष्ठ तालिबान अधिकारी ने एएफपी को बताया कि पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में हमला कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘पाकिस्तान ने संघर्षविराम तोड़ा है और पक्तिका प्रांत में तीन जगहों पर बमबारी की है. अफगानिस्तान इसका जवाब देगा.’

संघर्षविराम बढ़ाने पर बनी थी सहमति
इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के संघर्षविराम को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी. खबरों के मुताबिक, यह अस्थायी युद्धविराम दोहा में वार्ता के नतीजे आने तक जारी रहने वाला था.

दोहा में जारी है वार्ता की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पहले ही दोहा पहुंच चुका है, जबकि अफगान प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कतर की राजधानी पहुंचने वाला है. डूरंड लाइन पर पिछले कुछ दिनों से तालिबान और पाकिस्तानी बलों के बीच खूनी संघर्ष जारी है. एक सप्ताह में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. इससे पहले सीजफायर को लेकर दोनों देश एकदूसरे पर हमले पहले रोकने की अपील करने का दावा भी कर चुके हैं.

[ad_2]

बहुत खूबसूरत हैं राजपाल यादव की पत्नी राधा, दोनों साथ में लगते हैं बेहद क्यूट, देखें तस्वीरें

[ad_1]

राजपाल यादव अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. आज एक्टर अपनी पत्नी राधा यादव का 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. पत्नी के लिए अभिनेता ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं.

राजपाल यादव अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. आज एक्टर अपनी पत्नी राधा यादव का 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. पत्नी के लिए अभिनेता ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं.

अपनी पत्नी संग तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन में दो राधा हैं. एक मेरी कुलदेवी राधारानी जो मेरे माथे का तिलक है और एक मेरी अर्धांगिनी सहचरिणी राधा जो मेरा गुरूर है'. अपनी पत्नी पर प्यार बरसाते हुए राजपाल यादव ने ये पोस्ट शेयर किया.

अपनी पत्नी संग तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे जीवन में दो राधा हैं. एक मेरी कुलदेवी राधारानी जो मेरे माथे का तिलक है और एक मेरी अर्धांगिनी सहचरिणी राधा जो मेरा गुरूर है’. अपनी पत्नी पर प्यार बरसाते हुए राजपाल यादव ने ये पोस्ट शेयर किया.

अभिनेता अक्सर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है. बता दें, अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद राजपाल यादव दूसरी शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन राधा ने आकर उनकी जिंदगी बदल दी.

अभिनेता अक्सर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है. बता दें, अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद राजपाल यादव दूसरी शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन राधा ने आकर उनकी जिंदगी बदल दी.

पहले दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे इस दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया. इसके बाद राजपाल यादव ने खुद से 9 साल छोटी राधा संग 2003 में सात फेरे ले लिए. अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि राधा संग उनकी मुलाकात द हीरो 'लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' की शूटिंग के दौरान हुई थी.

पहले दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे इस दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया. इसके बाद राजपाल यादव ने खुद से 9 साल छोटी राधा संग 2003 में सात फेरे ले लिए. अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि राधा संग उनकी मुलाकात द हीरो ‘लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ की शूटिंग के दौरान हुई थी.

कनाडा में दोनों को एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था. दो-तीन मुलाकातों के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. फोन पर दोनों घंटों बात करते थे यहां तक कि राजपाल यादव के लिए राधा ने कनाडा छोड़ने का भी फैसला कर लिया था.

कनाडा में दोनों को एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था. दो-तीन मुलाकातों के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. फोन पर दोनों घंटों बात करते थे यहां तक कि राजपाल यादव के लिए राधा ने कनाडा छोड़ने का भी फैसला कर लिया था.

शादी के बाद दोनों हैप्पी मेरिड लाइफ एंजॉय करते हैं. इस शादी के राजपाल यादव को एक बेटी भी है. एक्टर को उनकी पहली पत्नी करुणा से भी एक बेटी हुई जिसकी अब शादी हो चुकी है.

शादी के बाद दोनों हैप्पी मेरिड लाइफ एंजॉय करते हैं. इस शादी के राजपाल यादव को एक बेटी भी है. एक्टर को उनकी पहली पत्नी करुणा से भी एक बेटी हुई जिसकी अब शादी हो चुकी है.

राजपाल यादव और राधा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और इन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है. वही प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार 'बेबी जॉन' में देखा गया था जहां उन्होंने कांस्टेबल राम सेवक की भूमिका निभाई.

राजपाल यादव और राधा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और इन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है. वही प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार ‘बेबी जॉन’ में देखा गया था जहां उन्होंने कांस्टेबल राम सेवक की भूमिका निभाई.

Published at : 17 Oct 2025 10:33 PM (IST)

[ad_2]

IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, हजारों यात्री परेशान, नहीं बुक हो रहीं टिकटें

[ad_1]


IRCTC Down: दिवाली और छठ के मौके पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप काम नहीं कर रही हैं. इसके चलते कई यात्री अपनी टिकट बुक नहीं करवा पा रहे हैं. IRCTC की वेबसाइट आज सुबह 10 बजे से पहले ही ठप हो गई थी और यूजर्स को लॉग-इन करने में दिक्कत आ रही है. इसी तरह Rail One ऐप भी ठप है. 

वेबसाइट पर आ रहा यह एरर

IRCTC की वेबसाइट पर एरर आ रहा है. इसमें लिखा गया है कि सर्विस रिक्वेस्ट के कारण सर्वर टेंपरेरी तौर पर अनेबल है. दिवाली और छठ का त्योहार नजदीक होने के कारण तत्काल बुकिंग शुरू होते ही हजारों की संख्या में यात्री अपनी टिकट बुक करना चाहते थे, लेकिन वेबसाइट के काम न करने कारण उन्हें निराशा हाथ लगी. आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, इस वेबसाइट के डाउन होने की करीब 5000 रिपोर्ट्स हुई हैं. 

रेलवे का क्या कहना है?

रेलवे अधिकारियों ने IRCTC के डाउन होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से ऐसा हुआ है. उनका कहना है कि इस समस्या को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है और जल्द ही सामान्य सेवा बहाल कर दी जाएगी. 

सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी दिखा रहे यूजर्स

दूसरी तरफ टिकट बुक कर पाने में असमर्थ यात्री सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि हर दिन IRCTC सर्वर ऐसे डाउन होता है, जैसे यह 2G पर चल रहा है. आम यात्रियों के हाथ कुछ नहीं लगता, जबकि एजेंट्स और बुकिंग माफिया सेकंड्स में टिकट बुक कर लेते हैं. रेल मंत्रालय की आंखों के सामने दिनदहाड़े यह लूट कब तक चलती रहेगी. ट्रांसपेरेंसी की जगह नागरिकों को परेशान करने के लिए यह सिस्टम बनाया है. 

ये भी पढ़ें-

सैमंसग को लगा बड़ा झटका, Galaxy S25 Edge की नहीं हो रही बिक्री, S26 Edge को नहीं करेगी लॉन्च



[ad_2]

रेलवे में काम करने का शानदार मौका, आज है 1700 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट

[ad_1]


अगर आप रेलवे में काम करने का सपना देख रहे हैं और आपकी योग्यता 10वीं या आईटीआई पास है, तो आपके लिए खुशखबरी है. रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) प्रयागराज की ओर से उत्तर मध्य रेलवे में 1763 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 17 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो रही है.

यानी अब आपके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि के साथ ही आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तारीख भी कल ही है. यह भर्ती उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों के लिए निकाली गई है. इस भर्ती के जरिए 10वीं और आईटीआई पास युवाओं को रेलवे में करियर बनाने का सुनहरा मौका मिल रहा है.

ये है जरूरी योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (एसएससी) या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. यह शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य रखी गई है.

उम्र सीमा

आयु सीमा की तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 16 सितंबर 2025 तक कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. एससी और एसटी वर्ग को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की राहत मिलेगी, वहीं दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 साल की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़ें – कितने पढ़े-लिखे हैं बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? इस सब्जेक्ट में ली थी डिग्री

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. लेकिन एससी, एसटी, महिला, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी. यह भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

अप्लाई कैसे करें?

आवेदन करने की प्रक्रिया भी बहुत सरल है. सबसे पहले उम्मीदवार rrcpryj.org वेबसाइट पर जाएं और “Act Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें. फिर आवेदन फॉर्म भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें. सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें –  पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी, रिश्वत के जाल में फंसे ‘सिस्टम के सख्त अफसर’ की कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

इरफान पठान ने पहले वनडे के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, 8 नंबर के लिए खास प्लेयर को दी जगह

[ad_1]


19 अक्टूबर को पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. शुभमन गिल पहली बार भारत की वनडे टीम की कप्तानी कर रहे होंगे, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पहले वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन (India Playing 11 For Australia) की भविष्यवाणी की है. उन्होंने हर्षित राणा को भी अपनी अंतिम-11 में जगह दी है.

इरफान पठान ने चुनी प्लेइंग इलेवन

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर विश्लेषण करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बतौर ओपनर चुना. नंबर-3 पर विराट कोहली को चुना है, जो वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कुमार संगाकारा (14234 रन) को पीछे छोड़ने से सिर्फ 54 रन दूर हैं. इरफान पठान ने चौथे क्रम पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर, वहीं पांचवां क्रम और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी है.

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी होंगे. अगर नितीश को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वो ODI डेब्यू कर रहे होंगे. दूसरी ओर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका अक्षर पटेल को दी है. ऑस्ट्रेलिया की तेज और बाउंस वाली पिचों के लिए इरफान पठान ने प्लेइंग इलेवन में 3 मुख्य तेज गेंदबाजों को रखा है. उन्होंने अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज पर भरोसा दिखाया, जबकि मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव को चुना. कुलदीप जो एशिया कप में 17 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. वहीं तीसरे गेंदबाज के रूप में उन्होंने हर्षित राणा को चुना है.

इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

हर्षित राणा को खिलाना चाहिए

इरफान पठान ने हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में रखने की बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हर्षित खेलेंगे. वो इस टीम में अकेले गेंदबाज हैं जो बैटिंग भी कर सकते हैं. मुझे लगता है कि उन्हें नंबर-8 पर खिलाया जा सकता है. मैं उन्हें बतौर तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में इस पोजीशन पर देखता हूं. ये उनके लिए अच्छा करने का बड़ा अवसर होगा.”

यह भी पढ़ें:

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, भारत टॉप पर नहीं; पाकिस्तान नंबर-3; देखें पूरी लिस्ट

[ad_2]

धनतेरस से पहले रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, दिल्ली में 3200 रुपये उछला, लेकिन चांदी में बड़ी गिरावट

[ad_1]


Gold Price Rise: धनतेरस से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की जबरदस्त त्योहारी खरीदारी के चलते शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखी गई. सोना 3,200 रुपये उछलकर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. यह जानकारी अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दी. हालांकि, चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की गिरावट आई.

नए रिकॉर्ड पर सोना

पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 3,200 रुपये बढ़कर 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के स्तर पर पहुंच गया. कारोबारियों के अनुसार, धनतेरस और दिवाली की खरीदारी को देखते हुए स्टॉकिस्टों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की, जिससे कीमतों में तेजी आई.

धनतेरस शनिवार को और दिवाली सोमवार को मनाई जाएगी. परंपरागत रूप से धनतेरस के दिन कीमती धातुएं खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे हर साल इस समय मांग बढ़ जाती है. मौसमी मांग के अलावा, केंद्रीय बैंकों और निवेशकों की सुरक्षित निवेश खरीदारी ने भी कीमतों को मजबूती दी है.

चांदी का गिरा भाव

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी और रिसर्च एनालिस्ट (जिंस एवं मुद्रा) जतीन त्रिवेदी का कहना है कि अमेरिकी सरकार के संभावित शटडाउन और डॉलर इंडेक्स के 99 से नीचे आने के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का रुख किया है. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जारी अनिश्चितता और आर्थिक आंकड़ों में देरी के कारण सोने में तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना है.

दूसरी ओर, चांदी की कीमत 7,000 रुपये टूटकर 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई, जो पिछले सत्र में 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

वैश्विक बाजारों में, पिछले सत्र में 4,379.29 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को हाजिर सोना 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,303.73 डॉलर प्रति औंस पर रहा. वहीं, चांदी हाजिर 1.32 प्रतिशत गिरकर 53.43 डॉलर प्रति औंस पर रही, जो कुछ समय के लिए 54.48 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी.

ये भी पढ़ें: ट्रंप को भारत ने दिखाया ठेंगा! यूएस हाई टैरिफ के बावजूद रूसी कच्चे तेल पर आई ये हैरान करने वाली रिपोर्ट

[ad_2]

पटाखों के शोर और पॉल्यूशन में न हो जाए आपके बेबी की तबीयत खराब, अपनाएं ये टिप्स

[ad_1]

पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा में कई हानिकारक तत्व छोड़ता है, जैसे सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड. इनसे सांस की नली में दिक्कत होती है और बच्चों में खांसी, गले में खराश और सांस लेने की समस्या होने लगती है. यह समस्या तब ज्यादा होने लगती है, जब आपके बच्चे को पहले से एलर्जी या फिर अस्थमा की दिक्कत है.

पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा में कई हानिकारक तत्व छोड़ता है, जैसे सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड. इनसे सांस की नली में दिक्कत होती है और बच्चों में खांसी, गले में खराश और सांस लेने की समस्या होने लगती है. यह समस्या तब ज्यादा होने लगती है, जब आपके बच्चे को पहले से एलर्जी या फिर अस्थमा की दिक्कत है.

केवल पॉल्यूशन ही नहीं, पटाखों का तेज शोर भी बच्चों के लिए खतरनाक है. एक्सपर्ट और डॉक्टर बताते हैं कि तेज आवाज सुनने से कई बच्चों की सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है. इससे कानों में दर्द, चिड़चिड़ापन और नींद की समस्या भी देखने को मिलती है.

केवल पॉल्यूशन ही नहीं, पटाखों का तेज शोर भी बच्चों के लिए खतरनाक है. एक्सपर्ट और डॉक्टर बताते हैं कि तेज आवाज सुनने से कई बच्चों की सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है. इससे कानों में दर्द, चिड़चिड़ापन और नींद की समस्या भी देखने को मिलती है.

अगर लंबे समय तक तेज पटाखों की आवाज बनी रही और उससे पॉल्यूशन होता रहा, तो इससे कई लोगों का मानसिक तनाव भी बढ़ने लगता है. जिन लोगों को ऐसी दिक्कत हो, उनको खासकर दूर रहना चाहिए.

अगर लंबे समय तक तेज पटाखों की आवाज बनी रही और उससे पॉल्यूशन होता रहा, तो इससे कई लोगों का मानसिक तनाव भी बढ़ने लगता है. जिन लोगों को ऐसी दिक्कत हो, उनको खासकर दूर रहना चाहिए.

माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि दिवाली के समय बच्चों को ज्यादा देर तक बाहर न रखें. कोशिश करें कि बच्चे घर के अंदर रहें और खिड़कियों-दरवाजों को बंद रखा जाए.

माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि दिवाली के समय बच्चों को ज्यादा देर तक बाहर न रखें. कोशिश करें कि बच्चे घर के अंदर रहें और खिड़कियों-दरवाजों को बंद रखा जाए.

अगर आप बच्चों के साथ शाम को बाहर निकल रहे हैं, तो बच्चों को मास्क पहना कर रखें ताकि वे धूल और धुएं से बच सकें. इससे होता यह है कि आप और आपका बच्चा दोनों दिक्कत से बच सकते हैं.

अगर आप बच्चों के साथ शाम को बाहर निकल रहे हैं, तो बच्चों को मास्क पहना कर रखें ताकि वे धूल और धुएं से बच सकें. इससे होता यह है कि आप और आपका बच्चा दोनों दिक्कत से बच सकते हैं.

पटाखों से होने वाली चोट भी बच्चों के लिए बड़ा खतरा होती है. जलते पटाखों के दौरान बच्चों को अकेला न छोड़ें और हमेशा उनकी निगरानी करें.

पटाखों से होने वाली चोट भी बच्चों के लिए बड़ा खतरा होती है. जलते पटाखों के दौरान बच्चों को अकेला न छोड़ें और हमेशा उनकी निगरानी करें.

Published at : 17 Oct 2025 07:20 PM (IST)

[ad_2]

भारत पर ट्रंप के टैरिफ को लेकर ऋषि सुनक बोले- ‘हर देश अपने राष्ट्रीय हितों को…’

[ad_1]


ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शुक्रवार (17 अक्टूबर, 2025) को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ पर अपनी प्रतिक्रिया दी. सुनक ने कहा कि हर देश अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर प्रतिक्रिया देगा. इसके साथ ही उन्होंने भरोसे के आधार पर रिश्ते बनाने पर भी जोर दिया.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर देश अपने राष्ट्रीय हितों में काम करेगा और यह बिल्कुल सही भी है.’ उन्होंने लेन-देन पर आधारित राजनीति को शर्मनाक बताया और कहा कि ऐसे रिश्तों से नतीजे बहुत कम हासिल होते हैं.

पुरानी वैश्विक व्यवस्था खत्म हो चुकी है- सुनक

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 में कहा, ‘जब आप अपने रिश्तों की नींव भरोसे पर रखते हैं, तो समय के साथ वे और ज्यादा मजबूत हो सकते हैं.’ सुनक ने अपने कार्यकाल के दौरान यूरोपियन यूनियन की प्रमुख उर्सुला वो डेर लियेन के साथ अपने रिश्तों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने मिलकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रेक्जिट के बाद के बेहद मुश्किल मुद्दों को सुलझाया.

इस दौरान जब भारत के अमेरिकी टैरिफ से उत्पन्न अशांति से निपटने को लेकर सवाल किया गया, तो पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा, ‘वह पुरानी वैश्विक व्यवस्था, जिसमें मैं बड़ा हुआ, अब खत्म हो चुकी है. मुझे नहीं लगता कि वह अब वापस आएगी. लेकिन कुछ बातें स्पष्ट हैं, कि मैं मल्टीपोलैरिटी देख रहा हूं और देश अपने-अपने सामर्थ्य पर अपना फोकस केंद्रित करेंगे.’

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50 परसेंट टैरिफ

अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर 50 परसेंट टैरिफ लागू किया है. इसमें मुख्य रूप से रूस से कच्चा तेल और गैस की खरीद के लिए सजा के तौर पर 25 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया गया है.

वहीं, दूसरी ओर वॉशिंगटन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम के पीछे तर्क दिया कि ऐसे लेन-देन रूस के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को वित्तपोषित करते हैं. जबकि भारत ने भू-राजनीतिक संरेखन के बजाए बाजार की ताकतों और राष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरतों के आधार पर रूस से कच्चे तेल और ऊर्जा की खरीद को जारी रखा है. भारत अपने नागरिकों के लिए सस्ती और सुरक्षित ऊर्जा सुनिश्चित करने के अपने अधिकार का बचाव करता आ रहा है.

यह भी पढे़ंः ट्रंप क्या हटा देंगे चीन पर लगा टैरिफ? अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘ये टिकाऊ नहीं है’

[ad_2]