ODI वर्ल्ड कप में खेला गया टी20 मैच, दक्षिण अफ्रीका ने मचाई सनसनी; श्रीलंका को रौंद लगाया जीत

[ad_1]


SA-W vs SL-W ODI World Cup Match Report: वीमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज शुक्रवार, 17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टी20 मैच खेला गया. वर्ल्ड कप में ये 50-ओवर फॉर्मेट का खेल 20-ओवर में बदल गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम 4 जीत के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड और ओपनिंग बल्लेबाज ताजमिन ब्रित्स ने ही धमाकेदारी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. कप्तान लौरा को धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

वर्ल्ड कप में खेला गया टी20 मैच

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच चल रहा 50 ओवर मैच बारिश की वजह से टी20 मुकाबले में तब्दील हो गया. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. श्रीलंका की टीम 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन ही बना सकी कि बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. बारिश रुकने के बाद DLS Method से इस खेल को 20-20 ओवर का कर दिया गया.

श्रीलंका ने बनाए 105 रन, टारगेट मिला 121

श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने आज के मुकाबले में सनसनी मचा दी. साउथ अफ्रीका की तरफ से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बारिश होने से पहले मैच शुरू हो गया था और श्रीलंका ने 12 ओवर भी खेल लिए थे. इस वजह से DLS Method के चलते टारगेट 121 कर दिया गया.

साउथ अफ्रीका ने 10 विकेट से जीता मैच

साउथ अफ्रीका की टीम इस पूरे वर्ल्ड कप में काफी मजबूत नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी, तब कप्तान लौरा वोलवार्ड और ताजमिन ब्रित्स की धमाकेदार पारी ने मैच को एक-तरफा बना दिया. श्रीलंका के गेंदबाजों से एक भी विकेट नहीं गिरा. लौरा ने 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके जड़े. वहीं ताजमिन ब्रित्स ने 42 गेंदों में 55 रन बनाए, इस बल्लेबाज ने 4 चौके और 2 छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें

मोहम्मद शमी का चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर को करारा जवाब, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले कर दिया ये काम



[ad_2]

अफगानिस्तान संग सीजफायर पर बढ़ी शहबाज शरीफ की टेंशन! मीटिंग को लेकर खैबर पख्तूनख्वा के CM ने दि

[ad_1]


पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के अस्थाई सीजफायर की अवधि अब समाप्त होने जा रही है. इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देश में राजनीतिक और प्रशासनिक मोर्चे पर अलग-थलग नजर आ रहे हैं, क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा (KP) के नए मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने उनकी उच्चस्तरीय बैठकों का बहिष्कार किया है.

खैबर पख्तूनख्वा के सीएम ने किया बैठक का बहिष्कार
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की 17 अक्टूबर को होने वाली अंतर-प्रांतीय बैठक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया. मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि जरूरी प्रतिबद्धताओं के कारण वह बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे. पत्र में यह भी अनुरोध किया गया कि KP की ओर से पूर्व वित्त सलाहकार मुज्जमिल असलम प्रधानमंत्री की बैठक में प्रतिनिधित्व करें. सूत्रों के अनुसार, अफरीदी इस्लामाबाद में मौजूद होने के बावजूद पीएम की अध्यक्षता वाली बैठक में शामिल नहीं हुए.

48 घंटे का अस्थाई सीजफायर समाप्त
अस्थाई सीजफायर 15 अक्टूबर 2025 को शाम 6 बजे शुरू हुआ था और अब यह 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे समाप्त होने वाला है. यह सीजफायर चमन और स्पिन बोल्डक सीमा पर हुई घातक झड़पों के बाद तनाव कम करने के लिए लागू किया गया था.

पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कैंपों पर भी हमला किया था. यह झड़पें 2021 के बाद दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर मानी जा रही हैं, जब तालिबान अफगानिस्तान में सत्ता में आए थे.

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब तालिबान के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर थे. पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही देशों के बीच सीमाओं पर तनाव अभी भी उच्च स्तर पर बना हुआ है, और राजनीतिक नेतृत्व में मतभेद इसे और जटिल बना रहे हैं.

दोहा में हो सकती है बातचीत
उधर, न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तानी मीडिया के सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान कतर की राजधानी दोहा में बातचीत कर सकते हैं.न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तानी मीडिया के सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी पक्ष के साथ बातचीत करने के लिए दोहा जा सकता है. दोनों पक्षों की इस मुलाकात में मौजूदा युद्धविराम समझौते के संभावित विस्तार पर वार्ता होने की चर्चा हो रही है.

[ad_2]

दिवाली पर 4 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें छुट्टी और मुहूर्त ट्रेडिंग का समय

[ad_1]


NSE Holidays 2025: त्योहारी सीजन चल रहा है और अगले सप्ताह पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. इसको लेकर देश में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई हैं. वहीं शेयर बाजार भी इस दिन बंद रहेंगे. देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई में भी ट्रेडिंग बंद रहेगा.

हालांकि मुहूर्त ट्रेडिंग जरूर होगी और इसके लिए समय भी तय कर दिया गया है. आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार 4 दिन बंद रहेंगे. शेयर बाजार में छुट्टियों को लेकर सारी जानकारी नीचे दी गई है.

शेयर बाजार कब है बंद?

भारतीय शेयर बाजार 21 अक्टूबर (मंगलवार) को दिवाली और लक्ष्मी पूजा की वजह से बंद रहेगा. इसके बाद 22 अक्टूबर (बुधवार) को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. वहीं, 25 अक्टूबर (शनिवार) और 26 अक्टूबर (रविवार) को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण शेयर मार्केट में कारोबार बंद रहेगा. यानि कि, पूरे सप्ताह शेयर बाजार केवल 3 दिन के लिए खुलेगा. साथ ही दिवाली को लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  21 और 22 अक्टूबर को बंद रहेगा. 

कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

दिवाली के शुभ अवसर पर, एनएसई और बीएसई पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 21 अक्टूबर 2025 की तारीख तय की गई है. निवेशक 21 अक्टूबर की दोपहर 1:45 बजे से लेकर 2:45 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग कर सकते है. प्री- ओपन सेशन के लिए 1:30 बजे से 1:45 बजे तक का समय तय किया गया है. मुहूर्त ट्रेडिंग को निवेशकों के लिए शुभ माना जाता है. 

ऐसी मान्यता है कि, मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश करने से साल भर समृद्धि और लाभ के अवसर बने रहते हैं. भारत में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा बहुत पुरानी है. भारतीय निवेशक दिवाली को नए साल की शुरुआत के तौर पर देखते है और मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश कर अपने साल की सकारात्मक शुरुआत करते है. पिछले कुछ सालों की डेटा की बात करें तो, मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान भारतीय शेयर बाजार शुभ संकेत लेकर आई है और हरे निशान पर बंद हुई है.  

इस साल और कब बंद रहेंगे शेयर बाजार?

अगले सप्ताह की दिवाली छुट्टी के बाद, इस साल शेयर बाजर 5 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेगा.  

यह भी पढ़ें: कम निवेश, ज्यादा कमाई! जानिए कौन-सी स्कीमें देंगी शानदार रिटर्न

[ad_2]

OnePlus 15 5G Vs Samsung Galaxy S25 5G: कौन-सा फ्लैगशिप है ज्यादा दमदार? फीचर्स से लेकर कीमत तक

[ad_1]


OnePlus 15 5G Vs Samsung Galaxy S25 5G: OnePlus जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 5G लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन नए डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है. वहीं, बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy S25 5G पहले ही एक प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है. यह फोन अपनी Galaxy AI और Gemini इंटीग्रेशन की वजह से काफी पॉपुलर है. तो क्या OnePlus 15 5G, Galaxy S25 को टक्कर दे पाएगा? आइए जानते हैं.

OnePlus 15 5G Vs Samsung Galaxy S25 5G: डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus 15 5G में इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें गोल कैमरा मॉड्यूल की जगह स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है. साथ ही इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड नैनो-सिरेमिक मेटल फ्रेम इस्तेमाल होने की उम्मीद है जो इसे ज्यादा मजबूत बनाएगा. इसका फ्लैट फ्रंट और बैक डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है, हालांकि थोड़ा भारी लग सकता है.

वहीं, Samsung Galaxy S25 5G में एल्यूमिनियम फ्रेम, फ्लैट डिजाइन और क्लासिक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका लुक काफी स्लीक और कॉम्पैक्ट है जो इसे हाथ में बेहद प्रीमियम अहसास देता है.

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 15 5G में 6.78 इंच का OLED पैनल मिल सकता है जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ आएगा. वहीं, Galaxy S25 5G में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद क्रिस्प विजुअल्स प्रदान करता है.

कैमरा परफॉर्मेंस

OnePlus अपने नए फोन में फोटोग्राफी को लेकर बड़ा अपग्रेड देने वाला है. OnePlus 15 5G में 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) मिल सकता है. वहीं, Samsung Galaxy S25 5G में भी ट्रिपल कैमरा सिस्टम है 50MP मेन, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो सेंसर के साथ.

सेल्फी कैमरे की बात करें तो OnePlus 15 में 32MP फ्रंट कैमरा जबकि Galaxy S25 में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस मामले में OnePlus थोड़ा आगे दिखता है.

परफॉर्मेंस और बैटरी

OnePlus 15 5G में कंपनी का नया और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जो 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आएगा. यह चिपसेट AI टास्क और गेमिंग में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.

वहीं, Samsung Galaxy S25 5G में पिछले साल का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है जो अब भी शानदार प्रदर्शन करता है और इसे 12GB RAM के साथ जोड़ा गया है.

बैटरी की बात करें तो OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी मिलने की संभावना है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. दूसरी ओर, Galaxy S25 में 4000mAh बैटरी है जो केवल 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इस मामले में OnePlus स्पष्ट रूप से आगे है.

कीमत और उपलब्धता

भारत में OnePlus 15 5G की शुरुआती कीमत लगभग 75,000 रुपये हो सकती है. जबकि Samsung Galaxy S25 5G की कीमत 80,999 रुपये से शुरू होती है. अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं जो लंबी बैटरी लाइफ, तेज चार्जिंग, और बेहतर परफॉर्मेंस दे तो OnePlus 15 5G आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. वहीं, अगर आप AI फीचर्स, ऑप्टिमाइज्ड कैमरा सॉफ्टवेयर और प्रीमियम ब्रांड वैल्यू को प्राथमिकता देते हैं तो Samsung Galaxy S25 5G आपके लिए सही रहेगा.

यह भी पढ़ें:

इंसानी दिमाग को स्मार्टफोन की नहीं, इस चीज की है जरूरत, न्यूरोसाइंटिस्ट की चेतावनी

[ad_2]

ओवरथिंकिंग से हो गए हैं परेशान? प्रेमानंद महाराज ने बताएं कई उपाय

[ad_1]

आजकल बहुत से लोग ओवरथिंकिंग की परेशानी से जूझ रहे हैं। ओवरथिंकिंग का मतलब है किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा और लंबे समय तक सोचना। कई बार यह आदत डर की वजह से होती है। इसके अलावा चिंता, तनाव, असमंजस, असुरक्षा या किसी उलझन भरी स्थिति में भी लोग ज़रूरत से ज़्यादा सोचने लगते हैं. ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज की सलाह आपके काम आ सकती है. आइए जानते हैं उनके बताए उपाय के बारे में.

आजकल बहुत से लोग ओवरथिंकिंग की परेशानी से जूझ रहे हैं। ओवरथिंकिंग का मतलब है किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा और लंबे समय तक सोचना। कई बार यह आदत डर की वजह से होती है। इसके अलावा चिंता, तनाव, असमंजस, असुरक्षा या किसी उलझन भरी स्थिति में भी लोग ज़रूरत से ज़्यादा सोचने लगते हैं. ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज की सलाह आपके काम आ सकती है. आइए जानते हैं उनके बताए उपाय के बारे में.

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि अगर मन बार-बार उलझे हुए विचारों में भटकता है, तो ध्यान और मंत्र जाप सबसे अच्छा उपाय है. रोज़ थोड़ा समय ध्यान में लगाने और मंत्र जप करने से मन शांत होता है और नकारात्मक सोच दूर होने लगती है.

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि अगर मन बार-बार उलझे हुए विचारों में भटकता है, तो ध्यान और मंत्र जाप सबसे अच्छा उपाय है. रोज़ थोड़ा समय ध्यान में लगाने और मंत्र जप करने से मन शांत होता है और नकारात्मक सोच दूर होने लगती है.

महाराज जी बताते हैं कि जब मन बेचैन हो या दिमाग में बहुत से विचार घूम रहे हों, तो ‘राधा’ नाम का जाप करें. यह नाम मन को हल्का करता है और भीतर सुकून का एहसास कराता है.

महाराज जी बताते हैं कि जब मन बेचैन हो या दिमाग में बहुत से विचार घूम रहे हों, तो ‘राधा’ नाम का जाप करें. यह नाम मन को हल्का करता है और भीतर सुकून का एहसास कराता है.

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, अपनों के साथ समय बिताना ओवरथिंकिंग को दूर करने का सबसे सरल तरीका है. परिवार या दोस्तों से बात करने से मन का बोझ कम होता है और रिश्तों में प्यार और सकारात्मकता बढ़ती है.

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, अपनों के साथ समय बिताना ओवरथिंकिंग को दूर करने का सबसे सरल तरीका है. परिवार या दोस्तों से बात करने से मन का बोझ कम होता है और रिश्तों में प्यार और सकारात्मकता बढ़ती है.

प्रेमानंद महाराज सलाह देते हैं कि चिंता या तनाव की बात मन में नहीं रखें. अपने करीबी लोगों से खुलकर बात करें. ऐसा करने से मन हल्का होता है. तनाव धीरे-धीरे कम हो जाता है.

प्रेमानंद महाराज सलाह देते हैं कि चिंता या तनाव की बात मन में नहीं रखें. अपने करीबी लोगों से खुलकर बात करें. ऐसा करने से मन हल्का होता है. तनाव धीरे-धीरे कम हो जाता है.

प्रेमानंद जी कहते हैं कि हम सब ईश्वर के बच्चे हैं. इसलिए हमें किसी से डरने की ज़रूरत नहीं है. भगवान हमेशा अपने बच्चों की रक्षा करते हैं. इसलिए हर दिन भगवान का नाम लें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

प्रेमानंद जी कहते हैं कि हम सब ईश्वर के बच्चे हैं. इसलिए हमें किसी से डरने की ज़रूरत नहीं है. भगवान हमेशा अपने बच्चों की रक्षा करते हैं. इसलिए हर दिन भगवान का नाम लें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

महाराज जी के अनुसार, ओवरथिंकिंग कमजोरी नहीं है, बल्कि यह मन की अस्थिरता है. नियमित ध्यान और भक्ति से मन दोबारा संतुलित हो जाता है. इससे सोच स्पष्ट होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे ओवरथिंकिंग पर काबू पाना आसान हो जाता है.

महाराज जी के अनुसार, ओवरथिंकिंग कमजोरी नहीं है, बल्कि यह मन की अस्थिरता है. नियमित ध्यान और भक्ति से मन दोबारा संतुलित हो जाता है. इससे सोच स्पष्ट होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे ओवरथिंकिंग पर काबू पाना आसान हो जाता है.

Published at : 18 Oct 2025 03:00 AM (IST)

[ad_2]

दिवाली के बाद कत्लेआम कर सकती हैं कंपनियां, जानें कहां-कहां जाएंगी नौकरियां

[ad_1]


दिवाली की रौनक खत्म होते ही कॉर्पोरेट सेक्टर में माहौल डराने वाला होता जा रहा है. एक तरफ कंपनियां त्योहारों पर मुनाफे की रिपोर्ट पेश कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है. बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां जिन्हें कभी “ड्रीम जॉब” देने वाली जगहें कहा जाता था अब खर्च घटाने और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही हैं.

दुनिया की दिग्गज फूड कंपनी नेस्ले SA ने दिवाली के ठीक बाद एक बड़ा ऐलान कर दिया 16,000 कर्मचारियों की छंटनी. यह कंपनी की कुल टीम का करीब 6% हिस्सा है. इसमें लगभग 12,000 ऑफिस (व्हाइट कॉलर) और 4,000 प्रोडक्शन व सप्लाई चेन कर्मचारी शामिल हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि यह फैसला उस समय आया जब नेस्ले ने हाल की तिमाही में 4.3% की ग्रोथ दिखाई थी. यानी बिक्री बढ़ी, मुनाफा आया, लेकिन फिर भी नौकरियां जा रही हैं.

नई CEO और कंपनी में बदलाव का दौर

सितंबर 2025 में नेस्ले की कमान संभालने वाले फिलिप नव्राटिल ने साफ कहा “यह फैसला कठिन है, लेकिन जरूरी.” कंपनी अब खुद को तेज, स्मार्ट और ज्यादा मुनाफेदार बनाने की कोशिश में है. इस छंटनी से नेस्ले हर साल 1 बिलियन स्विस फ्रैंक यानी करीब 9,000 करोड़ रुपये की बचत करना चाहती है. कंपनी का लक्ष्य है कि 2027 तक 3 बिलियन फ्रैंक तक खर्च घटाया जाए.

सेल्स बढ़ी लेकिन मार्केट सिकुड़ा

नेस्ले की बिक्री में बढ़ोतरी कीमत बढ़ाने से हुई, लेकिन असली चुनौती “वॉल्यूम ग्रोथ” यानी बाजार में सामान की मांग की है. बिक्री का आंकड़ा 91.35 बिलियन से गिरकर 89.54 बिलियन फ्रैंक पर आ गया है. इसका मतलब है महंगी कीमतों ने ग्राहकों को दूर किया और कंपनी को कर्मचारियों पर कैंची चलाने का बहाना मिल गया.

भारत में असर और डर का माहौल

हालांकि नेस्ले इंडिया ने अब तक कोई आधिकारिक छंटनी नहीं की है, लेकिन पिछले साल कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 3.9% घट चुकी है. कंपनी का कहना है कि यह ऑटोमेशन और री-स्ट्रक्चरिंग का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें –  पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी, रिश्वत के जाल में फंसे ‘सिस्टम के सख्त अफसर’ की कहानी

अमेजन भी काटेगा नौकरियां

नेस्ले के बाद अब अमेजन इंडिया से भी डराने वाली खबर आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने HR डिपार्टमेंट में 15% तक कर्मचारियों की कटौती कर सकती है. इस डिपार्टमेंट को कंपनी में “पीपल एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी (PTX)” कहा जाता है, जिसमें दुनियाभर के 10,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं.

AI में अरबों डॉलर निवेश, इंसान होंगे बेकार?

कंपनी अगले साल तक AI डाटा सेंटर और क्लाउड सर्वर के लिए करीब 100 अरब डॉलर (8,900 अरब रुपये) का निवेश करने जा रही है. CEO एंडी जेस्सी ने खुद कहा है कंपनी आने वाले समय में कुछ पदों को AI से रिप्लेस करेगी.

यह भी पढ़ें – कितने पढ़े-लिखे हैं बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? इस सब्जेक्ट में ली थी डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कुणाल कपूर ने विदेश में बेचे हैं आम

[ad_1]


मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कुणाल कपूर इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. एक्टर वेब सीरीज और मॉडलिंग की दुनिया में छाए हुए हैं. शनिवार को कुणाल कपूर 48वां जन्मदिन मनाएंगे. बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कुणाल कपूर का रिश्ता अमिताभ बच्चन के परिवार से है, जो उनकी ही फैमिली का हिस्सा है. वो अमिताभ के भाई के दामाद हैं.

शुरूआती दौर में आम बेचते थे अभिनेता 
कुणाल कपूर का जन्म 18 अक्टूबर 1975 को मुंबई में हुआ था और वो पंजाबी परिवार से आते हैं. बता दें, एक्टर का अमिताभ बच्चन से भी खास रिश्ता है. कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन के भाई के दामाद हैं. एक्टर की शुरुआती पढ़ाई भी मुंबई में ही हुई, लेकिन बाद में वो पैसे कमाने के लिए हांगकांग चले गए.

एक इंटरव्यू में कुणाल कपूर ने खुलासा किया था कि गरीबी के दिनों से बचने के लिए उन्होंने हांगकांग में आम निर्यात करने का काम शुरू किया था, लेकिन वो नौकरी मजबूरी में कर रहे थे. शुरुआत से ही फिल्मों में आना उनका पहला लक्ष्य था. जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने नौकरी छोड़ मुंबई में वापसी कर ली.


रंग दे बसंती ने दिलाई असली पहचान 
कुणाल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘अक्स’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की और बाद में अपनी एक्टिंग को सुधारने के लिए एक्टर नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में काम सीखा. फिल्म ‘मीनाक्षी’ से कुणाल को पहला फिल्मी ब्रेक मिला, जिसमें वो एक्ट्रेस तब्बू के साथ दिखे, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से मिली थी, जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर की. इस फिल्म में कुणाल की एक्टिंग को भरपूर तारीफें मिली और उन्हें फिल्म के लिए फिल्मफेयर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगिरी में नॉमिनेट भी किया.

इस फिल्म ने चमका दी कुणाल कपूर की किस्मत 
‘रंग दे बसंती’ की वजह से कुणाल की जिंदगी में बदलाव आया है और उन्होंने बड़े बैनर यशराज फिल्म्स के साथ बैक-टू-बैक फिल्में साइन की, जिनमें ‘बचना-ए-हसीनों’, ‘चुनरी में दाग’, और ‘आजा नच ले’ शामिल थीं. तीनों ही फिल्मों में एक्टर साइड रोल में थे और फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला प्रदर्शन किया. हालांकि कुणाल कुछ सालों तक पर्दे से दूर रहे और फिर संजय दत्त के साथ वापसी की. उन्होंने ‘वेलकम तो सज्जनपुर’ और ‘हैट्रिक’ जैसी फिल्मों में काम किया और कई पुरस्कार भी अपने नाम किए.
Birthday Special: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कुणाल कपूर ने विदेश में बेचे हैं आम, अमिताभ से है खास रिश्ता

कई प्रेस्टीजियस अवार्ड्स से नवाजे जा चुके हैं एक्टर 
कुणाल को ‘रंग दे बसंती’ में जबरदस्त एक्टिंग के लिए जूरी अवॉर्ड, 2006 में डेब्यू एक्टर के लिए जूम ग्लैम अवार्ड, 2007 में फिल्म ‘वीरम’ के लिए अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड और 2022 में बेस्ट डेब्यू सीरीज एक्टर (द अम्पायर) के लिए अवॉर्ड मिला था. हाल ही में कुणाल को सैफ अली खान के साथ सीरीज ‘ज्वेल थीफ’ में देखा गया, जिसमें उन्होंने पुलिसवाले की भूमिका निभाई है.



[ad_2]

ट्रंप क्या हटा देंगे चीन पर लगा टैरिफ? अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘ये टिकाऊ नहीं है’

[ad_1]


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (17 अक्टूबर, 2025) को चीन पर लगाए गए टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. चीन और अमेरिका के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच ट्रंप ने कहा कि चीन पर लगाए गए टैरिफ टिकाऊ नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान उनके चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली संभावित मुलाकात से पहले आई है. फॉक्स बिजनेस के साथ इंटरव्यू में जब डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया कि क्या इस साल की शुरुआत में दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे पर लगाए गए टैरिफ बराबर रह सकते हैं? इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘ये टैरिफ टिकाऊ नहीं है. लेकिन यही आंकड़ें हैं. यह चल सकता है, लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर किया.’ उन्होंने कहा, ‘वे अगले दो हफ्तों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे और उन्हें लगता है कि चीन के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा.’

हमेशा बढ़त की तलाश में रहता है चीन- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस से कहा, ‘चीन हमेशा बढ़त हासिल करने की कोशिश में रहता है. मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला है. अब देखते हैं आगे क्या होगा.’ वहीं, वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच इस टैरिफ विवाद ने चीनी सामानों पर अमेरिकी इंपोर्ट टैक्स को 145 परसेंट तक पहुंचा दिया है, जिससे वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर आशंकाएं बढ़ गईं हैं.

हालांकि, उन टैरिफ्स को 90 दिनों के समझौते के तहत रोक दिया गया था. चीन और अमेरिका के बीच इस समझौते को अगर बीच में नहीं बढ़ाया गया तो यह समझौते 10 नवंबर को खत्म होने वाला है.

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते चीनी सामानों पर 1 नवंबर, 2025 से 100 परसेंट अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी और यहां तक कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली संभावित मुलाकात को रद्द करने पर भी विचार किया था. दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच यह बैठक इस महीने की आखिर में दक्षिण कोरिया में होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन समिट के दौरान होने की उम्मीद है.

ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान शी जिनपिंग को लेकर कहा, ‘मेरा उनके साथ बहुत अच्छा तालमेल है. मुझे लगता है कि चीन के साथ सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन हमें एक निष्पक्ष समझौता चाहिए और यह पूरी तरह से निष्पक्ष ही होगा.’

यह भी पढ़ेंः H-1B वीजा फीस पर बढ़ी ट्रंप की टेंशन! भड़के US चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दर्ज कराया केस

[ad_2]

कहीं नहीं जा रहे रोहित शर्मा, ‘हिटमैन’ ने खुद कहा- मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं…

[ad_1]


रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा है कि वो 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. रोहित फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां 19 अक्टूबर से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. रोहित के साथ-साथ विराट कोहली के भी 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर सवालिया निशान लगे हैं, लेकिन ‘हिटमैन’ ने अब खुद वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर कर दी है.

हां, मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं…

रोहित शर्मा ने ‘Make a Wish Child’ संस्था के साथ जुड़कर एक बच्चे से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गई थी. रोहित वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के अधूरे सपने को पूरा करना चाहते हैं.

वीडियो में बच्चे ने रोहित शर्मा से पूछा कि अगला वर्ल्ड कप कब है? रोहित शर्मा ने ‘2027’ कहकर जवाब दिया. बच्चे ने दूसरा सवाल पूछा, “क्या आप 2027 के वर्ल्ड कप में खेलेंगे.”

इस सवाल का रोहित शर्मा ने जो जवाब दिया, वो सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे. रोहित ने कहा, “हां, मैं वर्ल्ड कप में खेलना चाहता हूं.” बच्चे के सवालों का जवाब देते हुए रोहित ने कहा कि ODI वर्ल्ड कप जीतना उनका भी सपना है.


तीन वर्ल्ड कप खेल चुके हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अब तक तीन ODI वर्ल्ड कप खेले हैं. एकदिवसीय विश्व कप में उन्होंने 28 मैचों में 60.57 के शानदार औसत से 1575 रन बनाए हैं, जिनमें 7 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं. रोहित ने 2015, 2019 और 2023 ODI वर्ल्ड कप खेला है. 2023 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें:

इरफान पठान ने पहले वनडे के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, 8 नंबर के लिए खास प्लेयर को दी जगह



[ad_2]

सैमसंग को लगा बड़ा झटका, Galaxy S25 Edge की नहीं हो रही बिक्री, S26 Edge को नहीं करेगी लॉन्च

[ad_1]


सैमसंग ने Galaxy S25 Edge को लॉन्च कर अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन की शुरुआत की थी. इसके बाद टेक्नो और ऐप्पल जैसी कंपनियां भी अपने पतले फोन लॉन्च कर चुकी हैं. हालांकि, सैमसंग को इस फोन को लेकर बड़ा झटका लगा है और इसकी बिक्री कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं हो रही है. इसके चलते सैमसंग ने इस फोन के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल S26 Edge को लाने का प्लान कैंसिल कर दिया है. 

Edge लाइनअप को बंद करेगी सैमसंग

कोरियाई मीडिया आउटलेट न्यूजपिम के मुताबिक, सैमसंग अगले साल S26 Edge को लॉन्च नहीं करेगी. S25 Edge की कम बिक्री को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भी यह मैसेज दे दिया है कि Edge लाइन को बंद किया जा रहा है. मौजूद स्टॉक बिकने पर कंपनी इसका प्रोडक्शन बंद कर देगी. इस अनुभव को देखते हुए निकट भविष्य में सैमसंग की तरफ से अल्ट्रा-स्लिम फोन लॉन्च होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

बिक्री के आंकड़े संतोषजनक नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल अगस्त तक S25 Edge की सिर्फ 1.31 मिलियन यूनिट्स की ही बिक्री हुई है. इसकी तुलना में S25, S25 Plus और S25 Ultra की क्रमश: 8.28 मिलियन, 5.05 मिलियन और 12.18 मिलियन यूनिट्स बिक चुकी है. हालांकि यह पर ध्यान रखने वाली बात यह है कि S25, S25 Plus और S25 Ultra को जनवरी में लॉन्च कर दिया गया था, जबकि Edge मॉडल मई में लॉन्च हुआ था.

S26 Edge की जगह लॉन्च होगा यह मॉडल

पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि सैमसंग अगले साल S26 Plus की जगह Edge मॉडल लॉन्च करेगी, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए S26 Plus की लाइनअप में जगह पक्की हो गई है. अगले साल कंपनी की तरफ से अपनी फ्लैगशिप सीरीज में गैलेक्सी S26 Pro, S26 Plus और S26 Ultra मॉडल को लॉन्च किया जाएगा. S26 Pro को लाइनअप के बेस मॉडल की जगह लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

दिवाली पर गूगल ले आई स्पेशल ऑफर, सिर्फ 11 रुपये में दे रही 2TB स्टोरेज, सालाना प्लान भी हुए सस्ते

[ad_2]