Video: रोड पर भरे पानी में फंसी विकलांग बुजुर्ग की साइकिल, अनदेखा करते रहे लोग, फिर जो हुआ…
[ad_1]
Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर पानी भरा हुआ है और एक विकलांग बुजुर्ग अपनी साइकिल से उस पानी में फंस जाता है, पानी भरे होने की वजह से ऊबड़खाबड़ सड़क बुजुर्ग को दिखाई नहीं दी थी. बुजुर्ग ने वहां से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन अफसोस की बात यह है कि कई लोग बुजुर्ग को अनदेखा कर चले गए.
युवक ने बुजुर्ग को निकलने में की मदद
वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक व्यक्ति वहां से गुजरता है. बुजुर्ग ने उससे मदद मांगी, लेकिन वह बिना रुके चले गया. उसके बाद एक बाइक वाला आता है, लेकिन उसने भी मदद करने की बजाय आगे बढ़ गया. बुजुर्ग की हालत और यह नजारा देखने वाले लोगों के लिए भी काफी दुखद था.
हमारी शिक्षा और डिग्रियाँ सिर्फ कागज़ का टुकड़ा हैं, अगर उसका असर हमारे व्यवहार में नहीं झलकता।
शिक्षा का असली प्रमाण पत्र दूसरों के प्रति हमारा व्यवहार है, न कि दीवार पर टंगी डिग्रियाँ।
Do you agree with me? pic.twitter.com/ZOuatMushA
— संतोष भारतवंशी (@SKYjourno) October 14, 2025
फिर कुछ ही देर में एक दूसरी बाइक आती है, जिस पर दो लोग सवार थे. जैसे ही उन्होंने बुजुर्ग की स्थिति देखी, उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और बुजुर्ग की व्हीलचेयर वाली साइकिल को पानी से निकालने में मदद करने लगा. युवक ने बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल, जिससे बुजुर्ग अपने साइकिल खुद चला कर आगे बढ़ गया. इस नजारे ने दिखा दिया कि मानवता और दूसरों की मदद करने की भावना कितनी महत्वपूर्ण है.
लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह के किए कमेंट
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि हमारी पढ़ाई और डिग्रियां सिर्फ कागज का टुकड़ा हैं, अगर उनका असर हमारे व्यवहार में नहीं दिखता तो उनकी कोई खास अहमियत नहीं. कुछ लोग लिख रहे हैं कि दूसरों के प्रति सहानुभूति और मदद का भाव होना चाहिए. वहीं कई लोग उस युवक की तारीफ कर रहे हैं जिसने वास्तव में मदद की और साबित कर दिया कि सही समय पर सही कदम उठाना ही इंसानियत है.

