Elon Musk के नाम पर चल रहा है स्कैम, ऐसा वीडियो दिखते ही हो जाएं अलर्ट

[ad_1]


पिछले कुछ समय से साइबर क्राइम की संख्या बढ़ी है. AI आने के बाद इनमें और तेजी देखी गई है. स्कैमर्स AI की मदद से ऐसे वीडियो तैयार कर रहे हैं, जिन्हें देखकर असली और नकली का अंतर पता नहीं चलता. ऐसा ही एक स्कैम इन दिनों अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के नाम पर चल रहा है. मस्क का एक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों से अपनी कंपनी न्यूरालिंक, स्पेसएक्स और ग्रोक आदि में निवेश करने की मांग कर रहे हैं. कई लोग इस वीडियो पर भरोसा कर अपना पैसा गंवा चुके हैं. 

यूट्यूब और फेसबुक समेत कई जगह शेयर हो रहा वीडियो

मस्क के नाम पर शेयर किए जा रहे वीडियो में एक वेबसाइट बताई गई है, जिसके जरिए मस्क की कंपनियों में निवेश का दावा किया जा रहा है. यह वीडियो यूट्यूब, फेसबुक और टेलीग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है. कई लोग इस वीडियो पर भरोसा कर अपने पैसे भी गंवा चुके हैं. वॉशिंगटन की एक महिला इस स्कैम में 63,000 डॉलर गंवा चुकी है. इसी तरह अमेरिका का ही एक और व्यक्ति अपनी मोटी कमाई ऐसे स्कैम में साइबर अपराधियों के हाथ में सौंप चुका है.

एक नहीं, ऐसे अनेक मामले

एलन मस्क के सैंकड़ों एआई-जनरेटेड वीडियो और दर्जनों फर्जी वेबसाइट के स्कैमर्स लोगों की कमाई लूटने के चक्कर में है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. ये सभी वीडियो एआई से बने हुए हैं और इनमें मस्क की आवाज को क्लोन किया गया है, जिससे ये असली जैसे दिखते हैं. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो पर भरोसा न करें. अगर कोई संदिग्ध या अनजान व्यक्ति आपको वीडियो या मैसेज के जरिए निवेश की सलाह देता है तो सतर्क रहने की जरूरत है. यह आपको स्कैम में फंसाने की चाल हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

AI की जंग में मेटा ने थिंकिंग मशीन को पछाड़ा, इस बड़े टेक लीडर को अपने साथ किया, कंपनी ने कंफर्म किया

[ad_2]

जब ट्रंप ने जॉर्जिया मेलोनी से कहा- तुम्हें खूबसूरत कहा, बुरा तो नहीं लगा? इटली की प्रधानमंत्री

[ad_1]


इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जितना अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, उतना ही वो अपने खास स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि इस बार इटेलियन प्रधानमंत्री अन्य कारणों से चर्चा में हैं. दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल स्टेज पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को लेकर ऐसा कमेंट किया कि ये वायरल हो गया. 

ट्रंप के बयान के बाद मेलोनी का रिएक्शन भी देखने लायक था. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिस्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर के नेताओं के साथ खड़े हैं. इसी बीच वे इटली की प्रधानमंत्री को लेकर बात करने लगते हैं. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं कि यहां पर एक युवा महिला हैं. आमतौर पर अमेरिका में जब कोई किसी महिला को खूबसूरत कहता है, तो उनके राजनीतिक करियर का अंत मान लिया जाता है लेकिन मैं ये चांस लेना चाहता हूं. इतना सुनकर मेलोनी पहले तो थोड़ा चौंक जाती हैं और अपनी मुस्कुराहट रोकती हुई नजर आती हैं. 

‘मैंने तुम्हें खूबसूरत कहा, तुम्हें बुरा तो नहीं लगा’
डोनाल्ड ट्रंप पीछे मुड़ते ही मेलोनी से सीधा कहते हैं कि मैंने तुम्हें खूबसूरत कहा, तुम्हें बुरा तो नहीं लगा क्योंकि तुम सुंदर हो. जब मेलोनी इस पर मुस्कुरा देती हैं तो ट्रंप उन्हें शुक्रिया कहते हैं और बोलते हैं कि उन्हें ये अच्छा लगा.

तुलसी गबार्ड को लेकर ट्रंप ने क्या कहा था
हालांकि ऐसा नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इस तरह किसी महिला की तारीफ की हो. डोनाल्ड ट्रंप अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पिछले दिनों तुलसी गबार्ड की तारीफ करते हुए उन्हें ‘हॉटेस्ट इन द रूम’ कहा था, जिस पर भी विवाद हुआ था. 

डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले अपनी सेक्रेटरी लेविट की तारीफ में भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं, जब उन्होंने उनके बोलने के अंदाज की तुलना गोलियां चलने से की थी. ट्रंप पुरुषों की तारीफ में भी गुड लुकिंग और मैस्कुलिन जैसे शब्द बोल चुके हैं.

ये भी पढ़ें 

भारत में AI हब बनाएगा गूगल, 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा; सुंदर पिचाई ने की घोषणा



[ad_2]

Video: जिसकी वजह से फिसला बाइकर, उसी की मदद की, लोग बोले- इंडिया में तो बवाल कट जाता

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ एक खतरनाक दुर्घटना को दिखाता है, बल्कि उससे भी ज्यादा इंसानियत और मददगार रवैये को दर्शाता है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइकर एक गेट से टकराने वाला था, लेकिन उसके बाद बाइकर ने जो किया उसने सबको हैरान कर दिया. 

बाइकर ने व्यक्ति से लड़ाई की जगह मदद की

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार सड़क पर खड़ी है और वहीं एक शख्स, जो एक काले रंग के गेट को खोलने की कोशिश कर रहा है. तभी, एक बाइकर वहां से गुजर रहा होता है. इसी दौरान गेट खोल रहे व्यक्ति के हाथ से गेट छुट जाता है और बाइकर गेट से टकराने ही वाला होता है.

लेकिन गनीमत रही कि वो टकराने से बच गया नहीं तो बाइकर गंभीर रूप से घायल भी हो सकता था. उसके बाद उसने बाइक को साइड में खड़ा किया. अब आप सोच रहे होंगे की जरूर बाइकर उस व्यक्ति से लड़ाई-झगड़ा करेगा, लेकिन नहीं बाइकर ने व्यक्ति से लड़ाई की जगह उसकी मदद की.

यूजर्स ने बाइकर की काफी तारीफ की

बाइकर ने व्यक्ति के साथ मिलकर गेट को उठाया और उसकी मदद की. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया. यूजर्स ने बाइकर की काफी तारीफ की.

काफी लोगों ने कहा कि अगर इंडिया होता तो ये मामला लड़ाई-झगड़े तक पहुंच जाता. इस वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है और बाइकर की मददगार रवैये की तारीफ भी की गई है.

यह भी पढ़ें –

Video: मेरे ख्वाबों में जो आए… काजोल के गाने पर तोलिया बांध गांव वालों के सामने नाची लड़की, वीडियो वायरल


क्या स्टूडेंट वीजा पर बीवी के साथ फिनलैंड में रह सकते हैं आप? जानें खर्च और अधिकार समेत हर बात

[ad_1]


जब कोई  स्टूडेंट विदेश में पढ़ाई करने का फैसला करता है तो यह सिर्फ एक डिग्री लेने की बात नहीं होती, यह एक पूरी लाइफ का सपना होता है. नई जगह, नया एक्सपीरियंस और एक बेहतर फ्यूचर की उम्मीद. वहीं अगर इस सफर में आपका पार्टनर भी साथ हो, तो यह एक्सपीरियंस और भी खास बन जाता है. साथ रहने से न  सिर्फ इमोशनल सपोर्ट मिलता है, बल्कि तनाव और शुरुआती संघर्षों से भी काफी राहत मिलती है. सभी देश अपने नियमों और वीजा नीतियों के अनुसार पार्टनर को साथ लाने की अनुमति नहीं देते हैं. लेकिन फिनलैंड एक ऐसा देश है जो न सिर्फ पढ़ाई के लिए बेहतरीन माना जाता है, बल्कि परिवारों के साथ रहने के लिए भी एक मजबूत और सहायक सिस्टम रखता है. फिनलैंड जैसे देश में अपने पार्टनर के साथ रहना एक बड़ा लेकिन बेहद फायदेमंद कदम हो सकता है. तो चलिए जानते हैं कि क्या आप स्टूडेंट वीजा पर बीवी के साथ फिनलैंड में रह सकते हैं, इसका खर्च और अधिकार क्या है. 

क्या स्टूडेंट वीजा पर बीवी के साथ फिनलैंड में रह सकते हैं?

फिनलैंड में अगर आपके पास वैध स्टूडेंट रेजिडेंस परमिट है, तो आप अपने पार्टनर को भी साथ ले जा सकते हैं. इसके लिए आपके पार्टनर को Family Member Residence Permit के लिए आवेदन करना होता है. इसके लिए कुछ शर्तें होती हैं, जैसे कि वैध शादी का प्रमाण, आपके पास अच्छा फाइनेंशियल सपोर्ट होना, और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पूरे होना, साथ ही आप दोनों का वीजा आवेदन एक साथ या अलग-अलग किया जा सकता है. लेकिन आपके रिश्ते का प्रमाण होना चाहिए, जैसे कि विवाह प्रमाणपत्र. 

बीवी को क्या अधिकार मिलते हैं फिनलैंड में?

अगर कोई पार्टनर फिनलैंड में स्टूडेंट के साथ आता है, तो उसे कई अधिकार मिलते हैं. जैसे फुल टाइम काम करने की छूट, पत्नी को काम करने के लिए किसी अलग वर्क परमिट की जरूरत नहीं होती है, पढ़ाई का भी पूरा अधिकार होता है, वो चाहें तो वहां कोई कोर्स कर सकती हैं, चाहे स्किल डेवलपमेंट या कोई डिग्री. इसके अलावा फिनिश पर्सनल ID मिलती है. जिससे बैंक खाता खोलना, हेल्थ सर्विस लेना और बाकी सरकारी काम करना आसान होता है. हेल्थकेयर और ट्रांसपोर्ट सुविधाएं दी जाती है. इस तरह पार्टनर सिर्फ साथ रहने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह भी अपना करियर या पढ़ाई वहीं से शुरू कर सकता है. 

फिनलैंड में रहने का खर्च

फिनलैंड में जीवन का स्तर अच्छा है, लेकिन इसके साथ खर्च भी ज्यादा होता है.फिनलैंड की इमिग्रेशन सर्विस के अनुसार, एक स्टूडेंट को अपने रहने के लिए कम से कम 800 यूरो प्रति माह की जरूरत होती है. अगर पत्नी को भी साथ रखना है, तो खर्च और बढ़ जाता है. अगर आप और आपकी पत्नी साथ रहते हैं, तो आपको कम से कम €1,260 प्रति माह यानी लगभग 1.1 लाख की जरूरत होगी. अगर आपके साथ बच्चा है, तो यह खर्च और बढ़ जाता है. हेलसिंकी जैसे बड़े शहरों में रहने पर खर्च और ज्यादा हो सकता है. वहीं छोटे शहरों में कुछ कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें: किन कामों में यूज होता है रेयर अर्थ एलिमेंट, चीन के बाद कौन हैं इसके बड़े खिलाड़ी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अमिताभ के नाती अगस्त्य इंडिया में पढ़े हैं या विदेश से? जानें कहां से की है शुरुआती पढ़ाई

[ad_1]

जब से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया है, तब से ये परिवार और इनकी एजुकेशनल क्वालीफिकेशन फिर से चर्चा में आ गई है.

जब से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया है, तब से ये परिवार और इनकी एजुकेशनल क्वालीफिकेशन फिर से चर्चा में आ गई है.

नव्या की पढ़ाई पर तो काफी बात हो चुकी है, आज जानते हैं कि उनके भाई यानी अगस्त्य नंदा की एजुकेशनल क्वालीफिकेशन क्या है. उन्होंने कहां से और कितनी पढ़ाई की है, वे इंडिया में पढ़ें हैं या विदेश में?

नव्या की पढ़ाई पर तो काफी बात हो चुकी है, आज जानते हैं कि उनके भाई यानी अगस्त्य नंदा की एजुकेशनल क्वालीफिकेशन क्या है. उन्होंने कहां से और कितनी पढ़ाई की है, वे इंडिया में पढ़ें हैं या विदेश में?

अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और दामाद निखिल नंदा के बेटे हैं. उनके पिता का बड़ा बिजनेस है और अगस्त्य दो भाई-बहनों में छोटे हैं. नव्या नवेली उनकी बड़ी बहन हैं. इन दोनों ने ही लंदन के सेवनओक्स स्कूल से पढ़ाई की है.

अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और दामाद निखिल नंदा के बेटे हैं. उनके पिता का बड़ा बिजनेस है और अगस्त्य दो भाई-बहनों में छोटे हैं. नव्या नवेली उनकी बड़ी बहन हैं. इन दोनों ने ही लंदन के सेवनओक्स स्कूल से पढ़ाई की है.

स्कूलिंग की बात करें तो अगस्त्य ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से प्राइमरी एजुकेशन ली है. इस स्कूल से उनकी प्राइमरी और मिडिल एजुकेशन पूरी हुई है.

स्कूलिंग की बात करें तो अगस्त्य ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से प्राइमरी एजुकेशन ली है. इस स्कूल से उनकी प्राइमरी और मिडिल एजुकेशन पूरी हुई है.

इसके बाद अगस्त्य आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए. यहां से उन्होंने सेकेंडरी की पढ़ाई की है. स्कूल चुना सेवनओक्स. अपनी बहन से अलग अगस्त्य को फिल्मों में इंटरेस्ट है और वे पहली फिल्म कर चुके हैं.

इसके बाद अगस्त्य आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए. यहां से उन्होंने सेकेंडरी की पढ़ाई की है. स्कूल चुना सेवनओक्स. अपनी बहन से अलग अगस्त्य को फिल्मों में इंटरेस्ट है और वे पहली फिल्म कर चुके हैं.

सेवेनओक्स स्कूल, लंदन से अगस्त्य ने साल 2019 में अपनी सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी की. साल 2019 में उन्होंने ग्रेजुएशन कर लिया था. दोनों भाई-बहन यहीं से पढ़े हैं.

सेवेनओक्स स्कूल, लंदन से अगस्त्य ने साल 2019 में अपनी सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी की. साल 2019 में उन्होंने ग्रेजुएशन कर लिया था. दोनों भाई-बहन यहीं से पढ़े हैं.

अब बिग बी के नाती अगस्त्य की फिल्म 'इक्कीस' की पहली झलक आने के बाद हर कोई उनके बारे में ही ऑनलाइन खोज रहा है.

अब बिग बी के नाती अगस्त्य की फिल्म ‘इक्कीस’ की पहली झलक आने के बाद हर कोई उनके बारे में ही ऑनलाइन खोज रहा है.

अगस्त्य को पढ़ाई के अलावा अपनी क्रिएटिविटी दिखाना भी पसंद है. वे शॉर्ट फिल्म लिख चुके हैं और डायरेक्ट भी कर चुके हैं और अब 'इक्कीस' से बतौर हीरो फिर से दिखने वाले हैं.

अगस्त्य को पढ़ाई के अलावा अपनी क्रिएटिविटी दिखाना भी पसंद है. वे शॉर्ट फिल्म लिख चुके हैं और डायरेक्ट भी कर चुके हैं और अब ‘इक्कीस’ से बतौर हीरो फिर से दिखने वाले हैं.

अगस्त्य ने अपनी शॉर्ट फिल्म के लिए म्यूजिक भी दिया था. इस तरह से वे अपना म्यूजिकल टैलेंट भी दिखा चुके हैं और अब हीरो भी बन चुके हैं.

अगस्त्य ने अपनी शॉर्ट फिल्म के लिए म्यूजिक भी दिया था. इस तरह से वे अपना म्यूजिकल टैलेंट भी दिखा चुके हैं और अब हीरो भी बन चुके हैं.

अगस्त्य ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘आर्चीज’ में मुख्य रोल निभाई, जिसमें सुहाना खान उनके अपोजिट थीं और इसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था.

अगस्त्य ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘आर्चीज’ में मुख्य रोल निभाई, जिसमें सुहाना खान उनके अपोजिट थीं और इसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था.

Published at : 14 Oct 2025 08:00 PM (IST)

[ad_2]

भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत से IMF भी हैरान, नई दिल्ली को लेकर दिया ये बड़ा बयान

[ad_1]


IMF on India’s GDP: ऐसे समय में जब दुनिया की आर्थिक रफ्तार सुस्त पड़ी हुई है, भारत की जीडीपी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. इस पर मुहर लगाई है अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जिवा ने. उन्होंने कहा कि जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं चुनौतियों का सामना कर रही हैं, उस समय भारत वैश्विक आर्थिक विकास में एक अहम भूमिका निभा रहा है.

वाशिंगटन में आयोजित IMF और वर्ल्ड बैंक की वार्षिक बैठक के दौरान जॉर्जिवा ने कहा कि भारत की मजबूत आर्थिक नीतियों और सुधारात्मक कदमों ने उसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कर दिया है.

दुनिया ने माना भारत का लोहा

जॉर्जिवा ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था के 3.7 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ने का अनुमान था, लेकिन अब यह लगभग 3 प्रतिशत तक सीमित रह गया है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक आर्थिक रफ्तार में भारी बदलाव देखा गया है — जहां चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी आई, वहीं भारत ने अपनी गति को और तेज किया है. उन्होंने आगे कहा कि भारत ने मजबूत सुधारों (reforms) और लगातार नीतिगत प्रयासों के दम पर संदेह करने वालों को गलत साबित किया है.

क्या कहता है IMF का ताजा अनुमान?

IMF के नवीनतम अनुमान के अनुसार, भारत आने वाले वर्षों में भी दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. संस्था का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 और 2026 में भारत की जीडीपी 6.4 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ सकती है.

IMF ने भारत के विकास दर के पूर्वानुमान में बढ़ोतरी की है. पहले अप्रैल 2025 में जारी रिपोर्ट में भारत की ग्रोथ दर क्रमशः 2025 में 6.2 प्रतिशत और 2026 में 6.3 प्रतिशत बताई गई थी. तुलना में, चीन की अर्थव्यवस्था के 2025 में 4.8 प्रतिशत और 2026 में 4.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: भारत क्यों इतने आक्रामक तरीके से बढ़ा रहा सोने का भंडार, चीन भी बढ़ाया जबरदस्त आयात?

[ad_2]

Video: कैमरे ने बचाया! गली में तेज भाग रही बच्ची बाइक से टकराई, मां ने राइडर को सुनाई खरी-खौटी

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति संकरी गली में बाइक चलाता नजर आया और अचानक उसके सामने एक छोटी बच्ची आ जाती है. बाइक से टक्कर लगने की वजह से बच्ची जमीन पर गिर जाती है, जिसके बाद बच्ची की मां और बाइक सवार के बीच बहस होने लगती है. इस घटना की वीडियो बाइकर के हेलमेट में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. 

मेरी गलती नहीं है, बच्ची की मां से बाइकर

हालांकि, ये घटना कहां कि है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो की शुरूआत में देखा गया है कि बाइकर गली से गुजर रहा था. उसी दौरान बच्ची बाइक के सामने दौड़ती हुई आ जाती है और उसकी टक्कर बाइक से हो जाती है. बच्ची जोर-जोर से रोने लगती है, वैसे ही बच्ची की मां बाहर आती है और बाइकर को सुनाने लगती है. इसपर वह कहता है कि मेरी गलती नहीं है.

वीडियो में सुनाई दे रहा है कि बच्ची की मां कहती है कि बाइक ध्यान से नहीं चला सकता, जिस पर बाइकर कहता है कि बच्ची अचानक बीच में आ गई. कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड है आप देख लो.

बच्ची की मां ने बाइकर को कहा भला बुरा

बाइकर और बच्ची की मां के बीच बहस जारी रहती है. बाइकर बार-बार बच्ची की मां से पूछता है कि बच्ची को लगी तो नहीं, जिस पर बच्ची की मां लगातार बाइकर को भला-बुरा कहती है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कई कमेंट्स किए. काफी लोगों ने कहा कि बाइक सवार व्यक्ति के सामने बच्ची दौड़ते हुए आ गई, जिसके कारण टक्कर हुई तो वहीं कुछ ने कहा कि मां-बाप को छोटें बच्चों का विशेष ध्यान देना चाहिए.


AI से भूलकर भी न पूछना ये सवाल, नहीं तो बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे आप

[ad_1]


Artificial Intelligence (AI): आज के डिजिटल युग में ChatGPT, Gemini, Copilot जैसे AI चैटबॉट्स ने लोगों की जिंदगी आसान बना दी है. स्टूडेंट्स असाइनमेंट में मदद लेते हैं प्रोफेशनल्स ईमेल और रिपोर्ट लिखवाते हैं और क्रिएटर्स कंटेंट आइडिया बनवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि AI से कुछ ऐसे सवाल पूछना कानूनी और सुरक्षा दोनों ही नजरिए से बेहद खतरनाक हो सकता है?

AI चैटबॉट्स भले ही स्मार्ट हों लेकिन इनकी सीमाएं तय हैं. अगर आप उन सीमाओं को पार करते हैं, तो आपकी प्राइवेसी, डेटा और यहां तक कि कानूनी स्थिति भी खतरे में पड़ सकती है.

व्यक्तिगत जानकारी साझा करने वाले सवाल

कभी भी AI से अपने या किसी और के बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर या पता जैसी निजी जानकारी साझा न करें. AI मॉडल्स आपके डेटा को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं लेकिन यह गारंटी नहीं होती कि जानकारी किसी सर्वर पर सेव न हो. हैकर्स ऐसे डेटा का दुरुपयोग कर सकते हैं. इसलिए, निजी पहचान से जुड़ा कोई भी सवाल या जानकारी AI चैट में डालना जोखिम भरा हो सकता है.

हैकिंग या गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े सवाल

कुछ लोग जिज्ञासा में AI से पूछ लेते हैं “हैक कैसे करें?”, “वायरस कैसे बनाएं?”, या “किसी का अकाउंट कैसे क्रैक करें?”. ऐसे सवाल न सिर्फ AI की नीतियों के खिलाफ हैं बल्कि साइबर लॉ के तहत अपराध माने जाते हैं.

AI सिस्टम तुरंत ऐसे अनुरोधों को ब्लॉक कर सकता है, और कई मामलों में आपकी गतिविधि को सुरक्षा एजेंसियों तक रिपोर्ट किया जा सकता है. इसलिए इस तरह के सवाल पूछना खुद को मुश्किल में डालने जैसा है.

संवेदनशील या प्रतिबंधित विषयों पर सवाल

AI से राजनीति, धर्म, हिंसा या आतंकवाद जैसे संवेदनशील विषयों पर भड़काऊ सवाल पूछना भी खतरनाक हो सकता है. ये न सिर्फ गलत सूचना फैलाने का कारण बनते हैं बल्कि आपके अकाउंट को सस्पेंड या बैन भी करवा सकते हैं.

AI मॉडल्स को इन विषयों पर निष्पक्ष और तथ्यात्मक जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है लेकिन जानबूझकर भड़काने वाले या नफरत फैलाने वाले सवाल कानून के दायरे में अपराध माने जा सकते हैं.

मेडिकल या कानूनी सलाह मांगना भी खतरनाक

कई लोग अपनी सेहत या कानूनी मामलों को लेकर AI से सलाह लेने लगते हैं. जैसे “मुझे कौन सी दवाई लेनी चाहिए?” या “अगर पुलिस ने रोका तो क्या कहूं?”. AI सामान्य जानकारी दे सकता है लेकिन यह डॉक्टर या वकील की जगह नहीं ले सकता. गलत जानकारी पर भरोसा करना आपकी सेहत या कानूनी स्थिति को गंभीर खतरे में डाल सकता है.

भविष्यवाणी या निजी निर्णय से जुड़े सवाल

AI से “मेरा भविष्य क्या होगा?” या “कौन सा बिज़नेस मेरे लिए सही रहेगा?” जैसे सवाल पूछना व्यर्थ है. AI कोई ज्योतिषी नहीं है, यह सिर्फ डेटा के आधार पर जवाब देता है. ऐसे जवाबों पर भरोसा करके अगर आप गलत फैसला लेते हैं तो नुकसान आपका ही होगा.

AI आपकी मदद के लिए बना है लेकिन इसका इस्तेमाल सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना जरूरी है. निजी या गैरकानूनी जानकारी पूछना, झूठ फैलाना या संवेदनशील विषयों पर उकसाने वाले सवाल पूछना आपको मुश्किल में डाल सकता है.

यह भी पढ़ें:

अब कोई ठगेगा नहीं! सरकार का ये एक सीक्रेट ट्रिक बताएगा हर फेक कॉल और SMS की सच्चाई

[ad_2]

क्या ज्यादा हाथ धोने से भी बीमार हो सकता है इंसान? बॉडी में हो जाती हैं इतनी दिक्कतें

[ad_1]


हाथ धोना एक जरूरी आदत है, जो हमें कई बीमारियों से बचा सकती है. चाहे हम खाना खा रहे हों, टॉयलेट से आ रहे हों, किसी को छूने के बाद या बाहर से घर आने पर, हर बार हाथ धोने की सलाह दी जाती है. दरअसल हमारे हाथ रोजाना मोबाइल, दरवाजों, पैसों, गाड़ियों और खाने-पीने की चीजों को छूते हैं, जिससे लाखों-करोड़ों कीटाणु हमारी स्किन पर आ जाते हैं. अगर हम हाथ नहीं धोते, तो यही कीटाणु हमारे शरीर में पहुंचकर बीमारियां फैला सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन  और अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित और सही तरीके से हाथ धोने से डायरिया, सर्दी-जुकाम, फ्लू, स्किन संक्रमण, सांस लेने से जुड़ी समस्याएं और कोरोना जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है.

इसी वजह से हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है ताकि लोगों को याद दिलाया जा सके कि साफ-सुथरे हाथ ही बीमारियों से बचाव का सबसे आसान और असरदार तरीका हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा हाथ धोना भी नुकसानदायक हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि क्या ज्यादा हाथ धोने से भी इंसान बीमार हो सकता है और इसके कारण बॉडी में कितनी दिक्कतें हो जाती हैं. 

क्या ज्यादा हाथ धोने से भी इंसान बीमार हो सकता है?

हाथ धोने की आदत अगर जरूरत से ज्यादा बार दोहराई जाए तो इससे शरीर में कुछ समस्याएं हो सकती हैं. दरअसल, हमारी स्किन में कुछ नेचुरल ऑयल और गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो हमारी रक्षा करते हैं. ये बैरियर की तरह काम करते हैं और बाहरी कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं. जब हम बहुत अधिक बार साबुन या हैंडवॉश इस्तेमाल करते हैं तो ये नेचुरल सुरक्षा कवच धीरे-धीरे हटने लगता है. इसकी वजह से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है, हाथों में लालपन, खुजली और दरारें पड़ने लगती हैं. वहीं, कुछ लोगों में एक्जिमा जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं और फटी स्किन से बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है. 

बार-बार हाथ धोने से बॉडी में होती हैं कितनी दिक्कतें?

1. स्किन में जलन और खुजली: बार-बार साबुन से हाथ धोने से स्किन की ऊपरी लेयर डैमेज हो जाती है. इससे हाथों में जलन, खुजली और कभी-कभी छाले जैसी स्थिति भी हो सकती है.

2. नेचुरल ऑइल का नुकसान: हमारी स्किन में मौजूद नैचुरल ऑयल हाथों को सॉफ्ट बनाए रखते हैं. बार-बार हाथ धोने से ये ऑयल खत्म हो जाते हैं, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो जाती है. 

3. डर्मेटाइटिस: बहुत ज्यादा हाथ धोने से संपर्क डर्मेटाइटिस हो सकता है, जिससे स्किन में  सूजन, खुजली और लालपन जैसी शिकायत होती है. 

4. एक्जिमा की समस्या: जिन लोगों को पहले से एक्जिमा है, उनके लिए बार-बार हाथ धोना एक गंभीर समस्या बन सकती है. ये बीमारी और भी तेज हो सकती है और हाथों में लगातार जलन बनी रह सकती है. 

5. संक्रमण का खतरा बढ़ना: जब स्किन फट जाती है या उस पर दरारें आ जाती हैं, तो यह कीटाणुओं के शरीर में घुसने का आसान रास्ता बन जाता है. इस वजह से संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है. 

कब और कैसे हाथ धोने चाहिए?

हाथ धोना जरूरी है, लेकिन जरूरत के अनुसार हाथ धोने से दिक्कतें नहीं होती है. जैसे टॉयलेट यूज करने के बाद, खाना खाने या बनाने से पहले, बाहर से घर आने के बाद, किसी बीमार व्यक्ति को छूने के बाद, छींकने या खांसने के बाद हाथ धोना ज्यादा असरदार होता है. वहीं, हाथ धोने का सही तरीका यह है कि कम से कम 20 सेकंड तक साबुन और बहते पानी से हाथ धोएं. उंगलियों के बीच, नाखूनों के नीचे और हाथ की पीठ को अच्छे से रब करें. 

यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj Kidney Disease: किडनी की किस बीमारी से जूझ रहे प्रेमानंद महाराज, इसमें मौत का खतरा कितना ज्यादा?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

राजीव शुक्ला ने दिया सारे सवालों का जवाब, ऑस्ट्रेलियाई टूर के बाद विराट-रोहित की रिटायरमेंट?

[ad_1]


रोहित शर्मा और विराट कोहली की रिटायरमेंट का टॉपिक फिर से चर्चा में आ गया है. BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने उन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है कि ऑस्ट्रेलियाई टूर रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय दौरा होगा. राजीव शुक्ला ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि संन्यास का फैसला खिलाड़ी खुद लेता है. बताते चलें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की वनडे सीरीज 19-25 अक्टूबर तक खेली जाएगी.

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में राजीव शुक्ला ने बताया, “रोहित शर्मा और विराट कोहली का ODI स्क्वाड में होना हमारे लिए फायदेमंद है, क्योंकि दोनों ही महान बल्लेबाज हैं. उनकी टीम में मौजूदगी से मुझे लगता है कि हम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल होंगे.”

क्या ये विराट और रोहित की आखिरी सीरीज होगी?

विराट कोहली और रोहित शर्मा की आखिरी सीरीज की अटकलों पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “जहां तक इसे रोहित और विराट के लिए आखिरी टूर कहने की बात है, ऐसा कुछ नहीं है. हमें कभी भी इन चीजों में नहीं पड़ना चाहिए. ये फैसला सिर्फ खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वो कब रिटायर होना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलियाई टूर को उनका आखिरी दौरा कहना बिल्कुल गलत है.”

टीम इंडिया की तारीफ भी की

उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत पर टीम इंडिया की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, “मैं शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज पर टेस्ट सीरीज जीत की बधाई देता हूं. ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ये जीत हमारे लिए जरूरी थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया हमेशा कड़ी चुनौती पेश करता है.”

भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया था. टीम इंडिया ने पहला टेस्ट पारी और 140 रनों के विशाल अंतर से जीता था. दूसरे टेस्ट में पांचवें दिन केएल राहुल ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल, टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में टीम इंडिया की पहली सीरीज जीत है.

यह भी पढ़ें:

वेस्टइंडीज को हराने के बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली की पिच पर उठाए सवाल, कहा- फ्यूचर में तेज गेंदबाजों के लिए…

[ad_2]