ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखें ही नहीं, ये अंग भी होते हैं खराब! बच्चों को कैसे बचाएं?

[ad_1]


आज के डिजिटल दौर में बच्चे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और टीवी पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं. पढ़ाई, गेमिंग या वीडियो देखने के लिए बच्चे घंटो स्क्रीन पर रहते हैं. बच्चों की इस आदत का असर सिर्फ आंखों पर ही नहीं पड़ता है, बल्कि शरीर के अन्य अंग भी इस आदत का शिकार बनते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखों के अलावा कौन से अंग खराब होते हैं और बच्चों को इससे आप कैसे बचा सकते हैं. 

ज्यादा स्क्रीन टाइम से ये अंग भी होते हैं खराब 

आंखों पर असर: यह सच है कि लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर इसका गंभीर असर पड़ता है और इससे डिजिटल आई स्ट्रेन, ड्राई आई और धुंधलापन जैसी समस्याएं होती है. स्क्रीन के लगातार इस्तेमाल से मायोपिया जैसी आंखों की गंभीर समस्या भी बढ़ सकती है.

मांसपेशियां और हड्डियां: स्क्रीन टाइम के दौरान जब बच्चे लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो इससे कमर गर्दन और पीठ दर्द भी हो सकता है. फिजिकल एक्टिविटी कम होने से बच्चों की हड्डियां भी कमजोर हो सकती है और मांसपेशियां ठीक तरह से विकसित नहीं हो पाती है. 

दिल और मोटापा: ज्यादा समय तक स्क्रीन देखने से आंखों के साथ शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातार बैठे रहकर स्क्रीन देखने से बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी कम होती है. इससे मोटापा, दिल की बीमारियां और फिटनेस जैसी समस्याएं हो सकती है. दरअसल बच्चों का दिल मजबूत रहने के लिए उन्हें रोजाना फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी होता है.  

नींद पर असर: वहीं अगर सोने से पहले बच्चे लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं तो उनकी नींद की क्वालिटी भी प्रभावित होती है. भरपूर मात्रा में नींद न मिलने से बच्चे दिन भर थके हुए, चिड़चिड़ा और कमजोर रहते हैं.

मेंटल हेल्‍थ: सोशल मीडिया और गेमिंग में ज्यादा समय बिताने से बच्चे अक्सर तनाव और मानसिक दबाव महसूस करते हैं. ऑनलाइन कंटेंट देखकर बच्चे खुद की तुलना दूसरों से करने लगते हैं और लगातार नोटिफिकेशन चेक करना भी मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक हो जाता है. 

बच्चों का स्क्रीन टाइम कैसे करें कम?

फैमिली पार्टी: बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए हफ्ते में एक बार आप घर पर ही फैमिली पार्टी रखें. पार्टी में बच्चों के लिए अलग-अलग एक्टिविटी रखें, जिससे वह फिजिकली रूप से एक्टिव रहेंगे और स्क्रीन टाइम कम होगा. 

आउटडोर स्कैवेंजर हंट: बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए उन्हें घर के आसपास या पार्क में आउटडोर स्कैवेंजर हंट गेम खि‍लाएं. जिससे बच्चे दौड़ते-भागते फिजिकल एक्टिविटी पर ज्यादा ध्यान देंगे और स्क्रीन टाइम अपने आप कम होगा. 

आउटडोर गेम्स: बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने के लिए और स्क्रीन टाइम कम करने के लिए आप उन्हें बैडमिंटन, फ्रिसबी और क्रिकेट जैसे आउटडोर गेम खिलाने पर फोकस करें. 

गार्डनिंग: एक्सपर्ट्स बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए गार्डनिंग को भी अच्‍छा विकल्‍प मानते हैं. ऐसे में आप बच्चों को पौधों की देखभाल में शामिल करें. पौधों को पानी देना, मिट्टी में खेलना और थोड़ी हल्की मेहनत करना उनके लिए एक्सरसाइज की तरह काम करेगा.

20-20-20 का नियम: स्क्रीन टाइम से बच्चों की आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आप बच्चों पर 20-20-20 का नियम बनाएं. इस नियम के अनुसार 20 मिनट स्क्रीन देखने के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखना होता है. यह नियम बच्चों के साथ बड़े भी फॉलो कर सकते हैं. 

ब्राइटनेस और ब्लू लाइट फिल्टर: अगर बच्चे या बड़े भी कमरे के अंदर लैपटॉप या फोन चलाते हैं तो फोन या लैपटॉप की ब्राइटनेस कमरे की रोशनी के अनुसार सेट करें. या फिर ब्‍लू लाइट फ‍िल्‍टर या नाइट मोड का इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़ें- Skin Signs Of High Cholesterol: स्किन पर दिखें ये 5 लक्षण तो समझ जाएं खतरे का लेवल पार कर चुका कोलेस्ट्रॉल, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

दिवाली के मौके पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? एक क्लिक में चेक कर लें पूरी लिस्ट

[ad_1]

छुट्टियों की घोषणा होते ही वे अपने दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनाते हैं और परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं.

छुट्टियों की घोषणा होते ही वे अपने दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनाते हैं और परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं.

इस साल भी दिवाली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कई राज्यों ने पहले ही स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है, जबकि कुछ राज्य अब इसे फॉलो कर रहे हैं.

इस साल भी दिवाली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कई राज्यों ने पहले ही स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है, जबकि कुछ राज्य अब इसे फॉलो कर रहे हैं.

दिवाली रोशनी, मिठाइयों और खुशियों का त्योहार है. राजस्थान में पहले यह छुट्टियां 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित थीं.

दिवाली रोशनी, मिठाइयों और खुशियों का त्योहार है. राजस्थान में पहले यह छुट्टियां 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित थीं.

लेकिन इस साल छात्रों और शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए इसे आगे बढ़ाकर 13 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया है. इससे बच्चों को दिवाली की तैयारियों और परिवार के साथ त्योहार मनाने का ज्यादा समय मिलेगा.

लेकिन इस साल छात्रों और शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए इसे आगे बढ़ाकर 13 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया है. इससे बच्चों को दिवाली की तैयारियों और परिवार के साथ त्योहार मनाने का ज्यादा समय मिलेगा.

बिहार और उत्तर प्रदेश में भी दिवाली के अवसर पर कई दिन की छुट्टियों का ऐलान किया गया है. यह निर्णय छात्रों और उनके परिवारों के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाला साबित होगा.

बिहार और उत्तर प्रदेश में भी दिवाली के अवसर पर कई दिन की छुट्टियों का ऐलान किया गया है. यह निर्णय छात्रों और उनके परिवारों के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाला साबित होगा.

अब छात्र आराम से त्योहार की तैयारियों में जुट सकते हैं और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. पूरे भारत में स्कूलों में दिवाली के अवसर पर लगभग पांच दिन की छुट्टियां होंगी.

अब छात्र आराम से त्योहार की तैयारियों में जुट सकते हैं और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. पूरे भारत में स्कूलों में दिवाली के अवसर पर लगभग पांच दिन की छुट्टियां होंगी.

यह छुट्टियां धनतेरस (18 अक्टूबर) से शुरू होकर भाई दूज (23 अक्टूबर) तक जारी रहेंगी. इस दौरान स्कूलों की पढ़ाई-लिखाई नहीं होगी, जिससे बच्चे पूरी तरह परिवार और त्योहार में समय बिता सकें.

यह छुट्टियां धनतेरस (18 अक्टूबर) से शुरू होकर भाई दूज (23 अक्टूबर) तक जारी रहेंगी. इस दौरान स्कूलों की पढ़ाई-लिखाई नहीं होगी, जिससे बच्चे पूरी तरह परिवार और त्योहार में समय बिता सकें.

Published at : 14 Oct 2025 05:37 PM (IST)

[ad_2]

देश में सबसे सस्ती स्मार्टफोन मार्केट कहां हैं? जानिए कितने सस्ते मिलते हैं डिवाइस

[ad_1]


Cheapest Smartphone Market: भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन चुका है. हर महीने लाखों मोबाइल फोन्स बिकते हैं सस्ते से लेकर प्रीमियम तक. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के कुछ शहरों में मोबाइल फोन्स बाकी जगहों के मुकाबले काफी सस्ते मिलते हैं? इन जगहों को “भारत की सबसे सस्ती स्मार्टफोन मार्केट” कहा जा सकता है जहां पुराने और नए दोनों ही तरह के डिवाइस बेहतरीन कीमत पर मिल जाते हैं.

दिल्ली की गफ्फार मार्केट

अगर बात की जाए देश की सबसे सस्ती मोबाइल मार्केट की तो दिल्ली की गफ्फार मार्केट (करोल बाग) का नाम सबसे पहले आता है. यहां आपको हर ब्रांड के स्मार्टफोन्स चाहे वो Samsung हो, Redmi, Realme या iPhone बेहद कम कीमत में मिल जाएंगे.

इस मार्केट की खासियत है कि यहां ओपन बॉक्स, रिफर्बिश्ड और सेकंड हैंड फोन्स भी शानदार कंडीशन में मिलते हैं जो नए फोन से 30–50% तक सस्ते होते हैं. उदाहरण के लिए, अगर किसी फोन की नई कीमत 20,000 रुपये है तो वही फोन यहां 11,000–13,000 रुपये में खरीदा जा सकता है.

मुंबई की मनीष मार्केट और क्रॉफर्ड मार्केट

मुंबई की मनीष मार्केट और क्रॉफर्ड मार्केट भी स्मार्टफोन डील्स के लिए मशहूर हैं. यहां मोबाइल्स के साथ-साथ एक्सेसरीज़ जैसे चार्जर, केबल, बैक कवर और स्क्रीन गार्ड बेहद सस्ते मिलते हैं. यहां कई थोक व्यापारी (wholesalers) भी हैं जो bulk में फोन बेचते हैं. अगर आप एक साथ 2–3 फोन खरीदते हैं तो कीमत और भी कम हो जाती है.

कोलकाता की चांदनी चौक और फैंसी मार्केट

पूर्वी भारत में कोलकाता की चांदनी चौक और फैंसी मार्केट मोबाइल शॉपिंग के लिए जानी जाती हैं. यहां पुराने और रिपेयर किए गए स्मार्टफोन्स इतने सस्ते मिलते हैं कि कभी-कभी उनकी कीमत 5,000 रुपये से भी कम होती है. इसके अलावा, यहां कई दुकानें EMI या एक्सचेंज ऑफर भी देती हैं जिससे ग्राहक बिना ज्यादा खर्च किए नया फोन ले सकते हैं.

चेन्नई और हैदराबाद की टेक्नो मार्केट्स

दक्षिण भारत में चेन्नई की रिची स्ट्रीट और हैदराबाद की कोटी मार्केट इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए प्रसिद्ध हैं. यहां चीन और ताइवान से आए लो-कॉस्ट स्मार्टफोन्स, रिफर्बिश्ड iPhones और बजट एंड्रॉयड मॉडल्स मिलते हैं. इन मार्केट्स में मोलभाव (bargaining) का चलन खूब है और थोड़ी बातचीत से आप फोन की कीमत 1,000–2,000 रुपये तक घटा सकते हैं.

ऑनलाइन सेल्स से भी सस्ते

दिलचस्प बात यह है कि कई बार ये ऑफलाइन मार्केट्स Flipkart या Amazon की सेल से भी सस्ते दाम में फोन उपलब्ध कराती हैं. चूंकि दुकानदार सीधे डिस्ट्रीब्यूटर्स से स्टॉक लेते हैं इसलिए बीच का कमीशन खत्म हो जाता है और ग्राहक को कम दाम में डिवाइस मिल जाता है.

यह भी पढ़ें:

क्या होता है End-to-End Encryption? जानिए क्यों यूज़र्स के लिए होता है जरूरी

[ad_2]

अमेरिका को बड़ा झटका, 20 साल में पहली बार पॉवरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में टॉप-10 से बाहर

[ad_1]


दुनियाभर के ताकतवर देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग देने वाली संस्था Henley Passport Index ने 2025 के पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के आने के बाद अमेरिका को बहुत बड़ा झटका लगा है. आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी पासपोर्ट 20 साल में पहली बार दुनिया के टॉप-10 सबसे पावरफुल पासपोर्ट्स की लिस्ट से बाहर हो गया है.  

इस रिपोर्ट में सिंगापुर के पासपोर्ट को पहला स्थान दिया गया है, जबकि भारत ने कुछ सालों की गिरावट के बाद लगातार सुधार किया है. कभी पासपोर्ट की लिस्ट में पहले स्थान पर रहने वाला अमेरिका, अब लिस्ट में गिरावट के साथ 12वें पायदान पर पहुंच गया है और मलेशिया के साथ टाई हो गया है. दोनों देशों के पास 180 देशों तक वीजा‑फ्री या वीजा-ऑन-एराइवल पहुंच है. साल 2024 में अमेरिका इस लिस्ट में 7वें स्थान पर था.

रिपोर्ट में पहले स्थान पर सिंगापुर ने मारी बाजी

Henley रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर को 193 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-एराइवल सुविधा प्राप्त है, जिस कारण इस देश को शीर्ष स्थान दिया गया है. इसके बाद दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान और जापान तीसरे स्थान पर है, जिनके पास 190 देशों तक पहुंच है. इसके साथ ही यूरोपीय देशों जैसे स्विट्जरलैंड, लक्ज़मबर्ग, जर्मनी, इटली, स्पेन आदि को चौथे स्थान पर रखा गया है.  

भारत ने इस बार रैंकिंग में अच्छा स्थान पाया है. रिपोर्ट में भारत को 85वां स्थान दिया गया है, जहां उसके पास 59 देशों तक वीजा‑फ्री या वीजा-ऑन-एराइवल पहुंच है. यह भारत के लिए अच्छी रैंकिंग मानी जा रही है. कोविड-19 महामारी के बाद भारत की रैंकिंग गिरकर 90वें रैंक तक चली गई थी. हालांकि साल 2023 में भारत को इस रैंकिंग में 84वां और 2024 में 80वां पायदान मिला था. 

रैंकिंग में पाकिस्तान को मिला ये स्थान

Henley Passport Index 2025 की इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को 103वें स्थान पर रखा गया है, जिसके पास 31 देशों तक वीजा‑फ्री या वीजा-ऑन-एराइवल पहुंच है. पिछले साल 2024 में, पाकिस्तान के पासपोर्ट को 101वां स्थान दिया गया था, यानि इस रैंकिंग में पाकिस्तान ने गिरावट दर्ज की है.

रैंकिंग में क्यों नीचे गिरा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका?

पिछले कुछ सालों में अमेरिका ने वीजा-मुक्त यात्रा समझौतों को बढ़ाने के प्रयास सीमित कर दिए हैं. वहीं, अन्य देशों (जैसे सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया) ने कई देशों के साथ ऐसे समझौते किए हैं, जिससे उनके नागरिकों को बिना वीजा यात्रा की सुविधा मिल रही है. वहीं अमेरिका का कई देशों के साथ राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव भी रहा है, जैसे चीन, रूस, ईरान, और कुछ अफ्रीकी राष्ट्र. इस कारण उन देशों ने भी अमेरिका के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध या वीजा कठिनाइयां बढ़ाई हैं.

COVID-19 महामारी के दौरान अमेरिका ने काफी कठोर यात्रा प्रतिबंध लगाए और महामारी के बाद भी कुछ प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट दी, जबकि अन्य देशों ने तेजी से अपनी नीतियों में लचीलापन दिखाया. इससे अमेरिका का पासपोर्ट अन्य देशों की तुलना में कम कमजोर साबित हुआ.

ये भी पढ़ें:- 4 बार के विधायक, लेकिन छोटा सा घर… कौन हैं महबूब आलम, जिन्हें CPI माले ने फिर दिया बलरामपुर से टिकट

[ad_2]

2025 में सिर्फ 3 फिल्में हुईं सुपरहिट, लिस्ट में एक भी नई बॉलीवुड फिल्म को नहीं मिली जगह

[ad_1]


इस साल ‘छावा’ से लेकर ‘कुली’ और ‘जाट’ जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. किसी ने 600 करोड़ का कलेक्शन कर डाला तो किसी ने 200 और किसी ने 300 करोड़ का. कई फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने आराम से 100 करोड़ बटोर लिए.

यानी कुछ बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर हो गईं तो तो कुछ हिट और कुछ फ्लॉप भी हुईं. इस बीच अगर आप ये जानना चाहते हैं कि इस साल कि हिट और फ्लॉप के अलावा वो कौन सी फिल्में हैं जो सुपरहिट कैटेगरी में आती हैं. तो हम आपके लिए ये जानकारी लाए हैं.

इस साल हिंदी में कितनी फिल्में हुईं सुपरहिट

साल 2025 में सिर्फ 3 फिल्में हिंदी बेल्ट में सुपरहिट कैटेगरी में शामिल हो पाईं. इन फिल्मों की लिस्ट देखेंगे तो वो चौंकाने वाली है. दरअसल सिर्फ एक फिल्म है जो इसी साल रिलीज हुई है और सुपरहिट हुई है. इसके अलावा, दो फिल्में ऐसी हैं जो पुरानी हैं और इस साल री-रिलीज की गई हैं.

इन फिल्मों की लिस्ट आप नीचें देख सकते हैं. बता दें कि ये लिस्ट कोईमोई के डेटा के मुताबिक है और 14 अक्टूबर तक का है.

  • कांतारा चैप्टर 1 (हिंदी वर्जन)- 150.67 करोड़ रुपये अभी तक (कमाई अभी जारी है)
  • सनम तेरी कसम (री-रिलीज)- 35.55 करोड़ रुपये
  • ये जवानी है दीवानी (री-रिलीज)- 22.04 करोड़ रुपये

दो पुरानी फिल्मों ने किया कमाल

हर्षवर्धन राणे की ‘सनम तेरी कसम’ और रणबीर कपूर की ‘ये जवानी है दीवानी’ को दोबारा से रिलीज किया गया. इन फिल्मों को लेकर लोगों का नॉस्टैल्जिया और प्यार इतना ज्यादा था कि लोगों ने उमड़-उमड़कर इनकी टिकटें खरीदीं.

यही वजह रही कि हर्षवर्धन राणे की ‘सनम तेरी कसम’ जहां पिछली बार रिलीज होने के बाद फ्लॉप हो गई थी. वहीं इस बार ओपनिंग डे पर ही 4.50 करोड़ रुपये का कमाल कलेक्शन किया. तो वहीं रणबीर की ‘ये जवानी है दीवानी’ ने भी 1.15 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था.

[ad_2]

IPO Alert: Midwest Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

[ad_1]

Midwest Ltd. IPO ₹451.00 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है। यह issue 0.23 करोड़ नए शेयरों के कुल ₹250.00 करोड़ मूल्य और 0.19 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल का संयोजन है, जो कुल ₹201.00 करोड़ मूल्य के हैं। Midwest Ltd. IPO 15 अक्टूबर, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 17 अक्टूबर, 2025 को बंद होगा। मिडवेस्ट आईपीओ के लिए आवंटन 20 अक्टूबर, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। Midwest Ltd. IPO bse और nse पर सूचीबद्ध होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 24 अक्टूबर, 2025 तय की गई है। Midwest Ltd. IPO का मूल्य बैंड ₹1014.00 से ₹1065.00 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए lot size 14 है।

[ad_2]

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें लव राशिफल

[ad_1]


Aaj Ka Love Rashifal 15 October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025, बुधवार को कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. आज अश्लेषा नक्षत्र, साध्य योग, गर और वणिज करण का निर्माण हो रहा है. बुधवार का दिन भगवान गणेश जी समर्पित होता है.

जानिए मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल.

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से मिला जुला रहने वाला है. रिश्तों में रोमांच की भावनाओं का आनंद उठा सकते हैं. पार्टनर की जरूरतों को समझने की कोशिश करें.

जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें. अविवाहित लोग किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने की कोशिश कर सकते हैं. 

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें. मन में लगातार अस्थिरतता बनी रहेगी, लेकिन संवाद में सब सुलझने की कोशिश करें. सिंगल जातक रिश्तों में सयंम बनाए रखने की जरूरत है.

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज का दिन प्यार के रंगों से सजा रहने वाला है. पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिल सकता है. पार्टनर की तारीफ करने से रिश्तों में प्यार गहराएगा.

प्रेम जीवन में आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत है. 

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के जातक पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत कर सकते हैं. अपने रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश करें. सिंगल जातक अगर किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल रहने वाला है. 

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के जातक आज पार्टनर के साथ गलतफहमी को दूर करें. आज का दिन प्यार के लिहाज से सुकून भरा रहने वाला है. अविवाहित जातक को किसी खास व्यक्ति से खबर मिल सकती है.

प्रेम में ईमानदारी बनाए रखने की जरूरत है. 

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज के दिन रिश्तों में दूरी खत्म करने की कोशिश करें. पार्टनर की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है. रिश्तों में ईगो या जिद को न आने दें, ऐसा करने से प्यार का रिश्ता कमजोर हो सकता है. 

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज के दिन रिश्तों में दूरी खत्म करने की कोशिश करें. पार्टनर की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है. रिश्तों में ईगो या जिद को न आने दें, ऐसा करने से प्यार का रिश्ता कमजोर हो सकता है. 

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज का दिन प्रेम के लिहाज से बेहतर साबित रहने वाला है. प्रेम जीवन में मौजूद जातक शादी की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. सिंगल जातक किसी खास को खुश कर सकते हैं. 

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज के दिन धनु राशि के जातक पार्टनर के साथ भरपूर समय बीता सकते हैं. रोमांटिक माहौल बने रहने के कारण रिश्तों मे स्थिरता आएगी. प्रेम जीवन में पार्टनर को अहमियत दें.

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
पार्टनर के साथ पुराने झगड़े या गलतफहमियों को दूर करने के लिए ये समय बेहतर साबित हो सकता है. उनकी भावनाओं का सम्मान करें. अविवाहित जातकों को किसी पुराने दोस्त से लगाव हो सकता है. 

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज का दिन प्यार के लिहाज से शुभ रहने वाला है. पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर घूमने जा सकते हैं. किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ तीखी नोकझौंक हो सकती है. 

Love Rashifal 15 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें. किसी भी तरह की गलतफहमी होने पर संवाद को जरिया बनाए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: अमेरिकन मेट्रो में भारतीय लड़की ने किया अश्लील डांस, लोग बोले- देश को बदनाम कर रही

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय लड़की अमेरिका के मेट्रो ट्रेन में अजीबोगरीब डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा है, बल्कि इसने भारतीयों की छवि पर भी गंभीर सवाल खड़े किए है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की किस तरह ट्रेन में डांस कर रही है और आसपास के लोग असहज महसूस कर रहे हैं.

लड़की के एनर्जेटिक डांस ने मचाया बवाल

वीडियो में देखा गया है कि एक लड़की, जो काले रंग की टी-शर्ट और लाल रंग की पैंट पहने हुए है और मेट्रो के बीच में खड़े होकर बड़े जोश के साथ अश्लील डांस कर रही है. मेट्रो में मौजूद लोग लड़की के इस एनर्जेटिक डांस को देख रहे हैं.

लड़की के मूव्स को भी लोग बड़े ही ध्यान से देखते नजर आ रहे हैं, लेकिन लड़की के डांस के कारण मेट्रो में बैठे और खड़े यात्रियों को परेशानी हो रही है. कुछ यात्री तो लड़की को घूर रहे हैं, वहीं कुछ लड़की को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं.

वायरल वीडियो पर सामने आए लोगों के रिएक्शन

वीडियो में साफ देखा गया है कि लड़की अलग-अलग तरह के मूव्स कर रही है, जिसमें हाथ ऊपर उठाना, कमर को जोर-जोर से हिलाना जैसे मूव्स शामिल हैं, लेकिन इस तरह के मूव्स को मेट्रो या सार्वजनिक जगह पर करना क्या सही है? वीडियो में ये भी देखा गया है कि लड़की के मेट्रो के बीचों-बीच खड़े होकर डांस करने की वजह से लोगों को आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कई यूजर्स वीडयो पर कमेंट कर रहे हैं कि ये बड़े ही शर्म की बात है, वहीं दूसरे ने लिखा कि ये लड़की लोगों को परेशान कर रही है, उन्हें आने-जाने का रास्ता तक नहीं दे रही है. काफी लोगों ने वीडियो पर अपनी राय दी है और लड़की की इस हरकत को शर्मनाक बताया है.


ये बताना मेरा काम नहीं…, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को मोहम्मद शमी की दो टूक! दिया तीखा बयान

[ad_1]


19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. उस शृंखला से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम खूब चर्चा में है, लेकिन मोहम्मद शमी भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. तेज गेंदबाज शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं. पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, फिर एशिया कप और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रखा गया है. अब आखिरकार मोहम्मद शमी ने लगातार ड्रॉप होने पर चुप्पी तोड़ी है.

मैं अनफिट होता तो…

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे स्क्वाड में ना चुने जाने पर मोहम्मद शमी ने कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूं कि सेलेक्शन मेरे हाथों में नहीं है. अगर फिटनेस संबंधी कुछ दिक्कत होती तो मैं बंगाल के लिए नहीं खेल रहा होता. मुझे इस पर कुछ कह कर विवाद खड़ा करने की आवश्यकता नहीं है. मैं अगर रणजी ट्रॉफी में 4 दिन के मैच खेल सकता हूं, तो 50-ओवर फॉर्मेट भी खेल सकता हूं.”

ये मेरा काम नहीं है…

शमी ने यह भी कहा कि अपडेट देना या मांगना, यह सब उनकी जिम्मेदारी नहीं है. उन्होंने कहा, “अपडेट देना, मांगना या उसके बारे में पूछना मेरा काम नहीं है. अपनी फिटनेस पर उन्हें अपडेट देना मेरा काम नहीं है. मेरा काम NCA में जाना, तैयारी करना और मैच खेलने का है. वो उनकी बात है कि उनको कौन अपडेट देता है, किसने नहीं दिया. ये मेरी जिम्मेदारी नहीं है.”

शमी का यह बयान कहीं ना कहीं चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर तंज के रूप में देखा जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा करते समय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि उनके पास मोहम्मद शमी पर कोई अपडेट नहीं है.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: खत्म हुआ हैंडशेक विवाद! भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मिला लिया हाथ; तस्वीरें जमकर वायरल

[ad_2]

बस रोककर कर रहे थे प्रैंक! तुरंत मिल गया फल- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक कपल का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी रोक नहीं पा रहे. वीडियो में कपल सिटी बस को बीच सड़क पर रुकवाकर एक ऐसा प्रैंक करता है जो सीधे हादसे में बदल जाता है. शहर की भीड़भाड़ वाली सड़क पर कपल की यह हरकत अब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है. किसी ने इसे बेवकूफी कहा तो किसी ने इसे “रील के चक्कर में जिंदगी से खिलवाड़” बताया.

बस के साथ प्रैंक करके भाग रहे थे, बीच सड़क ही मिल गया ईनाम!

वीडियो की शुरुआत में एक लड़का और लड़की सिटी बस के पीछे वाले दरवाजे के पास खड़े दिखाई देते हैं. दोनों कैमरे के सामने मस्तीभरे मूड में हैं और ऐसा लगता है मानो कोई फिल्मी सीन शूट कर रहे हों. लड़की बस की सीढ़ियों पर चढ़ जाती है और लड़का उसे पीछे से अपनी पीठ पर उठा लेता है. ये सारा दृश्य देखने में भले मजेदार लगे, लेकिन अगले ही पल जो होता है, वो किसी भी देखने वाले की सांसें रोक देने वाला होता है.

दरअसल, जैसे ही लड़का लड़की को पीठ पर उठाकर भागने लगता है, तभी सामने से एक साइकिल सवार आ जाता है. तेजी में भागते हुए कपल सीधा साइकिल से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि तीनों सड़क पर बुरी तरह गिर पड़ते हैं. लड़की लड़के के ऊपर गिरती है और लड़का सीधे डामर पर जा धप्प से गिरता है.

यह भी पढ़ें: मसाज ले रही लड़की का चुपके से बनाया वीडियो! मनचले का पीट पीटकर बना दिया भूत- वीडियो वायरल

यूजर्स ने दे डाली नसीहत

वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स इसे अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं. किसी ने लिखा… “बस वाले का प्रैंक इन पर भारी पड़ गया”, तो किसी ने मजाक में लिखा… “रील के चक्कर में रीढ़ की हड्डी टूटी”. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे प्रैंक अब खतरनाक हो चुके हैं और पुलिस को इस तरह की हरकतों पर रोक लगानी चाहिए. कई लोगों ने लिखा कि कर्मा तुरंत आपको किए का बदला दे ही देता है. वीडियो को @Ramanand06 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: कैमरा ना होता तो यकीन मुश्किल था! रेलवे फाटक पर बकरे की तरह कटा शख्स- डरा देगा वीडियो