‘अपनी कब्र खोद रहा पाकिस्तान…’, अमेरिकी राजनयिक ने शहबाज-मुनीर को दी चेतावनी
[ad_1]
पाकिस्तान पहले भारत से उलझा था और अब उसने तालिबान से पंगा ले लिया है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों तनाव काफी बढ़ गया है. शनिवार (11 अक्टूबर) को बॉर्डर पर हुई गोलीबारी के बाद लगातार स्थिति खराब हुई है. इस बीच अमेरिकी राजनयिक जाल्मी खालिलजाद ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने पाकिस्तान अभी जो कर रहा है, वह अपने लिए कब्र खोद रहा है. उन्होंने शहबाज शरीफ को अलर्ट किया है.
जाल्मी खालिलजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर पोस्ट शेयर की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नीतियां उसकी परेशानी का कारण हैं. वह अपने पड़ोसियों से दुश्मनी बढ़ा रहा है. इससे आने वाले वक्त में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
पाकिस्तान के दोहरे चरित्र पर उठाया सवाल
जाल्मी खालिलजाद ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार ने यह इच्छा जताई है कि अफगानिस्तान की जनता स्वतंत्र हो और एक अच्छे प्रतिनिधित्व वाली सरकार शासन करे. कितना दयालु रवैया है उनका! लेकिन, विरोधाभासों पर ध्यान न देना मुश्किल है.”
उन्होंने कहा, ”पिछले कई दशकों से इस्लामाबाद ने लगातार उन सभी गुटों का समर्थन किया है जो अफगानिस्तान में अस्थिरता और समस्याएं पैदा करते रहे हैं. खुद पाकिस्तान में सेना ही देश चला रही है. देश के सबसे लोकप्रिय नेता इमरान खान को जेल में डाल दिया गया है और चुनाव भी धांधली के साथ करवाए गए.”
According to media reports, the Pakistani government has expressed its wish that the Afghan people might be emancipated and governed by a truly representative government. So kind of them to care! Though, one can not help but notice a few little inconsistencies. Across the…
— Zalmay Khalilzad (@realZalmayMK) October 13, 2025
दूसरों पर सवाल उठाने से पहले खुद पर दें ध्यान – खालिजाद
जाल्मी खालिलजाद ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा, ”दूसरे देशों को यह सलाह देने के बजाय कि उन्हें अपनी राजनीति कैसे चलानी चाहिए, इस पर सोचना चाहिए. पाकिस्तान के नेताओं को पहले अपने देश की हालत सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.”
बता दें कि 11 और 12 अक्टूबर की रात अफगान लड़ाकों ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उसके कई ठिकानों को निशाना बनाया था.
[ad_2]

