पाकिस्तान को पल भर में धूल चटा सकती है भारत की ये घातक मिसाइल, AIM120 से कई गुना ज्यादा खतरनाक

[ad_1]


अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते पिछले कुछ महीनों से काफी बेहतर होते नजर आए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पाक फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तारीफ की थी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इनके बीच नजदीकी बढ़ गई है. इन दिनों अमेरिकी मिसाइल AIM-120 एडवांस्ड मीडियम रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलें (AMRAAM) की खूब चर्चा हुई. दावा किया जा रहा था अमेरिका इन्हें पाकिस्तान को देने वाला है. हालांकि अमेरिका ने इस पर सफाई भी दी, लेकिन भारत के पास एक ऐसी घातक मिसाइल है जो कि पाकिस्तान का पलभर में घमंड चूर-चूर कर सकती है.

पाकिस्तान F-16 फाइटर जेट AIM-120 मिसाइल को दागने में सक्षम है. इसका इस्तेमाल युद्ध के दौरान किया जा सकता है, लेकिन व्हाइट हाउस ने 10 अक्टूबर को जारी किए बयान में बताया कि पाकिस्तान को कोई नई मिसाइल या उसकी तकनीक नहीं दी जा रही है. अगर फिर भी AIM-120 मिसाइल की तुलना भारतीय मिसाइलों से करें तो वह उनके आगे कहीं भी नहीं टिक पाएगी.

AIM-120 से कहीं ज्यादा खतरनाक है ब्रह्मोस

पाकिस्तान की AIM-120 एयर टू एयर मिसाइल है. वहीं भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. यह एंटीशिप मिसाइल भी है. अगर रेंज की बात करें तो AIM-120 160 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है. जबकि ब्रह्मोस 290 से 500 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है. AIM-120 23 किलोग्राम वॉरहेड ले जाने में सक्षम है. वहीं ब्रह्मोस 200 से 300 किलोग्राम वॉरहेड ले जा सकती है. स्पीड की बात करें तो ब्रह्मोस 2.8 से 3.0 मैक की स्पीड से दूरी तय करती है.

ब्रह्मोस को किस-किस फाइटर जेट पर किया जा सकता है सेट

अगर पाकिस्तान की AIM-120 की बात करें तो इसे F-16 या JF-17 पर सेट किया जा सकता है. इसे दागने के लिए ये दो फाइटर प्लेन ज्यादा उपयुक्त हैं. वहीं भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की बात करें तो यह Su-30, MiG-29K के साथ-साथ शिप और संबरीन पर भी सेट की जा सकती है. दावा किया जाता है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस का इस्तेमाल किया था. इस मिसाइल ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया था.

[ad_2]

चीन और पाकिस्तान की बढ़ गई टेंशन! सबके छक्के छुड़ा देगी भारत की ये हाइपरसोनिक मिसाइल, जानिए क्य

[ad_1]


India’s Hypersonic Missile: भारत की रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) साल 2025 के अंत तक अपनी पहली ध्वनि हाइपरसोनिक मिसाइल का उड़ान परीक्षण करने जा रही है. यह मिशन भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल करेगा जिनके पास हाइपरसोनिक हथियार तकनीक है जैसे अमेरिका, रूस और चीन. ध्वनि एक अगली पीढ़ी की Hypersonic Glide Vehicle (HGV) मिसाइल है जो अत्यधिक स्पीड, सटीकता और चुपके से उड़ान क्षमता के साथ दुश्मन के हर रक्षा कवच को भेदने की क्षमता रखती है.

स्पीड और रेंज

ध्वनि मिसाइल की गति मैक 6 (लगभग 7,400 किमी/घंटा) से अधिक बताई जा रही है जो ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइल की तुलना में लगभग दोगुनी है. इसकी ऑपरेशनल रेंज 6,000 से 10,000 किलोमीटर तक मानी जा रही है यानी यह भारत की अब तक की सबसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-V से भी दो गुना तक ज्यादा मारक हो सकती है.

इतनी स्पीड पर उड़ने के कारण यह मिसाइल वायुमंडल में पुनः प्रवेश के बाद भी तेज़ ग्लाइड और अनपेक्षित दिशा-परिवर्तन कर सकती है जिससे इसे रोकना लगभग असंभव हो जाता है. यह आधुनिक एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी चकमा देने में सक्षम होगी.

लॉन्च मैकेनिज्म टेक्नोलॉजी और उड़ान प्रोफाइल

ध्वनि का लॉन्च सिस्टम पारंपरिक क्रूज़ मिसाइलों से अलग है. इसमें दो-स्तरीय प्रणोदन प्रणाली (Two-stage propulsion system) का इस्तेमाल किया गया है. पहले चरण में रॉकेट बूस्टर मिसाइल को ऊंचाई तक ले जाता है जिसके बाद ग्लाइड वाहन वायुमंडल में दोबारा प्रवेश कर हाइपरसोनिक स्पीड पर उड़ान जारी रखता है.

इस प्रक्रिया में मिसाइल कम ऊंचाई पर उड़ते हुए कई एयरोबैटिक मूवमेंट्स करती है जिससे दुश्मन के रडार और ट्रैकिंग सिस्टम इसे पहचान नहीं पाते. ‘ध्वनि’ में स्क्रैमजेट इंजन तकनीक और उन्नत एयरोडायनामिक डिजाइन है जो इसे न सिर्फ तेज बल्कि ऊर्जा-कुशल भी बनाती है.

हवा में गायब होने वाली मिसाइल

आकार और डिजाइन: लगभग 9 मीटर लंबी और 2.5 मीटर चौड़ी, यह मिसाइल ब्लेंडेड विंग-बॉडी डिजाइन पर आधारित है जिससे हवा में कम घर्षण और अधिक स्थिरता मिलती है.

थर्मल सुरक्षा: इसके निर्माण में अल्ट्रा-हाई टेंपरेचर सिरेमिक कंपोज़िट्स का प्रयोग हुआ है जो पुनः प्रवेश के दौरान 2000–3000°C तापमान सहन करने में सक्षम हैं.

स्टेल्थ क्षमता: स्मूथ किनारों और एंगल्ड शेप के कारण यह रडार पर लगभग अदृश्य (Radar Invisible) रहती है.

नेविगेशन सिस्टम: इसमें इनर्शियल नेविगेशन, सैटेलाइट ट्रैकिंग और टेरेन मैचिंग गाइडेंस तकनीक शामिल है जिससे यह प्लाज़्मा ब्लैकआउट के दौरान भी सटीक निशाना लगा सकती है.

वारहेड क्षमता: यह मिसाइल 300 से 500 किलोग्राम तक के पारंपरिक या परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम होगी.

भारत की रणनीतिक ताकत में नई छलांग

ध्वनि मिसाइल का विकास DRDO के Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle (HSTDV) प्रोजेक्ट से मिली सफलता पर आधारित है. यह मिशन भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा और देश को क्षेत्रीय स्तर पर एक मजबूत रणनीतिक बढ़त प्रदान करेगा.

ध्वनि सिर्फ एक मिसाइल नहीं बल्कि भारत की वैज्ञानिक दक्षता और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. इसकी लॉन्चिंग के बाद भारत न केवल एशिया बल्कि पूरी दुनिया में हाइपरसोनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा.

यह भी पढ़ें:

दुनिया के इन पांच देशों में सबसे महंगा है इंटरनेट! जानिए भारत और पाकिस्तान का क्या है हाल

[ad_2]

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले स्टार बल्लेबाज चोटिल, टूर्नामेंट के पहले मैच से हुआ बाहर

[ad_1]


भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं. सुदर्शन को यह चोट दिल्ली में खेले गए भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट में आई, जिसमें टीम इंडिया 7 विकेटसे विजयी रही थी. इस चोट के कारण सुदर्शन रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में झारखंड के खिलाफ तमिलनाडु टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. दूसरे टेस्ट में सुदर्शन ने पहली पारी में 87 रन और दूसरी पारी में 39 रनों की पारी खेली थी.

साई सुदर्शन को भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट के तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान चोट आई थी. जॉन कैंपबेल द्वारा लगाए गए शॉट के बाद गेंद सीधी सुदर्शन की छाती पर लगी थी, जो शॉर्ट लेग पोजीशन पर फील्डिंग कर रहे थे. उन्होंने वेस्टइंडीज की बची हुई पारी में फील्डिंग नहीं की थी, लेकिन चौथे दिन बैटिंग करने आए. उनकी चोट को अधिक गंभीर नहीं बताया गया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा रहे एन जगदीशन जल्द तमिलनाडु टीम को जॉइन कर सकते हैं, लेकिन चोट के कारण सुदर्शन पहले मैच से बाहर बैठ सकते हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन की बात करें तो साई सुदर्शन पहले मैच में एक पारी में बैटिंग कर सके, जिसमें वो सिर्फ 7 रन बना सके थे. मगर दूसरे टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 126 रन बनाए थे. सुदर्शन को ऑस्ट्रेलियाई टूर के लिए टी20 और ODI, किसी भी स्क्वाड में नहीं चुना गया था.

कल से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का आगाज कल यानी 15 अक्टूबर से होने वाला है. साई सुदर्शन की डोमेस्टिक टीम तमिलनाडु को ग्रुप A में रखा गया है. उसके साथ नागालैंड, ओडिशा, गत चैंपियन विदर्भ, आंध्रा, उत्तर प्रदेश और बड़ौदा भी ग्रुप A में हैं. तमिलनाडु आखिरी बार 1987-88 में रणजी ट्रॉफी जीती थी.

यह भी पढ़ें:

ये बताना मेरा काम नहीं…, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को मोहम्मद शमी की दो टूक! दिया तीखा बयान

IND vs PAK: खत्म हुआ हैंडशेक विवाद! भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मिला लिया हाथ; तस्वीरें जमकर वायरल

[ad_2]

मौज का महीना, इस महीने स्कूल बंद; जानें कितने दिन की हैं छुट्टियां

[ad_1]


अक्टूबर का महीना भारत में त्योहारों का मौसम लेकर आता है और इस बार 2025 में भी विभिन्न राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है. आइए जानते हैं कि आपके राज्य में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे और किन कारणों से छुट्टियां घोषित की गई हैं.

राजस्थान में लंबी छुट्टी

राजस्थान में इस बार दिवाली और अन्य त्योहारों के चलते 13 से 24 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं. इस दौरान सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूल बंद रहेंगे. 

उत्तर प्रदेश में कितनी दिन की छुट्टी

उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर (रविवार) से लेकर 23 अक्टूबर (गुरुवार) तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं. इसमें 20 अक्टूबर को दिवाली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, और 23 अक्टूबर को भाई दूज शामिल हैं. इस प्रकार, छात्रों को कुल 5 दिन का अवकाश मिलेगा.

यह भी पढ़ें –  बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनने का मौका, 1 लाख 20 हजार मिलेगी सैलरी, ये कर सकते हैं अप्लाई

बिहार में 10 दिन की छुट्टी

बिहार में दिवाली और छठ पूजा के चलते 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे. यह अवधि छात्रों को दोनों प्रमुख त्योहारों की तैयारी और उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगी.

दिल्ली में भी छुट्टियां

दिल्ली में भी दिवाली से लेकर छठ पूजा तक के पर्वों के कारण 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं. इस दौरान छात्र अपने परिवार के साथ त्योहारों का आनंद ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें  – उत्तराखंड समूह-ग एग्जाम का अब लाइव टेलीकास्ट, गेट पर बायोमेट्रिक हाजिरी और कड़ी सुरक्षा

कर्नाटक में इतने दिन की छुट्टी

कर्नाटक में इस बार दिवाली के कारण नहीं, बल्कि ‘जाति सर्वेक्षण’ के चलते 8 से 18 अक्टूबर तक 10 दिन की छुट्टी घोषित की गई है. इस अवधि में शिक्षक सर्वेक्षण कार्य में व्यस्त रहेंगे, जबकि छात्र छुट्टियों का आनंद लेंगे.

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कैसे है हाल

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18 से 20 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं. हालांकि, तेलंगाना में 21 अक्टूबर को एक अतिरिक्त छुट्टी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें – शिक्षा संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, IIT, IIM, AIIMS का सहयोग नहीं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Aaj Ka Singh Rashifal (15 October 2025): सिंह राशि नए संबंधों से काम में बाधाएं, धैर्य से मुश्क

[ad_1]


Aaj Ka Singh Rashifal 15 October 2025 in Hindi: आज का दिन आपके लिए प्रगति और मान-सम्मान लेकर आएगा क्योंकि चंद्रमा आपके लाभ भाव यानी 11वें घर में गोचर कर रहे हैं. गजकेसरी और वरियान योग के प्रभाव से आपकी इनकम बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. सामाजिक जीवन में आपकी छवि मजबूत बनेगी. कॉर्पोरेट मीटिंग्स में आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब गति पकड़ सकते हैं.

स्वास्थ्य राशिफल:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम का अधिक बोझ और भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. आंखों और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. पर्याप्त आराम और हल्के आहार का पालन करें.

व्यवसाय राशिफल:
बिजनेस में व्यस्तता बढ़ेगी. फेस्टिव सीजन को देखते हुए योजनाओं पर तेजी से काम करें. किसी सरकारी विभाग या लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज पूरे रखें, क्योंकि निरीक्षण संभव है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे.

नौकरी राशिफल:
एंप्लॉयड पर्सन के लिए यह दिन जिम्मेदारी भरा रहेगा. बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं. आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और प्रमोशन की दिशा में संकेत मिल सकते हैं.

लव और पारिवारिक राशिफल:
प्रेम संबंधों में आज नयापन और गर्मजोशी रहेगी. विवाहित जातकों के लिए दिन रोमांटिक और खुशनुमा रहेगा. परिवार के साथ संडे का आनंद लें, मन प्रसन्न रहेगा. घरेलू वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा.

धन राशिफल:
इनकम के नए स्रोत खुल सकते हैं. लाभ के योग मजबूत हैं, परंतु खर्च पर नियंत्रण जरूरी है. किसी धार्मिक आयोजन में धन खर्च हो सकता है जो मन की संतुष्टि देगा.

युवा और विद्यार्थी:
युवा वर्ग धार्मिक अनुष्ठानों और आत्मविकास की ओर आकर्षित रहेगा. विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ी वर्ग के लिए दिन बहुत अनुकूल है—प्रतियोगिताओं में सफलता की संभावना है.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: ग्रे
उपाय:

  • भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में जल चढ़ाएं और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें.
  • गरीब बच्चों को मीठा या फल दान करें.

FAQs:
Q1. क्या आज इनकम बढ़ाने के अवसर मिलेंगे?
A1. हाँ, आज आपको नए स्रोतों से धन प्राप्ति और कार्यक्षेत्र में लाभ के संकेत मिलेंगे.

Q2. क्या आज प्रेम जीवन में सुधार संभव है?
A2. बिल्कुल, आज का दिन प्रेम संबंधों को मजबूत और मधुर बनाने वाला रहेगा, अपने साथी को समय दें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मोहनीश बहल की बेटी की 8 तस्वीरें: नैन नक्श में हूबहू दादी नूतन पर गई हैं प्रनूतन

[ad_1]

प्रनूतन ने अपने अभी तक के करियर में 'हेलमेट', ‘अमर प्रेम की प्रेम कहानी’ और 'नोटबुक' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

प्रनूतन ने अपने अभी तक के करियर में ‘हेलमेट’, ‘अमर प्रेम की प्रेम कहानी’ और ‘नोटबुक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

प्रनूतन लुक और नैन नक्श में बिल्कुल अपनी दादी नूतन जैसी हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरों पर यूजर्स भी ऐसे ही कमेंट करते हैं.

प्रनूतन लुक और नैन नक्श में बिल्कुल अपनी दादी नूतन जैसी हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरों पर यूजर्स भी ऐसे ही कमेंट करते हैं.

एक्ट्रेस ने भले ही कम फिल्मों में नजर आई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. जो उनकी हर अदा पर दिल हारते हैं.

एक्ट्रेस ने भले ही कम फिल्मों में नजर आई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. जो उनकी हर अदा पर दिल हारते हैं.

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में प्रनूतन को देख उनकी दादी नूतन की याद आ जाती हैं. वो भी अपनी पोती की तरह ही सादगी की मूरत थीं.

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में प्रनूतन को देख उनकी दादी नूतन की याद आ जाती हैं. वो भी अपनी पोती की तरह ही सादगी की मूरत थीं.

प्रनूतन सिर्फ ट्रेडिशनल ही नहीं ग्लैमरस लुक में भी कहर ढहाती है. इन फोटोज में वो ब्रालेट और जैकेट में सिजलिंग पोज दे रही हैं.

प्रनूतन सिर्फ ट्रेडिशनल ही नहीं ग्लैमरस लुक में भी कहर ढहाती है. इन फोटोज में वो ब्रालेट और जैकेट में सिजलिंग पोज दे रही हैं.

इस फोटो में प्रनूतन का बॉस लेडी लुक देखने को मिल रहा है. उनका ग्लोसी मेकअप एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहा है.

इस फोटो में प्रनूतन का बॉस लेडी लुक देखने को मिल रहा है. उनका ग्लोसी मेकअप एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहा है.

बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि प्रनूतन को एक्टिंग के साथ-साथ डांस में माहिर हैं. कई बार वो फैंस के साथ अपनी रील्स शेयर कर चुकी हैं.

बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि प्रनूतन को एक्टिंग के साथ-साथ डांस में माहिर हैं. कई बार वो फैंस के साथ अपनी रील्स शेयर कर चुकी हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रनूतन को आखिरी बार फिल्म ‘अमर प्रेम की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. जो साल 2024 में रिलीज हुई थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रनूतन को आखिरी बार फिल्म ‘अमर प्रेम की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. जो साल 2024 में रिलीज हुई थी.

Published at : 14 Oct 2025 09:17 PM (IST)

[ad_2]

Sensex-Nifty फिसले, पर IT Sector चमका – Gold-Silver बना Safe Haven| Paisa Live

[ad_1]

Share Market में आज हल्की तेजी के साथ शुरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही बिकवाली का दबाव हावी हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका-चीन Trade Tension पर नरम रुख के चलते शुरुआत में निवेशकों की धारणा थोड़ी बेहतर हुई, जिससे Sensex ने 77 अंकों की बढ़त के साथ 82,404.54 और Nifty ने 25,277.55 पर Opening की। लेकिन कुछ ही घंटों में बाजार गिरावट की तरफ मुड़ गया और Sensex 300 अंकों तक और Nifty 75 अंकों तक टूट गया।इस बीच IT Sector में Positive Movement देखने को मिला। Tech Mahindra के Shares में 1.52% और HCL Tech में 1.7% की तेजी रही, जो तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है। Infosys ने भी करीब 1.5% की मजबूती दिखाई।दूसरी ओर, Retail महंगाई में गिरावट के चलते यह उम्मीद बनी है कि दिसंबर में RBI ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।बाजार में अनिश्चितता के बीच निवेशक Gold और Silver ETF की ओर Shift हो रहे हैं। चांदी की कीमतों में Record तेजी के चलते कुछ बड़े Mutual Funds ने Silver ETF में फिलहाल निवेश रोक दिया है।

[ad_2]

यहां नहीं बिका एक भी iPhone Air, अब शुरू होगी बिक्री, इस वजह से आ रही थी दिक्कत

[ad_1]


लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार भारत के पड़ोसी देश चीन में iPhone Air की बिक्री शुरू होने जा रही है. 17 अक्टूबर से इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे और 22 अक्टूबर से यह आईफोन ऐप्पल स्टोर्स में अवेलेबल हो जाएगा. चीन की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को इस आईफोन के लिए ई-सिम सर्विसेस देने की मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही चीन में अब तक के सबसे पतले आईफोन की बिक्री का रास्ता साफ हो गया है. 

चीन दौरे पर है ऐप्पल के सीईओ

चीन दौरे पर शंघाई पहुंचे ऐप्पल के सीईओ ने देश में आईफोन एयर की बिक्री शुरू होने का ऐलान किया है. उन्होंने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीवो पर लिखा कि यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि आईफोन एयर इस शुक्रवार से चीन में प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा और अगले हफ्ते यह अवेलेबल हो जाएगा. बता दें कि दुनियाभर में आईफोन एयर की बिक्री पिछले महीने शुरू हो गई थी, लेकिन केवल ई-सिम सपोर्ट के कारण चीन में इसे मंजूरी नहीं मिली थी. गौरतलब है कि इस फोन में फिजिकल सिम के लिए स्लॉट नहीं दिया गया है. 

अब तक का सबसे पतला मॉडल है आईफोन एयर

आईफोन एयर ऐप्पल का अब तक का सबसे पतला मॉडल है और इसकी मोटाई केवल 5.6mm है. इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाला डिस्प्ले दिया गया है. इसके रियर में 48MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 18MP का सिंगल स्टेज लेंस दिया गया है. ऐप्पल ने इसे प्रो मॉडल्स वाले A19 Pro चिपसेट से लैस किया है. कंपनी का कहना है कि पतला होने के बावजूद इस फोन की बैटरी पूरे दिन आराम से चल सकती है. भारत में आईफोन एयर की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है. चीन में यह फोन 7,999 युआन (लगभग एक लाख भारतीय रुपये) में उपलब्ध होगा. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 18 Pro में मिलेंगे ऐसे फीचर्स कि बाकी सब भूल जाएंगे, जानिए कब होगा लॉन्च

[ad_2]

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच फिर झड़प, PAK आर्मी ने बरसाए बम; तालिबान लड़ाकों ने दिया मुंहतोड़

[ad_1]


पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच फिर से गोलीबारी की खबर सामने आई है. पाकिस्तान ने मंगलवार (14 अक्टूबर,2025) शाम लगभग 7:47 बजे (IST) तालिबान की एक सैन्य चौकी पर हुए हमले का थर्मल फुटेज जारी किया. इसके के अलावा, खबरों के मुताबिक खोश्त-मिरानशाह सीमा पर भी लड़ाई की सूचना दी गई है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच झड़प अब भी जारी 
खोस्त प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबज ने TOLOnews को बताया कि मंगलवार शाम (14 अक्टूबर) करीब 7 बजे, अफगान बलों ने डूरंड लाइन के पास जाजी मैदान जिले के पलोची क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला किया. उन्होंने बताया कि शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों ने हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही और अफगान पक्ष की तरफ से तेजी से जवाबी कार्रवाई की गई. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच झड़प अभी भी जारी है.

अफगान तालिबान ने पाक चौकी पर किया हमला
अफगान तालिबान शासन ने सरकारी टीवी पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उनके लड़ाके डूरंड लाइन के पास एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर धावा बोलते दिख रहे हैं. वीडियो में तालिबान लड़ाके चौकी पर कब्जा करते और झड़प के दौरान कई पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह झड़पें हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई हैं.

फजलुर रहमान ने की मध्यस्थता की पेशकश
इस बीच पाकिस्तान की जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के मुखिया मौलाना फजलुर रहमान ने बयान दिया है कि वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता के लिए मध्यस्थता करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए सबसे पहले युद्धविराम होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि गोलियों की आवाज के बीच कोई भी बातचीत बेनतीजा रहेगी. फजलुर रहमान ने जोर देकर कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के लिए बेहद अहम हैं, लेकिन अगर सीमा पर लगातार गोलियां चलती रहीं तो सबसे बड़ा नुकसान दोनों देशों की जनता को उठाना पड़ेगा.



[ad_2]

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले 7 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय बल्लेबाज शामिल

[ad_1]


Longest Individual Innings By Balls In ODIs: वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन टर्नर के नाम है. टर्नर ने ये रिकॉर्ड आज से 50 साल पहले बनाया था. उस समय वनडे मैच 60 ओवर के हुआ करते थे. इस दौरान टर्नर ने ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ 201 गेंदें खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था. वहीं इस लिस्ट में दो दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का भी नाम मौजूद है.

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले 7 बल्लेबाज 

1. ग्लेन टर्नर (न्यूजीलैंड) – 201 गेंद 

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ग्लेन टर्नर ने 1975 में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ 201 गेंद खेलकर नाबाद 171 रन बनाए और इस पारी में टर्नर ने 16 चौके और 2 छक्के जड़े थे.

2. ग्लेन टर्नर (न्यूजीलैंड) – 177 गेंद

दूसरे नंबर पर भी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ग्लेन टर्नर ही हैं. 1975 में ही टर्नर ने भारत के खिलाफ 177 गेंदों का सामना किया और इस पारी में टर्नर ने 13 चौकों की मदद से नाबाद 114 रन बनाए थे.

3. मोहसिन खान (पाकिस्तान) – 176 गेंद

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 176 गेंद खेलकर 70 रन बनाए और इस पारी में मोहसिन ने केवल एक चौका जड़ा था.

4. सुनील गावस्कर (भारत) – 174 गेंद 

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 1975 में इंग्लैंड के खिलाफ 174 गेंदों का सामना किया और इस पारी में गावस्कर ने केवल एक चौके की मदद से नाबाद सिर्फ 36 रन बनाए थे. 

5. रोहित शर्मा (भारत) – 173 गेंद 

भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंद खेलकर 264 रन बनाए और इस पारी में रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे. ये 264 रनों की पारी अब तक की वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी है.

6. गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) – 173 गेंद 

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज ने 1979 में भारत के खिलाफ 173 गेंदों का सामना किया और इस पारी में ग्रीनिज ने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 106 रन बनाए थे.

7. बिल एथी (इंग्लैंड) – 172 गेंद 

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज बिल एथी ने 1986 में न्यूजीलैंड के 172 गेंद खेलकर नाबाद 142 रन बनाए और इस पारी में एथी ने 14 चौके जड़े थे.

[ad_2]