Watch: ये देखने के बाद थॉर वालों को आएगी शर्म! बोलेरो ने निकाल दिया दम, वीडियो वायरल

[ad_1]


Bolero and Thar competition: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिंद्रा बोलेरो और थार के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों गाड़ियां रस्सी से बंधी हैं और एक-दूसरे को खींचने की कोशिश कर रही हैं. लोगों के बीच यह मुकाबला अब चर्चा का विषय बन गया है.

थार को पीछे खिंचता देख हैरान हुए लोग

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बोलेरो और थार को रस्सी से बांधा गया है और दोनों ड्राइवर अपनी-अपनी गाड़ियों की ताकत दिखाने में लगे हैं. कुछ ही सेकंड में बोलेरो वाला जोर लगाता है और पूरी ताकत के साथ थार को खींचते हुए पीछे ले जाता है. थार को पीछे खिंचता देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं.


वीडियो में आसपास खड़े लोग भी तालियां बजाते और शोर मचाते दिखते हैं. किसी ने इस पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसके बाद से ही यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है. 

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है, अब समझ आया, असली दम बोलेरो में है, तो कोई मजाक में लिख रहा है, थार तो बस दिखावे के लिए है, काम बोलेरो करती है. जबकि कुछ ने कहा कि यह मुकाबला असली ताकत नहीं दिखाता क्योंकि टायर की पकड़ और जमीन की स्थिति भी अहम होती है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह वीडियो कहां का है, लेकिन लोगों ने इसे खूब शेयर किया है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों व्यूज पा चुका है.


Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले सूर्य-मंगल युति से 4 राशियों को मिलेगा लाभ! जानें क्या होगा असर!

[ad_1]


Dhanteras 2025: इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. मगर इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य का तुला राशि में 17 अक्टबूर तक आगमन होगा. ऐसे में सूर्य के इस गोचर से तुला राशि में सूर्य-मंगल की युति बनेगी.

इस सूर्य-मंगल के संयोग से चार राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे इन राशियों के लोगों के भाग्य खुल सकते हैं. आइए जानते है, किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि पर इस संयोग का शुभ प्रभाव पड़ेगा. इस राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे, साथ ही जो भी व्यक्ति इस समय प्रोपर्टी में निवेश करना चाहता है, उस के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा.

नई गाड़ियां, घर या सोना-चांदी खरीदना शुभ रहेगा. अगर कोई जातक लंबे समय से किसी बात को लेकर चिंतित है तो, उसका आज समाधान मिलेगा.

सिंह राशि (Leo Horoscope)

17 अक्टूबर को होने वाले सूर्य-मंगल की युति से धनतरेस पर सिंह राशि वालों लोगों के लिए किस्मत चमकाने वाला समय होगा. इस दौरान आप सब पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा रहेगी.

व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को धन का लाभ हो सकता है. जितने भी काम में बाधाएं आ रही थी, वे सभी काम पूरे होंगे. शत्रुओं की हार होगी. सेहत में सुधार आएगा.

तुला राशि (Libra Horoscope)

सूर्य और मंगल की युति आपकी राशि में शुभ प्रभाव लेकर आ रही है. घर-परिवार में नई खुशियों का आगमन हो सकता है और कोई शुभ समाचार मिलने के योग भी बन रहे हैं. धन प्राप्ति के लिए समय अनुकूल रहेगा, लाभ के नए रास्ते खुलेंगे.

पुराना कर्ज या खर्च से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. साथ ही पैतृक संपत्ति या पहले दिए गए किसी उधार से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

शनि के स्वामित्व वाली आपकी राशि पर बन रहे इस योग से आर्थिक स्थिति मजबूती होगी. बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी और करियर में प्रगति हो सकती है. व्यापारियों को मुनाफा और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की भी मिलेगी.

अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं. माता-पिता का सहयोग किसी अहम काम में लाभदायक रहेगा और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा. साथ ही घर में इलाज या बीमारियों में हो रहे खर्चें कम होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: बस चलाते वक्त पड़ा हार्ट अटैक, तड़पा ड्राइवर, कई वाहनों को रौंद डाला, CCTV फुटेज वायरल

[ad_1]


Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास एक दर्दनाक घटना घटी है, जहां एक बस ड्राइवर को बस चलाते समय अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिसके कारण बस का बैलेंस बिगड़ और वह सड़क पर मौजूद कई वाहनों से टकरा गई. ये पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

कंडक्टर ने बस को कंटोल करने की कोशिश की

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर को बस चलाते समय अचानक दौरा पड़ने लगा और बस का बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ गया, जिसके कारण बस ने 9 वाहनों को रौंद दिया. वीडियो में देख सकते हैं कि बस ड्राइवर बेहोश पड़ा है और बस, ऑटो, कार और बाइक को टक्कर मारती नजर आ रही है. बस में मौजूद कंडक्टर आगे बढ़ा और उसने बस को कंट्रोल करने की खूब कोशिश की, लेकिन बस रोकने में उसे देर हो गई और बस वाहनों को रौंदती आगे बढ़ गई.

हादसे में ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल 

आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि बस की टक्कर लगने की वजह से सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दावा किया जा रहा है कि हादसे में एक ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं, कुब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने कहा कि हादसे में सभी घायलों का इलाज जारी है और इस घटना की जांच की जा रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई इस घटना को देखकर हैरान रह गया है.

 


बॉबी देओल ने महफिल में एक्ट्रेस को लगाया गले, सामने खड़ी वाइफ तान्या ने किया कुछ ऐसा, फैंस चौंके

[ad_1]

बॉबी देओल ने महफिल में एक्ट्रेस को लगाया गले, सामने खड़ी वाइफ तान्या ने किया कुछ ऐसा, फैंस चौंके

[ad_2]

जॉन कैंपबेल का करिश्मा, पहली बार ठोका टेस्ट शतक, वेस्टइंडीज ने भारत की लय बिगाड़ी

[ad_1]


IND vs WI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कैरेबियाई ओपनर जॉन कैंपबेल ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैच की तस्वीर बदल दी. फॉलोऑन झेलने के बाद जब वेस्टइंडीज मुश्किल हालात में थी, तब कैंपबेल ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी लगाकर टीम में नई जान फूंक दी.

पहली बार टेस्ट में सेंचुरी 

पहली पारी में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए जॉन कैंपबेल ने दूसरी पारी में पूरी तरह बदले अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 175 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

उनकी इस पारी ने फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज को भारत की बड़ी लीड कम करने में मदद की. जहां पहली पारी में वेस्टइंडीज 248 पर ढेर हो गई थी, वहीं दूसरी पारी में कैंपबेल की शतकीय पारी ने टीम को फिर से मैच में वापस ला दिया.

शाई होप बने मजबूत साथी

कैंपबेल को इस अहम पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप का बेहतरीन साथ मिला. दोनों के बीच 150 रनों से ज्यादा की साझेदारी हुई जिसने भारत की लय बिगाड़ दी.

शाई होप ने भी शानदार संयम दिखाया और अपना अर्धशतक पूरा किया. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. उनकी साझेदारी ने वेस्टइंडीज की पारी को मजबूत नींव दी और मुकाबले को रोमांचक बना दिया.

भारत की पहली पारी में बल्लेबाजों का जलवा

इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए 518 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक ठोका. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी लाजवाब सेंचुरी लगाई. इनके अलावा साई सुदर्शन (87), नीतीश कुमार रेड्डी (43) और ध्रुव जुरेल (44) ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया. भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज ने हार नही मानी और कैंपबेल की पारी ने टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा.

[ad_2]

‘वेदों में कोई भेदभाव नहीं’, स्वामी रामदेव ने गुरुकुलोत्सव में दिया वैदिक एकता का संदेश

[ad_1]


भारतीय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत संचालित पतंजलि गुरुकुलम् का वार्षिकोत्सव पतंजलि विश्वविद्यालय में सम्पन्न हो गया है. कार्यक्रम में शीर्ष संतों के मध्य पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष स्वामी रामदेव ने कहा कि हमारे प्राचीन गुरुकुलों की गुरु-शिष्य परंपरा में ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता, चरित्र की शुद्धता, वाणी-व्यवहार में मृदुता और आचरण सिखाया जाता था.

बाबा रामदेव ने कहा, ”प्राचीन गुरुकुलों से शिक्षित होकर विद्यार्थी विश्व का नेतृत्व करते थे. पतंजलि गुरुकुलम् भी प्राचीन ऋषि परंपरा का अनुसरण कर विद्यार्थियों को विश्व नेतृत्व के लिए तैयार कर रहा है.”  उन्होंने कहा, ”पतंजलि गुरुकुलम् में तीन से पांच साल के बच्चों से लेकर 12वीं कक्षा तक देश के लगभग सभी प्रांतों के बच्चे अध्ययनरत हैं. महर्षि दयानंद, भगवान वस्वन्ना, संत मणिबाड़ेश्वर, संत ज्ञानेश्वर, संत रविदास, संत कबीरदास आदि सभी पूर्वज ऋषि-ऋषिकाओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, बंधनों, भेदभाव की सारी दीवारों को तोड़कर एकत्व, सहअस्तित्व, सामंजस्य का संदेश दिया.”

वेद में नहीं है कोई भेद- स्वामी रामदेव

बाबा रामदेव ने आगे कहा, ”सम्पूर्ण सृष्टि में एक ही ब्रह्म, एक ही परमात्मा का सर्वत्र वास  है. इन तत्वों और दिव्य संदेशों तथा सनातन के शाश्वत सत्यों को पूरी मानवता के लिए  पूर्ण प्रामाणिकता के साथ समाज में संप्रेषित किया. हमें बताया कि वेद में कोई भेद नहीं है. पतंजलि गुरुकुलम् के आचार्यगण विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिससे उनका जीवन का उत्कर्ष प्राप्त कर रहा है.”

वेदों में कोई भेदभाव नहीं', स्वामी रामदेव ने गुरुकुलोत्सव में दिया वैदिक एकता का संदेश

कार्यक्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने कहा, ”पतंजलि गुरुकुलम् भारत की कालजयी, मृत्युंजयी संस्कृति, आर्ष परंपरा और वैदिक संवेदनाओं के संरक्षण-संवर्धन की अद्भुत प्रयोगशाला है. पतंजलि गुरुकुलम् के विद्याथिर्यों में मानवीय चेतना का उन्नत स्वरूप जागृत हो रहा है. पतंजलि गुरुकुलम् का यह दीप स्वामी रामदेव जी ने प्रकाशित किया है जो पूरे विश्व को प्रकाशित करेगा.”

संस्कारित भी हो रहे हैं बच्चे- आचार्य बालकृष्ण

वहीं, आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ”पतंजलि गुरुकुलम् से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और मान्यताओं को बल मिला है. पतंजलि में बच्चे न केवल ज्ञानार्जन कर रहे हैं अपितु संस्कारित भी हो रहे हैं. उनके अभिभावकों ने जिन संस्कारों के लिए अपने बच्चों को पतंजलि भेजा है, वे भी आज गौरवान्वित अनुभव कर रहे होंगे. उनके स्वप्न उनके बच्चे पतंजलि के माध्यम से साकार कर रहे हैं.”

कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा, ”पतंजलि गुरुकुलम् के बच्चों को देखकर जो मैंने अनुभव किया, भावी पीढ़ियों में इन्हीं शाश्वत सत्यों को उद्घाटित करने की आवश्यकता है. देश का दुर्भाग्य है कि जो छपना चाहिए था वह छिपाया गया और जो था ही नहीं वह दिखाया जाता रहा. देश के वास्तविक इतिहास के मूल में सनातन ही है. आज का समय भारत को भारत की आंखों से देखने का है और पतंजलि गुरुकुलम् इसमें अहम भूमिका निभा रहा है.”

कार्यक्रम में शैक्षणिक, क्रीड़ा और शास्त्र प्रतियोगिताओं में पतंजलि गुरुकुलम् के विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम में पतंजलि गुरुकुल ज्वालापुर, पतंजलि कन्या गुरुकुलम् देवप्रयाग, पतंजलि गुरुकुलम् हरिद्वार के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य तथा नाट्य प्रस्तुतियां दीं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

…तो अब तालिबानी हमले को सऊदी पर भी अटैक समझें, कहां गई डिफेंस डील? PAK एक्सपर्ट ने MBS सुनाया

[ad_1]


पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर चल रहा तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है. 9 अक्टूबर को पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से शुरू हुई जंग फिलहाल थम गई है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है. इस बीच सऊदी अरब और पाकिस्तान की डिफेंस डील की भी काफी चर्चा हो रही है और पाकिस्तानी एक्सपर्ट आरजू काजमी ने प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की खामोशी पर गुस्सा निकाला है. आरजू काजमी का कहना है कि क्या पाकिस्तान पर तालिबान के हमले को सऊदी अरब पर भी हमला समझा जाएगा या नहीं.

पिछले महीने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मोहम्मद बिल सलमान के साथ एक स्ट्रेटिजक डिफेंस पैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे. इस समझौते का मतलब था कि अगर दोनों में किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दूसरे पर भी अटैक माना जाएगा और ऐसी स्थिति में दोनों देश एक-दूसरे की मदद करेंगे. 

सऊदी-अरब की डिफेंस डील को लेकर निकला आरजी काजमी का गुस्सा
आरजू काजमी ने कहा कि सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हमें तसल्लियां दे रहे हैं, उस डिफेंस डील का क्या हुआ, जो कहा जा रहा था कि दोनों में से किसी भी देश पर हमले को दोनों पर अटैक माना जाएगा. उन्होंने सवाल किया, ‘तो अब तालिबान के पाकिस्तान पर हमले को क्या सऊदी अरब पर भी अटैक समझा जाए और अगर समझा जाए तो मोहम्मद बिन सलमान किधर हैं. अगर वह सेना नहीं भेज सकते तो पैसा ही भेज दें, वो भी नहीं भेज रहे, बस वो खाली तसल्लियां दे रहे हैं हमें कि ऐसा नहीं होना चाहिए.’

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक पर आरजू काजमी ने उठाए सवाल
आरजू काजमी ने पाकिस्तान सरकार पर भी सवाल उठाए कि खुद वो अब कह रहे हैं कि अफगानिस्तान में सिर्फ टेरर कैंप्स को निशाना बनाया गया, सिविलियन और आर्मी कैंप्स को नहीं, लेकिन जब यही बात भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कही थी तब पाकिस्तान को ये बातें समझ नहीं आ रही थीं.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान में और अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान में जो हमले हुए हैं, उन्हें हमें याद रखना चाहिए. अफगानिस्तान की तरफ से जो हुआ है, वो तो कह रहे हैं कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई की है. आरजू काजमी ने कहा कि पाकिस्तान अब कह रहा है कि हमने तो जो टेटर कैंप्स थे, उन पर अटैक किया, सिविलियन या आर्मी कैंप्स पर नहीं किया है. ये बात तो भारत ने भी हमें कही थी, जब उन्होंने पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में टेरर कैंप्स पर हमले किए थे. 

आरजू काजमी ने कहा कि भारत ने भी तो कहा था कि जो लोग पाकिस्तान से भारत में आकर लोगों पर हमले करते हैं, सिर्फ उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की गई, उस समय तो हमें ये बात समझ में नहीं आ रही थी और अब जब हमने खुद अफगानिस्तान पर हमला किया तो हम वही कहानी यहां सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि हमारा यकीन करें.

[ad_2]

Google Maps को टक्कर देगी मेड इन इंडिया Mappls ऐप, 3D नेविगेशन समेत मिलते हैं ये फीचर्स

[ad_1]


पिछले कुछ दिनों से जोहो की Arattai चैटिंग ऐप और Ulaa ब्राउजर खूब पॉपुलर हुए हैं. अब एक और मेड इन इंडिया ऐप सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भारत में डेलवप हुई Mappls नेविगेशन ऐप को इस्तेमाल करते हुए देखा गया था. उन्होंने इंडियन यूजर्स से इस ऐप को जरूर इस्तेमाल करने की अपील की थी. गूगल मैप्स को टक्कर देने वाली इस ऐप में वॉइस गाइडेड डायरेक्शन और हाइपर-लोकल सर्च समेत कई फीचर्स मिलते हैं. 

3D जंक्शन व्यू आसान बनाता है ड्राइविंग

MapmyIndia ने Mappls ऐप को डेवलप किया है. कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स को लोकलाइज्ड, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली मैप्पिंग एक्सपीरियंस मिलता है. इसमें 3D जंक्शन व्यू नाम का एक फीचर है, जो यूजर को ओवरब्रिज और अंडरपास की साफ-साफ जानकारी दे देता है. इससे ड्राइविंग करते समय यूजर को कंफ्यूजन नहीं होती. गूगल मैप्स में ऐसा फीचर नहीं है और कई बार ड्राइविंग करते समय लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. इसके अलावा Mappls में यूजर को इनडोर नेविगेशन की भी सुविधा मिलती है. इसकी मदद से बड़ी बिल्डिंग्स और कॉम्प्लेक्स आदि में रास्ता ढूंढना आसान हो जाता है. गूगल मैप्स समेत कई प्लेटफॉर्म पर यह फीचर नहीं मिलता.

इंडिया में ही स्टोर रहता है डेटा

Mappls यूजर्स का डेटा इंडिया में ही स्टोर होता है. गूगल और ऐप्पल मैप्स की तरह इस ऐप का डेटा विदेशों में स्टोर नहीं होता. वैष्णव ने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे की कई सर्विसेस में Mappls की इंटीग्रेट किया जा सकता है और इसके लिए रेलवे के साथ जल्द ही एक समझौता हो सकता है. बता दें कि MapmyIndia ने भारतीय डाक के साथ मिलकर डिजिटल एड्रेस सिस्टम DIGIPIN शुरू किया है. यह देश में हर 3.8 स्क्वेयर ब्लॉक के लिए एक यूनिक डिजिटल कोड जरनेट कर देता है. इससे मैप पर किसी भी जगह को ढूंढना आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें-

गिनती करते थक जाएंगे, ऐप्पल ने 6 महीनों में भारत में बनाकर विदेश भेज दिए इतने करोड़ के आईफोन



[ad_2]

Video: इसे कहते हैं Luck! एक इंच भी आगे-पीछे होती लड़की तो हो जाते सिर के टुकड़े, वीडियो वायरल

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल और उनका पालतू कुत्ता बाहर टहलते समय एक खतरनाक हादसे का सामना करते दिख रहे हैं. यह घटना देखकर हर कोई डर गया और वीडियो देखने वाले लोग राहत महसूस कर रहे हैं कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

एक इंच भी आगे-पीछे होती लड़की तो हो जाते सिर के टुकड़े

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल अपने कुत्ते के साथ सड़क किनारे टहल रहा है. अचानक उनके सामने खड़ा एक बड़ा पेड़ गिर जाता है. पेड़ गिरते ही कपल तुरंत हरकत में आ जाता है. आदमी तुरंत वहां से भाग जाता, लेकिन महिला पेड़ की टहनियों के बीचो-बीच फंस जाती है. वीडियो में साफ दिखता है कि पेड़ का एक हिस्सा महिला के सिर से टकराने से बाल-बाल बच जाता है.

गनीमत रही कि महिला को चोट नहीं आई. कुत्ता भी सुरक्षित रहा और दौड़कर मालिक के पास आ गया. आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और महिला को उठाने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए कमेंट

हादसे के बाद महिला और पुरुष दोनों हल्की दहशत में थे, लेकिन उनका कहना था कि अगर पेड़ थोड़ी देर पहले या बाद में गिरता, तो परिणाम बहुत गंभीर हो सकते थे. लोग भी यह देखकर डर गए कि अचानक कैसे एक बड़ा पेड़ गिर सकता है और किसी की जान ले सकता है. इस वीडियो को देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर कई कमेंट किए. कई लोगों ने कहा कि यह घटना प्रकृति की ताकत और अचानक आए हादसों की याद दिलाती है.


त्योहारी सीजन के बीच सोना आज सस्ता हुआ या महंगा? जानें 13 अक्टूबर को अपने शहर का ताजा भाव

[ad_1]


Gold Price Today: देश में सोने की कीमत अक्टूबर की शुरुआत से ही लगातार ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच रही है. इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका में संभावित शटडाउन की आशंका मानी जा रही है, जिसके चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. इसके अलावा, भारत में त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी मांग ने भी सोने के दाम को ऊंचा बनाए रखा है. शुक्रवार, 13 अक्टूबर को भी बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई.

कितनी बढ़ी कीमत?

देश के घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना, जो निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है, आज 10 ग्राम के लिए 1,25,400 रुपये की दर से बिक रहा है, यानी इसमें 320 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, 22 कैरेट सोना, जो आमतौर पर आभूषणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, 10 ग्राम के लिए 1,14,950 रुपये पर पहुंच गया है, यानी इसमें 300 रुपये की वृद्धि हुई है. इसके अलावा, 18 कैरेट सोना, जो ज्वैलरी बनाने में लोकप्रिय है, आज 10 ग्राम के लिए 95,050 रुपये की दर से बिक रहा है, यानी इसमें 240 रुपये का इजाफा हुआ है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में संभावित सरकारी शटडाउन की आशंका और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने जैसे सुरक्षित निवेश माध्यमों की ओर झुक रहे हैं. वहीं, भारत में नवरात्र, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के चलते मांग में वृद्धि से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है.

कैसे तय होता है रेट?

सोने और चांदी की कीमतें रोजाना कई आर्थिक और वैश्विक कारकों के आधार पर तय होती हैं. इन धातुओं की दरों में उतार-चढ़ाव सिर्फ बाजार की मांग और आपूर्ति पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, मुद्रा दरों और सरकारी नीतियों पर भी निर्भर करता है. सबसे पहले, एक्सचेंज रेट और डॉलर की कीमतों में बदलाव का बड़ा असर पड़ता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए जब डॉलर मजबूत होता है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में इनकी कीमतें बढ़ जाती हैं.

दूसरा, सीमा शुल्क (Import Duty) और टैक्स भी सोने-चांदी की दरों को प्रभावित करते हैं. भारत में इन धातुओं का बड़ा हिस्सा आयात किया जाता है, इसलिए अगर सरकार इंपोर्ट ड्यूटी या जीएसटी बढ़ाती है, तो सोने की कीमत भी बढ़ जाती है. तीसरा, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भी इन धातुओं के दाम तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं. जब दुनिया में किसी तरह की उथल-पुथल होती है — जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव — तो निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं.

चौथा, भारत में सोने का सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व भी कीमतों को प्रभावित करता है. शादी-ब्याह, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इन मौकों पर मांग बढ़ने से कीमतें भी ऊपर चली जाती हैं. पांचवां, मुद्रास्फीति (Inflation) और निवेश का नजरिया भी इसमें भूमिका निभाता है. जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार अस्थिर होता है, तो लोग सोने और चांदी में निवेश करना सुरक्षित मानते हैं. यह बढ़ती मांग कीमतों को ऊपर ले जाती है. इस तरह, सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ कीमती धातु के मूल्य पर नहीं, बल्कि पूरी वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति पर निर्भर करती हैं.

ये भी पढ़ें: 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, अक्टूबर में नहीं खत्म हो रहीं बैंकों की छुट्टियों; लिस्ट पर डालें नजर

[ad_2]