Google Maps को टक्कर देगा ये नया ऐप! 3D नेविगेशन के साथ मिलती है दमदार प्राइवेसी, जानिए कैसे कर

[ad_1]


Mappls: भारत में विकसित Mappls ऐप जिसे MapmyIndia ने तैयार किया है अब देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह ऐप वॉइस गाइडेड नेविगेशन, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट और हाइपर-लोकल सर्च जैसी सुविधाएं देता है जो इसे Google Maps का मजबूत भारतीय विकल्प बनाती हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में खुद इस ऐप का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो साझा किया और इसे भारतीय यूज़र्स के लिए ज़रूर आज़माने लायक बताया. सरकार की यह पहल डिजिटल आत्मनिर्भरता (Digital Self-Reliance) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

3D जंक्शन व्यू से मिलेगा सटीक रास्ता

Mappls का सबसे खास फीचर है इसका 3D जंक्शन व्यू जो यूज़र्स को फ्लाईओवर, अंडरपास और कॉम्प्लेक्स रोड स्ट्रक्चर को रियल व्यू में दिखाता है. इससे रास्ता भटकने या दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है. यह फीचर खासकर उस समय चर्चा में आया जब उत्तर प्रदेश में 2024 में एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी क्योंकि नेविगेशन ऐप ने उन्हें अधूरे पुल की ओर भेज दिया था.

Mappls का यह अपडेटेड सिस्टम ऐसे खतरों से बचाने में मदद करेगा. साथ ही ऐप इनडोर नेविगेशन की सुविधा भी देता है जिससे मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग या मॉल में रास्ता ढूंढना आसान हो जाता है जो अब तक अधिकांश इंटरनेशनल मैप प्लेटफॉर्म्स में नहीं है.

प्राइवेसी का पूरा ध्यान

Mappls की सबसे बड़ी ताकत है डेटा सुरक्षा. अन्य ग्लोबल ऐप्स की तरह यह यूज़र डेटा को विदेशों में नहीं भेजता बल्कि सारी जानकारी भारत में ही सुरक्षित रखता है. इससे डेटा लीक या निगरानी जैसी चिंताओं से बचाव होता है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारतीय रेल के साथ जल्द ही Mappls इंटीग्रेशन के लिए समझौता (MoU) किया जाएगा जिससे रेलवे स्टेशनों और रूट्स की नेविगेशन और बेहतर होगी.

DIGIPIN

MapmyIndia ने इंडिया पोस्ट, IIT हैदराबाद और ISRO के NRSC के साथ मिलकर एक नया डिजिटल एड्रेस सिस्टम बनाया है DIGIPIN. इस सिस्टम के तहत भारत के हर 3.8 मीटर वर्ग क्षेत्र को एक यूनिक डिजिटल कोड दिया जाएगा. यूज़र बस मैप पर पिन लगाकर अपना डिजिटल एड्रेस जनरेट कर सकते हैं. इससे घर, फ्लोर या बिल्डिंग की सटीक लोकेशन बताना बेहद आसान हो जाएगा, खासकर ग्रामीण इलाकों में.

स्वदेशी टेक मिशन को नई रफ्तार

Mappls का आगमन भारत में बढ़ते स्वदेशी टेक मूवमेंट को और मजबूत बना रहा है. इससे पहले Zoho की चैट ऐप Arattai को भी भारतीय विकल्प के रूप में सराहा गया था. डेटा प्राइवेसी और भारतीय सर्वरों पर निर्भरता जैसे फीचर्स के साथ Mappls अब Google Maps का देसी जवाब बन चुका है. सरकार के सहयोग और यूज़र्स की बढ़ती रुचि से यह ऐप भारत को डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया रास्ता दिखा रहा है.

यह भी पढ़ें:

क्या कोई भी इस्तेमाल कर सकता है Drone, जानिए क्या है नियम

[ad_2]

IPL 2026 की नीलामी पर ताजा अपडेट, जानें इस बार कहां होगा ऑक्शन? वेन्यू पर हुआ बड़ा खुलासा

[ad_1]


पिछले दिनों IPL 2026 ऑक्शन चर्चा में रहा है, जिसे लेकर नया अपडेट है कि BCCI इस बार नीलामी का आयोजन भारत में ही करवा सकता है. सऊदी द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग में दिलचस्पी दिखाए जाने के बाद बीसीसीआई ने 2024 का ऑक्शन दुबई में करवाया था. उसके बाद 2025 की नीलामी जेद्दा में कारवाई गई थी. अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2026 का मिनी ऑक्शन भारत में होता है, तो यह कोई चौंकाने वाला विषय नहीं होगा.

अभी तक बीसीसीआई ने IPL 2026 के ऑक्शन की तारीख और वेन्यू संबंधी कोई डिटेल जारी नहीं की है. मगर रिपोर्ट्स का मानना है कि 13-15 दिसंबर के बीच नीलामी करवाई जा सकती है. आपको याद दिला दें कि पिछले साल (IPL 2025 Mega Auction) जेद्दा में करवाया गया था.

अब तक बेंगलुरु वह शहर है, जिसने आईपीएल की नीलामी को सबसे ज्यादा बार होस्ट किया है. कुल 7 बार ऑक्शन बेंगलुरु में करवाया जा चुका है. मगर पिछले कुछ वर्षों में अहमदाबाद को अधिक महत्व दिया गया है. 2022 में गुजरात टाइटंस फ्रैंचाइजी आने के बाद 4 में से तीन IPL फाइनल अहमदाबाद में ही खेले गए हैं. संभव है कि इस बार का ऑक्शन भी अहमदाबाद ही होस्ट करे.

आखिरी बार नीलामी का कार्यक्रम भारत में 2023 में करवाया गया था, जब ऑक्शन को कोच्चि ने होस्ट किया था. बताते चलें कि बेंगलुरु ने 7 और चेन्नई 3 बार ऑक्शन को होस्ट कर चुका है. वहीं पहले सीजन यानी 2008 के बाद कभी भी मुंबई में ऑक्शन नहीं करवाया गया है.

खबरों अनुसार रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सबमिट करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर रखी जा सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं, विशेष रूप से संजू सैमसन का नाम पिछले महीनों खूब चर्चा में रहा है.

यह भी पढ़ें:

माहिका शर्मा से पहले इन हसीनाओं से जुड़ चुका है हार्दिक पांड्या का नाम, तलाक से पहले 2 बार की थी शादी

[ad_2]

Video: इंसान-इंसान, क्या हिंदू-क्या मुसलमान, मदीना गए युवक ने प्रेमानंद महाराज के लिए पढ़ी दुआ

[ad_1]


Social Media Viral Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज की इन दिनों तबीयत को लेकर काफी खबरें सामने रही है. उनकी तबीयत को लेकर पूरे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी सेहत जल्द से जल्द ठीक हो जाए. प्रेमानंद सी महाराज एक ऐसे संत है, जिन्हें हिन्दू ही नहीं बल्कि, मुस्लिम समुदायों के लोग भी मानते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम युवक प्रेमानंद जी महाराज की सेहत में जल्दी लाभ के लिए सऊदी अरब में स्थित मदीना में दुआ मांगता नजर आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज के लिए मांगी दुआ

वीडियो में युवक, जिसकी पहचान सुफियान इलाहाबादी के रूप में हुई है. वो मदीना की पवित्र भूमि पर खड़ा है. युवक के हाथ में मोबाइल फोन है और उस फोन पर प्रेमानंद जी की फोटो दिखाई दे रही है. वीडियो में युवक ने कहा या अल्लाह, प्रेमानंद जी महाराज को जल्द से जल्द स्वस्थ कर दें, ताकि वो फिर से लोगों की सेवा कर सकें. युवक की आवाज में गहरा भाव नजर आ रहा है. वो मदीना का पवित्र मस्जिद के सामने यह दुआ मांग रहा है. 


वीडियो पर लोगों ने काफी कमेंट्स किए

वीडियो में युवक आगे कहता है कि मैं प्रयागराज से हूं, जहां से गंगा-यमुना जी बहती है. संत प्रेमानंद जी महाराज हमारे हिंदूस्तान के बहुत ही अच्छे इंसान है. अभी हमको पता चला है कि इनकी काफी दिन से तबीयत खराब है. हम अभी खिजरा में हैं और हम खिजरा से प्रेमानंद जी महाराज के लिए दुआ करते है , अल्लाह-ताला उन्हें सेहत और तंदुरुस्ती फरमाएं.

हम हिंदुस्तान के हैं और हम भी इन्हें लाइक करते हैं. ये बहुत ही सच्चे और अच्छे इंसान है. आगे उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान से कुछ नहीं होगा, पहले इंसानियत है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है और लोग युवक की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.

प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत पहले से बेहतर

बता दें कि प्रेंमानंद जी महाराज, जो वृन्दावन के जान-माने संत है. वे काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. उनकी दोनों किडनी खराब है, जिसके चलते वे रोजाना डाललिसिस पर है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत खराब को लेकर काफी खबरे सामने आ रही थी. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने सबको चिंता में डाल दिया था.

हर कोई उनके स्वस्थ को लेकर प्रार्थना कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, महाराज जी वृंदावन स्थित श्री राधेहित केलिकुंज आश्रम में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और अभी हाल ही में आश्रम की ओर से संदेश जारी किया गया था, जिसमें प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत पहले से बेहतर बताई गई.


2025 में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, टॉप 5 में सिर्फ एक साउथ मूवी

[ad_1]


2025 में थिएटर्स में अनगिनत बॉलीवुड और साउथ फिल्में रिलीज हुई हैं. कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की और धुआंधार कलेक्शन किया. लेकिन ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में तहलका मचाने के मामले में बॉलीवुड फिल्मों का दबदबा रहा और साउथ फिल्में पिछड़ गईं. रिलीज के फर्स्ट वीकेंड पर जिन 5 फिल्मों ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया उनमें 4 बॉलीवुड और साउथ की सिर्फ 1 फिल्म का नाम शुमार है.

छावा

  • विक्की कौशल स्टारर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
  • फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार नजर आए थे.
  • लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ‘छावा’ 2025 में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है.
  • बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 121.43 करोड़ रुपए कमाए थे.

Box Office Record: 2025 में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, टॉप 5 में सिर्फ एक साउथ मूवी

वॉर 2

  • ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ओपनिंग वीकेंड पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है.
  • इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं.
  • ‘वॉर 2’ ने फर्स्ट वीकेंड पर 130 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

Box Office Record: 2025 में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, टॉप 5 में सिर्फ एक साउथ मूवी

सैयारा

  • मोहित सूरी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सैयारा 2025 की टॉप वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट में शामिल है.
  • 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डी लीड रोल में थे.
  • सैयारा ने ओपनिंग वीकेंड पर 84.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

Box Office Record: 2025 में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, टॉप 5 में सिर्फ एक साउथ मूवी

हाउसफुल 5

  • अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून 2025 को थिएटर्स में दस्तक दी थी.
  • तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान भी थे.
  • ‘हाउसफुल 5’ ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर 81.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.

Box Office Record: 2025 में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, टॉप 5 में सिर्फ एक साउथ मूवी

कांतारा- चैप्टर 1

  • फर्स्ट वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘कांतारा- चैप्टर 1’ इकलौती साउथ फिल्म है.
  • ऋषभ शेट्टी स्टारर ये फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है जो 2 अक्टूबर 2025 को ही रिलीज हुई है.
  • ‘कांतारा- चैप्टर 1’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

[ad_2]

ट्रंप-शहबाज ने पढ़े एक-दूसरे की तारीफों में कसीदे, PM मोदी की कूटनीतिक चाल ने दिखाया आईना!

[ad_1]


Sharm El Sheikh Peace Summit: मिस्र के शर्म अल शेख शांति सम्मेलन में सोमवार (13 अक्टूबर) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का पूरा श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जाता है. यह बयान ऐसे समय आया जब मंच पर शरीफ और ट्रंप के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला. वहीं भारत की कूटनीति को दुनिया ने देखा. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने गाजा शांति योजना प्रस्तावित की है, इस सम्मेलन के सह आयोजक हैं. उनके साथ मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी भी सह आयोजक हैं. दिन में पहले ट्रंप ने इज़रायली संसद में संबोधन दिया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्रशंसा की और हमास को हिंसा के खिलाफ सख्त चेतावनी दी.

PM मोदी ने किया गाजा युद्धविराम का स्वागत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्हें मिस्र शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को भेजा. मोदी ने गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हुए ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, ‘हम दो वर्षों से अधिक समय से बंदी बनाए गए सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं. यह उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अथक शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. हम राष्ट्रपति ट्रंप की ईमानदार कोशिशों का समर्थन करते हैं जो इस क्षेत्र में शांति लाने के लिए की जा रही हैं.’

20 से अधिक देशों के नेता सम्मेलन में शामिल

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, शर्म अल शेख शांति सम्मेलन में कम से कम 20 देशों के नेता भाग ले रहे हैं. कांग्रेस सांसद और पूर्व राजनयिक शशि थरूर ने इस पर X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया,’क्या यह रणनीतिक संयम है या एक खोया हुआ अवसर?’ शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि यह कीर्ति वर्धन सिंह की योग्यता पर सवाल नहीं है, लेकिन इतने बड़े नेताओं की मौजूदगी में भारत का यह स्तर का प्रतिनिधित्व “रणनीतिक दूरी” का संकेत दे सकता है, जो भारत के बयानों से मेल नहीं खाता.

उन्होंने आगे कहा, ‘केवल प्रोटोकॉल के लिहाज से भी देखा जाए तो भारत की आवाज उतनी प्रभावशाली नहीं हो पाएगी जितनी हो सकती थी. जब क्षेत्र खुद को नया आकार दे रहा है, तो हमारी अनुपस्थिति चौंकाने वाली है.’

शिखर सम्मेलन में शामिल प्रमुख नेता

इस सम्मेलन में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप के साथ मिलकर शांति प्रक्रिया शुरू करने में भूमिका निभाई. इसके अलावा, फिलिस्तीनी प्राधिकरण के नेता महमूद अब्बास भी इसमें भाग ले रहे हैं, जबकि इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिस्सा नहीं लिया.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, अरब लीग के महासचिव अहमद अबूल ग़ैत और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय. इसके साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, और इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सूदानी भी उपस्थित रहे.

 

[ad_2]

गोल्ड नहीं यहां मिल रहा ‘छप्परफाड़ रिटर्न’! इस साल 75% चढ़ी कीमत, जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

[ad_1]


Silver Prices In India: अक्सर देश में किसी भी त्योहारी सीजन के दौरान सोने की मांग काफी बढ़ जाती है, क्योंकि इसका आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक महत्व भी है. वहीं, चांदी ने इस साल निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. वैश्विक स्तर पर इसकी बढ़ी हुई मांग के कारण चांदी के दाम में करीब 75 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है.

क्यों बढ़ रही चांदी की कीमत?

चांदी इस समय लोगों, उद्योगों और केंद्रीय बैंकों की पहली पसंद बन चुकी है. लगातार बढ़ती खरीदारी के कारण भारत में इसकी कीमत लगभग 1,50,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. यह अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. चांदी ने गोल्ड और अन्य निवेश साधनों की तुलना में बेहतरीन रिटर्न दिया है, जिसका कारण उद्योगों में बढ़ी मांग, आपूर्ति में कमी और निवेशकों के लिए इसे सुरक्षित साधन मानना है.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी की कीमत में यह तेजी आगे भी बनी रह सकती है. ऑग्मोंट के हेड ऑफ रिसर्च, डॉ. रेनिशा चेनानी के अनुसार, चांदी वर्तमान में लगभग 1,50,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी है. यदि यह स्तर बरकरार रहता है, तो इसकी कीमत 1,65,000 रुपये के करीब पहुंच सकती है. हालांकि, बीते गुरुवार को चांदी की कीमत थोड़ी गिरकर 1,44,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी.

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?

डॉ. चेनानी का कहना है कि निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षण इस साल चांदी की कीमत में 75 प्रतिशत तक वृद्धि का मुख्य कारण रहा है. इसके अलावा, आपूर्ति में कमी और औद्योगिक मांग में तेजी ने भी इसकी कीमत में बढ़ोतरी को बढ़ावा दिया है.

डॉक्टर चेनानी का कहना है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के दौर और वैश्विक मौद्रिक नीति ने भी चांदी की कीमत को और बढ़ाने का काम किया है. इसके अलावे, अमेरिका, जापान और फ्रांस में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से भी इसकी कीमत रॉकेट की तरह ऊपर चढ़ रही है. जबकि, लंदन के बाजार में इसकी कीमत में कमी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: इस राज्य में Foxconn करेगी 15,000 करोड़ का भारी निवेश, पैदा होंगे 14000 इंजीनियरिंग जॉब्स

[ad_2]

सोशल मीडिया पर नोबिता और डेकीसूकी को लेकर छिड़ा विवाद! यूजर्स बोले, शिजुका प्यार है नोबिता का

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के विवादों की तस्वीरें और वीडियो देखे होंगे. लेकिन इस बार इंटरनेट के गलियारों में जिस मुद्दे को लेकर लाठी भाटा जंग चल रही है नोबिता बनाम डेकीसूकी. इन दोनों के समर्थकों ने अपनी ही गैंग बना ली है और वीडियो बनाकर एक दूसरे को जमकर धमकियां दी जा रही हैं. इन्ही सब में बाकी कार्टून समर्थक भी कूद पड़े हैं और शिजुका से लेकर छोटे भीम तक बहस को खींच लाए हैं. क्या है पूरा मामला और क्यों चल रही है सोशल मीडिया पर इतनी तगड़ी बहस आइए आपको बताते हैं.

कैसे छिड़ी सोशल मीडिया पर नोबिता और डेकीसूकी वाली जंग

दरअसल, 2 सितंबर को कृष शर्मा नाम के एक इंफ्लुएंसर ने इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट करके डेकीसूकी को शिजुका से दूर रहने और नोबिता के खिलाफ जाने को लेकर जमकर धमकाया. इसके बाद डेकीसूकी के समर्थकों का ईगो जागा और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि डेकीसूकी के हम साथ हैं और नोबिता के पिता जी की इज्जत हमें प्यारी है इसलिए हमारे हाथ खामोश हैं. विवाद तब और बढ़ गया जब डेकीसूकी के समर्थकों ने कहा कि शिजुका को तो हम कल ही उठा लें लेकिन 21st सेंचुरी की लड़कियों की हम इज्जत करते हैं. हालांकि लड़की उठाने की बातें किसी भी तरह से सही नहीं है लेकिन मुद्दा ही इतना गंभीर था कि डेकीसूकी वालों की जुबान आखिर फिसल ही गई.


नोबिता गैंग ने किया पलटवार, पॉवर रेंजर और नॉडी गैंग का मिला समर्थन

इसके बाद तो मानों इंटरनेट जंग का मैदान बन गया और नोबिता वालों ने पलटवार करते हुए एक और वीडियो बना डाला जिसमें हथौड़ी गैंग, नॉडी गैंग, शिनचैन गैंग वालों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि तुम जियान को नहीं जानते हो. हम जियान से ऐसा गाना गवाएंगे कि सभी सुन्न पड़ जाएंगे. इसके बाद शिजुका के भाई भी अपनी गैंग लेकर आए और कहा कि हम अपनी बहन के बारे में कुछ भी गलत नहीं सुनेंगे. दावा है कि निंजा हथौड़ी और पावर रेंजर वाले भी अब शिजुका के भाई के समर्थन में आ गए हैं. कुल मिलाकर इंटरनेट पर छिड़ी ये बहस अब गैंगवॉर का रूप लेती दिख रही है.

यह भी पढ़ें: मसाज ले रही लड़की का चुपके से बनाया वीडियो! मनचले का पीट पीटकर बना दिया भूत- वीडियो वायरल

नोबिता करता है शिजुका से प्यार, डेकीसूकी बन रहा राह में कांटा

इंटरनेट पर जैसे ही वीडियो ने पैर पसारे तो यूजर्स भी इन लोगों के मजे लेने से कहां पीछे हटने वाले थे. लोगों ने शिजुका और नोबिता के प्यार को जायज ठहराया और कहा कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन डेकीसूकी इन दोनों के बीच में राह का कांटा बन रहा है. इसके बाद तमाम तरह के लोग और समर्थकों ने शिजुका को घर से उठाने की बातें कह डाली और धमकाया कि प्यार के बीच में आने वालों की खैर नहीं. नोबिता गैंग पूरी तरह से अपने नायक के साथ है.

यह भी पढ़ें: कैमरा ना होता तो यकीन मुश्किल था! रेलवे फाटक पर बकरे की तरह कटा शख्स- डरा देगा वीडियो


UKSSSC की नई तारीख का ऐलान! अब इस तारीख को होगी परीक्षा- सामने आया बड़ा अपडेट

[ad_1]


उत्तराखंड स्नातक स्तरीय UKSSSC परीक्षा 21 सितम्बर को आयोजित हुई थी. जिसमें पेपर लीक के बाद छात्रों ने आन्दोलन शुरू किया था, छात्रों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे. वहीं राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा को 5 अक्तूबर को रद्द कर दिया था. जिसके बाद परीक्षा रद्द होने की खबर से आन्दोलनरत छात्रों ने सरकार को धन्यवाद दिया था. वहीं मुख्यमंत्री धामी ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हमारी सरकार के लिए हमारे छात्र और युवा पहले हैं, हम उनके भविष्य को लेकर गंभीर हैं. अब इस परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें प्रदेश सरकार ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया है.

आयोग ने किया नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगी परीक्षा

आपको बता दें कि UKSSSC की जो परीक्षा विगत पांच अक्टूबर को होनी थी, जिसे किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया था, वो परीक्षा अब 16 नवंबर को होगी. UKSSSC ने नई तारीख का एलान कर दिया है और लाइब्रेरियन की परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है. आपको बता दें कि परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद पूरे प्रदेश में बेरोजगार संगठन के लोगों ने राजधानी देहरादून में डेरा जमाया था और आंदोलन शुरू कर दिया था. जिसके बाद उत्तराखंड सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने एक ट्वीट के जरिए कहा था कि 21 सितंबर को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है.  जिसके बाद से परीक्षार्थी नई तिथि के ऐलान का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में सरकार ने नई तारीख 16 नवंबर का ऐलान करते हुए छात्रों को बड़ी राहत दी है.

यह भी पढ़ें: UGC NET दिसंबर 2025 एग्जाम की डेट्स घोषित, ऐसे करें आसानी से ऑनलाइन आवेदन

क्यों रद्द हुई थी परीक्षा, ये था पूरा मामला

आपको बता दें कि 21 सितंबर को UKSSSC ने स्नातक स्तर की परीक्षा कराई थी, जिसके तीन पन्ने व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के बाद ही बाहर आ गए थे. इसमें खालिद मलिक नाम के व्यक्ति ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को अपने पेपर भेजे थे, इस प्रकरण में खालिद की बहन साबिया भी शामिल थी. फिलहाल खालिद और उसकी बहन साबिया न्यायिक हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें: कितने पढ़े-लिखे हैं भारत आए तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

दिवाली पर लूट लो ऑफर! स्मार्टवॉच और इयरबड्स पर 90 प्रतिशत तक डिस्काउंट, आईफोन 15 भी एकदम सस्ता

[ad_1]


दिवाली से पहले अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल सेल जारी है. यह 23 सितंबर से शुरू हुई ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का फेस्टिव एडिशन है और इसमें पहले मिल वाली सेल में मिल रहे कई ऑफर्स को अपडेट किया है. ऐसे में अगर दिवाली से पहले भारी डिस्काउंट के साथ कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो यह शानदार मौका है. सेल के दौरान कई चीजें अपने सबसे सस्ते दामों और 90 प्रतिशत तक डिस्काउंट पर उपलब्ध है.
 
50 हजार से भी कम में खरीदे आईफोन 15

अमेजन की दिवाली सेल में आईफोन 15 अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है. यह फोन मात्र 48,499 रुपये में लिस्टेड है. इस पर कैशबैक, बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. इस तरह लगभग 80,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए इस आईफोन को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है. ऐप्पल के अलावा सैमसंग और दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन भी भारी छूट के साथ लिस्टेड है. इसी तरह लैपटॉप और दूसरी एक्सेसरीज को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

इन सामानों पर 90 प्रतिशत तक डिस्काउंट

अमेजन की वेबसाइट पर साल की सबसे कम कीमत में खरीदारी का बैनर लगा हुआ है. इस पर टैप करने पर उन सामानों की लिस्ट आ जाती है, जिन पर 90 प्रतिशत के आसपास डिस्काउंट मिल रहा है. सेल में कई स्मार्टफोन, ऑफिस, चेयर, लगैज ट्रॉली, होम थियेटर साउंड बार, इयरबड्स और स्टोरेज के सामानों पर 80-90 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में सेल से शॉपिंग कर आप अपने घर सामान भी ला सकते हैं और जेब पर भी ज्यादा जोर नहीं डालना पड़ेगा. अन्य आइटम्स की बात करें तो रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, वाटर प्यूरिफायर, बेडशीट और स्टोरेज आदि के सामान पर 60-80 प्रतिशत की छूट ऑफर की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

सर्दी में रॉड से गर्म करना है पानी तो याद रखें ये बातें, लापरवाही बन सकती है जानलेवा

[ad_2]

भारतीय रेल का मुरीद हुआ अंग्रेज! बोला जापान और यूके की ट्रेन में भी नहीं मिलती ये सुविधाएं

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी शख्स भारतीय रेल की तारीफ करते नहीं थक रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि Hugh Abroad नाम का एक अंग्रेज यात्री भारतीय ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रहा है और इस दौरान उसके चेहरे पर हैरानी और खुशी दोनों झलकती हैं. जैसे ही टीटी (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) उसके पास टिकट चेक करने आता है, तो विदेशी मुस्कुरा कर कहता है कि “ट्रेन को रवाना हुए अभी 5 मिनट भी नहीं हुए और टीटी एकदम वक्त पर टिकट चेक करने आ गया.” उसकी आवाज में हैरानी के साथ-साथ भारतीय रेलवे की व्यवस्था के प्रति सम्मान झलकता है.

भारतीय रेल का मुरीद हुआ विदेशी शख्स

Hugh Abroad आगे कहते हैं कि “यहां का तरीका और सुविधाएं मुझे काफी अच्छी लगीं. यह पहली ट्रेन है जिसमें आपको पर्सनल स्पेस मिलता है और बैठने के लिए इतनी बड़ी जगह मिलती है.” वीडियो में वह ट्रेन के इंटीरियर, साफ-सफाई और व्यवस्था की जमकर तारीफ करता नजर आता है. उन्होंने कहा कि “यूरोप और जापान की ट्रेनें भी इसके आगे कुछ नहीं हैं.” इतना ही नहीं, वह इस बात से भी प्रभावित दिखे कि भारतीय रेल के एसी कोच में पर्दे लगे हुए हैं जो यात्रियों को एक अलग पर्सनल जोन देते हैं.


यह भी पढ़ें: मसाज ले रही लड़की का चुपके से बनाया वीडियो! मनचले का पीट पीटकर बना दिया भूत- वीडियो वायरल

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. भारतीय यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि “पहली बार किसी विदेशी ने हमारे रेलवे की इतनी तारीफ की है.” वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में कहा कि “अब तो Hugh Abroad को भारतीय रेलवे का ब्रांड एम्बेसडर बना देना चाहिए.” कई लोगों ने इसे भारत की प्रगति का प्रतीक बताया और कहा कि अब भारतीय रेल सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी अपनी छवि बदल रही है. वीडियो को hugh.abroad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो ने लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: कैमरा ना होता तो यकीन मुश्किल था! रेलवे फाटक पर बकरे की तरह कटा शख्स- डरा देगा वीडियो