50000 नौकरियों पर मंडरा रहा खतरा, कंपनियां गुपचुप तरीके से बना रही छंटनी का प्लान; सच्चाई कर दे

[ad_1]


IT Sector Layoffs:  देश के आईटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर छंटनी होने वाली है. एक अनुमान के मुताबिक, इस साल के आखिर तक 50,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. यह संख्या ऊपर-नीचे भी हो सकती है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 और 2024 के बीच लगभग 25,000 लोगों की नौकरी चली गई. इस साल यह संख्या दोगुनी हो सकती है. अपने यहां वर्कफोर्स कम करने के लिए कंपनियां कई पैंतरे अपना रही हैं जैसे कि कभी परफॉर्मेंस सही न होने का हवाला देकर काम से निकाला जा रहा है, तो कभी प्रोमोशन देने में देरी की जा रही है या वॉलेंट्री रेजिग्नेशन देने का अनुरोध किया जा रहा है.

अभी और निकाले जाएंगे लोग

हाल ही में TCS और Accenture जैसी बड़ी आईटी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया. ऊपर से TCS का प्लान मार्च 2026 तक लगभग 12,000 और कर्मचारियों की छंटनी करने का भी है, जो उनके टोटल वर्कफोर्स का 2 परसेंट है. वहीं, Accenture ने जून और अगस्त के बीच दुनिया भर में अपने 11,000 कर्मचारियों को काम से निकाला है.

US बेस्ड HFS रिसर्च के CEO फिल फ़र्श्ट ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,  इस साल कई बड़ी कंपनियों ने गुपचुप तरीके से कई लोगों को काम से निकाल दिया. Teamlease Digital की CEO नीति शर्मा ने अनुमान लगाते हुए कहा कि छंटनी से प्रभावित आईटी पेशेवरों की संख्या साल के अंत तक 55,000-60,000 तक बढ़ सकती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर काम के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही हैं.

क्यों हो रही है छंटनी? 

भारत में कंपनियां खुद को एआई ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में खुद को ढाल रही हैं. कामकाज के तरीके बदल रहे हैं. एआई को अपनाकर सिर्फ कॉस्ट कटिंग ही नहीं किया जा रहा, बल्कि यह एक रणनीतिक बदलाव भी है.

इसके अलावा, कंपनी में छंटनी होने की कई और भी वजहें हैं जैसे कि भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी, H-1B की बढ़ती लागत वगैरह. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनियां इस बदलाव को ज्यादा सफलतापूर्वक अपना रही हैं, जबकि पारंपरिक आउटसोर्सिंग कंपनियों को सबसे ज्यादा व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:

लगातार छंटनी के बीच TCS ने दी ‘गुड न्यूज’, 100 परसेंट वेरिएबल पे देने का कर दिया ऐलान

[ad_2]

OMG! नामीबिया से हार गई दक्षिण अफ्रीका, इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर

[ad_1]


ये शायद क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में से एक हो. नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 मैच में 4 विकेट से हरा दिया है. आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 134 रन बनाए थे. जवाब में नमीबिया के बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ये पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका को टी20 में किसी एसोसिएट देश के हाथों हार मिली है.

ये पहली बार नहीं है जब नामीबिया ने ICC के किसी फुल मेंबर देश को हराया है. वो इससे पहले श्रीलंका, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को भी हरा चुका है. आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही नामीबिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

डोनोवन फरेरा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले खेलते हुए 134 रन बनाए थे. जेसन स्मिथ टीम के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 31 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में नामीबिया के लिए रूबेन ट्रंपलमान सबसे सफल बॉलर रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट लिए.

टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया एक समय हार की ओर अग्रसर थी. उसने 84 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज जेन ग्रीन ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के जबड़े से जीत छीन ली. उन्होंने दबाव में 23 गेंदों में नाबाद 30 रन की पारी खेली. दूसरी ओर रुबेन ट्रंपलमान भी 11 रन बनाकर नाबाद लौटे.

आखिरी ओवर में चाहिए थे 11 रन

आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए 11 रन बनाने थे. पहली ही गेंद पर जेन ग्रीन ने छक्का लगाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दबाव बढ़ा दिया. दूसरी गेंद पर एक और तीसरी गेंद पर 2 रन आए. चौथी गेंद पर भी एक रन आए, जिससे दोनों टीम बराबरी पर आ खड़ी हुई थीं. पांचवीं गेंद डॉट रही, जिससे मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ. अंतिम गेंद पर ग्रीन ने चौका लगाकर नामीबिया की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की.

[ad_2]

पाकिस्तान बॉर्डर पर अफगानिस्तान का अटैक, काबुल पर एयरस्ट्राइक के बाद किया पलटवार, कई चौकियों पर

[ad_1]


काबुल में हुए हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान की सेना ने डूरंड लाइन (पाकिस्तान-अफगान बॉर्डर) पर स्थित पाकिस्तानी चौकियों पर हमला शुरू कर दिया है. अफगान आर्मी ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की कुछ चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है.

सीमावर्ती इलाकों में दोनों सेनाओं के बीच झड़प
हेलमंड, पक्तिया, खोश्त और नंगरहार इलाकों में पाकिस्तान और अफगान सेना के बीच तीखी झड़पें होने की खबरें सामने आ रही हैं. इन क्षेत्रों में तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है और सीमा पर हालात गंभीर बने हुए हैं.

पाकिस्तानी बॉर्डर पर भीषण गोलाबारी जारी

गृहयुद्ध और TTP के आतंकियों के हमले झेल रहे पाकिस्तान को एक बड़ा झटका अफगानिस्तान की सीमा पर लगा है. PAK-अफगान सीमा के कुर्रम बॉर्डर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हो गई है. अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉपर्स की पोस्ट पर भारी हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक़ अफगानिस्तान सेना ने भारी हथियार जैसे आर्टिलरी से पाकिस्तानी पोस्ट पर हमला भारतीय समयानुसार करीब साढ़े नौ बजे के आसपास शुरू किया है, जिसकी दो तस्वीरें एबीपी न्यूज़ के हाथ भी लगी हैं, जिसमें अफगानिस्तान सेना के सैनिक नारेबाजी करते हुए पाकिस्तानी पोस्ट पर फायर कर रहे हैं.

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का तालिबान ने दिया जवाब

बीते 48 घंटे से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध तल्ख़ बने हुए हैं जब पहले गुरुवार की रात पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की संप्रभुता का हनन करते हुए काबुल और पक्तिका प्रांत पर एयरस्ट्राइक कर दी थी जिसमें काबुल पर हवाई हमला एक गाड़ी और एक मकान पर किया गया था साथ ही पक्तिका के तो पूरी नागरिक बाज़ार और 35 रिहायशी मकानों को पाकिस्तान ने ध्वस्त करके मलबे में तब्दील कर दिया था.

तालिबान ने पहले ही दे दी थी चेतावनी

जिसके जवाब में कल ही अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी की अब पाकिस्तान को काबुल और पक्तिका में हुए हमले के अंजाम भुगतना पड़ेगा, जिसके बाद आज सुबह से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमाओं से दोनों सेना के बीच कई बॉर्डरों पर झड़प की जानकारी आ रही थी लेकिन कुर्रम बॉर्डर से आई तस्वीर ने साफ़ कर दिया है कि पाकिस्तान घरेलू मोर्चे के अलावा इस समय अपने पश्चिमी मोर्चे पर भी अफगानिस्तान के हाथों पूरी तरह घिर चुका है. साथ ही अफ़ग़ानी सेना के 201 ख़ालिद बिन वालिद सेना कमांड ने बयान जारी करके कहा कि सेना ने काबुल पर पाकिस्तान की स्ट्राइक का बदला लेने के लिए हमला शुरू कर दिया है.

[ad_2]

Aaj Ka Makar Rashifal (12 October 2025): मकर राशि आज पुराने अटके काम पूरे होंगे, मन में संतोष र

[ad_1]


Aaj Ka Makar Rashifal 12 October 2025 in Hindi: आज का दिन व्यापारिक सफलता और व्यक्तिगत उन्नति लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपके 6वें भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्ञात और अज्ञात शत्रुओं से सावधान रहें. गजकेसरी और वरियान योग के प्रभाव से कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. अटके हुए कार्यों में गति आएगी और अनुभव का लाभ मिलेगा.

स्वास्थ्य राशिफल:
स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी. हल्की फुर्ती और उत्साह दिन को सुखद बनाएंगे. छोटे भाई या बड़े भाई का सहयोग स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन में मदद करेगा.

व्यवसाय राशिफल:
व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. मार्केट में अटके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापार में सक्रियता और अनुभव का अधिक महत्व है. अनावश्यक जोखिम न लें और योजना बनाकर आगे बढ़ें.

नौकरी राशिफल:
एंप्लॉयड पर्सन के लिए संडे का दिन उन्नति और ऊर्जा से भरपूर रहेगा. वर्कप्लेस पर अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहें और कार्य पर ध्यान दें. वरिष्ठों से समर्थन मिलने के योग हैं.

लव और पारिवारिक राशिफल:
साथी के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस होगा. जो लोग विवाह या सगाई की योजना में हैं, उन्हें अनुकूल अवसर और बातचीत का मौका मिलेगा. परिवार में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा.

धन राशिफल:
पैसों की आमद होगी. पुराने निवेश या व्यापारिक लाभ मिलने के संकेत हैं. व्यय पर संयम बनाकर रखें.

युवा और विद्यार्थी:
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है. परीक्षा में सफलता के योग हैं. तैयारी में पूरी मेहनत और ध्यान दें.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: ग्रे
उपाय:

  • सुबह के समय हनुमान जी को मूंगफली अर्पित करें.
  • घर में बड़ी सफ़ेद मोमबत्ती जलाएं और ध्यान करें.

FAQs:
Q1. क्या आज व्यापार में लाभ मिलेगा?
A1. हाँ, अटके हुए कार्य पूरे होंगे और मार्केट में लाभ मिलने के योग हैं.

Q2. क्या प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव होगा?
A2. हाँ, साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और विवाह या सगाई की योजना सफल हो सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]