लगातार छंटनी के बीच TCS ने दी ‘गुड न्यूज’, 100 परसेंट वेरिएबल पे देने का कर दिया ऐलान

[ad_1]


Tata Consultancy Services: लगातार छंटनी होने की खबर के बाद TCS ने आखिरकार अपने वर्कर्स को एक गुड न्यूज दी है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों के लिए क्वार्टरली वेरिएबल अलाउंस (QVA) का ऐलान किया है. साथ में जूनियर लेवल के कर्मचारियों को 100 परसेंट वेरिएबल पे देने की भी बात कही है.

वहीं, मिड और सीनियर लेवल के कर्मचारियों को पिछले साल के मुकाबले अधिक वेरिण्बल पे दिए जाने का भी वादा किया है. हालांकि, यह परफॉर्मेंस के आधार पर तय किया जाएगा. आपको बता दें कि वेरिएबल पे किसी कर्मचारी को उसकी परफॉर्मेंस के आधार पर सैलरी के अलावा दिया जाने वाला मेहनताना है.

किसे कितना मिलेगा वेरिएबल पे? 

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, TCS के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने ईमेल के जरिए अपने स्टाफ को बताया, मुझे आपके साथ यह शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि ने C3A ग्रेड और उसके नीचे के कर्मचारियों के लिए एनुअल सैलरी हाइक 25 सितंबर से लागू हो चुका है, जिनमें से अच्छा परफॉर्म करने वाले स्टाफ को डबल डिजिट में सैलरी ग्रोथ मिलेगा.

ईमेल में आगे बताया गया, ”C, C1 और C2 ग्रेड के जूनियर वर्कर्स को आमतौर पर एनुअल हाइक और 100 परसेंट वेरिएबल पे दोनों मिलते हैं.” एक कर्मचारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि C3A और उससे ऊपर लेवल के कर्मचारियों के साथ सैलरी हाइक और वेरिएबल पे के मामले में अलग बर्ताव किया जाता है.

दूसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे 

ईमेल में आगे यह भी कहा गया, ”हमने कारोबारी साल 26 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है. इसमें हमारा ग्रोथ जस का तस बना रहा है. आपके योगदान के लिए धन्यवाद. क्वार्टरली वेरिएबल अलाउंस (QVA) प्लान के तहत आने वाले  C2 ग्रेड (या समकक्ष) तक के सभी कर्मचारियों को QVA का 100% मिलेगा. C3A ग्रेड और उससे ऊपर लेवल वाले कर्मचारियों के लिए वेरिएबल पे उनके बिजनेस परफॉर्मेंस के आधार पर अलग हो सकता है. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस सेगमेंट के लिए कुल QVA भुगतान पिछले साल के मुकाबले ज्यादा होगा.”

बता दें कि वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट 3.8 परसेंट की गिरावटके साथ 12,075 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछली तिमाही में 12,760 करोड़ रुपये था. हालांकि, रेवेन्यू में बढ़त दर्ज की गई, जो 3.7 परसेंट बढ़कर 65,799 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 

 

ये भी पढ़ें:

बेजोड़ है ये ट्रिक! सिर्फ 5000 लगाकर बन सकते हैं करोड़ों के मालिक, समझ लें पूरा तरीका

[ad_2]

पाकिस्तान में 8 मैच खेलेगा साउथ अफ्रीका, आज पहला टेस्ट; भारत में कहां लाइव? जानिए पूरा शेड्यूल

[ad_1]


साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच कुल 8 मैच खेले जाएंगे. शुरुआत टेस्ट सीरीज से हो रही है. पहला टेस्ट आज से गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबला भारत के समयनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 10 बजे होगा. पाकिस्तान टेस्ट के कप्तान शान मसूद हैं जबकि साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्क्रम के हाथों में हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता.

2 टेस्ट के बाद पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 और फिर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट की बात करें तो दोनों टीमों के बीच इससे पहले 30 टेस्ट खेले गए हैं. 17 बार साउथ अफ्रीका जीती है और 6 बार पाकिस्तान, 7 मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं.

18 साल पहले पाकिस्तान में टेस्ट जीता था साउथ अफ्रीका

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान में 2021 में 2 टेस्ट खेले थे, दोनों मैच पाकिस्तान ने जीते थे. साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान में आखिरी टेस्ट 2007 में जीता था, वो मुकाबला कराची में हुआ था.

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने कहा, “हमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अपने पहले प्रतिद्वंद्वी के रूप में साउथ अफ्रीका का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. 17 साल बाद फैसलाबाद में वनडे क्रिकेट की वापसी एक महत्वपूर्ण पल है.” बता दें कि वनडे सीरीज के सभी मैच फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यहां आखिरी वनडे 2008 में हुआ था.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2025 शेड्यूल

  • 12-16 अक्टूबर (लाहौर)
  • 20-24 अक्टूबर (रावलपिंडी)

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज 2025 शेड्यूल

  • 28 अक्टूबर (रावलपिंडी)
  • 31 अक्टूबर (लाहौर)
  • 01 नवंबर (लाहौर)

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 2025 शेड्यूल

  • 04 नवंबर (फैसलाबाद)
  • 06 नवंबर (फैसलाबाद)
  • 08 नवंबर (फैसलाबाद)

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण भारत में कहां?

भारत में पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मैचों का लाइव प्रसारण किसी भी चैनल पर नहीं हो रहा है. फैंस फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

[ad_2]

मात्र 35,000 में मिल रहा iPhone 16! इस दिवाली सेल में पहली बार इतना सस्ता हुआ आईफोन, जानिए कैसे मिलेगी डील

[ad_1]

इस फेस्टिव सेल में iPhone 16 पर फिर से धमाकेदार ऑफर वापस आ गया है. Flipkart इस बार iPhone 16 को पूरे 34,000 रुपये तक की छूट के साथ पेश कर रहा है. इससे पहले Big Billion Days Sale के दौरान भी कंपनी ने ऐसा ही ऑफर दिया था लेकिन भारी डिमांड के कारण यह मॉडल कुछ ही घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था. अब खरीदारों को फिर से एक और मौका दिया जा रहा है कि वे इस फ्लैगशिप फोन को बेहद कम कीमत में खरीद सकें.

इस फेस्टिव सेल में iPhone 16 पर फिर से धमाकेदार ऑफर वापस आ गया है. Flipkart इस बार iPhone 16 को पूरे 34,000 रुपये तक की छूट के साथ पेश कर रहा है. इससे पहले Big Billion Days Sale के दौरान भी कंपनी ने ऐसा ही ऑफर दिया था लेकिन भारी डिमांड के कारण यह मॉडल कुछ ही घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था. अब खरीदारों को फिर से एक और मौका दिया जा रहा है कि वे इस फ्लैगशिप फोन को बेहद कम कीमत में खरीद सकें.

Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 16 की कीमत 69,900 रुपये है जबकि Flipkart की Big Diwali Sale में इसे 57,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यही नहीं, अगर आपके पास SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आपको अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट भी मिल सकती है जिससे फोन की कीमत घटकर 54,999 रुपये रह जाएगी.

Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 16 की कीमत 69,900 रुपये है जबकि Flipkart की Big Diwali Sale में इसे 57,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यही नहीं, अगर आपके पास SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आपको अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट भी मिल सकती है जिससे फोन की कीमत घटकर 54,999 रुपये रह जाएगी.

इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर खरीदारों को 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. अगर आपका पुराना फोन अच्छी स्थिति में है और अधिकतम वैल्यू के लिए क्वालिफाई करता है तो आप iPhone 16 को मात्र 34,999 रुपये में अपना बना सकते हैं. हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और हालत पर निर्भर करेगी.

इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर खरीदारों को 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. अगर आपका पुराना फोन अच्छी स्थिति में है और अधिकतम वैल्यू के लिए क्वालिफाई करता है तो आप iPhone 16 को मात्र 34,999 रुपये में अपना बना सकते हैं. हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और हालत पर निर्भर करेगी.

iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है जिसमें Dynamic Island फीचर मौजूद है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी और 12MP का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है जिसमें Dynamic Island फीचर मौजूद है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी और 12MP का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

यह डिवाइस A18 Bionic चिपसेट से लैस है जो स्मूद परफॉर्मेंस और AI-आधारित नई क्षमताओं के साथ आता है. इसके अलावा, फोन में नया एक्शन बटन और डेडिकेटेड कैमरा बटन भी दिया गया है जिससे फोटोग्राफी और कंट्रोल का अनुभव और बेहतर हो जाता है.

यह डिवाइस A18 Bionic चिपसेट से लैस है जो स्मूद परफॉर्मेंस और AI-आधारित नई क्षमताओं के साथ आता है. इसके अलावा, फोन में नया एक्शन बटन और डेडिकेटेड कैमरा बटन भी दिया गया है जिससे फोटोग्राफी और कंट्रोल का अनुभव और बेहतर हो जाता है.

अगर आप iPhone 16 खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart की Big Diwali Sale आपके लिए गोल्डन मौका है. लेकिन ध्यान रखें यह ऑफर सीमित समय और स्टॉक के साथ उपलब्ध है इसलिए देरी करने पर आप फिर से इस शानदार डील से चूक सकते हैं.

अगर आप iPhone 16 खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart की Big Diwali Sale आपके लिए गोल्डन मौका है. लेकिन ध्यान रखें यह ऑफर सीमित समय और स्टॉक के साथ उपलब्ध है इसलिए देरी करने पर आप फिर से इस शानदार डील से चूक सकते हैं.

Published at : 12 Oct 2025 07:46 AM (IST)

[ad_2]

अंबानी के घर आना_जाना है! छत पर बैठ नोटों की गड्डियां गिनने लगा बंदर- वीडियो देख लोग हैरान

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिखा देती है जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये हकीकत है या कोई मजाक. कभी इंसान जानवरों की नकल करते दिखते हैं तो कभी जानवर इंसानों से ज्यादा समझदार नजर आते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसमें एक बंदर बड़े इत्मीनान से 500 रुपये के नोट गिनता दिखाई दे रहा है. जी हां, बंदर. वो भी ऐसे गिनते हुए जैसे कोई दुकानदार दिनभर की कमाई का हिसाब जोड़ रहा हो.

मकान की छत पर बैठ नोटों का बंडल गिनता दिखा बंदर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर किसी मकान की छत की दीवार पर बैठा है. उसके सामने नोटों की गड्डी रखी है और वो बेहद ध्यान से एक-एक नोट उठाकर गिन रहा है. हैरानी की बात ये है कि बंदर के हाथ में 500 रुपये के नोट हैं और वो बिल्कुल उसी अंदाज में गिनाई कर रहा है जैसे कोई अकाउंटेंट अपने ऑफिस में करता है. कभी नोटों को पलटता है, कभी गिनने के बाद मुस्कराता है और फिर दोबारा गिनने लगता है. यह नजारा देखने वालों के चेहरे पर हंसी भी ला देता है और हैरानी भी छोड़ जाता है.

पैसे छीनकर छत पर बैठा बंदर!

यह वीडियो इस बात का भी उदाहरण है कि सोशल मीडिया पर कंटेंट की दुनिया में कुछ भी चल सकता है. बस उसमें थोड़ी सी “ह्यूमन टच” होनी चाहिए. बंदर के नोट गिनते इस वीडियो ने लोगों को खूब गुदगुदाया है और साथ ही सोचने पर भी मजबूर किया है कि शायद अब बंदरों ने भी सीख लिया है कि पैसे की अहमियत क्या होती है. वीडियो देख लोग कह रहे हैं कि बंदर का अंबानी के साथ उठना बैठना है. हालांकि लोग दावा कर रहे हैं कि बंदर किसी भक्त से ये पैसे छिनाकर भागा है. बताया जा रहा है कि वृंदावन घूमने आई एक महिला के पर्स से बंदर ने 10 हजार का बंडल निकाल लिया था, जिसके बाद बंदर ने कुछ ही मिनटों में इसे वापस भी कर दिया

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स बोले, अंबानी के साथ उठना बैठना है

वीडियो को @funny_memes04 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…घूमते वक्त पैसों का ध्यान रखे, ये बंदर कुछ भी छीनकर भाग सकते हैं. एक और यूजर ने लिखा…लगता है बंदर का अंबानी के साथ उठना बैठना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब बंदरों को भी पैसों की अहमियत पता लग गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


स्लिम दिखना है तो सुबह-सुबह पीजिए ये वाला पानी, बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस के भी मॉर्निंग रूटीन में है

[ad_1]


आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी फिट और स्लिम दिखे. चाहे कॉलेज जाने वाली लड़की हो या फिर ऑफिस में काम करने वाली महिला, हर कोई अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर जागरूक है. बहुत लोग डाइटिंग करते हैं, घंटों योगा और एक्सरसाइज करते हैं, जिम में पसीना बहाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी आदत आपकी बॉडी को अंदर से इतना मजबूत और एक्टिव बना सकती है कि आपको वजन घटाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.

यह आदत एक खास तरह के मॉर्निंग ड्रिंक की है. जिसे बहुत सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और फिटनेस एक्सपर्ट्स भी अपनी सुबह की शुरुआत में शामिल करती हैं. यह कोई जादुई ड्रिंक नहीं है, बल्कि एक सिंपल घरेलू नुस्खा है जो आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर में जमा फालतू टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं कि स्लिम दिखना है तो सुबह-सुबह कौन सा ड्रिंक पीएं. 

स्लिम दिखना है तो सुबह-सुबह कौन सा ड्रिंक पिएं?

अगर आपको भी स्लिम दिखना है तो सुबह-सुबह पिंक सॉल्ट वॉटर ड्रिंक पीएं. इसे बहुत सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और फिटनेस एक्सपर्ट्स भी अपनी सुबह की शुरुआत में शामिल करती हैं. पिंक सॉल्ट यानी हिमालयन सॉल्ट में बहुत सारे जरूरी मिनरल्स होते हैं जो हमारे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रखते हैं. जब आप इसे गर्म पानी में मिलाकर पीते हैं तो यह शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेट करता है और डाइजेशन सिस्टम को एक्टिव करता है. खास बात ये है कि अगर आप रोज सुबह इसे खाली पेट पीते हैं, तो वजन कम करने में भी मदद मिलती है. बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस जैसे कि शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, और करीना कपूर अपने मॉर्निंग रूटीन में इस तरह के हेल्दी ड्रिंक को शामिल करती हैं. उनका मानना है कि दिन की शुरुआत सही तरीके से हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है. 

पिंक सॉल्ट वाला पानी कैसे बनाएं?

1. पिंक सॉल्ट, नींबू और हनी वाला ड्रिंक – पिंक सॉल्ट वाला पानी बनाने के लिए सबसे पहले हल्के गर्म पानी में पिंक सॉल्ट डालें और अच्छे से मिला लें फिर इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं. आप चाहें तो थोड़ा सा काली मिर्च भी डाल सकते हैं. अब इस पानी को धीरे-धीरे सुबह खाली पेट पी लीजिए. 

2. पिंक सॉल्ट और एप्पल साइडर विनेगर वाला ड्रिंक – इसे बनाने के लिए सबसे पहले हल्के गर्म पानी में पिंक सॉल्ट और एप्पल साइडर विनेगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे सुबह खाली पेट पिएं.

पिंक सॉल्ट वॉटर ड्रिंक के फायदे क्या हैं?

1. वजन घटाने में मदद करता है – ये ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे फैट तेजी से बर्न होता है. 

2.पाचन को बेहतर बनाता है – सुबह इसे पीने से पेट साफ होता है और गैस, अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं. 

3. हाइड्रेशन बढ़ाता है – शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहती है जिससे स्किन भी ग्लो करने लगती है.

4.टॉक्सिन्स बाहर निकालता है – यह बॉडी डिटॉक्स में भी मदद करता है, जिससे आप खुद को हल्का और एनर्जेटिक महसूस करेंगे. 

यह भी पढ़ें: खाना खाने के बाद खा लें ये हरी चीज, सांस की बदबू से लेकर दांतों का पीलापन भी होगा दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

इस मुस्लिम देश से फाइटर जेट खरीदना चाहता है भारत, अब तुर्किए की भी नजर; क्या है एर्दोगन का प्ल

[ad_1]


कतर की एयरफोर्स के पुराने लड़ाकू विमानों की अंतरराष्ट्रीय मांग अचानक बढ़ गई है. भारत ने जहां कतर के मिराज 2000 जेट्स में दिलचस्पी दिखाई है, वहीं तुर्किए ने उसके यूरोफाइटर टाइफून विमानों को खरीदने की इच्छा जताई है. दिलचस्प बात यह है कि भारत और तुर्किए दोनों के बीच हाल के वर्षों में संबंध तनावपूर्ण रहे हैं, फिर भी दोनों एक ही देश से इस्तेमाल किए गए जेट खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट आई ने 7 अक्टूबर को दावा किया कि तुर्किए कतर के साथ सेकेंड हैंड यूरोफाइटर टाइफून जेट्स खरीदने के समझौते पर चर्चा कर रहा है. बातचीत अभी जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही यह डील फाइनल हो सकती है. हालांकि दोनों देशों की सरकारों ने इस पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है.

तुर्किए की नजर यूरोफाइटर टाइफून पर

तुर्किए के रक्षा मंत्री यासर गुलर और वायु सेना कमांडर जनरल जिया सेमल कादिओग्लू ने हाल ही में दोहा का दौरा किया था. माना जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य कतर से 10 से 15 ट्रैंच 3A यूरोफाइटर टाइफून विमानों के सौदे पर चर्चा करना था. कतर वर्तमान में 24 यूरोफाइटर टाइफून ट्रैंच 3A जेट संचालित करता है और उसने 12 अतिरिक्त ट्रैंच 4 जेट्स का ऑर्डर भी दिया है. इसके अलावा, कतर की वायुसेना के पास F-15QA और फ्रांसीसी राफेल जैसे आधुनिक विमान भी हैं.

तुर्किए को इस सौदे की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि उसका अमेरिकी फाइटर जेट F-16 बेड़ा अब पुराना हो चुका है और उसे F-35 कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है. उसका खुद का KAAN स्टेल्थ फाइटर अभी विकास के शुरुआती चरण में है. इसलिए कतर से मिलने वाले ये जेट तुर्किए की वायुसेना के लिए बड़ी राहत साबित हो सकते हैं.

तुर्किए और कतर के बीच कैसे हैं रिश्ते? 

तुर्किए और कतर के बीच लंबे समय से मजबूत रणनीतिक संबंध हैं. 2010 के दशक की शुरुआत से दोनों देशों के बीच सैन्य और आर्थिक साझेदारी बढ़ी है. तुर्किए का एक सैन्य अड्डा कतर के तारकिया क्षेत्र में स्थित है, जहां करीब 3,000 सैनिक तैनात हैं. कतर ने तुर्किए से ड्रोन और बख्तरबंद वाहन भी खरीदे हैं. दोनों देश रक्षा उत्पादन में भी एक-दूसरे के सहयोगी हैं. इसी रणनीतिक साझेदारी के कारण कतर अपने पुराने विमानों की बिक्री के लिए तुर्किए के साथ खुलकर बातचीत कर रहा है.

भारत भी चाहता है कतर के मिराज 2000 जेट

भारतीय वायुसेना पिछले साल जून से ही कतर के साथ 12 सेकेंड-हैंड मिराज 2000 फाइटर जेट्स की खरीद पर बातचीत कर रही है. इन विमानों में 9 सिंगल सीट मिराज 2000-5EDA और 3 ट्विन सीट मिराज 2000-5DDA शामिल हैं. ये विमान 1990 के दशक के मध्य में कतर को दिए गए थे और इनका इस्तेमाल बहुत सीमित रूप से हुआ था, इसलिए इनके एयरफ्रेम की स्थिति अच्छी मानी जा रही है. ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार, कतर ने भारत को ये जेट लगभग 5000 करोड़ रुपए (लगभग 600 मिलियन डॉलर) की अनुमानित लागत पर देने की पेशकश की है. हालांकि भारत इन्हें इससे कम कीमत पर खरीदना चाहता है.

भारत के लिए क्यों जरूरी हैं ये विमान?

मिराज-2000 विमान लंबे समय से भारतीय वायुसेना की रीढ़ माने जाते हैं. इनका मुख्यालय ग्वालियर एयरबेस पर है. फ्रांस निर्मित ये विमान 1985 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे और तब से लेकर आज तक कई मिशनों में अपनी विश्वसनीयता साबित कर चुके हैं. भारत के पास फिलहाल लगभग 45 से 50 मिराज-2000 विमान हैं. अगर कतर के साथ डील हो जाती है तो यह संख्या 60 से अधिक हो जाएगी, जिससे बेड़े की ताकत और बढ़ जाएगी. मिराज विमानों ने बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसी ऐतिहासिक कार्रवाई में भी अहम भूमिका निभाई थी, जिससे इनकी उपयोगिता और महत्व और बढ़ गया है.

भारत और तुर्किए की रणनीतिक प्रतिस्पर्धा

भारत और तुर्किए दोनों का एक ही देश से जेट खरीदने की कोशिश भू-राजनीतिक दृष्टि से भी दिलचस्प है. तुर्किए जहां पाकिस्तान को सैन्य मदद और भारत विरोधी बयानबाजी के लिए जाना जाता है, वहीं भारत ने हाल के वर्षों में ग्रीस, आर्मेनिया और साइप्रस जैसे तुर्किए-विरोधी देशों के साथ संबंध मजबूत किए हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर भीषण झड़प, PAK आर्मी के 12 जवान मारे गए; तालिबान ने कई चौकियों पर भी किया कब्जा

[ad_2]

कांतारा चैप्टर 1 आंधी बन गई है, 10वें दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 400 करोड़ से इंचभर दूर

[ad_1]


ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. कांतारा ने सैयारा जैसी फिल्म को भी पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है.

10वें दिन कांतारा ने की इतनी कमाई 

Sacnilk के मुताबिक, कांतारा ने दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन 37 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के दूसरे शनिवार के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकडे़ अभी सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने 10वें दिन 37 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 396.65 करोड़ हो गया है. 

फिल्म 400 करोड़ क्लब से इंचभर दूर है. बता दें कि फिल्म सैयारा (329.2 करोड़), वॉर 2  (236.55 करोड़) और कुली (285 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ चुकी है. अब फिल्म छावा के पीछे पड़ी है, जिसने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म साल की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसर बन गई है.

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कांतारा ने पहले दिन 61.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 45 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ और फिल्म ने 55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 63 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 31.5 करोड़ कमाए. छठे दिन 34 करोड़, सातवें दिन 25.25 करोड़ और आठवें दिन 21.15 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 337.4 करोड़ का कलेक्शन किया. नौंवे दिन फिल्म ने 22.25 करोड़ का कलेक्शन किया.

कांतारा को ऋषभ शेट्टी ने बनाया है. फिल्म में वो ही एक्टर हैं. फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन दैवेया और जयराम जैसे एक्टर हैं. ये फिल्म 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से क्लैश है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं. हालांकि, इस फिल्म का कांतार पर कोई असर नहीं पड़ा है.

[ad_2]

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, बाढ़ प्रभावित छात्रों को मिलेगी फ्री डुप

[ad_1]


हाल ही में पश्चिम बंगाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से जहां हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं कई छात्रों के महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज भी नष्ट या गुम हो गए हैं. इन छात्रों की परेशानी को देखते हुए पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है.

परिषद ने घोषणा की है कि जिन छात्रों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एडमिट कार्ड, मार्कशीट या पास सर्टिफिकेट हालिया बाढ़ या भूस्खलन के कारण खो गए हैं, उन्हें इन दस्तावेजों की डुप्लीकेट कॉपी बिल्कुल मुफ्त (Free of Cost) में उपलब्ध कराई जाएगी.

क्यों लिया गया यह फैसला?

राज्य के कई हिस्सों में हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन के चलते लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. कई छात्रों के स्कूल दस्तावेज पानी में बह गए या नष्ट हो गए. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए परिषद ने मानवीय आधार पर यह निर्णय लिया है ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई या भविष्य इस आपदा के कारण प्रभावित न हो. परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल मानवता के आधार पर लिया गया है.

कैसे मिलेगा डुप्लीकेट सर्टिफिकेट?

छात्रों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने संस्थान के प्रधान के माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन के साथ, प्रधानाचार्य को यह प्रमाणित करना होगा कि छात्र ने अपने मूल दस्तावेज बाढ़ या भूस्खलन के कारण खो दिए हैं या नष्ट हो गए हैं.

यानि, कोई भी छात्र सीधे परिषद को आवेदन नहीं भेज सकता आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह संस्थान के माध्यम से होगी. जब HOI इस बात की पुष्टि करेंगे कि छात्र वास्तव में आपदा से प्रभावित हुआ है, तब परिषद उसके लिए डुप्लीकेट दस्तावेज जारी कर देगा.

किन दस्तावेजों के लिए मिल सकती है यह सुविधा?

  • रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Registration Certificate)
  • एडमिट कार्ड (Admit Card)
  • मार्कशीट (Marksheet)
  • पास सर्टिफिकेट (Pass Certificate)
  • कब और कहां करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू हो चुकी है. जिन छात्रों के दस्तावेज हाल ही में आई बाढ़ या भूस्खलन के कारण खो गए हैं, वे अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं. संस्थान के प्रमुख अधिकारी छात्रों के आवेदन को सत्यापित करने के बाद, उसे परिषद के पास भेजेंगे.

परिषद का मानवीय कदम

परिषद के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) चिरंजीब भट्टाचार्य ने इस पहल पर कहा है कि यह निर्णय केवल बाढ़ प्रभावित छात्रों की मदद के लिए लिया गया है. उन्होंने कहा हम नहीं चाहते कि किसी भी छात्र का भविष्य प्राकृतिक आपदा की वजह से अंधकारमय हो. शिक्षा हर किसी का अधिकार है और परिषद यह सुनिश्चित करेगी कि छात्र बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपने दस्तावेज फिर से प्राप्त कर सकें.

यह भी पढ़ें –  बिहार में निकली 370 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बहन मर जाएगा वो! ड्यूटी से थके हारे लौटे लोको पायलट की बीवी ने बनाई रेल- वीडियो देख नहीं रुकेगी

[ad_1]


लोको पायलट की नौकरी काफी जोखिमभरी होती है. क्योंकि इस दौरान लोको पायलट पर या तो हजारों लोगों की जिंदगी की जिम्मेदारी होती है या फिर करोड़ों का माल यहां से वहां पहुंचाने को उन्हें कहा जाता है जो कि काफी जिम्मेदारी भरा काम है. ऐसे में कैसा हो कि कोई लोको पायलट बेचारा ड्यूटी से थका हारा घर लौटे और उसकी बीवी रील बनाते हुए उसी की रेल बना डाले. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने लोको पायलट पति के साथ रील बनाती नजर आ रही है, लेकिन बेचारे पति की हालत देखकर आपको तरस अ जाएगा.

ड्यूटी से लौटा लोके पायलट तो पत्नी ने जबरन बनवाई रील

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने पति के साथ जबरन रील बनाती दिखाई दे रही है. रील बनाते हुए महिला के चेहरे पर तो रौनक है लेकिन बेचारे पति के हाल ऐसे हैं जैसे किसी ने लट्ठ मारकर घर पहुंचाया हो. पति ने लोको पायलट की ड्रेस पहनी है और वो घोर नींद में है. बावजूद इसके पत्नी उसे जबरन पकड़कर रील बनाती दिखाई दे रही है. पति बेचारा इतना थका हुआ है कि उसे कोई होश नहीं है, वो नींद में गिरने ही वाला है लेकिन पत्नी उसे पकड़कर फिर से रील बनाने लगती है.

नींद में उंगता रहा बेचारा पति

इस दौरान पत्नी ने खुद को साजो सामान से ऐसा सजाया हुआ है जैसे कोई नई नवेली दुल्हन है. लेकिन पति को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ रहा, उसे तो बस सोने के लिए बिस्तर चाहिए जो उसे कहीं दिखाई नहीं दे रहा है. दिखाई पड़ रहा है तो बस बीवी का कैमरा और सुनाई पड़ रही है तो बस गाने की आवाज. वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी फुल मजे लेने लगे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ये बेचारा जब से शादी किया उस दिन से परेशान है. एक और यूजर ने लिखा…भगवान दुश्मन को भी ऐसी बीवी ना दे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…फिर बोलेगी कि पति दारू पीकर मारता है, अब बताओ ऐसी बीवी का क्या इलाज किया जाए.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन


तीन बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है ये नया फोन, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गईं डिटेल्स

[ad_1]


Samsung Galaxy Z TriFold: Samsung का नया TriFold स्मार्टफोन 2025 में लॉन्च होने की संभावना है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है हाल ही में दर्ज हुए पेटेंट से इस डिवाइस के डिज़ाइन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. यह फोन Samsung Galaxy Z TriFold के नाम से आ सकता है और इसमें G-स्टाइल इनवर्ड फोल्डिंग मैकेनिज़्म होगा.

पूरी तरह खोलने पर इसकी स्क्रीन 9.96 इंच की होगी. फोन में तीन जुड़े हुए पैनल्स होंगे जिनमें प्रत्येक में अपनी बैटरी होगी. कैमरा पैनल में सबसे छोटी बैटरी होगी क्योंकि वहां कैमरा मॉड्यूल काफी जगह लेता है.

तीन बैटरियों की व्यवस्था

Samsung Galaxy Z TriFold का पेटेंट KIPRIS (Korea Intellectual Property Rights Information Service) पर देखा गया है. पेटेंट के ड्राइंग्स बाहरी तौर पर Galaxy Z Fold 7 जैसे दिखते हैं लेकिन आंतरिक डिज़ाइन पूरी तरह अलग है. फोन में तीन बैटरियां होंगी, प्रत्येक पैनल में एक. बैटरियां रिबन केबल्स से जुड़ी होंगी. पहली से तीसरी बैटरी की साइज बढ़ती जाएगी जिससे कुल बैटरी क्षमता मौजूद Foldables की तुलना में काफी अधिक होने की संभावना है.

कैमरा वाला पैनल सबसे छोटी बैटरी रखता है जबकि तीसरे पैनल में सबसे बड़ी बैटरी होगी. हालांकि पेटेंट में बैटरियों की वास्तविक क्षमता नहीं बताई गई है लेकिन अनुमान है कि यह Galaxy Z Fold 7 की 4,400mAh बैटरी से ज्यादा होगी क्योंकि TriFold की बड़ी डिस्प्ले ज्यादा पावर खपत करेगी.

कब होगा लॉन्च

Samsung संभवतः APEC (Asia-Pacific Economic Cooperation) समिट में Galaxy Z TriFold पेश करेगा जो 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक Gyeongju, South Korea में होगा. शुरुआती उत्पादन लगभग 50,000 यूनिट्स तक सीमित रह सकता है और यह फोन पहले केवल South Korea और China में उपलब्ध हो सकता है.

वहीं, इसके फीचर्स की बात करें तो माना जा रहा है कि इसमें फुल फोल्ड होने पर 9.96 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. इसके अलावा इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होने की संभावना है. साथ ही इसमें सिलिकॉन-कार्बन आधारित बैटरी देखने को मिलेगी. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल सेटअप होगा जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:

ChatGPT की अब खैर नहीं! भारत लॉन्च करेगा अपना खुद का एआई मॉडल, जानिए कब होगी एंट्री

[ad_2]