भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला आज, जानिए कितने बजे से शुरू होगा मैच; जानिए कहां देखें लाइव

[ad_1]


महिला विश्व कप 2025 का 13वां मैच भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं, 2 में जीत मिली है और 1 में हार. जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, 3 में से उसने 2 मैच जीते हैं और उनका 1 मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है.

महिला विश्व कप 2025 में अभी तक 12 मैच खेले जा चुके हैं. अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. टीम इंडिया तीसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने अपने तीनों मैच जीते हैं.

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया की टॉप रन स्कोरर बेथ मूनी हैं, जिन्होंने 2 पारियों में 121 रन बनाए हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज ऋचा घोष हैं, जिन्होंने 3 पारियों में 131 रन बनाए. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 94 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि टीम इंडिया ये मैच हार गई थी.

एनाबेल सदरलैंड ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप 2025 में खेले 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं. भारत के लिए दीप्ति शर्मा सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं, उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं.

कितने बजे शुरू होगा भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मैच?

भारतीय और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच मुकाबला आज (12 अक्टूबर) दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. टॉस 2:30 बजे होगा.

कहां खेला जाएगा भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मैच?

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम.

भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का ब्रॉडकास्ट राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. स्टार स्पोर्ट्स पर भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मैच का लाइव प्रसारण होगा.

भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?

भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

भारतीय स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़.

ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड

एलिसा हेली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम.

[ad_2]

Trump के 100% China Tariffs से Crypto में हड़कंप! Bitcoin-Ethereum धड़ाम | Market में मचा बवाल|

[ad_1]

Donald Trump के China पर 100% टैरिफ लगाने के एलान से Global Market में जबरदस्त हलचल मच गई है। Rare Earth Minerals के एक्सपोर्ट पर बैन से इलेक्ट्रॉनिक्स और क्रिप्टो माइनिंग इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। इसका सीधा असर Cryptocurrency Market पर पड़ा है। Bitcoin 10% से ज्यादा गिरकर $1,10,000 के नीचे चला गया, बाद में हल्का सुधार होकर $1,13,096 पर पहुंचा। Ethereum भी 11.2% टूटकर $3,878 पर आ गया। BNB, Solana और XRP जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में 14% से 18% तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं, अमेरिकी स्टॉक्स में भी भारी गिरावट देखी गई – S&P 500, Nasdaq और Dow Jones सभी धड़ाम हुए। क्या यह गिरावट सिर्फ शुरुआत है? जानिए पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।                     

[ad_2]

Video: एक दम से बदल गए जज्बात! डंडा लेकर कार वाले को मारने आए 7 युवक, फिर जो हुआ.. देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रोड रेज की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार अचानक सड़क पर रुकती है और उसमें से लोग बाहर आते हैं और थोड़ी दूर खड़ी कार के पास जाते हैं और उस कार पर हमला करने लगते हैं, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
 
व्यक्ति ने डंडे से कार का शीशा तोड़ा

हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि घटना कहां की है. वीडियो में एक व्यस्त सड़क नजर आ रही है. आगे देखा जा सकता है कि एक काले रंग की कार रुकी और उसके आसपास कुछ लोग इकट्ठा हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के अंदर से दो लोग बाहर आते हैं.

उनमें से एक के हाथ में डंडा भी नजर आ रहा है. फिर वो सभी तेजी से थोड़ी आगे खड़ी कार के पास चले जाते हैं और उस कार पर हमला करने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, जिसके हाथ में डंडा होता है. वो उस डंडे से कार की खिड़की का शीशा तोड़ देता है.

कार का ड्राइवर हाथ में गन लेकर निकला

कार का ड्राइवर कार के अंदर से गन निकालकर फायरिंग करता है, जिसके चलते उसकी खिड़की का शीशा टूट जाता है. उसके बाद कार का ड्राइवर हाथ में एक गन लेकर निकलता है, जिससे आसपास के लोग डरकर पीछे हट जाते हैं.

वहां मौजूद सभी लोग डर जाते हैं और मौके से भाग जाते हैं. व्यक्ति उनका पीछा भी करता है, लेकिन सभी बड़ी तेजी से फरार हो जाते हैं. उसके बाद व्यक्ति दोबारा अपनी कार में सवार होकर वहां से चला जाता है. वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.


सुरों से सियासत तक… जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर?

[ad_1]

हाल ही में उन्होंने बीजेपी नेताओं नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मुलाकात की. इसके बाद से सोशल मीडिया और मीडिया जगत में उनकी चुनावी भागीदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें 'बिहार की नई आवाज़' कहकर सपोर्ट कर रहे हैं.

हाल ही में उन्होंने बीजेपी नेताओं नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मुलाकात की. इसके बाद से सोशल मीडिया और मीडिया जगत में उनकी चुनावी भागीदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ‘बिहार की नई आवाज़’ कहकर सपोर्ट कर रहे हैं.

मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी इलाके में 25 जुलाई 2000 को हुआ. उनके पिता रमेश ठाकुर खुद संगीतकार हैं और मां पूजा ठाकुर हाउसवाइफ. घर में ही संगीत का माहौल होने की वजह से मैथिली ने रियाज और रागों की भाषा घर की हवा में ही सीखी.

मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी इलाके में 25 जुलाई 2000 को हुआ. उनके पिता रमेश ठाकुर खुद संगीतकार हैं और मां पूजा ठाकुर हाउसवाइफ. घर में ही संगीत का माहौल होने की वजह से मैथिली ने रियाज और रागों की भाषा घर की हवा में ही सीखी.

उनके दो भाई ऋषभ और अयाची ठाकुर भी संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं. तीनों अक्सर साथ में लाइव परफॉर्म करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके गीत लाखों लोगों तक पहुँचते हैं.

उनके दो भाई ऋषभ और अयाची ठाकुर भी संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं. तीनों अक्सर साथ में लाइव परफॉर्म करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके गीत लाखों लोगों तक पहुँचते हैं.

मैथिली सिर्फ गायिका ही नहीं, बल्कि काफी पढ़ी-लिखी और समझदार युवा कलाकार भी हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव में की. कुछ साल बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया और मैथिली ने वहां बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की.

मैथिली सिर्फ गायिका ही नहीं, बल्कि काफी पढ़ी-लिखी और समझदार युवा कलाकार भी हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव में की. कुछ साल बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया और मैथिली ने वहां बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की.

इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. संगीत और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाना उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से किया है.

इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. संगीत और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाना उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से किया है.

मैथिली ठाकुर को उनके संगीत और योगदान के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं. 2024 में बिहार सरकार ने उन्हें राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का ब्रांड एंबेसडर बनाया. इससे पहले उन्हें संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार भी मिल चुका है. यह पुरस्कार किसी भी युवा कलाकार के लिए बेहद सम्मान की बात माना जाता है.

मैथिली ठाकुर को उनके संगीत और योगदान के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं. 2024 में बिहार सरकार ने उन्हें राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का ब्रांड एंबेसडर बनाया. इससे पहले उन्हें संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार भी मिल चुका है. यह पुरस्कार किसी भी युवा कलाकार के लिए बेहद सम्मान की बात माना जाता है.

मैथिली ठाकुर सिर्फ मंचों की ही नहीं, सोशल मीडिया की भी सुपरस्टार हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों व्यूज और लाखों फॉलोवर्स हैं. उनके फैंस उन्हें प्यार से 'जूनियर बिहार कोकिला' कहते हैं. मैथिली की आवाज़ मैथिली, भोजपुरी या हिंदी किसी भी भाषा में हो, दिल को छू जाती है. उनके गीतों में लोकधुनों की मिठास और उनकी सादगी साफ झलकती है.

मैथिली ठाकुर सिर्फ मंचों की ही नहीं, सोशल मीडिया की भी सुपरस्टार हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों व्यूज और लाखों फॉलोवर्स हैं. उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘जूनियर बिहार कोकिला’ कहते हैं. मैथिली की आवाज़ मैथिली, भोजपुरी या हिंदी किसी भी भाषा में हो, दिल को छू जाती है. उनके गीतों में लोकधुनों की मिठास और उनकी सादगी साफ झलकती है.

Published at : 12 Oct 2025 08:01 AM (IST)

[ad_2]

ये 5 एंड्रॉयड कैमरा फोन iPhone 17 Pro को देते हैं कड़ी टक्कर, धांसू फीचर्स के साथ डिजाइन भी है स्टाइलिश

[ad_1]

Google का Pixel 10 Pro इस साल का सबसे शक्तिशाली कैमरा फोन साबित हो सकता है. इसमें 50MP का मेन सेंसर, 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ज़ूम) और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए इसमें 42MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जो 4K वीडियो कैप्चर कर सकता है. Google की उन्नत इमेजिंग टेक्नोलॉजी और नैचुरल कलर टोन इसे 2025 में iPhone 17 Pro का सबसे बड़ा कैमरा प्रतिद्वंद्वी बनाती है. इस फोन को आप 1,09,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Google का Pixel 10 Pro इस साल का सबसे शक्तिशाली कैमरा फोन साबित हो सकता है. इसमें 50MP का मेन सेंसर, 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ज़ूम) और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए इसमें 42MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जो 4K वीडियो कैप्चर कर सकता है. Google की उन्नत इमेजिंग टेक्नोलॉजी और नैचुरल कलर टोन इसे 2025 में iPhone 17 Pro का सबसे बड़ा कैमरा प्रतिद्वंद्वी बनाती है. इस फोन को आप 1,09,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Oppo Find X8 Ultra में चार 50MP कैमरे दिए गए हैं, जिनमें दो पेरिस्कोप लेंस (3x और 6x ज़ूम) शामिल हैं. इसका 1-इंच वाइड सेंसर और Hasselblad कलर ट्यूनिंग तस्वीरों को असाधारण गहराई और रंग सटीकता प्रदान करते हैं. Dolby Vision 10-bit वीडियो सपोर्ट के साथ यह फोन प्रोफेशनल लेवल शूटिंग के लिए परफेक्ट है. हालांकि यह फोन भारत में आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं है लेकिन ग्लोबल स्तर पर यह iPhone 17 Pro का सच्चा कैमरा चैलेंजर है. इस फोन की कीमत करीब 76 हजार रुपये है.

Oppo Find X8 Ultra में चार 50MP कैमरे दिए गए हैं, जिनमें दो पेरिस्कोप लेंस (3x और 6x ज़ूम) शामिल हैं. इसका 1-इंच वाइड सेंसर और Hasselblad कलर ट्यूनिंग तस्वीरों को असाधारण गहराई और रंग सटीकता प्रदान करते हैं. Dolby Vision 10-bit वीडियो सपोर्ट के साथ यह फोन प्रोफेशनल लेवल शूटिंग के लिए परफेक्ट है. हालांकि यह फोन भारत में आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं है लेकिन ग्लोबल स्तर पर यह iPhone 17 Pro का सच्चा कैमरा चैलेंजर है. इस फोन की कीमत करीब 76 हजार रुपये है.

Samsung का Galaxy S25 Ultra कैमरा टेक्नोलॉजी का पावरहाउस है. इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप लेंस (5x ज़ूम), 10MP टेलीफोटो (3x ज़ूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस का शानदार सेटअप दिया गया है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR10+ सपोर्ट के साथ प्रोफेशनल-ग्रेड विजुअल्स प्रदान करता है. इसकी नाइट फोटोग्राफी और डीटेल कैप्चरिंग इतनी सटीक है कि यह आसानी से iPhone 17 Pro को पछाड़ सकता है. इसे आप 98,999 रुपये में अपने नाम कर सकते हैं.

Samsung का Galaxy S25 Ultra कैमरा टेक्नोलॉजी का पावरहाउस है. इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप लेंस (5x ज़ूम), 10MP टेलीफोटो (3x ज़ूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस का शानदार सेटअप दिया गया है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR10+ सपोर्ट के साथ प्रोफेशनल-ग्रेड विजुअल्स प्रदान करता है. इसकी नाइट फोटोग्राफी और डीटेल कैप्चरिंग इतनी सटीक है कि यह आसानी से iPhone 17 Pro को पछाड़ सकता है. इसे आप 98,999 रुपये में अपने नाम कर सकते हैं.

Vivo X200 Pro ने कैमरा टेक्नोलॉजी में नया बेंचमार्क सेट किया है. इसमें 50MP मेन लेंस, 200MP टेलीफोटो कैमरा, और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद हैं. Zeiss ऑप्टिक्स और 8K वीडियो सपोर्ट के साथ इसकी तस्वीरें बेहद क्रिस्टल-क्लियर और रंगों से भरपूर आती हैं. अगर आप क्लास और क्लैरिटी दोनों चाहते हैं तो यह फोन iPhone 17 Pro का सबसे मजबूत एंड्रॉयड प्रतिद्वंद्वी है. इस फोन की कीमत करीब 94,999 रुपये है.

Vivo X200 Pro ने कैमरा टेक्नोलॉजी में नया बेंचमार्क सेट किया है. इसमें 50MP मेन लेंस, 200MP टेलीफोटो कैमरा, और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद हैं. Zeiss ऑप्टिक्स और 8K वीडियो सपोर्ट के साथ इसकी तस्वीरें बेहद क्रिस्टल-क्लियर और रंगों से भरपूर आती हैं. अगर आप क्लास और क्लैरिटी दोनों चाहते हैं तो यह फोन iPhone 17 Pro का सबसे मजबूत एंड्रॉयड प्रतिद्वंद्वी है. इस फोन की कीमत करीब 94,999 रुपये है.

Oppo Find X8 Pro अपने चार 50MP कैमरा लेंस और डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो सिस्टम (6x ऑप्टिकल ज़ूम) की वजह से खास है. Hasselblad इमेज प्रोसेसिंग और एडवांस्ड कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी इसे प्रोफेशनल कैमरा जैसी फील देती है. चाहे डेलाइट फोटोग्राफी हो या नाइट मोड Find X8 Pro हर फ्रेम में बारीक डिटेल कैप्चर करता है. इस डिवाइस की कीमत करीब 99,999 रुपये है.

Oppo Find X8 Pro अपने चार 50MP कैमरा लेंस और डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो सिस्टम (6x ऑप्टिकल ज़ूम) की वजह से खास है. Hasselblad इमेज प्रोसेसिंग और एडवांस्ड कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी इसे प्रोफेशनल कैमरा जैसी फील देती है. चाहे डेलाइट फोटोग्राफी हो या नाइट मोड Find X8 Pro हर फ्रेम में बारीक डिटेल कैप्चर करता है. इस डिवाइस की कीमत करीब 99,999 रुपये है.

Published at : 12 Oct 2025 10:33 AM (IST)

[ad_2]

अभिषेक बच्चन-कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, यहां देखें विनर्स की लिस्ट

[ad_1]


70वें फिल्मफेयर की अवॉर्ड्स शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित की गई. जिसे शाहरुख खान ने फिल्ममेकर करण जौहर और मनीष पॉल के साथ मिलकर होस्ट किया. इस बार फिल्मफेयर में ‘लापता लेडीज’, ‘किल’ का दबदबा रहा. दोनों फिल्मों ने कई कैटिगिरी के अवॉर्ड्स अपने नाम किए. वहीं आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता, तो अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बेस्ट एक्टर बने.

अभिषेक बच्चन और कार्तिक बने बेस्ट एक्टर

70वें फिल्मफेयर में अभिषेक बच्चन को ‘आई वांट टू टॉक’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स से नवाजा गया. वहीं आलिया भट्ट उनकी फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस बनी. सपोर्टिंग रोल के लिए बेस्ट एकटर रवि किशन को ‘लापता लेडीज’ के लिए मिला है. नीचे देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट….

यहां देखिए फिल्ममेयर 2025 विनर्स लिस्ट

बेस्ट फिल्म – लापता लेडीज

बेस्ट डायरेक्टर – किरण राव (लापता लेडीज)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स चॉइस) – आई वांट टू टॉक (शूजित सरकार)

बेस्ट एक्टर (मेल) – अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स चॉइस) – राजकुमार राव (श्रीकांत)

बेस्ट एक्टर (फीमेल) – आलिया भट्ट (जिगरा)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स चॉइस) – प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)

सपोर्टिंग रोल (मेल) – रवि किशन (लापता लेडीज)

सपोर्टिंग रोल (फीमेल) – छाया कदम (लापता लेडीज)

बेस्ट म्यूजिक एलबम – राम संपत (लापता लेडीज)

बेस्ट लिरिक्स – प्रशांत पांडे- सजनी (लापता लेडीज)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह- सजनी (लापता लेडीज)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – मधुबंती बागची- आज की रात (स्त्री 2)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – आदित्य सुहास जांभले (आर्टिकल 370), कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) – लक्ष्य (किल)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) – नितांशी गोयल (लापता लेडीज)

बेस्ट एक्शन – सीयॉन्ग ओह और परवेज शेख (किल)

बेस्ट स्टोरी – आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)

ये भी पढ़ें –

रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड नंदीश संधू की सगाई की फोटोज आई सामने, ऑरेंज लहंगे में खूब जंची मंगेतर

 

 

[ad_2]

ट्रंप की धमकी बेअसर! हमास ने नहीं किए गाजा प्लान पर हस्ताक्षर, प्रस्तावों को बता दिया बेतुका

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा शांति प्लान को हमास ने बड़ा झटका दिया है. फिलिस्तीनी समूह हमास ने मिस्र में गाजा शांति समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर से दूर रहने का ऐलान किया है. 

समाचार एजेंसी एएफपी को हमास के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप की योजना के कुछ हिस्सों से असहमति है और इस तरह लंबे समय से प्रतीक्षित इस समझौते का भविष्य एक बार फिर से अधर में लटक गया है.

हमास ने प्रस्ताव को बताया बेतुका

टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास नेताओं ने इस योजना के तहत अपने सदस्यों के गाजा पट्टी छोड़ने के सुझावों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि हमास को डील पर साइन करना ही होगा, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा.

हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य होसम बदरान ने पत्रकारों से कहा कि फ़िलिस्तीनियों को, चाहे वे हमास के सदस्य हों या नहीं, उनकी ज़मीन से निकालने की बात बेतुकी और बकवास है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि योजना के दूसरे चरण पर बातचीत मुश्किल होगी, क्योंकि इसमें कई जटिलताएं और कठिनाइयां हैं. 

मिडिल ईस्ट की यात्रा पर जाएंगे ट्रंप

हमास की ओर से यह टिप्पणी ट्रंप की अगले दो दिनों में निर्धारित मिडिल ईस्ट यात्रा से पहले आई है. इस दौरान इजरायली बंधकों की रिहाई का जश्न मनाने की उम्मीद है, जो हमास के 7 अक्टूबर के हमले के दो साल बाद भी गाजा में बंधक हैं. 

इजराइल फिर से शुरू करेगा हमले

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जिन्होंने युद्धविराम को एकतरफ़ा तौर पर समाप्त कर दिया था, उन्होंने कहा है कि अगर हमास निरस्त्रीकरण करने में विफल रहता है तो इज़राइल अपने हमले फिर से शुरू कर सकता है. ट्रंप के समझौते का एक हिस्सा शुक्रवार को लागू हुआ, जब इज़राइल युद्धविराम पर सहमत हुआ और गाज़ा के कुछ हिस्सों से सेना वापस बुला ली. इसके बाद विस्थापित परिवार अपने घरों की ओर लौटने लगे. 

ये भी पढ़ें 

Bihar Chunav: ‘या तो वह खुद मूर्ख हैं या फिर वो सभी को…’, तेजस्वी यादव के किस बयान पर भड़के प्रशांत किशोर?

[ad_2]

Video: सबकी फिल्डिंग सेट हो गई! एक साथ टकराए 3 रिक्शेवाले, बाइकवाला बोला- मुझे क्यों तोड़ा

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चलते हुए रिक्शे का टायर अचानक निकल जाता है, जिसकी वजह से रिक्शा सामने से आ रहे दो रिक्शों से टकरा जाता है और सभी रिक्शे सड़क पर बुरी तरह गिर गए. इसकी चपेट में एक बाइकवाला भी आ जाता है. ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखिए खतरनाक हादसे का वायरल वीडियो

हालांकि, ये घटना कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा गया कि एक चलते हुए रिक्शे का टायर अचानक निकल जाता है, जिसके चलते उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सामने से आ रहे दो रिक्शों से टकरा जाता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी रिक्शों में सवारी बैठी हुई है.


वीडियो में सड़क के किनारे एक बाइक सवार को भी देखा गया है. उसकी बाइक भी रिक्शों की चपेट में आ जाती है और सड़क पर गिर जाती है. वीडियो में साफ तौर पर देखा गया है कि एक साथ तीन रिक्शे आपस में टकरा जाते हैं और सभी लोग सड़क पर गिर जाते हैं.

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लगी

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग जाती है. सड़क पर मौजूद राहगीर सभी की मदद के लिए दौड़कर आते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों को काफी चोटें भी लगी है, वहीं कुछ लंगड़ा कर चल रहे हैं.

हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो रहा है कि हादसे में कितने लोग गंभीर रूप से घायल हुए. वीडियो को देखकर साफ हो रहा है कि टक्कर कितनी तेज हुई है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के कई कमेंट्स सामनेव आए है.


करवाचौथ का तौहफा! किडनी देकर पति को मौत के मुंह से खींच लाई महिला- रुला देगी हकीकत

[ad_1]


करवा चौथ का दिन प्यार, आस्था और एक-दूसरे के लिए समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चांद देखकर व्रत खोलती हैं. लेकिन इस बार मध्य प्रदेश की एक महिला ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है. उसने न सिर्फ अपने पति की लंबी उम्र की दुआ की, बल्कि उसे ज़िंदगी भी दे दी. ये कहानी है राजगढ़ की प्रिया की, जिसने अपने पति पुरुषोत्तम को बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान कर दी.

अपने पति को पत्नी ने दान की किडनी, बोली यही मेरा करवाचौथ

राजगढ़ के छोटे से कस्बे में रहने वाली प्रिया और उसके पति पुरुषोत्तम की जोड़ी एक-दूसरे के लिए मिसाल बन गई है. कुछ समय पहले पुरुषोत्तम को कोविड-19 हुआ था. ठीक होने के बाद उन्हें लगातार सिरदर्द और थकान की समस्या रहने लगी. जब उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई तो पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं. डॉक्टरों ने कहा कि अगर तुरंत ट्रांसप्लांट नहीं किया गया तो उनकी जान जा सकती है. परिवार वाले ये सुनकर घबरा गए. कोई समझ नहीं पा रहा था कि अब क्या किया जाए. उसी वक्त प्रिया ने बिना सोचे कहा…“अगर मेरी किडनी से मेरे पति की जान बच सकती है, तो यही मेरा सच्चा करवा चौथ होगा.” उसकी यह बात सुनकर सबकी आंखें भर आईं.

पति बोला…मैं ही बीवी का असली चांद, इसी से मुझ में चमक है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब बाद बात आगे बढ़ी तो फिर मेडिकल टेस्ट हुआ और रिपोर्ट में साफ लिखा आया कि प्रिया की किडनी पुरुषोत्तम के शरीर से पूरी तरह मेल खाती है. ऑपरेशन की तैयारी शुरू हुई. डॉक्टरों ने सफल सर्जरी की और कुछ ही दिनों में पुरुषोत्तम की हालत में सुधार आने लगा. अब दोनों बिल्कुल ठीक हैं और साथ में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं. पुरुषोत्तम ने एक इंटरव्यू में मुस्कुराते हुए कहा..“इस बार मैं अपनी पत्नी से कहता हूं कि अब मैं ही उसका चांद हूं. क्योंकि मेरी जिंदगी अब उसी की वजह से चमक रही है.”

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स भी हुए भावुक, जमकर की तारीफ

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. लोग भावुक होकर दोनों को बधाई देते दिखे तो कुछ ने अपने बिछड़े हुए लोगों को याद किया. एक यूजर ने लिखा…इसलिए पत्नी को पति की अर्धांग्नी कहा जाता है. एक और यूजर ने लिखा…इसे ही सच्ची मोहब्बत कहते हैं, केवल कहने भर से ये साबित नहीं हो जाती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…प्रिया ने केवल जताया ही नहीं बल्कि साबित भी किया कि उसकी मोहब्बत सच्ची है.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


Aaj Ka Meen Rashifal (12 October 2025): मीन राशि आज भावनाओं में बहने से बचें, निर्णय सोच-समझकर

[ad_1]


Aaj Ka Meen Rashifal 12 October 2025 in Hindi: आज का दिन पारिवारिक और पेशेवर मामलों में सतर्कता मांगता है, क्योंकि चंद्रमा आपके 4थे घर में गोचर कर रहे हैं. पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. गजकेसरी और वरियान योग के प्रभाव से व्यवसाय और नौकरी में सफलता संभव है, लेकिन जोखिमपूर्ण फैसलों से बचें और पेंडिंग कामों को प्राथमिकता दें.

स्वास्थ्य राशिफल:
स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता आवश्यक है. पैरों में दर्द या सूजन हो सकती है. हल्की व्यायाम और नियमित दिनचर्या अपनाएँ. मानसिक तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें.

व्यवसाय राशिफल:
बिजनेसमैन को जोखिमपूर्ण निवेश या नए व्यवसायिक प्रयोगों में सावधानी बरतनी होगी. पेंडिंग कामों को पूरा करने पर ध्यान दें. पुराने प्रोजेक्ट और सौदे आज सुलझ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है.

नौकरी राशिफल:
नई नौकरी जॉइन करने वालों के लिए सतर्क रहना आवश्यक है. केवल वही काम स्वीकार करें जिन्हें आप स्वयं कर सकते हैं. वरिष्ठों के साथ पहले अनुभव में कठिनाई हो सकती है, सतर्क और संयमित रहें.

लव और पारिवारिक राशिफल:
वैवाहिक संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है. घर के फैसले भावुकता में आकर न करें, सोच-समझ कर निर्णय लें. परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें और विवाद से बचें.

धन राशिफल:
आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है. अनावश्यक खर्च और जोखिमपूर्ण निवेश से बचें.

युवा और विद्यार्थी:
कॉम्पिटिटिव और जनरल स्टूडेंट्स को असफलता देखकर निराश नहीं होना चाहिए. असफलता के कारणों को समझें और प्रयासों को सुधारें.

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रे
उपाय:

  • भगवान विष्णु या श्रीहरि को पीले वस्त्र और अक्षत अर्पित करें.
  • जरूरतमंदों को भोजन या वस्त्र दान करें.

FAQs:
Q1. क्या आज व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलेगी?
A1. हाँ, लेकिन केवल सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयास करें, जोखिमपूर्ण निर्णय न लें.

Q2. क्या पारिवारिक और वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा?
A2. दिन में थोड़ी चुनौतियाँ रह सकती हैं, लेकिन समझदारी और संयम से पारिवारिक और वैवाहिक संबंध संतुलित रहेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]