YouTube वीडियो पर 1000 व्यूज होने पर कितनी होती है कमाई, जानिए क्या है पैसा कमाने का पूरा जोड़-

[ad_1]


YouTube: आज के डिजिटल युग में YouTube न सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म है बल्कि यह लाखों लोगों के लिए कमाई का जरिया भी बन चुका है. हर कोई जानना चाहता है कि YouTube वीडियो पर 1000 व्यूज आने पर कितने पैसे मिलते हैं? लेकिन इसका जवाब इतना सीधा नहीं है. यहां कमाई कई कारकों पर निर्भर करती है. आइए जानते हैं कि YouTube पर पैसा कैसे बनता है और 1000 व्यूज पर असल में कितनी कमाई होती है.

YouTube से कमाई होती कैसे है?

YouTube पर कमाई का मुख्य स्रोत है विज्ञापन (Ads). जब आपका चैनल YouTube Partner Program (YPP) से जुड़ जाता है तो आपके वीडियो पर विभिन्न कंपनियों के विज्ञापन दिखने लगते हैं. जब दर्शक इन विज्ञापनों को देखते या उन पर क्लिक करते हैं तो YouTube आपको उसकी एक हिस्सेदारी देता है. YouTube विज्ञापन से होने वाली कुल कमाई का लगभग 55% हिस्सा क्रिएटर को और 45% YouTube को मिलता है.

RPM और CPM क्या है?

YouTube की कमाई समझने के लिए दो मुख्य शब्द जानना जरूरी है CPM और RPM. CPM (Cost Per Mille) का मतलब है कि विज्ञापनदाता 1000 विज्ञापन व्यूज के लिए कितना भुगतान करता है. RPM (Revenue Per Mille) बताता है कि 1000 वीडियो व्यूज के बाद आपको वास्तविक रूप से कितनी कमाई हुई.

उदाहरण के लिए, अगर आपका CPM ₹200 है तो इसका मतलब हुआ कि विज्ञापनदाता 1000 एड व्यूज के लिए ₹200 दे रहा है. लेकिन YouTube अपने हिस्से का 45% रख लेता है तो आपको लगभग ₹110 से ₹120 RPM मिलता है.

1000 व्यूज पर कितनी होती है कमाई?

अब बात करें असली सवाल की 1000 व्यूज पर कितनी कमाई होती है? दरअसल, यह आपकी वीडियो की कैटेगरी, देश, दर्शकों की उम्र, और विज्ञापन एंगेजमेंट पर निर्भर करता है. भारत में औसतन 1000 व्यूज पर क्रिएटर्स को ₹10 से ₹50 तक की कमाई होती है. जबकि अमेरिका, कनाडा, या यूरोपीय देशों में यह रकम ₹200 से ₹600 प्रति 1000 व्यूज तक हो सकती है. यदि आपका चैनल टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, फाइनेंस या बिजनेस जैसे उच्च CPM वाले विषयों पर है तो आपकी कमाई सामान्य चैनलों की तुलना में कई गुना ज्यादा हो सकती है.

शॉर्ट्स वीडियो से कितनी कमाई होती है?

YouTube Shorts की मॉनेटाइजेशन नीति थोड़ी अलग है. शॉर्ट्स से 1000 व्यूज पर आम तौर पर ₹1 से ₹5 तक की कमाई होती है क्योंकि इनमें एड्स की संख्या कम होती है. हालांकि, अगर आपके शॉर्ट्स लगातार वायरल हो रहे हैं तो स्पॉन्सरशिप और ब्रांड प्रमोशन से भी अच्छी कमाई संभव है.

यह भी पढ़ें:

क्या कोई भी बंद करवा सकता है आपका Instagram अकाउंट, जानिए कहां करनी होती है शिकायत

[ad_2]

गेट एस्पिरेंट्स को मिला एक और मौका, लेट फीस के साथ 13 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]


GATE Exam 2026: भारत में होने वाली सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक गेट की परीक्षा भी है. ऐसे में इसकी तैयारी करने वाले कई स्टूडेंट्स के लिए राहत की बात यह है कि IIT गुवाहाटी ने इसके रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को 9 अक्टूबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दिया है. दरअसल, कई बार तकनीकी खराबियों के चलते या लास्ट टाइम पर साइट पर रश होने के कारण कई कैंडिडेट्स फॉर्म नहीं भर पाते.

ऐसे में इन सब परेशानियों को देखते हुए लेट फीस के साथ अब फॉर्म भरने के लिए 3 दिन का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है, जिसके चलते अब गेट एस्पिरेंट्स को अपना सपना पूरा करने का एक और मौका मिला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे कर सकते है गेट की परीक्षा के लिए अप्लाई और कितनी लगेगी लेट फीस.

कितनी है फॉर्म भरने की लेट फीस ?

बात अगर फॉर्म की फीस की करें तो पहले एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए हर एक पेपर की फीस 1000 रुपए और बाकी कैंडिडेट्स के लिए 2000 रुपए थी, लेकिन लास्ट डेट निकलने के बाद 13 अक्टूबर तक फॉर्म भरने वाले एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग कैंडिडेट्स को 1500 रुपए और बाकी सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अब 2500 रुपए लेट फीस जमा करनी होगी. 

कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी ?

1. फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज)
2. डिजिटल सिग्नेचर 
3. वैलिड फोटो आईडी (आधार, पैनकार्ड, पासपोर्ट आदि)
4. कैटेगरी सर्टिफिकेट (एससी/एसटी/ओबीसी/PwD सर्टिफिकेट)
5. एजुकेशन क्वालीफिकेशन सर्टिफिकेट 

कैसे करें अप्लाई ? 

1. सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना है.
2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए गेट 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है.
3. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर इसमें लॉग इन करना है.
4. फिर एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरकर, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने हैं. 
 5. लास्ट में रजिस्ट्रेशन फीस भरकर सबमिट पर क्लिक करें और आपका फॉर्म भर जाएगा.
6. इसके बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी भी डाउनलोड कर लें. 

इसे भी पढ़ें : भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, ग्रुप सी के कई पदों पर निकली भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: ओवरटेक करने से पहले 100 बार सोचें, जब आगे ट्रक हो… कार का हुआ ऐसा हाल, देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार ने ट्रक को ओवरटेक की कोशिश की और ट्रक से टकरा गई, जिसके चलते दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है. ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कार ड्राइवर ने ओवरटेकिंग की कोशिश की

हालांकि, ये घटना कहां कि है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क की हालत कितनी खराब नजर आ रही है, तभी सामने से एक ट्रक आते हुए नजर आता है और साथ ही एक सफेद कार दिखाई देती है, जो ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में है.

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कार ड्राइवर ने ओवरटेक की कोशिश में मोटरसाइकिल और ट्रक को नजरअंदाज किया, जिसकी वजह से वो ट्रक के सामने आ गया. वीडियो में देखा गया है कि कार की स्पीड भी काफी तेज थी, जिसके चलते वो ट्रक के सामने आ गई और दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई.

वीडियो पर लोगों के मिले-जुले कमेंट्स सामने आए

ट्रक ड्राइवर ने मौके पर ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी दोनों की टक्कर हो गई. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल हुआ या नहीं. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. वीडियो पर लोगों के मिले-जुले कमेंट्स सामने आ रहे हैं. हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए है.

यह भी पढ़ें –

Video: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, शख्स की टूटी टांग, हापुड़ का वायरल वीडियो


लाल मांस और बटर खाने से ही नहीं, इन 5 आदतों के कारण भी जल्दी आता है हार्ट अटैक

[ad_1]


Cardiovascular Disease: सालों तक रेड मीट और बटर को दिल की बीमारियों का बड़ा कारण माना जाता रहा है. लेकिन अब नई स्टडीज और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि असली खतरा कहीं और छिपा है. दरअसल, हमारी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और खाने-पीने की कुछ आदतें शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड को कम कर देती हैं, और यही हार्ट अटैक का बड़ा कारण बन रही हैं. हेल्थ एक्सपर्ट और लेखक डॉ. एरिक बर्ग के मुताबिक, नाइट्रिक ऑक्साइड की कमी से ब्लड वेसल्स कमजोर हो जाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और धीरे-धीरे हार्ट की बीमारियों का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है.

नाइट्रिक ऑक्साइड क्यों जरूरी है?

डॉक्टर्स बताते हैं कि नाइट्रिक ऑक्साइड खून की नसों को रिलैक्स करता है और आर्टरीज में प्लाक जमने से रोकता है. जब इसका स्तर घटता है तो हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है.

हार्ट को नुकसान पहुंचाने वाली 5 बड़ी आदतें

 रिफाइंड शुगर

हेल्थ रिपोर्ट्स में साफ कहा गया है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड फूड और डेजर्ट्स में पाई जाने वाली शुगर नाइट्रिक ऑक्साइड को तेजी से घटाती है. इसके साथ ही यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ाती है. अगर आप इसका यूज करत रहते हैं, तो यह नसों में इंफ्लेमेशन करती है. इसके साथ ही लंबे समय में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाकर हार्ट पर सीधा असर डालती है.

रिफाइंड स्टार्च

आप जो चीजें डेली यूज करते हैं, उनका भी असर आपके ऊपर दिखता है. जैसे कि व्हाइट ब्रेड, क्रैकर्स और पेस्ट्री जैसी चीजें शरीर में शुगर जैसा असर करती हैं. ये तुरंत ग्लूकोज में बदल जाती हैं और ब्लड शुगर को बढ़ा देती हैं. इससे नसों की परत को नुकसान होता है. इसके साथ ही नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन कम हो जाता है.

इंडस्ट्रियल सीड ऑयल्स

फास्ट फूड और पैकेज्ड स्नैक्स में इस्तेमाल होने वाले सोयाबीन, कॉर्न और सनफ्लॉवर ऑयल भी दिल के लिए नुकसानदेह हैं. इनमें मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड क्रॉनिक इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं. आपको बता दें कि बार-बार गर्म करने पर ये तेल ऑक्सीडाइज होकर जहरीले कंपाउंड बनाते हैं. रिसर्च में पाया गया है कि लगातार सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

 स्मोकिंग और वेपिंग

धूम्रपान पहले से ही दिल की बीमारियों का कारण माना गया है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि स्मोकिंग और वेपिंग नाइट्रिक ऑक्साइड को तेजी से खत्म कर देते हैं. तंबाकू का धुआं नसों की भीतरी परत को खराब करता है. धुएं में मौजूद फ्री रैडिकल नाइट्रिक ऑक्साइड को नष्ट कर देते हैं. इसके साथ ही स्मोकर्स में हार्ट डिज़ीज़ का रिस्क कई गुना ज्यादा पाया गया है.

 एंटीसेप्टिक माउथवॉश

डेंटल हाइजीन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला माउथवॉश भी दिल की सेहत बिगाड़ सकता है. माउथवॉश मुंह में मौजूद उन अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर देता है जो नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलते हैं. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है और हार्ट रिस्क भी बढ़ जाता है.

कैसे बढ़ाएं नाइट्रिक ऑक्साइड का लेवल?

कार्डियोलॉजिस्ट्स मानते हैं कि डाइट और लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव से नाइट्रिक ऑक्साइड का लेवल सही रखा जा सकता है.

  • हरी पत्तेदार सब्जिया जैसे कि पालक, केल, अरुगुला
  • चुकंदर और उसका जूस
  • लहसुन, प्याज़ और साइट्रस फल
  • अनार, ड्राईफ्रूट्स और डार्क चॉकलेट

इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज, धूप में समय बिताना, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस कंट्रोल भी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं.

हार्ट की बीमारियों का असली खतरा हमेशा रेड मीट या बटर जैसी चीजें नहीं हैं. बल्कि हमारी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें जैसे रिफाइंड शुगर, प्रोसेस्ड स्टार्च, सीड ऑयल्स, स्मोकिंग और माउथवॉश  से जुड़ी होती हैं, जो धीरे-धीरे हार्ट को कमजोर कर रही हैं. समय रहते इन आदतों को बदलना ही दिल को सुरक्षित रखने का सबसे बड़ा उपाय है.

इसे भी पढ़ें- सफदरजंग के डॉक्टरों ने किया चमत्कार, 19 साल की लड़की के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमरॉ

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Video: बिगड़ गया बैलेंस! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार और बाइक को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

[ad_1]


Road Accident: सोशल मीडिया पर एक हाईवे हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर दौड़ती हुई आती है और अचानक बिना किसी संकेत या सावधानी के बाईं ओर मुड़ जाती है. सड़क के किनारे एक बाइक गैराज था, जिसके बाहर कई मोटरसाइकिलें और एक वैन खड़ी हुई थीं. इसी गैराज के सामने काम भी चल रहा था और दूसरी ओर एक वैन की सफाई हो रही थी.

गैराज में मची अफरा-तफरी 

कुछ ही सेकंड में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गैराज के अंदर जा घुसी. पहले कार ने एक खड़ी वैन को जोरदार टक्कर मारी और फिर वहां रखी कई बाइक्स से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक वहीं गिर गई, जबकि बाकी बाइक्स एक-दूसरे से टकराकर गिरने लगीं. हादसे के बाद गैराज के अंदर और बाहर अफरा-तफरी मच गई.

गनीमत रही कि उस समय गैराज में या बाहर कोई व्यक्ति खड़ा नहीं था, वरना हादसा बड़ा हो सकता था. बताया जा रहा है कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गैराज में बैठे लोग जैसे ही हादसा हुआ, तुरंत बाहर दौड़े और कार ड्राइवर को रोकने की कोशिश की. 

पुलिस ने शुरू की जांच

कुछ लोगों ने सोचा कि ड्राइवर नशे में था, जबकि कुछ का कहना है कि कार का ब्रेक फेल हो गया होगा. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा लापरवाही से हुआ या तकनीकी खराबी के कारण. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. कार को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है.


अक्षय की हर बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही ‘जॉली एलएलबी 3’, कमाई में 100% का उछाल

[ad_1]


अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने चौथे वीकेंड गजब की वापसी की है. फिल्म की कमाई वीकडेज में लाखों में सिमट गई थी लेकिन चौथे शनिवार को ये फिर से करोड़ का आंकड़ा आराम से टच कर गई.

फिल्म की कमाई में कल 100 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. अब आज यानी 24वें दिन रविवार की छुट्टियों की वजह से इसमें और भी तेजी आ सकती है. तो चलिए जान लेते हैं फिल्म की अब तक की कमाई.

‘जॉली एलएलबी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते में 74 करोड़, दूसरे हफ्ते में 29 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 7.3 करोड़ रुपये बटोरे. 22वें दिन फिल्म की कमाई 11.11 प्रतिशत के उछाल के साथ 50 लाख हो गई. वहीं 23वें दिन इसमें 100 प्रतिशत की ग्रोथ हुई और ये बढ़कर फिर से 1 करोड़ पहुंच गई.

अब आज यानी 24वें दिन 1:10 बजे तक 17 लाख कमाते हुए टोटल 111.97 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फिलहाल फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

‘जॉली एलएलबी 3’ हाथ धोकर पड़ी अक्षय के रिकॉर्ड्स के पीछे

इस फिल्म के जरिए अक्षय अपनी ही कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं. इन फिल्मों में ‘गोल्ड’ (109.58 करोड़) और ‘केसरी चैप्टर 2’ (92.6 करोड़) जैसी फिल्में शामिल हैं. अब आज दो और बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट चुके हैं.

  • इन फिल्मों में ‘हाउसफुल 2’- (112 करोड़) और ‘हॉलिडे’ (112.53 करोड़) शामिल हैं.
  • इसके अलावा, फिल्म का नेक्स्ट टारगेट अक्षय कुमार की ही इस साल रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ (113.62 करोड़) भी है. जो कुछ समय में टूटता हुआ दिख रहा है.


‘जॉली एलएलबी 3’ के बारे में

इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की तिकड़ी है. सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म को 120 करोड़ में बनाया गया है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22 दिनों में 161.75 करोड़ हो चुका है. फिल्म में हुमा कुरैशी और अमृता राव के अलावा गजराज राव जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.



[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 13 अक्टूबर 2025 को तुला, मकर राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता! जानें क्या है आपकी

[ad_1]


Kal Ka Rashifal: 13 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा. पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. व्यवसायिक मामलों में खुद उलझे रहेंगे. परिवार से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है. किसी परिजन के आगमन से खर्च बढ़ेगा. आय में कमी से मन परेशान रहेगा, पर किसी से कह नहीं पाएंगे. किसी विवाद को समाप्त करने की कोशिश करें.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और तांबे के पात्र में जल अर्पित करें.

वृष राशि

आज दिन मिला-जुला रहेगा. कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक होगी, जिससे थकान महसूस करेंगे. प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल करेंगे. माता-पिता से किसी विषय पर मतभेद संभव है. तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और जरूरतमंदों को मीठा दान करें.

मिथुन राशि

आज दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक काम न मिलने से मन खिन्न होगा. राजनीति से जुड़े लोग विरोधियों के प्रभाव में न आएं. निर्णय लेने की क्षमता बढ़ानी होगी. लिया गया धन चुकाने की स्थिति बन सकती है.

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और दिन की शुरुआत “ॐ गं गणपतये नमः” से करें.

कर्क राशि

आज आप पुराने रुके हुए काम पूरे करने में व्यस्त रहेंगे. व्यवसाय में गोपनीयता बनाए रखें. किसी अजनबी पर विश्वास न करें. नया वाहन खरीदने की संभावना है. पुरानी गलती से सीख लें.

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: दूधिया सफेद
  • उपाय: चावल का दान करें और माता लक्ष्मी की आराधना करें.

सिंह राशि

आज कुछ उलझनें रहेंगी. समझ नहीं आएगा कि कौन-सा काम पहले करें. परिवार से मुलाकात होगी. संपत्ति विवाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में जा सकता है. बड़ी रकम निवेश में सोच-समझकर लगाएं. वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें.

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और गुड़-गेहूं का दान करें.

कन्या राशि

आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा. परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी की सलाह सोच-समझकर मानें. विद्यार्थी गुरुजनों से सहायता प्राप्त करेंगे.

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हल्का हरा
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें.

तुला राशि

आज मेहनत का दिन रहेगा. कोई अधूरा काम पूरा होगा. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. पार्टनरशिप में सावधानी रखें. पुरानी गलती को लेकर मन खिन्न रह सकता है.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें.

वृश्चिक राशि

आज तनाव रह सकता है. कोई बनता कार्य बिगड़ सकता है. संतान के परिणाम संतोषजनक नहीं होंगे. दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं. विरोधी कानूनी मामलों में परेशान कर सकते हैं.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: मैरून
  • उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और काली उड़द का दान करें.

धनु राशि

आज कानूनी मामलों में सावधानी रखें. शारीरिक पीड़ा बढ़ सकती है. व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा, पर वाहन उधार न लें. किसी रिश्तेदार से निराशा हो सकती है. निवेशित धन से लाभ मिलेगा.

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं और “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का जाप करें.

मकर राशि

आज अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा. कानूनी मामले में विजय मिलेगी. विवादों से दूर रहें. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. व्यवसायिक फैसले जल्दबाजी में न लें.

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: काला
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.

कुंभ राशि

यात्रा से पहले सावधानी रखें. स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यावसायिक मामलों में सतर्क रहें. संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी. विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित रखना होगा. विवादों से दूरी बनाए रखें.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: आसमानी
  • उपाय: भगवान शनि को नीले फूल अर्पित करें और गरीबों में काला वस्त्र बांटें.

मीन राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा. नई योजनाओं से सफलता मिलेगी. परिवार में विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी. घर में मांगलिक कार्यक्रम संभव है. परिवारिक मामलों को बाहर प्रकट न करें.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें और विष्णुजी की आराधना करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अफगानिस्तान ने J-K को बताया भारत का हिस्सा, PAK को लगी मिर्ची! तमतमाते हुए दिया ये रिएक्शन

[ad_1]


भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए जारी संयुक्त बयान के एक दिन बाद ही पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई है. पाकिस्तान ने न केवल संयुक्त बयान के कुछ अंशों पर नाराजगी जताई, बल्कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुतक्की के भारत दौरे के दौरान दिए गए बयानों को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

पाकिस्तान ने कश्मीर के जिक्र पर जताई आपत्ति

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया जाना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है. इस पर पाकिस्तान ने अपनी गंभीर आपत्तियां भारत और अफगानिस्तान दोनों को औपचारिक रूप से जताई हैं. पाकिस्तान ने यह आपत्ति अतिरिक्त विदेश सचिव (पश्चिम एशिया और अफगानिस्तान) को भी दी है.

10 अक्टूबर को जारी भारत-अफगानिस्तान के संयुक्त बयान में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगानिस्तान का धन्यवाद किया था कि उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी. दोनों देशों ने आतंकवाद की हर प्रकार की कार्रवाई की निंदा की और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आपसी भरोसे को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

मुतक्की के बयानों से भड़का पाकिस्तान

संयुक्त बयान के अलावा, पाकिस्तान ने अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुतक्की के उस बयान पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने अफगानिस्तान को पहले ही यह जानकारी दी थी कि कई आतंकी संगठन अफगान धरती से पाकिस्तान पर हमले कर रहे हैं. मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान पर जिम्मेदारी डालने से अफगान अंतरिम सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती. क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना अफगानिस्तान की जिम्मेदारी है.

मुतक्की ने पाकिस्तान को बताया जिम्मेदार

गौरतलब है कि भारत दौरे से ठीक पहले मुतक्की ने अफगानिस्तान में हुए धमाकों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था, “हम पाकिस्तान की इस कार्रवाई को गलत मानते हैं. समस्याएं इस तरह हल नहीं होतीं. हमने बातचीत का दरवाजा खुला रखा है. अफगानिस्तान में 40 साल बाद शांति और विकास लौटा है.”

अवैध अफगान नागरिकों पर पाकिस्तान का बयान

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस विवाद के बीच यह भी कहा कि अवैध अफगान नागरिकों को देश में नहीं रहने दिया जा सकता. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेशी नागरिकों की मौजूदगी को नियंत्रित करना पाकिस्तान का अधिकार है.

तालिबान के 2021 में सत्ता में आने के बाद यह पहली बार था जब अफगान विदेश मंत्री भारत आए. शुक्रवार को नई दिल्ली में उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान मुतक्की ने भरोसा दिलाया कि अफगानिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं होने देगा.

मुतक्की ने कहा, “मुझे दिल्ली आकर खुशी हुई. यह दौरा भारत और अफगानिस्तान के बीच समझ और सहयोग को बढ़ाएगा. दोनों देशों को अपने संबंध और संवाद को और मजबूत करना चाहिए. हम किसी भी समूह को अपनी धरती का गलत इस्तेमाल नहीं करने देंगे.”

ये भी पढ़ें-

‘हम लड़ने से नहीं डरते…’, ट्रंप ने चाइनीज सामान पर लगाया 100% टैरिफ तो आया चीन का पहला रिएक्शन

 

[ad_2]

कब शुरू होगी 6G की टेस्टिंग, जानिए नई टेक्नोलॉजी आने के बाद कितनी हो जाएगी इंटरनेट स्पीड

[ad_1]

AI की मदद से 6G नेटवर्क न सिर्फ तेज़ होगा बल्कि पहले से कहीं ज़्यादा स्थिर भी. मित्तल के अनुसार, आने वाले 6G नेटवर्क में एआई आधारित ‘एजेंटिक एआई’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जो नेटवर्क को खुद समझने और खुद को बेहतर करने में सक्षम बनाएगी. इसका सीधा असर यूजर्स के अनुभव पर पड़ेगा कॉल की आवाज़ और क्वालिटी पहले से ज़्यादा साफ होगी जबकि इंटरनेट स्पीड इतनी तेज़ होगी कि भारी-भरकम फाइलें भी कुछ सेकंड में डाउनलोड हो जाएंगी.

AI की मदद से 6G नेटवर्क न सिर्फ तेज़ होगा बल्कि पहले से कहीं ज़्यादा स्थिर भी. मित्तल के अनुसार, आने वाले 6G नेटवर्क में एआई आधारित ‘एजेंटिक एआई’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जो नेटवर्क को खुद समझने और खुद को बेहतर करने में सक्षम बनाएगी. इसका सीधा असर यूजर्स के अनुभव पर पड़ेगा कॉल की आवाज़ और क्वालिटी पहले से ज़्यादा साफ होगी जबकि इंटरनेट स्पीड इतनी तेज़ होगी कि भारी-भरकम फाइलें भी कुछ सेकंड में डाउनलोड हो जाएंगी.

मित्तल ने यह भी माना कि जहां एआई भविष्य को आसान बना रहा है वहीं इसके दुरुपयोग का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि डीपफेक वीडियो, आवाज की नकल और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे मामलों में एआई का इस्तेमाल चिंता का विषय बन चुका है. अगर इस पर समय रहते नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह तकनीक लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकती है.

मित्तल ने यह भी माना कि जहां एआई भविष्य को आसान बना रहा है वहीं इसके दुरुपयोग का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि डीपफेक वीडियो, आवाज की नकल और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे मामलों में एआई का इस्तेमाल चिंता का विषय बन चुका है. अगर इस पर समय रहते नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह तकनीक लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकती है.

इसी खतरे को देखते हुए, दूरसंचार विभाग ने एक एआई-आधारित सुरक्षा टूल तैयार किया है जो ऑनलाइन ठगी और संदिग्ध लेनदेन की पहचान करने में सक्षम है. इस टूल की मदद से अब तक 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी रोकी जा चुकी है और 48 लाख से अधिक फर्जी लेनदेन ब्लॉक किए जा चुके हैं. यह तकनीक समझ पाती है कि कौन सा ट्रांजैक्शन सही है और कौन संदिग्ध जिससे यूजर्स के पैसे सुरक्षित रहते हैं.

इसी खतरे को देखते हुए, दूरसंचार विभाग ने एक एआई-आधारित सुरक्षा टूल तैयार किया है जो ऑनलाइन ठगी और संदिग्ध लेनदेन की पहचान करने में सक्षम है. इस टूल की मदद से अब तक 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी रोकी जा चुकी है और 48 लाख से अधिक फर्जी लेनदेन ब्लॉक किए जा चुके हैं. यह तकनीक समझ पाती है कि कौन सा ट्रांजैक्शन सही है और कौन संदिग्ध जिससे यूजर्स के पैसे सुरक्षित रहते हैं.

मित्तल ने बताया कि भारत सरकार ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत एआई को सही दिशा में बढ़ावा दे रही है. 1.25 अरब डॉलर की इस पहल का उद्देश्य है सुरक्षित एआई सिस्टम, रिसर्च और स्टार्टअप्स को मजबूती देना ताकि भारत एआई और 6G तकनीक दोनों में वैश्विक नेतृत्व हासिल कर सके.

मित्तल ने बताया कि भारत सरकार ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत एआई को सही दिशा में बढ़ावा दे रही है. 1.25 अरब डॉलर की इस पहल का उद्देश्य है सुरक्षित एआई सिस्टम, रिसर्च और स्टार्टअप्स को मजबूती देना ताकि भारत एआई और 6G तकनीक दोनों में वैश्विक नेतृत्व हासिल कर सके.

स्पष्ट है कि जब 6G का दौर आएगा तो यह सिर्फ एक नेटवर्क नहीं बल्कि एक स्मार्ट, स्व-प्रबंधित और एआई संचालित कनेक्टिविटी सिस्टम होगा जो इंटरनेट अनुभव को पूरी तरह नई ऊंचाइयों तक पहुंचा देगा.

स्पष्ट है कि जब 6G का दौर आएगा तो यह सिर्फ एक नेटवर्क नहीं बल्कि एक स्मार्ट, स्व-प्रबंधित और एआई संचालित कनेक्टिविटी सिस्टम होगा जो इंटरनेट अनुभव को पूरी तरह नई ऊंचाइयों तक पहुंचा देगा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 6G की स्पीड 5G के मुकाबले करीब 50 से 100 गुना ज्यादा होगी. जहां 5G में अधिकतम 10GBPS की डाउनलोड स्पीड मिलती है तो वहीं 6G में यह स्पीड बढ़कर 1TBPS तक पहुंच सकती है. इस हिसाब से बड़ी से बड़ी फाइल 6G में एक सेकेंड से भी कम समय में डाउनलोड हो जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 6G की स्पीड 5G के मुकाबले करीब 50 से 100 गुना ज्यादा होगी. जहां 5G में अधिकतम 10GBPS की डाउनलोड स्पीड मिलती है तो वहीं 6G में यह स्पीड बढ़कर 1TBPS तक पहुंच सकती है. इस हिसाब से बड़ी से बड़ी फाइल 6G में एक सेकेंड से भी कम समय में डाउनलोड हो जाएगी.

Published at : 12 Oct 2025 11:43 AM (IST)

[ad_2]

लोको पायलट को नहीं मिली करवाचौथ की छुट्टी तो व्रत तोड़ने स्टेशन ही पहुंच गई पत्नी, वीडियो वायरल

[ad_1]


Viral Video: करवाचौथ का त्योहार भारत में पति-पत्नी के प्रेम, आस्था और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है. हर साल इस मौके पर महिलाएं श्रृंगार कर चांद का इंतजार करती हैं और जैसे ही चांद दिखता है, वे उसकी पूजा कर अपने व्रत को खोलती हैं. फिलहाल करवाचौथ बीत चुका है, लेकिन इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. 

कुछ वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे तो कुछ वीडियो देख आप माथा ही पकड़ लेंगे. हालांकि, एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जो पति-पत्नी के बीच अटूट रिश्ते और प्रेम का गवाह है. इसमें पत्नी अपने लोको पायलट पति के लिए रेलवे स्टेशन ही पहुंच जाती है. 

क्या है वीडियो की कहानी?

यह अनोखा वीडियो कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का है. इस वीडियो में एक महिला प्लेटफॉर्म पर खड़ी है, सजी-संवरी हुई, हाथ में पूजा की थाली लिए हुए. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला के पति रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं और इस खास दिन पर उन्हें ड्यूटी से छुट्टी नहीं मिल पाई, लेकिन पत्नी ने इस मजबूरी को अपने प्यार की राह में रुकावट नहीं बनने दिया. उसने तय किया कि वह स्टेशन पर जाकर ही अपने पति के साथ करवाचौथ का व्रत खोलेगी. जैसे ही स्टेशन पर चांद निकला, महिला ने वहीं चांद को देखा, पूजा की और व्रत खोला.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. हजारों लोगों ने इस पर रिएक्शन दिए हैं और इस महिला की तारीफ की है. कई यूजर्स ने इसे सच्चे प्यार की मिसाल बताया, तो कुछ ने लिखा कि आज के समय में ऐसा प्यार बहुत कम देखने को मिलता है. वहीं किसी यूजर ने कमेंट किया कि स्टेशन पर करवाचौथ ये है असली प्यार, कोई वेब सीरीज का सीन नहीं, रियल लाइफ मूमेंट है. 

यह भी पढ़ें करवाचौथ पर एक ही घर में दो पत्नियों ने पति के लिए रखा व्रत, सोशल मीडिया पर वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान