बड़े खतरनाक लोग हैं! मुर्गे को ड्रोन से बांध आकाश में उड़ाया- वीडियो देख भड़के यूजर्स

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया में रोज नए-नए कारनामे देखने को मिलते हैं. कोई रील्स बनाते हुए पुल से कूद जाता है तो कोई अजीब हरकतों से सुर्खियां बटोरता है. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर लोग हैरान हैं और गुस्से में भी. वीडियो में एक मुर्गे को ड्रोन से बांधकर आकाश में उड़ा दिया जाता है. जी हां, आपने सही पढ़ा, लोगों ने मजाक-मस्ती के चक्कर में एक बेजुबान मुर्गे को हवा में उड़ा दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मुर्गे को ड्रोन के साथ बांधकर उड़ाने लगे लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने एक ड्रोन तैयार किया है और उसमें रस्सी से एक मुर्गे को बांधा गया है. इसके बाद ड्रोन को स्टार्ट किया जाता है और मुर्गा धीरे-धीरे जमीन से ऊपर उठता जाता है. कुछ ही सेकंड में वह ऊंचाई तक चला जाता है. नीचे खड़े लोग इस नजारे को देखकर हंसते हुए वीडियो बना रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह बिल्कुल भी मजेदार नहीं लगा. उन्होंने कहा कि यह वीडियो “क्रूरता की हद” है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. वायरल क्लिप अब तक लाखों व्यूज़ हासिल कर चुकी है. कई लोगों ने एनिमल वेलफेयर पेजों को टैग करते हुए अपील की है कि ऐसे कंटेंट पर तुरंत रोक लगाई जाए. विशेषज्ञों का कहना है कि उड़ान के दौरान इस तरह का दबाव और डर किसी पक्षी की जान भी ले सकता है.


यह भी पढ़ें: मसाज ले रही लड़की का चुपके से बनाया वीडियो! मनचले का पीट पीटकर बना दिया भूत- वीडियो वायरल

यूजर्स का खौल उठा खून

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग दो गुटों में बंट गए.. एक पक्ष इसे मनोरंजन के नाम पर मूर्खता बता रहा है, जबकि कुछ इसे “जुगाड़ वाला मजाक” कहकर हंस रहे हैं. लेकिन बहुसंख्यक यूजर्स ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना की है. एक यूजर ने लिखा, “ये मजाक नहीं, यह पशु उत्पीड़न है.” एक और ने कहा, “लोगों को कंटेंट के नाम पर अब कुछ भी करने से गुरेज नहीं.” कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि ऐसे वीडियो पोस्ट करने वालों पर “एनिमल क्रुएल्टी एक्ट” के तहत मामला दर्ज होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कैमरा ना होता तो यकीन मुश्किल था! रेलवे फाटक पर बकरे की तरह कटा शख्स- डरा देगा वीडियो


‘फर्जी खबरें फैलाना भारत की खूबी’, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के सवाल पर बोले यूनुस

[ad_1]


Bangladesh Hindu Violence: बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने अपने देश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की खबरों को पूरी तरह फेक न्यूज बताया है. उन्होंने दावा किया कि फेक न्यूज भारत की खासियत बन गई है.

मोहम्मद यूनुस ने ये बयान पत्रकार मेहदी हसन को दिए एक इंटरव्यू में दिया. हसन ने उनसे पूछा था कि पिछले साल नवंबर में करीब 30,000 हिंदुओं ने आपके शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था. उनका कहना था कि उनके समुदाय पर हजारों हमले हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बांग्लादेश की हिंसा को बर्बर बताया था. ऐसे में इस हिंसा को रोकने के लिए आपने क्या कदम उठाए उठाए थे.

मोहम्मद यूनुस ने कही ये ये बात

मेहदी हसन के सवाल के जवाब में यूनुस ने कहा, ‘सबसे पहले ये सारी खबरें फेक न्यूज हैं. इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता. आज भारत की एक बड़ी खासियत है, फेक न्यूज.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कह रहे हैं कि हिंसा की खबरें बढ़ा चढ़ाकर पेश की गई हैं या फिर बिल्कुल गलत हैं, तो यूनुस ने कहा, ‘कभी कभी कुछ विवाद होते हैं, जमीन का झगड़ा, पारिवारिक विवाद या किसी निजी मसले पर. अगर मेरा हिंदू पड़ोसी है और हम दोनों में जमीन के निशान को लेकर विवाद है, तो लोग उसे हिंदू मुस्लिम विवाद कह देते हैं, जबकि असल में ऐसा नहीं है.’

‘अंतरिम सरकार इस पर बेहद सतर्क है’

यूनुस ने कहा कि 2024 में शेख हसीना को हिंसक प्रदर्शनों के बीच सत्ता से हटाए जाने के बाद से बनी अंतरिम सरकार इस मसले पर बहुत सतर्क है. भारत हमेशा इस मुद्दे को उछालता है इसलिए हम खास ध्यान रख रहे हैं.

‘हिंदू खुद को नागरिक के रूप में देखें’

जब यूनुस से पूछा गया कि वह बांग्लादेश के हिंदू समुदाय को क्या संदेश देना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा , ‘मैं उनसे कहता हूं कि यह मत कहिए कि मैं हिंदू हूं, मेरी रक्षा कीजिए. कहिए कि मैं इस देश का नागरिक हूं, और मुझे वह सभी अधिकार चाहिए जो राज्य अपने नागरिकों को देता है. इससे वे देश के उन सभी लोगों के साथ खड़े होंगे जिन्हें राज्य से समान व्यवहार नहीं मिला है. खुद को अलग मत कीजिए.’

यूनुस ने इंटरव्यू में कहा कि भारत द्वारा शेख हसीना को शरण देने का फैसला दोनों देशों के रिश्तों में मुख्य अवरोध बन गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बांग्लादेश में आगामी चुनाव छह महीने के भीतर होंगे.

[ad_2]

कैमरा ना होता तो यकीन मुश्किल था! रेलवे फाटक पर बकरे की तरह कटा शख्स- डरा देगा वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को झकझोर कर रख दे रहा है. वीडियो रेलवे फाटक का बताया जा रहा है जहां दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें खड़ी नजर आती हैं. इसी बीच फाटक के पास खड़ा एक शख्स अचानक ऐसा कदम उठाता है जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह जाते हैं. ट्रेन की तेज रफ्तार और उस शख्स की हरकत ने कुछ ही सेकंड में पूरे दृश्य को अफरा-तफरी में बदल दिया. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हड़कंप मच गया और लोग बार-बार इसे देखकर सिहर उठे हैं.

ट्रेन से टकराकर कटा शख्स, सिहर उठे लोग

बताया जा रहा है कि घटना एक व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग की है. वहां फाटक बंद था और दोनों तरफ वाहन रुके हुए थे. तभी लोगों की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो रेल की पटरी के बिल्कुल पास खड़ा था. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बार-बार हटने को कहा लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी. कुछ ही पलों में दूर से ट्रेन की आवाज सुनाई दी और उसकी स्पीड देखकर हर कोई पीछे हट गया. लेकिन वह शख्स वहीं खड़ा रहा. चंद सेकंड में जब ट्रेन करीब पहुंची तो शख्स बुरी तरह से ट्रेन से टकराकर कट गया और रेलवे क्रॉसिंग के पास आकर गिर गया. शख्स की मौके पर ही मौत हो गई ऐसा सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं.


ट्रेन से टकराकर फाटक किनारे गिरा…

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेलवे फाटक पर दोनों ओर गाड़िया खड़ी हैं तभी पटरी पर खड़ा एक शख्स उसी पटरी के किनारे खड़ा है जिस पर ट्रेन आने वाली है. जैसे ही ट्रेन तेज रफ्तार में आती है वैसे ही शख्स ट्रेन से टकरा जाता है और उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से कट जाता है. वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और लोग विचलित भी हुए हैं. वीडियो को लेकर यूजर्स भी अलग अलग तरह के दावे कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को  ssandeep6717 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कैसे लोग हैं, कोई मर गया और ये वीडियो बना रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…देखकर नहीं चलते हैं फिर दोष भगवान को देते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई की मदद करने के बजाए ये लोग वीडियो बना रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे एआई वीडियो बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


अनन्या पांडे ने पहनी बांधनी साड़ी, पटोला कॉर्सेट ब्लाउज पर टिकी हर किसी की नजर

[ad_1]

अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें अनन्या पांडे बला की खूबसूरत लग रही हैं.

अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें अनन्या पांडे बला की खूबसूरत लग रही हैं.

हसीना की ये वायरल तस्वीरें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की है. इस दौरान उन्होंने गुजरात के बांधनी साड़ी की पटोला कोरसेट ब्लाउज के साथ पेयर किया. इस लुक में अनन्या पांडे की देख नजरे हटाए नहीं हट रही हैं.

हसीना की ये वायरल तस्वीरें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की है. इस दौरान उन्होंने गुजरात के बांधनी साड़ी की पटोला कोरसेट ब्लाउज के साथ पेयर किया. इस लुक में अनन्या पांडे की देख नजरे हटाए नहीं हट रही हैं.

अब अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. अबू जानी संदीप खोसला की इस स्पेशल बांधनी साड़ी ने अनन्या के रेड कार्पेट लुक में चार चांद लगा दिए.

अब अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. अबू जानी संदीप खोसला की इस स्पेशल बांधनी साड़ी ने अनन्या के रेड कार्पेट लुक में चार चांद लगा दिए.

अपनी बांधनी साड़ी के साथ अनन्या ने कलरफुल बीडेड कॉरसेट ब्लाउज कैरी किया. साड़ी से ज्यादा हसीना के इस पटोला कॉरसेट ब्लाउज ने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. ट्रेडिशनल बांधनी साड़ी को उन्होंने इस ब्लाउज के साथ मॉडर्न टच दिया है.

अपनी बांधनी साड़ी के साथ अनन्या ने कलरफुल बीडेड कॉरसेट ब्लाउज कैरी किया. साड़ी से ज्यादा हसीना के इस पटोला कॉरसेट ब्लाउज ने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. ट्रेडिशनल बांधनी साड़ी को उन्होंने इस ब्लाउज के साथ मॉडर्न टच दिया है.

मेकअप और जूलरी की बात करें तो अनन्या ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ अपना ये लुक कंप्लीट किया. हसीना का मेकअप मिनिमल ही नजर आया. स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है.

मेकअप और जूलरी की बात करें तो अनन्या ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ अपना ये लुक कंप्लीट किया. हसीना का मेकअप मिनिमल ही नजर आया. स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है.

वैसे तो अनन्या पांडे हर बार ही अपने खूबसूरत लुक्स से कहर ढाती हैं. इस बार भी उनका ये लुक सभी का दिल चुरा ले गया. 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की शाम में अनन्या पांडे ने अपने इस स्टाइलिश अंदाज से फैंस को इंप्रेस कर दिया है.

वैसे तो अनन्या पांडे हर बार ही अपने खूबसूरत लुक्स से कहर ढाती हैं. इस बार भी उनका ये लुक सभी का दिल चुरा ले गया. 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की शाम में अनन्या पांडे ने अपने इस स्टाइलिश अंदाज से फैंस को इंप्रेस कर दिया है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे के पास दो फिल्मों का लाइनअप है. लक्ष्य लालवानी के साथ हसीना 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी तो वहीं कार्तिक आर्यन के साथ एक बार फिर उनकी जोड़ी जमने वाली है. दोनों को 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा जाएगा.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे के पास दो फिल्मों का लाइनअप है. लक्ष्य लालवानी के साथ हसीना ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आएंगी तो वहीं कार्तिक आर्यन के साथ एक बार फिर उनकी जोड़ी जमने वाली है. दोनों को ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में देखा जाएगा.

Published at : 12 Oct 2025 06:34 PM (IST)

[ad_2]

15,000 से कम में मिल रहे प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टफोन! Samsung से लेकर मोटोरोला तक के मॉडल्स

[ad_1]


Flipkart Big Bang Diwali Sale: फ्लिपकार्ट की Big Bang Diwali Sale शुरू हो चुकी है और यह 11 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगी. इस दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई टॉप ब्रांड स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. अगर आप 15,000 रुपये के अंदर एक पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट है. बैंक ऑफर्स के साथ इन डील्स की कीमत और भी कम हो सकती है. आइए जानते हैं सबसे बेहतरीन विकल्प.

Realme P4 5G

Realme P4 5G में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है जो स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है. फोन में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP AI प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16MP सेल्फी कैमरा मौजूद है. इस फोन के 8GB + 128GB मॉडल को 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा ICICI Bank कार्ड से 2,160 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा जिससे कीमत 15,000 रुपये के आसपास आ जाती है.

Motorola G96

Motorola G96 में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है. फोन में 6.67-इंच Full HD+ pOLED डिस्प्ले और 5,500mAh बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 50MP मेन लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इस फोन को 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. साथ ही SBI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी जिससे कीमत 15,000 रुपये से नीचे हो जाती है.

Samsung Galaxy F36 5G

Samsung Galaxy F36 5G में कंपनी का खुद का Exynos 1380 प्रोसेसर और 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 5,000mAh बैटरी और 50MP OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड, और 2MP मैक्रो लेंस शामिल हैं. इस स्मार्टफोन को 15,499 रुपये में लिस्ट किया गया है. वहीं, Flipkart SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 1,725 रुपये की छूट मिल जाएगी जिसके बाद कीमत घटकर 15,000 रुपये से नीचे आ जाएगी.

CMF by Nothing Phone 2 Pro

CMF by Nothing Phone 2 Pro को MediaTek Dimensity 7300 Pro 5G चिपसेट से पावर मिली है. इसमें 6.77-इंच AMOLED Flexible LTPS डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इस फोन को 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. वहीं,  SBI क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल जाएगी जिससे कीमत और कम हो जाती है.

फ्लिपकार्ट की Big Bang Diwali Sale 2025 उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो 15,000 रुपये के बजट में 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं. चाहे आप Realme P4 की पावरफुल बैटरी चाहें या Samsung Galaxy F36 5G की ब्रांड वैल्यू हर सेगमेंट में धमाकेदार डील मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

मात्र 35,000 में मिल रहा iPhone 16! इस दिवाली सेल में पहली बार इतना सस्ता हुआ आईफोन, जानिए कैसे मिलेगी डील

[ad_2]

सलमान खान को शादी में कैसे बुला सकते हैं, जानें एक इवेंट के लिए कितना करते हैं चार्ज?

[ad_1]


Salman Khan Event Charges: अगर देश में सबसे बड़े स्टार की बात करें तो सलमान खान का नाम उसमें सबसे टॉप पर आता है. सलमान खान फिल्मों के अलावा भी कई जगहों से तगड़ी कमाई करते हैं. जैसे कि प्राइवेट पार्टी और इवेंट से. ऐसे में हमारे मन में सवाल आता है कि अगर सलमान खान को शादी में बुलाना हो, तो क्या वे आएंगे? अगर आएंगे, तो इसके लिए उनको कितने रुपये देने होंगे. पहले सवाल का जवाब है हाँ, सलमान खान को आप शादी में बुला सकते हैं. देश के सभी बड़े सुपरस्टार पार्टियों में जाते हैं. हालांकि इसके लिए दूसरी जो सबसे जरूरी बात है, वह यह है कि आपकी शादी उतने भव्य तरीके से होनी चाहिए कि उसमें सलमान खान आ सकें. इसके लिए बजट की जरूरत होती है. चलिए अब जानते हैं कि सलमान खान को बुलाने के लिए आपका बजट कितना होना चाहिए.

कितना लगेगा खर्च

देश के तमाम स्टार्स शादियों में पांच से 10 मिनट परफॉर्मेंस के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं. इवेंट मैनेजर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादियों में परफॉर्मेंस करने के लिए सलमान और शाहरुख खान तीन करोड़ रुपये से ज्यादा लेते हैं. इसके अलावा भी कई तरह के चार्ज देने होते हैं, जैसे कि आने-जाने का खर्च, रहने का खर्च और खाने-पीने के बिल का खर्च. उनकी टीम तीन से चार दिन पहले ही आकर लोकेशन देखकर जाती है. हालांकि, इतनी महंगी फीस के चलते शाहरुख और सलमान को काफी कम लोग ही बुलाते हैं. हर साल दो से तीन शादियों में ये दोनों स्टार परफॉर्मेंस करते दिखाई देते हैं.

सिंगर की ज्यादा डिमांड

एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान इवेंट मैनेजर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने कई बड़े खुलासे किए थे. जैसे कि शादियों में इन बॉलीवुड स्टार से ज्यादा सिंगर की डिमांड रहती है और उनकी फीस भी इनसे काफी हाई रहती है. जैसे कि अरिजीत सिंह सबसे ज्यादा चार्ज करते हैं, उनकी फीस 5 करोड़ रुपये के आसपास है. वहीं दूसरे नंबर पर एपी ढिल्लों का नाम आता है, उनकी फीस 4 करोड़ के आसपास है. तीसरे नंबर पर दिलजीत दोसांझ का नाम आता है, उनकी भी फीस 3.5 करोड़ के आसपास है. एक्टर की डिमांड कम होने के पीछे कारणों के बारे में एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप उनको बुलाते हैं, तो उनके लिए एक चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था करनी होती है. इसके साथ ही प्रेसिडेंशियल सुइट बुक भी बुकिंग करनी होती है. इसके साथ उनके साथ 10 से 12 लोगों की पूरी टीम होती है, आपको उनके लिए भी व्यवस्था करना पड़ती है. इस तरह खर्च काफी ज्यादा हो जाता है.

इसे भी पढ़ें- रात को अच्छे से सोते नहीं तो भी लग सकता है चश्मा, जानें क्या है इसका आंखों से कनेक्शन?

 

 

[ad_2]

Video: मां एक-रूप अनेक! जोकर बन महिला ने बच्चे को पेट पर बांध दिखाए करतब, भावुक कर देगा वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: दुनिया में एक मां ही ऐसी होती हैं, जो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिंगल मदर जोकर बन अपने आठ महीने के मासूम बच्चे को पालने के लिए सड़क पर स्टंट करती नजर आ रही है. इस दृश्य का वीडियो बेहद ही भावुक करने वाला है और सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

देखिए भावुक कर देने वाला वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला ने अपने बच्चे को अपने सीने से बांधकर सर्कस जैसे स्टंट्स करती है, ताकि उसे कुछ पैसे मिल जाए और वो अपने बच्चे को दो वक्त का खाना खिला सके. वीडियो में महिला को साफ देखा जा सकता है कि वो सड़क पर अलग-अगल तरह के स्टंट कर रही है और उसका बच्चा भी उसके साथ है.

महिला कभी रिंग्स को घुमा रही हैं तो कभी हाथों को ऊपर उठाना और साथ में वो अपने बच्चे को भी संभाल रही है. महिला को ऐसा करते देख सड़क पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस दृश्य का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

वीडियो को देख यूर्जस ने किए कमेंट्स

वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई प्रतिक्रियाएं दी है. यूजर्स ने कहा कि मां के संघर्ष को सलाम है. दूसरे यूजर ने लिखा कि ये मां है अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती हैं. वहीं काफी यूजर्स ने कहा कि महिला अपने आठ महीने के बच्चे को सीने में लगाए दुनिया से लड़ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सर्कस करते समय महिला हंस रही हैं, लेकिन इस हंसी के पीछे कितना दुख होगा वो सिर्फ उन्हें ही पता होगा.


भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, ग्रुप सी के कई पदों पर निकली भर्तियां

[ad_1]


Indian Army Recruitment 2025: इंडियन आर्मी में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और सुनहरा मौका आया है. सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स महानिदेशालय (DG EME) ने विभिन्न ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसमें MTS और Clerk के साथ-साथ कुल 69 सीट्स पर वैकेंसी निकाली गई है.

इंडियन आर्मी ने नोटिफिकेशन जारी कर इन भर्तियों के बारे में बताया है. इसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म की ओपनिंग और क्लोजिंग डेट से लेकर एज लिमिट और एलिजबिलिटी तक सभी चीजों की जानकारी दी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सेना में निकली इस वैकेंसी के लिए कैसे कर सकते है अप्लाई.

कितने पदों पर निकली भर्ती ?

भारतीय सेना में DG EME Group C के कुल 69 पदों पर भर्ती निकली हैं. इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ के 35 पद, लोवर डिवीजन क्लर्क के 25 पद, धोबी के 14 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए 2 पद और जूनियर टेक्निकल क्लर्क ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के लिए 2 सीट्स पर वैकेंसी निकली है. इसके रजिस्ट्रेशन की तारीख 11 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक है. भर्ती होने के लिए कैंडिडेट्स को एक रिटेन एग्जाम और एक स्किल टेस्ट पास करना होगा. इसके बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा और मेडिकल एग्जाम के बाद ज्वाइनिंग कराई जाएगी.

कौन कर सकता है अप्लाई ? 

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए विशेष एज लिमिट और क्वालिफिकेशन भी रखी गई है. इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, लोवर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और धोबी के लिए 18 से 25 साल की एज तय की गई है तो वहीं जूनियर टेक्निकल क्लर्क के लिए 21 से 30 साल की उम्र रखी गई है. 

कैसे करें अप्लाई ?

इस फॉर्म को भरने की कोई फीस नहीं है और कैंडिडेट्स इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड्स में भर सकते हैं. इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 
1. सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं. 
2. इसके बाद recruitment या what’s new सेक्शन पर जाएं.
3. यहां DG EME Group C Recruitment 2025 Apply Online वाले लिंक पर क्लिक करें. 
4. फिर नोटिफिकेशन फॉर्म को ध्यान से पढ़ें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
5. इसमें अपनी फोटोग्राफ, सिग्नेचर, और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें.
6. अच्छे तरह से फॉर्म में भरी सभी डिटेल्स को रिव्यू करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
7. ध्यान रहे कि फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें.

इसे भी पढ़ें : आयुष अफसर के 1500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

जायसवाल को मारी गेंद और फिर…, ICC ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर पर लिया सख्त एक्शन

[ad_1]


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के बीच ICC ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. उन्हें ICC की आचार संहिता के लेवल 1 का दोषी पाया गया है. इसी के तहत उनपर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है, साथ-साथ उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी थमाया गया है. यह पिछले 24 महीने के अंतराल में उनका दूसरा डिमेरिट पॉइंट है.

जेडन सील्स को यह सजा दिल्ली टेस्ट में पहले दिन घटी घटना के लिए मिली है. यह मामला 10 अक्टूबर, यानी दूसरे टेस्ट के पहले दिन का है. भारतीय पारी के 29वें ओवर में सील्स ने फॉलो-थ्रू में गेंद यशस्वी जायसवाल की तरफ फेंक दी थी. इससे गेंद जायसवाल के पैड पर लगी.

कैरेबियाई तेज गेंदबाज ने दलील दी कि उन्होंने रन आउट के इरादे से बॉल को जायसवाल की तरफ फेंका था. मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने वीडियो रिप्ले देखने के बाद कहा कि सील्स का गेंद फेंकना अनुचित था.

सील्स को ICC की आचार संहिता में आर्टिकल 2.9 का दोषी पाया गया. इसके मुताबिक किसी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में यदि कोई खिलाड़ी अन्य किसी प्लेयर की तरफ अनुचित तरीके से गेंद को फेंकता है, तो वो सजा का पात्र होगा.

वेस्टइंडीज ने किया है कमबैक

दिल्ली टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518 रन पर घोषित की थी. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी सिर्फ 248 रनों पर सिमट गई थी. ऐसे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाया, दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के 2 विकेट सिर्फ 35 रन पर गिर गए थे. उसके बाद जॉन कैंपबेल और शाय होप की 138 रनों की पार्टनरशिप ने वेस्टइंडीज की मैच में वापसी करवाई है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कैंपबेल ने 87 रन और होप ने 66 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs WI: जॉन कैंपबेल शतक के करीब, शाई होप का भी पचासा, वेस्टइंडीज का करिश्माई प्रदर्शन; ऐसा रहा तीसरा दिन

[ad_2]

दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया ने खेला बड़ा दांव, खरीद डाले इस कंपनी के 1.12 लाख शेयर

[ad_1]


TechEra India Shares: ‘बिग व्हेल’ के नाम से जाने जाने वाले शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक ने बड़ा दांव लगाया है. उनसे जुड़ी बंगाल फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट ने टेकएरा इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड (TechEra India Limited) के 1.12 लाख शेयर ओपन मार्केट के जरिए खरीदे हैं. इसके बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 5 पेरसेंट का अपर सर्किट लगा और 273.55 रुपये के स्तर पर जा पहुंचा. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के इस स्टॉक में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी डिफेंस सेक्टर के शेयरों में बढ़ते भरोसे का संकेत है. अक्टूबर में लिस्टिंग होने के बाद यह यह स्टॉक अब तक 233 परसेंट तक उछल चुका है. 

1 साल में 233 परसेंट का शानदार रिटर्न

टेकएरा इंजीनियरिंग के शेयरों की लिस्टिंग 3 अक्टूबर, 2024 को 82 प्रति शेयर के लेवल पर हुई थी. महज एक साल से भी कम समय में इसने 233 परसेंट का शानदार रिटर्न दिया है. टेकएरा इंजीनियरिंग इंडिया एयरोस्पेस, डिफेंस और एविएशन सेक्टर के लिए प्रिसिशन टूलिंग, ऑटोमेशन सिस्टम और एयरोस्पेस कंपोनेंट्स बनाती है. कंपनी MRO (मेंटेनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहॉल) रिलेटेड उपकरण और ग्राउंड सपोर्ट सिस्टम की भी सप्लाई करती है. यह सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे पहलों के तहत आत्मनिर्भरता के रास्ते बढ़ते देश के इस सफर में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. 

टेकएरा को सरकारी कंपनी से मिला बड़ा ऑर्डर 

टेकएरा इंजीनियरिंग के शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, पिछले महीने इसमें 50 परसेंट और पिछले तीन महीनों में 40 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. पिछले पांच सेशन में ही कंपनी के शेयर 16 परसेंट चढ़े हैं.  इस तेजी को ओर बढ़ाते हुए टेकएरा ने पिछले हफ्ते एक सरकारी कंपनी से 4.66 करोड़ के नए ऑर्डर के मिलने का ऐलान किया. इसमें टैक्स और ड्यूटी दोनों शामिल हैं. साथ ही MRO से संबंधित उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है. इसका खुलासा सेबी के LODR मानदंडों के तहत किया गया है. इस खबर से भी स्टॉक को मजबूती मिली. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

अमेरिका-चीन के बीच फिर बढ़ी तनातनी, फायदे में रहेगा भारत; मिलेंगे एक से बढ़कर एक मौके 

[ad_2]