IPO Alert: Sihora Industries Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

[ad_1]

Sihora Industries Limited का IPO ₹10.56 करोड़ का एक निश्चित मूल्य वाला Issue है। यह Issue पूरी तरह से ₹10.56 करोड़ मूल्य के 0.16 करोड़ share का एक नया Issue है। Sihora Industries Limited IPO 10 अक्टूबर, 2025 को Subscription के लिए खुलेगा और 14 अक्टूबर, 2025 को बंद होगा। Sihora Industries के IPO का आवंटन 15 अक्टूबर, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। Sihora Industries का IPO बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होगा और इसकी संभावित listing तिथि 17 अक्टूबर, 2025 तय की गई है। Sihora Industries के IPO का मूल्य ₹66.00 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए lot size 2,000 है। एक व्यक्तिगत निवेशक (खुदरा) द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹2,64,000.00 (4,000 शेयर) (ऊपरी मूल्य के आधार पर) है। एचएनआई के लिए minimum lot size निवेश 3 लॉट (6,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹3,96,000 है।

[ad_2]

क्या कोई भी बंद करवा सकता है आपका Instagram अकाउंट, जानिए कहां करनी होती है शिकायत

[ad_1]


Instagram Account Ban: आज के दौर में Instagram सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि लोगों की पहचान और करियर का अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे क्रिएटर्स हों, बिजनेस ब्रांड्स या आम यूजर हर किसी की डिजिटल मौजूदगी Instagram पर है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई आपकी प्रोफाइल को फर्जी रिपोर्ट कर दे या आपका अकाउंट बंद करवा दे तो क्या यह सच में संभव है? और अगर किसी ने आपके साथ ऐसा किया है तो आप इसकी शिकायत कहां कर सकते हैं? आइए जानते हैं इस पूरे मामले की हकीकत.

क्या कोई भी बंद करवा सकता है आपका Instagram अकाउंट?

Instagram की सिक्योरिटी सिस्टम में यूजर्स को किसी भी पोस्ट, स्टोरी या अकाउंट को रिपोर्ट करने की सुविधा दी गई है. कोई भी व्यक्ति अगर किसी कंटेंट को आपत्तिजनक, फेक, या Instagram की गाइडलाइन्स के खिलाफ मानता है तो वह उसे रिपोर्ट कर सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ रिपोर्ट करने से अकाउंट तुरंत बंद हो जाएगा.

Instagram हर रिपोर्ट को अपने ऑटोमैटिक सिस्टम और मॉडरेशन टीम के जरिए जांचता है. अगर आपके अकाउंट से सच में कोई ऐसा कंटेंट जुड़ा है जो नीतियों का उल्लंघन करता है जैसे हेट स्पीच, न्यूडिटी, फेक न्यूज या स्पैम तभी उस पर कार्रवाई की जाती है. लेकिन अगर रिपोर्ट झूठी या बिना कारण की गई है तो अकाउंट पर कोई असर नहीं पड़ता.

झूठी रिपोर्ट से कैसे बचें

अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर कई बार आपके अकाउंट को रिपोर्ट कर रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं. Instagram की पॉलिसी मल्टीपल फॉल्स रिपोर्ट को ट्रैक करती है. यानी, अगर एक ही यूजर या ग्रुप बार-बार बिना सबूत रिपोर्ट करता है तो उनकी रिपोर्ट को सिस्टम अपने आप इग्नोर कर देता है.

इसके अलावा, आप अपने अकाउंट की टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन रख सकते हैं, पासवर्ड स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं और संदिग्ध लिंक या डीएम से दूरी बना सकते हैं. इससे आपका अकाउंट हैक या फर्जी रिपोर्टिंग के बाद डिलीट होने से काफी हद तक सुरक्षित रहता है.

अगर अकाउंट बंद हो जाए तो क्या करें

अगर गलती से आपका Instagram अकाउंट डिसेबल या सस्पेंड हो गया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं. आप Instagram Help Center या ऐप के अंदर मौजूद Appeal (अपील) विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं.

सबसे पहले, अपने लॉगिन पेज पर जाकर Learn More या Disagree with decision पर क्लिक करें.

इसके बाद, एक फॉर्म खुलेगा जहां आप अपनी पहचान और समस्या का विवरण दर्ज कर सकते हैं.

Instagram आपकी रिक्वेस्ट की समीक्षा करेगा और अगर पाया गया कि आपका अकाउंट गलती से बंद हुआ है तो वह दोबारा एक्टिवेट कर दिया जाएगा.

शिकायत कहां करें

अगर आपको लगता है कि कोई जानबूझकर आपके अकाउंट को रिपोर्ट कर रहा है या गलत कंटेंट पोस्ट करके आपकी छवि खराब कर रहा है तो आप सीधे cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यह भारत सरकार का आधिकारिक साइबर पोर्टल है जहां सोशल मीडिया से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जाती हैं.

यह भी पढ़ें:

आपका कंप्यूटर माउस सुन रहा आपकी बातें, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

भारत-अफगानिस्तान के साझा बयान में कश्मीर के जिक्र से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- ‘ये असंवेनश

[ad_1]


Pakistan Reaction: भारत और अफगानिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को नई दिल्ली में जारी हुए संयुक्त बयान पर पाकिस्तान ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. पाकिस्तान ने इस बयान में जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा बताए जाने पर सख्त आपत्ति जताई है और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा बताना संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और जम्मू कश्मीर की कानूनी स्थिति का स्पष्ट उल्लंघन है. पाकिस्तान ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान का यह संयुक्त बयान कश्मीर के लोगों के बलिदान और उनके आत्मनिर्णय के अधिकार की लड़ाई के प्रति अत्यंत असंवेदनशील है.

अफगानिस्तान के राजदूत को तलब कर जताया विरोध

पाकिस्तान ने इस संयुक्त बयान को लेकर इस्लामाबाद में अफगानिस्तान के राजदूत को तलब किया और अपनी गंभीर चिंताएं औपचारिक रूप से दर्ज कराईं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (पश्चिम एशिया और अफगानिस्तान) ने राजदूत को बताया कि जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा बताना अस्वीकार्य है.

आतंकवाद पर भी भिड़े पाकिस्तान-अफगानिस्तान

संयुक्त बयान में अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने यह कहा था कि आतंकवाद पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है. इस बयान पर भी पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान ने मुत्तकी के इस बयान को तथ्यों से परे और गैर जिम्मेदाराना बताया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान कई बार अफगान सरकार को बता चुका है कि “फितना ए खवारिज” और “फितना ए हिंदुस्तान” नाम के आतंकी तत्व अफगान जमीन से पाकिस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं.

बयान में कहा गया कि आतंकवाद पर जिम्मेदारी पाकिस्तान पर डालने से अंतरिम अफगान सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो सकती. अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होना चाहिए.”

अफगान शरणार्थियों की वापसी का मुद्दा भी उठाया

पाकिस्तान ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह चार दशक से करीब चार मिलियन अफगानों की मेजबानी कर रहा है. अब जबकि अफगानिस्तान में शांति लौट रही है, तो बिना अनुमति के पाकिस्तान में रह रहे अफगानों को अपने देश लौटना चाहिए विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी सीमा में विदेशी नागरिकों की मौजूदगी को नियंत्रित करने का अधिकार है, और यह अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने दावा किया कि वह मानवीय दृष्टिकोण से अफगानों को मेडिकल और स्टडी वीजा भी जारी कर रहा है और इस्लामी भाईचारे की भावना से अफगान जनता को सहायता देता रहेगा.

‘हम स्थिर और समृद्ध अफगानिस्तान चाहते हैं’

बयान में कहा गया कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण, स्थिर और क्षेत्रीय रूप से जुड़ा हुआ समृद्ध अफगानिस्तान देखना चाहता है. इसी भावना से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को व्यापार, आर्थिक और संपर्क सुविधाएं मुहैया कराई हैं. हालांकि पाकिस्तान ने साफ किया कि उसकी पहली जिम्मेदारी अपने नागरिकों की सुरक्षा है और अफगानिस्तान को अपनी जमीन पाकिस्तान विरोधी आतंकी तत्वों के इस्तेमाल से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे.

मुत्तकी बोले-पाकिस्तान को खुद सुलझानी चाहिए अपनी समस्याएं

भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने भारत और अफगानिस्तान के साझा बयान के बाद पाकिस्तान की आपत्तियों पर कहा, ‘हम समझते हैं कि पाकिस्तान ने गलत किया है. इस तरह समस्याएं सुलझती नहीं हैं. हमने बातचीत के लिए दरवाजे खुले रखे हैं, लेकिन पाकिस्तान को अपनी समस्याएं खुद सुलझानी चाहिए.’ अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में 40 वर्षों के बाद शांति आई है और पाकिस्तान का यह रवैया ठीक नहीं है. यही बयान पाकिस्तान के लिए असहज साबित हुआ है, जिससे वह बौखला गया है.

भारत अफगानिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले की की थी निंदा

गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान ने 10 अक्टूबर को जारी संयुक्त बयान में 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया था.

[ad_2]

किशोर कुमार ने अपनी जादुई आवाज से जीते सैंकड़ों दिल, असली नाम नहीं जानते होंगे आप

[ad_1]


भारतीय सिनेमा के गोल्डन एरा में एक ऐसी आवाज गूंजी, जिसने लाखों दिलों को छूआ और संगीत की दुनिया में अमर हो गई. किशोर कुमार न सिर्फ एक सिंगर थे, बल्कि एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार थे, जिन्हें प्यार से ‘किशोर दा’ कहा जाता है. उनकी मखमली आवाज और उसमें ठहराव की अनूठी शैली ने उन्हें भारतीय संगीत का पर्याय बना दिया.

4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था. उनके बड़े भाई अशोक कुमार पहले से ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता थे, जिसके चलते किशोर कुमार का रुझान भी सिनेमा की ओर हुआ, लेकिन जहां अशोक अभिनय में चमके, किशोर कुमार ने अपने गानों से दुनिया को दीवाना बनाया.

किशोर कुमार को शुरुआत में एक्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया गया, लेकिन उनकी आत्मा संगीत में बसी थी. किशोर कुमार ने 1946 में शिकारी फिल्म से अभिनय शुरू किया, लेकिन उनका मन एक्टिंग में नहीं लगता था. वो केएल सहगल की तरह सिंगर बनना चाहते थे. 1948 में जिद्दी फिल्म में खेमचंद्र प्रकाश के संगीत निर्देशन में उन्होंने पहला गाना गाया, ‘मरने की दुआएं क्यों मांगू, जीने की तमन्ना कौन करे’, जो देव आनंद के लिए था. इसके बाद उन्होंने गायकी में शानदार सफलता हासिल की और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

किशोर कुमार एक ऐसी आवाज रहे, जिसने हिंदी सिनेमा को अनगिनत सदाबहार गीत दिए, जैसे मेरे सपनों की रानी, पल-पल दिल के पास, और जिंदगी एक सफर है सुहाना. उनकी गायकी में जादू था, चाहे रोमांटिक गीत हों, उदासी भरे या जोश से भरे गाने, हर भाव को उन्होंने बखूबी पेश किया. उनकी आवाज की जीवंतता और इमोशनल गहराई ने उन्हें हर पीढ़ी का चहेता बनाया. उनकी आवाज हर इमोशन को जिंदा कर देती थी.

किशोर कुमार ने आरडी बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे संगीतकारों के साथ मिलकर कई कालजयी गीत दिए. किशोर दा का संगीतकार आरडी बर्मन के साथ खास रिश्ता था. दोनों ने ‘कटी पतंग’, ‘अमर प्रेम’ जैसे अनगिनत हिट गीत दिए. किशोर कुमार सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और संगीतकार भी थे. उनकी फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ और ‘झुमरू’ दर्शकों के बीच आज भी पॉपलर हैं.

उनका कॉमेडी अवतार और सहज अभिनय ने उन्हें दर्शकों का चहेता बनाया, लेकिन किशोर दा का पर्सनल लाइफ उतनी ही मुश्किल थी, जितना उनकी कला सहज थी. चार शादियां, जिनमें रुमा घोष, मधुबाला, योगिता बाली और लीना चंदावरकर शामिल थीं, उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव लाईं. 13 अक्टूबर, 1987 को दिल का दौरा पड़ने से किशोर कुमार का निधन हो गया, लेकिन उनकी आवाज आज भी जिंदा है.

रेडियो पर, संगीत समारोहों में, या किसी के दिल में, किशोर दा का संगीत हर जगह गूंजता है. चाहे वह ‘पल पल दिल के पास’ की रोमांटिक धुन हो या ‘एक लड़की भिगी भागी सी’ की मस्ती, किशोर कुमार का जादू कभी फीका नहीं पड़ेगा. उनकी आवाज आज भी हर दिल में बसी है, जो हमें प्यार, मस्ती और जिंदगी के रंगों से जोड़ती है.

[ad_2]

अब UPI से एक क्लिक में जमा होगी स्कूल फीस, केंद्र ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

[ad_1]


स्कूलों में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों को एक पत्र जारी किया गया है. इसमें शिक्षा मंत्रालय ने सभी NCERT, CBSE, KVS और NVS जैसे एजुकेशन इंस्टीट्यूशन को फीस भरने के लिए डिजिटल पेमेंट मोड, खासकर यूपीआई को अपनाने का आग्रह किया है. शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस तरह न सिर्फ स्कूलों में फीस भरने के लिए लगने वाली लंबी लाइनें खत्म होंगी, बल्कि यह कदम स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को टेक्नोलॉजी के मामले में अपडेटेड भी रखेगा. 

स्कूलों में UPI क्यों है जरूरी ?

स्कूलों में हमेशा से कैश देकर फीस भरी जाती है. ऐसे में पेरेंट्स को फीस भरने के लिए अलग से समय निकालकर स्कूल आना पड़ता है. उसमें भी न्यू एडमिशन और एग्जाम्स केसमय फीस काउंटरों पर काफी भीड़ लगी रहती है, जिससे पेरेंट्स और बच्चों को फीस भरने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ता है. साथ ही कई बार फी रिसिप्ट न मिलने या कैश न होने पर ये परेशानी और भी बढ़ जाती है. ऐसे में ऑनलाइन मोड में पेरेंट्स घर बैठे ही एक क्लिक से बिना किसी देरी के फीस जमा कर सकते हैं और इसका रिकॉर्ड भी हमेशा के लिए सेफ रहता है. साथ ही इसके जरिए आराम से कैशलैस पैमेंट हो जाएगी.    

UPI कैसे लाएगा बदलाव ?

ये सिस्टम, डिजिटल इंडिया के आइडिया को भी प्रमोट करता है. इस पहल से न सिर्फ स्कूल एडमिनिसट्रेशन बेहतर बनेगा बल्कि पेरेंट्स भी ज्यादा से ज्यादा डिजिटली लिटरेट होंगे. 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव होना बेहद जरूरी है. फिर चाहे उसके लिए बच्चों को स्मार्ट क्लासेज के जरिए पढ़ाना हो या फिर स्कूल फीस भरने के लिए UPI का इस्तेमाल.

इसे भी पढ़ें :  सुरों से सियासत तक… जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

महाराष्ट्र सीएम की पत्नी अमृता फणनवीस ने गुनगुनाया गाना! आवाज पर आया यूजर्स का दिल- वीडियो वायर

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आजकल सेलेब्रिटीज के पुराने और नए वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, वह किसी एक्टर या सिंगर का नहीं बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का है. दरअसल, इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में अमृता फडणवीस संगीत की मधुर धुनों को बड़ी ही खूबसूरती से गुनगुनाती नजर आ रही हैं. उनका ये अंदाज देखकर लोग बस यही कह रहे हैं कि राजनीति की दुनिया से जुड़े इस परिवार में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. सुरों का उतार-चढ़ाव, लय और भावनाओं का ऐसा संगम कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जाए.

अमृता फणनवीस ने गुनगुनाई संगीत की धुन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे वीडियो में अमृता फडणवीस अपने सधे हुए सुरों से सभी का दिल जीत रही हैं. वह सारेगामा के सभी सुरों का इस्तेमाल करती नजर आती हैं और हर नोट को इतनी सहजता से छूती हैं कि यह वीडियो अब यूजर्स के बीच चर्चा का केंद्र बन चुका है. वीडियो में उनकी आवाज की मिठास और सुरों की स्थिरता इस बात की गवाही दे रही है कि संगीत उनके अंदर रचा-बसा है. लोग उनकी तारीफ में तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. किसी ने कहा कि “मैडम की आवाज बहुत सुरीली है” तो किसी ने लिखा कि “संगीत की सच्ची साधक लगती हैं”.


पेशे से बैंकर रही हैं अमृता

अमृता फडणवीस पहले भी अपनी गायकी और सामाजिक कार्यों के चलते चर्चा में रही हैं. वे पेशे से बैंकिंग प्रोफेशनल रही हैं लेकिन कला और संगीत के प्रति उनका रुझान हमेशा गहरा रहा है. उन्होंने कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और कुछ लोकप्रिय गानों में अपनी आवाज भी दी है. यह नया वायरल वीडियो एक बार फिर उनके सिंगिंग टैलेंट को सुर्खियों में लेकर आया है.

यह भी पढ़ें: कैमरा ना होता तो यकीन मुश्किल था! रेलवे फाटक पर बकरे की तरह कटा शख्स- डरा देगा वीडियो

यूजर्स ने की तारीफ

वीडियो को Amruta Fadnavis  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आज से मेरी फेवरेट सिंगर आप ही हो. एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है, आपको सुरों की समझ भी है जानकर अच्छा लगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….मैडम मल्टी टैलेंटेड हैं, क्या गाती हैं.

यह भी पढ़ें: मसाज ले रही लड़की का चुपके से बनाया वीडियो! मनचले का पीट पीटकर बना दिया भूत- वीडियो वायरल


Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें लव राशिफल

[ad_1]


Aaj Ka Love Rashifal 13 October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर रहने वाली है.

इसके साथ ही आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, परिघ योग, शिव योग, सिद्ध योग, बव करण, बालव कारण और कौलव कारण बन रहा है. इसके साथ ही सोमवार के दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से ग्रहों के सेनापति मंगल विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा.

आइए जानते हैं 13 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल क्या कहता है?

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. यह समय आपके रिश्ते में एक नया मोड़ ला सकता है. पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है. पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत करने से विश्वास बढ़ेगा और प्यार में मजबूती आएगी. आज के दिन कोशिश करें कि पार्टनर का सम्मान बरकरार रहें. 

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के जातक आज मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं. पार्टनर के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. प्रेम जीवन में किसी भी तरह के फैसले में पार्टनर की राय को जरूर शामिल करें. कोशिश करें कि प्रेम जीवन में धैर्य और समझदारी जरूर बनाए.

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से रोमांस से भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ रिश्तों में ताजगी महसूस कर सकते हैं. पार्टनर की खुलकर तारीफ करने से उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं. 

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से बेहतर जाने वाला है. पार्टनर के साथ रिश्तों में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश कर सकते हैं. आज के दिन प्रेम भावना प्रबल होगी. संवाद में मिठास लाने की कोशिश करें. 

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन पार्टनर के साथ खुलकर समय बिताने का है. प्रेम जीवन में अपनी भावनाओं को बिना झिझक के कहने की कोशिश करें. लव लाइफ के लिहाज से यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है. पुराने मतभेदों को दूर करने के लिए ये समय काफी अच्छा साबित हो सकता है. 

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए प्यार के लिहाज से सोमवार का दिन मिलानसार रहने वाला है. आज के दिन पार्टनर से किसी भी तरह की गलती या मनमुटाव को दूर करने के लिए बेहतर साबित हो सकता है. पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें. रिश्तों में ईगो को ना आने दें. 

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से बेहतर साबित हो सकता है. अपनी भावनाओं को काबू में करें. इसके अलावा रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाने का मौका मिल सकता है. जीवन में प्यार को शादी की तरफ ले जाने का फैसला कर सकते हैं. हालांकि इसमें जल्दबाजी दिखाने से बचें. 

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को पार्टनर के साथ भावनाओं को साझा करने से मन हल्का होगा. कोई बात जो अंदर से मन को व्याकुल कर रही है, पार्टनर के साथ संवाद कायम करने की कोशिश करें. जीवनसाथी का सम्मान बनाए रखें. 

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं. अपने रिश्तों को मजबूती प्रदान करने के लिए उनका सम्मान जरूर करें. जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. 

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन पार्टनर के साथ बेहतर जाने वाला है. एक साथ समय बिताने से प्यार में मजबूती आएगी. इस दौरान पार्टनर के साथ बिताया गया ये पल आपके लिए यादगार साबित हो सकता है.

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से बेहतरीन रहने वाला है. पार्टनर के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. इस बीच आपको पार्टनर के साथ रियल कनेक्शन फील हो सकता है. 

Love Rashifal 13 October 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानें मेष से मीन का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर बीत सकता है. पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. संबंधों में विश्वास बढ़ने से रिश्तों में मजबूती आएगी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अब खतरे में आपका PC! इस दिन से खत्म हो रही Windows 10 की सिक्योरिटी अपडेट, लेकिन बचने का ये है

[ad_1]


Windows 10 Support: अगर आप अभी भी Windows 10 वाला पीसी इस्तेमाल कर रहे हैं तो ज़रा संभल जाइए. 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार के बाद आपके सिस्टम को अब कोई नई सुरक्षा अपडेट (Security Update) नहीं मिलेगी. करीब 41% पीसी यूज़र्स यानी 40 करोड़ से ज़्यादा कंप्यूटर अभी भी Windows 10 पर चल रहे हैं लेकिन अब यह वर्ज़न पुराना (Outdated) माना जाएगा.

Microsoft का Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम

Microsoft ने अपने यूज़र्स को थोड़ा और वक्त देने के लिए एक Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम शुरू किया है. इसके तहत यूज़र्स को 13 अक्टूबर 2026 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलती रहेंगी. यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो फिलहाल Windows 11 पर अपग्रेड नहीं करना चाहते या जिनके सिस्टम उस पर चल नहीं सकते. कंपनी के अनुसार, यह कोई स्थायी समाधान नहीं बल्कि एक अस्थायी सुरक्षा पुल है ताकि यूज़र सुरक्षित रहते हुए आराम से नए सिस्टम पर माइग्रेट कर सकें.

कितनी होगी कीमत और किसे मिलेगा फ्री अपडेट का मौका

ESU प्रोग्राम की कीमत $30 (लगभग 2,500 रुपये) रखी गई है लेकिन यूरोपियन यूज़र्स के लिए यह पूरी तरह मुफ़्त है. बाकी यूज़र्स के पास भी दो फ्री विकल्प हैं.

Windows Backup के जरिए अपने सेटिंग्स OneDrive पर सिंक करें या फिर 1,000 Microsoft Rewards Points रिडीम करें. इनमें से किसी एक विकल्प को चुनकर आप Windows 10 की सुरक्षा अपडेट्स को 2026 तक फ्री में पा सकते हैं.

ऐसे करें Windows 10 ESU प्रोग्राम में एनरोल

सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपके पीसी में Windows 10 का लेटेस्ट वर्ज़न (22H2) इंस्टॉल है.

Settings → Windows Update → View Update History में जाकर चेक करें.

अगर सब ठीक है तो Windows Update सेक्शन में आपको एक संदेश दिखेगा “Windows 10 support ends in October 2025” और नीचे लिंक होगा “Enroll in Extended Security Updates”. उस पर क्लिक करने से ESU Enrollment Wizard खुलेगा. अब आप चुन सकते हैं OneDrive सिंक, $30 भुगतान या 1,000 Rewards Points. आप किसी भी समय 13 अक्टूबर 2026 तक इस प्रोग्राम में जुड़ सकते हैं.

कुछ यूज़र्स को अब तक नहीं मिला “Enroll Now” विकल्प

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ सिस्टम्स पर यह फीचर अब तक एक्टिव नहीं हुआ है. कई टेस्टिंग डिवाइस पर, ज़रूरी अपडेट (KB5063709) होने के बावजूद “Enroll Now” लिंक नहीं दिखा. Microsoft के प्रवक्ता ने बताया है कि यह सुविधा धीरे-धीरे सभी मार्केट्स में रोल आउट की जा रही है.

Windows 10 यूज़र्स के लिए फ्री सुरक्षा अपडेट पाने के दो आसान तरीके

OneDrive पर बैकअप बनाएं

ESU Wizard में “Back up your PC settings” विकल्प चुनें और अपने Microsoft अकाउंट से OneDrive पर सिंक शुरू करें. ध्यान दें, Microsoft सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज देता है इसलिए ज्यादा डेटा होने पर अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है.

Microsoft Rewards Points का उपयोग करें

अगर आपके पास 1,000 या उससे अधिक पॉइंट्स हैं तो उन्हें रिडीम करके बिना किसी शुल्क के ESU अपडेट प्राप्त करें.

Windows 10 ने पिछले एक दशक में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसका सफर आख़िरी चरण में है. फिर भी जो यूज़र्स तुरंत Windows 11 पर नहीं जाना चाहते, उनके लिए Microsoft का मुफ्त ESU प्रोग्राम एक उपयोगी और सुरक्षित विकल्प है. इससे आप 2026 तक अपने सिस्टम को सुरक्षित और अप-टू-डेट रख सकते हैं बिना नया हार्डवेयर खरीदे.

यह भी पढ़ें:

दिवाली सेल का जाल! फेक वेबसाइट और फ़िशिंग लिंक से ऐसे बचें वरना उड़ जाएंगे आपके पैसे, जानिए कैसे पहचानें

[ad_2]

स्मृति मंधाना ने ODI में सबसे तेज 5000 रन का बनाया रिकॉर्ड, विराट कोहली-विव रिचर्ड्स रह गए पीछे

[ad_1]


स्मृति मंधाना वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने यह मुकाम 2025 महिला वर्ल्ड कप के 13वें मैच में हासिल किया, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर हुई. स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले में 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेल प्रतिका रावल के साथ 155 रनों की सलामी साझेदारी की. दरअसल मंधाना अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज रन बनाने के मामले में विराट कोहली और विव रिचर्ड्स से भी आगे निकल गई हैं. भारतीय टीम ने पहली पारी में 330 रन बनाए.

विराट और विव रिचर्ड्स से आगे निकलीं

विराट कोहली और विवियन रिचर्ड्स ने वनडे क्रिकेट में 5,000 रन पूरे करने के लिए 114 पारियां ली थीं. मगर स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर की 112वीं पारी में पांच हजार रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन पूरे किए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की दिग्गज बल्लेबाज स्टैफनी टेलर के नाम था, जिन्होंने इतने रन पूरे करने के लिए 129 पारियां ली थीं.

पुरुष और महिला क्रिकेट के आंकड़ों को मिलाकर देखें तो स्मृति मंधाना सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई हैं. इस मामले में उनसे ऊपर सिर्फ बाबर आजम (97 पारी) और हाशिम आमला (101 पारी) हैं. मंधाना 112 पारियों के साथ इस लिस्ट में नंबर-3 पर आ गई हैं.

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

स्मृति मंधाना दुनिया की ऐसी पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 1,000 ODI रन पूरे किए हैं. यह कीर्तिमान भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में हासिल किया है. इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क हैं, जिन्होंने वर्ष 1997 में 970 रन बनाए थे. मंधाना इस साल 4 वनडे शतक लगा चुकी हैं और 2025 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं.

यह भी पढ़ें:

वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1

[ad_2]

अमेरिका या दुबई नहीं, इन देशों के पास है सोने का अथाह भंडार; चांदी की भी कोई कमी नहीं

[ad_1]


Gold and Silver Reserve: सोने और चांदी का इतिहास काफी पुराना है. गहनों के रूप में खरीदारी के अलावा लोग सुरक्षित संपत्ति के रूप में भी इसमें निवेश करते हैं. सिर्फ आम आदमी ही नहीं, सरकारें भी अपनी इकोनॉमी को मजबूत बनाने के लिए गोल्ड रिजर्व को बढ़ाने पर फोकस करती हैं. लोग आर्थिक उतार-चढ़ाव या राजनीतिक अस्थिरता के दौरान सोने-चांदी का ही रूख करते हैं क्योंकि कागजी मुद्रा के विपरीत इनकी वैल्यू बनी रहती है या बढ़ जाती है.

सोना इसलिए है सबका फेवरेट

ब्रिटेन के सिक्के बनाने वाली कंपनी ‘रॉयल मिंट’ का कहना है कि सोना सुरक्षित संपत्ति के रूप में सबसे ऊपर है. स्थिरता प्रदान करने के साथ यह महंगाई से बचाती है और वित्तीय संकट के दौरान मानसिक शांति भी प्रदान करती है. सोने के साथ-साथ चांदी भी निवेश के लिए बेहतर माना जाता है. इन सबके बीच लोगों के मन में अकसर ख्याल आता है कि ऐसा कौन सा देश है, जहां की धरती सोना उगलती है. आज हम इस खबर के जरिए आपका यही डाउट क्लीयर करने जा रहे हैं.  

किस देश के पास सबसे ज्यादा सोना?

दुनिया में सबसे बड़ा सोने का भंडार रूस और ऑस्ट्रेलिया में हैं. US जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के साइबेरिया और ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सोने की माइनिंग बड़े पैमाने पर की जाती है. 2024 में रूस का सोने का उत्पादन सालाना लगभग 310 मीट्रिक टन था.

ऑस्ट्रेलिया में लगभग 12,000 मीट्रिक टन सोने के भंडार होने का अनुमान है, जिसका सालाना सोने का उत्पादन लगभग 320-330 मीट्रिक टन है. इसके बाद कनाडा और चीन का स्थान है, जिनके अनुमानित भंडार क्रमशः लगभग 3,200 मीट्रिक टन और 3,100 मीट्रिक टन हैं. अमेरिका में भी लगभग 3,000 मीट्रिक टन सोने के बड़े भंडार हैं.

कहां सबसे ज्यादा है चांदी?

दुनिया में सबसे ज्यादा चांदी अफ्रीका के पेरू में पाई जाती है. यहां लगभग 140,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार होने का अनुमान है. यहां से बड़े पैमाने पर दुनिया के बाकी देशों में चांदी की सप्लाई की जाती है. पेरू की एंटामिना खदान का इसमें सबसे ज्यादा योगदान है. रूस लगभग 92,000 मीट्रिक टन चांदी के भंडार के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसने भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद खनन करने का अपना काम जारी रखा है. चीन लगभग 70,000 मीट्रिक टन के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि पोलैंड में लगभग 61,000 मीट्रिक टन का महत्वपूर्ण चांदी का भंडार है, जो इसे यूरोप का ‘सिल्वर पावरहाउस’ बनाता है. मेक्सिको के पास लगभग 37,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है. 

 

ये भी पढ़ें:

अगले एक साल में सोने का चढ़ेगा भाव या गिरेगी कीमत? गोल्डमेन सैक्स की बड़ी भविष्यवाणी

[ad_2]