Weekly Love Horoscope (October 13 to 19, 2025): सितंबर का ये हफ्ता यानी 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025, प्यार और रिश्तों के लिहाज से काफी अहम रहेगा. शुक्र और चंद्रमा की स्थिति के कारण कई लोगों की लव लाइफ में नई शुरुआत के योग बन रहे हैं. जहां कुछ जोड़ों के बीच पुराने मतभेद दूर होंगे, वहीं सिंगल्स के लिए यह समय किसी खास मुलाकात का संकेत दे रहा है. अगर आप रिश्ते में हैं तो इस हफ्ते पार्टनर से खुलकर बात करें, क्योंकि दिल की बात कहने से गलतफहमियां दूर होंगी और भरोसा बढ़ेगा जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से अपनी राशि का हाल.
मेष राशि (Aries)
इस हफ्ते आपकी लव लाइफ में जुनून और रोमांस दोनों बढ़ेंगे. पार्टनर आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्लान बना सकता है. रिश्ते में समझ और भरोसा पहले से बेहतर होगा. अगर किसी बात पर मनमुटाव चल रहा था तो वह अब खत्म हो जाएगा. सिंगल्स के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक है, किसी पुराने दोस्त के साथ दिल की बातें जुड़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में प्रसन्न रहेंगे.
- उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं और “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें.
वृषभ राशि (Taurus)
रिश्ते में थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन आपसी बातचीत से सब सुलझ जाएगा. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा. जिनका रिलेशन नया है, उन्हें धीरे-धीरे भरोसे के साथ आगे बढ़ना चाहिए. सिंगल्स के लिए किसी ऑफिस या सोशल ग्रुप में आकर्षण बनने की संभावना है. अगर आप किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो शुक्रवार शुभ रहेगा.
- उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल अर्पित करें और खीर का भोग लगाएं.
मिथुन राशि (Gemini)
इस हफ्ते रिश्ते में कम्युनिकेशन की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए बातें दिल में न रखें. विवाद का बढ़ावा देना अनुकूल नहीं रहेगा.पार्टनर से खुलकर अपनी भावनाएं साझा करें. अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो वीडियो कॉल या चैट के जरिए नजदीकियां बढ़ेंगी. सिंगल्स के लिए कोई सोशल मीडिया कनेक्शन रोमांटिक दिशा ले सकता है.
लिविंग रिलेशन में है रिश्ता में मजबूती आएगी पार्टनर से सहयोग मिलेगा.
- उपाय: बुधवार को हरे मूंग का दान करें और “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.
कर्क राशि (Cancer)
प्यार में मिठास बढ़ेगी. जो कपल्स पहले झगड़ चुके थे, उनके बीच सुलह और समझ का समय है. पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा और किसी खास सरप्राइज से खुश करेगा. सिंगल्स को किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जो दिल के करीब आए. यह समय रिश्ते को नई दिशा देने का है.
- उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.
सिंह राशि (Leo)
रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर आपको समय और प्यार दोनों देगा. जिनका रिलेशनशिप हाल ही में शुरू हुआ है, उनके लिए यह हफ्ता यादगार रहेगा. सिंगल्स के लिए किसी पार्टी या फंक्शन में आकर्षक मुलाकात के योग हैं. परिवार में भी लव लाइफ को लेकर पॉजिटिव माहौल रहेगा.
- उपाय: रविवार को सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र बोलें.
कन्या राशि (Virgo)
रिश्ते में ईगो और गलतफहमी से बचें. आपकी छोटी-सी बात पार्टनर को हर्ट कर सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें. जिनका रिलेशन मजबूत है, उन्हें इस हफ्ते भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा. सिंगल्स किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपकी सोच से मेल खाता हो. अगर रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो समय आपके पक्ष में है.
- उपाय: शुक्रवार को शुद्ध घी का दीपक जलाएं और “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र जपें.
तुला राशि (Libra)
यह हफ्ता रोमांटिक और शांतिपूर्ण रहेगा. पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी. जो लोग दूर-दराज रहते हैं, उनके बीच ऑनलाइन कनेक्शन से प्यार और मजबूत होगा. लेकिन जल्दबाजी नहीं करे,सिंगल्स के लिए ऑफिस या किसी इवेंट में आकर्षण बढ़ सकता है.
- उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर और गुलाब अर्पित करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
रिश्ते में इमोशनल गहराई बढ़ेगी. पार्टनर आपकी भावनाओं को पहले से ज्यादा समझेगा. किसी पुरानी नाराजगी को मिटाने का यह सही समय है. पार्टनर को सरप्राइस दे रिश्ता में मजबूती आएगी सिंगल्स को किसी रहस्यमयी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे अचानक जुड़ाव महसूस होगा. जो शादीशुदा हैं, उनके रिश्ते में स्थिरता आएगी.
- उपाय: मंगलवार को गुड़ और चना हनुमान जी को अर्पित करें.
धनु राशि (Sagittarius)
यह हफ्ता रिलेशनशिप में खुशी और सुकून लेकर आएगा. पार्टनर के साथ समय बिताने से पुराने मतभेद खत्म होंगे. जो कपल्स शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है. समय का उपयोग करे आगे बढ़े प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगा सिंगल्स के लिए किसी ऑनलाइन कनेक्शन से रिश्ता शुरू हो सकता है. वैवाहिक जीवन मिलजुला रहेगा परिवार का सहयोग मिलेगा.
- उपाय: गुरुवार को पीली वस्तु दान करें और “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र बोलें.
मकर राशि (Capricorn)
पुराने विवाद खत्म होंगे और रिश्ते में नई शुरुआत होगी. पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है. जिनका रिलेशन ठंडा पड़ गया था, उनके लिए रोमांस फिर से लौट सकता है. सिंगल्स के लिए भी लव लाइफ में नया मोड़ आने वाला है. लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह रोमांस में वृद्धि देखी जाएगी. वैवाहिक जीवन मिलजुला रहेगा.
- उपाय: शनिवार को शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
कुंभ राशि (Aquarius)
इस हफ्ते पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बढ़ेगा. कोई प्यारा सरप्राइज या गिफ्ट मिल सकता है. रिश्ते में भरोसा और समझ दोनों बढ़ेंगे. सिंगल्स के लिए किसी इवेंट या गेट-टुगेदर में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. उनका सहयोग लव लाइफ में प्रसन्नता बनेगी. वैवाहिक जीवन में प्रसन्न रहेंगे पुराना विवाद चल रहा है समाप्त होगा.
- उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और “ॐ शनैश्चराय नमः” मंत्र बोलें.
मीन राशि (Pisces)
यह हफ्ता प्यार से भरा रहेगा. पार्टनर आपकी बातों और भावनाओं को समझेगा. किसी छोटे गिफ्ट या डेट नाइट से रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा. सिंगल्स को किसी दोस्त या जान-पहचान वाले के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है. प्रेम संबंध में मजबूती आएगी लिविंग रिलेशन में है एक दूसरे में कम्युनिकेशन ठीक रखे. वैवाहिक जीवन में कार्य को लेकर
परेशान होने के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन रिश्ते में कोई खास परेशानी नहीं आएगी.
- उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल और केला अर्पित करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.