आईफोन के पासवर्ड लीक हो गए तो तुरंत कर लें ये चार काम, बड़ा नुकसान होने से टल जाएगा

[ad_1]


पर्सनल इंफोर्मेशन को बचाने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर ये लीक हो जाएं तो अकाउंट सिक्योरिटी को बड़ा खतरा पैदा हो जाता है. ऐप्पल का कहना है कि 2022 और 2023 में 2.6 अरब पर्सनल रिकॉर्ड कॉम्प्रोमाइज हुए थे और इनमें से कई की एक्सेस साइबर अपराधियों के पास चली गई थी. ऐसे में अगर आपके आईफोन पर पासवर्ड कॉम्प्रोमाइज होने की नोटिफिकेशन आती है तो तुरंत कुछ कदम उठाने की जरूरत है. 

पासवर्ड को तुरंत बदल दें

अगर आपको डेटा लीक की नोटिफिकेशन मिलती है तो तुरंत अपना पासवर्ड चेंज कर दें. ऐसा कर आप बड़े नुकसान को रोक सकते हैं. इसके लिए आईफोन पर ऐप्पल पासवर्ड ऐप की सिक्योरिटी में जाएं. यहां पर आपको कॉम्प्रोमाइज्ड पासवर्ड दिख जाएंगे. इसके बाद चेंज पासवर्ड पर टैप करें और अपने पासवर्ड को अपडेट कर लें.

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करें

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) से आपके अकाउंट पर सिक्योरिटी की एक और परत जुड़ जाती है. इसे इनेबल करने के बाद आपको पासवर्ड के अलावा एक और वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी. आमतौर पर इसमें आपके फोन या ईमेल पर कोड भेजा जाता है. ऐसे में पासवर्ड लीक होने की स्थिति में 2FA आपके अकाउंट को सिक्योर रखता है.

अकाउंट एक्टिविटी रिव्यू करें

अगर आपका पासवर्ड कॉम्प्रोमाइज हो गया है तो अपने अकाउंट क एक्टिविटी को रिव्यू करें. इससे आपको यह पता लग पाएगा कि आपके अकाउंट से कोई संदिग्ध ट्रांजेक्शन, अवैध लॉग-इन या सेटिंग में कोई बदलाव तो नहीं हुआ है. अगर आपको कुछ भी संदिग्ध लगे तो इससे बचाव के लिए जरूरी कदम उठाएं.

पासवर्ड मैनेजर का करें इस्तेमाल

अकाउंट सिक्योरिटी के लिए मजबूत पासवर्ड का होना जरूरी है, लेकिन बार पासवर्ड याद नहीं रह पाते. ऐसी स्थिति में पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें. ये एक एनक्रिप्टेड वॉल्ट में पासवर्ड स्टोर करते हैं, जिससे हर अकाउंट के लिए यूनिक पासवर्ड रख पाना आसान हो जाता है. 

ये भी पढ़ें-

TV की बड़ी स्क्रीन पर भी देख पाएंगे Reels, Instagram कर रही यह तैयारी

[ad_2]

UBER ड्राइवरों की मौज, अब मिलेगा हर राइड पर एक्स्ट्रा इनकम, कंपनी ने शुरु की यह सर्विस

[ad_1]


Uber India:  देश की प्रमुख और जानी मानी ऑनलाइन कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने अपने सभी ड्राइवर साथियों के लिए सबस्क्रिप्शन मॉडल की शुरुआत की है. कंपनी ने इस मॉडल की शुरुआत दो सप्ताह पहले की थी और अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है. जिसका लाभ उबर चालकों को मिलेगा.

यह मॉडल सभी कार, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकल चालकों के लिए होगा. आपको बता दें कि, रैपिडो और ओला जैसी कैब एग्रीगेटर कंपनियां पहले से ही सबस्क्रिप्शन आधारित मॉडल पर काम कर रही है. सबस्क्रिप्शन मॉडल के तहत उबर चालकों को अब अपनी हर राइड पर कंपनी को कमीशन नहीं देना होगा. चालक दैनिक या मंथली सबस्क्रिप्शन का भुगतान करके उबर की राइड कर सकते हैं.

कंपनी के इस फैसले की वजह

कंपनी के इस फैसले की मुख्य वजह इस क्षेत्र में काम करने वाले दूसरे कंपनियों से मिल रही टक्कर है. रैपिडो और ओला ने पहले ही सबस्क्रिप्शन मॉडल की शुरुआत कर दी है. जिसके कारण वे ड्राइवरों को अपनी ओर करने में सफल रहे है. जिसके कारण कंपनी को कड़ी टक्कर मिल रही है. चालक भी हर राइड पर कमीशन देने की बजाय एक बार कमीशन देने की सुविधा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, और रेपिडो जैसी कंपनियों के साथ लगातार जुड़ रहे हैं. जिससे उबर को नुकसान होने की उम्मीद हैं. यही कारण है कि, कंपनी ने सबस्क्रिप्शन मॉडल की शुरु करने का फैसला लिया हैं. 

ड्राइवर को पसंद आ रहा है सबस्क्रिप्शन मॉडल

उबर कमीशन आधारित मॉडल के तहत अपने हर ड्राइवर से प्रत्येक राइड पर 15 से 20 प्रतिशत कमीशन के रुप में चार्ज करती है. ड्राइवरों का कहना है कि इससे उनकी आय काफी कम हो जाती है. हालांकि, अगर वे सबस्क्रिप्शन मॉडल के तहत राइड करते हैं, तो एक फिक्स राशि के भुगतान के बाद सारी कमाई उनकी होती है.

सबस्क्रिप्शन मॉडल में उनकी कमाई पहले से ज्यादा होती है. यही कारण है कि बहुत से ड्राइवर सबस्क्रिप्शन मॉडल पर काम करना पसंद करते हैं. उबर ने इन बातों को ध्यान में रखते हुए अपने ड्राइवर साथियों के लिए दैनिक और मासिक सबस्क्रिप्शन मॉडल की शुरुआत की है. 

यह भी पढ़ें: न कभी दारू को हाथ लगाया, न यूज करते हैं फोन; यूं ही नहीं दुबई के सबसे अमीर आदमी बने डुरोव 

 

[ad_2]

अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों पर बैन, तालिबान की जमकर हुई आलोचना

[ad_1]


अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुतक्की की ओर से दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बवाल मच गया है, क्योंकि इस कार्यक्रम में किसी भी महिला को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई. अफगानिस्तान में तालिबान महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों के लिए जाना जाता है, जो उन्हें काम करने से रोकता है. इसके अलावा तालिबान का मानवाधिकार रिकॉर्ड और अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों को सुरक्षित पनाह मिलने की संभावना, कुछ ऐसी वजहें हैं, जिनको लेकर भारत तालिबान संग अपने संबंधों को लेकर काफी सतर्क है.

दिल्ली में शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) को एस जयशंकर के साथ हुई मुतक्की की बातचीत को भारत-तालिबान संबंधों में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें भारत ने घोषणा कर दिया है कि काबुल स्थित तकनीकी मिशन को दूतावास में अपग्रेड किया जाएगा, जिसका अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने स्वागत किया है.

मुत्तक्की की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं को शामिल होने से रोका

एस जयशंकर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मुझे भारत के तकनीकी मिशन को दूतावास का दर्जा देने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. हालांकि दोपहर में अफ़ग़ानिस्तान दूतावास में मुत्तक्की द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं को शामिल होने से रोक दिया गया. कई पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया और यह कीभी बताया कि सभी महिला पत्रकारों ने ड्रेस कोड का सम्मान किया था. 

लश्कर और जैश को लेकर क्या बोले मुतक्की?

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनका देश लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों को कोई जगह नहीं देता, जिन्होंने भारत पर कई हमले किए हैं और उन्होंने पाकिस्तान से भी ऐसा ही करने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का ज़िक्र करते हुए कहा, “उनमें से एक भी अफ़ग़ानिस्तान में नहीं है. देश में एक इंच ज़मीन भी उनके कब्ज़े में नहीं है. दूसरे देशों को भी ऐसे आतंकवादी समूहों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए, जैसे अफ़ग़ानिस्तान ने शांति के लिए की.”

देश में हुए हालिया हमले के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराते हुए मुत्तक्की ने कहा कि देश में शांति से किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान भारत को एक करीबी मित्र के रूप में देखता है. अफगानिस्तान आपसी सम्मान, व्यापार और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित संबंध चाहता है.

ये भी पढ़ें 

सूरत में 100 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, ED ने डिजिटल अरेस्ट गैंग के मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 गिरफ्तार

[ad_2]

खराब फॉर्म के चलते सूर्यकुमार यादव की टीम से छुट्टी, इस भारतीय खिलाड़ी को बनाया गया नया कप्तान

[ad_1]


टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एशिया कप 2025 में भले ही भारत ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता हो, लेकिन सूर्या का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में खामोश ही रहा. अब उनकी खराब फॉर्म का असर घरेलू क्रिकेट में भी देखने को मिला है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए जो स्क्वॉड जारी किया है, उसमें सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं दी गई है.

टीम से बाहर हुए सूर्या

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का आगाज 15 अक्टूबर से होने जा रहा है. इस बार 42 बार की चैंपियन मुंबई अपनी पहली भिड़ंत जम्मू-कश्मीर से करेगी. शुक्रवार, 10 अक्टूबर को MCA ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस टीम में सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल नही था.

सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार को बाहर करने के पीछे जो प्रमुख कारण हो सकता हैं, वो है उनकी हाल की कमजोर फॉर्म. इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि उन्हें आराम दिया गया है क्योंकि 20 अक्टूबर के बाद वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे. हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि सूर्या को यह मैच खेलना चाहिए था ताकि उन्हें सीरीज से पहले कुछ गेम टाइम मिल पाता.

शार्दुल ठाकुर को सौंपी कप्तानी

मुंबई टीम में इस बार कप्तानी को लेकर भी बड़ा बदलाव हुआ है. अजिंक्य रहाणे, जो पिछले सीजन में टीम की अगुवाई कर रहे थे, उन्होंने इस बार कप्तानी छोड़ दी है. MCA ने उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को नया कप्तान बनाया है. रहाणे हालांकि टीम का हिस्सा बने रहेंगे और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे.

टीम में एक और बड़ा नाम शिवम दुबे का है, जो हाल ही में शानदार फॉर्म में दिखे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी चुने गए हैं.

मुंबई का स्क्वॉड (पहला मैच)

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियां, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, हार्दिक टमोरे (विकेटकीपर), इरफान उमैर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर और रॉयस्टन डा.

[ad_2]

Aaj Ka Kumbh Rashifal (11 October): कुंभ राशि घर में सावधानी, नौकरी और व्यवसाय में मेहनत जरूरी

[ad_1]


Aaj Ka kumbh Rashifal 11 October 2025 in Hindi: आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव लिए रहेगा. चंद्रमा के 4वें घर में होने से घर में किसी महिला सदस्य की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है. परिवार में संवेदनशील मामलों में संयम बनाए रखें.

स्वास्थ्य राशिफल:
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. चोट या बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी अपनाएं. हल्का व्यायाम और संतुलित खान-पान आज आपकी ऊर्जा बनाए रखेंगे.

व्यापार राशिफल:
बिजनेस में आलस्य या लापरवाही न करें. मेहनत और परिश्रम से ही सफलता मिलेगी. पार्टनरशिप बिजनेस में संयम और स्पष्ट रणनीति अपनाएं. युवा वर्ग को अचानक आर्थिक हानि के प्रति सावधान रहना होगा.

नौकरी/जॉब राशिफल:
नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. वर्किंग वुमन के वेतन में कटौती के कारण कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा. अपने काम में धैर्य और सतर्कता बनाए रखें.

पारिवारिक और प्रेम राशिफल:
जीवनसाथी के साथ अहंकारी व्यवहार से बचें. रिश्तों में तनाव आ सकता है, इसलिए संवाद और समझदारी बनाए रखें. परिवार के साथ समय व्यतीत करना लाभकारी रहेगा.

धन राशिफल:
आय में कमी या अनपेक्षित व्यय हो सकता है. व्यय पर नियंत्रण रखें और निवेश या बड़े खर्चों में सतर्क रहें.

युवा एवं छात्र राशिफल:
यंग जनरेशन को व्यर्थ की मौज-मस्ती से बचना चाहिए. छात्र, कलाकार और स्पोर्ट्स पर्सन को अपने प्रयासों में नियमितता और अनुशासन बनाए रखना होगा.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: ग्रे
अशुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और परिवार में विवाद से बचें.

FAQs
प्र1. आज स्वास्थ्य में किन बातों पर ध्यान दें?
उत्तर: चोट, बीमारियों और घर के महिला सदस्यों की सेहत पर विशेष ध्यान दें.

प्र2. व्यापार में सफलता के लिए क्या करें?
उत्तर: आलस्य को दूर रखें, मेहनत और परिश्रम से काम करें, पार्टनरशिप बिजनेस में संयम बनाए रखें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.


[ad_2]

Samsung Galaxy M17 5G ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAH की दमदार बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

[ad_1]


Samsung ने भारत में नया Galaxy M17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह फोन Galaxy M16 की जगह लेगा और इसे कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया गया है. ऐसे में अगर आप दिवाली के मौके पर कम कीमत में धांसू फीचर्स वाला फोन लेना चाहते हैं तो यह शानदार विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और इसे खरीदने के लिए आपको कितना पैसा चुकाना होगा. 
 
Galaxy M17 5G के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की 6.7 इंच की Full HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिलती है और डस्ट और पानी से बचाव के लिए फोन को IP54 रेटिंग मिली है. इसका मतलब है कि पानी की कुछ बूंदों का इस पर कोई असर नहीं होगा. इस फोन मे Exynos 1330 लगा है और यह 4GB, 6GB और 8GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा और बैटरी

सैमसंग ने इस फोन के रियर मे 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 13MP का कैमरा लगा हुआ है. यह 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी इस फोन को 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देगी.

कितनी है कीमत और किससे होगा मुकाबला?

Galaxy M17 5G को मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये, 6GB रैम/128GB वेरिएंट की 13,999 रुपये और 8GB रैम/128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,499 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक No-cost EMI का ऑप्शन दे रही है. 13 अक्टूबर से इस फोन की बिक्री शुरू होगी. भारतीय बाजार में इस फोन का मुकाबला REDMI 12 5G से होगा. REDMI 12 5G में 6.79 इंच का Full HD+ Display मिलता है. इसके रियर में 50MP + 2MP कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8MP का लेंस लगा हुआ है. 5000mAh की बैटरी वाला यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 12,499 रुपये है.

ये भी पढ़ें-

खुशखबरी! बैन हो चुके यूट्यूबर्स को मिलेगा दूसरा मौका, गूगल ने कर दिया ऐलान

[ad_2]

पति फोन पर लगा था और पत्नी ने लड़के के साथ…वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

[ad_1]


आज के समय में सोशल मीडिया हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. आजकल हर कोई सुबह उठकर सबसे पहले मोबाइल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब या X खोलते हैं. दिन की शुरुआत ही किसी न किसी वायरल वीडियो, मीम या मजेदार रील से होती है .हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा जरूर सामने आता है जो हमें चौंका देता है, हंसा देता है या फिर अंदर तक हिला देता है. कभी कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसमें इमोशन होता हैं, तो कभी ऐसा जिसमें मजाक और मस्ती, लेकिन कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर लोग सिर पकड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. 

वायरल वीडियो जो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

इस वीडियो में एक पति फोन पर किसी से बात करने में बिजी है. वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी एक दूसरे लड़के को किस करती नजर आती है. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि पत्नी अपना पत्नी धर्म ही भूल गई है. यह नजारा देखकर लोगों को गुस्सा भी आया और कई ने मजाक उड़ाते हुए मीम भी बना दिए. 

मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कुछ ने इसे आजकल के रिश्तों की हालत बताया, तो कुछ ने पत्नी के इस व्यवहार को जमकर बेशर्मी बताया. वहीं, कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखा पति मोबाइल में बिजी था और पत्नी का अलग सीन चल रहा था.  वहीं दूसरे ने कहा अब तो रिलेशनशिप भी ऑनलाइन स्टेटस बन गई है, ऑफलाइन में सब उल्टा चल रहा है. कुछ लोगों ने तो इसे नया डेली सोप करार दे दिया और कहा, इसके सामने बिग बॉस भी फीका है. 

यह भी पढ़ें Viral Video: छत पर चादर के अंदर लड़के के साथ सो रही थी पड़ोसन, इतने में आ गई मम्मी और फिर… देखें वीडियो


यूपीपीसीएसी परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो और NCRTC ने की विशेष व्यवस्था, देख लें टाइम टेबल

[ad_1]


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को होने जा रही है. इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मेरठ की ओर रवाना होते हैं. इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो और एनसीआरटीसी ने विशेष कदम उठाए हैं.

रविवार को होने वाली परीक्षा को देखते हुए, न्यू अशोक नगर और मेरठ दक्षिण के बीच संचालित नमो भारत (एनसीआरटीसी) की सेवाओं का समय बदल दिया गया है. सामान्यतः ये सेवाएं सुबह 8 बजे से शुरू होती थीं, लेकिन अब ये सुबह 6 बजे से शुरू होंगी. इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच सकें.

इसके अलावा सेवाओं का संचालन रात 10 बजे तक किया जाएगा. यह सुविधा न केवल परीक्षा समाप्त होने के बाद लौटने वाले छात्रों के लिए मददगार होगी, बल्कि सामान्य यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी. अधिकारियों ने बताया कि यह कदम परीक्षा की सफलता और यात्रियों की सुविधा दोनों को ध्यान में रखकर उठाया गया है. यूपीपीसीएस परीक्षा में दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार भाग लेते हैं. ऐसे में डीएमआरसी और एनसीआरटीसी ने मिलकर यह व्यवस्था की है, ताकि यातायात की बाधा के बिना सभी परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्र पहुंच सकें.

यहां देखें नए अपडेट्स

अधिकारियों ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अधिकारिक ऐप या वेबसाइट के माध्यम से नए अपडेट देखते रहें. इस नई समय-सारणी से न केवल परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि सुबह के समय सामान्य यात्रियों को भी कम भीड़ में यात्रा करने का अवसर मिलेगा.

दिल्ली मेट्रो और एनसीआरटीसी का यह कदम यूपीपीसीएस उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. अधिकारियों ने कहा कि समय-सारणी के इस बदलाव से परीक्षा का माहौल शांत और व्यवस्थित रहेगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा वाले दिन सुबह जल्दी निकलें और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यात्रा करें. इस प्रकार 12 अक्टूबर को मेरठ की ओर जाने वाले परीक्षार्थी और अन्य यात्री सुबह 6 बजे से शुरू हुई मेट्रो और एनसीआरटीसी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. शाम तक चलने वाली सेवाओं से परीक्षार्थियों के लौटने की प्रक्रिया भी सरल होगी.

यह भी पढ़ें –  NEET PG 2025: NBEMS ने 22 उम्मीदवारों के रिजल्ट रद्द किए, पुराने सत्रों के नतीजे भी अमान्य घोषित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल प्राइज न मिलने से पाकिस्तान के पेट में भी दर्द? ये है कारण

[ad_1]


वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है. इस दौड़ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी बड़े दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन ट्रंप की हार से सबसे ज्यादा नुकसान सिर्फ उनकी छवि को नहीं, बल्कि पाकिस्तान की कूटनीति को हुआ है जिसने इस साल खुलकर ट्रंप पर दांव लगाया था.

पाकिस्तान ने लगाया था ट्रंप पर बड़ा दांव
पाकिस्तान ने इस साल ट्रंप को ‘शांति का समर्थक’ बताते हुए औपचारिक रूप से नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अगस्त में वॉशिंगटन गए और ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की. पाकिस्तान सरकार ने इस मुलाकात को अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में नया अध्याय बताया और प्रेस रिलीज व तस्वीरों के जरिए इसे खूब प्रचारित किया, लेकिन ट्रंप की हार के साथ ही पाकिस्तान की यह कोशिश कूटनीतिक रूप से उलटी पड़ गई.

नोबेल नहीं मिला, पाकिस्तान का प्लान हुआ बेकार
पाकिस्तान ने ट्रंप को ‘शांति का प्रतीक’ बताते हुए यह दिखाने की कोशिश की थी कि उसके सहयोग से भारत-पाकिस्तान तनाव कम हुआ, लेकिन नोबेल कमेटी ने ट्रंप को नजरअंदाज कर मचाडो को सम्मानित किया, जिससे पाकिस्तान की दलील कमजोर पड़ी. भारत पहले ही ट्रंप की मध्यस्थता के दावों को नकार चुका था. भारतीय सेना ने कहा था कि सीजफायर दोनों देशों के बीच सीधे समझौते से हुआ, न कि किसी तीसरे देश की भूमिका से.

आर्थिक साझेदारी की उम्मीदें भी धुंधली
पाकिस्तान ने ट्रंप प्रशासन के साथ तेल और खनिज के क्षेत्र में साझेदारी को लेकर उम्मीदें लगाई थीं. ट्रंप ने पाकिस्तान के ‘विशाल तेल भंडार’ का जिक्र किया था और कहा था कि भविष्य में पाकिस्तान भारत को तेल बेच भी सकता है. लेकिन असलियत में पाकिस्तान के पास दुनिया के कुल तेल भंडार का सिर्फ 0.02% है. ट्रंप के दावे और पाकिस्तान की उम्मीदें दोनों ही वास्तविकता से काफी दूर थीं.

बीजिंग से दूरी, वॉशिंगटन पर भरोसा
ट्रंप को नोबेल के लिए नामांकित कर और उनका खुला समर्थन करके पाकिस्तान ने बीजिंग से दूरी बनाते हुए अमेरिका की ओर झुकाव दिखाने की कोशिश की थी. यह कदम पाकिस्तान की विदेश नीति में बड़ा बदलाव माना गया, लेकिन ट्रंप की हार के बाद यह रणनीति ना सिर्फ कमजोर पड़ गई है, बल्कि पाकिस्तान को अब राजनयिक शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ रहा है. 

[ad_2]