Aaj Ka Makar Rashifal (11 October): मकर राशि माता-पिता को सुख, कामकाज में सफलता और फेस्टिवल सीज

[ad_1]


Aaj Ka Makar Rashifal 11 October 2025 in Hindi: आज का दिन सुखद और उत्साहपूर्ण रहेगा. चंद्रमा के 5वें घर में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा और पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. खान-पान में सावधानी रखें और हल्का व्यायाम करें. मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता है.

व्यापार राशिफल:
पार्टनरशिप बिजनेस में चल रही गलतफहमी किसी की मध्यस्थता से दूर होगी. फेस्टिवल सीजन के अवसर पर बिजनेसमैन को अपनी टेक टीम या कर्मचारियों को अपडेट करना आवश्यक रहेगा. सर्वे अमृत योग के प्रभाव से आपकी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है.

नौकरी/जॉब राशिफल:
वर्कस्पेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी. अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी.

पारिवारिक और प्रेम राशिफल:
जीवनसाथी के साथ विनम्रता और समझदारी से व्यवहार करें. परिवार के साथ समय व्यतीत करने से संबंध और मजबूत होंगे. संतान और परिवार के साथ मेल-जोल सुखद रहेगा.

धन राशिफल:
आय के अवसर मिलेंगे और व्यय नियंत्रित रहेगा. योजनाओं को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं.

युवा एवं छात्र राशिफल:
कॉम्पिटिटिव और सामान्य छात्र अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे. मेहनत और अनुशासन से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: ग्रे
अशुभ अंक: 1
उपाय: प्रतिदिन श्री कृष्ण मंत्र का जप करें और परिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें.

FAQs
प्र1. आज व्यापार में किन बातों पर ध्यान दें?
उत्तर: पार्टनरशिप में चल रही गलतफहमी को हल करने और कर्मचारियों को अपडेट करने पर ध्यान दें.

प्र2. पारिवारिक और प्रेम जीवन को बेहतर कैसे बनाएं?
उत्तर: जीवनसाथी और परिवार के साथ विनम्रता और समझदारी से व्यवहार करें, समय व्यतीत करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अनिल अंबानी ग्रुप के CFO गिरफ्तार, फर्जी बैंक गारंटी केस में ED ने की कार्रवाई

[ad_1]


Reliance Power News: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में जबरदस्त उछाल रही थी. कंपनी के शेयरों में 13 प्रतिशत का उछाल देखा गया था. वहीं अब कंपनी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से रिलायंस पावर कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की रात ईडी ने अशोल पाल को दिल्ली स्थित उनके ऑफिस में लंबी बातचीत के बाद गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को ED की टीम अशोक पाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी, जहां आगे की जांच के लिए कस्टडी रिमांड की मांग की जाएगी. यह गिरफ्तारी फर्जी बैंक गारंटी के मामले से जुड़ी हुई बताई जा रही है. 

ईडी की कार्रवाई की क्या है वजह?

इंडिया टुडे के अनुसार, अशोक पाल पर लगभग 68.2 करोड़ रुपए की संदिग्ध बैंक गारंटी घोटाले में शामिल होने के आरोपों के तहत यह गिरफ्तारी हुई है. ईडी की ओर से रिलायंस समूह में वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर यह जांच की जा रही है. अशोक पाल की गिरफ्तारी 2024 में हुई एक एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसमें सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) को फर्जी गारंटी दी गई थी. 

ये फर्जी बैंक गारंटी अनिल अंबानी की दो कंपनियों रिलायंस एनयू बीईएसएस लिमिटेड और महाराष्ट्र एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड के नाम पर जारी की गई थी. इस संबंध में ईडी ने अशोल पाल को गिरफ्तार किया है. अशोक पाल रिलायंस पावर में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का काम भी कर रहे हैं. वे पिछले 7 सालों से कंपनी से जुड़े है. ऐसा माना जाता है कि वे अनिल अंबानी के करीबी लोगों में से एक है.

जांच में मिले सबूत 

ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे वित्तीय गड़बड़ी में ओडिशा की एक कंपनी बिस्वाल ट्रेडलिंक का हाथ है. ईडी के अनुसार, बिस्वाल ट्रेडलिंक कंपनी से ही फर्जी बैंक गारंटी बनाई गई थी. इस फर्जी बैंक गारंटी के लिए कंपनी के डायरेक्टर पार्थ सारथी बिस्वाल ने 8 प्रतिशत कमीशन लिया था. ईडी ने अगस्त 2025 में पार्थ सारथी को गिरफ्तार किया था.

साथ ही ईडी को इस बात की जानकारी भी मिली है कि पाल ने करोड़ों रुपए के फर्जी ट्रांसपोर्ट बिलों के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए. इन भुगतानों को अप्रूव करने के लिए वाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया गया. ताकि कंपनी के ऑफिशियल सिस्टम पर इसकी जानकारी रिकॉर्ड ना हो.

कंपनी के शेयर बने रॉकेट

रिलायंस पावर कंपनी के शेयर की कीमतों की बात करें तो यह 9 अक्टूबर 2020 को 2.75 रुपए पर थी. वहीं, शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को इसकी कीमत बढ़कर 50.70 रुपए पर पहुंच गई थी. कंपनी के शेयरों में पिछले 5 साल में 1670 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है.  

यह भी पढ़ें:

भारत में खुलेंगे रोजगार के नए अवसर, ब्रिटिश कंपनी 50 करोड़ पाउंड करेगी निवेश

[ad_2]

Video: हल्की सी चूक और एक साथ हो गया तीन गाड़ियों का एक्सीडेंट, पलट गई कार, देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें पेट्रोल पंप पर खड़ी एक लाल रंग की कार को पीछे से आ रही एक अन्य कार ने जोरदार टक्कर मार दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर लगने के बाद कार बुरी तरह से पलट जाती है. इस घटना ने सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग के प्रति जागरूकता की जरूरत को एक बार फिर उजागर किया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हादसा पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप पर एक कार खड़ी हुई है.आगे वीडियो में सड़क से एक तेज रफ्तार कार आती नजर आ रही है, जिसके ड्राइवर ने पेट्रोल पंप की तरफ कार को बड़ी तेजी से घुमाया. जिसके कारण कार का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधा पेट्रोल पंप पर खड़ी कार से टकरा जाती है.

ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि टक्कर लगने के बाद कार बुरी तरह पलट जाती है. वीडियो में साफ तौर पर देखा गया है कि तेज रफ्तार कार सड़क पर एक ओर कार से टकराते हुए बची.

लोगों ने कार ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठाए

अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कार में कोई मौजूद था या नहीं और इस हादसे में किसी को कोई चोट आई या नहीं.  सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी.

लोगों ने कहा कि सड़क पर बहुत तेज गाड़ियां नहीं चलानी चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने कार ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठाए. हादसे के वीडियो को देखकर लगता है कि कार को भी नुकसान पहुंचा होगा.


आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स करेगी बड़े बदलाव, तीन दिग्गज खिलाड़ियों की छुट्टी तय!

[ad_1]


IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है और अब टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड में बदलावों पर मंथन तेज कर दिया है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) भी बड़े फैसले लेने की तैयारी में है. पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नही रहा था. कार्यवाहक कप्तान रियान पराग, युवा वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान की टीम नौवें नंबर पर रही थी. यही वजह है कि अब मैनेजमेंट कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने की योजना बना रहा है.

संजू सैमसन का जाना लगभग तय

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को रिलीज किए जाने की चर्चा सबसे ज्यादा है. सूत्रों के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले टीम से बाहर करने का मन बना लिया है. पिछले सीजन में चोटों से जूझते हुए सैमसन सिर्फ 9 मैच ही खेल पाए थे और बल्ले से भी वो कुछ खास नहींकर सके.

संजू ने राजस्थान के साथ 2013 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और तब से वह टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने IPL के अबतक के करियर के 4704 रन बनाए हैं, जो की से राजस्थान की ओर से खेलकर बने हैं, लेकिन लगातार चोटें और कप्तानी के दबाव ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया है.

महीश तीक्ष्णा भी हो सकते हैं बाहर

श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्ष्णा को राजस्थान ने पिछले सीजन में 4.40 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था. हालांकि, उनका प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा. तीक्ष्णा ने पूरे सीजन में सिर्फ 11 विकेट लिए, वो भी 9.26 की इकॉनमी और 37 से ज्यादा की औसत से.

टीम मैनेजमेंट अब किसी ऐसे गेंदबाज की तलाश में है जो पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में असरदार साबित हो सके. ऐसे में तीक्ष्णा को रिलीज कर राजस्थान बेहतर स्पिन विकल्पों की ओर रुख कर सकती है.

शिमरोन हेटमायर पर भी तलवार

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन से गिरावट पर है. 11 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए हेटमायर ने 2025 सीजन में 14 मैचों में सिर्फ 239 रन बनाए. टीम में फिनिशर की भूमिका निभाने में वो पूरी तरह विफल रहे.

2022 सीजन के बाद से हेटमायर एक भी सीजन में 300 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स अब उन्हें रिलीज कर किसी नए फिनिशर या विदेशी पावर-हिटर पर दांव लगा सकती है.

नई रणनीति के साथ उतरेगी राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स अब 2026 के सीजन में नई रणनीति और ताजा चेहरों के साथ उतरने की तैयारी में है. टीम को मजबूत करने के लिए फ्रेंचाइजी अनुभवी ऑलराउंडर और स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों की तलाश कर रही है.

ऐसे में यह तय है कि राजस्थान रॉयल्स का अगला सीजन पूरी तरह नई सोच और नए कप्तान के साथ शुरू होगा.

[ad_2]

दुनियाभर में कहर बनकर टूट रही ‘कांतारा चैप्टर 1’, 9वें दिन बन गई 500 करोड़ी

[ad_1]


ऋषभ शेट्टी निर्देशित और स्टारर ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के पहले दिन से ही देश ही नहीं पूरी दुनिया में धमाल मचाया हुआ है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सिर्फ 9 दिन हुए हैं और इसने अपनी लागत वसूल करने के साथ ही तगड़ा मुनाफा भी कमा लिया है. लोगों की जुबां पर इसकी कहानी, इसके किरदार और सबसे खास बात, ऋषभ शेट्टी की दमदार एक्टिंग है. इन सबसे बीच रिलीज के 9वें दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दुनियाभर में एक जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है.य

वर्ल्डवाइड 9 दिनों में ‘कांतारा चैप्टर 1′ ने रच दिया इतिहास
‘कांतारा चैप्टर 1’ की ना केवल कहानी की तारीफ हो रही है बल्कि इसके  एक्शन सीक्वेंस और गानों को भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. इसी वजह से ‘कांतारा चैप्टर 1’ को को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में ये फिल्म बंपर कमाई तो कर ही रही है वहीं ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड भी बनाता जा रही है. वहीं इसके 9 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने कमाल कर दिखाया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज 9 दिनों में ही 500 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर चुका है. होमेबल फिल्म्स ने भी इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले हफ्ते में 509 करोड़ की कमाई कर ली है. यह ऐसा मुकाम है जिसे छूना हर फिल्म निर्माता के बस की बात नहीं होती.

 


कांतारा चैप्टर 1′ घरेलू बाजार में 9 दिनों में कितनी की कमाई?
घरेलू बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करें तो पहले दिन से लेकर नौवें दिन तक फिल्म की कमाई के आंकड़े देखने लायक हैं.  कर्नाटक, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में फिल्म जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. पहले दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 61.85 करोड़ की कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी और इसने पहले हफ्ते में 337.4 करोड़ रुपये कमाए. वहीं नौवें दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपए कमाए, जिससे इसका पूरे भारत में अब तक का कुल कलेक्शन 359.40 करोड़ हो गया है.

 



[ad_2]

हैक हो जाता है EVM? जानिए कौन सी टेक्नोलॉजी इसे बनाती है सुरक्षित

[ad_1]


EVM: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर देश में अक्सर बहस होती रहती है कुछ लोग कहते हैं कि EVM पूरी तरह सुरक्षित है तो कुछ सवाल उठाते हैं कि क्या इसे हैक किया जा सकता है. सच्चाई यह है कि EVM को डिज़ाइन करते समय सरलता और ऑफिस़लाइन (standalone) ऑपरेशन को प्राथमिकता दी गई है लेकिन सुरक्षा की परतें और ऑडिट मैकेनिज्म इसे और मज़बूत बनाते हैं.

EVM का बेसिक डिज़ाइन और सुरक्षा का पहला स्तर

भारत के EVMs हार्डवेयर-आधारित और ऑफलाइन काम करने के लिए बनाए गए हैं यानी वे किसी नेटवर्क या इंटरनेट से जुड़े नहीं होते. इनका सर्किट, मेमोरी और वोट स्टोरेज लोकल किस्म का होता है इसलिए रिमोट हैकिंग के लिए इंटरनेट एक्सेस जैसी सुविधा मौजूद ही नहीं रहती. यही डिज़ाइन EVM की सबसे बुनियादी सुरक्षा परत है.

VVPAT

EVM के साथ लगाए जाने वाले VVPAT (Voter-Verified Paper Audit Trail) सिस्टम से मतदाता को अपनी पसंद की कागज़ी रसीद दिखाई जाती है और ये पेपर रॉल बाद में गिने जा सकते हैं. अगर किसी शंका की बात उठे तो VVPAT की गिनती कर EVM के रिकॉर्ड की पुष्टि की जाती है यह एक बहुत बड़ा ऑडिट-लेयर है जो किसी तकनीकी विवाद में निर्णायक साबित होता है.

शोध और सुरक्षा सवाल

कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय शोधपत्रों ने दिखाया है कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम में सैद्धांतिक तौर पर कमजोरियां हो सकती हैं अगर मशीन को भौतिक तौर पर खोल कर उसमें छेड़छाड़ की जाए या स्टोरेज के दौरान सुरक्षा न बरती जाए. इसलिए सुरक्षा केवल मशीन के अंदरूनी डिज़ाइन तक सीमित नहीं बल्कि पूरे चुनाव, निर्माण, स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट, पोलिंग-स्टेशन हैंडलिंग और काउंटरिंग पर निर्भर करती है. इन पहलों में निगरानी, पार्टी प्रतिनिधियों की उपस्थिति और पोस्ट-इलेक्शन C&V (Checking & Verification) प्रक्रियाएं शामिल हैं.

क्या भारत में सचमुच हैकिंग की रिपोर्टें आई हैं?

समय-समय पर ऐसे दावे आते रहे हैं और कुछ व्यक्तियों ने हैक करने का दावा भी किया है पर चुनाव आयोग और बाद के सत्यापन में कई बार ऐसी बातें निराधार पाई गईं. चुनाव आयोग ने बार-बार कहा है कि EVM-VVPAT सिस्टम मजबूत और भरोसेमंद है और चुनावों की जांचों में भी कोई छेड़छाड़ नहीं मिली.

कौन-सी टेक्नोलॉजी और प्रक्रियाएँ EVM को सुरक्षित बनाती हैं?

नेटवर्क न होने से रिमोट अटैक मुश्किल. परमिशन-आधारित प्रोग्रामिंग और हैश-जांच मशीनों की फर्मवेयर और मेमोरी पर कंट्रोल रखा जाता है. VVPAT ऑडिट-ट्रेल जो किसी भी मतगणना में मिलान के लिए काम आता है. बाय-पार्टी प्रोटोकॉल और सख्त लॉजिस्टिक्स (सिंक किए हुए स्टोरेज, गोदामों की निगरानी, पार्टी निरीक्षक) ये सब मिलकर सुरक्षा की कई परतें बनाते हैं.

यह भी पढ़ें:

अब फ्री में देखिए Live TV और फिल्में! आपके Smart TV में छुपा है यह सीक्रेट तरीका, जानिए पूरा प्रोसेस

[ad_2]

‘मारिया कोरिना ने भी माना, मैं असली हकदार’, नोबेल पुरस्कार न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द!

[ad_1]


वेनेजुएला की मारिया कोरीना मचाडो को साल 2024 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया. हालांकि, वैश्विक स्तर पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम की चर्चा जोर-शोर से की जा रही थी, लेकिन अंत में नतीजा कुछ और निकलकर सामने आया. नोबेल पुरस्कार न मिलने का दर्द डोनाल्ड ट्रंप को महसूस हो रहा है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार के ऐलान के बाद कहा कि जिस व्यक्ति को नोबेल पुरस्कार मिला, उसने मुझे फोन किया और कहा, ‘मैं इसे आपके सम्मान में स्वीकार कर रही हूं क्योंकि आप वास्तव में इसके हकदार थे. 

नोबेल पुरस्कार के ऐलान पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने आगे कहा, ‘हालांकि मैंने यह नहीं कहा कि इसे मुझे दे दो.’ यूएस राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि मैं खुश हूं क्योंकि मैंने लाखों लोगों की जान बचाई है.’ उन्होंने आगे कहा, आप यह भी कह सकते हैं कि यह साल 2024 के लिए दिया गया है और मैं 2024 में चुनाव लड़ रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने 8 शांति समझौते करवाए हैं, एक जो 31 साल से चल रहा था.  दूसरा जो 36 साल से चल रहा था और एक जो 10 साल से चल रहा था. उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का भी जिक्र करते हुए कहा कि इंडिया और पाकिस्तान का युद्ध खतरनाक था, जिसमें सात विमानों को मार गिराया गया.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे पर दिखी उदासी

व्हाइट हाउस में शुक्रवार (10 अक्तूबर 2025) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के सामने आते ही इस साल अपने कार्यकाल के दौरान किए गए शांति प्रयासों की सूची दी. यह उनकी आदत बन गई है. इस दौरान वे वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो की जीत के बारे में बात करते हुए वे उदास दिखे.

व्हाइट हाउस ने क्या कहा था?

बता दें कि पुरस्कार की घोषणा के तुरंत बाद व्हाइट हाउस का रुख काफी कड़वा था. व्हाइट हाउस ने नोबेल समिति के फैसले की आलोचना करते हुए दावा किया था कि इसमें योग्यता से ज्यादा राजनीति की भूमिका है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप शांति समझौते करते रहेंगे, युद्ध खत्म करेंगे और जानें बचाते रहेंगे. उनका दिल एक मानवतावादी है और उनके जैसा कोई नहीं होगा.’

ये भी पढ़ें: Trump Tariff: ट्रंप का गुस्सा अब जिनपिंग पर फूटा! चाइनीज प्रोडक्ट्स पर लगाया 100% टैरिफ; अमेरिका-चीन के बीच फिर छिड़ा ट्रेड वॉर

[ad_2]

5 बच्चों की मां का यह हाल? करवाचौथ का व्रत रख रोई सीमा हैदर, सचिन का रिएक्शन देख यूजर्स ने लिए

[ad_1]


Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. कभी अपने प्यार के लिए बॉर्डर पार करने वाली सीमा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अक्सर अपने पति सचिन मीणा के साथ वीडियो पोस्ट करती नजर आती हैं. इस कपल की कहानी जितनी फिल्मी है, उतनी ही वायरल भी रहती है.

अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सीमा हैदर करवा चौथ का व्रत रखते हुए दिखाई दे रही हैं और कैमरे के सामने कुछ इस तरह से एक्ट कर रही हैं कि मानो वह एक मासूम बच्ची हों. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर अलग ही अंदाज में रिएक्शन दिया है.

क्या है सीमा और सचिन का वायरल वीडियो

वीडियो में सीमा हैदर अपने पति सचिन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और उसी दौरान वह कैमरे के सामने थोड़ी इमोशनल होती दिखाई देती हैं. हालांकि यह एक रील है जिसमें सीमा और सचिन एक्ट कर रहे हैं. उनकी बातें, उनका अंदाज और एक्सप्रेशन्स देखकर कई यूजर्स को यह लगा कि वह बेचारी बच्ची बनने की कोशिश कर रही हैं. कई लोग कह रहे हैं कि यह वही सीमा हैं जो पहले से पांच बच्चों की मां हैं. इसके बाद ये वायरल वीडियो लोग लगातार हर जगह शेयर कर रहे हैं. 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया कमेंट्स 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई किसी ने लिखा, अब ये कौन सा नया सीरियल चालू हो गया तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, पांच बच्चों की मां और एक्टिंग बच्ची जैसी कमाल है. एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया, हर हफ्ते नया ड्रामा लेकर आते हैं ये लोग, Netflix भी शरमा जाए. कुछ लोग कह रहे हैं कि स्क्रिप्टेड शो लग रहा है. खासकर सीमा का बेचारी बच्ची वाला रोल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें पति फोन पर लगा था और पत्नी ने लड़के के साथ…वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा


पर्दा, हया की निशानी या मजबूरी? जानें कुरआन में पर्दे का जिक्र

[ad_1]

पर्दा महज एक चादर नहीं जो औरत के जिस्म को ढकता हो, और ना ही पर्दा औरत की पहचान को छिपाता है. पर्दा एक मुसलमान औरत की पहचान है. जब एक औरत पर्दा करके निकलती है तो वो दूर से ही पहचान ली जाती है कि वो एक खुदा की इबादत करने वाली है, वो एक मुसलमान है.

पर्दा महज एक चादर नहीं जो औरत के जिस्म को ढकता हो, और ना ही पर्दा औरत की पहचान को छिपाता है. पर्दा एक मुसलमान औरत की पहचान है. जब एक औरत पर्दा करके निकलती है तो वो दूर से ही पहचान ली जाती है कि वो एक खुदा की इबादत करने वाली है, वो एक मुसलमान है.

इस्लामी हदीस के मुताबिक पर्दा अल्लाह का हुकुम है. कहा जाता है कि जब एक मुसलमान औरत ये दावा करती है कि वो एक अल्लाह की बंदी है, और वो मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम को मानने और उनकी सुन्नत पर अमल करती हैं. तो उसके लिए एक बात काफी है कि वो अपने आप को सर से ले कर पैर तक ढाक लें.

इस्लामी हदीस के मुताबिक पर्दा अल्लाह का हुकुम है. कहा जाता है कि जब एक मुसलमान औरत ये दावा करती है कि वो एक अल्लाह की बंदी है, और वो मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम को मानने और उनकी सुन्नत पर अमल करती हैं. तो उसके लिए एक बात काफी है कि वो अपने आप को सर से ले कर पैर तक ढाक लें.

अल्लाह तआला कुरआन के सूरह अन-नूर (24:31) में फरमाते हैं कि ऐ पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम अपने बीवियों, बहनों और मुसलमान औरतों से कह दें कि अपनी निगाहें नीची रखें, और अपनी शर्मगाहों की हिफाजत करें . साथ ही कहा गया है अपनी जीनत(श्रृंगार) को जाहिर न करें. बल्कि अपने ऊपर चादर ओढ़ ले ताकि आप खुद को पूरा ढक लें.

अल्लाह तआला कुरआन के सूरह अन-नूर (24:31) में फरमाते हैं कि ऐ पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम अपने बीवियों, बहनों और मुसलमान औरतों से कह दें कि अपनी निगाहें नीची रखें, और अपनी शर्मगाहों की हिफाजत करें . साथ ही कहा गया है अपनी जीनत(श्रृंगार) को जाहिर न करें. बल्कि अपने ऊपर चादर ओढ़ ले ताकि आप खुद को पूरा ढक लें.

पर्दा एक मुसलमान औरत की हकीकत है. पर्दा इस्लाम का वो परचम है जिसे अल्लाह तआला ने औरतों के हाथों बुलंद किया है.  कहा जाता है कि जब जब एक औरत अपने चादर को ओढ़ती है वो कुरआन के एक आयत को ओढ़ती है. पर्दे से औरत की पहचान नहीं छिपती.

पर्दा एक मुसलमान औरत की हकीकत है. पर्दा इस्लाम का वो परचम है जिसे अल्लाह तआला ने औरतों के हाथों बुलंद किया है. कहा जाता है कि जब जब एक औरत अपने चादर को ओढ़ती है वो कुरआन के एक आयत को ओढ़ती है. पर्दे से औरत की पहचान नहीं छिपती.

पर्दा औरत की आजादी को नहीं कुचलता, बल्कि पर्दा औरत की इज्जत की हिफाजत करता है. उसके वजूद को संवारता है. और उसकी शकल नहीं बल्कि अकल के बिना पर उसकी पहचान होती है. हालांकि पर्दा औरत को कामयाबी से नहीं रोकता बल्कि पर्दा हर शोबे में औरत को इज्जत के साथ कामयाबी की ऊंचाइयों तक ले जाता है.

पर्दा औरत की आजादी को नहीं कुचलता, बल्कि पर्दा औरत की इज्जत की हिफाजत करता है. उसके वजूद को संवारता है. और उसकी शकल नहीं बल्कि अकल के बिना पर उसकी पहचान होती है. हालांकि पर्दा औरत को कामयाबी से नहीं रोकता बल्कि पर्दा हर शोबे में औरत को इज्जत के साथ कामयाबी की ऊंचाइयों तक ले जाता है.

उलमा कहते हैं कि जब एक औरत पर्दा कर रही होती है तो वो खरबों के मेकअप और फैशन इंडस्ट्रीज पर लानत भेज रही होती है. और उन सब को अपने कदमों के कुचल कर अपने रब के हुकुम को अपने सर का ताज बना कर सड़क पर उतरती है.

उलमा कहते हैं कि जब एक औरत पर्दा कर रही होती है तो वो खरबों के मेकअप और फैशन इंडस्ट्रीज पर लानत भेज रही होती है. और उन सब को अपने कदमों के कुचल कर अपने रब के हुकुम को अपने सर का ताज बना कर सड़क पर उतरती है.

Published at : 10 Oct 2025 04:58 PM (IST)

[ad_2]

SEBI में जल्द होगी ऑफिसर ग्रेड-A के पदों पर भर्ती, भरे जाएंगी इतनी पोस्ट, जल्द कर पाएंगे अप्लाई

[ad_1]

इच्छुक उम्मीदवार SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

इच्छुक उम्मीदवार SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

इस भर्ती के माध्यम से कुल 110 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें सबसे अधिक पद जनरल कैटेगरी के लिए हैं, जबकि लीगल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिसर्च, ऑफिशियल लैंग्वेज (राजभाषा) और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों के लिए भी अलग-अलग पद रखे गए हैं. प्रत्येक पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता और शैक्षणिक अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा.

इस भर्ती के माध्यम से कुल 110 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें सबसे अधिक पद जनरल कैटेगरी के लिए हैं, जबकि लीगल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिसर्च, ऑफिशियल लैंग्वेज (राजभाषा) और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों के लिए भी अलग-अलग पद रखे गए हैं. प्रत्येक पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता और शैक्षणिक अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा.

SEBI ऑफिसर ग्रेड A भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा या लॉ जैसी योग्यताएं होना जरूरी है. अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें.

SEBI ऑफिसर ग्रेड A भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा या लॉ जैसी योग्यताएं होना जरूरी है. अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें.

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है. बिना शुल्क जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे. अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये + GST है, जबकि SC, ST और PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये + GST निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है. बिना शुल्क जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे. अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये + GST है, जबकि SC, ST और PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये + GST निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा. पहले और दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. दोनों परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के प्रदर्शन और योग्यताओं के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा. पहले और दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. दोनों परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के प्रदर्शन और योग्यताओं के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है. सबसे पहले उम्मीदवार को SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.  निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और अंतिम रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट सेव रख लें.

आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है. सबसे पहले उम्मीदवार को SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और अंतिम रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट सेव रख लें.

Published at : 11 Oct 2025 09:44 AM (IST)

[ad_2]