5 अक्टूबर को एक और IPO लॉन्च के लिए तैयार, जानें कितना है प्राइस बैंड?

[ad_1]


Midwest IPO News: भारतीय शेयर मार्केट में अगले सप्ताह 15 अक्टूबर को,  सोलर ग्लास और इंजीनियर्ड स्टोन इंडस्ट्री के लिए क्वार्ट्ज बनाने वाली कंपनी मिडवेस्ट लिमिटेड (Midwest Limited) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आ रहा है. इसके लिए कंपनी की ओर से प्राइस बैंड तय कर लिया गया है. कंपनी के शेयर का प्राइस बैंड 1014 रुपए से 1065 रुपए के बीच तय किया है. कंपनी का आईपीओ के जरिए 451 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपए है. निवेशक 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच आईपीओ पर दांव लगा सकते है. वहीं एंकर निवेशकों के लिए 14 अक्टूबर का दिन तय किया है. इस आईपीओ में कंपनी 250 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर और 201 करोड़ रुपए के ऑफर फॉर सेल जारी करेगी. हालांकि, शुरुआत में कंपनी आईपीओ का साइज 650 करोड़ रुपए तय किया गया था. लेकिन ऑफर फॉर सेल वाले हिस्से को कम करके कंपनी ने 201 करोड़ कर दिया. जिसे, पहले 400 करोड़ तय किया गया था. 

कंपनी ने रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है शेयर

कंपनी की ओर से कुल ऑफर साइज का 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रखा गया है. हालांकि मिडवेस्ट लिमिटेड अपने कुल ऑफर का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को देने की तैयारी में है. 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को जारी किया जाएगा. वहीं कंपनी ने अपने कर्मचारियों का ध्यान रखते हुए 1 करोड़ रुपए तक के शेयरों को रिजर्व भी किया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सोना खरीदी के लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ता? रेट जान कर चौंक जाएंगे आप! 
   

[ad_2]

गाजा युद्धविरामः खंडहर में बदले घरों में दो साल बाद लौट रहे फिलिस्तीनी, पीछे हटी इजरायली सेना

[ad_1]


अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद इजरायल और फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के बीच गाजा शांति योजना के पहले चरण के तहत युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है. युद्धविराम की घोषणा के बाद जहां इजरायल की सेना अपने कदम पीछे बढ़ा रही है, वहीं शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) को हजारों की संख्या में विस्थापित फिलिस्तीनी नागरिक दो सालों के बाद बंजर भूमि और मलबों के ढेर से होते हुए गाजा के उत्तरी भाग में अपने टूटे आशियाने के खंडहरों की तरफ नंगे पांव बढ़ रहे थे.

शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) को विस्थापित फिलिस्तीनी परिवारों की लंबी कतारें, साइकिलों पर अपने बचाए गए कुछ सामानों को लादकर धकेलते हुए गाजा के तटीय राजमार्ग (कोस्टल हाइवे) से होते हुए गाजा शहर की ओर बढ़ रहे थे. गाजा, जो इस इलाके का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र था और इजरायल के सबसे भयानक हमलों को झेलने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से भी एक था.

जबकि कई परिवार खान यूनिस के खंडहरों से होते हुए दक्षिण गाजा की ओर बढ़ रहे थे, जो कभी गाजा का दूसरा सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन इजरायली हमलों के बाद यह पूरा क्षेत्र मात्र धूल और पत्थरों का एक ढेर बनकर रह गया है.

गाजा की धरती पर वापस लौटे फिलिस्तीनी ने दी प्रतिक्रिया

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधेड़ उम्र के शख्स अहमद अल-ब्रिम ने अपनी वापसी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम अपने इलाके में वापस तो आ गए, लेकिन यह पूरी तरह से तबाह हो चुका है. अहमद अपने साइकिल पर लकड़ी के टुकड़ों को ढोता हुआ आगे बढ़ रहा था, जिसे वह ठंड से बचने के लिए जलावन के तौर पर इस्तेमाल करने वाला था. अहमद ने कहा, ‘हमें न तो कोई फर्नीचर मिला और न हीं पहनने को कपड़े मिले. यहां तक की ठंड के बचने के लिए सर्दियों के कपड़े भी नहीं मिले. सबकुछ बर्बाद हो चुका है.

मलबों से निकाले गए 100 से ज्यादा लोगों के शव

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सीजफायर के ऐलान और इजरायली सैनिकों के पीछे हटने के बाद राहत और बचाव दलों ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों के शवों को मलबों के ढेर के बीच से निकाला है.

गाजा के स्थानीय समय के मुताबिक युद्धविराम दोपहर करीब 12 बजे से लागू हुआ, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस हफ्ते की शुरुआत में घोषित किए गए 20 सूत्री व्यापक गाजा शांति योजना में पहला ठोस कदम है. योजना के तहत इस कदम का उद्देश्य इजरायल और हमास के बीच पिछले दो सालों से चल रहे संघर्ष और युद्ध पर विराम लगाना था.

यह भी पढ़ेंः ‘मुसलमानों के घर-मस्जिद तोड़ते हैं, उन्हें …’, अफगानी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद और क्या बोले अशरद मदनी?

[ad_2]

“पटना मेट्रो में तोहार स्वागत बा” रील पुत्रों ने मेट्रो को बनाया डिस्को- यूजर्स बोले, सुधर जाओ

[ad_1]


बिहार की राजधानी पटना में हाल ही में शुरू हुई मेट्रो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था. मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन के बाद हर कोई इस मेट्रो को “बदलते बिहार की तस्वीर” बता रहा था. लेकिन अब इस मेट्रो को लेकर जो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, उन्होंने सबको हैरान कर दिया है. एक ओर जहां लोग सफाई और अनुशासन की मिसाल बनने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं कुछ लोगों ने इस सपने को थूक और ठुमकों के बीच बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

पटना मेट्रो में युवती ने ठुमके लगाते हुए बनाई रील

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती पटना मेट्रो के अंदर खुलेआम ठुमके लगाती दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की तेज म्यूजिक पर डांस कर रही है और बाकी लोग मोबाइल निकालकर उसकी वीडियो बना रहे हैं. साफ दिख रहा है कि मेट्रो का डिब्बा किसी क्लब या डिस्को में तब्दील हो गया है. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. किसी ने लिखा “पटना मेट्रो नहीं, टिक-टॉक ट्रेन है”, तो किसी ने कहा “बिहार वालों ने मेट्रो को भी कंटेंट बना दिया.”

इससे पहले गुटखा खाने वालों ने लगाई थी मेट्रो स्टेशन की लंका

यह पहला मामला नहीं है जब पटना मेट्रो का गलत इस्तेमाल हुआ हो. उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद यात्रियों द्वारा स्टेशन की दीवारों और प्लेटफॉर्म पर थूकने की तस्वीरें सामने आई थीं. सफाईकर्मियों ने शिकायत की थी कि लोग पान-गुटखा खाकर स्टेशन को पीकदान बना रहे हैं. अब इस ठुमके वाले वीडियो ने मामले को और गरमा दिया है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या हर नई सुविधा को मनोरंजन का साधन बनाकर उसकी इज्जत उड़ाना ही रह गया है?

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स ने खूब लिए मजे

वीडियो को @NCMIndiaa नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…फ्री में डांस देखने को मिल रहा है और क्या चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…ये बिहार वाले किसी भी चीज को बर्बाद करने का दम रखते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली की तरह पटना की मेट्रो भी डिस्को बनने वाली है, आगे और क्या क्या देखना बाकी है अभी तो.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 दिग्गज बल्लेबाज, जानें नंबर-1 पर कौन है?

[ad_1]


Most Runs in Test Cricket As a Captain: टेस्ट क्रिकेट में भारत का कप्तान बनते ही शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इंग्लैंड में रनों का अंबार खड़ा करने के बाद गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में भी शतक जड़ा और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने कप्तानी के दबाव को अपनी बल्लेबाजी पर हावी नहीं होने दिया और अपने बल्ले से कमाल किया. इन बल्लेबाजों ने न सिर्फ अपनी कप्तानी से टीम को जीत दिलाई, बल्कि बल्ले से भी रनों का अंबार खड़ा किया. यहां हम आपको बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे.

टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 दिग्गज बल्लेबाज

1- ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका)

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. स्मिथ 109 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें उन्होंने 47.84 की शानदार औसत से 8659 रन बनाए हैं.

2- एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया)

टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर दूसरे नंबर पर हैं. बॉर्डर 93 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें उन्होंने 50.95 की बेहतरीन औसत से 6623 रन बनाए हैं. 

3- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के एक और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. पोंटिंग 77 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें उन्होंने 51.51 की लाजवाब औसत से 6542 रन बनाए हैं. 

4- विराट कोहली (भारत)

टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं. विराट 68 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें उन्होंने 54.84 की शानदार औसत से 5864 रन बनाए हैं. 

5- जो रूट (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. रूट 64 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें उन्होंने 46.45 की शानदार औसत से 5295 रन बनाए हैं.

6- क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज)

टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड छठे नंबर पर हैं. लॉयड 74 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें उन्होंने 51.30 की लाजवाब औसत से 5233 रन बनाए हैं.

7- स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. फ्लेमिंग 80 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें उन्होंने 40.60 की औसत से 5156 रन बनाए हैं.

[ad_2]

अमेजन की दिवाली सेल ने मचा दी धूम, महंगे से महंगा फोन मिल रहा सस्ता, देखें डील

[ad_1]


दिवाली से पहले अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली सेल ने धूम मचा दी है. इसमें कई महंगे स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप दिवाली के मौके पर अपना फोन अपग्रेड करना या किसी को गिफ्ट में नया फोन देना चाहते हैं तो आपके लिए यह शानदार मौका है. इस सेल में महंगे से महंगे फोन सस्ते दामों में मिल रहे हैं. आइए ऐसी ही कुछ डील्स पर एक नजर डालते हैं. 

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G

सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन अमेजन पर यह फोन 75,749 रुपये में लिस्टेड है. 6.8 इंच स्क्रीन वाले इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 200MP के प्राइमरी लेंस वाला क्वाड-कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिलती है.

iPhone 16 (128 GB)

यह आईफोन पिछले साल 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था और अब अमेजन पर 66,900 रुपये में मिल रहा है. इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले और 48MP का मेन कैमरा दिया गया है. इसमें ऐप्पल का A18 चिपसेट मिलता है, जो ऐप्पल इंटेलीजेंस और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर लेता है.

OnePlus 13 (12GB + 256GB)

इस फोन की कीमत 72,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह 63,999 रुपये में मिल रहा है. इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा है और यह 50MP प्राइमरी लेंस वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसकी दमदार 6000 mAh की बैटरी 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Google Pixel 10 5G (12GB + 256GB)

लगभग 80 हजार रुपये की कीमत वाला यह फोन अमेजन सेल में 70,400 रुपये का मिल रहा है. इस तरह इस फोन पर लगभग 10,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें गूगल की Tensor G5 चिप और अपग्रेडेट ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. यह जेमिनी AI फीचर्स के साथ आता है.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल कर देगी मालामाल! यह काम कर दिया तो टेक कंपनी बना देगी करोड़पति, जानें डिटेल्स

[ad_2]

यूपी लोक सेवा आयोग की बड़ी परीक्षा कल, 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे यूपीपीएससी पीसीएस प्री 2

[ad_1]


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 कल यानी रविवार को पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की जाएगी. आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं. परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश के 75 जिलों में सघन इंतजाम किए गए हैं.

प्रदेशभर में बने 1435 परीक्षा केंद्र

आयोग ने परीक्षा के लिए 1435 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं. यह परीक्षा कुल 210 पदों के लिए आयोजित हो रही है. इस बार प्रदेश के हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ताकि उम्मीदवारों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े.

6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

यूपीपीएससी के आंकड़ों के अनुसार इस बार 6 लाख 26 हजार 387 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने से आयोग के सामने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने की चुनौती है.

दो पालियों में होगी परीक्षा

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी. आयोग ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूर रखें.

वन सेवा परीक्षा भी साथ में

पीसीएस प्री के साथ ही सहायक वन संरक्षक (ACF) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 भी आयोजित की जाएगी. इन परीक्षाओं में भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं.

प्रयागराज में सबसे अधिक उम्मीदवार

आयोग के मुख्यालय प्रयागराज में परीक्षा का सबसे बड़ा आयोजन होगा. यहां 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसटीएफ अलर्ट पर

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए यूपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को भी सतर्क कर दिया गया है. किसी भी तरह की गड़बड़ी, पेपर लीक या नकल की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या टाइगर श्रॉफ लेते हैं स्टंटमैन या VFX का सहारा? जानें खतरनाक एक्शन सीन्स का सीक्रेट

[ad_1]

बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा से फैंस का दिल जीत लिया. शनिवार को अभिनेता ने बताया कि वह अपने किरदार को बखूबी से निभाने के लिए किसी स्टंटमैन या वीएफएक्स पर निर्भर नहीं रहते हैं. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वह अपने किरदार को जीवंत करने के लिए न तो स्टंटमैन की मदद लेते हैं और न ही वीएफएक्स का सहारा.

बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा से फैंस का दिल जीत लिया. शनिवार को अभिनेता ने बताया कि वह अपने किरदार को बखूबी से निभाने के लिए किसी स्टंटमैन या वीएफएक्स पर निर्भर नहीं रहते हैं. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वह अपने किरदार को जीवंत करने के लिए न तो स्टंटमैन की मदद लेते हैं और न ही वीएफएक्स का सहारा.

सभी ये जानते हैं की टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो मार्शल आर्ट्स में वेल ट्रेंड हैं. उनके एक्शन सीन्स के साथ-साथ दर्शक उनकी फिटनेस की भी तारीफ करते नहीं थकते. अब टाइगर श्रॉफ ने वीडियो शेयर कर दुनिया को बता दिया है कि फिल्म में अपने एक्शन सीक्वेंसेस वो खुद परफॉर्म करते हैं.

सभी ये जानते हैं की टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो मार्शल आर्ट्स में वेल ट्रेंड हैं. उनके एक्शन सीन्स के साथ-साथ दर्शक उनकी फिटनेस की भी तारीफ करते नहीं थकते. अब टाइगर श्रॉफ ने वीडियो शेयर कर दुनिया को बता दिया है कि फिल्म में अपने एक्शन सीक्वेंसेस वो खुद परफॉर्म करते हैं.

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्टंट्स की तैयारी करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'नो बॉडी डबल, नो वीएफएक्स, सिर्फ ढेर सारी तैयारी और ऊपर वाले की कृपा से मिली ताकत'. वीडियो में टाइगर को अलग-अलग तरह के स्टंट्स करते देखा जा सकता है.

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्टंट्स की तैयारी करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘नो बॉडी डबल, नो वीएफएक्स, सिर्फ ढेर सारी तैयारी और ऊपर वाले की कृपा से मिली ताकत’. वीडियो में टाइगर को अलग-अलग तरह के स्टंट्स करते देखा जा सकता है.

फैंस ने उनके इस जज्बे की जमकर तारीफ की और पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'टाइगर, तुम असली एक्शन हीरो हो!' वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर की हालिया रिलीज फिल्म 'बागी-4' दर्शकों के बीच चर्चा में रही. सभी ने फिल्म में अभिनेता के एक्शन पैक्ड सीन्स की खूब सराहना की.

फैंस ने उनके इस जज्बे की जमकर तारीफ की और पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘टाइगर, तुम असली एक्शन हीरो हो!’ वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर की हालिया रिलीज फिल्म ‘बागी-4’ दर्शकों के बीच चर्चा में रही. सभी ने फिल्म में अभिनेता के एक्शन पैक्ड सीन्स की खूब सराहना की.

इस वीडियो के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह अपने किरदारों को जीवंत करने के लिए कितनी मेहनत करते हैं.  उनकी मेहनत और जुनून उन्हें बॉलीवुड के सबसे फिट और समर्पित अभिनेताओं में से एक बनाता है.

इस वीडियो के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह अपने किरदारों को जीवंत करने के लिए कितनी मेहनत करते हैं. उनकी मेहनत और जुनून उन्हें बॉलीवुड के सबसे फिट और समर्पित अभिनेताओं में से एक बनाता है.

हाल में ही 'बागी 4' में हो या इसके पहले की फिल्मों में उनके एक्शन सीन्स देखकर गूजबंप्स आ जाते हैं.

हाल में ही ‘बागी 4’ में हो या इसके पहले की फिल्मों में उनके एक्शन सीन्स देखकर गूजबंप्स आ जाते हैं.

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की शुरुआत 'हीरोपंती' से हुई थी. धीरे-धीरे उन्होंने खुद को बॉलीवुड के स्थापित एक्टर्स में शामिल कर लिया है.

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की शुरुआत ‘हीरोपंती’ से हुई थी. धीरे-धीरे उन्होंने खुद को बॉलीवुड के स्थापित एक्टर्स में शामिल कर लिया है.

Published at : 11 Oct 2025 05:09 PM (IST)

[ad_2]

डोगेश भाई भौंकते रहे, बिल्ली मौसी ने कर दिया काम तमाम… खूंखार दरिंदे से फाइट का वीडियो वायरल

[ad_1]


कु्त्ते और बिल्ली का जब भी नाम आता है तो जहन में केवल एक तस्वीर आती है और वो है जानी दुश्मन की. लेकिन जब जान पर बन आए तो ये घरेलू जानवर एक दूसरे को बचाने के लिए अपनी जिंदगी से भी खेल जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में. जहां कुत्ते पर हमला करने आए लेपर्ड को बिल्ली मौसी ने इस कदर हड़काया कि खूंखार दरिंदा भी दुम दबाकर वहां से भागता दिखाई दिया. हालांकि वीडियो को लेकर यूजर्स अलग अलग तरह के दावे कर रहे हैं, वीडियो देखकर वाकई में आपका दिन बनने वाला है.

कुत्ते पर किया लेपर्ड ने हमला तो जान बचाने पहुंची बिल्ली

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लेपर्ड रात के वक्त रिहायशी इलाके में घुस आता है. इस दौरान वो गली में खड़े एक कुत्ते पर हमला करने की कोशिश करता है तभी कुत्ता जोर जोर से इस खूंखार दरिंदे पर भौंकने लगता है. कु्त्ते की आवाज सुनकर एक छोटी सी बिल्ली भी वहां पहुंचती है और कुत्ते के सिर पर खड़ी मौत को देखकर अकेले ही इस खूंखार जानवर से भिड़ जाती है. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही लेपर्ड कुत्ते की ओर आने लगता है वैसे ही बिल्ली उसकी गर्दन पर झपटकर ये बता देती है कि डोगेश अकेला नहीं है, उससे भिड़ने से पहले दरिंदे को बिल्ली मौसी का सामना करना होगा.

दुम दबाकर भागा लेपर्ड

इसके बाद लेपर्ड पर एक के बाद एक बिल्ली कई वार करती है. इतने में ही लेपर्ड को समझ आ जाता है कि यहां उसकी दाल नहीं गलने वाली और वो दुम दबाकर वहां से भाग निकलता है. बिल्ली और दरिंदे की फाइट वाली ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. हालांकि कई लोग इसे एआई जनरेटेड वीडियो बता हे हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स बोले, शेर की मौसी है बिल्ली

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये लेपर्ड की बिरादरी की थी इसलिए छोड़ दिया वरना दरिंदे किसी को नहीं छोड़ते. एक और यूजर ने लिखा…बिल्ली को शेर की मौसी ऐसे ही थोड़ी कहा जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई ये एआई वीडियो है, इस तरह के कई वीडियो इंटरनेट पर हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


शादी के लिए परफेक्ट साबित होती हैं इन राशियों की जोड़ी!

[ad_1]


Best Couples As Per Zodiac Signs:  जब बात विवाह आती है तब हर कोई एक ऐसे लाइफ पार्टनर की चाहत  रखता है, जो हर सुख-दुख में उसका साथ दे और पूरी जिंदगी उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चले. रिश्ते की मजबूती के लय में जितना जरूरी तालमेल होता है, उससे भी अधिक जरूरी राशियों का मेल होता है. अगर पार्टनर की राशि आपकी राशि के अनुकूल होती है तो मैरेज लाइफ बहुत अच्छी रहती है. तो आइए जानें  कि किन राशियों के लोग आपस में एक-दूसरे के साथ बहुत ही कंफर्टेबल होते हैं और बेस्ट कपल बनाते हैं.

ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों की जोड़ियां शादी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं, जैसे वृषभ और कर्क, मिथुन और कुंभ, मेष और कुंभ, कर्क और मीन, वृषभ और कन्या.  इन जोड़ियों में आपसी समझ, प्यार और तालमेल अच्छा होता है, जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता है.

इन राशियों के लोग बनाते हैं सबसे बेक्ट कपल (Couple):

वृषभ और कर्क
वृषभ और कर्क राशियां शादी के लिए एक अच्छी जोड़ी हैं क्योंकि दोनों ही परिवार-केंद्रित हैं, एक-दूसरे की भावनात्मक जरूरतों को समझते हैं, स्थिरता और सुरक्षा को महत्व देते हैं. वृषभ व्यावहारिक और विश्वसनीय होता है, जबकि कर्क स्नेही और पोषण करने वाला होता है.

उनका पृथ्वी (वृषभ) और जल (कर्क) का संयोजन एक स्थिर, फिर भी भावनात्मक रूप से गहरा और सामंजस्यपूर्ण रिश्ता बनाता है.

मिथुन और कुंभ
मिथुन और कुंभ राशियां एक-दूसरे के लिए अच्छी हैं क्योंकि वे दोनों वायु तत्व की होने के कारण बुद्धिमान, जिज्ञासु और सामाजिक हैं. उनके बीच एक मजबूत बौद्धिक संबंध होता है और वे एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं.

इससे रिश्ता जीवंत और रोमांचक बना रहता है, हालांकि उन्हें भावनाओं को व्यक्त करने और मतभेदों को हल करने में धैर्य और समझ की आवश्यकता होती है.

मेष और कुंभ
मेष और कुंभ राशियां एक-दूसरे के लिए अच्छी साबित हो सकती हैं क्योंकि दोनों स्वतंत्रता को महत्व देते हैं, एक-दूसरे को नई ऊर्जा और विचारों से प्रेरित करते हैं, और एक मजबूत और जोशीला रिश्ता बना सकते हैं.

मेष राशि की ऊर्जा और कुंभ राशि का बौद्धिक दृष्टिकोण एक-दूसरे के पूरक बन सकते हैं. हालांकि, उनके बीच तालमेल बनाने के लिए आपसी सम्मान, धैर्य और संवाद की आवश्यकता होती है.

कर्क और मीन
कर्क और मीन राशियां विवाह के लिए बहुत अनुकूल होती हैं क्योंकि वे दोनों ही जल राशियां हैं, जो भावनात्मक गहराई और सहज समझ प्रदान करती हैं. वे एक-दूसरे की भावनाओं को आसानी से समझ सकते हैं और प्यार, घर और परिवार को बहुत महत्व देते हैं.

कर्क राशि स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करती है, जबकि मीन राशि रचनात्मकता और आध्यात्मिक योगदान देती है. यह एक मजबूत, स्थायी और सहानुभूति पूर्ण बंधन बनाता है, हालांकि उन्हें गलतफहमी से बचने के लिए खुले संचार पर काम करना चाहिए.

वृषभ और कन्या
वृषभ और कन्या राशियां एक-दूसरे के लिए एक अच्छी शादीशुदा जोड़ी होती हैं क्योंकि दोनों ही पृथ्वी तत्व की राशियां हैं, जिससे उनके मूल्य और प्राथमिकताएं समान होती हैं. वे एक स्थिर और सुरक्षित भविष्य के लिए मिलकर काम करते हैं, और कन्या राशि की व्यवस्थित प्रकृति वृषभ राशि के आराम पसंद करने वाले स्वभाव को संतुलित कर सकती है. साथ ही, वृषभ राशि का समर्थन और स्थिरता कन्या राशि के लिए बहुत मायने रखता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम Coldrif सिरप पर लगाया बैन, जानें क्या है कारण

[ad_1]


Coldrif Syrup Ban: देश में लगातार सामने आ रहे नकली और मिलावटी दवाओं के मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है. सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री, इस्तेमाल और वितरण पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस दवा में खतरनाक केमिकल मिलने की पुष्टि हुई है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

खास बात यह है कि यह दवा बच्चों में खांसी और बुखार को इलाज के लिए दी जाती है, लेकिन इसके सेवन से अलग-अलग राज्यों में अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गया है. 

सरकार ने जारी किया नोटिस 

दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने 10 अक्टूबर को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि कोल्ड्रिफ सिरप में एक खतरनाक केमिकल डायएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है. यह केमिकल शरीर के लिए बहुत जहरीला होता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है. यहां तक कि इसकी वजह से मौत का खतरा भी हो सकता है. यह रसायन आमतौर पर इंडस्ट्रियल कामों में यूज होता है, लेकिन अगर यह दवाओं में मिल जाए तो यह किडनी फेल, लिवर डैमेज और अन्य जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है. यही वजह है कि इसे मिलावटी दवा घोषित किया गया है और तत्काल प्रभाव से इसे बाजार से हटाने का आदेश दिया गया है.

कई राज्यों ने उठाया सख्त कदम

दिल्ली इस दवा को बैन करने वाला अकेला राज्य नहीं है. दिल्ली के अलावा केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब ने भी कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री और यूज पर रोक लगा दी है. इस सिरप के कारण कम से कम 20 बच्चों की मौत हो चुकी है और कुछ का इलाज अभी भी जारी है. इस घटना के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है. वहीं दिल्ली सरकार ने भी आम लोगों को चेतावनी दी है कि वे कोल्ड्रिफ कफ सिरप का किसी भी रूप में सेवन न करें. 

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिरप सीसन फार्मास्युटिकल नामक कंपनी का बनाया गया है, जिसका प्लांट तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित है. जांच में पाया गया कि बैच नंबर SR-13, जो मई 2025 में तैयार हुआ और जिसकी अवधि अप्रैल 2027 तक है, उसमें डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा 42.28% w/v पाई गई है. यह मात्रा सामान्य से कहीं ज्यादा है और सीधे तौर पर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: हमारे खून के हर कतरे में छिपा है सेहत का राज, वैज्ञानिकों ने खोज डाले ऐसे 750 नए जीन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]