मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें टैरो राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, हर एक बात में सुझाव पाने के लिए किसी व्यक्ति पर आप अधिक निर्भर बन रहे हैं. आपके आपसे संबंध गहरे हैं, फिर भी खुद को आत्मनिर्भर बना कर अपनी निर्णय क्षमता और काबिलियत को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी. परिवार का कोई व्यक्ति परिवार के लोगों में विवाद उत्पन्न न कराने की कोशिश कर सकता है, सतर्कता रखें.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको अपनी मेहनत और अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो रहा है. अपने आलस के कारण बनती हुई बातों को बिगड़ने न दें. मानसिक स्वरूप से आप को सकारात्मक महसूस होगा. फिर भी जिन लोगों के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन या नकारात्मकता उत्पन्न होती है, ऐसे लोगों के साथ अपनी महत्वपूर्ण बातें पूरी होने तक दूरियां ही बनाए रखना आवश्यक होगा.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि काम से संबंधित कोई महत्वपूर्ण बात आपके द्वारा तय की जा सकती है. जिसे पूरा करने के लिए मेहनत करने की आपकी तैयारी है. व्यक्तिगत जीवन को आप अपने काम से अलग कर पाएंगे, जिसकी वजह से आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ती हुई नजर आएगी. अपनी भावनिक और मानसिक दोनों बातों पर नियंत्रण रहने के कारण आपके द्वारा उचित निर्णय भी लिया जा सकता है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि पुरानी बातों को पीछे छोड़ कर भविष्य से संबंधित बातों को सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश आप करेंगे. या तो भावनाएं आपके ऊपर अधिक हावी होती हैं या आप भावनाओं को बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते इन दोनों बातों को संतुलन में लाने की कोशिश करनी होगी. अपने स्वभाव के द्वारा जो मुश्किल आप उत्पन्न करते हैं, उन बातों में बदलाव लाने की कोशिश करें.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन आपको सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगा. अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे. युवा वर्ग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक उत्साहित महसूस करेगा. पढ़ाई या करियर के लिए परिवार के लोगों से दूर रहना पड़ेगा, जिसके कारण शुरुआत में मानसिक तकलीफ होगी, लेकिन इस निर्णय को आप वक्त के साथ आसानी से अपना पाएंगे.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि घर और व्यापार दोनों जगह में संतुलन बनता नजर आएगा. घर के बुजुर्ग व्यक्ति या स्त्री के द्वारा आपको अपने प्रश्नों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं. आपके द्वारा हो रही गलतियों को स्पष्ट स्वरूप से यही लोग आपको बता पाएंगे. जिसके कारण आप भी प्रेरित होकर खुद के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयत्न शुरू कर सकते हैं.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही हैं कि काम आपकी मर्जी के अनुसार होता देखा आपको समाधान प्राप्त होगा, लेकिन हर एक काम की वजह से कुछ न कुछ तनाव आपको महसूस हो सकता है. तनावपूर्ण स्थिति से जूझते समय परिवार के लोगों की मदद अवश्य लें. खास करके बड़े भाई या बहन आपका प्रेरणा स्त्रोत्र और मानसिक आधार बने रहेंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि पैसों से संबंधित चिंता दिन की शुरुआत में सता सकती है. आपके द्वारा हुई गलती के कारण थोड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है. किसी व्यक्ति को उधार दिया गया पैसा गलत काम के लिए इस्तेमाल होता देख आपको दुख होगा. बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश आज पूरी तरह से करनी होगी.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कठिनाइयों से जूझने के बाद आपको मनचाहा यश प्राप्त होगा. फिलहाल अपने जीवन से संबंधित तकलीफ की चर्चा किसी के भी साथ न करें. अगले कुछ दिनों के लिए व्यक्तिगत बातों के साथ-साथ काम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी. जीवन से संबंधित प्राप्त हो रही गंभीरता आपकी मेहनत और लगन बढ़ाने के लिए उपयुक्त हो सकती है.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सेहत का खास ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. आपके मन पर बढ़ता हुआ तनाव सेहत पर तुरंत असर दिखा सकता है. आज अधिकतर समय आराम करने पर और मन पर बने तनाव को दूर करने के लिए लगाना होगा. प्रार्थना और ध्यान के जरिए आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं. भविष्य से संबंधित बातों को नियंत्रण में रखने की कोशिश आपके ऊपर और तनाव बढ़ाएगी.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अपनी गलतियों का एहसास होने के बावजूद भी आप केवल पछतावे में ही अपना वक्त जाया कर रहे हैं. अपने बर्ताव में बदलाव लाने की कोशिश आपको करनी होगी. जिन बातों के कारण नुकसान हुआ था, ऐसी बातों को बदलने के लिए ध्यान देने की आवश्यकता होगी. परिवार के लोगों का आपके ऊपर रखा विश्वास कम नजर आएगा, लेकिन यह बात वक्त के साथ बदल भी सकती है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि नींद से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी. साथ में आपके ऊपर बना हुआ तनाव भी कम होता नजर आएगा, जिन व्यक्ति के साथ भूतकाल में विवाद हुए थे और कुछ कारण से बात बंद हुई थी. ऐसे व्यक्ति फिर से आपके साथ संवाद बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं. व्यक्ति के बर्ताव को दी गई माफी आपके लिए मन शांति प्रदान करा सकती है.

Published at : 12 Oct 2025 12:27 AM (IST)

[ad_2]

तिरपाल की छत से आईएएस तक, गरीबी को मात देकर अफसर बने पवन कुमार

[ad_1]

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करना आसान नहीं. लाखों छात्र हर साल इस कठिन परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही अपने सपनों को सच कर पाते हैं. बुलंदशहर जिले के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार ने न केवल कठिन परिस्थितियों का सामना किया, बल्कि अपने हौसले और लगन के दम पर आईएएस बनने का सपना साकार किया. उनकी कहानी गरीबी, संघर्ष और उम्मीद की मिसाल है.

पवन का परिवार बेहद साधारण था. उनके पिता मुकेश कुमार, मनरेगा में मजदूरी करते थे. घर की हालत इतनी खराब थी कि दीवारें टूट चुकी थीं और छत की जगह तिरपाल और पॉलिथिन का सहारा लेना पड़ता था. बारिश या धूप में भी परिवार यही तिरपाल से खुद को ढकता था. इतने अभाव के बीच, पवन के अंदर पढ़ाई की गहरी लगन और कुछ कर गुजरने की चाह ने जन्म लिया.

पवन के परिवार ने उनके सपनों को पंख देने के लिए अपनी सारी हिम्मत और मेहनत लगा दी. पिता ने 3200 रुपये में सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा ताकि पवन पढ़ाई कर सके. मां ने अपने थोड़े‑बहुत गहने बेच दिए और बहनों ने भी अपनी छोटी‑छोटी बचत को जोड़कर पवन को कोचिंग के खर्च में मदद की. यह परिवार की निस्वार्थ भक्ति और विश्वास था जिसने पवन को आगे बढ़ाया.

कठिनाइयों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी

पवन कुमार ने सिविल सेवा की तैयारी दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में शुरू की. शुरुआत में उन्हें लगातार असफलता मिली. पहले दो प्रयासों में सफलता हाथ नहीं लगी. लेकिन पवन ने हार नहीं मानी. उनके पास पीछे लौटने का कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने दिन-रात पढ़ाई की, ज्यादातर समय सेल्फ स्टडी में बिताया और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया. उनकी मेहनत रंग लाई. UPSC 2023 के नतीजे में पवन ने 239वीं रैंक हासिल की और आईएएस बनने में सफलता प्राप्त की. गरीबी और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया.

यह भी पढ़ें  –  पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, बाढ़ प्रभावित छात्रों को मिलेगी फ्री डुप्लीकेट सर्टिफिकेट की सुविधा

शिक्षा का सफर

पवन ने अपने प्रारंभिक शिक्षा की पढ़ाई बुलंदशहर के नवोदय विद्यालय से की. इसके बाद ग्रेजुएशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरा किया. उन्होंने जेएनयू में एमए के लिए एडमिशन लिया, लेकिन एक साल बाद अपनी प्राथमिकता के अनुसार इसे छोड़ दिया.

2022 में पवन का चयन सिर्फ एक अंक की कमी के कारण नहीं हो पाया था. यह असफलता भी उनके हौसले को नहीं तोड़ पाई. गरीबी, कठिनाइयाँ और सीमित संसाधन उनके सपने की राह में बाधा नहीं बन पाए. उन्होंने अपने जुनून और आत्मविश्वास से आईएएस बनने का इतिहास रच दिया.

यह भी पढ़ें –  बिहार में निकली 370 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

मूसेवाला के गाने पर छोटे भाई गरसिमरन सिद्धू ने उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले हूबहू कॉपी- वीडियो वाय

[ad_1]

सिद्धू मूसेवाला का नाम आज भी लाखों फैंस के दिलों में वैसे ही धड़कता है जैसे उनके गानों की बीट्स. पंजाब की मिट्टी से निकला वो शेर आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी विरासत, उनका अंदाज और उनका एटीट्यूड आज भी हर युवा के खून में दौड़ता है. अब उसी विरासत को आगे बढ़ाते दिखे उनके छोटे भाई गरसिमरन सिंह सिद्धू, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. वीडियो में गरसिमरन अपने भाई सिद्धू मूसेवाला के मशहूर गाने पर थार में बैठकर धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई ने किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि गरसिमरन सिंह सिद्धू ब्लैक कलर की थार में बैठे हैं. गाड़ी में तेज आवाज में सिद्धू मूसेवाला का पॉपुलर गाना चल रहा है. गरसिमरन कभी कार में बैठे शख्स को देखकर मुस्कुराते हैं को कभी आखों से इशारे करते हैं तो कभी गाने की बीट पर सिर झटकते हैं और कभी कैमरे की तरफ देखकर वही मशहूर मूसेवाला वाला स्टाइल दिखाते हैं. उनके चेहरे पर वही कॉन्फिडेंस और वही ठसक नजर आती है जो उनके भाई की पहचान थी. मूसेवाला के छोटे भाई को देखकर लोगों को दिवंगत की याद आ गई है. ऐसा लग रहा था मानों खुद सिद्धू मूसेवाला का बचपन ही थार में गानों पर थिरक रहा हो. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी भावुक हो गए हैं और तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

भावुक हो गए यूजर्स

वीडियो को @garrywalia_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किसी के चले जाने से उम्मीद नहीं खत्म होती, ये वीडियो उसी की मिसाल है. एक और यूजर ने लिखा…इस बच्चे ने सिद्धू मूसे वाला को और 100 साल के लिए अमर कर दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या कहने, हूबहू बड़े भाई पर गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

Adani Defence पर $9 million Tax Evasion का आरोप – Missile Deals पर बवाल!| Paisa Live

[ad_1]

Adani Group एक बार फिर जांच के घेरे में है—इस बार निशाने पर है उनकी Defence Unit, Adani Defence Systems & Technologies. Directorate of Revenue Intelligence (DRI) मार्च 2025 से इस Unit की जांच कर रही है। आरोप है कि Company ने ₹77 करोड़ ($9 million) के import tariffs evade किए हैं। Company ने जो missile components import किए, उन पर गलत तरीके से tax exemptions का दावा किया गया।यह मामला Adani Defence की 2024–25 की कमाई के मुकाबले बहुत बड़ा है—यह राशि उनकी सालाना revenue का 10% और profit का आधा से ज़्यादा है। Components में non-explosive missile parts शामिल हैं, जो रूस, इज़रायल और कनाडा से import हुए हैं।Adani Group ने कहा है कि उन्होंने DRI को सभी documents दे दिए हैं और उनके अनुसार “issue closed है,” लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया कि कोई tax dues चुकाए गए या नहीं।यह जांच ऐसे समय में हो रही है जब Adani Group हाल ही में stock manipulation के मामलों में Clean Chit पा चुका है, लेकिन अब भी कई regulatory निगरानियाँ झेल रहा है।

[ad_2]

BSNL ग्राहकों के लिए खुशखबरी! जल्द मिलने लगेगी 5G कनेक्टिविटी, कंपनी ने शुरू कर दिया यह काम

[ad_1]

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. 4G सर्विस लॉन्च करते ही कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी के लिए काम शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL ग्राहकों को साल के अंत तक 5G सर्विस मिलने लगेगी. इसके लिए कंपनी ने कई शहरों में ट्रायल भी शुरू कर दिया है. सरकारी कंपनी ने देशभर में एक लाख 4G टावर इंस्टॉल किए हैं और अब एक लाख और टावर लगाने का विचार कर रही है. 

5G पायलट प्रोजेक्ट हो चुका है पूरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर विवेक दुआ ने बताया कि 5G पायलट प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है. कंपनी का 4G नेटवर्क पूरी तरह से 5G के लिए तैयार है और ट्रायल पूरा होने पर इसे 5G पर अपग्रेड किया जा सकता है. अभी ट्रायल चल रहे हैं और जल्द ही 5G सर्विस रोलआउट कर दी जाएगी. बता दें कि BSNL का पूरा नेटवर्क स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसे TCS और तेजस नेटवर्क के साथ मिलकर डेवलप किया गया है.

BSNL ने अगस्त में जोड़े एयरटेल से ज्यादा ग्राहक

BSNL ने अगस्त में नए ग्राहक जोड़ने के मामले में एयरटेल को पछाड़ दिया है. करीब एक साल बाद सरकारी कंपनी के ग्राहकों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला है. टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के मुताबिक, अगस्त में BSNL के साथ 13.85 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े, जबकि एयरटेल के साथ महज 4.96 नए ग्राहक ही जुड़ पाए. BSNL ने पिछले साल सितंबर में सारी कंपनियों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े थे. उस समय प्राइवेट कंपनियों ने रिचार्ज के दाम बढ़ा दिए थे. इसके चलते बड़ी संख्या में ग्राहक प्राइवेट कंपनियों को छोड़कर BSNL के साथ जुड़े थे.

ये भी पढ़ें-

सिर्फ मोबाइल नंबर पता होने पर भी इतना बड़ा कांड कर सकते हैं हैकर्स, लीक होने पर करें ये काम

[ad_2]

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले 7 गेंदबाज, पहले नंबर के बॉलर ने दिए 298 रन

[ad_1]

Most Runs Conceded In An Innings In Test Match: टेस्ट मैच में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलना आम बात है, लेकिन कई बार कुछ गेंदबाजों के लिए एक पारी बहुत खराब साबित होती है. टेस्ट मैच के एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाना एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. हालांकि, कई बार बल्लेबाजों का आक्रामक रवैया और पिच की अनुकूलता गेंदबाजों को महंगा साबित होने पर मजबूर कर देती है. यहां हम आपको टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले सात गेंदबाजों के बारे में बताएंगे. 

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले 7 गेंदबाज

1- एल ओ फ्लीटवुड-स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर एल ओ फ्लीटवुड-स्मिथ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप-7 गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. फ्लीटवुड-स्मिथ ने 1938 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले गए मैच में 87 ओवर में 298 रन दिए थे.

2- राजेश चौहान (भारत)

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के ऑफ स्पिनर राजेश चौहान दूसरे नंबर पर हैं. 1997 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में राजेश ने 78 ओवर की गेंदबाजी में 276 रन दिए थे.

3- ऑस्कर स्कॉट (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर ऑस्कर स्कॉट टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. स्कॉट ने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन में खेले गए मैच में 80.2 ओवर में 266 रन दिए थे.

4- खान मोहम्मद (पाकिस्तान)

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज खान मोहम्मद चौथे नंबर पर हैं. 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंगस्टन टेस्ट में खान मोहम्मद ने 54 ओवर की गेंदबाजी में 259 रन दिए थे.

5- फजल महमूद (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के एक और तेज गेंदबाज फजल महमूद टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. महमूद ने भी 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंगस्टन में खेले गए मैच में 85.2 ओवर में 247 रन दिए थे.

6- मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज छठे नंबर पर हैं. 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन टेस्ट में मेहदी हसन ने 49 ओवर की गेंदबाजी में 246 रन दिए थे.

7- रंगना हेराथ (श्रीलंका)

श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. हेराथ ने 2009 में भारत के खिलाफ ब्रेबोर्न में खेले गए मैच में 53.3 ओवर में 240 रन दिए थे. 

[ad_2]

‘मुंज्या’ को मिला बेस्ट वीएफएक्स, राघव जुयाल की ‘किल’ ने जीता बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड

[ad_1]

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आगाज हो चुका है. जिसे 17 साल बाद बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान होस्ट करने जा रहे हैं. इस साल फिल्मफेयर गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किया गया. इस शानदार नाइट में कई सितारों की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी. अब शो से विनर्स की लिस्ट भी सामने आने लगी है. जिसमें ‘मुंज्या’ और ‘किल’ फिल्म का बोलबाला दिखा. 

‘मुंज्या’ और ‘किल’ ने कौन सा अवॉर्ड जीता?

शरवरी वाघ स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बेस्ट वीएफएक्स का खिताब अपने नाम किया है. वहीं  ‘किल’ फिल्म ने इस शानदार नाइट में बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड जीता है. फिल्म में राघव जुयाल ने विलेन का रोल निभाया. जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था. 

यहां देखें टेक्निकल विनर्स की लिस्ट

बेस्ट एडिटिंग  – 70वें फिल्मफेयर में बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड शिवकुमार वी. पणिक्कर ने फिल्म ‘किल’ के लिए जीता है. फिल्म में राघव जुयाल ने विलेन का रोल निभाया.   

बेस्ट स्टोरी – आदित्य धर और मोनाल ठाकुर ने को ये अवॉर्ड फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला है. 

बेस्ट एक्शन – ये अवॉर्ड सीयंग ओह और परवेज शेख ने फिल्म ‘किल’ के लिए ही जीता है.   

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी –  फिल्म ‘किल’ के लिए ये अवॉर्ड रफी महमूद को दिया गया है.

बेस्ट साउंड डिजाइन –  ये अवॉर्ड भी फिल्म ‘किल’ के लिए ही सुभाष साहू ने जीता है.

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स – इस बार बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड रेड फाइन ने फिल्म ‘मुंज्या’ के लिए जीता है.  

बेस्ट डायलॉग’ और स्क्रीनप्ले – फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए ये अवॉर्ड स्नेहा देसाई ने जीता है.

बेस्ट कॉस्टयूम – फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए ये अवॉर्ड दर्शन जलान ने अपने नाम किया है. इसके अलावा इसी फिल्म को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड भी मिला है.

बेस्ट डेब्यू निर्देशक – ये अवॉर्ड एक्टर कुणाल खेमू को उनकी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए मिला है. 

शाहरुख खान का दिखा रॉयल लुक

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का फिल्मफेयर से लुक सामने आ चुका है. किंग खान ब्लैक सूट में नजर आए. जिसमें वो काफी डैशिंग लग रहे थे. बता दें कि शाहरुख इस अवॉर्ड नाइट को करण जौहर और मनीष पॉल के साथ मिलकर होस्ट करने वाले हैं.  

ये भी पढ़ें – 

सायरा बानो की 8 तस्वीरें: कजरारे नैन और कातिल अदाएं लूट लेगी करार, देखकर कहेंगे यूं नहीं दिल हारे थे दिलीप कुमार

[ad_2]

अमेरिका के मिसिसिपी में गोलीबारी में 4 की मौत, 12 घायल, हाईस्कूल मैच से पहले मची अफरातफरी

[ad_1]

दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका एक बार फिर से गोलीबारी की घटना से दहल उठा है. अमेरिका के मिसिसिपी राज्य की लीलैंड टाउन में शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) की तड़के सुबह एक भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलीबारी की घटना हुई. इस गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुल एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. मिसिसिपी के लीलैंड टाउन में यह घटना तब हुई जब लोग लीलैंड हाई स्कूल के होमकमिंग गेम के लिए इलाके में इकट्ठा हुए थे.

लीलैंड के मेयर ने गोलीबारी को लेकर क्या कहा?

लीलैंड टाउन में हुई इस गोलीबारी को लेकर मेयर जॉन ली ने बयान दिया है. मेयर जॉन ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ है और मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘यह घटना आधी रात के करीब एक भीड़भाड़ वाली मुख्य सड़क पर हुई, जब लीलैंड हाई स्कूल के होमकमिंग गेम के लिए लोग इकट्ठा हुए थे. इस गोलीबारी में घायल चार लोगों को एयरलिफ्ट कर स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. संदिग्ध हमलावर अब तक फरार है और पुलिश उनकी तलाश में जुटी है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह होमकमिंग का वीकेंड था, जहां सभी लोग अपने दोस्त, परिवार और पड़ोसियों के साथ डाउन टाउन एरिया में हर साल की तरह मजे करने पहुंचे थे. लेकिन इस बार ऐसी घटना घटी जो पहले यहां पहले भी नहीं घटी. घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में छिपककर बैठे हैं और सुरक्षा के चलते ब्लॉक पार्टी को कैंसिल कर दिया गया है.’

मिसिसिपी के सीनेटर ने गोलीबारी पर दिया बयान

इस भयानक गोलीबारी के बाद मिसिसिपी के सीनेटर डेरिक साइमन्स ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इस गोलीबारी में सभी घायल वयस्क हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. हालांकि, उनकी स्थिति की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.’

यह भी पढे़ंः ‘ट्रंप के खास दोस्त हैं पीएम मोदी’, सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया ये खास मैसेज

[ad_2]

महिला ने सिर पर लपेटा सांप और लगी खाना खाने! लोग बोले दरिंदा है निगल जाएगा- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि इंसान आखिर कर क्या रहा है. कभी कोई शख्स सांपों के साथ खेलता नजर आता है तो कभी कोई जानवरों से दोस्ती का अनोखा नमूना पेश करता है. अब एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसमें एक महिला किचन में बैठकर आराम से खाना खा रही है, लेकिन उसके सिर पर कुछ ऐसा है जिसे देखकर हर किसी की आंखें फटी रह गईं. दरअसल, महिला ने अपने सिर पर एक खतरनाक अजगर (python) को गमछे की तरह लपेट रखा है.

अजगर को सिर पर लपेटकर खाना खाती दिखी महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने किचन में बैठी है. सामने थाली में खाना परोसा हुआ है और वह बड़ी शांति से खाना खा रही है. लेकिन उसके सिर पर एक विशाल अजगर कुंडली मारकर लिपटा हुआ है. वह बार-बार अपनी गर्दन हिला रही है, अजगर भी कभी-कभी हल्का सा सिर उठाता है, लेकिन महिला के चेहरे पर जरा भी डर नहीं दिखता. ऐसा लगता है जैसे वो सांप नहीं बल्कि कोई बालों का बैंड हो. लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हो रही है कि महिला को न तो डर है, न ही उसे कोई असहजता महसूस हो रही है. वह मजे से खाना खा रही है, मानो अजगर उसका पालतू हो. कई लोग इस वीडियो को देखकर यह भी कह रहे हैं कि हो सकता है यह अजगर किसी पालतू प्रजाति का हो जिसे महिला ने अपने घर में पाला हो.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट…

वीडियो को remygumbs नाम के इंस्टाग्राम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बहन तू अपना लंच कर रही है और वो अपने लंच की तैयारी में लग जाए. एक और यूजर ने लिखा…ये लड़की नहीं नागिन है, बड़े खतरनाक लोग हैं भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बहन जानवर है अगर अपनी वाली पर आ गया तो आखिरी लंच साबित होगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

ऐप्पल कर देगी मालामाल! यह काम कर दिया तो टेक कंपनी बना देगी करोड़पति, जानें डिटेल्स

[ad_1]

अमेरिकी टेक कंपनी ऐप्पल आपको करोड़पति बनने का मौका दे रही है. दरअसल, कंपनी ने अपने नए सिक्योरिटी बाउंटी प्रोग्राम का ऐलान किया है, जिसमें अब तक का सबसे बड़ा रिवॉर्ड दिया जा रहा है. अगले महीने से अगर कोई व्यक्ति ऐप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस और सर्विस में अगर कोई सुरक्षा खामी खोज लेता है तो उसे सिक्योरिटी बाउंटी प्रोग्राम के तहत 2 मिलियन डॉलर (लगभग 18 करोड़ रुपये) का रिवॉर्ड मिलेगा.

दोगुनी की गई रिवॉर्ड की रकम

ऐप्पल ने रिवॉर्ड की रकम को अब बढ़ाकर दोगुना कर दिया है, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है. पहले इसके लिए एक मिलियन डॉलर का रिवॉर्ड दिया जाता था. इसके लिए रिसर्चर या लोगों को ऐप्पल के डिवाइस और सर्विसेस में ऐसी कमी खोजनी है, जो किसी स्पाईवेयर की तरह काम करती हो. इतना ही नहीं, अगर कोई ऐप्पल के अपग्रेडेड सिक्योरिटी फीचर लॉकडाउन मोड में गंभीर खामी का पता लगाता है तो उसे रिवॉर्ड में 5 मिलियन डॉलर (लगभग 44 करोड़ रुपये) का ईनाम दिया जाएगा. 

रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा- ऐप्पल

ऐप्पल का कहना है कि बाउंटी प्रोग्राम में इजाफे से क्रिटिकल अटैक को लेकर रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही इससे कंपनी को दुनियाभर में अपने 2.3 बिलियन डिवाइसेस को ऐसे अटैक्स से बचाने में मदद मिलेगी. बता दें कि इस प्रोग्राम में पिछले महीने लॉन्च हुई आईफोन 17 सीरीज को भी शामिल किया गया है. इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए रिसर्चर का किसी भी प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी एक्सपीरियंस होना चाहिए और वह इसके लिए 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकता है.

ऐप्पल को होगा यह फायदा

ऐप्पल अपने आईफोन को दुनिया का सबसे सिक्योर स्मार्टफोन कहकर बेचती है. अब नए प्रोग्राम से कंपनी की उस इमेज को और मजबूती मिलेगी. रिकॉर्ड ईनाम देकर कंपनी न सुरक्षा खामियों को न सिर्फ जल्दी फिक्स कर पाएगी बल्कि यह दुनियाभर के रिसर्चर और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स को अपने इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है.

ये भी पढ़ें-

BSNL ग्राहकों के लिए खुशखबरी! जल्द मिलने लगेगी 5G कनेक्टिविटी, कंपनी ने शुरू कर दिया यह काम

[ad_2]