Video: पहले कार में मारी टक्कर, फिर स्कूटी को रौंदा, गोवा में BMW कार का कहर, सामने आया वीडियो
[ad_1]
Goa Accident News: गोवा के मापुसा में स्थित सेंट जेवियर कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बीएमडब्ल्यू कार का बैलेंस बिगड़ गया और वो एक टोयोटा एटियॉस और एक यामाहा स्कूटर से टकरा गई. दावा किया जा रहा है कि इस दुर्घटना में स्कूटर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
बता दें कि यह हादसा मापुसा रोड पर हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है, तभी अचानक एक बीएमडब्लयू की बैलेंस बिगड़ जाता है और वो पहले टोयोटा एटियॉस कार से टकरा जाती है. फिर यामाहा स्कूटर से कार का टकराव हो जाता है और हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाता है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है. ये भयावह हादसा सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें हादसे की गंभीरता को साफ देखा जा सकता है.
🚨Goa: BMW loses control while descending near St Xavier’s College, Mapusa — crashes into a Toyota Etios & Yamaha scooter. Scooter rider critically injured, rushed to hospital. Probe on. pic.twitter.com/rKk0m9msBB
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) October 8, 2025
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगी
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए है. लोगों ने हादसे को गंभीर बताया और गाड़ियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. दावा किया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

