100 करोड़ का बंगला, लग्जरी गाड़ियां, इतनी अमीर हैं एवरग्रीन ब्यूटी रेखा, बिना एक्टिंग ऐसे करती

[ad_1]


एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. रेखा ने अपने चार्म, एलिगेंस और खूबसूरती से लोगों के दिलों में जगह बनाई. उनकी एक्टिंग और फिल्में आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. रेखा का फैशन सेंस तो हर कोई फॉलो करना चाहता है. रेखा ठाठ-बाठ से जिंदगी जीती हैं. आइए जानते हैं रेखा कितनी अमीर हैं.

रेखा की नेटवर्थ और लग्जरी गाड़ियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा की नेटवर्थ 300 करोड़ से ज्यादा है. रेखा को लग्जरी गाड़ियों का शौक है. वो ऑडी A8, मर्सिडीज बेंज S क्लास, रोल्स रॉयस घोस्ट और BMW जैसी गाड़ियों में घूमती हैं. 

100 करोड़ का बंगला, लग्जरी गाड़ियां, इतनी अमीर हैं एवरग्रीन ब्यूटी रेखा, बिना एक्टिंग ऐसे करती हैं कमाई

रेखा का 100 करोड़ का बंगला

इसके अलावा रेखा के पास कई खूबसूरत कांजीवरम साड़ियां हैं और एक्सपेंसिव जूलरी है. रेखा अपने दौर की हाइएस्ट पेड़ एक्ट्रेसेस में से एक थी. रिपोर्ट्स थीं कि वो एक फिल्म के लिए 14 करोड़ चार्ज करती थी. इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 6 करोड़ तक चार्ज करती हैं.

रेखा का मुंबई में बांद्रा में आलीशान बंगला है. इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. रेखा फिल्मों में भले ही काम नहीं करती हैं, लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट, शोज प्रमोशन, ओपनिंग सेरेमनी जैसी चीजों से अभी भी 65 लाख रुपये साल का कमाती हैं.

100 करोड़ का बंगला, लग्जरी गाड़ियां, इतनी अमीर हैं एवरग्रीन ब्यूटी रेखा, बिना एक्टिंग ऐसे करती हैं कमाई

रेखा की चर्चित फिल्में

रेखा ने इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में की हैं. उनकी बोल्ड अंदाज, क्लासिकल डांस और इंटेंस एक्टिंग सभी चर्चा में रही है. उनकी चर्चित फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में खून भरी मांग, सिलसिला,कोई मिल गया, जुवैदा, घर, बीवी हो तो ऐसी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, लज्जा, मिस्टर नटवरलाल, अपना बना लो, आंचल, उमराव जान जैसी फिल्में की हैं.

बता दें कि रेखा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रही हैं. वो सिंगल हैं, लेकिन फिर भी सिंदूर लगाती हैं. रेखा का अफेयर अमिताभ बच्चन संग रहा था. दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में थीं. 

[ad_2]

Video: फोन चलाते वक्त बीच सड़क खड़ा हो गया शख्स, कार वाले ने कराए यमराज के दर्शन, देखें वीडियो

[ad_1]


Road Accident: सोशल मीडिया पर एक बेहद खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है. यह वीडियो सड़क सुरक्षा और मोबाइल फोन की लत को लेकर एक बड़ी सीख देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मोबाइल में इतना खोया हुआ था कि उसे अपने आस-पास की कोई परवाह नहीं थी. वह सड़क पार करते हुए भी फोन में व्यस्त रहा और बीच सड़क पर जाकर रुक गया.

टक्कर लगने से कुछ फीट ऊपर उछला शख्स

शख्स वहीं खड़े होकर मोबाइल चलाने लगा, मानो सड़क उसके लिए कोई खतरा ही नहीं हो. तभी सामने से तेज रफ्तार में एक कार आती है और उसे जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर इतनी भयानक थी कि शख्स उछलकर हवा में कुछ फीट ऊपर चला गया और फिर जोर से सड़क पर आ गिरा. वहां मौजूद लोग यह दृश्य देखकर सन्न रह गए.

टक्कर के बाद कार वहीं रुक गई और आस-पास के लोग तुरंत घायल व्यक्ति की मदद के लिए दौड़ पड़े. बताया जा रहा है कि शख्स को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शख्स को अस्पताल में कराया भर्ती  

बताया जा रहा है कि शख्स को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वीडियो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि मोबाइल ने इंसान की सोच छीन ली है, तो कोई लिख रहा है, थोड़ी सी लापरवाही, जानलेवा साबित हो सकती है. 


व्हाइट हाउस में एक से बढ़कर एक कमाने वाले, जानें राष्ट्रपति ट्रंप को मिलती है कितनी सैलरी?

[ad_1]


Donald Trump Salary: अमेरिकी टैरिफ को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चर्चा में है. उन्होंने भारतीय सामानों के आयात पर 50 परसेंट टैरिफ लगाया है. इसमें से 25 परसेंट रूस से तेल की खरीद को लेकर पेनाल्टी के तौर पर लगाई गई है. ट्रंप के इन्हीं फैसलों ने दुनियाभर के शेयर बाजारों में हलचल मचा दी है.

अमेरिका दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक है इसलिए इसके फैसले का असर पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर दिखाई देता है. ट्रंप का एक बयान दुनिया के तमाम देशों में खलबली मचाने के लिए काफी है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है, जो इंसान अपने फैसले से पूरी दुनिया को हिला सकता है उसको उसके इस पावरफुल पोस्ट पर बने रहने के लिए कितनी पगार मिलती है? आइए आज हम आपको इस खबर के जरिए बताने जा रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कितनी सैलरी मिलती है? 

किसे मिलती है सबसे ज्यादा तनख्वाह? 

बीते जुलाई के महीने में ट्रंप प्रशासन ने व्हाइट हाउस की एनुअल सैलरी रिपोर्ट जारी की. इसमें मौजूदा समय में व्हाइट हाउस में काम करने वाले 400 से अधिक कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी का जिक्र था. इस रिपोर्ट के जरिए बताया गया कि व्हाइट हाउस में किसे सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है. रिपोर्ट में ट्रंप को मिलने वाली सैलरी की तुलना राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित पिछले प्रशासनों के वेतन से भी की गई.

इस लिस्ट में सबसे ऊपर सीनियर एडवाइजर जैकलीन बी. क्लॉप हैं. वह सालाना 225,700 डॉलर कमाती हैं. उनके बाद एसोसिएट काउंसिल एडगर मर्कटचियन को सबसे ज्यादा 203,645 डॉलर सैलरी मिलती है. इनके बाद चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स, प्रेस सेक्रेट्री कैरोलिन लेविट, बॉर्डर जार टॉम होमन, होमलैंड सिक्योरिटी एडवाइजर स्टीफन मिलर, राष्ट्रपति के कार्मिक कार्यालय के प्रमुख सर्जियो गोर और व्यापार सलाहकार पीटर नवारो सहित 33 सीनियर ऑफिशियल्स में से हर एक को 195,200 की सैलरी मिलती है. 

ट्रंप की कितनी है सैलरी?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सालाना 400,000 डॉलर (लगभग 3.3 करोड़ रुपये) वेतन के रूप में मिलते हैं. इसके अलावा, उन्हें खर्च करने के लिए एक्सपेंस अलाउंस के तौर पर 50,000 डॉलर (लगभग 41 लाख रुपये) दिए जाते हैं. देश और दुनिया की सैर करने के लिए उन्हें 1,00,000 डॉलर (लगभग 83 लाख रुपये) उन्हें ट्रैवल अलाउंस के मिलते हैं.

19,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) का एंटरटेनमेंट फंड भी होता है. इसके अलावा, राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभालने के दौरान भी एकमुश्त 1,00,000 डॉलर (लगभग 83 लाख रुपये)  रीडेकोरेटिंग अलाउंस के तौर पर दिए जाने का भी नियम है. इन सभी को मिलाकर ट्रंप का सालाना वेतन पैकेज लगभग 569,000 डॉलर हो जाता है. अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने अपनी पहली सैलरी कई दूसरे सरकारी विभागों में बांट दिए थे.

 

ये भी पढ़ें: 

सबसे अमीर अंबानी… अरबों डॉलर की दौलत घटने के बाद भी भारत के टॉप-100 अमीरों की लिस्ट में नंबर-1

[ad_2]

अमेरिका से भारत के लिए आई अच्छी खबर! टैरिफ वाले फैसले पर ट्रंप का यू टर्न, मिली बड़ी राहत

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ बम के जरिए कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर चुके हैं. इसका असर भारत पर भी देखने को मिला है. हालांकि, फिलहाल एक राहत भरी खबर यह है कि ट्रंप प्रशासन ने जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाने की योजना को टाल दिया है. यह फैसला भारतीय फार्मास्यूटिकल उद्योग के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर सस्ती दवाएं भारत से निर्यात होती हैं. अगर टैरिफ लगाया जाता तो भारतीय दवाएं अमेरिकी बाजार में महंगी हो जातीं और उनकी मांग घट सकती थी.

मेडिकल डेटा एनालिटिक्स कंपनी IQVIA की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में उपयोग की जाने वाली करीब 47% जेनेरिक दवाएं भारत से आती हैं. भारत की हिस्सेदारी इतनी बड़ी है कि उसे अक्सर दुनिया का दवाखाना (Pharmacy of the World) कहा जाता है. भारत की दवाओं का अमेरिका के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है. डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और एंटीबायोटिक जैसी जीवनरक्षक दवाएं भारत की कंपनियों से भारी मात्रा में आयात की जाती हैं. इन दवाओं की कीमत अमेरिका में स्थानीय उत्पादन की तुलना में काफी कम पड़ती है, जिससे वहां के नागरिकों को राहत मिलती है.

क्यों लिया गया यह यू-टर्न?

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाने की जांच शुरू की थी. इस जांच में न केवल तैयार दवाएं बल्कि उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल (API) को भी शामिल किया गया था. हालांकि, जांच के बाद वाणिज्य विभाग ने इस दायरे को सीमित करने की सिफारिश की, क्योंकि कई विशेषज्ञों का मानना था कि जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाने से अमेरिका में दवाओं की कीमतें बढ़ेंगी और मार्केट में कमी (शॉर्टेज) भी हो सकती है. एक धड़ा चाहता था कि बाहरी देशों की दवाओं पर ऊंचा टैरिफ लगाकर उत्पादन अमेरिका में वापस लाया जाए, जबकि दूसरा समूह मानता था कि ऐसा कदम अमेरिकी जनता के लिए नुकसानदेह होगा.

टैरिफ वॉर और वैश्विक असर

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति ने पिछले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरीं. पहले उन्होंने चीन पर आयात शुल्क लगाया, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद बंद कर दी. इससे अमेरिकी किसानों को बड़ा झटका लगा और वहां के कृषि बाजार में संकट की स्थिति बन गई. इसी तरह अगर भारत पर दवाओं के टैरिफ लागू किए जाते तो इसका असर अमेरिकी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी पड़ता. भारत की सस्ती और विश्वसनीय दवाओं के बिना अमेरिकी मरीजों को वही इलाज कहीं ज्यादा महंगा पड़ता.

भारतीय फार्मा उद्योग की भूमिका

भारत का दवा उद्योग दुनियाभर में जेनेरिक दवाओं के क्षेत्र में अग्रणी है. भारत की कंपनियां न केवल अमेरिका बल्कि यूरोप, अफ्रीका और एशिया के देशों में भी सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं भेजती हैं. अमेरिकी बाजार भारत के लिए सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है, जहां अरबों डॉलर की दवाएं हर साल भेजी जाती हैं, इसलिए ट्रंप प्रशासन के फैसले को टालना भारतीय कंपनियों के लिए राहत की खबर है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘फिट और तैयार रहें, कभी भी…’, आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, फौज को क्यों दिया ये निर्देश?

[ad_2]

Video: भारी पड़ गई छोटी सी लापरवाही! मां की करतूत से लिफ्ट में फंसा मासूम, वायरल वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की छोटी सी लापरवाही के चलते एक मासूम बच्चा लिफ्ट में फंस जाता है. इस खतरनाक घटना को देखकर ये साफ होता है कि एक छोटी सी गलती कितनी भारी पड़ सकती है, जिसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं. ये पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मासूम बच्चा लिफ्ट के अंदर अकेला फंसा

ये घटना कहां कि है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ लिफ्ट में आती है और बच्चा लिफ्ट के अंदर जैसे ही आता है. महिला लिफ्ट से बाहर निकलकर कोई सामान उठाने लगती है और इस बीच वो लिफ्ट के गेट पर एक छोटी सी चीज रख देती है, ताकि लिफ्ट का गेट बंद न हो, लेकिन जैसे ही महिला लिफ्ट के बाहर जाकर कुछ सामान उठाकर अंदर लाने वाली होती है, वैसे ही लिफ्ट का गेट बंद हो जाता है और मासूम बच्चा लिफ्ट के अंदर अकेला फंस जाता है.

बच्चों के साथ लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा अकेला लिफ्ट में फंस जाता है. ये पूरा दृश्य काफी खतरनाक और डरावना नजर आ रहा है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि बच्चे को लिफ्ट के अंदर से सही-सलामत निकाला गया या नहीं. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि बच्चों के साथ लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए, खासकर ऐसी जगहों पर जहां खतरा हो सकता है, वहीं दूसरे ने कहा कि ऐसी जगहों पर बच्चे को अकेला न छोड़े. 


ESIC में निकली फैकल्टी के पदों पर भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन, लाखों में है सैलरी

[ad_1]

ईएसआईसी की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें प्रोफेसर के लिए 2, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 4 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5 पद शामिल हैं.

ईएसआईसी की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें प्रोफेसर के लिए 2, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 4 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5 पद शामिल हैं.

इस भर्ती के लिए किसी ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं है. उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह इंटरव्यू 16 अक्टूबर 2025 को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा ताकि दस्तावेजों की जांच और प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.

इस भर्ती के लिए किसी ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं है. उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह इंटरव्यू 16 अक्टूबर 2025 को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा ताकि दस्तावेजों की जांच और प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.

वेतन की बात करें तो कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपने कर्मचारियों को आकर्षक सैलरी प्रदान करता है. प्रोफेसर के पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 2,22,543 रुपये का वेतन मिलेगा. एसोसिएट प्रोफेसर को हर महीने 1,47,986 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को 1,27,141 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकार द्वारा तय अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

वेतन की बात करें तो कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपने कर्मचारियों को आकर्षक सैलरी प्रदान करता है. प्रोफेसर के पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 2,22,543 रुपये का वेतन मिलेगा. एसोसिएट प्रोफेसर को हर महीने 1,47,986 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को 1,27,141 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकार द्वारा तय अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी तय की गई है. उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, एमएससी या पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही संबंधित विषय में आवश्यक अनुभव और पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना होगा. मेडिकल क्षेत्र में शिक्षण का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी तय की गई है. उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, एमएससी या पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही संबंधित विषय में आवश्यक अनुभव और पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना होगा. मेडिकल क्षेत्र में शिक्षण का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए अधिकतम आयु 67 वर्ष तय की गई है. यानी कि इससे अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है.

आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए अधिकतम आयु 67 वर्ष तय की गई है. यानी कि इससे अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है.

वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा. इन दस्तावेजों में कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र, एमबीबीएस सर्टिफिकेट, पीजी और डिप्लोमा सर्टिफिकेट, एमडी या एमएस की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और फोटो कॉपी दोनों साथ ले जाना जरूरी है.

वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा. इन दस्तावेजों में कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र, एमबीबीएस सर्टिफिकेट, पीजी और डिप्लोमा सर्टिफिकेट, एमडी या एमएस की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और फोटो कॉपी दोनों साथ ले जाना जरूरी है.

Published at : 09 Oct 2025 11:04 AM (IST)

[ad_2]

कोच गंभीर की पार्टी में पूरी भारतीय टीम बस में, लेकिन टीम से अलग अपनी BMW में पहुंचा ये खिलाड़ी

[ad_1]


वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने दिल्ली स्थित घर में एक खास डिनर पार्टी का आयोजन किया था. पुराने राजिंदर नगर इलाके में स्थित गंभीर के आलीशान घर में सोमवार रात खिलाड़ियों की जमावड़ा देखने लायक था. पूरी टीम बस से पहुंची, लेकिन इस पार्टी की सारी सुर्खियां बटोर ली युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने.

खुद ड्राइव करते पहुंचे हर्षित राणा

रात करीब 8 बजे के आसपास टीम इंडिया के खिलाड़ी गंभीर के घर पहुंचे. केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी सिंपल वाइट टी-शर्ट्स में पहुंचे. वहीं, कप्तान शुभमन गिल की आंखों पर रात में भी काला चश्मा लगा था, लेकिन सारी लाइमलाइट उस वक्त शिफ्ट हो गई जब हर्षित राणा ने अपनी ब्लैक बीएमडब्ल्यू कार से एंट्री मारी. खुद स्टीयरिंग संभालते हुए ब्लैक आउटफिट में उतरे हर्षित का स्टाइल देखकर फैंस और फोटोग्राफर्स दोनों हैरान रह गए.

टीम बस में क्यों नहीं आए हर्षित राणा?

हर्षित राणा भले ही लगातार चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस वक्त वे भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में वे टीम होटल में नहीं रूक सकते और न ही प्रोटोकॉल के तहत टीम बस में खिलाड़ियों के साथ आ सकते हैं. इसके बावजूद उनका गंभीर के घर पहुंचना साफ दिखाता है कि हेड कोच के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है. माना जा रहा है कि गंभीर ने उन्हें निजी तौर पर इस डिनर के लिए आमंत्रित किया था.

लगातार टीम के साथ रहने पर उठे सवाल

हर्षित राणा हाल ही में चर्चा में इसलिए भी हैं क्योंकि उन्हें लगभग हर सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया जा रहा है, भले ही उन्हें मैच खेलने का मौका न मिले. इससे क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच सवाल उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तो मजाकिया अंदाज में कहा था कि “इतने बदलावों के बीच अगर कोई खिलाड़ी टीम में पक्का है तो वो हर्षित राणा हैं.”

गंभीर के फेवरेट माने जाते हैं हर्षित

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले हर्षित राणा को गंभीर का फेवरेट प्लेयर माना जाता है. यही वजह है कि दोनों की कैमिस्ट्री मैदान के बाहर भी नजर आती है. डिनर पार्टी में हर्षित की मौजूदगी ने एक बार फिर इस रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है.



[ad_2]

ये संकेत दिखे तो समझो खराब होने वाला है फोन, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

[ad_1]


आमतौर पर लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर फोन में कुछ दिक्कतें आने लगती हैं. हालांकि, कई बार नए फोन के साथ भी ऐसा हो सकता है, लेकिन पुराने फोन में दिक्कतें आना ज्यादा आम है. लगातार इस्तेमाल से फोन की स्क्रीन और दूसरे पार्ट्स पर असर पड़ता है और फोन खराब होने लगता है. हालांकि, फोन खराब होने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं. ये संकेत दिखते ही अगर फोन की मरम्मत करवा ली जाए तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. वहीं ये संकेत नजरअंदाज करने पर भारी नुकसान भी हो सकता है. 

स्क्रीन का ठीक से काम न करना

लंबे इस्तेमाल के बाद पुराने फोन की स्क्रीन में समस्या होना आम बात है. कई बार फोन की स्क्रीन एकदम फ्रीज हो जाती है. टच करने पर भी यह काम करना बंद कर देती है. कई बार स्क्रीन का फ्रीज होना मुश्किल स्थिति में डाल सकता है. अगर आपके फोन की स्क्रीन भी बार-बार काम करना बंद कर रही है तो यह फोन बदलने का संकेत है. अगर आप फोन नहीं बदलना चाहते तो इसकी मरम्मत करवाना बेहतर रहेगा.

ओवरहीट होना

अगर आपका फोन बिना किसी वजह से ओवरहीट हो रहा है तो यह समझ लें कि फोन में कुछ खराबी आने वाली है. बैटरी में दिक्कत के अलावा सॉफ्टवेयर में परेशानी के कारण भी यह समस्या हो सकती है. फोन में ओवरहीटिंग के कारण बैटरी में धमाका भी हो सकता है और यह बड़े नुकसान का कारण बन सकता है. इसलिए ओवरहीट हो रहे फोन को बदलना बेहतर विकल्प है.

फोन का बार-बार रिस्टार्ट होना

अगर फोन अपने आप बार-बार रिस्टार्ट हो रहा है तो यह भी खराबी का संकेत है. हार्डवेयर के अलावा सॉफ्टवेयर में दिक्कत के चलते ऐसा हो सकता है. बार-बार रिस्टार्ट होने पर फोन को सही से यूज भी नहीं किया जा सकता. अगर आपके फोन के साथ ऐसी दिक्कत आ रही है तो आप फोन को बदलने या इसे रिपेयर कराने के बारे में सोच सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

कुंग फू की ट्रेनिंग ले रहा है एलन मस्क का Optimus रोबोट, वीडियो देखकर दंग रह गई दुनिया

[ad_2]

Video: आप भी रहें सावधान! बाइक के साइलेंसर में घुसता दिखा सांप, घटना का वीडियो वायरल

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक बाइक खड़ी है, लेकिन बाइक के साइलेंसर के बाहर सांप का आधा शरीर लटक रहा है, और वह धीरे-धीरे साइलेंसर के अंदर घुसता जा रहा है. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.

राइडर ने सांप को साइलेंसर से जाते देखा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक के पास ही एक व्यक्ति खड़ा है जो पूरे वाकये को मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा है. जैसे ही सांप साइलेंसर के अंदर पूरी तरह घुसने लगता है, वहां खड़े लोग कुछ पल के लिए सन्न रह जाते हैं. सांप का यह व्यवहार बहुत ही अनोखा और खतरनाक नजर आता है, क्योंकि बाइक का साइलेंसर गर्म होता है और इसे देखकर ऐसा लगता है कि सांप को चोट लग सकती थी.

कुछ ही सेकंड में सांप साइलेंसर के अंदर पूरी तरह समा जाता है, और अब केवल उसकी पूंछ बाहर लटकती नजर आती है. बाइक राइडर ने समय रहते इसे देख लिया और तुरंत वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. इससे यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इस वीडियो को देखकर चौंक गए और कई ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

कई लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि यह सांप शायद खाने की तलाश में बाइक में घुसा था. वहीं कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि सांप भी बाइक के साइलेंसर में आराम ढूंढ रहा था. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है और यह वायरल होकर लाखों लोगों तक पहुंच चुका है.


गुरु का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव! जानिए कौन-सी हैं वो राशियां

[ad_1]


Transit of Jupiter in Cancer: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की वर्तमान चाल या राशि परिवर्तन को गोचर कहते हैं, जिसमें ग्रह एक-एक करके राशिचक्र में घूमते हैं.

ग्रहों के इस गमन का व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है, क्योंकि यह किसी के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति (जन्म कुंडली) से अलग होता है.

गुरु का कर्क राशि में गोचर

सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु जैसे नौ ग्रहों का गोचर अलग-अलग अवधि में होता है. जैसे चंद्रमा सबसे तेज चलता है और उसका गोचर सबसे कम समय का होता है, जबकि शनि सबसे धीमा चलता है और उसका गोचर सबसे लंबा होता है.

19 अक्तूबर 2025 को बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर है. तो आइए जानें कर्क राशि में गोचर से किन राशि वालों के जीवन में आ सकती है कठिनाई…

बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर

19 अक्टूबर 2025 को जब बृहस्पति (गुरु) कर्क राशि में प्रवेश करेगा, तो सिंह, कुंभ और वृषभ राशि वालों को नुकसान हो सकता है, जबकि मेष और धनु राशि वालों के लिए यह गोचर अशुभ रहने की संभावना है.

बृहस्पति की यह स्थिति कर्क राशि के लिए उसकी उच्च राशि होने के बावजूद कुछ चुनौतियों का संकेत दे सकती है, क्योंकि वह पहले से ही मिथुन राशि से आकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है, जो कि उसकी सामान्य स्थिति से एक विशिष्ट और प्रभावी बदलाव है.

बृहस्पति गोचर के नकारात्मक प्रभाव

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर से आपको आलस महसूस हो सकता है, जिससे आपके काम में देरी हो सकती है और महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं. इस दौरान मानसिक शांति भंग हो सकती है और उदासी का अनुभव हो सकता है.

घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है और ऑफिस में विवाद होने की संभावना है. आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें, क्योंकि जल्दबाजी में किए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं. अपनी निजी और गुप्त बातों को दूसरों से साझा करने से बचना चाहिए, अन्यथा ये आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं. 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर षष्ठम भाव में होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में तनाव, शत्रुओं से परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, खासकर मानसिक तनाव व पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ेगा और सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. आर्थिक रूप से उधार लेने-देने से बचना चाहिए, वरना उलझनें बढ़ सकती हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए कर्क राशि में बृहस्पति का गोचर खर्चों में वृद्धि, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य संबंधी नाजुकता और संबंधों में तनाव ला सकता है. यह गोचर वृषभ राशि के कुंडली के तीसरे भाव को प्रभावित करेगा, जो भाई-बहनों से जुड़े मुद्दों और यात्राओं को भी प्रभावित कर सकता है.

हालांकि, इस गोचर का लाभ शिक्षा, न्याय और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में हो सकता है और जमीन-जायदाद में निवेश से लाभ मिल सकता है, फिर भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

Disclaimer यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]