ट्रंप को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, नेतन्याहू ने AI-जेनरेटेड फोटो पोस्ट कर मनाया जीत का जश्न

[ad_1]


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार (9 अक्टूबर, 2025) को एक नाटकीय और डिजिटली वोट ऑफ कॉन्फिडेंस के जरिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की खुलकर वकालत की. इजरायली प्रधानमंत्री का यह बयान ऐतिहासिक इजरायल-हमास शांति समझौते के पहले चरण की घोषणा होने के कुछ ही घंटों बाद आया है.

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गुरुवार (9 अक्टूबर, 2025) को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक एआई-जेनरेटेड फोटो शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में नेतन्याहू ने नॉर्वेजियन कमेटी से अपील करते हुए कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दो. वह इसके हकदार हैं!’ कैप्शन के अंत में एक गोल्ड मेडल इमोजी भी लगाई.

नेतन्याहू ने जो एआई जेनरेटेड फोटो शेयर की, उसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गले में प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल पहने दिखाया गया है. ट्रंप के साथ इस तस्वीर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी साथ खड़े हैं और आसपास में इजरायल और अमेरिका के झंडे लहरा रहे हैं. चारों तरफ तालियों की गूंज और कंफेटी की बरसात हो रही है. वहीं, ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल पहने जश्न मनाते दिख रहे हैं. इस तस्वीर के बैकड्रॉप में एक बैनर है, जिसमें लिखा है, ‘Peace Through Strength.’

डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल मिशन

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का यह पोस्ट नोबेल शांति पुरस्कार की शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) को होने वाली घोषणा से एक दिन पहले सामने आया है. यह बात भी जगजाहिर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार को पाने के लिए कितने उतावले हैं. ट्रंप का यह उतावलापन साल 2018 में दिए गए एक मजाकिया बयान से शुरू हुआ था, जो अब एक गंभीर कूटनीतिक अभियान का रूप ले चुकी है.

गाजा युद्ध बंधकों के परिवारों ने की ट्रंप को सम्मानित करने की अपील

वहीं, इजरायल और फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के बीच प्रस्तावित गाजा शांति समझौते के पहले चरण को लेकर सहमति ने डोनाल्ड ट्रंप को पुरस्कार देने की मांग को और तेज कर दिया है. इस समझौते के तहत युद्धविराम और इजरायली बंधकों की रिहाई भी शामिल है. इस दोनों पक्षों की सहमति के बाद बंधकों के परिवारों ने सार्वजनिक रूप से नोबेल कमेटी से ट्रंप को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने की अपील की है. बंधकों के परिवारों ने कहा कि ट्रंप ही वह इंसान हैं, जिन्होंने सबसे अंधेरे वक्त में उन्हें उम्मीद की रौशनी दिखाई. वहीं, इस मौके को भुनाते हुए व्हाइट हाउस ने भी सोशल मीडिया पर ट्रंप को ‘द पीस प्रेसिडेंट’ की नई उपाधि दे दी.

यह भी पढे़ंः इटली में बुर्का और नकाब पर बैन की तैयारी में जॉर्जिया मेलोनी, नहीं माना तो 3 लाख के जुर्माने का नियम



[ad_2]

यह ब्राउजर करते हैं यूज तो हो जाएं सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान, हाई-रिस्क अलर्ट हुआ जारी

[ad_1]


अगर आप वेब ब्राउजिंग के लिए Microsoft Edge ब्राउजर यूज करते हैं तो आपके लिए अहम जानकारी है. इसमें कई गंभीर सुरक्षा खामियों का पता चला है, जिसके बाद सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. एजेंसी के मुताबिक, इन सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर की एक्सेस अपने हाथों में लेकर सेंसेटिव डेटा चुरा, मालवेयर इंस्टॉल और सिस्टम को क्रैश भी कर सकते हैं.

किन यूजर्स को ज्यादा खतरा?

CERT-In के अलर्ट में खासतौर पर बताया गया है कि Microsoft Edge ब्राउजर के क्रोमियम-बेस्ड वर्जन में खामी पाई गई है. ज्यादातर यूजर्स क्रोम के इसी वर्जन को यूज कर रहे हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और एंटप्राइज यूजर्स के सिस्टम पर साइबर अटैक का ज्यादा खतरा है. अलर्ट में कहा गया है कि ये खामियां ब्राउजर के 141.0.3537.57 से पुराने वर्जन में पाई गई हैं. ऐसे में पुराने ब्राउजर का यूज कर रहे यूजर्स को तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है. माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से अभी तक इन खामियों को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी नहीं किया गया है. 

यूजर्स को दी गई यह सलाह

CERT-In ने यूजर्स को अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है. इन खामियों को दूर करने का यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है. ब्राउजर अपडेट करने के लिए इसे ओपन कर टॉप राइट कॉर्नर में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें. यहां से हेल्प एंड फीडबैक में जाएं और अबाउट Microsoft Edge पर क्लिक करें. इसके बाद ब्राउजर अपने आप लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल कर लेगा. इसे अपडेट होने के बाद चेंज अप्लाई करने के लिए इसे रिस्टार्ट करें. आमतौर पर भी साइबर हमलों से बचने और लेटेस्ट फीचर्स का यूज करने के लिए ब्राउजर समेत सभी ऐप्स को अपडेटेट रखने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल 17 प्रो मॉडल की नकल! इन फीचर्स के साथ ऑरेंज कलर में आएगा गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, जानें कब होगा लॉन्च

[ad_2]

दिनभर बिना पानी-खाने के रखती हैं करवाचौथ का व्रत, जानें शरीर पर क्या होता है इसका असर?

[ad_1]


करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सूर्योदय से चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती है. यानी इस समय में न तो पानी पीती है और न ही कुछ खाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूरा दिन बिना पानी और खाना खाएं रहने से शरीर पर क्या असर पड़ता है. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि दिनभर बिना पानी-खाने के करवाचौथ का व्रत रखती हैं तो शरीर पर इसका क्या-क्या असर होता है. ‌

बिना पानी-खाने के व्रत से शरीर पर असर 

एक्सपर्ट्स के अनुसार करवाचौथ के व्रत में शरीर को लंबे समय तक पानी और पोषण न मिलने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. इसकी शुरुआत सिरदर्द, थकान, मुंह सूखना और पेशाब का रंग गहरा होने जैसे संकेतों से होती है. अगर यह स्थिति बढ़ जाए तो चक्कर, तेज धड़कन और कमजोरी जैसी परेशानियां भी हो सकती है. वहीं लंबे समय तक खाना न मिलने से ब्लड शुगर लेवल गिरने लगता है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है. इसके अलावा लंबे समय से कुछ न खाने और पीने से कई महिलाओं में लो बीपी और ब्लड शुगर गिरने लगता है. जिससे भी कई समस्याएं हो सकती है. कुछ एक्सपर्ट्स हल्‍का उपवास या इंटरमिटेंट फास्ट‍िंग शरीर के लिए फायदेमंद बताते हैं, लेकिन निर्जला व्रत शरीर पर ज्यादा दबाव डालता है. 

किसे नहीं रखना चाहिए निर्जला व्रत? 

डॉक्टर के अनुसार सभी महिलाओं के लिए निर्जला व्रत रखना सही नहीं होता है. क्योंकि कई बीमारियों से जूझ रही महिलाओं के लिए इस तरह के व्रत खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही महिलाओं को यह व्रत नहीं रखना चाहिए. वहीं प्रेग्नेंट या फीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी बिना पानी और खाने वाला व्रत नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा जिन महिलाओं को किडनी, पेट या हार्मोन से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी यह व्रत करना नुकसानदायक हो सकता है. 

व्रत में क‍िन बातों का रखें खास ध्यान?

करवाचौथ का व्रत पूरे दिन बिना पानी और खाने के किया जाता है. ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को पूरे दिन कई चीजों का ध्यान रखना होता है. इसके लिए महिलाएं व्रत से एक दिन पहले और सरगी के समय पर्याप्त पानी पी सकती है और हाईड्रेशन वाली चीजें खा सकती है जिससे व्रत के दौरान चक्कर या कमजोरी जैसी समस्‍याएं नहीं होगी. इसके अलावा महिलाओं को दिनभर ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी या घर के कामों से बचना चाहिए. वहीं समय-समय पर आराम करने से भी राहत मिलती है. इसके अलावा इस दिन महिलाओं को  तनाव से दूर रहना चाहिए. वहीं चांद देखने के बाद व्रत खोलते ही हल्का भोजन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-करवा चौथ स्पेशल: NRI विदेश में कैसे मनाएं करवा चौथ व्रत, जानें हर छोटी बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Video: विनाश नजदीक है! सड़क पर मरा मोर, उसके पंख नोचते दिखे लोग, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा!

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और नाराज भी. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक मरा हुआ मोर पड़ा हुआ था. यह दृश्य किसी व्यस्त इलाके का लग रहा है, जहां से गाड़ियां आ-जा रही थीं. लेकिन लोगों की हरकत ने मानवता पर सवाल खड़ा कर दिया.

एक के बाद एक कई लोगों ने की क्रूरता

वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही कुछ लोग वहां से गुजरते हैं, वे अपनी गाड़ियों को रोकते हैं. पहले तो ऐसा लगता है कि शायद वे मरे हुए मोर को सड़क से हटाने या उसकी मदद करने आए हैं, लेकिन अगला दृश्य देखकर सब दंग रह जाते हैं. कुछ लोग अपनी बाइक से उतरकर मोर के पंख नोचने लगते हैं.

एक व्यक्ति झुककर उसके सुंदर पंख निकालता है और उन्हें अपने बैग में रख लेता है और फिर धीरे-धीरे वहां जितने भी लोग मौजूद थे उन्होंने भी मर के पंख नोचना शुरु किया. कुछ दूसरे लोग आसपास खड़े होकर तमाशा देखते रहते हैं, लेकिन कोई भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करता. वीडियो बना रहे शख्स ने भी इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जिससे यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

इंसानियत नहीं, लालच की हद है- वीडियो पर यूजर्स

वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने गुस्सा जाहिर किया है. कई यूजर्स ने लिखा, यह इंसानियत नहीं, लालच की हद है. वहीं कुछ लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. लोगों का कहना है कि यह न केवल अमानवीय हरकत है बल्कि वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन भी है.


102 पर गिरे 6 विकेट, फिर रिचा घोष ने जो किया सब रह गए हैरान, अफ्रीका को मिला 252 का लक्ष्य

[ad_1]


भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 251 रन बनाए हैं. रिचा घोष टीम इंडिया की तारणहार बनीं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में नाबाद 94 रनों की पारी खेल दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी. भारत की आधी टीम 100 के स्कोर तक आउट हो चुकी थी, वहां से रिचा घोष ने जुझारू पारी खेल टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

भारतीय टीम ने बैटिंग में सधी हुई शुरुआत की थी, क्योंकि स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 55 रनों की सलामी साझेदारी कर ली थी. मंधाना 23 रन बनाकर आउट हो गईं, जिसके बाद विकेटों का जैसे पतझड़ शुरू हो गया. जहां भारत ने 55 रन तक कोई विकेट नहीं गंवाया था, अगले 47 रन के भीतर टीम ने 6 विकेट गंवा दिए. कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म जारी है, वो सिर्फ 9 रन बना पाईं. जेमिमा रोड्रीगेज तो खाता तक नहीं खोल पाईं. वहीं इन-फॉर्म ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी 4 रन बनाकर चलती बनीं.

रिचा घोष ने कमाल कर दिया

विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष तब बैटिंग करने आईं जब भारतीय टीम ने 102 के स्कोर पट 6 विकेट गंवा दिए थे. रिचा ने अमनजोत कौर के साथ मिलकर 51 रन जोड़े, लेकिन भारतीय टीम अब भी बड़े स्कोर से कोसों दूर थी. इसी बीच स्नेह राणा ने दमदार शॉट्स लगाते हुए रिचा घोष का भरपूर साथ निभाया. रिचा और स्नेह के बीच 88 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. स्नेह राणा ने 24 गेंद में 33 रन बनाए, दूसरी ओर रिचा 94 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करवा लिया.

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक अपने दोनों मैच जीत चुकी है. पहले उसने श्रीलंका को 59 रन और फिर पाकिस्तान को 88 रनों से हराया था. अब रिचा घोष की ऐतिहासिक पारी ने भारतीय टीम को तीसरी जीत की ओर ले जाने का काम किया था.

यह भी पढ़ें:

लड़की के साथ लड़ाई, मैदान पर मार-पीट; पृथ्वी शॉ के 4 बड़े विवाद जो निगल गए उनका क्रिकेट करियर

[ad_2]

बिहार के मधुबनी से दिखीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खूबसूरत नजारा

[ad_1]



अरे वाह! बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होने पर भी हो जाएगी UPI पेमेंट, इस ऐप में मिलता है खास फीचर

[ad_1]


अब अगर आपके बैंक अकाउंट में बैलेंस नहीं है तो भी आप बिना किसी झंझट के UPI पेमेंट कर पाएंगे. इसके लिए आपको न तो किसी तीसरे व्यक्ति के पास फोन करने की जरूरत होगी और न कोई दूसरी ऐप यूज करनी पड़ेगी. BHIM UPI में ऐसा फीचर मिलता है, जो बैंक अकाउंट में पैसा न होने पर भी पेमेंट की सुविधा देता है. आइए जानते हैं कि यह फीचर क्या है और कैसे काम करता है.

BHIM UPI का UPI Circle फीचर

BHIM UPI में UPI Circle से एक नया फीचर आया है. यह परिवार और दोस्तों समेत जानकार लोगों को अपने UPI अकाउंट से पेमेंट करने का ऑप्शन देता है. इसके लिए पहले यूजर को सर्किल में उन लोगों को जोड़ना होगा, जिसे वह अपने अकाउंट से ट्रांजैक्शन करने की अनुमति देना चाहता है. इस ट्रांजैक्शन के लिए यूजर के पास लिमिट सेट करने का भी ऑप्शन होता है और वह हर ट्रांजैक्शन से पहले मंजूरी दे सकता है. इस फीचर की मदद से परिवार के बुजुर्गों या उन लोगों को मदद मिलेगी, जिनका बैंक अकाउंट नहीं है या जो अपने अकाउंट से UPI यूज नहीं करते.

कैसे सेट करें सर्किल?

BHIM UPI पर सर्किल सेट करने के लिए ऐप खोलें और “UPI Circle” पर टैप करें. अब इसमें एड फैमिली एंड फ्रैंड्स के ऑप्शन को सेलेक्ट करें. इसमें अब आप अपनी मर्जी के उस यूजर्स को जोड़ सकते हैं, जिसे आप अपने अकाउंट से ट्रांजैक्शन की परमिशन देना चाहते हैं. इस व्यक्ति को फोन नंबर और यूपीआई आईडी के जरिए जोड़ा जा सकता है. इसके बाद आपको स्पेंड विद लिमिट और अप्रूवल रिक्वायर्ड का ऑप्शन मिलेगा. इसमें अपनी मर्जी के ऑप्शन को चुनें और इसने कन्फर्म कर दें. अगर आपके स्पेंड विद लिमिट चुना है तो सर्किल में जुड़ा व्यक्ति उस लिमिट से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएगा, वहीं अप्रूवल रिक्वायर्ड में आपको हर ट्रांजैक्शन से पहले उस पेमेंट को मंजूरी देनी होगी.

ये भी पढ़ें-

ये संकेत दिखे तो समझो खराब होने वाला है फोन, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

[ad_2]

‘दोनों देश ईमानदारी से निभा रहे रिश्ता’, भारत के लिए फिर से उड़ानें बहाल होने पर बोला चीन

[ad_1]


चीन ने गुरुवार (09 अक्टूबर, 2025) को पांच साल के अंतराल के बाद भारत के साथ सीधी उड़ानें बहाल किए जाने को सकारात्मक कदम करार दिया. चीन ने कहा कि इससे पता चलता है कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बनी सहमति पर ईमानदारी से काम कर रहे हैं.

चीन के आठ दिवसीय राष्ट्रीय अवकाश के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने पहली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उड़ानें अक्टूबर के अंत तक दोबारा शुरू हो जाएंगी. भारत ने दो अक्टूबर को घोषणा की थी कि चीन के लिए सीधी उड़ानें 26 अक्टूबर से फिर से शुरू होंगी.

‘भारत और चीन ईमानदारी से कर रहे काम’

गुओ ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह नवीनतम कदम दर्शाता है कि किस प्रकार दोनों देश 31 अगस्त को तियानजिन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बनी महत्वपूर्ण आम समझ पर ईमानदारी से काम कर रहे हैं.’

मोदी और जिनपिंग ने तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की थी और अक्टूबर 2024 में रूस के कजान में अपनी पिछली बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक और लगातार हो रही प्रगति का स्वागत किया था.

‘अच्छा पड़ोसी और साझेदार बनने के लिए चीन तैयार’

गुओ ने कहा कि चीन, भारत के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में देखने और प्रबंधित करने और अच्छे पड़ोसी और साझेदार बनने के लिए तैयार है, जो एक-दूसरे की सफलता के लिए सहयोग करें. उन्होंने दोनों देशों के लोगों और समग्र एशिया के लिए शांति, समृद्धि और बेहतर परिणाम प्राप्त करने में चीन और भारत की साझा जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए ‘ड्रैगन और हाथी के सहयोगात्मक संबंध’ के रूपक का प्रयोग किया.

भारत और चीन के बीच उड़ान सेवाएं फिर से शुरू

एयर चाइना जैसी चीन की विमानन कंपनियां पहले दोनों देशों के बीच उड़ानें संचालित करती थीं, लेकिन उन्होंने अब तक उड़ानें दोबारा शुरू करने की योजना की औपचारिक घोषणा नहीं की है. सूत्रों ने बताया कि भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो और चाइना ईस्टर्न, दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने वाली पहली दो विमानन कंपनी होंगी.

इंडिगो ने एक बयान में कहा था कि वह 26 अक्टूबर से कोलकाता से गुआंगझोउ के लिए दैनिक उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है. दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाओं को 2020 में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया था. पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक जारी सीमा गतिरोध के मद्देनजर उन्हें बहाल नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ें:- ‘इजरायल साहब से सवाल पूछिए’, भारत में वीजा नियमों के उल्लंघन पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

[ad_2]

Karwa Chauth 2025: मनचाहे जीवनसाथी के लिए कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत?

[ad_1]


Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत सिर्फ सुहागिनों का नहीं, अब कुंवारी कन्याएं भी रख रही हैं यह पवित्र उपवास. कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व आज के बदलते दौर में नया अर्थ पा चुका है.

जहां विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं भगवान शिव-पार्वती की आराधना कर अपने भावी जीवनसाथी के लिए प्रार्थना करती हैं. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन रखा गया व्रत तप, श्रद्धा और सौभाग्य तीनों का संगम है , चाहे वह विवाहिता हो या कन्या.

करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति में बहुत ही खास महत्व रखता है. यह पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. खासतौर पर यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए रखा जाता है. लेकिन आज के समय में केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत का पालन करती हैं. वे इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की पूजा कर अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने में कोई बाधा नहीं है, और उन्हें भी इस व्रत से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इसलिए इस पर्व का महत्व केवल पति की लंबी आयु तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विवाहिता और अविवाहित दोनों के लिए आशीर्वाद का प्रतीक है.

करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं. सुहागिन महिलाएं अपने पति की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना के लिए यह व्रत करती हैं, जबकि कुंवारी कन्याएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करती हैं. उनका मानना है कि इस पूजा और व्रत से उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है. इस दिन कुंवारी लड़कियां पारंपरिक सोलह श्रृंगार का पालन नहीं करतीं, लेकिन वे नए और साफ कपड़े पहनकर इस व्रत की पवित्रता बनाए रखती हैं.

करवा चौथ की रात को चंद्रमा का उदय होना इस व्रत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इस बार चंद्रमा रात 8 बजकर 13 मिनट पर निकलेगा, और तभी महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए अपना व्रत खोल सकेंगी.

व्रत की परंपराओं में कुछ अंतर होते हैं जो कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं के लिए अलग-अलग हैं. सुहागिन महिलाएं छलनी के माध्यम से चंद्रमा को देखकर फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं, जबकि कुंवारी लड़कियां तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं. हालांकि वे भी चंद्रमा को अर्घ्य दे सकती हैं.

इसके अलावा, कुंवारी लड़कियों के लिए सरगी की कोई खास रस्म नहीं होती, जो कि सुहागिन महिलाओं के लिए होती है. साथ ही, व्रत के दौरान कुंवारी लड़कियां दिन में एक बार फलाहार या पानी ले सकती हैं. धार्मिक नियमों के अनुसार, इस दिन तामसिक और अशुद्ध चीजों से दूर रहना चाहिए ताकि व्रत सफल तरीके से पूर्ण हो सके.

[ad_2]

बीवी ने नहीं बनाई मनपसंद सब्जी तो टावर पर चढ़ गया पति, वीडियो देख यूजर्स बोले- यह तो वीरू का बा

[ad_1]


Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई अजीब तरह का वीडियो वायरल होते देखा जाता है. अक्सर इन वीडियो में लोग अलग-अलग तरह की हरकतें करते नजर आते हैं. कुछ लोग हद ही पार कर देते हैं जैसे हाल ही में सामने आया वीडियो. इसमें एक पति अपने घर की मनपसंद सब्जी नहीं बनने पर टावर पर चढ़ गया.

यह नजारा देखकर यूजर्स हैरान रह गए और मज़ाक में लिखने लगे कि यह तो वीरू का बाप है. वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कोई चिंता कर रहा है तो कोई हंसी रोक नहीं पा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

पत्नी ने मनपसंद सब्जी नहीं बनाई तो टावर पर चढ़ा पति

सोशल मीडिया पर रोजाना नए और हैरान करने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पति अपनी पसंदीदा सब्जी न बनने पर गुस्से में टावर पर चढ़ गया. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कैसे एक शख्त टावर पर चढ़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Video: पिछले जन्म का बदला! गुस्साए सांड ने शख्स को उठा-उठाकर पटका, जमकर खदेड़ा, वीडियो वायरल

ठीक वैसे ही जैसे शोले फिल्म में धर्मेंद्र यानी वीरू का किरदार चढ़ा था. सोशल मीडिया पर लोग इसे देख अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ चिंता कर रहे हैं तो कुछ हंसने से खुद को रोक नहीं पा रहे. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 


यह भी पढ़ें: Video: इतनी ऊपर पहुंचा कैसे? हाई-टेंशन तार पर लटका शख्स नीचे गिरा, आपको हिला देगा वायरल वीडियो

बुलानी पड़ी पुलिस तब जाकर उतरा 

पति टावर पर चढ़ने के बाद नीचे उतरने को तैयार नहीं था. जिससे आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया. लोगों ने इसे देख पुलिस को बुलाना जरूरी समझा. तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की. लेकिन पति ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया. घंटों की कोशिश के बाद ही पुलिस ने किसी तरह उसे टावर से उतारा.


इस दौरान पड़ोसियों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है किस तरह टावर के पास लोगों बैठे हुए नजर आ रहे हैं. और इस शख्स को देख रहे हैं. उनमें से कुछ लोगों ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर लिया. इन वीडियो को इंस्टाग्राम पर @durgeshbahaduryadav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Video: पहले कार में मारी टक्कर, फिर स्कूटी को रौंदा, गोवा में BMW कार का कहर, सामने आया वीडियो