जब 80 साल की शर्मिला टैगोर अपनी कार छोड़ किसी अजनबी की बाइक पर बैठी, बेटी सोहा का ऐसा था रिएक्श

[ad_1]


बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने हाल ही में बंगाली फिल्म ‘पुराटन’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की, उनकी ये वापसी चर्चाओं में बनी हुई है. शर्मिला की बेटी एक्ट्रेस सोहा अली खान ने खुलासा किया है कि उनकी मां दिल्ली में अकेली रहती हैं और उन्होनें शर्मिला से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया है कि कैसे किसी इवेंट पर पहुँचने के लिए  उनकी मां ने रास्ते में अजनबियों से मदद ली थी.

शर्मिला टैगोर को दिल्ली में रहना पसंद है
हाल ही में नयनदीप रक्षित के एक पॉडकास्ट में सोहा ने बताया कि उनकी मां शर्मिला दिल्ली में रहना पसंद करती हैं और बार-बार कहने के बावजूद भी मुंबई वापस जाने के लिए तैयार नही होती हैं. सोहा ने ये भी बात की कि उनकी मां कमबैक के बाद फिल्मों में काम करने को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हैं. वो फिल्मों में काम जारी रखेंगी या नहीं इसे लेकर कुछ सुनिश्चित नहीं है. सोहा ने बताया कि वो एक तरफ कहती हैं कि वो अब काम नहीं करेंगी, और अगले ही पल वो कोई ऐसी स्क्रिप्ट ढूंढ़ लेती हैं जो उन्हें उत्साहित कर दे.


किसी अनजान के साथ बाइक पर सवार हुईं शर्मिला
सोहा ने अपनी मां शर्मिला की एक मजेदार बात याद करते हुए कहा, “मां एक किताब के लॉन्च इवेंट पर जा रही थीं, लेकिन रास्ते में बहुत ट्रैफिक था. इसलिए वो कार से उतर गईं और एक स्कूटर पर जा रही महिला से कहा कि मुझे इवेंट के पास तक छोड़ दो. फिर रास्ते में उस स्कूटर से उतरीं और किसी और की बाइक रोक ली, ताकि जल्दी पहुंच सकें. मैं सोच रही थी ‘अम्मा, आप 80 साल की हैं और ये दिल्ली की सड़कों पर कर रही हैं.’

सोहा ने आगे बताया कि उस इंसान ने मां को आधे रास्ते में ही छोड़ दिया था. इसके बाद वो किताब लॉन्च के लिए बाकी रास्ता पैदल चलकर गईं. सोहा ने बताया कि ये किस्सा उन्हें खुद शर्मिला ने ही साझा किया था.

18 साल बाद बंगाली सिनेमा में की वापसी
बता दें कि, कुछ समय पहले शर्मिला को फेफड़ों के कैंसर के बारें में का पता चला था. हालांकि, ये अभी शुरुआती स्टेज पर ही था. इसलिए उन्हें कीमोथैरेपी नहीं करवानी पड़ी और कैंसर को सर्जरी से हटा दिया गया. ठीक होने के बाद शर्मिला ने सुमन घोष की मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म ‘पुरातन’ के साथ 18 साल बाद बंगाली सिनेमा में वापसी की.

ये फिल्म साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बंगाली फिल्म बन गई है. उनके काम की भी काफी तारीफ हो रही है.  इससे पहले शर्मिला फिल्म ‘गुलमोहर’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी लीड रोल में थे. इस फिल्म को भी काफी सराहा गया था.



[ad_2]

‘सिलेक्शन कमिटी मीटिंग लाइव हो…’, शमी की अनदेखी पर पूर्व क्रिकेटर ने चयन समिति पर उठाए सवाल

[ad_1]


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है. रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया है, उनकी जगह बोर्ड ने शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया है. मोहम्मद शमी को लेकर भी कई लोग सवाल उठा रहे हैं, इसमें पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी भी शामिल हैं. तिवारी ने शमी की जगह हर्षित राणा के चयन को गलत बताते हुए बीसीसीआई से मांग की है कि चयन समिति की मीटिंग लाइव होने चाहिए. उन्होंने कोच गौतम गंभीर पर भी निशाना साधा.

मोहम्मद शमी इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए हैं. दूसरी तरफ हर्षित राणा को बहुत मौके दिए गए हैं लेकिन उनका प्रदर्शन साधारण ही रहा है. इस पर एक वेबसाइट से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “अगर इस मुद्दे पर ज्यादा बोलेंगे तो विवाद खड़ा हो जाएगा. हालांकि, कई मौकों पर हर्षित राणा महंगे साबित हुए हैं और इसका जवाब लाइव सिलेक्शन मीटिंग हो सकता है. सभी इस बारे में बात कर रहे हैं. अगर आप एक ओपिनियन पोल करेंगे कि शमी और हर्षित राणा में कौन सा गेंदबाज बेहतर है? तो बड़ी संख्या में लोग शमी का ही नाम लेंगे.”

गौतम गंभीर पर भी साधा निशाना !

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “सवाल ये हैं कि मोहम्मद शमी की अनदेखी क्यों की जा रही है? मैं भी इसकी वजह जानना चाहता हूं और उम्मीद है कि कुछ दिनों में इसकी वजह भी सामने आएगी. मैं खुलासा नहीं करना चाहता क्योंकि इससे एक बहस शुरू हो जाएगी. कोई संदेह नहीं कि हर्षित राणा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन को देखें तो वह अक्सर महंगे साबित होते हैं. लेकिन फिर भी शमी जैसे गेंदबाजों के ऊपर उन्हें प्राथमिकता दी जाती है. ऐसा क्यों है? इसका जवाब तो कोच ही दे सकते हैं.”

हर्षित राणा ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है, उन्होंने अभी 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उनके नाम क्रमश 4, 10 और 5 विकेट हैं. 3 टी20 में उनका इकॉनमी 10 से अधिक का है.

[ad_2]

पश्चिम बंगाल के 8 राज्य विश्वविद्यालयों को मिलेंगे स्थायी कुलपति, खत्म हुआ इंतजार इतने साल का इ

[ad_1]


पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा विभाग की बड़ी पहल के तहत अब राज्य के आठ विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. लंबे समय से यह विश्वविद्यालय बिना नियमित कुलपतियों के काम कर रहे थे और फिलहाल अंतरिम कुलपति ही जिम्मेदारी निभा रहे थे. सोमवार को विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार और राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के बीच सहमति बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट में यह रास्ता साफ हुआ है.

रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले दो सालों से राज्य के कई विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी. राज्यपाल द्वारा अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति बिना राज्य सरकार से सलाह-मशविरा किए जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने नाराज़गी जताई थी. इस मुद्दे पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद अब स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी.

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नियुक्ति प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ इस पूरे मामले की निगरानी कर रही है. यह प्रक्रिया पूर्व मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों पर आधारित है. फिलहाल 13 विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति का मामला कोर्ट में है, जिनमें से 8 विश्वविद्यालयों के लिए अब रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.

किन विश्वविद्यालयों को मिलेंगे नए कुलपति

कलकत्ता विश्वविद्यालय के लिए प्रख्यात शिक्षाविद् आशुतोष घोष का नाम आगे बढ़ाया गया है. वहीं जादवपुर विश्वविद्यालय में पूर्व रजिस्ट्रार और प्रो-वीसी चिरंजीव भट्टाचार्य को कुलपति बनाए जाने की संभावना है. नार्थ बंगाल यूनिवर्सिटी में पूर्व कुलपति ओमप्रकाश मिश्रा को दोबारा नियुक्त किया जा सकता है, जबकि रायगंज विश्वविद्यालय के लिए अर्णब सेन का नाम प्रस्तावित है.

गौर बंगा विश्वविद्यालय की कमान आशीष भट्टाचार्य को मिलने की संभावना है, वहीं काजी नजरूल विश्वविद्यालय के लिए उदय बंद्योपाध्याय का नाम सुझाया गया है. साधु रामचंद्र मुर्मू विश्वविद्यालय के लिए चंद्रदीपा घोष और विश्व बांग्ला विश्वविद्यालय के लिए अबू तालिब के नाम पर सहमति बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

अब जल्द होगी औपचारिक नियुक्ति

राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी के मुताबिक जैसे ही राजभवन कानूनी प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए नामों की अधिसूचना जारी करेगा राज्य सरकार औपचारिक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर देगी.

पांच विश्वविद्यालयों पर अभी विचार जारी

एक अफसर ने बताया है कि अभी पांच अन्य राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के नाम पर सहमति नहीं बन सकी है. इन विश्वविद्यालयों के लिए सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आगे होगी, जिसके बाद वहां भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ट्रंप का ख्वाब तोड़ने को साथ आए भारत-पाकिस्तान, एक मंच पर ठुकरा दी बड़ी डिमाड, जानें क्या है ये

[ad_1]


अफगानिस्तान को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बदलाव देखने को मिला है. भारत अब तालिबान, रूस, चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के साथ अमेरिका के खिलाफ एक ही मंच पर दिखाई दिया है. यह विरोध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के खिलाफ है, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को अमेरिका को वापस सौंपने की मांग की थी. भारत की यह नई स्थिति उसकी अफगान नीति में एक ऐतिहासिक परिवर्तन मानी जा रही है, क्योंकि अब तक भारत तालिबान से किसी भी प्रत्यक्ष राजनीतिक जुड़ाव से बचता आया था.

रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित “मॉस्को फॉर्मेट कंसल्टेशन ऑन अफगानिस्तान” की सातवीं बैठक में भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और बेलारूस के प्रतिनिधि शामिल थे. बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अफगानिस्तान या उसके पड़ोसी देशों में किसी भी बाहरी देश की सैन्य  तैनाती अस्वीकार्य है, क्योंकि यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के खिलाफ है. हालांकि बयान में अमेरिका का नाम नहीं लिया गया, लेकिन यह संदेश ट्रंप की नीति पर सीधा संकेत था.

ट्रंप और तालिबान के बीच बयानबाजी तेज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दोहराया कि तालिबान को अमेरिका को बगराम एयरबेस वापस सौंपना चाहिए. ब्रिटिश प्रधानमंत्री किम स्टार्मर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा हमने वह बेस उन्हें मुफ्त में दे दिया, अब हम उसे वापस चाहते हैं. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा ”अगर अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस नहीं लौटाया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे.” इस बयान पर तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने जवाब दिया कि अफगान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे. अगर ज़रूरत पड़ी तो हम अगले 20 साल भी लड़ने को तैयार हैं.

भारत का रुख

भारत ने मॉस्को बैठक में यह स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान की स्थिरता किसी भी विदेशी सैन्य दबाव या हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं होनी चाहिए. भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय शांति का सम्मान किया जाना चाहिए. बाहरी हस्तक्षेप केवल अस्थिरता को बढ़ावा देगा.

अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी की भारत यात्रा

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे. यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी. मुत्ताकी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंधित सूची में शामिल हैं, इसलिए उनके भारत आने के लिए विशेष मंजूरी दी गई है.

बगराम एयरबेस एशिया का राजनीतिक केंद्र

काबुल से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित बगराम एयरबेस अफगानिस्तान का सबसे बड़ा और रणनीतिक हवाई अड्डा है. इसके दो रनवे क्रमशः 3.6 किलोमीटर और 3 किलोमीटर लंबे हैं. 2001 से 2021 तक यह अमेरिकी सेना का प्रमुख ठिकाना था, जहां से आतंकवाद के खिलाफ अभियानों का संचालन होता था. बगराम का भौगोलिक स्थान मध्य, पश्चिम और दक्षिण एशिया के संगम पर है, जो इसे रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाता है. अमेरिका इस बेस को दोबारा नियंत्रण में लेना चाहता है ताकि वह ईरान, पाकिस्तान और चीन पर निगरानी बनाए रख सके.

ये भी पढ़ें: Pakistan-US Defence Deal: अमेरिका देगा पाकिस्तान को खतरनाक मिसाइलें, गुपचुप हो गई बड़ी डील, भारत की बढ़ेगी टेंशन?

[ad_2]

Video: आते-आते लौट गए यमराज! ड्राइवर ने बचा ली बच्ची की जान, वीडियो देख सेल्यूट करेंगे आप!

[ad_1]


Road Accident: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची दौड़ते हुए सड़क पार कर रही थी. बच्ची सड़क पार करते समय बिना इधर-उधर ध्यान दिए भाग रही थी, जिससे स्थिति काफी खतरनाक हो गई.

बाल-बाल बची बच्ची

इसी बीच एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में सड़क पर आ पहुंची. गाड़ी चालक ने जैसे ही बच्ची को देखा, उसने उसे बचाने की कोशिश की. पिकअप गाड़ी ने तेजी से ब्रेक लगाया और साइड में मोड़ लेने की कोशिश की, ताकि बच्ची को टक्कर न लगे. हालांकि, गाड़ी के पास आते ही बच्ची गाड़ी के पास से थोड़ी टकरा गई, लेकिन गनीमत यह रही कि बच्ची बाल-बाल बच गई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क किनारे गिरती हुई दिखी. इस पूरी घटना में गाड़ी ड्राइवर की तत्परता और समय पर निर्णय ने बच्ची की जान बचाई. बच्ची कुछ देर के लिए डर गई थी, लेकिन गंभीर चोटें नहीं आईं.

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए. कई लोगों ने वीडियो में अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह बच्ची सौभाग्यशाली थी कि गाड़ी चालक ने सही समय पर प्रतिक्रिया दिखाई. सोशल मीडिया पर लोग भी बच्ची की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरों के बारे में जागरूक हो रहे हैं. सड़क पार करते समय हमेशा चारों ओर देखने की जरूरत होती है और वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है.


सोने की कीमतें नहीं ले रही थमने का नाम! रिकॉर्ड लेवल पर सोना, जानें 8 अक्टूबर को आपके शहर का ता

[ad_1]


Gold Price Today: त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दीपावली आने में अब ज्यादा वक्त बचा नहीं है. ऐसे में सोने की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान कर दिया है. 8 अक्टूबर को एक बार फिर सोने की कीमत में उछाल देखी गई. बुधवार को भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,000 के पार चली गई है.

भारतीय निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक स्तर पर चल रही परेशानियों की वजह से सोने के दाम आसमान छू रहे हैं. साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक में ब्याज दरों की कटौती की उम्मीद ने भी सोने का भाव तेज किया है. अगर आप भी सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको, अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लेना चाहिए.   

जानें आपके शहर में सोने का भाव

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,080 रुपए 
22 कैरेट – 1,12,010 रुपए 
18 कैरेट – 91,680 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,030 रुपए 
22 कैरेट – 1,11,860 रुपए 
18 कैरेट – 91,530 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,190 रुपए 
22 कैरेट – 1,12,010 रुपए 
18 कैरेट – 92,760 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,030 रुपए 
22 कैरेट – 1,11,860 रुपए 
18 कैरेट – 91,530 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,080 रुपए 
22 कैरेट – 1,11,910 रुपए 
18 कैरेट – 91,530 रुपए

बैंगलोर में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,030 रुपए 
22 कैरेट – 1,11,860 रुपए 
18 कैरेट – 91,530 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,080 रुपए 
22 कैरेट – 1,12,010 रुपए 
18 कैरेट – 91,680 रुपए

चांदी की कीमतों में भी उछाल

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार के कारोबारी दिन चांदी 1,57,100 रुपए (प्रति किलोग्राम) की दर पर ट्रेड कर रहा है. चांदी में पिछले दिन की तुलना में 100 रुपए की तेजी देखने को मिल रही है. 7 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,57,000 रुपए था. हालांकि, चांदी ने अक्टूबर महीने में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. भारत में सोने और चांदी दोनों ही धातुओं से गहने बनाए जाते हैं. भारतीय निवेशक सोने की खरीद को एक सेफ विकल्प मानते हैं और इसकी खरीदारी पर भरोसा दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार की खराब शुरुआत, सेंसेक्स 27 अंक टूटा तो, वहीं निफ्टी 50 में भी गिरावट

[ad_2]

Aaj Ka Kumbh Rashifal (08 October): कुंभ राशि नए प्रोजेक्ट में सफलता, परिवार का सहयोग

[ad_1]


Aaj Ka kumbh Rashifal 8 October 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा द्वादश भाव में होने से कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच करें. व्यवसाय में फेस्टिवल सीजन की वजह से कार्यभार बढ़ेगा. किसी कॉल को नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि इसी से आपको बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य राशिफल: सेहत के मामले में दिन मिश्रित है. स्पोर्ट्स पर्सन को मस्कुलर पेन के कारण अपनी प्रैक्टिस रोकनी पड़ सकती है. तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए मेडिटेशन और हल्की एक्सरसाइज करें. खानपान में लापरवाही न बरतें.

व्यापार/बिज़नेस राशिफल: बिजनेस पार्टनरशिप में चुनौतियाँ आएंगी. विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए नई रणनीति अपनानी होगी. धैर्य रखें, समस्याओं का हल जल्द ही मिलेगा. फेस्टिवल सीजन का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों के साथ सक्रियता बनाए रखें.

नौकरी/करियर राशिफल: वर्किंग वुमन को वर्कस्पेस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे तनाव रहेगा. नौकरीपेशा लोग आत्मविश्वास में रहें लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, वरना गलतियाँ हो सकती हैं. सीनियर्स की सलाह मानना आपके लिए लाभकारी होगा.

प्रेम और पारिवारिक राशिफल: घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है. आज आपके लिए परिवार और काम के बीच अच्छा संतुलन बनाना चुनौती रहेगा. जीवनसाथी के साथ संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत करते समय शांत रहें.

धन राशिफल: फेस्टिवल सीजन में धन की आवक होगी, लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे. निवेश सोच-समझकर करें.

युवा राशिफल: युवा वर्ग को गलत संगत और बेड एक्टिविटी से दूर रहना होगा. सही दिशा में की गई मेहनत से ही भविष्य उज्ज्वल बनेगा.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: पर्पल
  • अशुभ अंक: 2
  • उपाय: भगवान शनि को सरसों का तेल अर्पित करें और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.

FAQs

Q1. क्या बिजनेस पार्टनरशिप में समस्याएं बढ़ेंगी?
A1. हाँ, लेकिन नई रणनीति और धैर्य से इन्हें हल किया जा सकता है.

Q2. क्या स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन ठीक है?
A2. नहीं, मस्कुलर पेन के चलते प्रैक्टिस बाधित हो सकती है, आराम ज़रूरी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे सुरक्षित रहें? Amazon ने बताई ये 9 टिप्स, नुकसान से बचने

[ad_1]


फेस्टिव सीजन में कई कंपनियां सेल लेकर आती हैं और बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं. हाल ही में फ्लिपकार्ट और अमेजन समेत कई दूसरी कंपनियों में अपनी दिवाली स्पेशल सेल का ऐलान किया है. इन सेल्स से लोग फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स लेकर स्मार्टफोन और घर के लिए फर्नीचर आदि तक ऑर्डर करते हैं. दूसरी तरफ हैकर्स और साइबर अपराधी भी इस समय का इंतजार करते हैं और लोगों को अपने जाल में फंसाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं. अमेजन ने इस फेस्टिव सीजन ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए कुछ टिप्स बताई हैं.

I4C के साथ मिलकर चला रही कैंपेन

अमेजन ने गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले इंडियन साइबरक्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) के साथ पार्टनरशिप की है और इस फेस्टिव सीजन लोगों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए कैंपेन चला रही है. कंपनी ने अपने यूजर्स को साइबर क्राइम से बचने के लिए ये टिप्स बताई हैं.

खुद को एजुकेट करें- अमेजन ने लोगों को फिशिंग और साइबर फ्रॉड के दूसरे तरीकों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा है.

वेबसाइट की ऑथेंटिसिटी चेक करें- अमेजन ने ग्राहकों से URL और https के जरिए वेबसाइट की ऑथेंटिसिटी चेक करने और 
मैसेज में आए लिंक पर क्लिक करने से बचने को कहा है. 

पब्लिक वाईफाई पर न करें पेमेंट- पब्लिक वाईफाई पर पेमेंट करना भारी पड़ सकता है. इसलिए हमेशा भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्शन के जरिए ही पेमेंट करें.

सेलर्स और रिव्यूज को करें वेरिफाई- शॉपिंग करने से पहले सेलर्स को वेरिफाई कर लें और किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके रिव्यू अच्छे से पढ़ें.

संदिग्ध मैसेज से रहें सावधान- अमेजन कभी भी अपने ग्राहकों को फोन या ईमेल पर पेमेंट के लिए नहीं कहती. अगर आपके पास ऐसा मैसेज आता है तो सावधान रहें.

पॉप-अप का रखें ध्यान- अगर किसी पेज पर बार-बार पॉप-अप आ रहे हैं तो उसे बंद कर दें. हमेशा भरोसेमंद लिंक से ही वेबसाइट या कोई पेज ओपन करें.

सुरक्षित पेमेंट- पेमेंट करते समय फोन पर किसी को भी OTP न बताएं और हमेशा अमेजन ऐप या वेबसाइट पर ही पेमेंट करें.

बैंक स्टेंटमेंट पर रखें नजर– शॉपिंग का बिल सुरक्षित रखें और अपनी बैंक स्टेटमेंट पर नजर बनाएं रखें. किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी तुरंत बैंक को दें.

ये भी पढ़ें-

iPhone 16 की कीमत में 7,000 रुपये की और कटौती, अब हो गया एकदम सस्ता, जानें कहां मिल रही डील

[ad_2]

मजदूर को लगी एक करोड़ की लॉटरी! खुशी में तीन महीने तक की पार्टी, अब अस्पताल में भुगत रहा अंजाम

[ad_1]


किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए, यह कहना मुश्किल है. कई बार अचानक आई खुशियां इंसान की जिंदगी बदल देती हैं. लेकिन अगर उन्हीं खुशियों को संभाला न जाए तो वे मुसीबत बनकर भी सामने आ सकती हैं. अमेरिका के मिशिगन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने स्क्रैच-ऑफ लॉटरी टिकट पर 17 करोड़ रुपये (लगभग 1.3 मिलियन डॉलर) जीत लिए. शुरुआत में उसे लगा कि जिंदगी का सबसे बड़ा सपना सच हो गया है, लेकिन लगातार पार्टी और गलत लाइफस्टाइल ने उसकी सेहत बिगाड़ दी और आखिरकार उसे अस्पताल पहुंचना पड़ा. इस पूरी कहानी ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं और लोग इसे “पैसे की सही समझ न होने का सबक” बता रहे हैं.

39 साल के एडम को लगी 17 करोड़ की लॉटरी, तीन महीने तक की पार्टी

मिशिगन के वेन काउंटी के रहने वाले 39 साल के एडम लोपेज फोर्कलिफ्ट ड्राइवर के तौर पर काम करते थे. एक दिन उन्होंने अचानक एक सुविधा स्टोर से लॉटरी टिकट खरीदा और किस्मत का पहिया घूम गया. उन्हें जैकपॉट मिला और जीत की रकम थी 17 करोड़ रुपये. लोपेज को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने अपनी मां से यह खबर कन्फर्म करवाई तो उन्हें विश्वास हुआ कि उनकी जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है. लॉटरी जीतने के बाद एडम ने अपनी नौकरी छोड़ दी. शुरुआत में उन्होंने कहा कि वे इस रकम को बचत में लगाएंगे ताकि भविष्य सुरक्षित रहे. लेकिन अचानक मिली बड़ी रकम ने उनकी सोच बदल दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडम ने महंगी कारें खरीदीं, ट्रिप्स पर गए और लगातार पार्टियों में डूबे रहे. यह सिलसिला करीब तीन महीने तक चला.

फिर हुई ये गंभीर बीमारी, अस्पताल में बिताए दिन, अब आई अक्ल

ज्यादा पार्टी करने और सेहत की अनदेखी का नतीजा गंभीर निकला. सितंबर में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें बाइलेटरल पल्मोनरी एम्बोलिज्म हो गया है. यह एक खतरनाक बीमारी है जिसमें पैर में जमा खून का थक्का फेफड़ों तक पहुंच जाता है. एडम की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वे चल भी नहीं पा रहे थे और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी. 39 वर्षीय लोपेज़ ने अब फैसला किया है कि वे आने वाले 6 से 9 महीनों तक रिकवरी पर फोकस करेंगे. उन्होंने कहा कि अब मेरी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य है. हो सकता है मैंने शुरुआत में गलती की हो, लेकिन इस अनुभव ने मुझे समझा दिया कि जिंदगी जीने का असली मजा केवल अच्छे स्वास्थ्य में है.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

यूजर्स ने ले ली मौज, बोले कुछ ज्यादा ही हो गया

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ तो यूजर्स भी चौंक गए. मामले को लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा…ये तो वही हो गया, मन्नतों से बच्चा पैदा हुआ, घर वालों ने चूम चूमकर मार दिया. एक और यूजर ने लिखा…भाई ज्यादा ही भावनाओं में बह गया, वैसे कोई भी होता तो यही करता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई साहब ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया. तीन महीने तक पार्टी कर ले कोई तो मर जाए.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

तालाब में पूल बॉल से खेलता दिखा बाघ! यूजर्स बोले कोल्ड ड्रिंक भी मंगवा लो- वीडियो वायरल

[ad_1]


गर्मी हो या बारिश, इंसानों की तरह जानवरों को भी पानी से खास लगाव होता है. खासकर जब उनके पास खेलने के लिए कुछ नया मिल जाए तो उनका अंदाज और भी निराला हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जंगल का राजा बाघ पानी में उतरकर एक लाल रंग की बड़ी बॉल से इस अंदाज में खेलता दिखाई दे रहा है जैसे किसी फाइव स्टार रिजॉर्ट के प्राइवेट पूल में पार्टी कर रहा हो. बाघ का यह मस्तीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और नेटिजन्स इस पर जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

तालाब में पूल पार्टी करता दिखा टाइगर

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ तालाब जैसे पानी भरे इलाके में है. उसके हाथों में एक चमकदार लाल बॉल है. बाघ उसे ऐसे पकड़कर झूल रहा है जैसे यह उसकी सबसे पसंदीदा चीज हो. कभी वह उसे अपनी ठोड़ी से दबा लेता है तो कभी पंजों से पकड़कर सीने से लगा लेता है. देखने वालों को यह नजारा किसी चाइल्ड प्लेग्राउंड जैसा लगता है जहां बच्चा अपनी बॉल से खेलते हुए खुश हो रहा हो. फर्क बस इतना है कि यहां बच्चा नहीं बल्कि जंगल का सबसे ताकतवर शिकारी बाघ है.


यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स बोले, कोल्ड ड्रिंक और म्यूजिक की कमी है बस

वीडियो में बाघ की मासूमियत और मस्ती साफ झलक रही है. अक्सर बाघ को जंगल का खतरनाक शिकारी माना जाता है जो शिकार करने और गुर्राने के लिए जाना जाता है. लेकिन इस वीडियो में उसका एक बिल्कुल अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यह बाघ असली “किंग ऑफ जंगल पार्टी” है. किसी ने लिखा …“इंसानों की तरह इसे भी वीकेंड पार्टी का मजा लेना आता है”. वहीं किसी ने मजाक में कहा…“इस बाघ को अब सिर्फ म्यूजिक और कोल्ड ड्रिंक की कमी है”. वीडियो को beyond_the_wildlife नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स