अजय देवगन और रणबीर कपूर से ज्यादा अमीर हैं अरबाज खान, जानें इनकम

[ad_1]


अरबाज खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं. उन्होंने 1996 में ‘दरार’ फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था.एक्टर  ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है.इतना ही नहीं बल्कि वो दबंग जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज के निर्माता भी हैं.

इन दिनों एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.दरअसल, हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है.अरबाज खान के पिता बनने के बाद अब लोग उनके बारे में छोटी-बड़ी हर डिटेल जानने के लिए बेताब हैं. ज्यादातर लोग तो ये जानना चाहते हैं कि अरबाज खान की नेटवर्थ क्या है.चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं.

अरबाज खान की नेटवर्थ

अरबाज खान बेशक फिल्मों में अपने भाई सलमान खान की तरह नाम ना बना पाए हों, लेकिन कमाई में अजय देवगन और रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स से भी आगे हैं. GQ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अरबाज खान 500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

Arbaaz Khan नेटवर्थ: रणबीर कपूर और अजय देवगन से ज्यादा अमीर हैं सलमान के भाई, जानें इनकम

अरबाज खान बेशक एक्टर के तौर पर उतने सफल ना हो पाए हों, लेकिन फिल्म मेकिंग के बिजनेस से वो मोटी कमाई करते हैं.बता दें अरबाज खान के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है. उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर, बीएमडब्ल्यू 7, रेंज रोवर और ऑडी Q7 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.आपको बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर्स अजय देवगन और रणबीर कपूर रईसी के मामले में अरबाज खान से काफी पीछे हैं. 

अजय देवगन नेटवर्थ

अजय देवगन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म में काम किया है. GQ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की नेटवर्थ 427 करोड़ रुपये है.अजय देवगन एक्टिंग के अलावा बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं. एक्टर ने कई तरह के बिजनेस में इंवेस्टमेंट कर रखा है.

रणबीर कपूर नेटवर्थ

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.हिंदुस्तान टाइम्स, ज़ी और अन्य की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की नेटवर्थ 345 करोड़ रुपए है.मनीमिंट के अनुसार रणबीर साल में 30 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं.

ये भी पढ़ें:-यू-ट्यूब से कितना कमाती हैं भारती सिंह? कॉमेडियन ने कहा था- बहुत ज्यादा पैसे मिलते हैं

[ad_2]

तीर कमान और धनुष…, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर का अद्भुत सेलिब्रेशन, दिला दी प्रभु श्रीराम की याद

[ad_1]


Tazmin Brits Huundred Celebration In World Cup: वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जहां साउथ अफ्रीका की एक खिलाड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. 12 साल बाद महिला विश्व कप भारत में खेला जा रहा है और इस समय देश में त्योहारों की भी धूम मची है. अभी दशहरा का पर्व गया है और दीपावली आने वाली है. ये दोनों की त्योहार प्रभु श्रीराम से जुड़े हैं. वहीं क्रिकेट के मैदान पर भी दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी ताजमिन ब्रित्स (Tazmin Brits) ने प्रभु श्रीराम को याद किया और एक अनोखे अंदाज में अपने शतक का सेलिब्रेशन किया.

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने उठाया ‘धनुष’

ताजमिन ब्रित्स की पारी ने भारत के लोगों का भी दिल जीत लिया. ब्रित्स ने शतक के बाद एक घुटने पर बैठकर एक ऐसा पोज बनाया, जिससे लगे कि वे धनुष बाण चला रही हैं. देश में अभी दशहरा का त्योहार मना है और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का ये सेलिब्रेशन प्रभु श्रीराम की अद्भुत लीला की तरफ इशारा करता है. ब्रित्स ने बीच मैदान श्रीराम की तीर कमान चलाने का एक्शन किया. ब्रित्स के शतकीय सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ब्रित्स ने पांच मैचों में लगाए 4 शतक

ताजमिन ब्रित्स का बल्ला खूब चल रहा है. दक्षिण अफ्रीका की ये खिलाड़ी पिछले 5 वनडे में 4 शतक लगा चुकी है. इस साल ब्रित्स के बल्ले से अब तक पांच शतक आ गए हैं. इसी के साथ ब्रित्स वीमेंस क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना के नाम था. स्मृति ने 2024 में चार शतक लगाए थे, वहीं भारत की ये खिलाड़ी इस साल 2025 में भी चार सेंचुरी लगा चुकी हैं.

साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता मैच

वीमेंस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बेहद ही रोमांचक मैच खेला गया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड 47.5 ओवर में 231 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. वहीं जब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तब पहला विकेट 26 के स्कोर पर ही गिर गया. लेकिन ताजमिन ब्रित्स की शतकीय पारी और सुने लूस की 83 रनों की नाबाद पारी ने साउथ अफ्रीका को ये मुकाबला 40.5 ओवर में ही जिता दिया. दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में 6 विकेट से हराया. ताजमिन ब्रित्स को शानदार पारी के लिए इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

यह भी पढ़ें

CEAT Cricket Awards 2025: इधर कप्तानी से हटाया गया उधर रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को भी मिला अवॉर्ड



[ad_2]

डायलिसिस के दौरान बेहद दर्द में दिखे प्रेमानंद महाराज! वायरल वीडियो देख निकल आएंगे आंसू

[ad_1]


वृंदावन में रहने वाले प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता. अपने ज्ञान और शालीनता के लिए फेमस प्रेमानंद महाराज बीते कुछ दिनों से बेहद बीमार चल रहे हैं जिस लेकर उनके भक्त बेहद दुखी हैं. माथे पर लाल चंदन और हमेशा मुस्कुराने वाले प्रेमानंद महाराज की हालत इन दिनों कुछ खराब सी है और चेहरे पर पीड़ा वाले भाव हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो डायलिसिस कराते दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद उनके चेहरे पर दर्द और परेशानी साफ देखी जा सकती है. हालांकि दावा ये है कि वीडियो पहले का है और काफी पुराना है.

वायरल हो रहा प्रेमानंद महाराज का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपका दिल दुखी और आत्मा कांप उठेगी. जिन प्रेमानंद महाराज को आपने आश्रम में लोगों को धर्म ज्ञान देते देखा था वो आज बीमार हैं और दर्द में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं ऐसा दावा इंटरनेट पर किया जा रहा है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्हें रोज डायलिसिस कराने जाना पड़ रहा है. वीडियो में महाराज कहते दिखाई दे रहे हैं कि हालत अभी कल से बेहतर है, कल तो आंख खोल पाना भी मुश्किल हो रहा था लेकिन अभी बेहतर लग रहा है. महाराज के चेहरे पर दर्द और सूजन साफ तौर पर देखी जा सकती है.

लोग बोले, दो साल पुराना है वीडियो!

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज शुरू से यही दावा करते आ रहे हैं कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं और वो डायलिसिस के लिए अक्सर जाया करते हैं. इतना ही नहीं, उनका कहना था कि राधा नाम जपने की वजह से ही प्रभु की कृपा बनी हुई है जो अब तक वो चल फिर पा रहे हैं. लेकिन पिछले ही दिनों खबर आई कि उनकी सेहत अचानक बिगड़ी है और वो दर्द में हैं. ऐसे में उनका ये वीडियो भक्तों को और ज्यादा रुला रहा है. हालांकि वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि वीडियो दो साल पुराना है जिसे नया बताकर पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स हुए भावुक, तो कुछ ने कहा महाराज अब एक दम स्वस्थ

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो पुराना है, महाराज की हालत एक दम ठीक है. एक और यूजर ने लिखा…महाराज जी जल्द स्वस्थ हो जाएं ऐसी कामना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…महाराज को भगवान जल्द सही कर दें.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


अब नौकरी के लिए नहीं करना होगा मेट्रो शहरों का रुख, अब इन सिटीज में होंगे रोजगार के बंपर मौके

[ad_1]


New Job Opportunities:  टियर 2 और टियर 3 शहर के युवा अक्सर ही दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर में काम करने का सपना देखते है. इनमें से कई लोगों का सपना पूरा हो जाता है तो वहीं, कुछ के सपने अधूरे रह जाते हैं. हालांकि, हाल में आए एक रिपोर्ट ने रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लखनऊ, इंदौर, जयपुर, भुवनेश्वर, सूरत और नागपुर जैसे छोटे शहरों की नौकरियों में हर साल 21 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है. जो बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा है. मेट्रो शहर के ग्रोथ 14 प्रतिशत के आस- पास है. जिससे साफ पता चलता है कि, छोटे शहरों में रोजगार के अवसर ज्यादा बन रहे हैं.

क्या कहती है रिपोर्ट?

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि ई कॉमर्स गोदाम, कॉल सेंटर और त्योहार के समय होने वाले पर्यटन के कारण छोटे शहरों में रोजगार के नए अवसर बन रहे है. हालांकि कई क्षेत्रों में यह बदलाव स्थायी तौर पर हो रहे है. जिसका मतलब है कि लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलते रहेंगे. जिससे अब छोटे शहर के युवाओं को नौकरी की तलाश में महानगरों का रास्ता नहीं चुनना होगा. 

मेट्रो शहरों में आईटी, बैंकिंग, मीडिया, मार्केटिंग और मनोरंजन क्षेत्र में ग्रोथ देखी जा रही है. इन क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त अवसर मिल रहे है. इसके बावजूद भी नौकरियों में ग्रोथ रेट 14 प्रतिशत ही है. रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों में रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं. जो युवाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है. 

मेट्रो और छोटे शहर में किसका करें चयन?

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक जरूरी सवाल हो सकता हैं कि, उन्हें मेट्रो शहर को रुख करना चाहिए या फिर अपने ही शहर में रहकर नौकरी के अवसर तलाशने चाहिए. इसका जवाब भी उनके ही पास है. अगर वे नए अवसरों और करियर की तलाश में मेट्रो शहर आते है तो उन्हें कई दूसरे खर्च भी उठाने होंगे. 

घर का किराया, ट्रांसपोटेशन और खाने पीने का अतिरिक्त खर्च उन्हें वहन करना होगा. वहीं अगर वे अपने शहर में ही रुकने का फैसला लेते है तो ये खर्च सीमित हो सकते है. हालांकि दोनों ही जगहों पर जॉब सैलरी में फर्क होता है. इसलिए किसी भी तरह के फैसले से पहले अपनी प्राथमिकता तय कर लेनी चाहिए.   

यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission: सैलरी बढ़ने में लग सकता है समय? जानें कब तक लागू होगा 8वें वेतन आयोग?    

[ad_2]

फेस्टिव सीजन का असर, देश में 5 प्रतिशत बढ़ गई स्मार्टफोन्स की बिक्री, यह कंपनी सबसे आगे

[ad_1]


इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन कंपनियों की चांदी हो गई है. 22 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के बीच भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तेजी देखी गई और बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. बढ़ी हुई बिक्री के पीछे फेस्टिव डिस्काउंट, बैंक ऑफर और no-cost EMI जैसे ऑप्शन की अहम भूमिका रही. इस बार ऑनलाइन के साथ-साथ लोगों ने ऑफलाइन स्टोर्स से भी खूब फोन खरीदे हैं. 

इस कंपनी ने मारी बाजी

रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच फोन बिक्री के मामले में सैमसंग ने बाजी मारते हुए 18 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है. फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए कंपनी के फोन्स की खूब बिक्री हुई. कंपनी के गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा लोगों ने खूब ऑर्डर किए. सेल के दौरान गैलेक्सी S24 की कीमत 64,999 से घटकर 40 हजार से भी कम हो गई थी, वहीं 97,999 रुपये की कीमत वाला S24 अल्ट्रा 71,999 रुपये में उपलब्ध था.

ऐप्पल दूसरे स्थान पर

सैमसंग के बाद ऐप्पल इस मामले में दूसरे स्थान पर रही. पिछले साल की तुलना में ऐप्पल ने इस बार 6 प्रतिशत की अधिक बिक्री करते हुए 16 प्रतिशत मार्केट शेयर अपने नाम किया है. लगभग 11 दिनों की अवधि में ऐप्पल ने आईफोन 16 की 10 लाख यूनिट्स बेची है. सेल के दौरान पूरी आईफोन 16 सीरीज पर शानदार डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा था और इस सीरीज के प्रो और प्रो मैक्स मॉडल की भी खूब डिमांड रही.

वीवो ने दी ऐप्पल को टक्कर

iQOO समेत वीवो ने भी इन 11 दिनों में 16 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ खूब फोन बेचे हैं. सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 60 प्रतिशत का उछाल आया है. ऑफलाइन स्टोर में वीवो की Y और V सीरीज की भारी डिमांड रही तो ऑनलाइन ग्राहकों ने टी-सीरीज के फोन को ज्यादा पसंद किया. ऑफलाइन सेल के मामले में वीवो सबसे आगे रही है.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल के इस फीचर ने कर दिया भंडाफोड़, आईफोन चुराने वाली गैंग तक पहुंची पुलिस, फिल्मी है पूरा मामला

[ad_2]

Video: ये बंदा बच कैसे गया? ऐसा एक्सीडेंट नहीं देखा होगा! ट्रक ने नीचे आया साइकिल सवार और फिर..

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाले हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक साइकिल सवार को एक बड़े ट्रक से टकराते हुए देखा जा सकता है, लेकिन चमत्कारिक रूप से वह इस दुर्घटना से बच जाता है. वीडियो में देखा गया है कि कैसे एक साइकिल सवार ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बच जाता है. ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

हादसे में साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई

हालांकि, ये घटना कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि एक बड़ा ट्रक सड़क पर चल रहा है. इसी दौरान एक साइकिल सवार, जो सड़क के किनारे से गुजर रहा होता है और ट्रक के रास्ते में आ जाता है, जिसके चलते साइकिल सवार व्यक्ति साइकिल समेत ट्रक के नीचे आ जाता है, लेकिन उसे गंभीर चोट नहीं आती है और वह ट्रक के नीचे आने से किसी तरह बच जाता है, लेकिन हादसे में साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है. उसके बाद व्यक्ति सड़क पर बैठा नजर आता है.

वीडियो देखकर लोगों ने चमत्कार बताया

वीडियो में साफ देखा गया है कि व्यक्ति ट्रक के गुजरने के बाद बिल्कुल सही सलामत खड़ा हो जाता है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे चमत्कार ही बताया है कि कैसे व्यक्ति ट्रक से कुचलने से बाल-बाल बचा, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि साइकिल सवार व्यक्ति की किस्मत बहुत अच्छी थी, वरना वह किसी भी कीमत पर बच नहीं पाता. वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और साथ ही साथ वीडियो को देखकर हैरानी भी जता रहे हैं.


थर-थर कांप रहा पाकिस्तान! बॉर्डर के पास TTP ने किया बड़ा अटैक, 11 PAK जवानों की मौत

[ad_1]


पाकिस्तानी सेना पर मंगलवार और बुधवार (7-8 अक्टूबर) की रात बड़ा हमला हो गया. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के इस अटैक में पाकिस्तान के 11 सैनिक मारे गए. वहीं कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मारे गए सैनिकों में 2 अधिकारी भी शामिल हैं. न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक, पाकिस्तान सेना TTP के खिलाफ अफगानिस्तान बॉर्डर पर ऑपरेशन चला रही थी. इस दौरान मुठभेड़ हो गई.

पाकिस्तानी सेना के साथ हुई मुठभेड़ में TTP के 19 लड़ाके भी मारे गए हैं. अहम बात यह भी है कि पिछले कुछ महीनों में TTP ने पाक सुरक्षा बलों पर अटैक काफी तेज कर दिया है.

TTP ने घात लगाकर किया हमला

दरअसल TTP के लड़ाकों ने घात लगाकर हमला किया. उत्तर-पश्चिमी कुर्रम जिले में पहले सड़क किनारे बम धमाके किए गए, इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी गई. पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि इस अभियान के दौरान आतंकियों को भी मार गिराया गया.

पाकिस्तानी तालिबान के हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के दो अधिकारियों भी मारे गए. लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे, उनके साथ मेजर तय्यब रहत भी ऑपरेशन का हिस्सा थे.

पाकिस्तानी नेता बिलाल अफरीदी ने मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के लिए एक्स पर पोस्ट भी शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ (39) और मेजर तैयब रहत (33) ने नौ बहादुर सैनिकों के साथ शहादत हासिल की.”

TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान (TTP) ने ली है. संगठन ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने काफिले पर हमला किया था. यह संगठन पाकिस्तान सरकार को गिराकर अपने सख्त इस्लामी शासन की स्थापना करना चाहता है. वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि ये आतंकी अफगानिस्तान में प्रशिक्षण लेकर पाकिस्तान पर हमले करते हैं, हालांकि काबुल इस बात से बार-बार इनकार करता है.

इनपुट – आईएएनएस



[ad_2]

Video: सबसे क्यूट वीडियो! बच्ची ने बिल्ली के बच्चे को स्कूल बैग में रखा, दिए क्यूट एक्सप्रेशन

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग हंसते-हंसते अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची चारपाई पर बैठकर स्कूल का होमवर्क कर रही है, लेकिन इसने अपने स्कूल बैग में एक बिल्ली का बच्चा बिठा रखा था, जैसे वह उसका साथी हो.

टोकने पर बच्ची ने बिल्ली के बच्चे निकाला बाहर

जैसे ही बच्ची के घर का एक सदस्य यह नजारा देखता है, वह थोड़ा हंसने लगती है और बच्ची बिल्ली के बच्चे को बाहर निकाल देती है. यह दृश्य काफी मजेदार है क्योंकि बच्ची मासूमियत भरे अंदाज में अपने बैग में बिल्ली को रखने की वजह बताने की कोशिश करती है.

वीडियो में आगे दिखाया गया कि जैसे ही बच्ची बिल्ली को बाहर निकालती है, घर का सदस्य वीडियो बनाना शुरू कर देता है और खुद हंसने लगता है. वह बच्ची से पूछता है कि तुमने बिल्ली को अपने बैग में क्यों रखा? बच्ची बड़े ही मासूम अंदाज में जवाब देती है, बस ऐसे ही. उसकी यह मासूम प्रतिक्रिया और सवाल-जवाब देखकर कोई भी हंस पड़ता है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो मासूमियत और बचपन की प्यारी यादें ताजा कर देता है. कुछ लोगों ने लिखा कि बच्चे की यह मासूम हरकत और बिल्ली की नन्ही हरकतें देखकर उनका दिन बन गया. अंत में देखा जा सकता है कि बच्चा अपने होमवर्क में व्यस्त हो जाता है, जबकि बिल्ली का बच्चा घर के सदस्य के हाथ में चला जाता है.


बच्चों को पढ़ाने के लिए दिल्ली के टीचर स‍िखेंगे एआई टूल्स का इस्तेमाल, SCERT ने शुरू की पहल 

[ad_1]


दिल्‍ली सरकार अब स्कूलों के टीचर को एआई की ट्रेनिंग देने जा रही है. जिससे वह बच्चों के लिए पढ़ाई को ज्यादा प्रभावी, रोचक और व्‍यक्‍त‍िगत बना सकें.  दिल्‍ली में टीचर की एआई ट्रेनिंग की खास पहल राज्‍य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने की है. जिसके तहत टीचर को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

SCERT के अनुसार यह ट्रेन‍िंग 8 और 9 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. यह कार्यक्रम एआई-मध्यस्थ कक्षा परियोजना के तहत चलाया जा रहा है. जिसका मकसद शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के उपयोग में दक्ष बनाना है. इस परियोजना के माध्यम से शिक्षक न केवल पढ़ाई को आसान बना पाएंगे बल्कि मूल्यांकन प्रक्रिया को भी ज्यादा सटीक बना पाएंगे. 

दो चरणों में चलेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम 

SCERT की तरफ से चलाए जाने वाला यह प्रोग्राम दो चरणों में चलेगा. पहले चरण में 50 सरकारी स्कूलों के 100 कंप्यूटर साइंस टीचर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी. यह टीचर आगे चलकर अपने-अपने स्कूल में मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगे और बाकी टीचर्स को एआई टूल के सही उपयोग की जानकारी देंगे. वहीं दूसरे चरण में कक्षा 6 से 9 तक पढ़ाने वाले मेथ्‍स, साइंस, इंग्लिश, हिंदी और सोशल साइंस के टीचर को स्कूल लेवल पर ट्रेनिंग दी जाएगी. हर सेलेक्टेड स्कूल से इन सब्जेक्ट के 15 टीचर्स ट्रेनिंग में शामिल होंगे. SCERT के अधिकारियों के अनुसार एआई टूल्स टीचर्स का काम आसान बनाएंगे. आमतौर पर ज्यादातर टीचर्स को प्रेजेंटेशन तैयार करने में, विजुअल एडिट करने में या फिर किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में काफी समय लग जाता है. वहीं इस ट्रेनिंग से अब इन कामों में एआई मदद करेगा, जिससे टीचर स्‍टूडेंट्स के साथ ज्यादा इंटरेक्‍ट कर पाएंगे और पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी ध्यान दे पाएंगे. इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में एआई टूल्‍स नैपकिन और गामा जैसे टूल शामिल होंगे जो टेक्‍स्‍ट से इमेज और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने की तुरंत सुविधा देते हैं. 

फ्यूचर के लिए तैयार होंगे टीचर और स्टूडेंट 

SCERT का मानना है कि यह पहल फ्यूचर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है. एआई आधारित एजुकेशन से न केवल टीचर्स की क्षमता बढ़ेगी बल्कि स्टूडेंट्स को भी डिजिटल टेक्नोलॉजी की नॉलेज के लिए तैयार किया जाएगा. विभाग ने बताया कि दिल्ली के 1,075 सरकारी स्कूलों में करीब 16,633 टीचर और 8.24 लाख स्टूडेंट है.

इनमें से 50 स्कूलों का चयन इस परियोजना के पहले चरण के लिए किया गया है. इस पहल का उद्देश्य टीचर्स को नई टीचिंग तकनीक से जोड़ना है. एआई टूल्स की मदद से क्लास न केवल ज्यादा इंटरेक्टिव होगी, बल्कि सीखने का रिजल्ट भी बेहतर होगा. SCERT ने कहा है कि आगे चलकर इस पहल की समीक्षा और फीडबैक सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि पता लगाया जा सके कि टीचर इन टूल्स का कितना प्रभावी उपयोग कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में फिर बजेगा देशभक्ति का बिगुल, 29 अक्टूबर से शुरू होगी तीसरी इंडियन आर्मी भर्ती रैली

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

टैरो कार्ड से जानें कैसे रहेगा आपका 9 अक्टूबर 2025 का दिन, पढ़ें टैरो राशिफल

[ad_1]

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज अपना काम समय पर ना पूरा करने की वजह से मेष राशि वालों के लिए हाथ से महत्वपूर्ण अवसर निकल सकते हैं. अपनी फैमली की सलाह माने और लापरवाही कम करें. अपने निर्णय समय पर लें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज अपना काम समय पर ना पूरा करने की वजह से मेष राशि वालों के लिए हाथ से महत्वपूर्ण अवसर निकल सकते हैं. अपनी फैमली की सलाह माने और लापरवाही कम करें. अपने निर्णय समय पर लें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृषभ राशि वाले किसी बड़ी समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं. आपने सही समय पर सही तरीका चुना जिससे आपकी समस्या का हल आसानी से निकल गया. अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग सही से करें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृषभ राशि वाले किसी बड़ी समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं. आपने सही समय पर सही तरीका चुना जिससे आपकी समस्या का हल आसानी से निकल गया. अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग सही से करें.

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए आज का समय शानदार है. आपको जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. आपका वर्कप्लेस पर जल्द प्रमोशन हो सकता है.

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए आज का समय शानदार है. आपको जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. आपका वर्कप्लेस पर जल्द प्रमोशन हो सकता है.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास है. आज आपके लंबे समय से चल रहे चैलेंजेस का अंत हो सकता है. आपके लव रिलेशन सक्सेस नहीं हो पाएंगे. किसी भी नए बिजनेस की शुरुआत करने से पहले उसके सभी पहलुओं को जांच लें.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास है. आज आपके लंबे समय से चल रहे चैलेंजेस का अंत हो सकता है. आपके लव रिलेशन सक्सेस नहीं हो पाएंगे. किसी भी नए बिजनेस की शुरुआत करने से पहले उसके सभी पहलुओं को जांच लें.

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि वालों को आज किसी की बात बुरी लग सकती है.प्रॉपर्टी पर चल रहा विवाद कोर्ट तक जा सकता है. लेकिन चीजें आपके फेवर में ही रहेंगी. भगवान पर भरोसा रखें.

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि वालों को आज किसी की बात बुरी लग सकती है.प्रॉपर्टी पर चल रहा विवाद कोर्ट तक जा सकता है. लेकिन चीजें आपके फेवर में ही रहेंगी. भगवान पर भरोसा रखें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि लंबे समय से आप जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे. किसी पर भी बहुत ज्यादा भरोसा करने से बचें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि लंबे समय से आप जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे. किसी पर भी बहुत ज्यादा भरोसा करने से बचें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपको धैर्य का फल प्राप्त हो सकता है. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपको धैर्य का फल प्राप्त हो सकता है. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों को आज अपने आप को गलत संगत से दूर रखना होगा. आपकी गलत आदतों की वजह से आप परिवार से दूर हो सकते हैं. अपने व्यवहार में बदलाव लाएं.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों को आज अपने आप को गलत संगत से दूर रखना होगा. आपकी गलत आदतों की वजह से आप परिवार से दूर हो सकते हैं. अपने व्यवहार में बदलाव लाएं.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि वाले आज किसी का असली चेहरा देख कर आश्चर्य में आ सकते हैं. आपका विश्वास टूट सकता है. लड़ाई किसी भी चीज का रास्ता नहीं है अपनी वाणीको मधुर रखें.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि वाले आज किसी का असली चेहरा देख कर आश्चर्य में आ सकते हैं. आपका विश्वास टूट सकता है. लड़ाई किसी भी चीज का रास्ता नहीं है अपनी वाणीको मधुर रखें.

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि वालों के आज का दिन शुभ रहेगा. आज आप स्थान, काम में परिवर्तन कर सकते हैं. इस चेंज का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आपकी लव मैरिज करने की इच्छा को परिवार मना सकता है.

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि वालों के आज का दिन शुभ रहेगा. आज आप स्थान, काम में परिवर्तन कर सकते हैं. इस चेंज का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आपकी लव मैरिज करने की इच्छा को परिवार मना सकता है.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन का अच्छा रहेगा. आज आपको आपके पुराने शानदार कर्मों का फल प्राप्त होगा. आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं और इसके लिए आज प्लैनिंग कर सकते हैं.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन का अच्छा रहेगा. आज आपको आपके पुराने शानदार कर्मों का फल प्राप्त होगा. आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं और इसके लिए आज प्लैनिंग कर सकते हैं.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि वालों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिससे उन्हें लाभ होगा. आज आप दोस्त आपकी कामयाबी से जल सकते हैं. आप अपने प्यार पर आज शक सकते हैं.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि वालों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिससे उन्हें लाभ होगा. आज आप दोस्त आपकी कामयाबी से जल सकते हैं. आप अपने प्यार पर आज शक सकते हैं.

Published at : 08 Oct 2025 02:00 PM (IST)

[ad_2]