महिला वर्ल्डकप में इस खिलाड़ी का तूफान! 5 मैचों में जड़े 4 शतक, स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा

[ad_1]


Women’s World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स इन दिनों अपने बल्ले से तहलका मचा रही हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़कर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए. ब्रिट्स का यह पिछले 5 वनडे मैचों में चौथा शतक है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

87 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक

कोलंबो के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिट्स ने सिर्फ 87 गेंदों में शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी 89 गेंदों की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी पारी ने साउथ अफ्रीका की पारी को मजबूत नींव दी और टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

5 मैचों में चौथा शतक

34 साल की ताजमिन ब्रिट्स के लिए यह समय करियर का सुनहरा दौर कहा जा सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 101 रन बनाए थे. पाकिस्तान दौरे पर भी नाबाद उन्होंने 101 और 171 रन की शानदार पारियां खेलीं, और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और शानदार शतक जड़ दिया. उनके इस प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका की टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद.

सबसे कम पारियों में 7 शतक का रिकॉर्ड

इसी के साथ ही ताजमिन ब्रिट्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सिर्फ 41 पारियों में 7 वनडे शतक लगाए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नाम था, जिन्होंने 44 पारियों में 7 शतक लगाए थे. ब्रिट्स ने इस रिकॉर्ड को 3 पारियों पहले ही तोड़ दिया.

स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड भी टूटा

भारत की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे शतक (4) का रिकॉर्ड था, लेकिन अब ताजमिन ब्रिट्स ने इसे भी पीछे छोड़ दिया है.
ब्रिट्स ने 2025 में 5वां शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. मंधाना ने 2024 में 4 शतक जड़े थे, जबकि 2025 में वह अब तक 4 शतक तक पहुंची हैं.

“ब्रिट्स” बनी साउथ अफ्रीका की रीढ़

ताजमिन ब्रिट्स का यह फॉर्म साउथ अफ्रीकी महिला टीम के लिए किसी वरदान से कम नही है. इंग्लैंड से शुरुआती हार के बाद उन्होंने टीम को संभाला और लगातार रन बनाकर टूर्नामेंट में वापसी कराई. अगर उनका यह फॉर्म जारी रहा, तो वह साउथ अफ्रीका को पहली बार महिला विश्व कप ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं. 

[ad_2]

बत्तख ने की दुकान से चोरी! सामान उठाकर झटपट भागी, भावुक कर देगी आगे की कहानी- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधा दिल को छू जाते हैं. इंसान हो या जानवर, मां का प्यार और बच्चों के लिए किए गए त्याग को देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बत्तख सुपर मार्केट से हॉट डॉग लेकर भागती दिखाई देती है. वीडियो को देखने वाले लोग पहले तो हंसी नहीं रोक पाए लेकिन जब उन्होंने इसका असली कारण देखा तो हर कोई भावुक हो गया. वीडियो देखकर आपकी भी आंखें भर आएंगी.

बत्तख ने सुपर मार्केट से चुराया हॉट डॉग!

वायरल वीडियो में दिखता है कि एक सुपर मार्केट के भीतर अचानक एक बत्तख पहुंच जाती है. बत्तख सीधे फूड सेक्शन की ओर जाती है और वहां रखे हॉट डॉग में से एक उठा लेती है. उसका अंदाज बिल्कुल वैसा होता है जैसे कोई इंसान चोरी करके भाग रहा हो. जल्दी-जल्दी कदम बढ़ाते हुए वह इस तरह से भागती है मानो उसे डर हो कि कोई उसे पकड़ न ले. वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि जैसे ही बत्तख तेजी से निकलने की कोशिश करती है, वह एक काउंटर से टकरा कर गिर भी जाती है. लेकिन गिरी हुई बत्तख तुरंत उठती है और भागते-भागते आखिरकार स्टोर से बाहर निकलने में सफल हो जाती है.

चुराकर अपने बच्चों को खिलाया खाना

इसके बाद वीडियो का सबसे भावुक करने वाला दृश्य सामने आता है. बत्तख बाहर जाकर उस हॉट डॉग को अपने बच्चों के सुपुर्द कर देती है. छोटे-छोटे बत्तख के बच्चे खुशी-खुशी खाना खाते हैं और यह दृश्य देखकर दर्शकों का दिल पिघल जाता है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोग देख चुके हैं और हर कोई मां की ममता और त्याग की तारीफ कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

वीडियो पर यूजर्स ने जताया संदेह

वीडियो को @cloud1a7 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मां तो मां होती है, लेकिन ये तो एआई वाली मां लग रही है. एक और यूजर ने लिखा…परिवार के लिए चाहे इंसान हो या पक्षी. कुछ भी कर सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या कहने, बत्तख तो कमाऊ चोर निकली.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


1 वीजा से सऊदी, UAE और कुवैत समेत 6 देशों में घूम पाएंगे आप! भारतीयों को बड़ा फायदा

[ad_1]


यूरोप के शेंगेन वीजा सिस्टम की तरह ही खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सभी 6 देशों में भी जल्दी ही एक वीजा से घूमा जा सकेगा. जीसीसी इस साल सिंगल एकीकृत पर्यटक वीजा की टेस्टिंग शुरू करने जा रहा है. इसके बाद बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में घूमने के लिए अलग-अलग वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी. 

भारतीयों को सिंगल एकीकृत पर्यटक वीजा का सीधे तौर पर सबसे ज्यादा लाभ होगा, क्योंकि भारत से बड़ी संख्या में लोग अरब के इन देशों में रोजगार और टूरिज्म के लिए जाते हैं. यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्री और अमीरात पर्यटन परिषद के अध्यक्ष अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री ने विश्व पर्यटन दिवस 2025 के दौरान इस पायलट परियोजना की पुष्टि की.

‘पायलट चरण के बाद पूरी तरह लागू किया जाएगा’
यूएई की न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएम को दिए एक इंटरव्यू में अल मर्री ने कहा कि पायलट चरण के बाद इस वीजा सिस्टम को पूरी तरह लागू किया जाएगा. इसे जीसीसी ग्रैंड टूरिस्ट वीजा कहा जा रहा है. इस वीजा के आधिकारिक लॉन्च की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है. एकीकृत जीसीसी पर्यटक वीजा याजीसीसी ग्रैंड टूरिस्ट वीजा यूरोप की शेंगेन वीजा प्रणाली पर आधारित है, जो यात्रियों को एक ही परमिट का उपयोग करके कई देशों में स्वतंत्र रूप से घूमने की सुविधा प्रदान करता है. 

बार-बार होने वाली कागजी कार्रवाई से मिलेगा छुटकारा 
यूएई सरकार का कहना है कि यह वीजा क्षेत्रीय एकीकरण की दिशा में रणनीतिक कदम है. यह खाड़ी क्षेत्र के एकल पर्यटन स्थल के रूप में सामूहिक आकर्षण को बढ़ाएगा. जीसीसी के देशों ने यह नीतिगत बदलाव ऐसे समय में किया है, जब इनकी कोशिश पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विस्तार की है. एकीकृत वीजा बार-बार होने वाली कागजी कार्रवाई और कई आवेदनों को खत्म कर देगा. 

अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री ने कहा है कि एकीकृत वीजा को औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है. उम्मीद है कि जल्द ही इसे लागू किया जाएगा. हालांकि इसके पूर्ण कार्यान्वयन की कोई निश्चित तारीख अभी नहीं दी गई है, लेकिन अधिकारियों ने लगातार संकेत दिया है कि इसकी शुरुआत जल्द ही होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें 

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने की बेंच की तरफ जूता फेंकने की कोशिश, CJI गवई बोले- मुझे ऐसी चीजों से कोई…

[ad_2]

कमाल की खोज! आ गया पानी में चलने वाला रोबोट, ऐसी टेक्नोलॉजी जिसे देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

[ad_1]


HydroSpread Robot: वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है जिसका नाम है HydroSpread जो पानी की सतह पर सीधे सॉफ्ट रोबोट बनाने की क्षमता देती है. यह खोज रोबोटिक्स, हेल्थकेयर और पर्यावरण निगरानी जैसी कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है. ज़रा सोचिए, एक पत्ती जितना छोटा रोबोट जो तालाब की सतह पर बिना डूबे बड़ी सहजता से चल रहा है बिल्कुल पानी पर दौड़ने वाले कीड़े (Water Strider) की तरह. आने वाले समय में ऐसे छोटे रोबोट पानी में प्रदूषण की निगरानी, सैम्पल इक्ठ्ठा करने या बाढ़ग्रस्त इलाकों में सर्वे करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं जहां इंसानों के लिए पहुंचना खतरनाक होता है.

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में हुई खोज

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस स्कूल में प्रोफेसर बाओक्सिंग ज़ू (Baoxing Xu) और उनकी टीम इस सपने को हकीकत में बदलने पर काम कर रही है. उनकी हालिया रिसर्च जो Science Advances जर्नल में प्रकाशित हुई है ने HydroSpread नामक निर्माण तकनीक को पेश किया है एक ऐसा प्रोसेस जो अब तक की पारंपरिक विधियों से बिल्कुल अलग है.

क्या है HydroSpread की खासियत

अब तक सॉफ्ट रोबोट के लिए बेहद पतली और लचीली फिल्में कांच जैसी ठोस सतहों पर तैयार की जाती थीं और बाद में पानी पर ट्रांसफर करनी पड़ती थीं. इस प्रक्रिया में परतें अक्सर फट जाती थीं या खराब हो जाती थीं.

HydroSpread ने इस जटिल प्रक्रिया को आसान बना दिया है. इसमें तरल पदार्थ (लिक्विड) को ही निर्माण सतह के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. पॉलिमर के छोटे-छोटे ड्रॉप्स अपने आप फैलकर बेहद पतली और समान परतें बना लेते हैं. इसके बाद एक लेज़र बीम की मदद से इन फिल्मों को सटीक पैटर्न जैसे सर्कल, स्ट्रिप्स, या यहां तक कि यूनिवर्सिटी का लोगो में काटा जा सकता है.

पानी पर चलने वाले सॉफ्ट रोबोट

शोधकर्ताओं ने इस तकनीक से दो कीट जैसे प्रोटोटाइप बनाए HydroFlexor, जो फिन जैसी हरकतों से पानी की सतह पर आगे बढ़ता है. HydroBuckler, जो पानी पर “टांगों को मोड़ते हुए” चलता है, ठीक पानी के कीटों की तरह. इन रोबोट्स को प्रयोगशाला में इन्फ्रारेड हीटर से ऊर्जा दी गई. जैसे-जैसे फिल्म गर्म हुई उसका ढांचा मुड़ा या झुका, जिससे यह तैरने या चलने लगी.

तापमान को कंट्रोल करके इन रोबोट्स की स्पीड और दिशा बदली जा सकती थी. भविष्य में इन्हें सूरज की रोशनी, मैग्नेटिक फील्ड या माइक्रो हीटर्स से कंट्रोल करने की संभावना है जिससे ये रोबोट पूरी तरह स्वायत्त (Autonomous) बन सकें.

भविष्य की दिशा

प्रोफेसर ज़ू के अनुसार, जब हम फिल्म को सीधे तरल पर बनाते हैं तो हमें एकदम स्मूद और सटीक प्लेटफॉर्म मिलता है. इससे डिवाइस ट्रांसफर करने की ज़रूरत नहीं पड़ती और त्रुटि की संभावना बहुत कम हो जाती है.” यह तकनीक सिर्फ सॉफ्ट रोबोट्स तक सीमित नहीं है. HydroSpread के जरिए भविष्य में वेयरेबल मेडिकल सेंसर, फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स, और पर्यावरण निगरानी उपकरण बनाए जा सकते हैं जो नाजुक, टिकाऊ और हल्के हों, जहां पारंपरिक कठोर सामग्री बेअसर साबित होती है.

यह भी पढ़ें:

EMI पर फोन खरीदा? अब गलती से भी न चूकें किस्त नहीं तो लॉक हो जाएगा आपका डिवाइस, जानिए क्या है ये नया नियम

[ad_2]

पिंक टैंक टॉप और डेनिम जीन्स में स्पॉट हुईं नोरा फतेही, हेयर स्टाइल ने खींचा ध्यान

[ad_1]

नोरा फतेही बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार की जाती हैं. हर बार वो अपने स्टाइल और फैशन सेंस से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ही लेती हैं.

नोरा फतेही बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार की जाती हैं. हर बार वो अपने स्टाइल और फैशन सेंस से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ही लेती हैं.

आज एक बार फिर उन्होंने अपने हुस्न का जलवा बिखेरते हुए सभी की तारीफे अपने नाम कर ली हैं. डेनिम जीन्स और पिंक टॉप में हसीना बला की खूबसूरत लग रही हैं.

आज एक बार फिर उन्होंने अपने हुस्न का जलवा बिखेरते हुए सभी की तारीफे अपने नाम कर ली हैं. डेनिम जीन्स और पिंक टॉप में हसीना बला की खूबसूरत लग रही हैं.

पैप्स के सामने उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिया है. अब एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रही हैं.

पैप्स के सामने उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिया है. अब एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रही हैं.

वायरल पिक्चर्स में नोरा फतेही की नेचुरल ब्यूटी भी देखने को मिली. गालों में हल्का सा ब्लश लगाते हुए और हल्की ही मुस्कान के साथ उन्होंने अपने लुक पर चार–चांद लगा दिया है.

वायरल पिक्चर्स में नोरा फतेही की नेचुरल ब्यूटी भी देखने को मिली. गालों में हल्का सा ब्लश लगाते हुए और हल्की ही मुस्कान के साथ उन्होंने अपने लुक पर चार–चांद लगा दिया है.

इस दौरान उनके न्यू हेयरकट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. ये हेयर स्टाइल उनपर काफी सूट कर रहा था.

इस दौरान उनके न्यू हेयरकट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. ये हेयर स्टाइल उनपर काफी सूट कर रहा था.

प्रोफेशनल लाइफ में भी एक्ट्रेस बढ़िया काम कर रही हैं. आखिरी बार उन्हें नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रॉयल्स' में देखा गया था.

प्रोफेशनल लाइफ में भी एक्ट्रेस बढ़िया काम कर रही हैं. आखिरी बार उन्हें नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ में देखा गया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब नोरा फतेही 'केडी: द डेविल' में नजर आएंगी. वहीं 7 अक्टूबर को फिल्म 'थामा' से उनका आइटम सॉन्ग भी रिलीज होने वाला है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब नोरा फतेही ‘केडी: द डेविल’ में नजर आएंगी. वहीं 7 अक्टूबर को फिल्म ‘थामा’ से उनका आइटम सॉन्ग भी रिलीज होने वाला है.

Published at : 06 Oct 2025 10:46 PM (IST)

[ad_2]

ये है ब्रिटेन की सबसे ताकतवर स्पेशल फोर्स, नाम और काम सुन आप रह जाएंगे हैरान

[ad_1]


हम अकसर कर अमेरिका, रूस, चीन और भारत की स्पेशल फोर्स की बात करते हैं, लेकिन क्या आपको ब्रिटेन की खास फोर्स के बारे में पता है. अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं. “स्पेशल एयर सर्विस” (SAS) दुनिया की सबसे खतरनाक और रहस्यमयी सैन्य इकाइयों में से एक है. यह यूनिट ब्रिटिश आर्मी का हिस्सा है. आज ये यूनिट इतनी ताकतवर और रहस्यमयी है कि इसके ऑपरेशन की जानकारी ब्रिटिश सरकार तक सार्वजनिक नहीं करती.

रिपोर्ट्स के अनुसार SAS की शुरुआत साल 1941 में हुई थी, जब ब्रिटिश अधिकारी डेविड स्टर्लिंग ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे एक छोटे से रेजीमेंट के रूप में खड़ा किया. उस समय इसका मकसद था दुश्मनों की सीमाओं के पीछे जाकर छापामार कार्रवाई करना. शुरू में इस फोर्स के पास केवल 5 अधिकारी और 60 सैनिक थे, लेकिन उनकी बहादुरी ने बहुत जल्द पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया.

पहले ही मिशन में जब कई सैनिक मारे गए, तब लगा कि यह यूनिट असफल हो जाएगी. लेकिन अगले ही ऑपरेशन में SAS ने दुश्मन के तीन हवाई अड्डों पर धावा बोलकर 60 विमान नष्ट कर दिए. इस सफलता ने इस फोर्स को ब्रिटिश सेना की रीढ़ बना दिया.

SAS के मिशन

SAS का असली काम किसी आम युद्ध लड़ना नहीं, बल्कि खुफिया मिशन, बंदूकधारियों से बंधक छुड़ाना, आतंकी संगठनों का सफाया करना और दुश्मनों की सीमाओं के अंदर ऑपरेशन चलाना है. यह फोर्स इतनी सीक्रेट है कि इसके ऑपरेशनों की जानकारी आम जनता या मीडिया तक नहीं पहुंचती. ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय और सरकार भी SAS के किसी भी मिशन पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करते.

कितने हैं यूनिट?

  • 22वीं स्पेशल एयर सर्विस रेजीमेंट
  • 21वीं और 23वीं रेजीमेंट

यह भी पढ़ें – GATE 2026: गेट एग्जाम के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

ईरानी एम्बेसी सीज से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 1980 में SAS को दुनिया भर में तब पहचान मिली जब इसने लंदन में ईरानी एम्बेसी में फंसे बंधकों को छुड़ाने का मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया. इस मिशन का पूरा ऑपरेशन लाइव टीवी पर प्रसारित हुआ था, और पूरी दुनिया ने SAS के जवानों की शानदार रणनीति और बहादुरी देखी. केवल दो बंधक मारे गए, जबकि बाकी सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसी के बाद SAS का नाम दुनिया की सबसे प्रभावशाली स्पेशल फोर्स के रूप में स्थापित हो गया.

युद्धों में SAS की भूमिका

SAS ने मलाया, ओमान, फॉकलैंड्स, अफगानिस्तान और इराक युद्धों में अहम भूमिका निभाई. सीक्रेट मिशनों में ये दुश्मन की सीमाओं में घुसकर जानकारी जुटाने, हथियार नष्ट करने और बंधकों को छुड़ाने का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें –  7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? एक नजर में देख लें पूरी लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Pisces Weekly Horoscope (07 October): मीन राशि वालों को बिज़नेस में सफलता और पुराने दोस्तों से

[ad_1]


Aaj Ka Meen Rashifal 7 October 2025 in Hindi: आज का दिन चन्द्रमा की आपकी राशि में स्थिति से बौद्धिक विकास और मानसिक सतर्कता में वृद्धि होगी. वर्कस्पेस पर दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, मन बेचैन रह सकता है. वर्किंग वुमन के लिए नए संपर्क और अवसर आपके करियर के लिए लाभकारी साबित होंगे.

स्वास्थ्य राशिफल
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अनावश्यक चिंता और तनाव से बचें. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि लाभकारी रहेगी.

बिज़नेस राशिफल
ध्रुव, व्याघात और सर्वाअमृत योग के प्रभाव से बिजनेस में मेहनत का उचित फल मिलेगा. पार्टनरशिप बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुधरेगी और कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है. मेहनत और सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ मिलेगा.

नौकरी राशिफल
वर्कस्पेस पर कुछ नया सीखने और पुराने संपर्कों का लाभ उठाने का समय है. अनुभवी सलाह लेने से कार्य में सफलता मिलेगी.

धन, लव और फैमिली राशिफल
किसी पुराने मित्र से संपर्क मन को आनंद देगा. परिवार में जिम्मेदारियां संभालने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता और सामंजस्य रहेगा. धन के लेन-देन में सतर्क रहें. बिजनेस से लाभ होगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है.

स्टूडेंट राशिफल
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन पुराने मित्रों से बातचीत करके आनंद महसूस करेंगे. घर में बोरियत महसूस हो रही है तो हल्के मनोरंजन से मन हल्का होगा. यंग जनरेशन परिवार के मामलों में थोड़ी जिम्मेदारी ले सकती है.

शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पिंक
अशुभ अंक – 1

FAQs
Q1. क्या आज पार्टनरशिप बिजनेस में कोई निवेश करना शुभ रहेगा?
हाँ, सोच-समझकर निवेश करने पर लाभ की संभावना है.

Q2. क्या स्वास्थ्य के लिए कोई विशेष सावधानी जरूरी है?
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

धरतेरस के दिन नहीं खरीद सकते सोना या चांदी, तो इन 5 उपाय से भी होगा धन लाभ!

[ad_1]

हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार का विशेष महत्व है. यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 18 अक्टूबर 2025 को है. इस दिन विशेष रूप से सोना या चांदी खरीदने से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होता है, मगर कोई व्यक्ति इस दिन सोना या चांदी नहीं खरीद पाता तो वे कई अन्य चीजें भी खरीद सकता है. जिसे शास्त्रों में शुभ माना गया है.

हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार का विशेष महत्व है. यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 18 अक्टूबर 2025 को है. इस दिन विशेष रूप से सोना या चांदी खरीदने से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होता है, मगर कोई व्यक्ति इस दिन सोना या चांदी नहीं खरीद पाता तो वे कई अन्य चीजें भी खरीद सकता है. जिसे शास्त्रों में शुभ माना गया है.

धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा पुरानी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीतल को भगवान धन्वंतरि की धातु माना गया है. ऐसा करने से घर में स्वास्थ्य, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है. माना जाता है कि पीतल खरीदने से तेरह गुना लाभ प्राप्त होता है और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा पुरानी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीतल को भगवान धन्वंतरि की धातु माना गया है. ऐसा करने से घर में स्वास्थ्य, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है. माना जाता है कि पीतल खरीदने से तेरह गुना लाभ प्राप्त होता है और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

इस शुभ दिन पर नया झाड़ू लाना भी बेहद मंगलकारी माना जाता है. झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे खरीदने से घर की नकारात्मकता दूर होती है. धनतेरस पर लाए गए झाड़ू की पहले पूजा की जाती है और फिर इसका प्रयोग घर में किया जाता है, ताकि मां लक्ष्मी का स्थायी वास बना रहे.

इस शुभ दिन पर नया झाड़ू लाना भी बेहद मंगलकारी माना जाता है. झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे खरीदने से घर की नकारात्मकता दूर होती है. धनतेरस पर लाए गए झाड़ू की पहले पूजा की जाती है और फिर इसका प्रयोग घर में किया जाता है, ताकि मां लक्ष्मी का स्थायी वास बना रहे.

धनतेरस पर धनिया खरीदने की परंपरा भी खास महत्व रखती है. धनिया के बीज को मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखा जाता है. ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. यह बीज केवल धन का प्रतीक ही नहीं, बल्कि शुभ ऊर्जा का वाहक भी माना जाता है.

धनतेरस पर धनिया खरीदने की परंपरा भी खास महत्व रखती है. धनिया के बीज को मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखा जाता है. ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. यह बीज केवल धन का प्रतीक ही नहीं, बल्कि शुभ ऊर्जा का वाहक भी माना जाता है.

गोमती चक्र को पवित्र और चमत्कारी वस्तु माना गया है. धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ माना गया है. ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है. यह उपाय विशेष रूप से व्यापारियों के लिए लाभकारी माना गया है.

गोमती चक्र को पवित्र और चमत्कारी वस्तु माना गया है. धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ माना गया है. ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है. यह उपाय विशेष रूप से व्यापारियों के लिए लाभकारी माना गया है.

पीली कौड़ी मां लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है. धनतेरस पर इसे हल्दी में रंग कर या पहले से रंगी हुई खरीदकर दीवाली की रात पूजा में शामिल किया जाता है. इसके बाद इसे तिजोरी में रखने से धन का प्रवाह बना रहता है. यह छोटा-सा उपाय परिवार में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए बेहद प्रभावी माना गया है.

पीली कौड़ी मां लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है. धनतेरस पर इसे हल्दी में रंग कर या पहले से रंगी हुई खरीदकर दीवाली की रात पूजा में शामिल किया जाता है. इसके बाद इसे तिजोरी में रखने से धन का प्रवाह बना रहता है. यह छोटा-सा उपाय परिवार में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए बेहद प्रभावी माना गया है.

Published at : 07 Oct 2025 05:00 AM (IST)

[ad_2]

अब जाकर TCS में आई जान, जबदस्त उछाल से शेयर बना तूफान, कुछ ही देर में 24 हजार करोड़ की हुई कमाई

[ad_1]


TCS Share Jumps Today: अमेरिका से चल रहे टैरिफ टेंशन और H-1B वीजा से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच भारतीय आईटी सेक्टर के लिए एक राहत भरी खबर आई है. सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक उछल गए, जिससे बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिला.

शेयरों में इस तेजी के चलते कंपनी के वैल्यूएशन में करीब 24 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, और पिछले एक साल में शेयर 30 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आए हैं.

अमेरिका से जारी टैरिफ तनाव और H-1B वीजा संबंधी नीतिगत सख्ती के चलते भारतीय आईटी कंपनियों पर दबाव बना हुआ है. ऐसे माहौल में TCS के शेयरों में आई यह तेजी आईटी सेक्टर और निवेशकों दोनों के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है.

सेंसेक्स पर टीसीएस के शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स के अनुसार, सोमवार दोपहर 1:45 बजे तक कंपनी का शेयर 2.50 फीसदी की तेजी के साथ ₹2,974.75 पर ट्रेड कर रहा था. कारोबारी दिन की शुरुआत में शेयर ₹2,902 पर खुले थे, जिसके बाद इसमें लगातार तेजी देखने को मिली. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह रुझान बरकरार रहा, तो बाजार बंद होने तक शेयर में और भी तेजी देखने को मिल सकती है.

लंबे समय की गिरावट के बाद आई मजबूती

टीसीएस के शेयरों में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी. बीते एक वर्ष में शेयरों में लगभग 30 प्रतिशत की मंदी आई थी, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा. हालांकि, सोमवार को आई इस तेजी से निवेशकों में विश्वास लौटा है और बाजार में सकारात्मक माहौल बना है.

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹10.50 लाख करोड़ रुपये था. सोमवार को शेयरों में आई तेजी के बाद यह बढ़कर ₹10.74 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया.

विशेषज्ञों की राय

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आईटी सेक्टर में हालिया दबाव के बावजूद, मजबूत ऑर्डर बुक और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की बढ़ती मांग के चलते TCS की बुनियादी स्थिति मजबूत बनी हुई है. यदि अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ तनाव कम होता है, तो आने वाले हफ्तों में आईटी सेक्टर के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

कुल मिलाकर, लगातार गिरावट के बाद TCS के शेयरों में यह उछाल आईटी सेक्टर के लिए एक सकारात्मक संकेत है और निवेशकों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें : Dollar VS Rupee : भारतीय रुपये में आया नया जोश, करेंसी के रिंग में अमेरिकी डॉलर की दी जबरदस्त पटखनी 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)  

[ad_2]