41 वर्षीय रॉस टेलर ने रिटायरमेंट से की वापसी, लेकिन जापान-मलेशिया के आगे भी रहे फ्लॉप

[ad_1]


रॉस टेलर क्रिकेट जगत में एक बड़ा नाम है, जो न्यूजीलैंड के लिए कई सालों तक खेले और कुछ समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे. लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट के फैसले से यू-टर्न लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. 41 साल के टेलर न्यूजीलैंड के लिए नहीं बल्कि सामोआ देश के लिए खेल रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में इस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी अच्छी नहीं रही.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर से पहले वार्म-अप मैचों में रॉस टेलर ने 2 मैच खेले और दोनों में फ्लॉप रहे. सामोआ देश का नाम शायद ही भारत में किसी ने पहले सुना हो, लेकिन टेलर जैसे बड़े खिलाड़ी के इस टीम में जाने से लोग इसे जानने लगे हैं. हालांकि जितना बड़ा नाम टेलर का है, उससे उनकी धांसू वापसी की उम्मीद थी लेकिन अभी तो ऐसा नहीं दिखा.

जापान के खिलाफ वार्म-अप मैच में उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए, वो भी 10 गेंदों में. वहीं मलेशिया के खिलाफ भी उनका बल्ला खामोश रहा, इस टीम के खिलाफ रॉस टेलर ने 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए.

बेशक रॉस टेलर क्रिकेट जगत में बड़ा नाम है, अच्छे अच्छे गेंदबाजों को उन्हें आउट करने में पसीने छूट जाया करते थे लेकिन 41 साल की उम्र में उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी और वैसा ही प्रदर्शन करना मुश्किल नजर आ रहा है. टेलर एक बड़े खिलाड़ी हैं, इस वजह से फैंस को उम्मीद भी है किए क्वालीफायर के मुख्य मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

सामोआ का ग्रुप स्टेज में पहला मैच ओमान के साथ है. ये मैच भारत के समयनुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा. इसके बाद टीम का अगला मैच 9 अक्टूबर को पीएनजी (पापुआ न्यू गिनी) के खिलाफ है.

रॉस टेलर का इंटरनेशनल करियर

41 वर्षीय रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए 16 सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 7683, 8607 और 1909 रन बनाए. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 शतक (19 टेस्ट और 21 वनडे में) लगाए. 

[ad_2]

Arattai App बनाकर चर्चा में आए जोहो कॉरपोरेशन के श्रीधर वेम्बू, जानें इनके पास कौन-कौन सी डिग्र

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है एक भारतीय ऐप अराटाई (Arattai). पिछले कुछ दिनों में यह ऐप इतनी तेजी से लोकप्रिय हुआ है कि लोग इसे भारत का व्हाट्सएप कहने लगे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कौन व्यक्ति है जिसने इस ऐप को बनाया और वह कितने पढ़े-लिखे हैं, आइए जानते हैं.

अराटाई ऐप के पीछे जोहो (Zoho) कंपनी के फाउंडर श्रीधर वेम्बू हैं. श्रीधर वेम्बू का जन्म 1968 में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में हुआ था. बचपन से ही वे पढ़ाई में होशियार थे. उन्होंने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और फिर अमेरिका जाकर प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की.

भारत लौटने का फैसला

श्रीधर ने अपने करियर की शुरुआत अमेरिका की बड़ी कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) से की, जहां वे वायरलेस तकनीक पर काम करते थे. लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने विदेश की आरामदायक जिंदगी छोड़ भारत लौटने का फैसला किया. यह कदम उस समय बेहद चौंकाने वाला था, क्योंकि बहुत से लोग वहां बसना चाहते थे, लेकिन श्रीधर ने देश के लिए काम करने की ठानी.

गांव में बनाया ऑफिस

अमेरिका से लौटने के बाद उन्होंने बेंगलुरू या हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में नहीं, बल्कि तमिलनाडु के तेनकासी जिले के एक छोटे से गांव में अपना ऑफिस बनाया. आज भी वे साइकिल से ऑफिस जाते हैं और गांव के युवाओं को आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग देते हैं. उनका मानना है कि विश्व स्तरीय तकनीक केवल शहरों में नहीं, बल्कि गांवों में भी विकसित हो सकती है, अगर वहां के युवाओं को मौका दिया जाए.

इस नाम से शुरू की कंपनी?

वर्ष 1996 में श्रीधर वेम्बू ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर एडवेंटनेट नाम की कंपनी शुरू की, जो आगे चलकर जोहो कॉरपोरेशन (Zoho Corporation) बनी. इसका उद्देश्य था — एक भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी बनाना जो दुनिया से प्रतिस्पर्धा कर सके. साल 2021 में, जोहो ने एक और बड़ी पहल की और लॉन्च किया अराटाई (Arattai) नाम का मैसेजिंग ऐप.

भारत का अपना व्हाट्सएप

हाल ही में जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अराटाई ऐप को समर्थन दिया और लोगों से स्वदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाने की अपील की. रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ तीन दिनों में इस ऐप के रोजाना साइन-अप 3,000 से बढ़कर 3,50,000 तक पहुंच गए. लोगों ने इसे “मेड इन इंडिया व्हाट्सएप” कहकर अपनाना शुरू कर दिया. फोर्ब्स इंडिया की 2024 की लिस्ट में वे भारत के 39वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी कुल संपत्ति 5.85 बिलियन डॉलर यानी करीब 51,900 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2021 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

चालान कटना है कट जाए, गुटखा नहीं थूकूंगा… बिना हेलमेट पुलिस ने रोका, मुंह में भरे रहा पीक

[ad_1]


आजकल का दौर ऐसा है जहां कुछ भी, कभी भी वायरल हो सकता है. इंटरनेट की दुनिया में एक छोटी सी हरकत, एक मजेदार डायलॉग या किसी का यूनिक अंदाज लाखों लोगों का दिल जीत सकता है. कभी कोई डांसिंग अंकल ट्रेंड में आ जाते हैं, तो कभी कोई बच्चा अपने भोलेपन से इंटरनेट सेंसेशन बन जाता है. इसी तरह हाल ही में एक वीडियो वायरल हो गया है, जो न सिर्फ फनी है बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देता है कि किसी के लिए गुटखा जैसी चीज भी इतनी जरूरी कैसे हो सकती है. ये वीडियो तेजी से पूरे सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. इस वीडियो के एक्स पर @mktyaggi नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और कैप्शन लिखा है कि चालान कटता हो तो कट जाए, पर यूपी का लौंडा गुटखा नहीं थूकेगा. 

क्या है वायरल वीडियो
वीडियो में एक आदमी हाईवे से आता दिखता है जो उत्तर प्रदेश से बताया जा रहा है. ये आदमी बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहा था, तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया. अब आमतौर पर जब पुलिस रोके, तो कोई भी इंसान घबरा जाता है, हाथ-पैर कांपने लगते हैं, लेकिन ये जनाब तो अलग ही लेवल के निकले. पुलिस ने जब इनकी स्कूटी रोकी, तो उसके मुंह में पहले से गुटखा भरा हुआ था. आमतौर पर लोग डर के मारे या सम्मान में मुंह से गुटखा थूक देते हैं या साफ-साफ बोलने की कोशिश करते हैं.

वीडियो में इस आदमी को रोका गया और पुलिस वाले ने बोला कि क्या है ये, तो इस आदमी ने बस इशारे में हेलमेट दिखा दिया और फिर गुटखा खाते हुए ही बोला कि गुटखा खा रहे थे इसलिए हेलमेट नहीं पहना था, तभी पुलिस वाला कहता है कि अगर गुटखा ही खाना है तो गाड़ी मत चलाओ, साथ ही पुलिस वाला यह भी कहता है कि गुटखा जरूरी है या हेलमेट जरूरी है, जिसके जवाब में आदमी कहता है यहीं पास में रहते हैं, तभी पुलिस वाला कहता है कि अपनी जिंदगी से प्यार नहीं है बस गुटके से प्यार हो रहा है. इसके बाद ये वीडियो हर जगह वायरल हो गया है, इसे देख कर हर कोई इस आदमी के लिए कह रहा है कि चालान कटना है तो कट जाए, लेकिन गुटखा नहीं थूकूंगा. 

सोशल मीडिया पर कमेंट्स
इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा यूपी का ब्रूस ली निकला ये भाई, तो दूसरे ने कहा ये बंदा थूक नहीं रहा, लेकिन इंटरनेट पर आग जरूर लगा रहा है. वहीं कोई बोला कि गुटखा कंपनी को इसे ब्रांड एंबेसडर बना देना चाहिए.  वहीं मुंह में गुटखे के साथ बोलना और पुलिस के सामने बिना किसी डर के खड़े रहना, यह सब देख कर हर कोई हैरान भी हुआ और हंसी से लोटपोट भी हो गया है. 

यह भी पढ़ें Video: कोबरा ने होठों पर ली पप्पी! सांप को हाथ में पकड़ दिखा रहा था हीरोपंती, आ गया स्वाद, देखें वीडियो


अब अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं, ChatGPT में ही मिल जाएंगी Spotify और Canva जैसी ऐप्स

[ad_1]


OpenAI ने अपने ChatGPT चैटबॉट में बड़ा बदलाव किया है. अब यूजर्स को अपनी फेवरेट ऐप्स अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी और वो सीधे चैटबॉट से इन्हें एक्सेस कर सकेंगे. कंपनी ने बताया कि उसने ChatGPT में स्पॉटिफाई, केन्वा, कोर्सेरा, फिग्मा और जिलो समेत कई ऐप्स को इंटीग्रेट किया है और टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए इन्हें एक्सेस किया जा सकता है. OpenAI ने अपने DevDay इवेंट के दौरान इसका ऐलान किया है. यह अपडेट कंपनी की Apps SDK पर बेस्ड है, जिसके जरिए डेवलपर्स थर्ड-पार्टी ऐप्स को चैटजीपीटी में इंटीग्रेट कर सकते हैं. 

अब चैटजीपीटी बन गया और ज्यादा यूजफुल

इस इंटीग्रेशन के बाद चैटजीपीटी पहले से ज्यादा यूजफुल हो गया है और यूजर को अब अलग-अलग ऐप्स या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब स्पॉटिफाई पर प्ले लिस्ट बनाने से लेकर केन्वा पर पोस्टर डिजाइन करने जैसे सारे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से हो सकेंगे. इन ऐप्स को यूज करने के लिए यूजर को पहले इन्हें चैटजीपीटी से कनेक्ट करना होगा. इसके बाद वो चैटजीपीटी पर प्रॉम्प्ट देकर इन ऐप्स को यूज कर सकेंगे. इसे लेकर स्पॉटिफाई ने कहा कि अभी यह शुरुआत है और कुछ दिन तक शायद हर रिक्वेस्ट डिलीवर न हो पाएं, लेकिन इसे बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रॉम्प्ट देकर केन्वा पर बनाएं अपना मनपसंद डिजाइन

सोशल मीडिया के लिए ग्राफिक्स आदि बनाने के लिए केन्वा का खूब इस्तेमाल होता है. अब चैटजीपीटी में इंटीग्रेशन के बाद इसे यूज करना और आसान हो गया है. यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होगा और केन्वा खुद ही डिजाइन बनाकर आपके सामने पेश कर देगा. अगर आपको डिजाइन पसंद नहीं आता है तो फिर से कमांड दी जा सकती है. फाइनल टच देने के लिए चैटजीपीटी में आई फाइल को केन्वा में भी ओपन किया जा सकता है.

कई और ऐप्स का भी होगी इंटीग्रेशन

चैटजीपीटी में ऐप्स के इंटीग्रेशन की अभी शुरुआत हुई है और कंपनी का कहना है कि आगामी दिनों में चैटजीपीटी यूजर्स कई और ऐप्स का फायदा उठा पाएंगे. इनमें उबर, डोरडैश, ओपनटेबल, पेलोटन, ट्रिपएडवाइजर और ऑल ट्रैल्स आदि शामिल हैं. इनके जरिए यूज्स कैब बुकिंग, खाना ऑर्डर, रेस्टोरेंट में रिजर्वेशन और ट्रिप प्लान जैसे काम कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

छात्र ने क्लास के बीच ChatGPT से पूछा दोस्त को मारने का तरीका, मच गया हड़कंप, फिर हुआ यह

[ad_2]

Video: बेकाबू कार ने मचाया कोहराम, पेट्रोल पंप पर पलटी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

[ad_1]


America News: अमेरिका के नेब्रास्का से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेकाबू कार हाईवे पर जमकर कोहराम मचाती दिख रही है. यह घटना लिंकन काउंटी के एक पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है. हादसे के वक्त कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसे रोक पाना नामुमकिन हो गया.

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कार की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा थी. तेज रफ्तार में दौड़ती यह कार अचानक फिसल गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पेट्रोल पंप में जा घुसी. कार सीधे एक खंभे से टकराई और फिर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा पूरी तरह टूट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इस दौरान पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति अपनी गाड़ी साफ कर रहा था. पलटती कार उसकी ओर बढ़ी, लेकिन उसने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली. हालांकि, उसे हल्की चोटें आईं, लेकिन बड़ी दुर्घटना से वह बाल-बाल बच गया. वहीं, कार चालक को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

घटना का पूरा वीडियो वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार कार फिसलकर पेट्रोल पंप की ओर आती है और कुछ ही सेकंड में पलट जाती है. यह नजारा इतना डरावना था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कार ड्राइवर ने तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो दिया.

मिलिए उस एक्ट्रेस से जिसने एक फिल्म करके छोड़ी इंडस्ट्री, शाहरुख खान से भी ज्यादा अमीर है पति

[ad_1]


एक्ट्रेस गायत्री जोशी ने फिल्म स्वदेश से डेब्यू किया था. फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी. गायत्री इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट रोल में थीं. फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था. वो रातों-रात स्टार बन गई थीं. शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया था. हालांकि, गायत्री ने इस फिल्म के बाद फिर कोई फिल्म नहीं की. स्वदेश उनकी पहली और आखिरी फिल्म रही. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. 

बता दें कि गायत्री जोशी ने 2005 में विकास ओबेरॉय संग शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी. कपल के दो बच्चे हैं. गायत्री अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. वो लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं दिखती हैं.

गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय की नेटवर्थ

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वो ओबेरॉय रियलिटी में इंफ्लुएंसियल पार्ट बन गई थीं. अब वो कंपनी की डायरेक्टर हैं. गायत्री ने विकास ओबेरॉय से शादी की. Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, विकास ओबेरॉय की नेटवर्थ 42,960 करोड़ है. वो इस लिस्ट में 58Th रैंक पर हैं. इसके अलावा वो इंडिया के टॉप रियल एस्टेट एंटरप्रन्योर में चौथे नंबर पर हैं. विकास ओबेरॉय रियलिटी में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

उनके सबसे पॉपुलर डेवलपमेंट में 360 वेस्ट अपार्टमेंट शामिल हैं. यहां एक फ्लैट की कीमत 400 करोड़ रुपये तक हो सकती है. यहां कई बॉलीवुड स्टार्स और टॉप बिजनेसमैन का घर है.

गायत्री के पति शाहरुख खान से भी ज्यादा अमीर हैं. Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, शाहरुख खान की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये है. वहीं जूही चावला की नेटवर्थ 7,790 करोड़ है और ऋतिक रोशन की नेटवर्थ 2160 करोड़ रुपये है. वहीं करण जौहर की नेटवर्थ 1,880 करोड़ है और अमिताभ बच्चन एंड फैमिली की नेटवर्थ 1,630 करोड़ रुपये है. ये टॉप 5 अमीर बॉलीवुड सेलेब्स हैं.

 

[ad_2]

समंदर में होने वाला है कुछ बड़ा, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- PAK नेवी ने जारी कर दिया नोटमैर

[ad_1]


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया है. अब पाकिस्तानी नौसेना ने एक नोटमैरैर (नोटिस टू मैरीनर) जारी किया है. नोटमैरैर को लेकर पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि पाक नेवी समंदर में कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, उनका कहना है कि नोटमैरैर अक्सर किसी एक्सरसाइज के लिए जारी किया जाता है, लेकिन जिस तरह भारत की तरफ से चेतावनी दी गई है कि आंतकवाद का साथ देना बंद नहीं किया तो नक्शे से मिटा देंगे तो हो सकता है कि कुछ बड़ा हो.

कमर चीमा ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना ने नोटमैर जारी किया है और उसका मतलब ये है कि पाकिस्तान के समंदरों में कुछ बड़ा होने वाला है. उन्होंने कहा, ‘अक्सर हम देखते थे कि ये नोटमैर इंडिया जारी करता था. इंडिया कभी ये कहकर नोटमैर जारी कर देता था कि हम एयर एक्सरसाइज करने वाले हैं.’ 

मिसाइल दागने की तैयारी कर रही पाकिस्तानी सेना?
पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा, ‘बहुत सारे लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी नेवी ने जो नोटमैर जारी किया है, वो इसलिए किया क्योंकि वो मिसाइल फायर कर सकते हैं. हालांकि, मैंने डीजीपीआर नेवी का बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि हम कोई मिसाइल फायर नहीं करने वाले, हम सिर्फ रुटीन एक्सरसाइज करने जा रहे हैं. जब एक्सरसाइज होती है तो फायरिंग होती है और इतने बड़े पैमाने पर शिप मॉबिलाइज कर रहे होते हैं, तो उसका मतलब ही ये होता है कि पैगाम देना कि इसको गलत न समझा जाए इसलिए नोटमैर जारी किया जाता है.’

पाकिस्तान ने किया फतह-4 मिसाइल का परीक्षण
कमर चीमा ने कहा कि पिछले दिनों पाकिस्तान ने फतह 4 मिसाइल का भी टेस्ट किया है, बहुत सारे लोग पूछ रहे थे कि फतह-3 क्यों टेस्ट नहीं किया. उन्होंने कहा कि फतह सीरिज की विशेषता ये है कि जब भारत के ऊपर पाकिस्तान ने हमला किया था तो फतह-1 और फतह-2 की मिसाइल दागी गई थीं. उन्होंने बताया कि फतह-4 साढ़े सात सौ किलोमीटर मार करने वाली मिसाइल है तो आप समझ सकते हैं कि ये कितना महत्वपूर्ण है और इसकी क्या वैल्यू है.  हालांकि, पाकिस्तान की ये मिसाइलें भारत की ताकत के सामने नाकाम साबित हुई थीं.

पाकिस्तान की क्या है प्लानिंग?
कमर चीमा ने कहा कि फतह-4 का टेस्ट करना पाकिस्तान की तरफ से एक पैगाम है कि वो अब प्लान कर सकता है कि हम इंडियन टेरेटरी के अंदर अटैक करेंगे. पाकिस्तान क्यों नेवी को बिल्डअप कर रहा है, उसकी एक वजह ये है कि इंडियन डिफेंस मिनिस्टर ने कहा है कि हम नेवी का इस्तेमाल करेंगे, दूसरा उन्होंने बात की कि सर क्रीक का रास्ता कराची जाता है. ये कोई नॉर्मल चीज नहीं है. 

2 अक्टूबर को विजयदशमी के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के भुज में एक सैन्य अड्डे से पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर सर क्रीक पर उसने कोई भी हिमाकत की तो उसका इतिहास और भूगोल दोनों बदल देंगे. उन्होंने कहा था, ‘भारत की सीमाओं की रक्षा भारतीय सेनाएं और बीएसएफ मिलकर मुस्तैदी से कर रही है. अगर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई भी हिमाकत की गई तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तानी नेवी को लग रहा है कि इंडियंस कराची पर हमला करेंगे और पाकिस्तान भारत की इकोनॉमिक एसेट्स पर नजर रखेगा. वो उन रिफाइनरी पर हमला कर सकता है, जिनके जरिए एक्सपोर्ट हो रहा है और जिन पर अमेरिका पहले से बहुत अलर्ट हैं, जैसे जिनके जरिए रूस से तेल आ रहा है. वॉर गेम्स के अंदर ये सब चीजें डिस्कस होती हैं.’

कहां हमले करने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान?
उन्होंने ये भी बताया कि पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने एक बयान जारी करके कहा था कि अब हम इंडिया के ईस्ट या इकोनॉमिक सेंटर्स पर हमला करेंगे. कमर चीमा ने बताया कि हम जब अपने फौजियों से बात करते हैं तो वो कहते हैं कि भारत अपने एयरक्राफ्ट कैरियर्स को बाहर लेकर नहीं आएगा क्योंकि पाकिस्तान क्या करेगा कि वह उनको नष्ट करेगा. उन्होंने कहा कि जब दो मुल्कों के बीच लड़ाई होती है तो वह एक-दूसरे की सबसे तगड़ी चीजों पर हमला करते हैं, जैसे भारत की सबसे मजबूत चीजें एस-400 और राफेल हैं. 

[ad_2]

Video: कोबरा ने होठों पर ली पप्पी! सांप को हाथ में पकड़ दिखा रहा था हीरोपंती, आ गया स्वाद

[ad_1]


Snake Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में सांप पकड़े हुए है और उसे चूमने की कोशिश कर रहा है. शुरू में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही पल बाद सांप पलटकर युवक के होंठ पर डस लेता है. ये नजारा इतना अचानक होता है कि वहां मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं.

कैमरे के सामने हीरो बनने की कोशिश

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक शायद अपने दोस्तों के बीच खुद को बहादुर या निडर दिखाने की कोशिश कर रहा था. वो कैमरे के सामने सांप के साथ खेलता है और फिर उसे धीरे-धीरे अपने चेहरे के पास लाता है. जैसे ही वह सांप को होंठों पर चूमने की कोशिश करता है, सांप बिजली की तेजी से पलटकर उसे काट लेता है. युवक का चेहरा पलभर में दर्द से भर जाता है और लोग तुरंत उसे पीछे खींच लेते हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट जानलेवा साबित हो सकते हैं, जबकि कुछ ने कहा कि यह युवक अपनी जान को जोखिम में डालकर सिर्फ सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश कर रहा था.

जानकारी के मुताबिक, घटना कहां की है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद लोग वन विभाग और प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.


Stock Market Update: शेयर मार्केट बना रॉकेट, सेंसेक्स 350 अंक तो वहीं निफ्टी 25160 के पार

[ad_1]


Indian Stock Market News: भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत तेज रही. बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 93.83 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 81,883.95 पर ओपन हुआ. वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 इंडेक्स 7.65 अंक बढ़त के साथ 25,085.30 पर ट्रेड करते हुए शुरु हुआ.

मंगलवार को 9:30 बजे खबर लिखे जाने तक, बीएसई सेंसेक्स 81,921 और निफ्टी 50 25,114 अंक पर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था. बीएसई सेंसेक्स में बजाज फाइनेंश, पावरग्रिड, आईसीआईसी बैंक, टाटा स्टील हरे निशान पर ट्रेड कर रही थी, वहीं ऐक्सिस बैंक, टाटा मोर्टस, टीसीएस और ट्रेंट लाल निशान पर व्यापार कर रहे थे.

सुबह करीब 10:35 बजे बीएसई सेंसेक्स 350 अंक की बढ़त के साथ 82,140 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 25,160 के पार चला गया था. 

कैसा रहा था सोमवार का कारोबारी दिन ? 

सोमवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिली थी. बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 582.95 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,790.12 पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 183.40 अंक या 0.74 प्रतिशत की उछाल के साथ  25,077.65 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था. शेयर बाजार का व्यवहार बुलिश था. शेयर खरीदी में तेजी देखी गई थी. 

सोमवार के कारोबारी सत्र में बैंकिग और आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली थी. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर में तेजी देखी गई थी. बैंकिग शेयरों में पिछले 5 कारोबारी दिन में 3 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई थी.  जिससे मार्केट हरे निशान पर बंद हुआ था. साथ ही वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के कारण भी भारतीय शेयर मार्केट मजबूत हुआ था. रुपए की कीमतों में भी 5 पैसे का उछाल देखा गया था. जिससे शेयर मार्केट में दिन का कारोबार में उछाल देखने को मिली थी.

बीएसई इंडेक्स में टीसीएस, टेक महिन्द्रा, ऐक्सिस बैंक, कोटक बैंक और इटरनल टॉप गेनर थे. वहीं टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, पावर ग्रिड और आईटीसी टॉप लूजर थे.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन फ्रॉड रोकने पर SEBI की बड़ी पहल, UPI पेमेंट से पहले, जानें असली ब्रोकर की पहचान

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला कारनामा! अब दिमाग से चलेंगे कंप्यूटर, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी

[ad_1]


Brain to Power Computers: यह सुनने में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लगता है लेकिन अब यह हकीकत बनता जा रहा है. दुनिया के कुछ चुनिंदा वैज्ञानिक ऐसे कंप्यूटर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जो जीवित कोशिकाओं (Living Cells) से चलेंगे. इसे कहा जाता है बायो कंप्यूटिंग (Biocomputing) की दुनिया.

स्विट्जरलैंड की नई खोज

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड के कुछ वैज्ञानिकों की एक टीम इस अनोखी तकनीक पर तेजी से काम कर रही है. उनका सपना है कि आने वाले समय में ऐसे डेटा सेंटर्स हों जो जीवित सर्वर (Living Servers) से बने हों जो AI की तरह सीख सकें लेकिन बहुत कम ऊर्जा में काम करें. इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं डॉ. फ्रेड जॉर्डन, जो FinalSpark लैब के सह-संस्थापक हैं. उनका मानना है कि यह तकनीक आने वाले समय में कंप्यूटिंग की परिभाषा ही बदल देगी.

क्या है Wetware?

जहां पारंपरिक कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर चलते हैं, वहीं यह नई तकनीक एक बिल्कुल अलग सिद्धांत पर काम करती है, जिसे वैज्ञानिकों ने नाम दिया है Wetware. इस प्रोसेस में मानव त्वचा से प्राप्त स्टेम सेल्स से न्यूरॉन्स (Neurons) विकसित किए जाते हैं जिन्हें बाद में ऑर्गनॉइड्स (Organoids) के रूप में उगाया जाता है. ये छोटे-छोटे न्यूरॉन क्लस्टर्स इलेक्ट्रोड्स से जोड़े जाते हैं ताकि उन्हें मिनी-कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल किया जा सके.

FinalSpark की सेलुलर बायोलॉजिस्ट डॉ. फ्लोरा ब्रोज़ी बताती हैं कि ये छोटे-छोटे सफेद गोले असल में मिनी मानव मस्तिष्क हैं जिन्हें स्टेम सेल्स से विकसित किया गया है. ये पूरी तरह जीवित होते हैं हालांकि मानव दिमाग जितने जटिल नहीं.

कई महीनों की प्रक्रिया के बाद जब ये ऑर्गनॉइड्स तैयार हो जाते हैं, तब इन्हें इलेक्ट्रोड्स से जोड़ा जाता है और साधारण कीबोर्ड कमांड्स के जरिए उनकी प्रतिक्रिया जांची जाती है. जब किसी कुंजी को दबाया जाता है तो इलेक्ट्रोड्स के ज़रिए विद्युत संकेत भेजे जाते हैं और अगर प्रयोग सफल होता है तो कंप्यूटर स्क्रीन पर ब्रेन वेव जैसी गतिविधि दिखाई देती है.

सीखने की दिशा में पहला कदम

डॉ. जॉर्डन बताते हैं कि यह तकनीक अभी शुरुआती चरण में है. इन ऑर्गनॉइड्स पर विद्युत उत्तेजना (Electrical Stimulation) देने से यह समझने की कोशिश की जा रही है कि क्या वे सीखने या प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित कर सकते हैं.

उनके अनुसार, “AI की तरह ही हम इन न्यूरॉन्स को इनपुट और आउटपुट देने का अभ्यास करा रहे हैं जैसे बिल्ली की तस्वीर दिखाकर यह पहचानना कि यह बिल्ली है या नहीं.”

साधारण कंप्यूटर को सिर्फ बिजली की ज़रूरत होती है लेकिन बायो-कंप्यूटर को जीवन बनाए रखने के लिए पोषण चाहिए. इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर साइमन शुल्ज़ के अनुसार, “मानव मस्तिष्क में रक्त वाहिकाएं होती हैं जो पोषक तत्व पहुंचाती हैं, लेकिन ऑर्गनॉइड्स में ऐसा तंत्र नहीं है. यही सबसे बड़ी वैज्ञानिक चुनौती है.”

फिलहाल FinalSpark के बनाए मिनी ब्रेन्स चार महीने तक जीवित रह सकते हैं. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि मरने से ठीक पहले इनमें अचानक तेज विद्युत गतिविधि दर्ज की जाती है बिल्कुल वैसे ही जैसे इंसानों में मृत्यु से पहले दिल और दिमाग की गति बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें:

कितना तेज चल रहा आपका इंटरनेट? जानिए कैसे करते हैं स्पीड टेस्ट

[ad_2]