इसे देखने के लिए कलेजा चाहिए! ट्रेन से टकराया लड़के का सिर फिर खुल गई खोपड़ी- वीडियो वायरल

[ad_1]


रामधारी सिंह दिनकर की रचना रश्मिरथी की वो लाइन तो आप सभी को याद होगी…”जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपको भी कहीं ना कहीं ये पंक्तियां याद आ जाएगी, जहां एक लड़के की मौत केवल इसलिए हो गई क्योंकि उसने आने वाले खतरे को नहीं भांपा. ट्रेन के साथ खिलवाड़ करते हुए लड़के का सिर इस कदर फूटा कि उसकी पूरी खोपड़ी ही खुल गई. वीडियो देखने के बाद आपका कलेजा भी थर थर कांपने लगेगा. वीडियो अपने रिस्क पर देखें.

रील की भूख ने लड़के को उतारा मौत के घाट!

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ लड़के ट्रेन की पटरी पर खड़े होकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं. उनका मकसद साफ है, रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना. जब ट्रेन करीब आ जाएगी तो एक दम पटरी से हट जाएंगे और फिर होगा इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट्स का गदर. लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि साइड में खड़ी मौत हंस रही है. होता भी यही है, लड़के पटरी पर खड़े हो जाते हैं और तेज रफ्तार ट्रेन वहां से जैसे ही गुजरती है सभी पटरी से अलग हो जाते हैं.

ट्रेन से टकराया सिर और हो गई दर्दानाक मौत!

जैसे ही लड़के वहां से हटते हैं तेज रफ्तार ट्रेन फ्रेम में दिखती है, लेकिन इन्हीं सब में एक लड़का होशियारी और रील की भूख में जाने अंजाने में ट्रेन के करीब आकर खड़ा हो जाता है इतने में ट्रेन से उसका सिर इस कदर टकराता है कि उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि लड़के की खोपड़ी ही खुल गई और फिर उसे बचाया ही नहीं जा सका. वीडियो वायरल है और यूजर्स भी अलग अलग तरह के दावे कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स कर रहे अलग अलग दावे

वीडियो को @KarmaCIip नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन जैसे लोगों की वजह से ही मां बाप का बूढ़ापा नर्क हो जाता है. एक और यूजर ने लिखा…ट्रेन के अंदर हो तब तक सुरक्षित हो, ट्रेन बाहर से साक्षात यमराज है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लड़के की मौके पर ही मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


नोबेल पुरस्कार 2025: इस साल किन्हें मिला ये अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार, जानें किन कामों

[ad_1]


नोबेल पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित पुरस्कार है, जो हर साल किसी ऐसे संगठन या व्यक्ति को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष मानवता के लिए सबसे अधिक काम किया हो. 2025 के नोबेल पुरस्कार का वितरण 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुका है और 13 अक्टूबर 2025 तक चलेगा. 

नोबेल पुरस्कार जीतना मानव जाति की सबसे बड़ी उपलब्धि है. इस साल 6 अक्टूबर 2025 को मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन सकागुची को फिजियोलॉजी या मेडिसिन श्रेणी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. नोबेल पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक हैं. 1901 में पहली बार प्रदान किए गए इन पुरस्कारों की स्थापना स्वीडिश केमिस्ट, इंजीनियर और इनवेंटर अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार की गई थी.

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले विजेता को क्या-क्या मिलता है ?

प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक गोल्ड मेडल, एक डिप्लोमा और इसके अलावा नकद इनाम भी मिलता है. बता दें कि नकद पुरस्कार (2023 में लगभग 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर, 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक था). आमतौर पर एक प्राइज अधिकतम तीन लोगों को दिया जा सकता है, जबकि पीस प्राइज किसी संगठन को भी दिया जा सकता है. 

नोबेल प्राइज इन 6 कैटेगरी में दिए जाते हैं

फिजिक्स- प्रकृति और ब्रह्मांड में अभूतपूर्व खोजों के लिए
केमिस्ट्री- रासायनिक विज्ञान में असाधारण उपलब्धियों के लिए
फिजियोलॉजी या मेडिसिन- मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाली खोजों के लिए
साहित्य- विशिष्ट साहित्यिक कृतियों के लिए
शांति- दुनिया में शांति को बढ़ावा देने और संघर्षों को सुलझाने के प्रयासों के लिए
इकॉनमिक साइंस- अल्फ्रेड नोबेल के सम्मान में स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा 1968 में स्थापित

क्या है इतिहास?

अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 1833 में स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ था. वो एक कुशल आविष्कारक थे, जिनके पास डायनामाइट सहित 355 पेटेंट थे और उन्होंने अकूत धन दौलत अर्जित की. प्रयोगात्मक रूप से एक बार नोबेल ने समय से पहले ही एक मृत्यु लेख पढ़ लिया, जिसमें उनके विस्फोटकों के कारण उन्हें मौत का सौदागर कहा गया. 

ये भी पढ़ें 

क्या भारत को सौंपा जाएगा जाकिर नाइक? मलेशिया के उच्चायुक्त मुस्तफा ने दिया बड़ा बयान



[ad_2]

Kabul Hai Meaning: इस्लाम में ‘क़ुबूल है’ के बहुत गहरे मायने हैं, हकीकत जान खुल जाएंगी आंखें

[ad_1]


Kabul Hai Meaning: कुबूल है… ये शब्द सिर्फ किसी निकाह की रस्म नहीं, बल्कि आत्मा की गहराई में उतरने वाली गवाही हैं. जब कोई यह कहता है, तो वह सिर्फ किसी इंसान को नहीं, बल्कि खुद अल्लाह की मर्जी को स्वीकार करता है.

सूफ़ी मत कहता है कि जो ‘कुबूल है’ कह देता है, वो खुदा के फ़रमान के आगे सिर झुका देता है. लेकिन आज यह वाक्य सोशल मीडिया का कैप्शन बन गया है, बिना नीयत, बिना एहसास. क्या आपने कभी सोचा है, इन तीन शब्दों में इतना असर क्यों है कि यह निकाह से लेकर आखिरी सांस तक हर रिश्ता तय कर देता है?

कुबूल है…आत्मा, ईमान और वजूद बदल देते हैं!

जब कोई कहता है कि कुबूल है…तो यह केवल एक जवाब नहीं होता. यह वो क्षण होता है जब एक इंसान अपनी आत्मा, अपने अहंकार और अपनी पूरी जिंदगी को किसी दूसरे इंसान और ईश्वर की मर्जी के हवाले कर देता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है इन तीन शब्दों में आखिर ऐसा क्या है जो इन्हें जन्नत और जहन्नुम के बीच की सीमा बना देता है?

इन तीन शब्दों से तय होती है ज़िंदगी की दिशा

इस्लाम में ‘कुबूल है’ कोई रस्मी वाक्य नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और कानूनी वचन है. निकाह (विवाह) के समय जब काजी पूछता है कि क्या आपको यह निकाह मंज़ूर है? और दूल्हा-दुल्हन कहते हैं… कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है.

तो ये सिर्फ प्रेम की घोषणा नहीं होती बल्कि यह एक ईश्वरी अनुबंध (Divine Contract) बन जाता है. इस वक्त स्वर्ग और पृथ्वी के बीच एक नया रिश्ता जन्म लेता है, और अल्लाह के सामने दो आत्माएं एक पवित्र बंधन में बंध जाती हैं.

परंपरा में तीन बार दोहराने का कारण भी रहस्यमय है यह मन, वचन और कर्म तीनों की सहमति का प्रतीक है. इस तरह यह घोषणा करती है कि व्यक्ति अब सिर्फ भावनाओं से नहीं, बल्कि अपनी सम्पूर्ण चेतना से इस बंधन को स्वीकार कर रहा है.

जहां प्रेम भी है और परीक्षा भी

सूफिज्म के अनुसार ‘कुबूल है’ कहने वाला व्यक्ति अब अपनी नहीं, खुदा की मर्जी का गुलाम हो जाता है. यानि कि कुबूल है सिर्फ विवाह नहीं, ईमान की परीक्षा भी है. जब आप ‘कुबूल है’ कहते हैं, तो आप यह मान लेते हैं कि मेरी चाहत अब वही होगी जो अल्लाह चाहेगा.

यह वाक्य प्रेम का भी है और आत्मसमर्पण का भी. सूफ़ी संत हजरत निज़ामुद्दीन औलिया कहा करते थे जो क़ुबूल कहता है, वो खुदा के फ़रमान के आगे सिर झुका देता है. यानी इस एक शब्द में इंसान अपनी आजादी और जिम्मेदारी दोनों सौंप देता है.

जब ‘कुबूल है’ झूठ बन जाता है…

लेकिन आज के दौर में यह पवित्र वाक्य अक़्सर एक डायलॉग बनकर रह गया है. फ़िल्मों, वेबसीरीज़ और सोशल मीडिया ट्रेंड्स ने इसे मोहब्बत की नाटकीय लाइन बना दिया है लोग बड़ी आसानी से बिना सोचे समझे कह देते हैं-तेरी हर बात मुझे कुबूल है.

कितना अजीब है कि जिस वाक्य के लिए कभी गवाह बुलाए जाते थे, आज वही बिना गवाही, बिना नीयत, और बिना एहसास के कहा जाता है. अल्लाह के नाम पर किया गया यह अनुबंध अब कैप्शन और रील-शॉर्ट बन चुका है.

शरीअत कहती है अगर निकाह में ‘कुबूल है’ दिल से नहीं कहा गया, तो वह अमान्य है. यानि अल्लाह के दरबार में यह सिर्फ ज़ुबान नहीं, नीयत का सबूत है.

‘कुबूल है’ का आध्यात्मिक रहस्य क्या है?

इस वाक्य का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि यह सिर्फ निकाह तक सीमित नहीं. सूफ़ी दर्शन में ‘कुबूल है’ एक ईश्वरीय संवाद है. जब कोई साधक, मुर्शिद या भक्त अपनी ज़िंदगी में मुश्किलों, तकलीफों या इम्तेहान से गुजरता है और फिर भी कहता है- ‘जो तू चाहे वही मर्जी, मुझे कुबूल है.’

तो वह इंसान ईमान की उस ऊंचाई पर पहुंच जाता है जहां उसकी आत्मा खुदा की मर्जी से एक हो जाती है. यह वही क्षण है जब इंसान शिकायत करना छोड़ देता है और स्वीकार करना सीखता है. ‘कुबूल है’ कहना, दरअसल ‘ना’ कहने की ताकत छोड़ देना है.

‘कुबूल है’ तीन बार क्यों कहते हैं?

इस्लामी फिक़्ह के अनुसार निकाह में ‘कुबूल है’ तीन बार इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह तीन स्तरों पर प्रमाण देता है-

  1. मानसिक सहमति (Niyyat): मन में इच्छा और इरादा स्पष्ट हो.
  2. वाचिक सहमति (Ijaab): ज़ुबान से स्पष्ट शब्दों में कहा जाए.
  3. सामाजिक सहमति (Gawahi): समाज या गवाहों के सामने कहा जाए ताकि रिश्ता वैध और सम्मानित हो.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: बाइक से सड़क पार कर रहे शख्स को तेज रफ्तार बस ने कुचला, वीडियो देख दहल जाएगा दिल!

[ad_1]


Social Media Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खतरनाक हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बस ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक बाइक सवार व्यक्ति, जो मीडियन के गैप से गुजरने की कोशिश रहा था. उसे तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी और वह सड़क पर बुरी तरह गिर गया. ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जनिए क्या है पूरा मामला?

हालांकि, ये घटना कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा गया कि एक व्यस्त सड़क पर एक बाइक सवार व्यक्ति मीडियन के गैप से गुजरने की कोशिश कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ से एक बस तेज रफ्तार से सामने आ रही है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार व्यक्ति बाइक को मीडियन के उस पार ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक बस सामने से आकर बाइक सवार को कुचल देती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर जाता है और बस उसे कुचलते हुए आगे बढ़ जाती है. वीडियो में देखकर ही साफ हो रहा है कि हादसा कितना खतरनाक था.

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लगी

हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे में व्यक्ति की जान बची या नहीं. हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग जाती है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है.

वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा के प्रति स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए है. हादसे को देखकर ये साफ होता है कि अगर यू-टर्न लेने या अंडरपास की सही व्यवस्था न हो तो कितना खतरनाक हादसा हो सकता है.


सिमी गरेवाल की जवानी की 10 तस्वीरें, खूबसूरती पर रतन टाटा भी हो गए थे फिदा

[ad_1]

समंदर में भारत के खिलाफ कौन सी साजिश रच रही PAK नेवी? पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- अब पानी में होगी जंग, भारत के अंदर जाकर...

समंदर में भारत के खिलाफ कौन सी साजिश रच रही PAK नेवी? पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- अब पानी में होगी जंग, भारत के अंदर जाकर…

[ad_2]

Whatsapp बना देगा मालामाल! इन 5 तरीकों से हर महीने होगी मोटी कमाई

[ad_1]


WhatsApp: आज के डिजिटल युग में WhatsApp सिर्फ चैटिंग या स्टेटस अपडेट करने का जरिया नहीं रहा बल्कि अब यह कमाई का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो हर महीने हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये तक की आय संभव है. आइए जानते हैं ऐसे 5 स्मार्ट तरीके जिनसे WhatsApp आपकी जेब भर सकता है.

WhatsApp Business से करें ऑनलाइन बिक्री

अगर आपके पास कोई प्रोडक्ट या सर्विस है चाहे वह कपड़े हों, ज्वेलरी, हैंडमेड सामान या डिजिटल सर्विस तो आप WhatsApp Business App के ज़रिए अपनी छोटी ऑनलाइन दुकान खोल सकते हैं. इसमें कैटलॉग फीचर मिलता है जिसमें आप अपने प्रोडक्ट की फोटो, प्राइस और डिटेल डाल सकते हैं. ग्राहक सीधे WhatsApp पर ही ऑर्डर कर सकते हैं. इससे बिना वेबसाइट के भी आप अपना बिजनेस चला सकते हैं.

Affiliate Marketing से कमाएं कमीशन

Amazon, Flipkart और Meesho जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आजकल अफिलिएट प्रोग्राम काफी लोकप्रिय हैं. इसमें आप उनके प्रोडक्ट्स के लिंक WhatsApp ग्रुप या कॉन्टैक्ट्स को भेजते हैं. जब कोई उस लिंक से खरीदारी करता है तो आपको कमीशन मिलता है. सही नेटवर्क और प्रोडक्ट चयन से आप हर महीने हजारों रुपये तक कमा सकते हैं.

Freelancing और Promotion का आसान जरिया

अगर आप किसी फ्रीलांस सर्विस जैसे कंटेंट राइटिंग, डिजाइनिंग, मार्केटिंग या सोशल मीडिया हैंडलिंग का काम करते हैं तो WhatsApp आपके लिए एक प्रमोशनल टूल बन सकता है. आप अपने ग्रुप्स, ब्रॉडकास्ट लिस्ट या स्टेटस के जरिए अपने काम का प्रचार कर सकते हैं. कई क्लाइंट्स WhatsApp पर ही संपर्क करते हैं जिससे डीलिंग तेज़ और भरोसेमंद होती है.

WhatsApp Channel से बनाएं ऑडियंस और कमाई का जरिया

हाल ही में लॉन्च हुए WhatsApp Channels अब कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए सुनहरा मौका हैं. अगर आपके पास कोई खास जानकारी या स्किल है जैसे टेक न्यूज, मोटिवेशन, एजुकेशन या फैशन तो आप चैनल बनाकर ऑडियंस जोड़ सकते हैं. जब फॉलोअर्स बढ़ते हैं तो ब्रांड प्रमोशन, पेड पार्टनरशिप और एफिलिएट लिंक से अच्छी कमाई होने लगती है.

कस्टमर सपोर्ट या सर्विस हैंडलिंग से नौकरी जैसी आय

कई छोटे और बड़े बिजनेस अब अपने कस्टमर सपोर्ट सिस्टम को WhatsApp पर शिफ्ट कर रहे हैं. अगर आपके पास कम्युनिकेशन स्किल्स हैं तो आप घर बैठे WhatsApp कस्टमर सपोर्ट एजेंट की तरह काम कर सकते हैं. कई कंपनियां ऐसी पार्ट-टाइम नौकरियाँ देती हैं जिनमें आपको केवल चैट पर कस्टमर की मदद करनी होती है और इसके बदले हर महीने तय वेतन या इंसेंटिव मिलता है.

यह भी पढ़ें:

Instagram पर 1 मिलियन व्यूज होने पर कितने पैसे देती है Meta? जानकर उड़ जाएंगे होश

[ad_2]

Video: हर जगह मस्ती ठीक नहीं! गेट पर लटकी युवती, खंभे से टकराई, 2 सेकंड में खेल खत्म

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक नए-नए स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं. आए दिन रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान दांव पर लगा देते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवती चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटकी हुई है, जबकि उसके साथी ने उसे पकड़ा हुआ है. वो ऐसा करते हुए रील बनावा रही होती है, लेकिन ये रील जानलेवा हो जाएगी इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था. 

देखिए हादसे का खौफनाक वीडियो

वीडियो में देखा गया युवती ट्रेन के गेट पर आधे से ज्यादा लटकी हुई थी और उसका हाथ किसी ने पकड़ा हुआ था, ताकि वो गिरे नहीं. युवती बड़े ही मजे से रील बनवा रही होती है, लेकिन अचानक युवती एक खंभे से टकरा जाती है, जिसके चलते उसका हाथ छुट जाता है और वह नीचे गिर जाती है.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवती कितनी बुरी तरह से खंभे से टकराती है और अचानक नीचे गिर जाती है. वीडियो में देखा गया कि युवती कितनी ऊपर से नीचे गिरती है. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे में युवती की जान बचती है या नहीं, लेकिन इस घटना में युवती का साथ देने वालों की भी उतनी ही गलती है, जितनी की युवती की थी. उन्हें ऐसा करने से युवती को रोकना चाहिए था.

लोगों ने युवती की लापरवाही पर सवाल उठाए

वीडियो को देखकर ही साफ पता चल रहा है कि ये घटना कितनी दर्दनाक और खतरनाक थी.एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी को जोखिम में डाल सकती है, जैसा कि वीडियो में साफ देखा गया है कि युवती का रील बनाना कितना खतरनाक साबित हुआ.

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे युवती की बेवकूफी बताई. लोगों ने कहा कि इस तरह कि हरकत करना समाज में गलत संदेश देना है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. 


IPO Alert: LG Electronics India Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band|

[ad_1]

[ad_2]

‘ट्रंप को जरूर नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए, अगर वो…’, ताइवान के राष्ट्रपति ने रखी शर्त

[ad_1]


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने को लेकर ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते का बड़ा बयान आया है. उन्होंने एक अमेरिकी रेडियो शो और पॉडकास्ट में कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप चीन को ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग छोड़ने के लिए मना सकें तो उन्हें नोबेल प्राइज मिलना चाहिए. 

ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा कि औपचारिक संबंधों की अनुपस्थिति के बावजूद अमेरिका चीन पर ताइवान के दावे के खिलाफ है और वो ताइवान का सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समर्थक है, लेकिन जब से ट्रंप ने पदभार संभाला है उन्होंने किसी भी नए हथियार के सौदे को लेकर उनके साथ कोई घोषणा नहीं की है.

दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मिल सकते हैं ट्रंप
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप इस महीने के अंत में दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के नेताओं की बैठक में शी जिनपिंग से मिल सकते हैं. लाई ने इस हफ़्ते द क्ले ट्रैविस एंड बक सेक्सटन शो में ट्रंप की अगस्त में की गई टिप्पणियों का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शी जिनपिंग ने उनसे कहा है कि जब तक वह अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, चीन ताइवान पर आक्रमण नहीं करेगा.

ट्रंप को कब मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
लाई ने कहा कि हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन मिलता रहेगा. अगर राष्ट्रपति ट्रंप शी जिनपिंग को ताइवान के ख़िलाफ़ किसी भी सैन्य आक्रमण को हमेशा के लिए छोड़ने के लिए राज़ी कर लें तो राष्ट्रपति ट्रंप निस्संदेह नोबेल शांति पुरस्कार विजेता होंगे. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप खुद कई मौकों पर कह चुके हैं कि उन्हें अब नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कई देशों की न सिर्फ जंगें रुकवाई हैं बल्कि उनके बीच शांति समझौता भी कराया है. इस साल के पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वे में की जाएगी.

ताइवान को लेकर स्पष्ट नहीं है अमेरिकी नीति
राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियां सिर्फ ताइवान के लिए ही चुनौती नहीं हैं. ये ताइवान पर कब्ज़ा करने से कहीं आगे तक फैली हुई है. एक बार ताइवान पर कब्ज़ा हो जाने के बाद चीन अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिका से मुकाबला करने के लिए और मजबूत हो जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और कमजोर हो जाएगी.

अमेरिका ताइवान को अपनी रक्षा करने के लिए हथियार और अन्य जरूरी सामग्री देने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है. इसके बावजूद अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो अमेरिका सैन्य जवाब देगा या नहीं. चीन लाई को अलगाववादी मानता है और बार-बार उनकी बातचीत की पेशकश को भी ठुकरा चुका है.

ये भी पढ़ें 

कौन है राकेश किशोर, जिसने सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर की जूता फेंकने की कोशिश? जानिए क्यों बिगड़ी बात

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 8 अक्टूबर 2025, बुध की कृपा से कौन पाएगा भाग्य का साथ? जानिए कल का राशिफल

[ad_1]


Kal Ka Rashifal: 8 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

आज आप मानसिक तनाव से मुक्त होंगे. आपका कोई पुराना कार्य आज पूर्ण हो जाएगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी. परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. पत्नी में बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है.

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ.

वृषभ राशि

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. किसी कार्य विशेष के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: माँ लक्ष्मी के आगे दीपक जलाएँ.

मिथुन राशि

आज यात्रा आदि में वाहन संभालकर चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. किसी नए कार्य की शुरुआत आज ना करें, नुकसान हो सकता है. शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें. परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: तुलसी माता को जल अर्पित करें.

कर्क राशि

आज आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेनदेन ना करें, हानि की संभावना है. न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको लाभ प्राप्त होगा.

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: चावल का दान करें.

सिंह राशि

आज आप कुछ बातों के चलते मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं. परिवार और कार्य क्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं. प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी आज सामने आ सकता है.

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा. यदि नए काम के लिए कोई प्लानिंग चल रही है तो उसका शुभारंभ कर सकते हैं. सफलता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा. परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि

आज आप किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते हैं. थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. वाहन सावधानी से चलाएँ. परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्य की अधिकता से शारीरिक थकावट रहेगी. पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएँ.

वृश्चिक राशि

आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें नहीं तो पारिवारिक संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं. आप किसी पुराने विवाद में फिर फंस सकते हैं. नया व्यापार-व्यवसाय का मन बन सकता है, लेकिन साझेदारी में सावधानी बरतें.

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: काला
  • उपाय: जल में गुड़ डालकर सूर्य को अर्पित करें.

धनु राशि

आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. दिन अच्छा रहेगा और परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे. मौसमी बीमारियों से पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनरशिप के योग हैं. बड़ी डील या लेनदेन से आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें.

मकर राशि

आज माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा. पत्नी परिवार के लिए बड़ा निर्णय लेने का दबाव डाल सकती है. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है.

  • शुभ अंक: 10
  • शुभ रंग: भूरा
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ.

कुंभ राशि

आज व्यवसाय में पार्टनर से सावधान रहें. कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यात्रा के योग हैं. पत्नी और बच्चों के साथ नया मकान लेने का विचार बना सकते हैं.

  • शुभ अंक: 11
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएँ.

मीन राशि

आज परिवार में कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकता है. काम की अधिकता से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा. पत्नी से विवाद हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है. वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचें.

  • शुभ अंक: 12
  • शुभ रंग: बैंगनी
  • उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]